परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने किया बुजुर्ग को गिरफ्तार
जगदलपुर, बोधघाट थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक में शुक्रवार की दोपहर एक बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ अनाचार किया, जिसके बाद बच्ची ने मामले की जानकारी परिजनों को बताया, जहां परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया |
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि तिरंगा चौक में रहने वाला जगमोहन लाल 80 वर्ष जो शराब का आदि था, वह शुक्रवार की दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को बुलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ अनाचार किया, घटना के बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के लोगो को बताई, जहां परिजनों ने बिना देर के बुजुर्ग के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करा दिया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ अनाचार के साथ ही पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की बात कही है |
जगदलपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा रविवार की प्रातर् 10.50 बजे जगदलपुर से मूली के लिए रवाना होंगे। वहां से राकसबेड़ा (माकड़ी) पहुंचकर नुक्कड़ सभा करेंगे। दोपहर 1.40 बजे लखमा बेलगांव, उमरगांव, कांवरा के पदयात्रा कार्यक्त्रम में शामिल होंगे। शाम 4.20 बजे फारेस्ट रेस्ट हाऊस माकड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात व चर्चा करेंगे। शाम 5.30 बजे सर्किट हाउस कोण्डागांव में कार्यकर्ताओं से भेंट पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।
कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत लोगों को दिलाई सदस्यता
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के राजीव गांधी वार्ड में मंहगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण अभियान में शामिल हुए एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को सदस्यता भी दिलाया |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से मंहगाई को मनमानी बढ़ाया है पेट्रोल डीजल का दाम अपने उच्च स्तर पर है खाद्य तेल , दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है इससे मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों का बजट गड़बड़ा गया है और आज लोग परेशान हैं |
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के नेतृत्व में हम सभी लगातार मंहगाई के विरुद्ध सड़क से संसद तक लड़ते रहेंगे |
महापौर सफीरा साहू ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ हमेशा खड़ी हुई है |
इस अवसर पर नगर निगम की सभापति एवं दक्षिण ब्लाक की प्रभारी कविता साहू ने संबोधित करते हुए कहा की जहां हमारी राज्य सरकार किसानों मजदूरों के हितों की रक्षा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है वहीं केंद्र सरकार महंगाई को बढ़ावा दे रही है और अपने उधोगपति मित्रों का फायदा करवा रही है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू महामंत्री अनवर खान नगर निगम की सभापति कविता साहू ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा युवा नेता प्रवीण पाण्डेय, महेश द्विवेदी, अंजना नाग,एस नीला, शहनाज़ बेगम सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जगदलपुर। शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पंडरीपानी शाला विकास व प्रबंधन समिति की त्रैमासिक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश पानीग्राही की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। शासन के निर्देश अनुसार शत्- प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के संबंध में चर्चा किया गया। इस बैठक में कई पंचायतों के सरपंचों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, पहली बार है कि बड़ी संख्या में सरपंचगण उपस्थित हुए। अध्यक्ष श्री पानीग्राही ने कहा कि स्कूल व पालकों के मध्य की कड़ी जनप्रतिनिधि होते हैं जो ड्राप आउट बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। शासन की योजनाओं के अनुसार ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता में होगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा कई बच्चों के नियमित शाला नहीं आने की जानकारी दी गई जिसके तहत् सरपंचगणों ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्कूल भेजने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। जनपद अध्यक्ष
अनिता पोयाम ने भी शाला प्रबंधन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये और स्कूली बच्चों से भी सकारात्मक चर्चा कर स्कूल के अनुशासन के पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान पंडरीपानी सरपंच पार्वती कश्यप,बिरिंगपाल सरपंच रत्ना नाग, उपसरपंच शोबेंद्र ठाकुर, पूर्व उप सरपंच कमलुराम मौर्य सहित गणमान्य नागरिक जयमोहन शर्मा, रोहित ने भी अपने-अपने विचार रखे। शाला की प्राचार्य व समीति सचिव शीला सिंग ने बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला। बैठक के बाद शाला प्रबंधन समिति व जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों से परिचयात्मक चर्चा किया और मन लगाकर पढा करने के निर्देश दिए तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। इस बैठक में सरपंचगण सोनसाय (बड़े मारेंगा),पाकलू(बुरुंगपाल),जयमन मौर्य (तेलीमारेंगा), कोषाध्यक्ष योगिता सिंह,शिक्षकगण सुलभा मिश्रा, नित्य गोपाल समददार,आशिष दास,सुषमा खुराना,पालकगण धर्मेंद्र ठाकुर व मंगलदेई उपस्थित थे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नियानार , जमावाड़ा , जमावाड़ा 2 एवं बिरिनपाल में 2 करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपए के रोट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने, टंकी निर्माण कार्य,क्लोरीनेशन कक्ष एवं पंप हाउस निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया |
ग्राम पंचायत नियानार में 57 लाख 85 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 2900 मीटर पाइप लाइन जिससे 372 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी, ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में 1 करोड़ 2 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित 40 किलो लीटर टंकी निर्माण 7855 मीटर पाइप लाइन बिछाने,पावर पंप,ट्यूब वेल ,सोलर पंप की स्थापना जिससे 313 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी इसी तरह ग्राम पंचायत बिरनपाल में 86 लाख 22 हजार रुपए की लागत से 65 किलो लीटर टंकी निर्माण 2800 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य , पावर पंप,सोलर पंप ,क्लोरीनेशन कक्ष का निर्माण जिससे 358 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी ग्राम पंचायत जमावाड़ा में 70 लाख 72 हजार रुपए की लागत से 160 किलो लीटर टंकी निर्माण,3730 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, क्लोरिनेशन कक्ष ,पंप हाउस निर्माण,सोलर पंप निर्माण कार्य जिससे 340 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है और इस हेतु हम लगातार कार्य कर रहे हैं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने से बहुत सी बिमारी से बचा जा सकता है जल ही जीवन का आधार है और शुद्ध पेयजल हर नागरिक को मिलना ही चाहिए इसलिए हमारी सरकार नल-जल योजना लेकर आई है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी, जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिग बघेल,कनक देई राई,घेनवाराम बघेल सरपंच नियानार चम्पा कश्यप उप सरपंच शिवेन्दू झा पंच सुनीला झा,राजू बघेल सरपंच जमावाड़ा 2 ललित कुमार कश्यप सरपंच टोंडापाल धनमती लक्षीम बघेल सरपंच जमावाड़ा माहेश्वरी रैदू नाग उप सरपंच दशमत नाग बीरनपाल सरपंच रूपनदेई , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद सेठिया,फूल सिंह बघेल, राधामोहन दास,बोटी राम नाग, सुनील दास युवा नेता प्रवीण पाण्डेय, शंकर नाग ,बलीराम , दयाराम, धनसिंग नाग राजीव दास, हीरालाल नागेश, राजमन कश्यप,लखमू राम बघेल सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण सहित जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता जैन उपस्थित रहे |
जगदलपुर। भारत किसानों का देश है जहां कड़ी मेहनत कर किसान न केवल अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं बल्कि उनके उगाए हुए साग-सब्जी और अनाज से अन्य लोगों का भी जीवन चलता है। मोदी सरकार ने आखिरकार कृषि कानून वापस ले लिया यह किसानों की जीत है। लगातार अधिकार के लिए लड़ते हुए उनकी जीत हुई। किसानों की जीत का मतलब है भारत की विजय। दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को तीन जगह भूसारास, नकुलनार और कारली दंतेवाड़ा में पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते यह उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। मोदी सरकार में जितनी महंगाई बढ़ी है उतनी कभी नहीं बढ़ी। पेट्रोल और डीजल का दाम 100 से उपर चला गया। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कम कमाई करने वाले लोग घर के सामान में कटौती कर अपने वाहन में पेट्रोल डलवा रहे हैं। वहीं डीजल का दाम बढ़ने से परिवहन का भाड़ा भी बढ़ जाता है। इसलिए हर वस्तु का दाम लगातार बढ़ा है जिसका नुकसान गरीबों को हो रहा है। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं करना केंद्र सरकार की नाकामी है। जिसका खामियाजा केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। क्योंकि महंगाई के कारण
हर वर्ग केंद्र सरकार की नीति से नाखुश हैं। सुकमा जिले के अपने गृहग्राम नागारास से निकल कर सुबह वे सबसे पहले भूसारास पहुंचे, जहां कांग्रेसियों और ग्रामवासियों ने उद्योग मंत्री का जोशिला स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हुए लोग पदयात्रा में शामिल होते गए, जमकर नारेबाजी की गई। जिसमें महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। कवासी लखमा ने कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महंगाई के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार की विफल नीति को लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों को यह बताना है कि केंद्र की सरकार किस तरह जनता के साथ नाइंसाफी कर रही है। लाखों लोगों को नौकरी देने का वादा और महंगाई कम करने का आश्वासन दोनों में ही केंद्र सरकार फेल हो गई है। प्रभारी मंत्री का भूसारास के बाद नकुलनार और कारली में कांग्रेसियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। लोक नर्तक दलों के साथ कवासी लखमा पदयात्रा में सड़कें नापी। उन्होंने गांव के ग्रामीण और शहर के नागरिकों से अपील करते कहा कि लगातार महंगाई बढ़ाकर जनता को परेशान करने वाली मोदी सरकार को सबक सिखाना है। दंतेवाड़ा पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी मंदिर में देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने बस्तर और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक देवती कर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ .भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र एवं भारतीय संविधान पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागडे ने कहा कि हमारे देश का संविधान ,विश्व का सबसे बड़ा ,लिखित संविधान है नागरिक को संवैधानिक अधिकार देता है ,नागरिको को मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से उनके कर्तव्यों का बोध कराता हैं।देश मे बनाए जाने वाले कानून का उद्देश्य भी ,आम जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना ही है । संविधान कानून की उत्पत्ति का स्रोत है ।देश का शासन चलाने वाले कार्य पालिका ,विधायिका , एवं न्यायपालिका को भी उनका कर्तव्य बोध संविधान कराता है । हर भारतीय नागरिक को आज के दिन संविधान का अध्ययन करना चाहिए , आपको अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी तब होगी , जब आप राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को तब समझेंगे जब संविधान पढ़ेंगे ,आपको प्रदत्त कानूनी अधिकार को समझ पाएंगे ।सही
मायनो में जब हम संविधान का अध्ययन करेंगे ,अपने संवैधानिक अधिकारों को जानेगे ,मौलिक कर्तव्यों को जानेंगे ,संविधान की मंशा को समझेंगे ,उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे ,वही संविधान दिवस के रूप में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रधांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं बालोद जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने संविधान की रक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संविधान में देश की आत्मा बसती है भारतीय संविधान लोगों को बिना भेदभाव के जीवन यापन करने का अधिकार देता है।इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती अनीता कुमेटी, वरिष्ट भाजपा नेता भरत भाई पटेल,राजू रावटे,विजय डड़सेन,सरोज सलामे,नीतू कोरेटी ,पार्षदगण कुंती देवांगन, लीला डड़सेना,शांति बाई रावटे,संगीता सिन्हा,व भाजयुमो से सतीश यादव,सोनू,ब्रिजमनी यादव, आशीष गुप्ता,सिमेश उर्वशा आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर की प्रख्यात चित्रकार स्वेता लूनिया के चित्रकला प्रदर्शनी ” सूकून ” का शुभारंभ दलपत सागर स्थित बस्तर आर्ट गैलरी में किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वेता लूनिया जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी कड़ी में यह बस्तर आर्ट गैलरी की परिकल्पना की गई है जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को आगे लाया जा सके शहर के प्रतिष्ठित लूनिया परिवार की बहू स्वेता लूनिया जी की चित्रकला सराहनीय है तथा जिस तरह से इन्होंने भारतीय संस्कृति से लेकर यूरोपीय संस्कृति को अपने चित्रों में सजाय है वह काबिले तारीफ़ है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वार्ड पार्षद योगेन्द्र पाण्डेय शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा युवा नेता प्रवीण पाण्डेय,श्रीचंद लूनिया,विमल लूनिया, गणेश लूनिया अशोक लूनिया, मदन लाल जी पारेख,गोपाल तिवारी, किशोर पारेख, श्रीपाल दुग्गड, अनिल लुंकड, अनुराग अग्रवाल, राजकुमार दुग्गड, देवीचंद संचेती, शांति लाल सांखला, विनोद चौधरी, विजय सिंह, दीपक अग्रवाल शैलेन्द्र बाफना, अनिल जैन समेत शहर के कला प्रेमी उपस्थित रहे |
सांसद दीपक बैज व पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी ने सिक्का उछाल कर किया फुटबॉल मैच का शुभारंभ…
विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा स्थित ग्राम उसरिबेड़ा के हाई स्कूल ग्राउंड में पूर्व क्रिकेटर स्व.मंटी ढेंक के स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ बस्तर सांसद दीपक बैज व पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी के हाथों हुआ मैच की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई और प्रथम मैच जो कि “शो मैच” के रूप में उसरिबेड़ा व डिमरापाल माता रुक्मिणी सेवा संस्थान की छात्राओं द्वारा खेला गया और उस मैच में डिमरापाल के छात्राओं ने मैच को 2-0 से जीता उसी क्रम में दूसरा मैच धरमपुरा व फुटबॉल अकादमी जगदलपुर के बीच खेला गया जिसमें फुटबॉल अकादमी जगदलपुर की टीम धरमपुरा को 2-1 गोल से हरा कर विजयी हुई।
इस दौरान लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,केदार सिंह ढेंक,सरपंच छिंदगांव उमेश,उसरिबेड़ा सरपंच आरावती,कोच शंकर पटेल,भंवर मौर्य,लक्की श्रीवास्तव एवँ अन्य छात्र छात्राएं व दर्शकगण उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा – भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व भारतरत्न डॉ बाबा साहब आम्बेडकर को कोटि – कोटि नमन देश के उन तमाम वीर शहीदों, आज़ादी के नायकों और संविधान निर्माण में अपनी आहुति देने वालों को विनम्र श्रद्धांजलि व नमन | सर्वप्रथम भगवान बुद्ध को नमन करते हुए सम्यक बौद्ध महासभा दल्लीराजहरा द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया |
सम्यक बौद्ध समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा समाज में उपस्थित लोगों के समक्ष डॉ बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान के सम्बन्ध में प्रकाश डाला गया कि हमारा संविधान सम्पूर्ण विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान क्यों है, क्यों हमें इसका अध्ययन करना चाहिए, संविधान बनाने का मूल उद्देश्य क्या था और किस प्रकार बना |
विश्व की सबसे समृद्ध और सर्वाधिक व्यापक है भारतीय संविधान; यह प्रत्येक भारतीयों के लिये पठनीय और पूज्यनीय है | संविधान ही ऐसा धर्मग्रंथ है जो किसी भी धर्म से लाखों गुणा अधिक अधिकार देता है। इसलिये ये पठनीय और पूज्यनीय है।
साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
26 नवम्बर 2021 का दिन बहुत ही विशेष है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सम्पूर्ण विश्व को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया |
बाबा साहब ने भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वाभिमान की जिंदगी देने के लिए सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया | संविधान का देश के प्रत्येक नागरिक को इसका ज्ञान होना चाहिए बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत का संविधान इतना विस्तृत है कि इसे देश के समस्त लोगों को इसका अध्ययन करना चाहिए |
भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
कार्यक्रम के अंत में समाज में उपस्थित समस्त लोगों को संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई |
सम्यक बौद्ध महासभा दल्लीराजहरा द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाये गए कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के संरक्षक बाबूलाल बौद्ध, गोवेर्धन रंगारी, एस आर कांडे, गोरेलाल बाम्बेश्वर, अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, सचिव दिलीप सुखदेवे, महिला मण्डल की अध्यक्षा चन्द्रलेखा नांदेश्वर एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे |