आज हरेली पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भर्रीटोला में आदर्श गौठान में कार्यक्रम हुवा जिसमे मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैस अध्यक्षता सरपंच घनश्याम गुनेंद्र ग्राम के पटेल के आतिथ्य में सम्पन्न हुवा सर्वप्रथम भगवान कृष्ण के छाया चित्र एवम कृषि उपकरण का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया | अतिथियों के स्वागत के बाद गौठान में उपस्तिथ सभी गायों का पूजा कर आयुवैदिक लोंधि कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने अपने हाथों से खिलाया कार्यक्रम में सरपंच धनश्याम गुनेंद्र स्वागत भाषण में कहा कि शासन के आदेश में हम आदर्श गौठान में आयोजन किये है आये सभी अतिथियों का हम स्वागत करते है | मैं आज हमारे मुख्यातिथि का भी आभार मानता हूं की हमारे हर समस्या में हमारे साथ खड़े रहते है कार्यक्रम में संजय बैस जनपद सदस्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम आप सभी को हरेली पर्व की बधाई सम्प्रेषित किये और हरेली पर्व पर प्रकाश डाला शासन की योजना को आप अपनी सक्रियता से योजनाओं का लाभ उठाएं आज सावन का महीना है और अच्छा बारिश नही हो रहा है इसका असर सिर्फ हम किसानों को हो
रहा है हम रोज जंगल का दोहन कर रहे है हमे इनका सरक्षंण करना होगा | वृक्षारोपण को विशेष रूप से करना होगा तभी हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह पाएगी उन्होंने कार्यक्रम के अंत मे कहा कि आप मुझे जब जब याद करोगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा उद्बोधन के पश्चात गोबर खरीदी अतिथियों ने किया और हरेली के पावन अवसर पर मुख्यातिथि संजय बैस के हाथों वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर ज्योति साहू कृषि विभाग के अधिकारी देवहारी जी ग्राम पंचायत के सचिव पटेल जी महिला स्व सहायता समूह की बहने एवम गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे यहां गौठान डौन्दी ब्लाक का एक आदर्श गौठान है |
नाई समाज ने चुना अपना अध्यक्ष, मनोज ठाकुर को मिली बस्तर जिले की जिम्मेदारी…
जगदलपुर। सर्व नाई समाज जगदलपुर द्वारा दिनांक 03.08.2021 को सर्व नाई समाज की बैठक नया बस स्टैंड शंकर मंदिर डोंगरी ऊपर आयोजित की गई थी। उक्त बैठक को सर्व नाई समाज के प्रदेश महामंत्री किसन सेन, संयुक्त सचिव मुन्नू सेन द्वारा बैठक को संबोधित किया गया। बैठक में सर्व नाई समाज प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन की सहमति से जिला बस्तर अध्यक्ष हेतु मनोज ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व में मनोज ठाकुर नाई समाज के नगर अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके है, अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करने के कारण उनका कद बढा है।
मनोज ठाकुर ने नयी मिली जिम्मेदारी हेतु समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही अपने जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने की बात भी कहीं है। बैठक में नवनीत सराठे जी ,सियाराम ठाकुर ,गणेश भैया ,भास्कर राव ,राजू राव, राधेश्याम श्रीवाश ,लाल भैया , सियाराम ठाकुर, राजू श्रीवास,कृष्णा ठाकुर,राकेश ठाकुर, रामबालक ठाकुर, गणेश श्रीवास,दसों श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास,जितेन ठाकुर,इमरान खान,तरुण सेन,महेंद्र सेन, बिरजू श्रीवास, आसाराम ,राजा ठाकुर महेंद्र ठाकुर, उमेश ठाकुर, मिथिलेश, शेखरश्रीवास ,छन्नू भारद्वाज, हरि श्रीवास,गौरी श्रीवास, ललित सेन, सरोज श्रीवास,राम लखन ठाकुर, दीपक श्रीवास, लल्लन ,लाला श्रीवास आदि सहित सर्व नाई समाज उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में पिछले आठ माह से डीपीसी नहीं होने के कारण सैकड़ों अधिकारियों के पदोन्नति के मामले रुके हुए थे। सामान्य प्रशासन के निर्देश के बाद डीपीसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक सेवा आयोग ने आरक्षण को लेकर सामान्य प्रशासन से सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी अंतरिम आदेश के तहत पदोन्नति की कार्रवाई किए जाने या स्थगित रखने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा था। अब पिछले आठ माह से रूके राजपत्रित श्रेणी के पदों पर विभागवार पदोन्नति आदेश जारी हो सकेंगे।
मामले में पीएससी का कहना है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का निराकरण होने तक प्रमोशन पर रोक लगा दिया था। शासन के अन्य विभागों में डीपीसी के बाद पदोन्नति के आदेश जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों के दबाव बनाने पर पीएससी ने सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा था। समान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में पीएससी के पत्र पर डीपीसी की प्रक्रिया को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पदोन्नति पर रोक लगने से पीएससी में विभागों के सैकड़ों प्रकरण पिछले आठ माह से डंप पड़े थे। अफसरों का कहना है, पीएससी को डीपीसी रोकने का अधिकार नहीं है। जीएडी से अब तक जितने भी पदोन्नति आदेश हुए हैं, उसमें कोर्ट के आदेश का संदर्भ दिया जा रहा है।
इस आदेश से लगाई थी रोक
बताया जाता है, विद्युत मंडल में पदस्थ मुख्य अभियंता विजय सिंह कोर्राम की पदोन्नति मामले में हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि पदोन्नति में आरक्षण दिया गया है, अत: रिवर्ट किया जाए। मामले में कोर्राम की पदोन्नति हो चुकी है, उसे रिवर्ट न करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। पीएससी ने इस आदेश के बाद पदोन्नति पर रोक लगा दी।
जीएडी से मांगा था मार्गदर्शन
आयोग ने आरक्षण को लेकर समान्य प्रशासन से सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी अंतरिम आदेश के तहत पदोन्नति की कार्रवाई किए जाने या स्थगित रखने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा है। हाईकोर्ट ने दिसंबर 2019 से प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगा रखी है। लोक सेवा आयोग दिसंबर 2020 तक हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर प्रमोशन करता आया है। जनवरी 2021 में इसे लेकर जीएडी से निर्देश मांगा था।
रायपुर – महासमुंद जिले की कृषि उपज मंडी बसना में सेवानिवृत्त मंडी उपनिरीक्षक को संविदा नियुक्ति देते हुए सचिव पद का प्रभार सौंपे जाने को लेकर विवाद गहराने लगा है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसे मंडी बोर्ड विनियम का उल्लंघन बताया गया है। मंडी बोर्ड द्वारा 19 जुलाई को एक आदेश जारी कर अब्दुल वाहिद दयाला सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को एक साल के लिए संविदा नियुक्ति दी गई। विभाग ने अपने आदेश में कहा कि तात्कालिक व्यवस्था के तहत उन्हें सचिव कृषि उपज मंडी बसना का प्रभार भी दिया जाता है।
बताया जाता है कि मंडी सचिव नियुक्त करने के लिए निर्धारित योग्यता के मापदंड का वे पालन नहीं करते। बताया जाता है कि मंडी उपनिरीक्षक के लिए स्नातक और सचिव के लिए स्नातकाेत्तर होना अनिवार्य है। मंडी बोर्ड में संविदा कर्मी रखे जाने का सेटअप स्वीकृत नहीं होने के बाद भी मंडी बोर्ड के अपर संचालक के आदेश से नियुक्ति कर दी गई। अब्दुल वाहिद की नियुक्ति संविदा में की गई है, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। उन्हें फरवरी 2021 तक प्रत्येक तीन माह में नियमित कीमो का बिल शासन की तरफ से दिया गया है। विभाग के कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी है। विभाग में नियमित निरीक्षक होने के बाद भी उन्हें यह पद नहीं दिया गया। मामले को लेकर अब कर्मचारी विभागीय सचिव से शिकायत करेंगे। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि उनके अनुभव को देखते हुए उनको सचिव पद का प्रभार दिया गया है। इसके पूर्व उन्होंने प्रभारी सचिव के रूप में कार्य किया है।
उन्हें वित्तीय पॉवर नहीं
मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवअनंत तायल ने बताया कि महासमुंद जिले में मंडी उपनिरीक्षक को संविदा नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें सचिव का प्रभार दिया गया है, लेकिन उन्हें वित्तीय पॉवर नहीं दिया गया है। संविदा कर्मी का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहने को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी लेंगे।
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने एवं उन्हें इसके एवज में प्रोत्साहन भत्ता की राशि दिये जाने का निर्णय लिया गया था। प्रदेश के नवोदित चिकित्सक भी मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूर्ण कर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवा देने अति उत्सुकता के साथ लोगों के बीच में जाने लगे। लेकिन पिछले वर्ष से कोरोना संक्रमण के दौरान बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के धूर नक्सल इलाकों में पदस्थ कुछ ऐसे चिकित्सक भी हैं जिन्होंने इस संक्रमण काल में अपनी सेवा भावना से सभी का दिल जीता है। शासन के आदेश का पूर्ण पालन करते हुए इन्होंने कोविड काल में लगातार अपनी सेवा देकर ग्रामीण अथवा शहरी कोविड से संक्रमित मरीजों की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे चिकित्सकों की जिला प्रशासन द्वारा उपेक्षा कर विगत कई माह से इनको दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन राशि सीआरएमसी विभाग द्वारा रोक रखी है।
दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. एस.एस. राज जो एनिस्थिसिया विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ हैं इन्होंने कोविड काल के दौरान उन्होंने कलेक्टर बस्तर के आदेश पर पूरे 10 माह 43 से ज्यादा कोविड एवं नान कोविड संक्रमित गर्भवती महिलाओं का सफल प्रसव एवं ऑपरेशन में अपनी एनिस्थिसिया विशेषज्ञ के रूप में भूमिका निभाई है। डॉ. राज के द्वारा मेकाज के कोविड वार्ड में भी अपनी ड्यूटी निभाते दो बार कोविड से संक्रमित हुए लेकिन उन्होंने बिना अवकाश लिए लगातार कोविड मरीजों की सेवा पर ध्यान दिया।
जानकारी के अनुसार डॉ. राज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरभा में पदस्थ हैं जिन्होंने प्रदेश में एनिस्थिसिया प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण काल में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। डॉ. एस.एस. राज (एल.एस.ए.एस.) अभी वर्तमान में दरभा स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ होकर धूर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं ग्रामीणों के बीच देते आ रहे हैं। कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन में एनिस्थिसिया का उपयोग में उनकी जीवन की रक्षा करने वाले ऐसे योग्य चिकित्सक की सेवा को नजरअंदाज कर उनकी प्रोत्साहन राशि को 10 माह से रोके रखना ऐसे चिकित्सकों के मनोबल को गिराने जैसी बात है। बस्तर जिले के प्रबुद्ध बुद्धजीवी एवं चिकित्सा के अलावा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जूड़े लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि ऐसे चिकित्सक जो अपनी जान की परवाह किये बिना धूर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण काल के दौरान बिना अवकाश के सेवाएं देते आएं है ऐसे चिकित्सकों की विशेष प्रोत्साहन राशि तत्काल ससम्मान पूर्वक जारी किया जाए।
भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन से मुलाकात कर वार्डों के विकास एवं यूजर चार्ज के संबंध में चर्चा को हटाने के संबंध में चर्चा की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन से आज जगदलपुर नगर निगम के विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में मुलाकात कर सभी वार्डों के समान विकास की बात रखी जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया की सभी 48 वार्ड का समान विकास किया जा रहा है किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है जिन जिन वार्ड के पार्षदों ने प्रस्ताव भेजा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है यूजर चार्ज के संबंध में चर्चा पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ने कहा की इसे पूर्व की भाजपा की रमन सरकार द्वारा 2017 पास किया गया था जिसके परिपेक्ष्य में निकायों की आर्थिक स्थिति को सुद्रिढ करने के लिए तत्कालीन सरकार के निर्णय को लागू किया गया है है इस संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया जी से चर्चा कर लेंगे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार नगरीय निकाय के पूर्ण विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस हेतु हम बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों का समान विकास कर रहे हैं |
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के साथ वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र पाण्डेय, आलोक अवस्थी,नरसिंग राव , सविता सुरेश गुप्ता, राजपाल कसेर ,धनसिंह नायक सहित भाजपा पार्षद दल के सभी सदस्यों सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे |
जगदलपुर। मानसूनी सीजन के आधा से ज्यादा समय गुजर गया है और बस्तर के किसानों के खेत में पानी नहीं बरसने के कारण खेती-किसानी का काम ज्यादा प्रभावित हो रहा है। किसानों के खेत प्यासे हो गये हैं। विडंबना है कि बस्तर में सात विकास खंड है और सभी जगह खंडवृष्टि के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 598.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 7 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 900.8 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 425.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 498.9 मिमी, सूरजपुर में 706.5 मिमी, बलरामपुर में 671.5 मिमी, जशपुर में 632.2 मिमी, कोरिया में 597.7 मिमी, रायपुर में 518.4 मिमी, बलौदाबाजार में 623.1 मिमी, गरियाबंद में 516.1 मिमी, महासमुंद में 506.8 मिमी, धमतरी में 499.9 मिमी, बिलासपुर में 655.6 मिमी, मुंगेली में 611.2 मिमी, रायगढ़ में 531.2 मिमी, जांजगीर चांपा में 636 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 664.6 मिमी, दुर्ग में 524.7 मिमी, कबीरधाम में 497.9 मिमी, राजनांदगांव में 450.9 मिमी, बेमेतरा में 721 मिमी, बस्तर में 479.3 मिमी, कोण्डागांव में 575.5 मिमी, कांकेर में 500.8 मिमी, नारायणपुर में 704.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 539.4 मिमी, सुकमा में 898.6 और बीजापुर में 670 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
महापौर ने बोला झूठ, जनता पर लादा यूज़र चार्ज, यूज़र चार्ज लगाकर महापौर ने ग़रीबों के मुँह से निवाला छीना गरीब, आम और ख़ास सभी परेशान, महापौर खुश, यूज़र चार्ज वापस नहीं हुवा तो भाजपा पार्षद दल करेगा आंदोलन -संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर
पार्षद दल भारतीय जनता पार्टी ने महापौर के झूठ और राज्य सरकार के वादा खिलाफी के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने का फ़ैसला किया है ! महापौर ने अपने पहले और दूसरे बजट भाषण में और लिखित में भी कहा की जनता पर किसी भी प्रकार का कर में बढ़ोतरी नहीं किया गया है ,परंतु महापौर ने यूज़र चार्ज लगाकर ग़रीब और आम नागरिकों के मुँह से उसका निवाला छीना है !ग़रीब,आम और ख़ास सभी नागरिकों के साथ धोखा हुआ है ,उसे गुमराह किया गया है !
इस संबंध में आज भाजपा पार्षद दल ने एक ज्ञापन मान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन और नगर निगम की मान महापौर सफीरा साहू को सौंपा ! महापौर के नाम लिखे ज्ञापन में कहा गया है कि आपने झूठी वाहवाही और मीडिया में प्रचार पाने के लिए जनता से झूठ बोला ! यूज़र चार्ज के रूप में अपने बहुमत की ताक़त और गुंडागर्दी दिखाकर जनता की जेब में डाका डाला है !
नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने बताया है कि राज्य सरकार ने 2017 में यूज़र चार्ज लगाना नोटिफाईड किया था परंतु पूर्व महापौर जतिन जायसवाल ने इसे विपक्ष मे भाजपा पार्षद दल के दबाव और उनकी संख्या बल के कारण कभी भी इसे लागू करने का प्रयास नहीं किया ! वर्ष 2016-17, 2017-18,2018-19 और 2019-20 में किसी भी प्रकार का गजट नोटिफाईड होने के पश्चात भी यूज़र चार्ज टैक्स नहीं लगाया गया था ! परंतु वर्तमान महापौर के नेतृत्व में , जैसे ही इन्हें पार्षदों का बहुमत मिला ,मेयर इन काउंसिल की बैठक में यूज़र चार्ज लगाने का निर्णय लिया गया और इसे 2020-21 में लागू किया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्य जनक है !
ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार भी वादा खिलाफी कर रही है , उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि वह संपत्तिकर न्यूनतम आधा करेंगे परंतु सरकार के ढाईं वर्ष बीतने पर भी इसे अमल में नहीं लाया गया और उस वादे के ख़िलाफ़ महापौर ने यूज़र चार्ज लगाने का निर्णय लेकर जनता के साथ दोहरी मार किया है ! यूज़र चार्ज लगाने से आर्थिक रूप से ग़रीब तथा मध्यम वर्ग की जनता ठगा सा महसूस कर रही है ,उनके समक्ष कई आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है ! उनका टैक्स 120 पर्सेंट से लेकर कई गुना तक बढ़ गया है ! जिन ग़रीब परिवार के यहाँ 300 रुपये का डिमांड नोट आता था अब वह 660रुपये आ रहा है ! संजय मार्केट तथा अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रत्येक वाहन से लोडिंग और अनलोडिंग के रूप में प्रति वाहन प्रति ट्रिप रुपया 60 तथा रुपये 80 वसूली हो रही है ! जिसके कारण उन्हें सालाना 20,000 रुपये से अधिक राशि साल में देना पड़ रहा है ! छोटे छोटे फुटकर विक्रेता, ठेले वाले ,सब्ज़ी, फल,फूल वाले ,छोटे,मध्यम रेस्टोरेंट गलियों में ब्यूटी पार्लर में भी इसी प्रकार 7200 रुपये सालाना अतिरिक्त कर देना पड़ रहा है मध्यम वर्गीय परिवारों से भी 720 रुपये अतिरिक्त वसूला जा रहा है इस प्रकार ग़रीब ,मध्यमवर्गीय और व्यवसायी पर यूज़र चार्ज लगाकर उनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी गई है !
पार्षद दल ने महापौर से माँग की है कि वह झूठे कथन से जनता को गुमराह करना बंद करें एवं जनहित में आपकी सरकार की घोषणा अनुसार संपत्तिकर आधा करें( न्यूनतम)एवं अतिरिक्त बोझ यूज़र चार्ज तत्काल वापस लें अन्यथा भाजपा पार्षद दल जनहित में आंदोलन करेगा ! ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक जगदलपुर को भी सौंपा गया है कि वे इस संबंध में तत्काल निगम सरकार को निर्देश करें और संपत्तिकर आधा करने के संबंध में राज्य सरकार से उचित पहल करने की माँग की गई है ! चर्चा के दौरान उन्होंने कहा है कि वह प्रदेश के मंत्री से बात करेंगे और यदि यह पूरे प्रदेश में लागू नहीं किया गया है तो यहाँ भी लागू नहीं होगा ,इस विषय में चर्चा करेंगे !!
ज्ञापन देने के दौरान भाजपा पार्षद दल ने निगम कार्यालय में जमकर नारेबाज़ी भी की !
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव , दयावती देवांगन,राजपाल कसेर,निर्मल पाणिग्रही, भारती श्रीवास्तव , त्रिवेणी रंधारी ,धनसिंह नायक , दिगंबर राव, आलोक अवस्थी,मोती राम बघेल , महेंद्र पटेल ,शंभु नाग,सविता गुप्ता, दीप्ति पांडे,ममता पोटाई,नीलम यादव एवं भाजपा के पंकज आचार्य ,शशिनाथ पाठक एवं रोशन झा उपस्थित थे !!
बस्तर जिला पत्रकार संघ अपने सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुये समय समय पर शिविर का आयोजन करता आ रहा है.इस बीच कोरोना महामारी को देखते हुये संघ द्वारा वैक्सीन शिविर भी आयोजित कर रहा है.अब तक संघ भवन में 3 शिविर आयोजित किये जा चुके है. 12 मई को आयोजित शिविर के 84 दिनों बाद शनिवार को पुनः शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का लाभ 150 से अधिक लोगों ने उठाया. इससे पूर्व जून माह में 18+ वालों के लिये शिविर का आयोजन किया गया था.84 दिन के बाद दोबारा शिविर आयोजित की जावेगी.शनिवार को आयोजित शिविर में पत्रकार साथियों उनके परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा मोतीलाल नेहरू वार्ड के रहवासियों ने भी वेक्सीन शिविर का लाभ लिया.
नयापारा स्थित पत्रकार भवन में आगामी 15 दिनों तक शिविर जारी रहेगा जिसका लाभ शहर के नागरिक ले सकेंगें.बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस. करीमुद्दीन ने बताया कि संघ सदस्यों, पत्रकार साथियों और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया है.जिन्हें एक भी डोज नही लगा है वे भी यहाँ वैक्सीन लगा सकते है.उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन में 15 दिनों तक शिविर जारी रहेगा जिसका लाभ कोई भी ले सकता है.वैक्सीन शिविर आयोजित करने के लिये जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग का उन्होंने आभार माना है.नयापारा स्थित पत्रकार भवन में कोविशील्ड वैक्सीन 60+,45+ और 18+ आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा रही है.शनिवार को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य कर्मी मुक्ता रॉय,प्रियंका मरकाम,शिक्षा विभाग के प्रदीप टेम्भूरकर,ममता झा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज यादव,तनुश्री चक्रवारी और माधुरी राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ग्राम पंचायत सरगीपाल को दी एक करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
ग्राम पंचायत सरगीपाल, बड़े मुरमा, छोटे कवाली, कवाली कला,काकडवाडा,टोण्डापाल, एवं पंडरीपानी में हुआ सीसी सड़क, सीसी नाली, सामुदायिक भवन एवं उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम का भूमिपूजन |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सात पंचायतों में जनसंपर्क कर एक करोड़ पैंतालीस हजार रुपए से अधिक के नल जल योजना, नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी ग्राम पंचायत सरगीपाल में 70 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन जिसमें 375 परिवारों को नल जल योजना का लाभ मिलेगा एवं 6790 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर 55 हजार लीटर पानी की टंकी स्थापित किया जाएगा इसके अलावा सीसी सड़क निर्माण मंगलू घर से बुदाय घर तक लागत 5 लाख 20 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य संतोष अग्रिहोत्री घर से मानसाय घर तक लागत 10 लाख 36 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य रमाकांत बाडा से महादेव घर तक लागत 3 लाख 45 हजार रुपए, नाली निर्माण कार्य 200 मीटर मंगलराम घर से वासूदेव घर तक लागत 4 लाख 43 हजार रुपए नाली निर्माण कार्य 100 मीटर सोनू घर से गंगाधर घर तक लागत 2 लाख 20 हजार रुपए नाली निर्माण कार्य 200 मीटर सुभाष घर से राजू मिश्रा घर तक लागत 4 लाख 43
हजार रुपए नाली निर्माण कार्य 200 मीटर सुदरु घर से अरविंद डेयरी तक लागत 4 लाख 43 हजार रुपए ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में सीसी सड़क निर्माण कार्य मेन रोड से रुद्र घर तक छेपडा गुडा 200 मीटर लागत 6 लाख रुपए ग्राम पंचायत छोटे कवाली आश्रीत गांव चेचालगुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य 150 मीटर लागत 5 लाख 50 हजार रुपए सीसी सड़क निर्माण कार्य चेचालगुर सीसी सड़क निर्माण सह नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से सुखराम घर तक लागत 6 लाख 91 हजार रुपए ग्राम पंचायत कवालीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य उप स्वास्थ्य केन्द्र से मेघनाथ घर तक लागत 3 लाख 35 हजार रुपए ग्राम पंचायत काकडवाडा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए ग्राम पंचायत टोण्डापाल में उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए ग्राम पंचायत पंडरीपानी 2 में सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण कार्य सामसन मौर्य घर से चिंगडू घर तक लागत 6 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के टीकाकरण के लिए हमने अपने विधायक निधि की संपूर्ण दो करोड़ रुपए की राशि लगा दी है उसके बाद भी आप लोगों के पंचायतों में विकास कार्य की कमी नहीं होने दी जाएगी हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं आगे भी आप सभी लोगों के सहयोग से विकास कार्यों की कमी नहीं होने दी जाएगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमु मंडावी ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जोन अध्यक्ष सुनील दास, जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, फूलसिंह बघेल,लोकेस सेठिया, जनपद सदस्य धनसिंह बघेल सरपंच सरगीपाल चंपा नाग सरपंच बड़े मुरमा शिवम् कश्यप,उप सरपंच बड़े मुरमा धर्मेंद्र सेठिया, छोटे कवाली सरपंच पार्वती विजय ध्रुव उप सरपंच मेनका सेठिया पूर्व सरपंच हीरालाल ध्रुव , सरपंच कवाली कला जुगधर नाग उप सरपंच अमलपति बैस काकडवाडा सरपंच धनसिंह बघेल उप सरपंच दुर्जन बघेल टोंडापाल सरपंच धनमति लच्छिन नाग उप सरपंच दसमु नाग पंडरीपानी 2 के सरपंच जयती मौर्य उप सरपंच चिंगडू कश्यप , राधामोहन दास, राजमन,मोहन नाग,कमलू चालकी, जगदीश चालकी सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाय के पटेल एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |