City Media - Page 1385 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1385

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

0

दल्ली राजहरा :-समर्पण सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की ओर से बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत संपूर्ण क्षेत्र में साफ सफाई कर झाड़ू लगाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ,महामंत्री राकेश द्विवेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास नगर पालिका दल्ली राजहरा के नेता प्रतिपक्ष बाबी छतवाल , मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, पूर्व पार्षद सुखवंतिन ठाकुर ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह, उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव सुमित जैन महेंद्र सिंह , मोहम्मद इमरान, जनार्दन सिंगरौल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राकेश कोसरे, जिला कार्यसमिति के सदस्यगण जसवंता नायक ,पार्षद राजेश कांबले, जगन्नाथ साहू आदि उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 02/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती गांधी चौक वार्ड नं 20 में मनाई गई।

सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर और लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे,जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन साहू, चम्पा साहू,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू,एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक सचिव विलसन मैथ्यू ने किया।

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड ,एल्डरमैन राजू वर्गीस, जगदीश श्रीवास,ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भाटिया,आई एल सोनवानी, बी एस एन मूर्ति, अजय छाजेड़, शैलेश जैन,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, अशोक जैन,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गंधर्ब, सचिव फ्रांसिस कोलीन,अजय बघेल,ताराचंद बघेल, डोमेन्द्र सावलकर रीता शर्मा, गीता शर्मा, आदित्य ठाकुर,राजू निषाद, जोहन निषाद,मोती लालवानी संतानु साहू युवक कांग्रेस से मनीष सेन,परितोष हंसपाल, राजू चौधरी एन एस यू आई से अशोक श्रीवास्तव,मनोज यादव, नितेश देशमुख, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्डवासी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg

कार्यक्रम के अंत में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खीर का वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर नगर पँचायत डौंडी लोहारा में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया

0

नगर पँचायत डौंडी लोहारा में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया।डौंडी लोहारा में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान के निर्देशन में नगर पँचायत डौंडी लोहारा के द्वारा भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन नगर पँचायत सभा कक्ष में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए राष्ट्रगान से की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पँचायत की अध्यक्षा श्री मति लोकेश्वरी गोपी साहू मैडम जी एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष विद्या शर्मा मैडम जी तथा समस्त पार्षद गन तथा सभी एल्डरमेन ,स्वच्छता के संबंध में अपने जागरूक विचारों से सब को प्रेरित किया व नगर के प्रतिष्ठित नागरिको को श्रीफल, शाल भेट करके सम्मानित किया,सभी ने इस पल का आनंद उठाते हुए स्वच्छता के नारे लगाए ।

कार्यक्रम में नगर को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों,सफाई दीदियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार के माध्यम से सम्मानित भी किया गया तथा इस आजादी महोत्सव कार्यक्रम में इंजीनियर भानुप्रकाश घोष, सफाई दरोगा जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला समन्वयक महेंद्र साहू एवं सभी पँचायत के कर्मचारी गण, सफाई कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक गणों की उपस्थिति रही ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शत प्रतिशत मशरूका रिकवरी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को प्रशस्ति पत्र देकर टीम का मनोबल बढ़ाया

0

विगत दिनों शहर के एक घर में हुये धोखाधड़ी के वारदात में प्लेटिना मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति प्रार्थिया के घर तांबा का बर्तन साफ करते है कहकर, तांबा का जग बर्तन को पाउडर से साफ करने के बाद चांदी का सामान मांगे और चांदी एक जोड़ी पायल को चमका कर, प्रार्थिया को वापस किये उसके बाद दोनो व्यक्तियों ने अपने बैग से लाल मिट्टी निकाल कर प्लेट में लेकर उसमे पानी डाले जो प्रार्थिया को उसी प्लेट को नीचे से पकड़ाये जो काफी ठंडा था और बोले कि इसमें सोना साफ होता कहने पर प्रार्थिया ने उसे मना करने के बाद भी उन दोनो व्यक्तियों ने प्रार्थिया के हाथ में पहने सोने के कंगन/चुड़ी और चैन को उतरवाकर कुकर मंगवाया और सभी सोने के जेवरात को कुकर में डालकर, उसमे पानी मिट्टी डाले और उसे अपने हाथों से उसे घोलकर दिखाये उसके बाद कुकर बंद करके उस थोड़ा गरम करने कहा और दोनो व्यक्तियों ने पास के घर से आते है कहकर चले गये जिसके बाद प्रार्थिया को संदेह होने पर तुरंत कुकर को देखा तो उनका सोने का चैन और सोने की चुड़ी नहीं था। दोनो बाईक सवार व्यक्तियों ने प्रार्थिया से धोखाधड़ी कर, करीबन 04 तोला सोने का जेवरात कीमती लगभग 1,50,000/-रूपये का ठगी कर, फरार हो गये थे। जिस वारदात के बाद आरोपियों की पता साजी व माल बरामद की कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा टीम गटित कर, आरोपियो का पतासाजी सीसीटीव्ही फुटेज व मोटर सायकल के आधार पर किया गया। पतासाजी दौरान दोनो आरोपी ओडिशा होते हुये कलकत्ता भाग निकले थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तुरंत उक्त टीम ओडिशा, कोलकत्ता राज्य की ओर रवाना किया गया। जहाॅ पहुंचकर संदेही आरोपी की पहचान कर, घेराबंदी कर, आरोपी अनिल गुप्ता पिता भुवनेश्वर गुप्ता निवासी पंडिताया रोड गरियाहट कलकत्ता (प0 बंगाल) के कब्जे से एक जोड़ी सोने की चुड़ी और चैन को बरामद कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बस्तर ने उक्त टीम द्वारा लगन व मेहनत से कार्य कर, हुये वारदात में शत प्रतिशत मशरूका बरामद करने पर टीम को प्रशस्ति पत्र देकर, टीम का हौसला एवं मनोबल बढ़ाया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी:

उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक,पीयुष बघेल, संजय वट्टी एवं प्रमोद ठाकुर, प्रआर0 दिनेश जस्कर, आरक्षक रवि सरदार, नकुल नरेटी,भुपेन्द्र नेताम, मौसम गुप्ता, सोनू कुमार एवं दीपक कुमार।

बघेल के बोल ने पत्ते दिए खोल…छत्तीसगढ़ पंजाब नहीं बन सकता

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासी आबोहवा रह रहकर सर्द गर्म हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यह कहकर सारे पत्ते खोल दिए कि छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता। बघेल जी का आशय समझ में आ जाना चाहिए कि यहां पंजाब जैसा कुछ नहीं होने वाला। अभी हाल ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया था कि फैसला आलाकमान के पास सुरक्षित है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान खबरों की दुनिया में धूम मचा रहा है कि पंजाब और छत्तीसगढ़ में कोई समानता नहीं है। छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री बघेल ने जिस दमदारी के साथ यह बात कही है, उससे सियासी गलियारों में यही अर्थ निकाला जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में पंजाब की तरह बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। खबर है कि बेमेतरा और मुंगेली दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायकों के दिल्ली प्रवास से जुड़े सवाल का सधा हुआ जवाब देने के साथ ही यह भी कह दिया कि छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रहेगा। पंजाब नहीं बन सकता है। दोनों में कोई भी समानता नहीं है। कांग्रेस के विधायकों के दिल्ली दौरे के मद्देनजर बघेल का कहना था कि जो विधायक दिल्ली गए हैं, वे जाने को स्वतंत्र हैं। घूमकर आ जाएंगे।

दरअसल कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली दौरा सियासी गहमागहमी बढ़ा रहा है। विधायकों का दिल्ली भ्रमण खूब चर्चा में है। इस पर भरपूर सियासी शोध भी होते नजर आ रहे हैं, निष्कर्ष तलाशे जा रहे हैं, अटकलों का दौर जारी है। लेकिन जहां तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आत्म विश्वास से भरे ताजा बयान की गहराई में झांका जाय तो साफ झलक रहा है कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है। राजनीति उम्मीद का सौदा है, यहां असम्भव कुछ भी नहीं। लेकिन आसान भी कुछ नहीं होता। सबकी अपनी अपनी उम्मीदें हैं, कोशिशें हैं। यहां बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाले अंदाज में चहक रही भाजपा को भी मुख्यमंत्री के खुल्लम खुल्ला बोल से अपनी सियासी ढोल की थाप दब जाने का अहसास हो सकता है। भाजपा सियासी उम्मीद पाले बैठी बताई जा रही है कि पंजाब में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद छत्तीसगढ़ में भी बदलाव हो सकता है। किंतु यहां तो मुख्यमंत्री ने यह कहकर सारे उबाल को ठंडा कर दिया कि छत्तीसगढ़ कोई पंजाब नहीं है।

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने शीतला मंदिर कला मंच के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया

0

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने शीतला मंदिर कला मंच के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया इस अवसर पर सरपंच विनोद जी जैन समाज के अध्यक्ष देवराज जैन के आतिथ्य में संम्पन हुवा सर्व प्रथम जनपद सदस्य संजय बैस एवम अतिथियों ने शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया इस कार्यक्रम को सरपंच ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जनपद सदस्य ने हमारी मांगो को मनाते हुए अरमुरकसा में निश्चित रूप से सहयोग दे रहे है और उनके अथक सहयोग से गाँव प्रगति की ओर बढ़ रहा है जैन समाज के अध्यक्ष देवराज जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि संजय बैस के जनपद सदस्य बनते सारे समाज का मान रखा है अभी सारे समाज को कुर्शी प्रदान हमे भी गौरवान्ति किया है कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि संजय बैस ने सम्बोधित किया उन्होंने अपने शब्दों से कहा कि मैं अपने आप को धन्य मान रहा हु की अपने चुनाव में किये हुए सारे वादे निभाने में सक्षम हो पाया ये सब आप लोगो के प्रेम स्नेह और आशीर्वाद से हो पाया आने वाले समय पर भी आप लोगो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर गाँव को विकास की ओर ले जाएंगे ग्रामीणों ने संजय बैस से स्ट्रीट लाइट की मांग किये उस पर भी जल्द आपको अपने गाँव के गलियों स्ट्रीट लाइट से रोशन दिखेगा कार्यक्रम का संचालन चैन सिंग एवम आभार प्रदर्शन विनोद सिंह ने किया कार्यक्रम में आंगन बॉडी कार्यकर्ता मितानीन के साथ गाँव के गणमान्य नागरिक एवम महिला शक्ति उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अन्तर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, महंगे शौक पुरे करने के लिए करते थे चोरी, 25 नग मोटर सायकल एवं सोने चांदी के आभूषण जब्त

0

6 लाख 35 हजार का मोटर सायकल, 55 हजार के आभूषण, 46 हजार के मोबाईल जप्त कुल 7 लाख 36 हजार के सामान बरामद, कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर के थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे बाईक चोरी, नकबजनी, सेंधमारी एवं अन्य असामाजिक कार्यों पर रोक लगाने हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था, जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर डॉ0 चित्रा वर्मा, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्स. ऑप्स कांकेर के दिशा निर्देश पर थाना नरहरपुर स्टाप तथा सायबर सेल टीम द्वारा थाना नरहरपुर से दिनांक 27. 09.2021 को भनसुली निवासी बालसिंग मरकाम ने थाना नरहरपुर में लिखित आवेदन पेश कर दिनांक 26.09.2021 की रात को अपने घर के परछी अंदर से मोटर सायकल कमांक सीजी-05, डब्ल्यू-7189 के चोरी होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिस पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 127/2021 धारा 457, 380, भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ एवं पूर्व में थाना क्षेत्र में अन्य बाईक चोरी के समय प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण बाद जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रार्थी बालसिंह मरकाम पिता कृतराम मरकाम उम्र वर्ष साकिन अस्पताल पारा भनसुली थाना नरहरपुर क्षेत्र में चोरी हुए बाईक को सिहावा क्षेत्र में देखा गया कि सूचना के आधार पर तथा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण बाद थाना नरहरपुर स्टाप द्वारा सिहावा थाना क्षेत्र के आमगांव जाकर फुटेज के संदेही सिद्धार्थ कुमार सलाम पिता कुबेर सिंह सलाम को पूछताछ किया गया। जिसने शुरूआती पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करते रहे, किन्तु ज्यादा देर तक उसका झुठ पुलिस के सामने नहीं टिक पाया और चोरी करना कबुल किया साथ ही चोरी में शामिल उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया जिसमें *परवीन कुमार वट्टी पिता जीवन लाल, भावेश कुमार कश्यप पिता नरेन्द्र कश्यप डानेन्द्र ध्रुव पिता चन्दन ध्रुव तथा दो अन्य विधि से संघर्षरत बालकों के नाम का खुलासा किया जिनसे हिकमती अमली से पूछताछ किया गया, जिन्होंने कांकेर, धमतरी, कोण्डागांव, तथा उड़ीसा के आसपास में बाईक चोरी करना कबुल किया, और लोगों को झांसे में देकर पैसे की जरूरत होना बताकर तथा डिजैन देवांगन पिता मोहन लाल देवांगन निवासी बेलर व राहुल सरदार पिता अनंत सरदार निवासी छाताबेड़ा, जिला नवरंगपुर, उड़ीसा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को बाईक को बेचना बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मांदलापाल में हुआ नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम मे शामिल हुए बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव संग मांझी, चालकी और समाज प्रमुखों ने लिया भाग

0

भानपुरी –

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांदलापाल में वनवासी समिति के तात्वाधन में नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम रखा गया था। बस्तर राजपरिवार पूर्व से ही बस्तर के जनता के साथ नवाखानी के बाद ग्राम पुजारी, पटेल, मांझी, गांयता,कोटवार एवं सभी समाज के लोगों के साथ मिलकर जोहार भेंट करते रहे हैं। इस वर्ष वनवासी समिति के पहल पर परगन क्षेत्र में आकर जोहार भेंट का आयोजन हुआ, इस अवसर पर महाराजा कमलचंद भंजदेव के आगमन पर क्षेत्र की ग्राम वासियों का का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह जगह ग्रामीणों एवं समाज प्रमुखों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाराजा कमलचंद्र भंजदेव भी जनता के इस प्रेम स्नेह पर काफी खुश हुये और सभी को जोहार भेंट किया। इस अवसर पर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव ने सभी समाज प्रमुखों, मांझी, पुजारी, पटेल, सरपंचों से बस्तर की संस्कृति पर चर्चा की और सबको मिलजुल रहने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम प्रमुखों एवं समाज प्रमुखों से कहा कि आप गांव के सभी समस्या को गांव में मिलजुल कर सुलझाने का प्रयास करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

महाराजा कमलचंद भंजदेव ने मांदलापाल सरपंच फकीर कश्यप सहित सभी ग्रामीणों,आयोजक समिति एवं क्षेत्र से आये सभी ग्रामीणों का स्वागत और प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक छत्तीसगढ़ और बस्तरवासियों की खुशहाली की कामना की

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहब में मत्था टेक छत्तीसगढ़ और बस्तरवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरूओं का आशिर्वाद लिया। इस दौरान स्वर्ण मंदिर प्रबंध कमेटी के लोगों ने उद्योग मंत्री का परंपरागत तरीके से सम्मान करते स्वर्ण मंदिर के विषय में पूरी जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अमृतसर के जलियांवाला बाग तथा वाघा बार्डर पहुंचकर दोनों स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की

0

जगदलपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने पंजाब प्रवास के दौरान अमृतसर के जलियांवाला बाग तथा वाघा बार्डर पहुंचकर दोनों स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और वहां की स्थिति से वाकिफ हुए। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा बार्डर में किस तरह भारतीय सेना ड्यूटी कर रही है और वहां होने वाले सेरेमनी के विषय में जानकारी प्राप्त की। जलियांवाला बाग में अंग्रेज जनरल डायर ने इकट्ठा हुए लोगों पर अंधाधुन गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी यह सुनकर दिवारों में मौजूद गोलियों के निशानों को भी मंत्री ने देखा। गुलाम भारत में किस तरह अंग्रेजों ने अत्याचार किया और निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया यह सुनकर मंत्री ने उन देश भक्तों को नमन किया जिनके कारण आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ से गए विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS