City Media - Page 1481 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1481

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते युवक पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

0

तस्कर पर कार्यवाही, कब्जे से 15 किग्रा गांजा बरामद

जप्तशुदा गांजा उड़ीसा कोरापुट से लाया जा रहा था

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत करीब 75,000/- रूपये

जप्त सम्पत्ति – गांजा 15 किग्रा, एक मोटरसाइकिल हीरो शाइन क्र. CG-17- KR.5887नगद राशि – 5,00/- रूपये

नाम आरोपी –
1. लोकेश ठाकुर पिता शोभा ठाकुर, 27 वर्ष निवासी धनपुंजी थाना नगरनार जिला बस्तर

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति जगदलपुर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करने की फिराक में है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । टीम के द्वारा एन.एम.डी.सी. चौक पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबन्दी कर पकड़ा गया । संदेही से पूछताछ पर अपना नाम लोकेश ठाकुर निवासी धनपुंजी नगरनार का होना बताया । जिनकी तलाशी लेने पर एक बैग में लोकेश ठाकुर के कब्जे से 15 किलोग्राम अवैध गांजा मिला, जिसके संबंध में पूछताछ पर गांजा रखने का कोई वैध आधार नही पाया गया । कि मामले में आरोपी लोकेश ठाकुर द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पाया जाना , जो NDPS एक्ट की परिधि में आने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। मामले में आरोपी के कब्जे से कुल 15 किलोग्राम गांजा, 01 मोटरसाइकिल क्र. CG -17 – KR.5887 और 500/- रूपये नगद राशि जप्त किया गया है ।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है! जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत – 75,000/- रूपये आंकी गई है !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:-
निरीक्षक :- एमन साहू
उनि0 :- गुणेश्वरी नरेटी , संजय वट्टी,
आरक्षक :- बबलू ठाकुर , रवि सरदार, सोनू बढ़ई

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वेजरिवीजन के लिए माइंस मे कामबंद हडताल शुरू।

0

सेल कर्मियों के वेज रिवीजन के मुद्दे पर सेल प्रबंधन के अड़ियल रवैया के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 6:00 बजे से माइंस में काम बंद हड़ताल शुरू हो गई है।प्रथम पाली में शत प्रतिशत कर्मचारी काम पर नहीं गए और खदान का उत्पादन पूरी तरह ठप्प रहा। आज सुबह 5:00 बजे से ही ट्रेड यूनियन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खदान के तमाम प्रवेश द्वारों पर तगड़ी मोर्चाबंदी की एवं खदान के गेट में ही एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच संयुक्त खदान मजदूर संघ के नेता कमलजीत सिंह मान ने कहा की माइंस के प्रथम पाली में हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रही है। सीटू अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि यदि प्रबंधन एक दिन की हड़ताल से हमारी मांगों पर विचार करने के लिए तैयार नहीं होगा, तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर ने कहा कि खदानों में संघर्ष के प्रति हमेशा ही जुझारूपन रहा है इसलिए खदान कर्मी सेल के इस हड़ताल को सफल करने में अपना पूरा योगदान देंगे और अपनी मांगों को हासिल करेंगे । बीएमएस नेता एमपी सिंह ने कहा कि यह हड़ताल केवल प्रथम पाली में नहीं बल्कि द्वितीय और रात्रि पाली में भी पूरी तरह सफल रहेगी और हमें आशा है कि प्रबंधन को हमारी मांगों को मानना पड़ेगा । छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी ने कहा कि माइंस में संघर्ष के इतिहास को दोहराते हुए आज हम शत प्रतिशत हड़ताल सफल करेंगे जिससे नियमित एवं ठेका कर्मियों की मांगों को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज सुबह से ही खदान के तमाम गेटों के साथ-साथ माइंस आफिस के सामने श्रमिकों का जमावड़ा लगा हुआ है । जगह-जगह लोग समूह में नारेबाजी करते हुए नजर आए। श्रमिकों का आक्रोश बहुत ही अधिक है, और पूरी तरह यह आसार है कि अगर प्रबंधन जल्द से जल्द अच्छा वेज रिवीजन नहीं करता, तो सेल में आगे इससे भी बड़ी हड़ताल हो सकती है। जिससे प्रबंधन को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपनी सादगी से जीता बस्तर का दिल… विकास की जागी नई उम्मीद…

0

जगदलपुर… अपने लोगों के बीच दादी नाम से मशहूर मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह के साथ साथ अपनी सादगी से बस्तर का दिल जीता है यह तो सभी लोगों को पता है कि प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 5 बार के विधायक रह चुके हैं और आबकारी मंत्री उद्योग मंत्री और भी अनेकों पद से कांग्रेस ने नवाजा है क्योंकि बस्तर के माटी पुत्र होने के कारण लखमा अपने आप में सहज और सरल स्वभाव के कारण जनप्रिय और लोकप्रिय हैं जमीन से जुड़े होने के कारण अपनी पारंपरिक वेशभूषा और बस्तर की संस्कृति संस्कार को समेटे हुए एक आम नागरिक की तरह शहर के ऊर्जावान युवा हेमंत ध्रुव (छोटू) व अन्य साथियों के साथ चहल कदमी कर निकल जाना यही सादगी तो लखमा दादी को आम जनता के साथ करीब से जुड़ाव और प्रेम को प्रदर्शित करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आज तक ऐसा नहीं हुआ कोई मंत्री किसी के कहने पर यूं ही रात्रि भ्रमण के लिए निकल जाए बात बीती गत रात्रि की है जब हेमंत ध्रुव ने मंत्री जी से पैदल चहल कदमी करने की इच्छा व्यक्त की तो मंत्री जी ने भी नि:संकोच सहमति देते हुए सर्किट हाउस से लालबाग तक पैदल चलकर शहर के युवा वर्ग को शांति और सद्भाव के साथ साथ मोहब्बत का संदेश दिया हेमंत ध्रुव ने बताया कि यह मेरे लिए किस्मत की बात थी और अविस्मरणीय पल था जिसमें युवा साथी कमलेश पाठक खुर्शीद खान वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार जायसवाल के साथ रात्रि भ्रमण करते हुए मंत्री जी सर्किट हाउस पहुंचे जिसमें समस्त युवा समूह कौमी एकता संघ एकता ग्रुप एवं स्वयं हेमंत ध्रुव ने प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा दादी का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि हेमंत ध्रुव क्षेत्र के लोगों की विशेषकर गरीब और मजदूर वर्ग की सेवा के साथ हमेशा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अक्सर नजर आते हैं मंत्री कवासी लखमा के खास समर्थक व बेहद करीबी माने जाते हैं यही कारण है कि शहर के सभी युवा वर्ग स्वागत समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राज्य स्तरीय वेबिनार में प्राचार्य सईदा खान ने शिक्षा मंत्री के समक्ष दी प्रस्तुति

0

स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ाई तुम्हार द्वार योजना के द्वितीय वर्ष का प्रारंभ आज राज्य स्तरीय वेबीनार के साथ आगाज किया गया। इसका आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान रायपुर द्वारा किया गया ऑनलाइन वेबीनार का उद्देश्य पढ़ाई तुंहर द्वार के दूसरे साल के शुरुआत के लिए राज्य भर के शिक्षकों को अलग अलग तरीके से पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु प्रेरित करना था । इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूलकुड़कानार की प्राचार्य सईदा खान को भी इस करोना काल में बच्चों की पढ़ाई से संबंधित ऑनलाइन तथा मोहल्ला कला से संबंधित कार्यों को सभी से साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। विदित हो कि इस कार्यक्रम में राज्य के 23 शिक्षकों का चयन किया गया था जो करोना काल में अलग अलग तरीके से अध्यापन कार्य करवा रहे हैं प्राचार्य सईदा खान ने मोहल्ला क्लास संचालित करने में उन्होंने कुड़कानार के आश्रित ग्राम घाट कवाली कवीआसना के सरपंच तथा पालकों से संपर्क कर मोहल्ला क्लास संचालन हेतु स्थान का चयन किया तथा मोहल्ला क्लास संचालित किया इन कक्षाओं में अपने विद्यालय के छह शिक्षकों को दो-दो शिक्षक प्रति गांव प्रतिदिन विषय अनुसार रोटेशन से ड्यूटी शेड्यूल कि उन्होंने इन केंद्रों में नियमित अध्यापन से कोर्स पूरा किया ।शासकीय हाई स्कूल कुड़कानार की बालिका रोशनी 97 %कुमारी हिमांशी ठाकुर 96.6 ℅ तथा कुमारी सावित्री 95.5 % से दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण कर शाला और गांव का नाम रोशन किया उनका कहना है कि इस वर्ष वे और भी बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ाएंगे साथ ही राज्य के सभी शिक्षकों को ऑनलाइन ऑफलाइन मोहल्ला क्लास आदि के द्वारा पढ़ाने हेतु प्रेरित किया वर्तमान में वे संकुल प्राचार्य का दायित्व निभा रहे हैं उनका कहना है कि वे संकुल कुड़कानार का नाम शिक्षा तथा अन्य गतिविधियों में आगे रखने का प्रयास करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

माहारा समाज के साथ इस विश्वासघात का स्पष्टीकरण कांग्रेस पार्टी को देना होगा – नरेंद्र भवानी

0

जगदलपुर।स्व. अजीत जोगी की सरकार ने 2002 में माहारा समाज को 1952 के पहले जैसे ST में ही रखने की अनुशंसा कर दी थी तब भूपेश बघेल राजस्व मंत्री थे और अब बघेल का यु टर्न विश्वासघाती कदम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है।

उन्होंने बताया कि 2013 और 2018 के कांग्रेस पार्टी ने अपने जनघोषणा पत्र में माहारा समाज को ST में सम्मिलित करने का वादा किया था, जिसके कारण बस्तर की 12 सीटों में कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व बढ़त मिली।किंतु आज 3 जून 2021 के पत्र के अनुसार भूपेश बघेल ने यु – टर्न लेकर उन्हें SC में सम्मिलित करने की अनुशंसा कर डाली जो कि सीधे-सीधे माहारा समाज के साथ विश्वासघात है।स्व. अजीत जोगी की सरकार ने 2002 में माहारा समाज को 1952 के पहले जैसे ST में ही रखने की अनुशंसा की थी। तब भूपेश बघेल राजस्व मंत्री थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

माहारा समाज के साथ इस विश्वासघात का स्पष्टीकरण कांग्रेस पार्टी को देना होगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दे दिस सब ला चकमा…..कवासी लखमा

0

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में एक जुमला इन दिनों काफी हिट हो रहा है। बस्तर से लेकर राजधानी रायपुर तक में इस जुमले की अनुगूंज सहज ही सुनी जा सकती है । जुमले कि बानगी देखिये – “दे दिस सब ला चकमा , आई लव यू कवासी लखमा।”

बस्तर के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले कवासी लखमा एकमात्र ऐसे आदिवासी नेता हैं जिनके जनाधार को लेकर राजनैतिक पंडित भी अचंभे में पड़ जाते हैं। अशिक्षित होने के वावजूद उन्होंने पढ़े लिखे तेजतर्रार कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम को चुनाव में कई बार पराजित कर अपने क्षेत्र में एक नया चुनावी इतिहास गढ दिया है। लखमा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की “दादी” के नाम से वे सर्वत्र जाने पहचाने जाने लगे हैं। उनकी लोकप्रियता की एक और बानगी देखिये। राहुल गांधी जब बस्तर चुनाव प्रचार के लिए आए तब लोहंडीगुड़ा की एक जनसभा में मंच पर ही ठुमके लगाकर श्री लखमा ने समा बांध दिया था। मंच पर राहुल गांधी के होने के वावजूद भीड लखमा-लखमा के नारे लगा रही थी । दरअसल राहुल गांधी टाटा कंपनी के लिए अधिग्रहित आदिवासियों की भूमि उन्हें लौटाने आए थे। लिखने का आशय यह कि पढ़े लिखे नहीं होने के बावजूद जनता की नब्ज श्री लखमा अच्छी तरह से ताड़ लेते हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में जब भारी बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी हुई तब श्री लखमा भूपेश बघेल की सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल कर लिए गए।उन्हे आबकारी और उद्योग जैसा विभाग भी मिला। इस दौड़ में बस्तर के कई नेता शामिल थे किंतु उन्होंने सबको पछाड़ अपने राजनैतिक कौशल से मंत्री पद हासिल कर लिया। हालांकि पर्दे के पीछे आदिवासी समाज के कुछ राजनेता उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रलोभन देकर विवादों में घसीटना चाह रहे थे। लेकिन श्री लखमा ने बड़ी चतुराई के साथ सबको पीछे छोड़ स्वंय आगे बढ़ गए। पिछले सप्ताह उनकी काबिलियत को देखते हुए राज्य सरकार ने बस्तर के पांच जिलों का प्रभारी मंत्री भी बना दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राजकाज चलाने के लिए क्या शिक्षा मायने नहीं रखती है ? यदि मंत्री कवासी लखमा के व्यक्तित्व को सामने रखा जाए तो इसका उत्तर आसानी से दिया जा सकता है। कवासी लखमा के पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में रामा कोंदा नाम के एक विधायक हुआ करते थे। वे भी पढे-लिखे नहीं थे। रामा कोंदा बस्तर के चितरकोट विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। श्री लखमा की तरह रामाकोंदा भी लोकप्रिय हुआ करते थे। अशिक्षा उनकी राजनीति में कभी बाधा नहीं बनी। पढ़े- लिखे नहीं होने के बावजूद वे अपने क्षेत्र के नागरिकों से उनकी समस्याएं लिखवा कर लेना नहीं भूलते थे।इतना ही नहीं लिखी हुई शिकायतें लेकर वे कलेक्टर और एसपी जैसे अफसरों के पास जा धमकते थे।कई दफा तो जनता की समस्याओं का निदान कराए बगैर अफसरों के चेंबर से रामा कोंदा बाहर नहीं निकलते थे। वे समस्याओं को बीमारी की संज्ञा दिया करते थे। भले ही पीठ पीछे उनकी शैली का उपहास उड़ाया जाता हो किंतु उन्होंने ब्यूरोक्रेसी से कभी हार नहीं मानी। जनता के प्रति ऐसा ही समर्पण भाव मंत्री कवासी लखमा में भी देखा जा सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दक्षिण- पश्चिम बस्तर के नागारास नामक एक छोटे से गांव से मंत्री तक का सफर श्री लखमा के लिए नि:संदेह काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा। लेकिन जब वे विधायक भी नहीं थे तब भी अपने क्षेत्र के गांवों में काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। इसी लोकप्रियता की वजह से वे सर्वप्रथम अपने ग्राम पंचायत के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। उस जमाने में ना-ना प्रकार के छोटे-मोटे व्यापार श्री लखमा किया करते थे। व्यापार के कारण गांवों में उनकी जबरदस्त धाक और साख थी। पढ़े -लिखे नहीं थे लेकिन व्यापार के हिसाब- किताब में थे बडे पक्के। अनपढ़ हो कर भी व्यापार जैसे उनकी घुट्टियों में समाया हुआ था। यही कारण है कि गांव- गांव में उन्हें “खोटला सेठ” के नाम से भी जाना जाता है। बहरहाल बात चल रही थी “दादी” की लोकप्रियता की। लॉकडाउन में भी श्री लखमा ने अपनी लोकप्रियता पूर्ववत बनाए रखा। जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन शराब की बिक्री कराने का फैसला किया वैसे ही उनके कई शुभचिंतक सकते में आ गए।लेकिन फैसला ठीक-ठाक निकला।अब दिल्ली सरकार ने भी शराब की ऑनलाइन बिक्री प्रारंभ कर दी है। यहां यह प्रश्न उठता है कि क्या कवासी लखमा अनपढ़ हो कर भी सबसे चतुर और लोकप्रिय आदिवासी नेता साबित हो रहे हैं ? इसके उत्तर के लिए हमें आदिवासी नेताओं के राजनीतिक इतिहास के पन्ने पलटने पड़ेगें।

अविभाजित मध्यप्रदेश में वसंतराव उइके सबसे दबंग आदिवासी नेता माने जाते थे। मंडला जिले के सिवनी क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले वसंतराव को मध्य प्रदेश का जगजीवन राम माना जाता था। लेकिन वे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाए। सन् 1980 में शिव भानु सिंह सोलंकी मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे निकल गए थे। राजनैतिक गलियारे में पकड़ रखने वालों का कहना है कि अर्जुन सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती खरगोन से जीत कर आए शिव भानु सिंह सोलंकी ही थे। उस जमाने में दिल्ली से पर्यवेक्षक बनकर भोपाल प्रणव मुखर्जी आए थे। विधायकों की रायशुमारी में बहुमत शिव भानु सिंह सोलंकी के पक्ष में था। इसके बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने अर्जुन सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने का फैसला किया। आदिवासी नेताओं के पर कतरने का सिलसिला इसके बाद ही मध्यप्रदेश में प्रारंभ हुआ था जो आज भी निरंतर जारी है। सन् 1984 में डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते को विधानसभा की टिकट इसी वजह से गंवानी पड़ी थी। झुमुक लाल भेड़िया, वेद राम, टुमन लाल, अरविंद नेताम, दिलीपसिंह भूरिया ऐसे कई नाम हैं जो मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखते थे। लेकिन उन्हें प्रदेश में सत्ता की शीर्ष कुर्सी कभी नसीब नहीं हो पाई। छत्तीसगढ़ बनने के बाद महेंद्र कर्मा, अरविंद नेताम, बलीराम कश्यप, नंद कुमार साय, रामविचार नेताम, प्यारेलाल कंवर जैसे कुछ नाम थे जो मुख्यमंत्री बनने के काबिल थे। इन आदिवासी नेताओं की लोकप्रियता भी अच्छी थी और जनाधार भी। आदिवासी एक्सप्रेस पर सवार हो इन नेताओं में से कुछ ने पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा भी किया था। यह बात दिगर है कि सब के सब अजीत जोगी जैसे नेता से मात खा गए। सन् 1980 में शिवभानु सिंह सोलंकी के साथ जो कुछ हुआ वही सन् 2000 में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेताओं के साथ घटित हुआ। वही पुरानी कहावत चरितार्थ हुई जिसमें इतिहास को दोहराने की दुहाई दी जाती है। वैसे आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में अब आदिवासी मुख्यमंत्री का मुद्दा नेपथ्य में चला गया है। कई आदिवासी नेता तक यह खुलकर स्वीकारने भी लगे हैं । इसी बीच कवासी लखमा जैसे तेजतर्रार आदिवासी नेता का उभर कर सामने आना आदिवासी समाज के मध्य उत्सुकता का बिषय बना हुआ है। यद्यपि बस्तर से ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी ताल्लुकात रखते हैं। लेकिन लोकप्रियता के मामले में पार्टी अध्यक्ष से श्री लखमा काफी आगे हैं। यही वजह है कि “दे दिस सब ला चकमा, आई लव यू कवासी लखमा” वाला जुमला बस्तर सहित पूरे प्रदेश में कुछ ज्यादा ही गूंज रहा है। इस अनुगूंज के पीछे के निहितार्थ को ताड़ने में यदि मंत्री कवासी लखमा सफल रहे तो उनकी राजनीति का सितारा हमेशा बुलंद रह सकता है। यह लेख वरिष्ठ पत्रकार व अध्यक्ष
आंचलिक समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान जगदलपुर, बस्तर ,छत्तीसगढ़ के राजेंद्र कुमार तिवारी के निजी विचार है।

विधायक व संसदीय सचिव की भरी सभा में आदिवासियों से हुई झूमाझटकी

0

मोहला-मानपुर क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी की भरी सभा में आदिवासियों से हुई झूमाझटकी। मोहला के बस स्टैंड में बस्तर के सिलगेर आंदोलन से जुड़े मामलों पर आदिवासियों की बड़ी बैठक हो रही थी। इसमें इंद्रशाह के अलावा पूर्व सांसद सोहन पोटाई व पूर्व विधायक संजीव शाह भी शामिल होने पहुंचे थे। उदबोधन के दौरान संसदीय सचिव ने भूपेश सरकार की तारीफ करनी शुरू कर दी। इससे नाराज आदिवासियों ने पहले तो विरोध शुरू किया। फिर उनके हाथों से माइक छीन लिया गया। शाह को मंच से उतारने कहा गया। तभी उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई। बैठक के दौरान पुलिस भी मौजूद थी। नेताओं व पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो पाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अक्षय ऊर्जा विकास विभाग के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी का बढ़ा कद मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बधाइयों का सिलसिला निरंतर जारी.

0

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अक्षय ऊर्जा विकास विभाग विभाग के अध्यक्ष माननीय मिथिलेश स्वर्णकार जी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में ज़श्न का माहौल दिखने लगा समर्थकों में खिलने लगी खुशी की लहर बटने लगी मिठाइयां दोहरी खुशी मिलने पर कार्यकर्ता व समर्थक हुए गदगद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य के मुखिया माननीय भुपेश बघेल जी का किया हृदय की गहराइयों से आभार व धन्यवाद।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने किये विभिन्न आयोजन

0

विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत वरिष्ठजनों का सम्मान, पौधरोपण,गोठान व राजीव भवन में श्रमदान सहित संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन.

भूपेश सरकार की कार्ययोजनाओं व क्रियाकलापो से प्रभावित होकर धुरगुड़ा की सरपंच दुर्गा उद्दे सहित अन्य ने किया कांग्रेस प्रवेश.

वाणिज्य कर उद्योग,आबकारी व बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,सांसद दीपक बैज सहित जिले के विधायकगण,क्रेडा अध्यक्ष, महापौर, सभापति सहित कांग्रेस के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित.

सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित कर उसे एक सूत्र में पिरोकर विश्वास, सेवा, समर्पण व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य व दायित्वों का किया निर्वहन – राजीव शर्मा.

जगदलपुर.२९.६.२०२१
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 29 जून 2021 (मंगलवार) को जिला मुख्यालय व ब्लॉकों में बस्तर के प्रभारी मंत्री मा.कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज,संसदीय सचिव/विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप,विधायक चित्रकूट राजमन वेंजाम, विधायक बीजापुर विक्रम शाह मंडावी, क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एव पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मा. प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सांसद दीपक बैज,व संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि विश्वास, सेवा समर्पण व ईमानदार के साथ,जिन्होंने कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोकर कांग्रेस की एकता और अखंडता के लिए सेवा भाव से अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्वहन किया वह सराहनीय है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण हुए इसी सुअवसर पर पूरे प्रदेश सहित जिलों में कांग्रेसियों द्वारा जिला मुख्यालय एवं ब्लॉकों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मान व अभिनंदन, धुरगुड़ा गोठान में श्रमदान, धुरगुड़ा व कुम्हडाकोट में पौधरोपण, युवा कांग्रेस ने किया निर्माणाधीन राजीव भवन में श्रमदान, एनएसयूआई ने कांग्रेस का इतिहास एवं आधुनिक भारत के निर्माण के संदर्भ में परिचर्चा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हेमंत ध्रुव के नेतृत्व में युवाओं ने किया प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का शानदार स्वागत…

0

जगदलपुर… बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद माननीय कवासी लखमा के प्रथम शहर आगमन पर युवा कांग्रेस के ऊर्जावान युवा हेमंत ध्रुव(छोटू) के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शानदार स्वागत किया… हेमंत ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि आदरणीय कवासी लखमा को प्रभारी मंत्री बस्तर जिला बनाए जाने पर युवाओं में गजब का उत्साह और उमंग का संचार हुआ है उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शहर के युवा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से एक बड़ी बाइक रैली निकालकर लखमा जी को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त की है नगर के प्रथम आगमन पर ग्राम आसना से लेकर सभी चौक चौराहों में पटाखे फोड़ कर उत्साहवर्धन किया गया शहर के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी माननीय प्रभारी मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया व्यापारी संघ आम नागरिक एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम के साथ लखमा जी ने अपने पुत्र कवासी हरीश वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर कांग्रेस भवन में सभा को संबोधित कर समापन किया गया जिसमें जिले के अनेकों जगह से ग्रामीण युवा व कांग्रेसी भारी तादाद में मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रभारी मंत्री बनाए जाने से ग्रामीण अंचलों में विकास की आस जगी है साथ ही साथ युवाओं में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में क्षेत्र का और अधिक विकास होने का विश्वास दिख रहा है स्थानीय नेता को प्रभारी मंत्री बनाए जाने से जन सरोकार से जुड़े मूलभूत सुविधाओं का विकास अब जिले में बड़ी तेजी से होने की आस जगी है इस जोरदार स्वागत के लिए हेमंत ध्रुव ने अपने युवा साथियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बस्तर के विकास के प्रतिबंधता दिखाई, वैसे तो वर्तमान समय में हेमंत ध्रुव को कांग्रेस पार्टी से कोई पद से नहीं नवाजा गया है किंतु कांग्रेस के लिए हमेशा तत्परता दिखाने मैं कोई कमी नहीं करते और अपने आप को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करते हैं जोकि सराहनीय है माननीय प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं सुपुत्र कवासी हरीश लखमा के स्वागत में दूर अंचल से आए जिले के कार्यकर्ता शहर के जुझारू युवा कार्यकर्ताओं मैं बाइक रैली में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बड़े जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जो कि कांग्रेस के लिए शुभता का प्रतीक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS