City Media - Page 1441 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1441

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से चाणक्य कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ

0

आज लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने चाणक्य कोचिंग क्लासेस का किया शुभारंभ चाणक्य कोचिंग क्लासेस के संचालक विजय साहू ने बताया की आज से डौंडीलोहारा नगर में और पूरे इस वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राएं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाणक्य कोचिंग क्लासेस लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में और ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक उमाशंकर साहू जी के अध्यक्षता में एवं शैलटाक और प्रगति स्कूल के शिक्षक राधेश्याम गंजीर के विशेष आतिथ्य में चाणक्य कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल डौंडीलोहारा में 11:00 बजे गरिमामय उपस्थिति में शुभारंभ किया गया आज से चाणक्य कोचिंग क्लासेज के माध्यम से सभी छात्र छात्राएं अपने सुनहरा भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए कोचिंग क्लासेस में जॉइनिंग ले सकते हैं जिसका निर्धारित समय 7:00 से 10:00 तक और 11:00 से 2:00 तक एवं 4:00 से 7:00 तक

हमारी संस्थान चालू रहेगी जिसमें हिंदी में मैथ्स फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी कॉमर्स और इंग्लिश इसके अलावा सीजीपीएससी सीजी व्यापम एसएससी रेलवे स्पोकन इंग्लिश टीईटी एग्जाम और एसएससी जीडी जवाहर नवोदय प्रयास स्कूल सैनिक स्कूल मिलिट्री स्कूल पीईटी पीपीटी पेटी बीएड डीएड की तैयारी करवाई जाएगी जिसमें अनुभवी शिक्षक उपस्थित रहेंगे इस उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने चाणक्य कोचिंग क्लासेस के संचालक विजय साहू को हमारे डौंडीलोहारा नगर में एक अच्छी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा की हमारे नगर में कोचिंग क्लासेस खुलने से सभी प्रकार के छात्र-छात्राओं को कोचिंग की सुविधा मिलेगी जिससे सभी विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकेंगे इस पर अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की इस कार्यक्रम में विशेष रूप से देवेंद्र देवांगन सर धर्मेंद्र देवांगन सर होमेसर लोकेश गोटा सर रूपेशवरी ठाकुर मैंम और और ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने शिव डेहरिया नगरी निकाय मंत्री से रायपुर में सौजन्य मुलाकात किए

0

आज लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू ने शिव डेहरिया नगरी निकाय मंत्री से रायपुर में सौजन्य मुलाकात किए और डौंडीलोहारा नगर के भौगोलिक स्थिति से माननीय मंत्री जी को अवगत कराते हुए डौंडीलोहारा नगर के खेल प्रेमी युवाओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए और खेल को बढ़ावा देने की उद्देश्य से स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम के विकास व निर्माण कार्य के लिए एवं स्टेडियम के संपूर्ण विकास रूपी कायाकल्प करने के लिए माननीय मंत्री जी से राशि स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई जिसे मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए बहुत जल्द स्वीकृति प्रदान करने के लिए अस्वस्त किए इसके मंत्री जी का नगर पंचायत अध्यक्ष साहू जी द्वारा बहुत-बहुत आभार व्यक्त किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर के सटोरियों पर गिरी कोतवाली पुलिस की गाज

0

दिनांक 06.8.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धरमपुरा सांई मंदिर के पास एक व्यक्ति जो लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, अवैध रूप से धन अर्जित करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक रवि सरदार,गौतम सिन्हा, सहा0आर0 विरेन्द्र पांडे के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां पर उक्त हुलिये के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम अविनाश झा पिता सुशील झा उम्र 33 साल निवासी गंगानगर वार्ड शितला होटल के पीछे जगदलपुर का रहने वाला बताया और उक्त स्थान में लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, जुआ खेलाना व अवैध तरीके से धन अर्जित कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया। जिसे मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 10320/-रूपये एवं 12 नग सट्टा पट्टी पर्ची, को विधिवत् जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आरोपीः- अविनाश झा पिता सुशील झा उम्र 33 साल निवासी गंगानगर वार्ड शितला होटल के पीछे जगदलपुर।
बरामदः- नगदी रकम 10,320/-रूपये एवं 12 नग सट्टा पट्टी पर्ची।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राजहरा माइंस अस्पताल में निर्मित कोविड अस्पताल को यथावत संचालित करने एसकेएमएस द्वारा महाप्रबंधक आईओसी को ज्ञापन सौंपा

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ(S K M S) दल्ली राजहरा  के सचिव कमलजीत सिंह मान ने आईओसी महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी से एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमे प्रबंधक के द्वारा बीएसपी अस्पताल में संचालित कोविड-19 अस्पताल को बंद करने जा रही है । इस अस्पताल को बंद करने से बीएसपी कर्मचारी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है राजहरा से मुख्य अस्पताल  पंडित जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 भिलाई की दूरी 100 किलोमीटर की लगभग है इस परिस्थिति में राजहरा  से किसी मरीज को वहां तक ले जाना में लगभग 2 घंटा से ऊपर का समय लगता है और मरीज गंभीर परिस्थिति में हो तो कुछ भी  अप्रिय घटना घट सकती है विगत अप्रैल मई 2021 में करोना  महामारी के कारण आम जनता के बीच में एक बहुत ही डरावना माहौल निमित्त हो गया था ,किसी भी अस्पताल में कोरोना मरीज को भर्ती करने के लिए बेड खाली नही था । जिसके कारण  राजहरा माइंस के कर्मचारियों को भी सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई मे गंभीर परिस्थितियो से गुजरना पड़ा था। कम स्टाफ की वजह से कोरोना मरीजों को सही रूप से उपचार व देखभाल नहीं हो पाया। इस कारण अस्पताल की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस महामारी से हम लोगों ने अपने कई कर्मवीर साथियों को भी खो चुके हैं ।उस समय की गंभीर हालात को देखते हुए  राजहरा के सभी श्रमिक संगठनों द्वारा प्रबंधन से अपील की गई थी की  राजहरा माइंस अस्पताल में सुविधा युक्त कोविड अस्पताल बनाया जाए ,प्रबंधन ने भी श्रमिकों की तकलीफ पर ध्यान देते हुए तत्काल कोविड अस्पताल का निर्माण किया एवं एक व्यवस्थित स्टॉप युक्त कोविड सेंटर निर्माण व संचालन आरंभ हो पाया। परंतु आज यह सुनने में आ रहा है कि प्रबंधन बजट  का हवाला देकर कोविड सेंटर को बंद करना चाहता है ।जिससे संपूर्ण कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। श्रमिकों का कहना की प्रबंधन प्रत्येक वर्ष उत्पादन के लिए करोड़ों रुपए टेंडर करता है परंतु श्रमिकों एवंअधिकारियों के स्वास्थ्य से जुड़े कोविड सेंटर को संचालित करने में असमर्थता जाहिर कर रहा है । जो की आई ओ सी के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए उचित नहीं होगा। यदि इस कोविड सेंटर को बंद किया जाता है ,तो भविष्य में कोविड संक्रमण से निपटने में कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा उन्हें समय पर उपचार प्राप्त नहीं हो पाएगा ।इसलिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों  तथा उनके परिवार के हित में इन्हें  तत्काल समय पर उपचार मिल सके  इसलिये प्रबंधन कोविड सेंटर को संपूर्ण स्टॉप युक्त चालू रखें अन्यथा कर्मचारी कभी भी उत्पादन प्रभावित कर सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बिजली बिल हाफ़ का वादा करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस ने बिजली की दरे बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है -केदार कश्यप

0

लालटेन लेकर किया प्रदर्शन

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

बिजली बिल मे बढ़ोतरी को लेकर आज भाजयूमो नारायणपुर के बैनर तले सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुये बिजली ऑफ़िस का घेराव किये व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपा।इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा की बिजली दरो मे वृधि से प्रदेश की जनता परेशान है वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है ।बिजली बिल हाफ़ का वादा करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस ने बिजली की दरे बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा,भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका सोरी,भाजपा नेता गौतम गोलछा,भाजयूमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप,नारायण मरकाम,रुपसाय सलाम,रतन दुबे,संजय नंदी,सुदीप झा,अभिषेक बेनर्जी,पंकज जैन,राकेश कावडे,जयप्रकाश शर्मा,अभिषेक झा,सचिन जैन,बिट्टू अंगीरा,अजीत मांझी,निलेश बघेल,बिस्सू दत्ता,रोमी कश्यप,सन्नी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

एसडीएम ने स्कूली बच्चों के जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्र सीएससी के माध्यम से बनाये जाने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

0

ईडीएम कामरान खान ने आवश्यक दस्तावेज एवं अपलोड करने के संबंध में दी विस्तृत जानकारी

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 अगस्त 2021-

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में जिले के समस्त षासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्याे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर/ओरछा, खण्ड स्त्रोत समन्वयक नारायणपुर/ओरछा की बैठक जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में आहूत की गयी। एसडीएम नाग ने बैठक में जिले के समस्त कक्षा पहली से बारहवी के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र ऑनलाईन (कामन सिर्विस सेंटर) के माध्यम से बनाये जाने पर तैयार की गयी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें गति प्रदान करते हुए कार्य करें उन्होंने कहा कि जिन पालकों का मिशल रिकार्ड नहीं है, उन छात्र/छात्राओं का ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका परिशद से प्रस्ताव तैयार आवेदन कर सकते है। स्कूली बच्चों के आवश्यक प्रमाण पत्र कामन सर्विस सेंटर में बनाये जाने हेतु ई. प्रबंधक चिप्स नारायणपुर कमरान खान द्वारा सभी प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयकों, खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर/ओरछा, खण्ड स्त्रोत समन्वयक दस्तावेज संलग्न कर अपलोड करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। विभागीय विडियों कान्फ्रेसिंग में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राथमिकता क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देश दिये गये है। कक्षा 11वीं एवं 12वीं मं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए छात्रवृति हेतु अस्थायी/स्थायी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। उक्त बैठक में जी.आर. मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर, तहसीलदार नारायणपुर सुनील सोनपिररे, तहसीलदार ओरछा केतन भोयर नायब तहसीलदार मुकेश ठाकुर, ख्याति नेताम एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश वासियों ने कहा धन्यवाद मोदी जी……

0

भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज करोड़ो देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार किये जाने पर देश के हजारों खिलाड़ियों सहित देश वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार माना,, मेजर ध्यानचंद जी ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दी व अनगिनत खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने।

सुरेश गुप्ता ने कहा जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सही निर्णय,वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936का बर्लिन ओलम्पिक सम्मिलित है उनकी जन्मतिथि 29 अगस्त को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।हॉकी के खेल में उन्होंने भारत को वह कामयाबी दिलाई जो एक मिसाल बन गई। गेंद उनकी हॉकी स्टिक से लगते ही करिश्मा करने लगती। तभी तो उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। ध्यान चंद न सिर्फ हॉकी के खेल के महारथी थी बल्कि उनमें देशभक्ति भी कूट-कूटकर भरी हुई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

तभी तो जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने भी ध्यान चंद को सैल्यूट करना पड़ा था,मेजर ध्यानचंद की ख्याति और उपलब्धिया भारत की सीमाओं से बाहर भी गूंजती थी, भारत सरकार हॉकी के इस जादूगर को सम्मानित करने के लिए उन्हें हॉकी का जादूगर की संज्ञा दी। कांग्रेस अपनी परिवारवाद की राजनीति से कभी बाहर निकल ही नही पाई,,जंहा स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री स्व: इंदिरा गांधी खुद को भारतरत्न दिलवाती हो,,,देश के विकास के लिए एवम देश मे खेलो के विकास के लिए खेलरत्न पुरुस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम पर होने से लाखों खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा एवम ऊर्जा प्राप्त होगी,,पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी ने देश मे खेल के क्षेत्र में ऐसा कौन सा कार्य किया जो खेल पुरुस्कार उनके नाम पर किया गया,बोफोर्स विवाद में नाम आना और 1987 का विधानसभा चुनाव, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कॉन्ग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से लड़ा गया। कश्मीर के इतिहास में खुले धाँधली के आरोपों के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी के रूप में इसे याद रखा गया। यही वो समय था, जब उग्रवाद के साथ कश्मीर का रिश्ता गहरा होता चला गया। 1987 के इस ‘फारूक-राजीव एकॉर्ड’ के बाद कश्मीर हमेशा के लिए बारूद के ढेर पर बैठ गया और कश्मीरी पंडितों का नारकीय जीवन शुरू हो गया।कांग्रेस शुरू से ही जातिवाद एवम परिवारवाद की राजनीति करते आई, अपने निर्णय को देश एवम देश की जनता पर थोपती गई,, खेलरत्न पुरुस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर होंना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है,मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करता हु की वो जल्द जेएनयू का भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यह भावना सिंर्फ मेरी ही नही करोड़ों भारवासियों की है

किसान आंदोलन….किसान नेता, राहुल गांधी, विपक्षीय दलो के प्रमुख नेताओं के साथ बस्तर सांसद दीपक बैज अन्य सांसद साथियों के साथ मौजूद

0

बस में बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजूद

आज मानसून सत्र के दौरान दोपहर 1 बजे राहुल गांधी जी एवं सभी विपक्षीय दलो के प्रमुख नेताओ के साथ आंदोलनरत किसानों के धरना स्थल जंतर मंतर में पहुँचकर किसान नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।

शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बच्चियों की पढ़ाई में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी-रेखचंद जैन

0

तुरेनार स्कूल को दी बाउंड्री वॉल की सौगात

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माड़पाल एवं तुरेनार स्कूलो में बच्चियों को सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण किया |

माड़पाल में 40 बच्चियों को एवं तुरेनार में 22 बच्चियों को मिली साईकिल मेघावी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान कर किया सम्मानित |

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है हमारी सरकार के मुखिया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बच्चों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील है इसीलिए उन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण के बाद भी शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है उन्होंने ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा-

कदम बढ़ाया है जो आगे तो रुकने का नाम न लो…
मत बैठो तुम थककर जब तक विजय पताका थाम न लो…

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बच्चियों की शिक्षा के लिए गंभीर हैं एवं इस हेतु किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी |

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान ने मेघावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री अनवर खान ,हेमु उपाध्याय,लैखन बघेल,जलन्धर नाग, विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज बीआरसी गरुड़ मिश्रा सहित पंचायत प्रतिनिधियों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव को प्रदान की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से जगदलपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बुजुर्ग रामशंकर राव को इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

विदित हो की जगदलपुर निवासी वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कांग्रेसी नेता रामशंकर राव ने विगत दिनों विधायक जगदलपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार से मुलाकात कर अपने गंभीर इलाज तथा कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा की थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संवेदनशीलता के साथ जगदलपुर निवासी वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कांग्रेस नेता रामशंकर राव को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने उन्हें प्रदान किया |

वरिष्ठ कांग्रेसी एवं बुजुर्ग कांग्रेस नेता रामशंकर राव एवं उनके परिजनों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इन विपरीत परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ सरकार तथा जनप्रतिनिधियों ने जिस संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की है उससे मैं एवं मेरे परिजन सदैव आभारी रहेंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS