City Media - Page 1221 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1221

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ 1 मार्च को

0

सांसद दीपक बैज करेंगे शुभारंभ

जगदलपुर, 28 फरवरी 2022/ तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 1 मार्च को शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल करेंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, नगर निगम सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष योगेश बैज, चित्रकोट सरपंच बुटकी कश्यप सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव ने कबड्डी, वाॅलीबाल, पीटुल, रस्साकस्सी, नौकायन और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मंचीय कार्यक्रमों के तौर पर 1 मार्च को बस्तरियां परिधानों पर आधारित फैशन शो भी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके साथ ही 1मार्च को ही जसगीत गायिका जसमीत कौर तथा लोक नर्तक दलों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। 2 मार्च को प्रख्यात छत्तीसगढ़ी संगीतकार दिलीप षड़ंगी तथा लोक नर्तक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 3 मार्च को पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ ही ओडिया गीत संगीत का कार्यक्रम पदमनी डोरा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत, एक घायल, मौके पर दल्ली के युवक की मृत्यु

0

दल्लीराजहरा – तेज रफ़्तार स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई है वहीँ एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है | घटना बीती रात्रि 8.30 बजे के आसपास भानुप्रतापपुर के आंवरी नाला के पास हुआ | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी की रफ़्तार काफी अधिक थी, मोड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, रोड के किनारे रखे पत्थर में टकराने से स्कूटी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सुचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई व मौके पर पुलिस पहुँच घायलों को डौंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ पर पता चला कि राजेंद्र कुमार उर्फ़ राकेश कुमार पिता राजकुमार मंडावी उम्र 22 वर्ष निवासी केतकी पारा दल्लीराजहरा की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी एवं दुसरे युवक अनिल कुमार निषाद निवासी डौंडी लोहारा को शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा रेफेर किया गया था जहाँ पर सुचना मिली है कि इलाज के दौरान दुसरे युवक अनिल कुमार निषाद की भी मृत्यु हो चुकी है एवं तीसरे युवक का ईलाज जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0

भानपुरी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भानपुरी के द्वारा सोमवार को भानपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिप सदस्य निर्देश दीवान, उमाकांत कश्यप,बरातू बघेल,तुलसु कश्यप ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान शिविर से जरूरतमंद लोगों को जीवन दान मिलता है ऐसे आयोजन होना चाहिए ।

अभाविप नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कि कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया अभाविप द्वारा जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने का हर सम्भव प्रयास किया जाता है जिसका लाभ दूर दराज के ग्रामीणों को विपरीत परिस्थितियों में काम आता है।

रक्तदान शिविर के दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान,नगर मंत्री टिकेश नाग पितेश्वर बघेल ,आसमन बघेल,लखेश्वर बैध, प्रवीण बघेल,हेमराज, सरोज देवांगन, ताजिर,रमेश बंछोर,चन्दन कश्यप,नीलम ठाकुर, सानू कश्यप,आस्था गुप्ता,हेमकांत,रितेश,सिद्धार्थ कश्यप,सुरेश मौर्य,शान्तिप्रिया साहू,रुचिता,भुनेश्वरी कश्यप,भूपेंद्र, पंजक यादव उपस्थित रहे।अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है |

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था |

उन्होंने कहा की डा चन्द्रशेखर वेंकट रामन एशिया के प्रथम व्यक्ती थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था और जिन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन किया आज हमारी युवा पीढ़ी को डा रामन जी के जीवन से प्रेरणा लेकर वैज्ञानिक सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्राचार्य विजय लक्ष्मी, कार्यक्रम संयोजक अमितांशू झा,विमल मेश्राम एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थि उपस्थित रहे |

दुग्ध व्यापारी ने रखा अपना पक्ष, कहा उत्कृष्ट व गुणवत्तायुक्त है सामग्री

0

जगदलपुर – शहर के कुछ दुग्ध व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से विगत वर्ष विभाग द्वारा सैंपल लिए गए थे. इनमें से 24 सैंपलों में से 4 के दुग्ध सामग्री अमानक पायी गयी थी. मामले में अपर-कलेक्टर द्वारा कार्यवाई भी किया जाना है. इन सब के बीच अपने प्रतिष्ठान के सामग्रियों को उत्कृष्ट और गुणवत्तायुक्त बताते हुए एक दुग्ध व्यापारी ने अपना पक्ष रखा है.

बीडीएफ दुग्ध के मार्केटिंग मैनेजर पवन चंद्राकर ने जारी अपने पक्ष में कहा है कि विगत 30/10/2021 को खाद्य अधिकारी द्वारा दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र में 500 ग्राम कोवा सैंपल का निरिक्षण किया गया था व इसकी जांच रिपोर्ट 31/12/2021 को रायपुर स्थित राज्य फ़ूड टेस्टिंग लेबोरेटरी द्वारा दी गयी थी. इस रिपोर्ट के अनुसार बीडीएफ के दूध में 61.90 फ़ीसदी कुल सॉलिड होने की जानकारी दी गयी है जबकि इसी संस्था द्वारा पृथक से एक और जांच रिपोर्ट सौंपी गयी जिसमें बीडीएफ के दूध का फैट सामान्य 4.5 फ़ीसदी पाया गया. बीडीएफ का कहना है कि अगर गाय के दूध में फैट 4.5 फ़ीसदी माना गया है तो एनएनएफ की रिपोर्ट में 8.5 फ़ीसदी होना चाहिए था जबकि 6.75 प्रतिशत आया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूध की सैंपलिंग पूरी तरह से घोलकर किया जाना था लेकिन ऊपरी सतह से दूध को लिया गया, जिसकी वजह से जांच रिपोर्ट में असमानता पायी गयी.

इसके अलावा गाय और भैंस का मिश्रित दूध होता है तो 4.5% फैट रिपोर्ट आता है लेकिन केवल गाय के दूध की बात की जाती है तो 3-3.5% फैट मिलता है. अपना पक्ष रखते हुए बीडीएफ व्यापारी ने कहा कि यह परिवार अपने उत्कृष्ट उत्पादनो की वजह से कम समय में ही बस्तर जिले के ग्राहकों के बीच अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है और संस्था ने गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया है और भविष्य में भी सभी मानकों-नियमों को मानते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवा देने में तत्पर है. रायपुर द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के खिलाफ अब बीडीएफ ने डायरेक्टर, फूड रिसर्च एंड स्टैंडर्डाइजेशन लैबोरेट्री गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश जांच हेतु सैंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार है.

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा बीए/बीएससी का वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा तिथि निर्धारित

0

गुरूर :- मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) सत्र 2021-22 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा बी.ए./बी.एस.सी. का वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा सम्पादित की जानी है। जिसके लिये महाविद्यालय द्वारा तिथि निर्धरित किया गया है जो इस प्रकार है:-

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कक्षा बी.ए.भाग एक, दो व तीन विषय -भूगोल परीक्षा तिथि 03/03/2022 दिन -गुरुयार, दिनांक 05/03/2022 दिन -शनिवार विषय -वनस्पत्ति शास्त्र बी.एस.सी. भाग -एक, दिनांक 07/03/2022 दिन – सोमवार विषय -रसायन शास्त्र बी.एस.सी. भाग -एक दो व तीन, दिनांक 09/03/2022 दिन – बुधवार विषय -जन्तु विज्ञान बी.एस.सी. भाग -एक दो व तीन दिनांक 12/03/2022 दिन शनिवार विषय वनस्पत्ति शास्त्र बी.एस.सी. भाग – दो दिनांक 15/03/2022 दिन मंगलवार विषय – वनस्पत्ति शास्त्र बी.एस.सी. भाग -तीन इन कक्षाओं का प्रायोगिक परीक्षा समय प्रातः 8:00 से प्रारंभ की जानी है। अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय प्राचार्य व कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।उक्त जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम द्वारा दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

प्रदेश महासचिव व विधानसभा प्रभारी जकांछ के नवीन अग्रवाल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश उड़ी नींद भाजपा कांग्रेस के होश

0

खेरागढ़ को ज़िला नहीं बनाने का ख़ामियाज़ा उपचुनाव में भुगतेगी दोनो राष्ट्रीय दल – नवीन अग्रवाल

खैरागढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जें)के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमित जोगी जी के निर्देशानुसार विधानसभा उपचूनाव में प्रदेश महासचिव व खेरागढ़ विधानसभा प्रभारी नवीन अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में व कट्टर जोगी समर्थक चन्द्रभूषण यदु महामंत्री ईश्वर यादव ब्लाक अध्यक्ष एवं युवा लोकसभा लक्की नेताम के संयुक्त नेतृत्व में मानपुर पहाड़ी में एक द्विविसिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव नवीन अग्रवाल जी एवं लोक सभा प्रभारी अमर गोस्वामी राजनांदगांव के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चन्द्रभूषण यदु जी को सर्व प्रथम विचार रखने आमंत्रित किया यदु जी ने अपने बात रखते हुये कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते कहा जकांछ जोगी छत्तीसगढीयों की पार्टी की नींव प्रथम पुर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी जी ने छत्तीसगढ़ीयों के लिये स्थापना की जो पहले बार में पांच सीट जीतकर ऐतिहासिक कार्य‌‌‌ किया 14 प्रतिशत वोट लेकर छत्तीसगढ़ की सदन में आवाज बुलंद किया देवव्रत बाबा ने कड़ी मेहनत करते हुये खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को हल चलाता किसान छाप पर जीताकर दिखाया जो आज हमारे बीच नही रहे संस्थापक स्व: अजीत प्रमोद कुमार जोगी एवं दिंवगत देवव्रत सिंह जी की आकस्मिक निधन ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जन मानस को झकझोर दिया दोंनों नेताओं का अचानक चले जाने से एक युग की समाप्ती हो गई पुन: दोनों नेताओं कों शांती स्वरुप अपने किमती मत को श्रद्धांजलि स्वरुप देकर उनके आत्मा को शांती प्रदान करने सभी कर्मठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को निवेदन किया है जिस किसी 3-में किसी भी प्रत्याशी को जनता स्वीकार करेंगी उसे टिकट देते हुये प्रत्याशी बनाने पर सहयोग करने कहा लक्की नेताम सचिव लोक सभा भी उपस्थित रहते हुये कार्यकर्ताओं को निवेदन करते कहा की कार्यकर्ता पिछली चूनाव का अनुसरण करते हुये जैसा मेंहनत किये थे उसी का परिणाम रहा जो खैरागढ को जीते थे ईश्वर यादव मानपुर ने भाजपा कांग्रेस पार्टी के क्रिया कलापो पर सवाल खड़ा करते कहा की कभी कोई संकट अचानक आ जाये तो नेताओं के पास समय नहीं रहता 100 किलोमीटर की दुरी से रायपुर मंत्री के निवास मिलने जाओं तो उनके गार्ड बाहर से ही कह देते है सर अभी नहीं मिल सकते जिससे आम जनताओं का मन ऊब गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

सभी कार्यकर्ता जकांछ जोगी को दुबारा जिता कर लाये बार बार मत ना बदले हल चलाता किसान छाप पर ही मुहर लगाये मुख्यातिथि प्रदेश सचिव नवीन अग्रवाल जी ने दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह जी की कार्यकाल को याद करते हूये कहा की खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में जकांछ समर्थित प्रत्याशी को ही जिताना है खैरागढ़ को जिला बनाने में मददगार साबित होने की बात कही खासकर युवाओं को अभी से कमर कसकर जी तोड़ में हनत करने मंत्र दिये प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के द्वारा बनाया गया पार्टी को संबल दे देवव्रत सिंह जी के आक्समिक निधन से रिक्त हुई सीट जोगी कांग्रेस की सीट है उसे दोबारा हासिल करके ही दम लेना है जिससे युवाओं ने हामी भरते हुये गरज उठे अजीत जोगी अमर रहे देवव्रत बाबा अमर रहे अमीत जोगी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रुप से तौहीद खान जैन लाल ईश्वर रजक मंगल नेताम योगेश्वर यदु बालमिकी भोलु यदु भोला राम लोधी भगवान दास पटेल एवं क्षेत्रिय कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजुद रहे.

एक दिवसीय नारी जागरण शिविर ग्राम कुसुमकसा में संपन्न हुआ

0

एक दिवसीय नारी जागरण शिविर ग्राम कुसुमकसा में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संजय बैस जनपद सदस्य डौंडी कुसुमकसा थे | इस कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में तुलसी साहू, वर्मा बहन जी यादव बहन जी, गांगुली बहन जी नारी जागरण शिविर में ग्राम चिपरा, आमाडुला, धुर्वाटोला, डौंडी के लोग शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग श्री का अवतरण

इस कार्यक्रम में आदरणीय मुख्य अतिथि ने गायत्री परिवार को नर से नारायण बनाने की संस्था बताया उन्होंने कहा इस संसार में केवल गायत्री परिवार को धर्म जगाने के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण इस कार्यक्रम में कुल 85 बहनों ने भाग लिया साथ ही उन्होंने इस शिविर के द्वारा हमारे हिंदू सोलह संस्कारों के बारे में भी जाना |

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

कार्यक्रम में उपस्थित पुरुषोत्तम लाल सोनवानी, डोमन लाल यादव, धर्मेंद्र वर्मा, मिश्रा मैडम, गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा, शंकर लाल पिस्दा, लोकनाथ साहू, जीवन लाल साहू, डोमन लाल चावरे, बंशीलाल रावटे गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा से उपस्थित थे | इस कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पिस्दा कुसुमकसा ने किया रेणुका ग॑जीर भी विशेष रूप से उपस्थित थे |

दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में फीस को लेकर हो रही मनमानी, शिक्षा अधिकारी ने भेजा नोटिस

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा अन्य फीस के नाम पर पालको से अनावश्यक राशि की मांग की जा रही है जिसे लेकर पालकों द्वारा डौंडी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत की गई | जिस पर शिक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत पर सक्रियता दिखाते हुए स्कूल प्राचार्य को नोटिस भेजा गया |

नोटिस में बताया गया है कि संस्था के पालको के द्वारा निर्धारित ट्यूशन फीस जमा किये जाने के उपरान्त भी शाला प्रबंधन समिति के द्वारा अनावश्यक राशि की मांग की जा रही है और न ही किस मद की राशि की मांग की जा रही है उसके बारे मे संबंधित पालको को जानकारी भी उपलब्ध नही कराई जा रही है । इस अतिरिक्त फीस को जमा नहीं करने पर अध्ययनरत छात्रो पर अनावश्यक दबाव भी बनाये जाने के कारण छात्रो के मन पर दुष्प्रभाव व परीक्षा परिणाम प्रभावित होने का भय छात्रों एवं पालको पर व्याप्त है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस सम्बन्ध में स्कूल प्राचार्य अपना स्पष्ट प्रतिवेदन कार्यालय को दिए गए तिथि को आवश्यक तथ्यो के साथ उपस्थित होने को कहा गया है साथ ही जब तक उक्त शिकायत का निराकरण नहीं हो जाता तब तक किसी भी प्रकार की अतिरिक्त फीस लेने पर रोक लगाने को कहा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा

0

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा |

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों के समस्याओं का निराकरण करने हेतु बस्तर विधायक जी ने विस्तार पूर्वक बताया की आप लोगों की बात को लगातार उच्च स्तर तक भी रखा गया है और अभी आने वाले वाली सत्र में इस बात को विभिन्न रूप से रखा जाएगा हमारी सरकार आने की पूर्व भी हमनें अपनी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उसमें से कई महत्वपूर्ण कार्य को हमनें पुरा किया है निश्चित रूप से आप लोगों की मांग को भी पूरा किया जाएगा हमारी सरकार जमीनी स्तर से काम कर रही है और हम आप लोगों की बात को भी आगे रखेंगे |

बस्तर विधायक ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक दो जिलों में नियमितकरण किया गया निश्चित रूप से हम बस्तर हो या अन्य जिलों में इसको नियमितकरण करेंगे अभी तक हमारी मौजूदा सरकार ने जो भी वादे किए है उसको पुरा किया है अभी की स्थिति बहुत ही प्रभाववित्त हुई है कि हमनें कोरोना जैसे महामारी के वजह से बहुत ही पिछे की ओर चले लेकिन अभी ऐसा स्थिति पैदा ना हो इसलिए हमने निरंतर कार्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास कर रहे है |

बस्तर विधायक जी ने दूरभाष के माध्यम से जिले के उच्च अधिकारी को अवगत कराया और कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन भी शीघ्रता पूर्वक डालने के लिए अवगत कराया है |

MOST POPULAR

HOT NEWS