City Media - Page 1339 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1339

जिला कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित – बीजेपी, पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप भी हुये शामिल

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

भाजपा जिला नारायणपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय मे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा चंदूलाल साहू,पूर्व सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा दिनेश कश्यप, जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा,पूर्व जिला महामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर के आतिथ्य मे व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन की अध्यक्षता मे सम्पन हुई।बैठक मे भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे पूर्व जिलामहामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर ने समर्थन किया। तत्पश्चात जिला कार्यसमिति की बैठक लेने नारायणपुर प्रवास मे पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुये कहा की आप सभी जिन विषम परिस्थिति मे पार्टी का कार्य कर रहे वह सराहनीय है । आप सभी को गर्व होना चाहिए की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है जो न कभी थकता है न ही रुकता है बल्कि सतत जनहित मे कार्य करते हुये पार्टी को मजबूत करने की दिशा मे कार्य करता है आगे उन्होनें संगठनात्मक चर्चा करते बूथ समिति गठन व सरल पोर्टल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा चुनावी रणनिति के लिये बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है,जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है । कोरोना संकट के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी के कार्य नही रुके लगातार जारी है,आज हम सभी डिजिटल माध्यम से जुड़ पार्टी गतिविधियों से रुबरु हो रहे है, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने ई -प्रशिक्षण के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओ को कार्यकर्ताओं तक पहूंचाने की रणनीति बनाई है इसलिए प्रशिक्षण मे आवश्यक रुप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा की देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसकी चर्चा देश सहित विश्व पटल पर हो रही है,हर वर्ग की चिंता कर मोदी सरकार अपनी योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है जिसका लाभ भी देशवासियो को मिल रहा है। आगे कश्यप ने कहा मोदी सरकार ने संकटकाल मे भी जनता के हित मे अपना कार्य सुचारु रुप से किया,देश के 80 करोड़ गरीबो को नवंबर तक मुफ्त राशन देने की व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है ,यह पहली सरकार है जिसने किसानो को सालाना 6000 रूपये उनके खाते मे देने का काम किया है वही बैठक को जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा ने भी सम्बोधित करते कहा की आप सभी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुँचाने की दिशा में काम करे,भूपेश सरकार ने न तो किये वादे निभाये है और न ही करने का इरादा रखती है । प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार शराब बंदी के वादो के साथ सत्ता मे आयी है और इनके प्रदेशाध्यक्ष ने शराबबंदी को नामुमकिन बता दिया है ।इन सब बातो को जनता को बताना है आज भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है ,प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से अपने को ठगा महसूस कर रहा है।बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी सम्बोधित करते हुये पार्टी संगठन द्वारा किये गये कार्यो का ब्यौरा रखा । वही कोरोनो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा गाईड लाईन का पालन करते सेवा ही संगठन व टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो मे भी अपनी भागिदारी रखी है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी ने किया।बैठक के बाद कोरोना मे दिवंगत हुये भाजपा कार्यकर्ता व उनके परिजनो को श्रधान्जलि देते हुये मृतको की आत्मा की शान्ती के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक मे भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सपरिवार गुजरात के पालीताना तीर्थ में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के मंगल की कामना की

0

7200 सीढ़ी चढ़ कर 220 फिट की ऊंचाई पर स्थित जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ( ऋषभदेव ) की पूजा अर्चना की

गुजरात के भावनगर जिले में जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित है श्री शंतुजय तीर्थ पालीताणा |

विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर के सुख समृद्धि शांति की मंगलकामना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने सपरिवार गुजरात के पालीताना तीर्थ स्थल में पहुंच कर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर में मंगल की कामना की विदित हो की गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना तीर्थ जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकरों को समर्पित महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जहां पहाड़ी पर जैन धर्म के 800 से अधिक छोटे बड़े ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मंदिरों का निर्माण किया गया है जिसमें प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मंदिर महत्वपूर्ण है |

सपरिवार गुजरात एवं राजस्थान की यात्रा पर पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बहुत लंबे समय से उनकी इच्छा पालीताना तीर्थ में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर के मंगल सुख समृद्धि शांति की कामना की थी जो आज पूरी हो गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन एवं पुत्र जिनेश जैन उपस्थित रहे |

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चेम्बर ऑफ कामर्स जिला एवं दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा -छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायपुर के बालोद जिला मंत्री अमित कुकरेजा तथा इकाई दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शंकर लाल कुकरेजा एवं महामंत्री भूपेन्द्र डहरवाल राजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायपुर के द्वारा देश के नंबर वन मुख्यमंत्री का खिताब मिलने पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री से मिल कर दल्ली राजहरा नगर विकास के संबंध में 5 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौपा। चेम्बर आफ कॉमर्स नगर अध्यक्ष शंकर लाल कुकरेजा ने बताया मुख्यमंत्री ने मांग पर विचार कर पूरा किये जाने का आश्वासन दिये है।साथ मे कुछ मांग पर कलेक्टर बालोद को पूर्व में ही पत्र जारी करने की बात कही है। मांग पत्र में औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण दल्ली राजहरा नगर के आसपास क्षेत्र में हो ताकि यहाँ के स्थानीय निवासियों को

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

काम मिल सकेगा जिससे पलायन रुकेगा और दल्ली राजहरा के साथ साथ आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो ताकि उच्च शिक्षा के लिये लोगों को बाहर न जाना पड़े । केन्द्रीय विद्यालय जो कि दल्ली राजहरा शहर के लिये प्रस्तावित था उसे यहाँ अविलंब चालू कराया जाये जिससे यहाँ की जनता की आधारभूत शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति हो सके। यहाँ की जमीन खरीदी बिक्री के लिये रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल किया जाये ताकि यहाँ के आसपास के लोग जमीन खरीद कर निर्माण कर विकास में सहयोग कर सकें नगर के वार्ड क्रमांक 17 में ओपीडी की जो सुविधा दी गई है , उसमें मरीजों की भर्ती एवं पैथोलॉजी लैब की सुविधा का अभाव है। साथ इस हास्पिटल में शिशु चिकित्सकों की आवश्यकता है यदि इन सुविधाओं दिया जाता है तो शहर एवं आसपास के ग्रामीण सेवों के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। शहर में आये दिन हो रही दुर्घटनओं से निजात पाने हेतु बायपास सड़क की मांग को गम्भीरता से लेने की बात कही गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कार्तिक पूर्णिमा व गोवर्धन पूजा पर्व माकड़ी में शामिल हुए बस्तर सांसद दीपक बैज…

0

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी- दीपक बैज…

कोंडागांव

आज बस्तर साँसद दीपक बैज यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्तिक पूर्णिमा गिरी गोवर्धन पूजा पर्व कोंडागाँव विकासखण्ड-माकड़ी के ग्राम अनतपुर,इंगरा,माकड़ी, सोड़सिवनी में शामिल हुए…कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज अपने उद्बोधन में कहा यादव समाज जागरूक समाज है,सरकार की मनसा हर समाज को सरकार की योजनाओं से जोड़कर समाज को मजबूत करना है, बैज ने कहा समाज के विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है यादव समाज आज शिक्षा के क्षेत्र मे भी विकास कर रहा है,यादव समाज का राउत नाचा आज पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है,यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज है,यादव समाज एक जागरूक समाज हैं,इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शामिल यादव समाज के लोग साँसद बैज को अपने बीच पाकर गदगद हो गय..प्रत्येक वर्ष यादव समाज से गोवर्धन पूजा में शामिल होने बस्तर सांसद को निवेदन किया जाता है जिसमे साँसद बैज इस यादव समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं..

साँसद बैज ने की यादव समाज के नए भवन के लिए की घोषणा…

बस्तर साँसद दीपक बैज आज यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्तिक पूर्णिमा व गोवर्धन पूजा पर्व में सम्मिलित होकर यादव समाज के लिए नए भवन हेतु कोंडागाँव के विकासखण्ड माकड़ी में ग्राम इंगरा व ग्राम अनतपुर में 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है…

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

इस दौरान यादव समाज इंगरा में जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल, रमिला वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माकडी शंकर मंडावी,सांसद प्रतिनिधि चन्दर बघेल, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर,संग्राम मारकाम, सरपंच शाहाबती मरकाम,विश्वनाथ मरकाम,सुकालू राम,मदन राठौड़,रमेश मरकाम,सुकलाल यादव,सोमनाथ कोर्राम ग्राम आनतपुर में सरपंच रदमा बघेल,श्याम सुंदर,सनत यादव,बंसी यादव,विक्रम मंडावी,प्रेमनाथ यादव, गुड्डू रामपाल,दुर्जन यादव,अर्जुन यादव,नंद लाल यादव,झगडू राम, अंतू राम मरकाम एवँ यादव समाज के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से प्रदेश सरपंच संघ नाखुश, ज्‍यादातर मांगों पर सहमति नहीं जताई

0

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा से प्रदेश सरपंच संघ खुश नजर नहीं आ रहा है हालांकि मानदेय में वृद्धि s-o-r के रेट में वृद्धि और बहुत सी ऐसी घोषणाएं चाहे वह जिला पंचायत की बात करें जनपद पंचायत की बात करें या ग्राम पंचायत की बात करें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से की हैं उसके बाद भी प्रदेश सरपंच संघ या यह कहें कि प्रदेश की पंचायत व्यवस्था के आधार और सामाजिक सेवक माने जाने वाले सरपंचों में खुशी नजर नहीं आ रही है एपीएन ने जब इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सरपंच संघ के पदाधिकारी से बात की तो प्रदेश अध्यक्ष भोपाल धीवर ने बताया कि हम पहले भी मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात किए हैं हमारी 8 सूत्री मांगे जो हमने ज्ञापन स्वरूप उन्हें सौंपा था और मंच पर भी दिया है उसमें एक मांग को छोड़कर अन्य किसी भी मांग पर सरकार ने सहमति नहीं जताई

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल धीवर

है हमें आश्वासन जरूर मिला है की पंचायत मंत्री के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया जाएगा और अन्य मांगों पर विचार करते हुए सरकार उसे पारित करेगी हम अभी कांग्रेस पार्टी के मंच पर थे और हम अपना मंच खुद तैयार कर रहे हैं और अति शीघ्र ही हम महापंचायत सम्मेलन जोगी छत्तीसगढ़ राज्य का पहला पढ़ाती इस्त्री पंचायत सम्मेलन होगा उसमें हम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंचायत मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करेंगे और यह विशुद्ध रूप से सरपंचों का एक प्लेटफार्म होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त सरपंच अपनी बातों को रखेंगे उसके आगे की रणनीति सरपंच संघ बैठक करने के बाद की रणनीति पर विचार किया जाएगा सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल दीवार ने कहा कि हम जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से हैं बाकी जो भी बॉडी का गठन पंचायत में किया जाता है वह अप्रत्यक्ष बॉडी है और हम एक सामाजिक सेवक हैं हम लाखों रुपया खर्चा भी करते हैं और हमारा मुख्य उद्देश्य अपना कैरियर बनाने पर होता है और जन सेवा हमारा मुख्य लक्ष्य होता है इसलिए सरकार को सरपंचों और ग्राम पंचायत में ज्यादा ध्यान देना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में महारानी लक्ष्मी बाई व गुरुनानक जयंती मनाई गई

0

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में आज 19 नवम्बर महारानी लक्ष्मी बाई जयंती व गुरुनानक जयंती के सुअवसर पर ग्राम पंचायत मंगलतराई में रानी लक्ष्मी बाई जी गुरुनानक देव जी की छायाचित्र में माल्यार्पण किया और स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर आज के दिन को यादगार बनाते विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों को खेल खुद जैसे कुर्सी दौड़ , गोली चम्मच दौड़ , मटका फोड़ा खेल का आयोजन किया जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किया गया और सभी छात्रों को बिस्किट चॉकलेट का भी वितरण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी, एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, MIS प्रवीण साहू जी, एग्रीकल्चर मार्केटिंग मैनेजर स्वधीन स्वाइ व विलेज कॉर्डिनेटर देवेंद्र पटेल, दीपिका मसीहा, सरपंच ग्राम पंचायत मंगलतराई व ग्रामवासी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सोसायटी से अनाज (चांवल) चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज(चांवल) चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
  • साईबर सेल टीम बालोद एवं थाना डौण्डीलोहारा केे द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही।
  • घटना का मास्टर माइंड अजय जैन की अन्य जिलो की पुलिस भी कर रही थी पता तलाष।
  • तकनीकी टीम के द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसके आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की षिनाख्ती।
  • बालोद जिला के रानाखुज्जी, बड़े जुंगेरा, केरी जुंगेरा, जंुगेरा, मंगचुवा जुन्नापानी ,रानीतराई, बरबसपुर, सहित दुर्ग के धमधा, राजनांदगांव के सुरगी अम्बागढ चौकी, डोगरगांव एवं रायपुर के सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी को भी गिरोह ने बनाया निषाना।
  • आरोपी अजय जैन व राजेष निषाद पूर्व में पीडीएस चांवल चोरी के प्रकरण में काट चुके हैं जेल।
  • आरोपियो द्वारा चेहरा पहचान न आये करके चोरी कर ले जाते थे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर।
  • अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव मे खपाते थे चोरी का माल।

जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्र में हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद नवनीत कौर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम बडे़ जुंगेरा, केरी जुंगेरा, तथा थाना बालोद के जुंगेरा का घटना स्थल जाकर कर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर, वहां पर उपस्थित ग्रामीणो से घटना के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर, गांव से बाहर आने-जाने का समस्त मार्ग के घरों एवं दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्तकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही गाड़ियो को टारगेट कर जिला बालोद होते हुए जिला राजनांदगाव तक का सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर प्रकरण मे प्रयुक्त वाहन स्वराज माजदा सी.जी 07 सी 9969 को ढूढ़कर, मालिक अजय जैन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाष कर रही थी। आरोपी अजय जैन ने अपने आप को उक्त घटना का मास्टर मांइड बताया और अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी ,उचित मूल्य की दुकान से चावल ,चना ,शक्कर को चोरी करना बताया। और पूर्व में चावल चोरी के प्रकरण में अपने साथी आरोपी के साथ दुर्ग, राजनांदगांव जेल काट चुका है। आरोपी अजय जैन ने बताया कि उसके द्वारा चोरी का चावल अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव मे खपाते थे। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाष कर रही थी। बालोद जिले के 07 प्रकरणों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपी गोलू उर्फ ऋषि निवासी डोगरगांव एवं मनोज उर्फ छोटू यादव निवासी बंसतपुर राजनांदगांव फरार है एवं अतुल राईस मिल की संलिप्ता के संदर्भ में विवेचना जारी है। जिला राजनांदगांव के 17 प्रकरण तथा जिला दुर्ग के 01 प्रकरण में आरोपियों की संलिप्तता के संबध में पूछताछ विवेचना जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रकरण क्र.01-

दिनांक 22/23.02.2021 की दरम्यिानी रात थाना मंगचुवा क्षेत्र के ग्राम जुन्नापानी में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 05 क्विंटल चावल ,04 क्विंटल शक्कर, 04 क्विंटल चना को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना मंगचुवा में अपराध क्र- 11/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण क्र.02-

दिनांक 20/21.08.2021 की दरम्यिानी रात थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम राणाखुज्जी में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 127 कटटा चावल, 45 किलो ग्राम शक्कर बोरी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्र -111 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

प्रकरण क्र.03-

दिनांक 10/11.10.2021 की दरम्यिानी रात थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम केरी जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 बोरी चावल सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र – /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण क्र.04-

दिनांक 10/11.10.2021 की दरम्यिानी रात थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 क्विंटल चावल सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र- 334 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png


प्रकरण क्र.05-

दिनांक 12/13.11.2021 की दरम्यिानी रात थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम बडे़ जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 127 कटटा चावल, 45 किलो ग्राम शक्कर बोरी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र- 226/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण क्र.06-

दिनांक 03.09.2021 से 19.09.2021 की दौरान थाना सूरेगांव क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित उचित मूल्य दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 क्विंटल चावल को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना सूरेगांव में अपराध क्र -60 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण क्र.07-

दिनांक 30.09.2021 से 05.10.2021 की दौरान थाना सूरेगांव क्षेत्र के ग्राम रानीतराई में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित उचित मूल्य दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 17 क्विंटल चावल को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना सूरेगांव में अपराध क्र -66 /2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला राजनांदगांव के प्रकरण –

1.थाना लालबाग के अपराध क्र 92/2021 धारा -457,380 भादवि में 08 कटटा चावल।

  1. थाना लालबाग के अपराध क्र 326/2021 धारा -457,380 भादवि में 37 क्वींटल चावल,02 क्वींटल शक्कर।
  2. थाना लालबाग के अपराध क्र 461/2021 धारा -457,380 भादवि में 17 क्वींटल चावल।
  3. थाना लालबाग के अपराध क्र 465/2021 धारा -457,380 भादवि में 37 क्वींटल चावल
  4. चौकी चिखली के अपराध क्र 279/2021 धारा -457,380 भादवि में 37 कटटा चावल।
  5. थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्र 477/2021 धारा -457,380 भादवि में 150 कि.ग्रा.चावल,20 कि.ग्रा शक्कर।
  6. थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्र 510/2021 धारा -457,380 भादवि में 55 बोरी चावल।
  7. चौकी चिचोला के अपराध क्र 12/2021 धारा -457,380 भादवि में 38 कट्टा चावल, 07 कट्टा शक्कर।
  8. चौकी जालबांधा के अपराध क्र 113/2021 धारा -457,380 भादवि में 09 कट्टा चना, 01 कट्टा राहर दाल।
  9. चौकी जालबांधा के अपराध क्र 220/2021 धारा -457,380 भादवि में 21 कट्टा चावल।
  10. चौकी जालबांधा के अपराध क्र 353/2021 धारा -457,380 भादवि में 24 कट्टा चावल।
  11. थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 51/2021 धारा -457,380 भादवि में 41 कट्टा चावल।
  12. थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 61/2021 धारा -457,380 भादवि में 41 कट्टा चावल।
  13. थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 93/2021 धारा -457,380 भादवि में 64 कट्टा चावल।
  14. थाना डोंगरगांव के अपराध क्र 206/2021 धारा -457,380 भादवि में 14 कट्टा चावल, 01 कट्टा शक्कर।
  15. चौकी सुरगी के अपराध क्र 413/2021 धारा -457,380 भादवि में 46 कट्टा चावल, 13 कट्टा शक्कर।
  16. थाना अंम्बागढ चौकी के अपराध क्र 154/2021 धारा -457,380 भादवि में 58 कट्टा चावल।

जिला दुर्ग के प्रकरण –

  1. थाना धमधा के अपराध क्र 39/2021 धारा -457,380 भादवि में 10 क्वींटल 25 कि.ग्रा ,01 क्वींटल 94 कि.ग्राम शक्कर।

विभिन्न थाना क्षेत्रों के चोरी के प्रकरणों को सुलझाने व 03 आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा श्री अरूण नेताम, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

  1. अजय जैन पिता सुरेश कुमार जैन उम्र 32 वर्ष पता-वर्धमान नगर राजनांदगांव थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  2. राकेश निषाद पिता रमेश निषाद उम्र 26 वर्ष पता राजीव नगर वार्ड न 38 थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  3. राजेश निषाद पिता रामा निषाद 30 वर्ष पता- षिकारी माहका थाना छूरिया जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
    जप्त मशरुका –
  • स्वराज माजदा वाहन 01 नग।
  • 10 कटटा चांवल।
  • 02 नग बारदाना।
  • 03 नग मोबाईल सेट।
  • 01 नग लोहे का पोटासी ।

मामूली विवाद में चला टंगिया, आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर

0

जगदलपुर/लोहंडीगुडा
लोहंडीगुडा क्षेत्र के ग्राम घोटिया में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दुसरे पर टंगिया से वार कर दिया. मामला सोमवार का है. आरोपी के विरुद्ध थाने में एफआईआर कर दी गयी है.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पिलाराम बघेल पिता बुधरू राम सोमवार को नहाने के लिए नदी की ओर गया हुआ था, इस बीच एक अन्य व्यक्ति पिलुराम बघेल के खेत में पीलाराम के घर का गाय चारा खा ली, जिसके बाद झगडा करते हुए पिलुराम बघेल के साथ उसके अन्य दो साथी फूलसिंह राम बघेल व लच्छुराम बघेल ने मिलकर पीलाराम पर टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसके सर के पीछे चोट लग गया. घटना के बाद प्रार्थी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है और विवेचना जारी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रार्थी के चोट के आधार पर धाराएं लगायी गयी है. सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता के आधार पर अन्य धाराएं जुड़ेंगी. मामले से जुड़े किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नही हो पाई है।

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात की

0

जगदलपुर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात की इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई विशेष कर केंद्र सरकार की महंगाई पर नियंत्रण नहीं करना तथा पेट्रोल और डीजल की लगातार कीमतों में

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

वृद्धि से आम जनता की परेशानी बढ़ने पर चर्चा हुई पुनिया ने कहा कि केंद्र सरकार की विफलताओं पर पूरे राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ता हल्ला बोल कर जन जागरण अभियान चलाएंगे चर्चा के दौरान सुशील ओझा मौजूद थे!
सुरेश रावल मीडिया सलाहकार

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के अंतर्गत पदयात्रा किया गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 18 नवम्बर दिन गुरुवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा वार्ड नं 04,वार्ड नं 22 व वार्ड नं 25 में पदयात्रा निकाला गया और वार्डवासियों को केंद्र सरकार की नाकामियों बताया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों को पाम्पलेट पुस्तक व पर्चा के माध्यम से बताया गया

जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर ,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे , प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रुकसाना बेगम,जिला प्रभारी महामंत्री रतिराम कोसमा,जिला प्रवक्ता दानी पटेल,जिला सचिव के ईश्वर राव,व रवि जायसवाल, युवराज साहू,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,जिला सयुक्त सचिव कांतिभूषण साहू,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू, एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंपा साहू, ने सभा को सम्बोधित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी – प्रदीप बबलू,रामू शर्मा,काकू रंधावा विलियम भौरा,रूबी एंथोनी,सी चंद्रहास, फ्रांसिस कोलीन,विलसन मैथ्यू मुमताज कुरैशी |

एल्डरमैन – के वी अब्राहम, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास, अप्पू महेन्द्रन, जी ईश्वर राव |
,
पार्षदगण – रोशन पटेल,सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी, चंदू सिन्हा, जनक निषाद,बृजमोहन नेताम

ब्लॉक पदाधिकारी – जोगेंद्र ठाकुर, मोहन साहू, मोहम्मद कलीम,श्रीनिवास राव,सुरेश ठाकुर,नवीन कथूरिया,कीर्ति लता ठाकुर,जेबा कुरैशी,राधे मण्डावी,गुड्डन खान, जितेंद्र मेश्राम,प्रदीप बाघ,हरिश खस,चिन्नामल गुण्डु,रमेश भगत, ताराचंद बघेल, पप्पू पंजवानी,विजय ओनु दत्ता, डोमेन्द्र सावलकर,मनोज कुमार मोहम्मद मेराज मुकेश पटेल बसंत साहू |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवक कांग्रेस से – नगर अध्यक्ष पी एम सुहैल,,परितोष हंसपाल, मनीष सेन,जावेद खान,अभिषेक राव,पी एम सुहैल, लुमेश रामटेके,राजू चौधरी, शुभम गुप्ता,भरत श्रीवास के आशीष दास दीपक सिंह |

एन एस यू आई से – नगर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, दिनेश यादव, चंदन ठाकुर, अभय बाम्बेश्वर, निहाल उइके, तरुण देशमुख, आयुष दुबे,संदीप, रामअवतार,भानु सलामे, राजभर, सन्यासी हरपाल,अनिल हरपाल |
,
महिला कांग्रेस से – चंदा बाई, नर्मदा साहू, राधा शर्मा, मानकी साहू,तारामती, मधु,लता देशमुख, उर्वशी देवी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ से – अध्यक्ष नितेश बाम्बेश्वर, अजय बघेल,हिमालय, ताराचंद सहित स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष/पार्षदगण/ एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS