जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की अनुशंसा से चिकित्सा महाविद्यालयों में इमरजेंसी केयर टेक्निशियन (ECT) पाठ्यक्रम राज्य के सभी होगा प्रारंभ |
कोविड महामारी के दौरान इमरजेंसी केयर की अत्यंत आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी केयर टेक्निशियन का 01 वर्षिय सर्टिफिकेट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं परीक्षा फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इस कोर्स में एक्सरे, पेथोलॉजी, पैरामेडिकल टेक्निशियन आदि के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रदेश के 06 शासकीय मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय – रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव व अम्बिकापुर में यह पाठ्यक्रम शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।
जगदलपुर। बस्तर जिले के सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े पट्टी बाजों और सफेदपोश खाईवालों के मंसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया,जब कोरोना के कारण सभी मैचों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है जिसके कारण करोड़ों रुपए कमाने के सपने में पानी फेर दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग के नाम पर खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट 20-20 पूरे शबाब पर था और इस खेल के नाम पर सट्टा का अवैध कारोबार बस्तर जिला मुख्यालय में कोने-कोने में सफेदपोश खाईवालों द्वारा संचालित किया जा रहा था।सट्टा के अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए पट्टी बाजों को तैनात किया गया था किंतु कोरोना के जकड़न में नामी गिरामी खिलाड़ियों के आ जाने से आईपीएल मैचों को रोक दिया गया।
पुलिस ने पकड़ा सिर्फ एक खाईवाल
जगदलपुर के मुख्य थाना क्षेत्र कोतवाली व बोधघाट थाना क्षेत्र में आईपीएल मैचों के नाम पर लाखों- करोड़ों रुपए का दांव खिलाड़ियों ने लगाया और खाईवालों ने जमकर कमाया किंतु पुलिस को सिर्फ एक व्यक्ति को ही पकड़ने में सफलता हासिल हुई जबकि लाखों रुपए के वारा न्यारा किये जाने की खबर है क्योंकि पुलिस चौक-चौराहों में मुस्तैद है और सट्टेबाजी की भनक नहीं लगे, सिर्फ एक ही खाईवाल को पकड़ने का ढिंढोरा पीटा गया।
विवादों में पुलिस की कार्यप्रणाली
बस्तर जिले में पहली बार यह हुआ है कि नगर दंडाधिकारी ने सट्टा पर हुई कार्रवाई को ग़लत ठहराया जिसके लिए बकायदा नोटिस जारी किया गया किंतु इसका क्या जवाब दिया उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दूसरी बात यह है कि एक प्रकरण में सीमा पार जाकर बोधघाट थाना क्षेत्र के रेलवे में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की जबकि बोधघाट पुलिस देखते रही। यहां तक कहना है कि बोधघाट पुलिस की सटोरियों के साथ अघोषित सांठगांठ किया था।
बालोद – ग्राम हीरापुर से लगे तांदुला डैम के किनारे 5 माह का भ्रूण मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के बच्चे डैम के आसपास खेल रहे थे तभी उन्हें भ्रूण दिखा जिसे देखकर बच्चे डर गए और इसकी सुचना अपने परिजनों को दी जिसके पश्चात् गाँववालों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया | बताया जा रहा है भ्रूण को फेके हुए एक दो दिन ही हुए है | पुलिस द्वारा भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है |
डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलतराई में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | मृतक का नाम लेखराम लारिया पिता चतुर सिंह लारिया उम्र 22 वर्ष है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 9 बजे खाना खाने के बाद परिजनों को बिना बताये कहीं चला गया और जब काफी समय बीत जाने के बाद जब युवक घर वापस नहीं आया तो घरवालों को चिंता होने लगी और आसपास उनके मित्रों के यहाँ व् अन्यत्र स्थानों पर खोजबीन की गई किन्तु युवक का कहीं पता नहीं चला और युवक मोबाइल भी घर पर ही छोड़ कर चला गया था |
अगले दिन सुबह ग्रामीण के माध्यम से सुचना मिली कि युवक लेखराम लारिया ने गाँव से लगे जंगल में पेड़ पर फांसी लगा ली है जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुचना दी गई | डौंडी पुलिस द्वारा मौके पर पहुच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस द्वारा जांच मामले की जांच पड़ताल की जा रही है |
अन्त्योदय, बीपीएल कार्ड को प्राथमिकता देने के स्थान पर रजिस्ट्रेशन एवं कंटेन्मेंट क्षेत्रों के आधार पर सबका टीकाकरण किया जावे
जगदलपुर । भाजपाविधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता एल.ईश्वर राव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र प्रेषित कर कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में कहा कि 18वर्ष के ऊपर के समस्त व्यक्तियों को टीकाकरण की घोषणा के बाद टीकाकरणके लिये प्राथमिकता तय करने में अन्त्योदय, बीपीएल कार्ड आदि को प्राथमिकता देने के स्थान पर कोरोना कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम को आधार बनाया जाना चाहिए। रजिस्ट्रेशन एवं कंटेन्मेंट क्षेत्रों के आधारपर जहां अधिक कोरोना प्रभावित हो वहां पूरे कंटेन्मेंट क्षेत्र को टीकाकरण करते हुए 18 वर्ष के ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को बिना भेदभाव के टीकाकरण करना सुनिश्चित करना आज की परिस्थिति में मानव जीवन के हित में होगा।
राव ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा हेल्थ केयर,फ्रंट लाइन वारियर्स के टीकाकरण से प्रारम्भ किया गया था। अब चंूकि 18 वर्ष तक के व्यक्तियों को टीकाकरण लगाने के लिए विस्तारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा भी टीकाकरण के निमित्त कोरोना योद्धा के लाइन को विस्तार देते हुए प्रत्येक उस व्यक्ति को जो इस संक्रमण के लॉक डाउन अवधि में लोगों के बीच रहकर अत्यंत आवश्यक सेवा व सामग्री उपलब्ध कराने में जुटे है। उन समस्त लोंगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। जिससे उन लोंगों के स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके अन्य लोगों से संपर्क में आने सेअन्य को संक्रमण पहुंचाने के खतरे को कम किया जा सकता है, जो संक्रमण के प्रभावी रोकथाम में कारगर होगा।
जगदलपुर । शहर के महारानी अस्पताल में स्थापित सी.टी.स्कैन मशीन का उपयोग कोविड एवं नॉन कोविड दोनों प्रकार के मरीजों के उपचार हेतु किया जा रहा है । कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था किया गया है।
सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रसाद ने बताया कि सी.टी.स्कैन मशीन का संचालन प्रतिदिन (अवकाश के दिनों को छोड़कर) सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाता है ।शाम 05 बजे के पश्चात् आवश्यकतानुसार मरीजों का सी.टी.स्कैन किया जा रहा है । आपात स्थिति में सी.टी.स्कैन मशीन का उपयोग 24×7 किया जा रहा है |आपातकालीन विभाग में सी.टी. स्कैन मशीन के उपयोग हेतु चिकित्सक एवं तकनीशियन 24×7 उपलब्ध रहते है।
शासन के निर्देशानुसार 65 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के मरीजों का सी. टी.स्कैन निःशुल्क किया जाता है । शासन द्वारा निर्धारित शुल्क एक हजार रुपए (सामान्य दर) प्रति मरीज परीक्षण शुल्क लिया जा रहा है ।
जगदलपुर।बस्तर जिला पत्रकार संघ के द्वारा बस्तर संभाग सहित प्रदेश के समस्त पत्रकारों को कोरोना फ्रंट लाइन वारियर्स का दर्जा दिए जाने की मांग की है। पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष कमल चंद भंजदेव ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए तथा बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस तरह से खबरों को जनता के सामने ला रहे हैं, उसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए वेक्सीनेशन में प्राथमिकता देने की मांग रखी है।
पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष कमल चंद भजदेव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मैं यह मांग करता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दे एवं पत्रकारों के मांगों को जायज ठहराते हुए जल्द से जल्द इस पर निर्णय लें। छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ बस्तर जिले के पत्रकारों के लिए कोरोना का इलाज करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने की भी मांग करता हूं और कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना पीड़ित पत्रकारों के लिए बेड आरक्षित रखा जाए ताकि पीड़ित होने पर उनका बेहतर ढंग से उपचार हो सके, साथ ही मृत पत्रकारों के परिजनों को शासन स्तर पर 25 लाख का मुआवजा देने की भी मैं मांग करता हूं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने बालोद जिला कलेक्टर लॉक डाउन के चौथे चरण की लॉकडाउन की घोषणा की गई है | इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है | जिला कलेक्टर द्वारा लॉकडाउन की समय सीमा 17-मई-2021 प्रातः 6 बजे तक की गई है |
इस लॉकडाउन में कुछ विशेष छुट दी गई है, देखें विस्तृत जानकारी
६५ वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का निःशुल्क होगा जांच
जगदलपुर / शिवसेना । बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के ज़िला अस्पताल में स्थापित सी.टी. स्कैन मशीन का उपयोग कोविड एवं नॉन कोविड दोनों प्रकार के मरीजों के उपचार हेतु आरंभ कर दिया गया है।
इसके लिए विशेष रूप से ज़िला कलेक्टर श्री रजत बंसल का व जिन पत्रकारों द्वारा अपने समाचार के माध्यम से मामला प्रशासन के समक्ष लाने में मदद मिला #शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् ने विशेष आभार व्यक्त किया है, और विशेष तौर पर इस कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त व्यक्त किया है।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब से अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। किसी आपातकाल में रात्रि के समय भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। शासन के निर्देशानुसार 65 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के मरीजों का सी.टी. स्कैन निःशुल्क किया जायेगा, और सामान्य दर शासन द्वारा एक हजार रुपए प्रति मरीज परीक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है।
कोरोना संक्रमणकाल में जरुरतमंदों को मिल रही सहायता
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिए गए संदेश के अनुसार संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन लॉकडाऊन के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंच रहें हैं और जरुरतमंदों की रोजमर्रा की सामग्री प्रदान कर रहें हैं। इस कोरोना संक्रमण काल में जरुरतमंदों को भोजन सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य सामग्री भी संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन द्वारा वितरित किया जा रहा है।इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कुम्हली, बम्हनी, चोकावाड़ा,धनपुंजी, कस्तुरी, नगरनार व भेजापदर में खाद्यान्न सामग्री प्रदान किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दो माह का राशन फ्री देने की शुरुआत की है और ग्रामीण अंचलों में रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य भी कराये जा रहें हैं। भूपेश बघेल सरकार के निर्देश पर जरुरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कोरोना से बचाने के लिए मास्क लगाने, सेनेटाइज करने व नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। कुष्ठरोगियों को भी दिए गए भोजन सामग्री
चोकावाड़ा ग्राम पंचायत में स्थित देवड़ा झाड़ेश्वर के पास रहने वाले दस कुष्ठ रोगी के परिवार की जीविका मंदिर में पूजा पाठ के अनुसार चलती है,ऐसे कुष्ठरोगियों के दस परिवार की आजीविका का साधन छिन गया है और ऐसे परिवार को भोजन सामग्री प्रदान किया गया।
वैक्सीनेशन के लिए कर रहे प्रेरित
संसदीय सचिव रेखचंद जैन खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के साथ-साथ जनता को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित कर रहें हैं। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार गरीबों को प्राथमिकता देते हुए वैक्सीनेशन किया जा रहा है और टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। जिन लोगों को वैक्सीनेशन कराने में दिक्कत आ रही है, उन्हें प्रेरित करते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
यह रहे मौजूद जनपद पंचायत सदस्य जीशान कुरैशी,हेमेश्वरी नाग, सरपंचगण लैखन बघेल, राजेंद्र बघेल,यशोदा साहनी,बुधसन कश्यप, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र साहनी, लक्ष्मी भारद्वाज,लक्ष्मण सेठिया, संतोष सेठिया,विजय बिसाई, नीलांबर बघेल, नरेंद्र सानुयल,ओगेस्टीन,बैधनाथ नाग,बुचु राम गोयल, रायधर,कमलोचन, सचिव गण सहित अन्य उपस्थित थे।