पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी बलराम कश्यप निवासी टाॅडपाल ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि एक सप्ताह पूर्व जगदलपुर संजय मार्केट मे सब्जी क्रय करने आया था जिस दौरान प्रार्थी वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0 17 के0ए0 5572 पार्किग स्थल से गुम हो गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त मोटर सायकल का लगातार पुछताछ कर, पता तलाश किया जा रहा था।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि प्रेम पानीग्राही के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम तथा वार्ड पुलिस अधिकारियों व ब्ब्ज्ट की मदद से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। खोजबीन दौरान बकावण्ड रोड आसना जंगल मे लावारिस हालात मे मोटर सायकल खडा होने कि सुचना पर स0उ0नि0 प्रेम पानीग्राही ने उक्त स्थान पर जाकर देखा कि आसना के जंगल झाडियो के बीच लावारिस हालत मे मोटर सायकल खडा है जिसे बरामद कर वाहन मोटर सायकल को प्रार्थी को तलब कर तस्दीकी पष्चात् मोटर सायकल सुपुर्दनामा पर वाहन स्वामी को दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज दिनांक 18-06-21 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जगदलपुर के द्वारा मिताली चौक में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आज युवा कांग्रेस द्वारा मिताली चौक में सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकिब रजा, युवा कांग्रेस जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संभाग संयोजक अनुराग महतो,उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आफरीद खान, महासचिव विकी नायडू,समीर,आसिफ अली सैयद अरशद,आमिर रजा,राहुल नागवंशी,शहबाज खान,रमिज खान,गोल्डी,दीप नागरानी,सामेल नाग आदि उपस्थित रहे।
दंतेवाड़ा – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरन्दुल – कुआकोण्डा, जिला-दक्षिण बस्तर दन्तेवाडा में नेमा ठाकुर, नर्सिग सिस्टर जो कि विगत 2017 से कार्यरत है | नेमा ठाकुर द्वारा विभागीय डॉ गजेन्द्र शाक्या पर प्रताड़ित करने का आरोप लगते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दंतेवाड़ा से शिकायत की है जो इस प्रकार है |
मैने सदैव अपने विभागीय दायित्वों का, विभागीय सह-कर्मियों एवं अधिकारियों के बीच आपसी ताल-मेल एवं सौहार्द पूर्ण परिवेश में निर्वहन कर रही हूं। इसी बीच हमारे विभागीय डॉ गजेन्द्र शाक्या , जिनकी मूल पदस्थापना, दन्तेवाडा जिलाचिकित्सालय में है और किरन्दुल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान विभागीय कार्य को देखते हुए, अस्थायी रूप से संलग्न किया हुआ है।
विदित हो कि उनके अस्थाई पदस्थापना के पश्चात से ही डॉ गजेन्द्र शाक्या द्वारा निरन्तर मेरे साथ 2018 से मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है ,पर विगत 2020 से डॉ गजेन्द्र शाक्या का अभद्र व्यवहार मेरे प्रति-दिन प्रति दिन बडता जा रहा है, जिसके कारण मै मानसिक रूप से प्रताडित एंव भय पूर्ण माहौल में उपेक्षित महसूश कर रही हूं।
कार्यदिवस में मेरे साथ हर बात – बात पर ताना मारना, हर समय मुझे विभागयीय सह- कर्मियों के बीच नीचे -दिखाने का प्रयास करना, मुझे मानसिक रूप से पताडित करना, अपनी मर्जी से कार्य करने पर विवस करना, धमकी देना, और उनके आदेशों को न मानने पर, अग्रेसित होकर, विभागीय सह-कर्मियों के साथ अभ्रतापूर्ण गाली-गलौच सम्मिलित है।
यहां तक कि डॉ गजेन्द्र शाक्या द्वारा मेरी गरिमा के विपरीत यह कहा जाता है कि तुम मुझसे शादी कर लो, मै डॉक्टर हूं हमारी ओहदा ज्यादा है , तुम्हे किसी से डरने की जरूरत नहीं है ,मै मेरे राज्य एवं जिला तक के बडे-बडे अधिकारियों एवं नेताओं के बीच अच्छी पहूंच है , कोई कुछ नहीं कर सकता । अगर तुम मेरी अनुसार कार्य नहीं करोगी तों मै तुम्हे बरबाद कर दूंगा और पूर्ण 24 घण्टा कार्य करना होगा और तुम्हारे लिए कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। यहां तक कि उनके द्वारा मेरे साथ मानसिक प्रताडता के अतिरिक्त अब मेरे साथ शारीरकि अंगप्रत्यअंगो को हाथ लगाने का प्रयास करता है जो कि किसी भी स्थिति में मेरे साथ उचित नहीं है न ही बर्दास्त करने योग्य है। लेकिन मै आज पर्यन्त तक , अपनी परिवार के साथ् स्वय की गरिमा एवं चिकित्साविभाग की मान -मर्यादा को बनाये रखने के लिए शांत थी।
इसी बीच दिनांक 12/06/2021 कार्यदिवस में कार्यालयीनय -वार्तालाप के दौरान साप्ताहिक अवकाश को लेकर , डॉ गजेन्द्र शाक्या द्वारा मेरे उपर माहौल को खराब करने का आरोप लगाते हुए , गन्दी -गन्दी अभद्र गाली-गलौच करते हुए, अपनी कुर्सी से उठकर,मेरे उपर हाथ उठाकर मारने का प्रयास किया है।
उपरोक्त घटना क्रम के कारण मै मानसिक रूप से उपेक्षित,, प्रताडित , भय तनावपूर्ण एवं अपने-आप को असुरक्षित महशूस कर रही हूं। अत: महोदय से सादर अनुरोध है कि उपरोक्त घटना- क्रम एवं विषय वस्तु को संज्ञान में लेकर, डॉ गजेन्द्र शाक्या के विरूद्व यथा शीघ्र अनुशासनाल कार्यवाही करने कृपा करें । ताकि भविष्य में किसी भी विभागीय सहकर्मियों महिला कर्मियों के साथ इस प्रकार की घटनाक्रम घटित न हो / पुनरावृत्ति न हो।
जगदलपुर।छत्तीसगढ़ सरकार जनता की आर्थिक स्थिति सुधारने ,विकास कार्यों में तेजी लाने व राजस्व प्रकरणों के निपटारा करने पर जोर दे रहा है किंतु विकास विभाग व राजस्व विभाग द्वारा सहीं ढंग से काम नहीं कर रहे हैं जिससे जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। इस बातों को गंभीरता से लेते बस्तर कमीश्नर ने कलेक्टर व सीईओ को पत्र लिखकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं,वह भी पूरे छह पन्नों का पत्र जिसमें प्रशिक्षण सह कार्य लगाने के निर्देश दिए। बस्तर संभाग में इन दिनों शासकीय योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। बस्तर संभाग में पहला मामला है कि कमीश्नर जी.आर चुरेंद्र ने चार पन्नों का पत्र लिखकर कलेक्टर व सीईओ अपने ही सिस्टम को सुधारने के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया जाये जिससे जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कमीश्नर चुरेंद्र ने इस बाबत कई प्रमुख बिंदुओं की ओर कलेक्टर व सीईओ की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है जिसके अनुसार प्रशिक्षण आयोजित किया जा सके।
आगामी दिनांक 19 जून 2021 को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष , युवाओं के मार्गदर्शक , एक जननायक राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बालोद जिले में युवा कांग्रेस द्वारा सभी ब्लॉक में वृक्षारोपण , राशन , मेडिकल किट वितरण जैसे मानवीय कार्यों का आयोजन किया जाएगा ।
पार्टी द्वारा राहुल गांधी जी के मानवीय व समाजसेवी विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु ये आयोजन किये जाने का निर्णय लिया है ।।
जिलाध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि हाल ही में महामारी के दौर में जैसे देशभर में हमने लोगों को ऑक्सिजन की कमी से झुझते हुए देखा , उसी को मद्देनज़र रख पर्यावरण का खयाल रखा जाएगा और महामारी में आर्थिक रूप से कमज़ोर हो चुके लोगों को राशन वितरण कर राहत पहुंचाई जाएगी ।
ज्ञात हो कि महामारी के दौर में और उससे उभरने के बाद भी युवा कांग्रेस बालोद द्वारा निरन्तर मेडिकल किट व राहत सामग्री आमजनों तक पहुंचने का कार्य किया जाता रहा है , जो आगे भी जारी रहेगा ।
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुनगा,मामडपाल,नेतानार के 83 किसानों को मिला बादशाह भोग , विष्णु भोग और छत्तीसगढ़ सुगंधि के उन्नत बीज |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज दरभा ब्लाक में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्राम मुनगा,मामडपाल एवं नेतानार के 83 किसानों को बादशाह भोग, विष्णु भोग और छत्तीसगढ़ सुगंधि के बीज प्रदाय किया जिसके तहत उन्होंने किसानों को प्रति हेक्टेयर 30 किलो उन्नत बीज और वर्मी कम्पोज खाद प्रदान किया |
इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश के किसानों की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसके तहत उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को जहां धान का उच्च समर्थन मूल्य दे रहे हैं वहीं प्रति एकड़ 10000 रुपए का प्रोत्साहन राशि भी दे रहे हैं हमारी सरकार ने कोदो कुटकी का मूल्य भी 3000 रुपए कर दिया है और पडत भूमि में वृक्षारोपण पर भी 10000 रुपए का प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं जिससे की हमारे प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है |
हमारी सरकार जैविक खेती और परंपरागत कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी कड़ी में आज हम सूदूरवर्ती दरभा ब्लाक के अंदरूनी ग्राम पंचायत के किसानों को उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्नत बीज और वर्मी कम्पोज खाद प्रदान कर रहे हैं ताकि उन्नत खेती से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के किसान भी उन्नत हो सकें |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, महादेव नाग,वीरसिंह मांझी, तुलाराम कश्यप, मानसिंह ठाकुर,सोनारू नाग,दीनमनी बेसरा,बलराम कश्यप,दयालू राम,बोनोराम,मंगलसाय,राममौर्य,लच्क्षू कश्यप,ज्ञानेन्द्र चौहान,सुनील,बुलकू राम,आकाश, सीनियर ए डी ओ असीम बोस,ए डी ओ सागर सेन एवं एस के गौतम सहित लेम्स प्रबंधक नेगानार एवं दरभा उपस्थित रहे |
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंडी,दल्ली राजहरा व डोंडी लोहरा ने आज डोंडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया के निवास के सामने प्रदर्शन किया गया व विधायिका महोदया व मंत्री के कोई भी प्रतिनिधि न होने के कारण मंत्री निवास के दरवाजे पर ज्ञापन को चस्पा किया गया।
विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में आदिवासियों को आकर्षित करने के लिये जो लोक-लुभावन घोषणा किया गया था जिसके परिणामस्वरूप अजजा आरक्षित 29 में से 27 सीट तथा 3 सामान्य सीट से भी अजजा वर्ग के कांग्रेस विधायक चुनाव जीते परंतु दुर्भाग्यवश कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी आदिवासी वर्ग से किये गये घोषणा और वादों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल प्रारंभ नहीं की गई है और ना ही आप 30 कांग्रेस के अजजा विधायकों के द्वारा घोषणा को पूरा कराने की दिशा में कोई आवाज उठाई गई है।ढाई साल के भूपेश बघेल सरकार की इस बेरुख़ी से आदिवासी वर्ग आहत है और सत्तापक्ष के आप विधायकों की चुप्पी से ऐसा लग रहा है मानो आप कुम्भकर्णी निद्रा में मग्न हैं।
मुख्यमंत्री को निद्रा से जगाने के लिये अनुसूचित जनजाति मोर्चा सजग है और मांग करती है कि अपने जन घोषणा पत्र व वादों के लिए भूपेश बघेल सरकार से तत्काल क्रियान्वयन की दिशा में पहल करे।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा विक्रम ध्रुवे जी, पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द माहला , मंडल अध्यक्ष डोंडी लोहरा रूपेश सिंह,महामंत्री दारा सिंह भोसारिय,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि कांत निषाद, महामंत्री डोंडी भीष्म ठण्डन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद कोषाध्यक्ष मुकेश कोड़ो,युवा मोर्चा लोहरा अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंडी अध्यक्ष संजीव मानकर,युवा मोर्चा दल्ली राजहरा अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य होरिलाल रावटे,युवा मोर्चा जिला मंत्री पलाश गुप्ता, प्रीतम साहू, नवीन शांडिल्य मनहरण निर्मलकर गिरधारी लालनगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया उपाध्यक्ष तोशीन खान, पार्षदगण ताराचंद पाथोडे,संगीता साहू,लीला डड़सेना,वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भाई पटेल,देवलाल ठाकुर ,निखिल,आशीष गुप्ता,ब्रिज मानी यादव,ऋषभ सब्बरवाल,आशीष अग्रवाल, जनक चुरेन्द्र, आदि भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आहान पर पर जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने बढ़ते कमर तोड़ महंगाई के विरोध मे नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र मे ऑटो मे लाउड स्पीकर लगा कर मोदी सरकार के भाषणों को सुनाया गया महंगाई को डायन बताने वाली मोदी सरकार की यही डायन आज देश के गरीब मजदूर आम जनता का जीना दुभर कर दि है देश की एक एक जनता इस महंगाई से त्रस्त है कोरोना संक्रमण से बर्बाद हो चुके पीड़ित परिवार पर अब महंगाई का बोझ उसे जीने नहीं दे रही है पेट्रोल का कीमत 100 रूपए के पार हो चूका है सरसो का तेल 200 के पार हो चूका है पेट्रोल की कीमत बढ़ने से अन्य सभी वस्तुओ का दम दुगना हो गया है!
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कमर तोड़ महंगाई से आज एक एक आम जनता त्रस्त हो चूका है कोरोना संक्रमण से वैसे ही सबका बुरा हाल है ऊपर से केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियो से आम जनमानस का जीना दुभर हो गया है आज हर नागरिक महंगाई के बोझ मे दबा चूका है मोदी सरकार आने के बाद गरीबो की संख्या मे इजाफा हो गया है मोदी सरकार की गलत नीतियों के से देश का हर नागरिकों त्रस्त हो चूका है, महंगाई कम करने पेट्रोल डीज़ल के दाम घटाने के नाम से सत्ता मे आने वाली बीजेपी सरकार आज पेट्रोल डीज़ल के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़ा दिया है आज पेट्रोल डीज़ल के दाम एक ऐतिहासिक दाम हो चूका है आगे देवांगन ने कहा कुम्भकरणी नींद से सोई मोदी सरकार को उठाने और महंगाई से राहत दिलवाने लाउड स्पीकर बजाया गया उनके भाषणों को सुनाया गया क्या कह कर सत्ता मे आयी मोदी सरकार और आज देश मे महंगाई से कितना बुरा हाल कर चुकी है! लाउड स्पीकर बजा कर ऑटो मे स्वयं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्र मे मे भ्रमण किया इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मणिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, जिला अध्यक्ष उपेश कर्मा, वार्ड पार्षद विजय सलाम एवं अन्य उपस्थित थे!
नारायणपुर पुलिस द्वारा गोतियाल पुलिस ‘‘निया पुलिस निया नार‘‘ कार्यक्रम के तहत् दिनांक 17.06.2021 को नक्सल अतिसंवेदनशील ग्राम मढ़ोनार में कम्युनिटींग पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के प्रयास से ग्रामीणों की सस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने पहल किया गया। जिससे नक्सल प्रभावित अतिसंवेदशील ग्राम मढ़ोनार में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा पहल करने पर पहली बार ‘‘कम्युनिटी पुलिसिंग‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं से रू-बरू होने दिनांक-17.06.2021 को सदानंद कुमार, सेनानी, 16वी वाहिनी छसबल मुख्यालय नारायणपुर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चन्द्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, तोमर, उप सेनानी 45वी वाहिनी आईईटीबीपी मुख्यालय नारायणपुर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत् ग्राम मढ़ोनार, तुरूषमेटा, हितुलवाड़, चमेली, गौरदण्ड एवं आसपास गांव के ग्रामीणजनों से मुखातिब होने ग्राम मढ़ोनार पहुंचे।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस के समक्ष मुख्य रूप से क्षेत्र में छोटेडोंगर से मढ़ोनार-बेचा तक सड़क, 12वी कक्षा तक स्कुल, अस्पताल, हेण्डपम्प, मोबाईल टावर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी। जिस पर उनकी मांगों को प्रशासन को अवगत कराने तथा उनकी मांगों को पूर्ण करने आश्वासन दिया गया। आम जनता से कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भर होकर परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने प्रेरित किया गया तथा क्षेत्र में विकास कार्य के दौरान आम जनता को प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने अपील किया गया। क्षेत्र के विकास कार्य में पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने ग्रामीणों का जनमत प्राप्त हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण पहले शासन एवं पुलिस का विरोध करते थे, अब शासन एवं पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र का समग्र विकास करने को तत्पर है।
समाज के कुछ लोग मुख्यधारा से भटक कर नक्सली संगठन में चले गये है उनको आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने और समर्पण नीति के अंतर्गत परिवार के साथ सामान्य जीवन यापन करने हेतु अपील किया गया। पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को साड़ी, खेल सामग्री, क्रिकेट किट, व्हालीबाल, फुटबाल व बच्चो को कापी, पुस्तक व पेन वितरण किया गया। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा मास्क, साबुन, सेनेटाइजर वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम मढ़ोनार, तुरूषमेटा, हितुलवाड़, चमेली, गौरदण्ड एवं आसपास क्षेत्र के महिला-पुरूष ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी। इस कार्यक्रम में अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर, अभिनव उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, सहायक कमाण्डेंट 45वी वाहिनी आईटीबीपी, मनोज सिंह, थाना प्रभारी छोटेडोंगर, नरेश देशमुख, थाना प्रभारी धौड़ाई एवं ग्राम पंचायत मढ़ोनार, चमेली, गौरदण्ड के जनप्रतिनिधि, गायता, पुजारी उपस्थित रहें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेस नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे प्रदेस के युवा नेता अपने विधानसभा में कांग्रेस का विधायक है तो उसके बंगले जाकर ढाई साल का हिसाब मांग रहे है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने बताया कि प्रदेस सरकार की ढाई साल की विफलता को लेकर विधायक चंदन कश्यप के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया गया युवा मोर्चा की प्रमुख मांग है कि बेरोजगार युवाओ को बेरोजगारी भत्ता दे सरकार,सम्पत्ति कर कम करे,बिंजली बिल कम करे, प्रधानमंत्री आवास सबको दे,स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा पूरे प्रदेस में पूरी तरह से शराब बंदी इन सभी वादों में पूरी तरह से विफल साबित हुई है प्रदेस सरकार से इन सब का जवाब मांगा जा रहा है पर सरकार के पास इसका कोई जवाब नही। जैकी कश्यप ने कहा कि झूठे वादों के दम पर सरकार में आई कांग्रेस इतनी निष्क्रिय है कि कोई भी फैसला प्रदेस में नही दिल्ली में होता है। अब ढाई साल होने के बाद देखना है कि दिल्ली नया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को देती है या नही सरकार को चेतावनी देते युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर इन सब मागो को पूरा नही किया गया तो आगे अलग तरीके का आंदोलन देखने को मिलेगा, आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक झा,महामंत्री पंकज जैन,राकेश कावड़े,संतोष नरेटी, हेमंत सोनवानी,मयंक जैन,दीपेंद्र भोयर,सनी ठाकुर,अर्जुन ,बिट्टू अंगीरा,पीकू गाइन,राजमन कोर्राम,प्रवीण जैन उपस्थित थे |