देवरी – देवरी थाना के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा में 35 वर्षीय महिला रानी बाई विश्वकर्मा से बड़े पैमाने पर अवैध शराब जप्त की गई है | ग्राम की महिलाओं ने उक्त महिला को शराब बेचते हुए सुबह पकड़वाया है | कार्यवाही के लिए देवरी थाना ले जाया गया | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 200 से अधिक पव्वा शराब बरामद हुई है | देवरी पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में ग्रामीणों का अहम भूमिका रहा है। आरोपी महिला को आबकारी एक्ट के धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
♦️छत्तीसगढ़ शासन विभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग समतलीकरण एवं जिलाधिकारी लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम नगर पंचायत बस्तर जिसकी लागत राशि 19.45 लाख रुपये एवं व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य राजेंद्र प्रसाद वार्ड नगर पंचायत बस्तर 27.79 लाख रुपये की भूमिपूजन बस्तर विधायक जी द्वारा किया गया |
♦️ महात्मा गांधी वाचनालय नगर पंचायत बस्तर में लाईब्रिए का उद्घाटन किया गया जिसकी लागत राशि 4.96 लाख रुपये की है |
♦️ बस्तर नगर पंचायत के द्वारा बनाया गया यह लाइब्रेरी बहुत ही सराहनीय है इस समय भी इस तरह की एक बहुत बड़ी पहल बहुत जरूरी है नव जवानों को सदैव इस तरह के कार्य मे आगे आकर लोगों को जागरूक करना है और हमारी पुरातात्विक और बस्तर के जीणोद्धार के विषय मे जरूर अवगत होना चाहिए |
♦️ बस्तर विधायक जी ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं फ्री में इलाज के सपने होंगे साकार अब डॉक्टर मन आगे हमर दुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
♦️ बस्तर विधायक जी बागमोहलई में वरिष्ठ कांग्रेसी लखेस्वर मंडावी जी के पिता जी की तबीयत खराब होने की सुने तो विधायक जी पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे मिलकर शॉल,फल,भेंट कर जल्द स्वस्त होने की कामना की |
♦️ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल ,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला ,सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ,दिलीप सिंह सेंगर ,महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष अंकित पारख,नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिना सैमसंन ,नेता प्रतिपक्ष अनिल परिहार , विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान,भृगु तिवारी , अनूप तिवारी ,सीताराम बघेल ,सत्येंद्र तिवारी , नरसिंह नाग,लखेश्वर कश्यप,राम्या राम मौर्य, नवल कश्यप,भागरथी यादव , धर्मेन्द्र कश्यप , शैलेंद्र परिहार ,राज शेखर तिवारी, महेंद्र बघेल सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,जनपद पंचायत सीईओ जाई भोम सिंह राठौर मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी मोतीराम कश्यप ,बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, नगरपालिका अधिकारी, हंसा ठाकुर ,आरईएस एसडीओ यामिनी देवगन, रोहित नाग माधुरी तिवारी ,तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे |
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मोहन यादव निवासी डोकरीघाट पारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर मौखिक सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 29.01.2022 को प्रार्थी अपना मोटर सायकल एच0एफ0 डिलक्स क्रमांक-C G 17 K S 7892 उत्कल भवन के पास खड़ा किया था। जो रात्रि 12ः00 से 12ः30 बजे के लगभग वापस आकर देखा मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। इसी प्रकार प्रार्थी मोईन अहमद निवासी तोंगपाल ने दिनांक 29.01.2022 को अपना मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक-C G 17 K S 6713 को बबलु सोनी के घर पास, प्रतीत आटो गैरेज के पास खड़ा किया। जो कुछ समय बाद वापस आकर देखा स्कुटी वहां पर नहीं था कि दोनो प्रार्थी से लिखित आवेदन प्राप्त किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया,पीयुष बघेल एवं सउनि0 नरहरि वैष्णव, प्रआर0 चोवादास गेंदलें एवं आरक्षक प्रकाश नायक के हमराह टीम के द्वारा तुरंत घटनास्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पता तलाश एवं खोजबीन किया जा रहा था। जो खोजबीन के दौरान दिनांक 31.01.2022 को महादेवघाट पारा में मोटर सायकल क्रमांक-C G 17 K S 7892 तथा स्कुटी क्रमांक-C G 17 K M 6713 भैरमदेव वार्ड में लावारिस हालात में खड़ा हुआ मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीक पष्चात् मोटर सायकल एवं स्कुटी को सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर दोनो प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ व बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के युवा मोहम्मद साकिर खान को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |
विदित हो की शहर के युवा मोहम्मद साकिर खान जो पैर के नसों की गंभीर बिमारी से पीड़ित होकर आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे | उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अपने इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था, जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संवेदनशीलता से दो लाख रुपए प्रदान किया जिसका चेक आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदान किया |
पैरों की गंभीर बिमारी से पीड़ित मोहम्मद साकिर खान ने दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस आर्थिक सहायता से अब वे अपना इलाज अच्छे से करवा सकते हैं | उन्होंने कहा की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण वे अपने पैरों की गंभीर बिमारी का इलाज नहीं करवा पा रहे थे पर अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा मिली इस आर्थिक सहायता से वो बेहतर इलाज करवा कर फिर से अपने दैनिक जीवन को आसानी से जी सकते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से आज पैरों के गंभीर बिमारी से पीड़ित मोहम्मद साकिर खान को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है हमारी सरकार खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना में गंभीर रूप से बिमारी का पांच लाख रुपए तक का इलाज करवा रही है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी एवं बड़े मुरमा सरपंच मनधर कश्यप उपस्थित रहे |
रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ लेकर एक ओर जहाँ प्रदेश सरकार अपने ख़िलाफ़ उठ रही आवाज़ को दबाने के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों पर रोक लगा रही है, वहीं अपने कांग्रेस-ख़ानदान की चाटुकारिता कर अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। मूणत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर के बीच भी प्रदेश सरकार सियासी लफ़्फ़ाज़ी के लिए अपनी ही बनाई गाइडलाइन को कूड़ेदान के हवाले कर बैठी सरकार प्रदेश जनस्वास्थ्य के प्रति कितनी संज़ीदा है, यह उसके इस दोहरे मापदंड से साफ़ हो रहा है। रायपुर मे रोज मास्क के नाम पर लोगो को चलान देना पड़ रहा है वही राहुल की सभा मे मास्क व अन्य सावधानी का ध्यान कैसे होगा यह चिंता का विषय है । अगर करोना गाइडलाइन का उलघन होता है तो रायपुर वासी अपने को ठगा महसूस करेंगे ।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने सवाल किया कि जब प्रदेशभर में नई कोरोना गाइडलाइन प्रभावी है, धारा 144 लागू है, सभी तरह के जलसे, सभा, समारोहों पर रोक लगी हुई है, लोगों को अपने पारिवारिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए सरकारी आदेशों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है, तो फिर राजधानी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आगामी 3 फ़रवरी के कार्यक्रम की अनुमति किसने, कैसे और किनके इशारे पर दी? मूणत ने कहा कि जब सरकार ही अपने बनाए क़ायदे-क़ानूनों की धज्जियाँ उड़ाने पर आमादा है तब आम आदमी को इन क़ायदों के सख़्त पालन के लिए बाध्य और दंडित करना प्रदेश सरकार के दोगलेपन की इंतिहा है। मूणत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के ख़िलाफ़ जारी ज़ंग में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का दुराग्रह प्राय: हर मौक़े पर सामने आया है और यह स्पष्ट हुआ है कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार गाइडलाइन को अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से तोड़ने-मरोड़ने में क़तई नहीं हिचकती, जबकि आम आदमी पर क़ानून के डंडे का इस्तेमाल पूरी निर्ममता के साथ होता है। मूणत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ‘ख़ानदानी शहज़ादे’ की चाटुकारिता में प्रदेश को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के भयावह दौर में ले जाने पर आमादा हैं।
मुख्य सचिव ने साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजन
रायपुर, 31 जनवरी 2022/ लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशीला रखेंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, विभागीय प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में आवागमन के साथ ही बिजली, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूमंेट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे और योजना के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषक मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल गांधी राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी और वर्धा की तर्ज पर नया रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति का भी भूमिपूजन करेंगे।
स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्नबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं वित्त विभाग की सचिव अलरमेल मंग्गई डी., आईजी इंटेलिजेंस श्री आनंद छाबड़ा, गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
प्रदेश भर में धान खरीदी केंद्र पर भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना
रायपुर, 31 जनवरी 2022 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आरंग विकासखंड के ग्राम फरफौद सोसाइटी के धरना में शामिल हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान जब तक सरकार खरीद नहीं लेती तब तक धान खरीदी बंद नहीं होना चाहिए धान खरीदी विलंब से शुरू होने के कारण व बारदाना के कमी बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को धान बेचने में बहुत कठिनाई हुई है प्रदेश के किसान लगातार खाद की कमी व खाद की कालाबाजारी से परेशान हैं चुनाव के पूर्व कांग्रेस द्वारा किए गए जन घोषणापत्र पर का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है गांव गांव में लोग भूपेश सरकार को लबरा सरकार के नाम से जानने लगे हैं उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीदी का समय बढ़ाएं और शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा किसान मोर्चा आगे भी बड़ा आंदोलन करने बाध्य होंगा। इस धरना में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव अनिल नायक सहित अनेक भाजपा के नेता उपस्थित थे ।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह नगरी ब्लाक के बोरई सोसाइटी में किसानों के साथ धरना दिया एवं राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल आज कोरिया जिला के खडगवां सोसाइटी में सैकड़ों किसानों के साथ धरना दिया एवं धान खरीदी का समय 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
रायपुर 31 जनवरी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रेतमाफ़िया के खिलाफ कार्रवाई पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान को अवैध काम करने वालों के साथ भाजपा की हमदर्दी ठहराते हुए कहा है कि अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन करते पकड़े जा रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो रही है, जिससे भाजपा दुखी हो रही है। भूपेश बघेल सरकार ने भाजपा शासनकाल में पैदा की गई माफिया खरपतवार को उखाड़ कर फेंक दिया है। जो बची खुची भाजपा संरक्षित गाजरघास नजर आ रही थी, उसे भी जड़ मूल से खत्म किया जा रहा है तो भाजपा की नींद उड़ गई है। सोते जागते रेतमाफ़िया की चिंता सता रही है। यह कैसा विपक्ष है जो सरकार के लोकहित और राज्य हित के हर कदम का विरोध करने को ही अपना धर्म समझता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय किस तरह की घटिया राजनीति कर रहे हैं, वह जनता देख रही है और समझ रही है कि छत्तीसगढ़ के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्ती बरती जाती है। तब भाजपा कराह उठती है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की प्राथमिकता सुखी समृद्ध छत्तीसगढ़ है जबकि सत्ता दौरान भाजपा का मूलमंत्र छत्तीसगढ़ को लूटना और लुटवाना ही रहा है। इसलिए पंद्रह साल तक घपले घोटाले किये, कमीशनखोरी के लिए हजारों करोड़ का कर्ज लिया। चिटफंड कंपनियों एवं माफियो से मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर डाका डाला गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल, जंगल, जमीन, किसान, गरीब, मजदूर, पशुधन के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। नरवा, गरुवा, घुरबा, बाड़ी की मैदानी योजनाओं को राष्ट्रीय ख्याति मिली है। सारे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल आशा की किरण बन गया है और यहां भाजपा इन वास्तविक विकास की योजनाओं का विरोध करती है जो भाजपा की नीति और नीयत में खोट का जीता जागता उदाहरण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते शर्म आनी चाहिए। वसूली का चस्का तो पंद्रह साल तक घोटाला मंडली को लगा हुआ था और महारानी से लेकर कुंअर तक, दामाद से लेकर रिश्तेदार तक वसूली, कमीशनखोरी के मामले में कुख्यात रहे। भाजपा को अपने चौकीदार से पूछना चाहिए कि कितना चंदा लेकर देश की धरोहरों को अपने मित्रों को बेच रहे हैं।
भानपुरी । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम सोनारपाल के चपका मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार के दोपहर लगभग 2.30 बजे के आसपास बस्तर निवासी शिक्षक राधेलाल ठाकुर 45 वर्ष की बाइक को एक ट्रक ने जोरदार ठोक्कर मार दी जिससे शिक्षक दूर फेंका गया एवं वहीं पर उसकी मृत्यु हो गयी, जानकारी के अनुसार ट्रक चालक काफी नशे में था एवं बाइक को टक्कर मारने के बाद चपका मोड़ से घसीटते हुए सोनारपाल बाजार स्थल तक भगाकर ले आया जहां कुछ स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया।
वहीं मृतक शिक्षक बस्तर निवासी का बताया जा रहा है जो कुम्हली हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर थे, थाना भानपुरी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मृत शरीर को पोस्टमार्टम हेतू भानपुरी अस्पताल में भेजकर आरोपी ट्रक ड्राईवर को भानपुरी थाना ले गयी।
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
डौंडी ब्लॉक एवं प्रदेश के जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें