City Media - Page 1340 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1340

नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह‘‘ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0

डॉ एस वली आज़ाद नारायणपुर, 18 नवंबर 2021

दिनांक 18.11.2021 को जिला नारायणपुर में ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह‘‘ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गिरिजाशंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशानुसार एवं नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों एवं उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोनिका मरावी, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं थाना प्रभारी मनोज बंजारे एवं स्टॉप के बल के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिंगोड़ीतराई के बच्चों को पुलिस थाना नारायणपुर का भ्रमण कराया गया तथा बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा एवं उनके अधिकारो के विषयों पर जानकारी दिया गया एवं समझाया गया।

जिले के बस्तर फाइटर्स भर्ती को लेकर स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की

0

सर्व आदिवासी समाज पदाधिकारियो ने एसपी कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन।

डॉ एस वली आज़ाद नारायणपुर, 18 नवंबर 2021

जिले में पुलिस विभाग के द्वारा बस्तर फाइटर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें जिले के स्थानीय अभ्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता दिया जाना है। परंतु नारायणपुर में अन्य जिलों से आकर यहां रहने वाले लोग बहुत कम समय में जिले में रहकर बड़ी आसानी से निवास प्रमाण पत्र बना ले रहे हैं, और अपने आप को मूल नारायणपुर निवासी बताते है। जिसका खामियाजा जिले के मूल निवासियों को उठाना पड़ रहा है। सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर मांग करती है कि नारायणपुर जिले के मूल निवासियों के आधार पर अभ्यर्थियों को विशेष लाभ देते हुए जाति प्रमाण पत्र में अंकित स्थानीय निवासी को आधार मानकर जिले के आरक्षित पदों में भर्ती की कार्यवाही करने सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर पदाधिकारियों के द्वारा गुरुवार को एसपी एवं कलेक्टर के नाम जिला कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोनुराम कोर्राम,मंगाऊ राम कावड़े,बुधराम वड्डे,संतनाथ उसेण्डी,सुकमन उइके,सोमजी कावड़े,मंगली कावड़े उपस्थित थे। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप स्थानीय मूलनिवासी अभ्यर्थी को लाभ मिल सके। जिले में बस्तर फाइटर्स हेतु अनु जाति 12 पद,अनु जनजाति 213 पद,अन्य पिछड़ा वर्ग 42 पद,अनारक्षित 33 पद कुल 300 के लिए जिले के हजारों अभ्यार्थियों के द्वारा आवेदन जमा किया हुआ है।

राजीव युवा मितान क्लब द्वारा स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

0

डॉ एस वली आज़ाद नारायणपुर, 18 नवंबर 2021

जिला मुख्यालय नारायणपुर में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयरन लेडी इंदिरा गाँधी अवार्ड समारोह 2021 का आयोजन 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ऑडिटोरियम बालक क्रीडा परिसर मैदान में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी

करेंगी। विशिश्ट अतिथि के तौर पर कलेक्टर धर्मेश साहू , पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल , सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर स्वामी व्याप्तानंद महाराज और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रजनू नेताम उपस्थित रहेंगे। राजीव गांधी युवा मितान संयोजक अमित भद्र, सह संयोजक बोधन देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

साँसद व विधायक ने किया नलजल योजना के अंतर्गत लाखों रुपये के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन…

0

प्रत्येक व्यक्ति तक पानी पहुंचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता:-दीपक बैज..

बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग नलजल योजना के अंतर्गत लाखों रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया…

जिसमे जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज:–रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत पोटानार में लागत 57.54 लाख के कार्यों का भूमिपूजन एवं विकासखंड तोकापाल ग्राम पंचायत साकरगांव में लागत 40.86 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बेंजाम ने कहा हमारी सरकार किसानों की सरकार है किसानों का एक एक दाना धान 2500 रुपये समर्थन मूल्य में खरीद कर आपको फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है और साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार मैं ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साँसद बैज ने कहा..गांव के प्रत्येक घर में पानी के साथ साथ सड़क, बिजली की व्यवस्था कराना हमारे सरकार की पहली प्राथमिकता है नलजल योजना का लाभ हमारी सभी माता बहनों को मिलेगा..हम रहे या ना रहे इसका लाभ आने वाले 25 साल तक प्रत्येक ग्राम वासियों को जरूर मिलता रहेगा…कोविड काल में लोगो को मुफ्त राशन का प्रबंधन भी हमारी सरकार द्वारा किया गया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बिजली बिल हाफ कर दूसरे राज्य को भी बिजली प्रदान कर रही है..जब मैं पहली बार विधायक के रूप में चुना गया तब विपक्ष में रहते हुए भी ग्रामीणों की माँगानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों के हर घर में बिजली पहुँचाने का भी काम हमारे द्वारा किया गया…

इस दौरान सांसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजाम,रुक्मिणी कर्मा,सहदेव नाग,रैनी मौर्य,सुंदर सोढ़ी,बाबु लाल,फोटका दादा,श्रवण सूर्यवंशी, सुकदेव सेठिया,वीरेंद्र गुप्ता,फूलचंद, श्याम लाल,बुधराम, गणेश,प्रितिवास बघेल,देवेंद्र ठाकुर,सरपंच सुकरू कश्यप,पीलू राम,सरपत मंडावी, बुधराम मंडावी,लिबरु कश्यप, कलाराम पोडियमी,लमड़ी कुंजाम,सन्नू मंडावी,जगन्नाथ,कोबेर, जगतु,बोटी एवँ अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मामूली विवाद में चला टंगिया, एक आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर/लोहंडीगुडा
लोहंडीगुडा क्षेत्र के ग्राम घोटिया में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दुसरे पर टंगिया से वार कर दिया. मामला सोमवार का है. आरोपी के विरुद्ध थाने में एफआईआर कर दी गयी है.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पिलाराम बघेल पिता बुधरू राम सोमवार को नहाने के लिए नदी की ओर गया हुआ था, इस बीच एक अन्य व्यक्ति पिलुराम बघेल के खेत में पीलाराम के घर का गाय चारा खा ली, जिसके बाद झगडा करते हुए पिलुराम बघेल के साथ उसके अन्य दो साथी फूलसिंह राम बघेल व लच्छुराम बघेल ने मिलकर पीलाराम पर टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसके सर के पीछे चोट लग गया. घटना के बाद प्रार्थी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है और विवेचना जारी है. आरोपी की गिरफ़्तारी की जा चुकी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रार्थी के चोट के आधार पर धाराएं लगायी गयी है. सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता के आधार पर अन्य धाराएं जुड़ेंगी.

दल्ली राजहरा उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद मोहन मंडावी

0

कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उत्कल गाड़ा समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं, युवाओ एवं बच्चो के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मोहन मंडावी का स्वागत उत्कल गाड़ा समाज के महिला प्रकोष्ठ के द्वारा गाड़ा रीति रिवाज से किया गया।सर्वप्रथम कलश प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मोहन मंडावी ने कहा कार्तिक पूर्णिमा का ये उत्सव पूरे विश्व मे मनाया जाता है, और आज यंहा दल्ली राजहरा के उत्कल गाड़ा समाज द्वारा इस भव्य आयोजन को देख मन प्रफुल्लित हो गया। इस अवसर पर सांसद द्वारा सामुदायिक भवन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में समाज के द्वारा भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके सेवानिवृत्त मेजर शायम मूर्ति का सम्मान किया गया साथ ही उत्कल गाड़ा समाज के वरिष्ठ सदस्य भागचंद विभार जी, कमलू नायक जी, धनेश्वर नायक, गोयालो हियाल, मकद्धवज हरपाल, वार्ड की वरिष्ठ महिला में जोनों बाई विभार, फानस बाई, संतोषी बाई नायक का शाल श्रीफल देके सम्मान किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

देवराज हरपाल के द्वारा उत्कल गाड़ा समाज के द्वारा सामजिक उद्बोधन दिया गया जिसमें समाज के वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनू चौधरी एवं आभार जसवंत नायक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव, राजेश दसोड़े,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र पिपरे,उत्कल गाड़ा समाज के अध्यक्ष जसवंत नायक,नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह,अनु.जाती मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े, पार्षद राजेश काम्बले, सौहद्र ठाकुर, प्रमिला पारकर, प्रतिमा नायक, भूपेंद्र श्रीवास, सुमित जैन, नीलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, संजू ठंडी, राजेंद्र नायक, सोनू विभार, परदेशी विभार, दशरथ, आजाद, राज नायक, प्रदीप बाघ महिला प्रकोष्ठ की पल्लवी नायक, लक्ष्मी बाघ, सरोज,सुनीता हरपाल, ज्योति नायक, सुजाता श्रीपाल उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महंगाई को लेकर नौटंकी पर उतारू है भूपेश सरकार : विक्रम धुर्वे

0

जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे जी ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार महंगाई को लेकर नौटंकी पर उतारू है जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल में 25 परसेंट वैट लागू है जिसे प्रदेश सरकार चाहे तो हटा सकती है लेकिन हटाती नहीं है बल्कि इन सीमेंट की कंपनियों में भी बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर आम जनता का बुरा हाल कर रखा है भूपेश सरकार की जनविरोधी नीति व झूठ की कलई खोलने भाजपा लगातार प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है | ध्रुवे ने कहा कि इस तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू व भाजयुमो के प्रभारी अनुराग सिंह देव की मार्गदर्शन में उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने दिवाली के दिन पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹10 वेट वेट कम करने की घोषणा की थी जिसके बाद विभिन्न राज्यों के सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल में टैक्स कम कर आम जनता को मंहगाई से राहत दिलाई लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अभी तक पेट्रोल डीजल पर टैक्स नहीं घटाया है राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर 25% टैक्स के साथ अतिरिक्त 2% सेंस वसूला जा रहा है सरकार द्वारा लिए जा रहे अधिक टैक्स वा सेंस की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें अन्य राज्यों से बहुत ज्यादा अधिक है जिनकी मार जनता को भुगतनी पड़ रही | ध्रुवे ने कहा कि इसी तरह सीमेंट के मूल्य में भी वृद्धि कर कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार महंगाई को बढ़ाती जा रही है | ध्रुवे ने कहा कि अपने आकाओ को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार छत्तीसगढ़ में महंगाई को बढ़ाती जा रही है । जिसका सीधा प्रभाव आम जनता के ऊपर पड़ रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वाणिज्यिक कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज आबकारी भवन में विभाग की समीक्षा बैठक ली

0

वाणिज्यिक कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज आबकारी भवन में विभाग की समीक्षा बैठक ली |

प्रदेश सरकार “चयनित बेरोजगारों” व विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ कर रही है: भाजपा

0

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा: चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति आदेश प्रदान करें प्रदेश सरकार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राध्यापक पद के चयनित 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं करके शिक्षा जगत के साथ खिलवाड़ कर रही है। हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश भी अभी तक जारी नहीं हुए। कश्यप ने कहा कि चयनित प्राध्यापक अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के इस रवैए पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के पास क्षोभ जताया है, लेकिन निराधार और बेतुकी राजनीतिक चुनौतियां देने में मशगूल कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने इस बारे में न तो प्रदेश सरकार से चर्चा करने का साहस दिखाया है और न ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा कि लाखों-करोड़ों सरकारी नौकरियां देने का गाल बजाते प्रदेश सरकार अब इन “चयनित बेरोजगारों” की नियुक्ति नहीं कर रही है तो प्रदेश की शेष शिक्षित बेरोजगारों के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। कश्यप ने कहा कि पहले लंबा आंदोलन कर चुके हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में से भी “चयनित बेरोजगारों” को नियुक्ति आदेश अभी तक नहीं मिला है। प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ-साथ अब चयनित बेरोजगारों के साथ भी छल कपट करने पर आमादा है और शिक्षा जगत के साथ खिलवाड़ करके वह एक ओर चयनित बेरोजगारों को परेशान कर रही है वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य चैपट कर रही है। कश्यप ने तत्काल चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश देने की मांग की है।

राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में गुजरा विद्यालय के छात्रों का चयन

0

समग्र शिक्षा अभियान बालोद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कला उत्सव जिला स्तरीय 2021 का ऑनलाइन मोड में 25 अक्टूबर को आयोजन किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक गुजरा के 3 विद्यार्थी लीलेश्वर मूर्तिकला, राहुल कुमार खिलौना में दोनों कक्षा नववी तथा महेंद्र कुमार कक्षा 12वीं चित्रकला का राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है l

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

इसी प्रकार विधिक जागरूकता के अंतर्गत होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्रा कुमारी लोकेश्वरी ताराम स्लोगन में तथा कुमारी सेवती को चित्रकला हेतु जिला न्यायाधीश द्वारा बाल दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

उक्त सभी उपलब्धि अनीता सिंह व्याख्याता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ,इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य सी भट्टाचार्य ,समस्त स्टाफ व ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच व अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दी l

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS