विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा शासित राज्यों के सस्ती बिजली मिल रही है पर मुद्दाविहीन भाजपा इस मुद्दे पर अनर्गल प्रलाप कर रही है |
उन्होंने कहा की हमारी सरकार में बिजली बिल हाफ योजना के तहत वास्तविक बिजली दरों का आधा बिजली बिल ही लिया जा रहा है जिसके कारण अन्य राज्यों से बिजली बिल की दरें बहुत ही कम है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा की भाजपा की सरकार मुद्दे के अभाव में अब लोकप्रिय भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध कुछ भी आरोप लगा रही है जबकि भाजपा सरकार के दौरान 2004-5 में प्रति यूनिट बिजली दर 3.27 से बढ़कर 6.20 प्रति यूनिट हो गई थी हमारी ढाई साल की सरकार में बिजली दर केवल 3.30% ही बढ़ी है केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 4 सालों में ही कोयले की कीमत में 13% से 18% की बढ़ोतरी की है इसके अलावा रेल भाड़ा में भी 4 सालों में 40% की बढ़ोतरी की है हमारी मनमोहन सिंह की केंद्र सरकार के दौरान जो ग्रीन एनर्जी सेस 50 रुपए प्रति टन था वह 720 प्रतिशत बढ़कर 410 रुपए प्रति टन हो गया है जिससे की बिजली उत्पादन लागत बढ़ गई है पर हमारी सरकार की संवेदनशीलता के कारण बिजली उपभोक्ताओं पर उतना अधिक भार नहीं पड़ा है |
बालोद – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बालोद के जयस्तंभ चौक के पास जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के सांसद फुलोदेवी नेताम एवं छाया देवी वर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के साजिश से राज्यसभा के मार्सेलो के द्वारा छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई जिसे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों ने गंभीरता से लेते हुए, विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष डोमेन्द्र भेड़िया पुरुषोत्तम पटेल, संजय चंद्राकर, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, रतिराम कोसमा, प्रशांत बोकड़े संजय सोनबोईर चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव, अशोक बांबेश्वर ,नूतन साहू ,धीरज उपाध्याय शंभू साहू, प्रेमचंद क्षीरसागर, लता कोर्राम, चमेली साहू, धनेश्वरी ठाकुर, पद्मिनी साहू, चिदाकाष आर्य, हसीना बेगम रश्मि दुबे, भगवती सोनकर ,प्रमोद दुबे ,क्रांति भूषण साहू काशीराम निषाद ,अनिल सुथार, पारसमल जैन विजय जोगदंड, के ईश्वर राव, विवेक मशीह विल्सन मैथ्यू ,राधे मंडावी, ताम्रध्वज यादव, तूलेश साहू, नूर उल्ला खान, जागेश्वर गंधर्व कोदूराम दिल्ली वार रोहित सागर सुनील ठाकुर नवाब तिगाला, जमील बॉक्स, दिनेश्वर साहू, देवेंद्र कुमार साहू, एनु राम साहू एवं सैकड़ों साथियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
बालोद – जिला सत्र न्यायालय में 02 वर्षों से न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति ने बाथरूम में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का ईलाज चल रहा है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बालोद जिला सत्र न्यायालय की है जहाँ पडकीभाट निवासी बाबूलाल साहू का सिविल केस 02 वर्षों से चल रहा था जिसे लेकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की | बाबूलाल ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे उल्लेख किया गया है कि उसने न्यायालय से न्याय माँगा किन्तु 02 वर्ष बीत गए पर अब तक न्याय नहीं मिला मैं न्यायालय आकर आत्महत्या करने जा रहा हूँ मेरी मौत के बाद मुझे न्याय जरुर मिलेगा |
फ़िलहाल बाबूलाल का इलाज जारी है डॉक्टर कीटनाशक निकलने की कोशिश में लगे हुए है |
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर बालोद जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे के मार्गदर्शन में नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे है धर्मान्तरण के विरुद्ध में रैल्ली निकाली गई। अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बहुत बढ़ चुका है। बस्तर संभाग के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बहला फुसलाकर धर्मान्तरित किया जा रहा है और उन लोगो की संस्कृति और धर्म से उन्हें दूर किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार के आने के बाद इनके हौसले और बुलंद हो गए है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने साथ ही साथ डोंडी लोहारा अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञपान देकर आने वाले हिन्दू त्योहार में बनाये गए अनुचित नियमो को संशोधित करने की मांग की गई है।कोविड 19 कि चलते पिछले वर्ष भी गणेश पुजन एवं नवरात्रि में कड़े नियम के कारण बहुत से समितियों को इन धार्मिक आयोजन में बहुत से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए नियमो में संशोधन किया जाए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं के निष्क्रियता से शहर की जनता त्रस्त
25 दिन से जनता स्वच्छ पानी के बूँद बूँद की मोहताज
जगदलपुर।प्रवीणचंद भंजदेव एवं विजय वार्ड में रोड को खोदकर कीचड़ युक्त रोड होने को लेकर आज मंगलवार को सुबह भाजपा पार्षद एवं नगर भाजपा द्वारा आंदोलन एवं चक्का जाम किया गया।इस आंदोलन में उस कीचड़ युक्त रोड पर वार्डवासियों ने लगभग 150 मीटर धान की रोपाई भी की ।इस आंदोलन में वार्ड के रहवासियो ने खुलकर भारी संख्या में अपनी सहभागिता दी।नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि ना यहां विधायक सांसद महापौर ना बड़े उच्च अधिकारी का निवास है ,यही कारण है इसका खामियाजा यहां की गरीब जनता भोग रही है। मूलभूत सुविधा पानी के लिए यहां की जनता संघर्ष कर रही है । लॉकडाउन में सीवरेज पाइप लाइन बिछाना था ,उस समय ना करके इस भरी बरसात में कर रहे हैं । कांग्रेस मस्त जनता त्रस्त है। 24 घंटे के अंदर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि निगम के निकम्मेपन के कारण रोड खेती लायक बन गई है । भरी बरसात में इस रोड को खोदकर लोगों का जीना दुर्लभ बना दिया गया है यहां तक कि मुक्तिधाम में अगर किसी को ले जाना है वो भी नहीं ले जा पा रहे हैं। नगर निगम सिर्फ़ ठेकेदारों को फ़ायदा दिलाने का काम कर रहा है । निगम के पास बिछाने की पाइप नहीं है, फिर क्यों 25 दिन पूर्व रोड खोद दिया गया है ? उन्होंने कहा है कि संबंधितो पर कार्यवाही होनी चाहिए ।
वार्ड के पार्षद महेन्द्र पटेल ने कहा है कि 25 दिन से नगर निगम इस वार्ड को नर्क में बदल दिया है यहां कोई भी सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधी झांकने तक नहीं आ रहा है । 24 घंटे के अंदर पाइप लाइन बिछे नही तो कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम का जनता के साथ मिलकर घेराव करेंगे। इस आंदोलन के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे !
लगभग 4 घंटे ज़बरदस्त नारे और प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल आंदोलन स्थल पर पहुँच कर 24 घंटे में अत्यावश्यक कार्य करने तथा 21 तारीख़ से पाइप लाइन बिछाकर तत्काल रोड भी बनाया जायेगा वादा किया है । पार्षद महेंद्र ने जनता के साथ आयुक्त को वार्ड का भ्रमण कराकर पुराने नलकूप ठीक करने कहा है ।
सुबह 8.30 से ही वार्ड में पुलिसबल, एवं बाद में एसडीएम जी आर मरकाम, सीएसपी हेमसागर सिदार,तहसीलदार पुष्पराज पात्रो, पंकज सिंह व अन्य उपस्थित थे ।
इस आंदोलन में मुख्य रुप से निर्मल पाणिग्रही,राजपाल कसेर,धनसिंग नायक,दिगम्बर राव,सविता गुप्ता,संग्राम सिंह राणा,योगेश ठाकुर,शशिनाथ पाठक,रोशन झा,तेजपाल शर्मा,संतीश बाजपई,रवि कश्यप,अमरनाथ झा,शिरीष मिश्रा,मयंक नत्थानी,सुनिल ठाकुर, प्रेम सेठिया,चुम्मन पाण्डेय,हन्नी दुल्हानी सहित वार्डवासी विजय वैष्णव, सुकमति बजरंग, शांति कश्यप,वीजेंद्र, गिरजा पटेल, गंगोत्री चंद्रवंशी,राज कश्यप व अन्य उपस्थित थे।
बकावंड / जगदलपुर । बढ़ते पेट्रोल डीज़ल और घरेलू गैस की क़ीमतों पर अब तक केंद्र सरकार द्वारा कोई राहत पैकेज़ लागू नही किया गया है। देशभर में इस कारण मेंहगाई बढ़ गई है, शिवसेना लगातार इस बाबत् अपना विरोध दर्ज़ करहते हुए प्रशासन के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रही है।
शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् का कहना है कि किसी तरह का रहट न मिलने पर अपने वाहनों में प्रतिदिन आधा-एक पेट्रोल डीजल डालकर रोज़मर्रा के काम निपटाने वालों पर संकट आ पड़ा है।
पहले जिस क़ीमत में 1 लीटर ईंधन आती थी अब उतने में आधा मिल रहा तो लोगों की यात्रा दूरी भी आधी रह गई है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर सामान्य जन जीवन पर पड़ा है, जिसपर सरकार की नीतियों का विरोध प्रदर्शन शिवसैनिकों ने गांव में उतरकर करने का निर्णय लिया गया है.. और इस तरह गांव की जनता से संवाद करके जो कोई केंद्रीय नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं उन्हें शिवसेना में शामिल भी किया जा रहा है।
इसी तरह का प्रदर्शन बकावंड विकासखंड के सरगीपाल पंचायत में शिवसैनिकों ने किया हैं। वे हाथों में तख़्ती लिए पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घण्टो सड़क किनारे खड़े रहें। आने जाने लोगों से संवाद किया और इस तरह मेंहगाई पर अपना विरोध दर्ज़ करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय्, जिला उपाध्यक्ष द्वय, अशरफ खान, चंचलमल जैन, ब्लॉक प्रभारी टिकेंद्र ऊके, आरिफ़, सलीम, दीपक स्वामी, अजय शेट्टी, अजय बघेल, लक्ष्मन व अन्य शिवसैनिक रहें।
जगदलपुर। बस्तर पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना कर दिया है ।
ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को स्वतंत्रता दिवस के दिन अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी महिला की चोट लगने से मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना कोतवाली में मर्ग पंजीबद्ध कर जाॅच में लिया गया।इस दौरान जाॅच में पाया गया कि मृतका सुजाता भारती की मृत्यु धारदार हथियार से चोट लगने से हुई है। मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अमित सिदार के नेतृत्व में अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस दौरान अनुसंधान के चश्मदीद साक्षियों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही नागू नायडू को मामले के संबंध में पुछताछ किया गया।
पुछताछ पर संदेही नागू नायडू ने मृतका सुजाता भारती की हत्या करना स्वीकार किया है एवं बताया है कि पिछले कुछ वर्षो से मृतिका सुजाता भारती के साथ उसका संबंध है एवं घटना के दो दिवस पूर्व 13 अगस्त सुजाता को दो अन्य लड़कों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखकर उक्त लड़कों के साथ अवैध संबंध होने के शंका पर संजय मार्केट सामुदायिक भवन में मृतिका के साथ मारपीट किया गया एवं अपने पास रखे धारदार चाकू से मृतिका के उपर प्राणघातक हमला किया व मृतका को घायल अवस्था में मौके से छोड़कर भाग गया था। अगले दिन मृतका को आसपास काम करने वाले लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 अगस्त को मृतका सुजाता भारती की मृत्यु हो गई। मामले में आरोपी नागू नायडू के कब्जे से अपराध कारित चाकू बरामद कर लिया गया है एवं आरोपी नागू नायडू को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक -अमित सिदार , होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल, संजय वट्टी सउनि- दिनेश उसेण्डी आरक्षक – बबलु ठाकुर, शंकर चांदने, इंद्रजीत पोर्ते, शिव यादव नकुल नुरेटी सुकउ नेताम, संतुराम बंजारे, भीगु कश्यप मआर तोमिन कुंजामजाम आदि शामिल थे।
छात्राओं को दी सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत विभिन्न स्कूलों में 176 साईकिल एवं पाठयपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया
सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर में युवक युवतियों का उत्साह वर्धन किया
ग्राम पंचायत टोपर एवं सेड़वा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा,मावलीपदर,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,छिंदबहार,ककनार,कोयनार, एवं सेड़वा में सीसी सड़क निर्माण,आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया एवं पंचायत भवन का लोकार्पण किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत दरभा में साईकिल वितरण एवं मेघावी छात्रों का सम्मान व पाठयपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण मावलीपदर 2 में सीसी रोड निर्माण प्राथमिक शाला फूलपदर से लच्छू घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए सीसी रोड निर्माण मेन रोड से पंचायत भवन तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, ग्राम पंचायत टोपर में सीसी रोड निर्माण सोनू घर से चमरू घर तक लागत 5 लाख 20 हजार रुपए एवं पंचायत भवन का लोकार्पण लागत 14 लाख 42 हजार रुपए, ग्राम पंचायत केशापुर में सीसी रोड निर्माण कार्य सिरहा घर से जगदीश घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य मेन रोड से कोटवार मार्ग पर लागत 2 लाख 49 हजार रुपए ग्राम पंचायत चिंगपाल में सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण एवं मेघावी छात्रों का सम्मान,ग्राम पंचायत छिनदबहार में सीसी रोड निर्माण राजेंद्र त्रिपाठी घर से बोगा घर तक लागत 4 लाख 35 हजार रुपए, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य शंकर घर के पास पदरचेगनी नाला के ऊपर लागत 2 लाख 50 हजार, राशनकार्ड वितरण,ग्राम पंचायत ककनार सीसी सड़क निर्माण कार्य जुनापारा में लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, राशनकार्ड वितरण,ग्राम पंचायत कोयनार आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य पनारागुडा पहुंच मार्ग पर चिडरागुडा कोयनार लागत 2 लाख 49 हजार रुपए , ग्राम पंचायत सेड़वा सीसी सड़क निर्माण नगडु घर से लक्ष्मण घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए एवं ग्राम पंचायत सेड़वा में पंचायत भवन का लोकार्पण लागत 14 लाख 42 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हर ग्राम पंचायत में रोड , नाली,पुल पुलिया निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है उन्होंने शालेय छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए कहा की हमारी सरकार में किसी भी बच्चे की पढ़ाई पैसे की कमी के कारण नहीं रुकेगी मेघावी छात्रों का सम्मान करते हुए कहा की हमारी सरकार बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल रही है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर खान,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,दीनमनी बेसरा,सोनारू राम नाग, मानसिंह,बुलकू राम कश्यप,कमलसाय कश्यप,आकाश बघेल, सरपंच दरभा शिवा नाग, सरपंच मावली पदर कुमारी बाई,टोपर सरपंच समदुराम बघेल,केशापुर सरपंच पोदो कश्यप,उप सरपंच अर्जुन कश्यप,चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,छिन्दबहार सरपंच मनबती कश्यप उप सरपंच गंगाराम कोर्राम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र त्रिपाठी,सोनधर कश्यप,शंकर मौर्य, ककनार सरपंच,जानकी नाग,उप सरपंच इंद्रजीत कश्यप,नीलावती मांझी।कोयनार सरपंच लैखन बघेल,उप सरपंच विरेश दास, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन नाग, सेड़वा सरपंच हरचंद कश्यप,उप सरपंच मन्नू राम बघेल उपस्थित रहे |
बजट में व सस्ते में प्लाट लेकर घर बनाने का सपना हो रहा है चकनाचूर। गुंडरदेही तहसील सहित बालोद जिले में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। गुंडरदेही स्थित पेट्रोल पंप के आगे पीछे लगातार अवैध प्लाटिंग चल रहा। प्लाट खरीद कर जिन्होंने घर बना लिया आज तक डायवर्शन नहीं हो पाया है लोग अब भी बिजली सड़क पानी के लिए तरस रहे हैं ।अपनी जमा पूंजी लगाकर घर बनाने का सपना संजोए लोगो को डायवर्शन नही होने के चलते हताश और निराश बैठे हैं । नगर निवेश के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर कॉलोनाइजर लाइसेंस धारी व्यक्ति से खरीदे गए प्लाट अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आएंगे और इनमें डायवर्शन नहीं होगा जिसके चलते बैंक से लोन नहीं हो पाएगा।
डौंडी :- देश सेवा कर रिटायर हो चुके डौंडी ब्लाक के ग्राम झीका टोला निवासी आर्मी जवान कोमलसिंह मंडावी ने खास मुलाकात में कारगिल युद्ध संदर्भ अपनी बात साझा करते हुए बताया कि जब वो आर्मी में दाहगाव पर पदस्थ थे। तब ड्यूटी के दौरान 18000 फीट ऊंची बर्फ पहाड़ी पर दुश्मनों से लोहा लेने चढ़ रहे थे।उस वक्त काड़ी मिठाई, केला खाकर और कुछ नहीं मिलने पर बर्फ को ही आहार बनाते थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब ड्यूटी दौरान बिना ट्रेनिग वाला लोकल कुत्ता भौंकने लगा,उसके भौंकने की आवाज से सामने दुश्मन होने का अहसास हुआ तभी 11 की संख्या में भारतीय जवानों ने पोजीसन बनाकर 14 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। एक अन्य युद्ध में कर्नाटक रहवासी मेजर ऐम सर्वानंद को 9 गोली लगने पश्चात भी वो जीवित रहे, उन्हें उनके वीरता के लिए वीर चक्र से नवाजा गया।
स्वयं कोमल सिंह मंडावी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि सन् 1986 में वे दानापुर पर आर्मी ट्रेनिग लिए पोस्टिंग दिल्ली में हुआ जहां वो 3 वर्ष रहे, 1991 मे साउथ अफ्रीका पर 16 माह फिर इंडिया के कश्मीर श्रीनगर में 6 साल, भूटान में 18 माह बाद पुनः कश्मीर में पदस्थ रहे जहां 1999 कारगिल लड़ाई लड़ने बाद दानापुर मे नए युवा जवानों को ट्रेनिंग देने का कार्य किए और 2007 मे रिटायर हो गए।अब उनकी दिली ख्वाहिश है कि गांव के युवाओं को आर्मी या सेना भर्ती हेतु निशुल्क ट्रेनिंग देंगे। जिससे युवा वर्ग देश सेवा में अपना योगदान दे सके। उन्होंने यह भी बताया कि जब वो 1986 इंडियन आर्मी में भर्ती होने जा रहे थे उस वक्त क्षेत्र के लोग फौज के बारे में जानते ही नहीं थे और भर्ती होने के मामले में बहुत ही ज्यादा डरते थे। वे स्वयं अपने दोस्त रोहिदास द्वारा दिए गए फार्म भरकर बचपन का सपना पूर्ण करते हुए आर्मी ज्वाइन किए और कड़ी परिश्रम कर देश सेवा के काम आए।