City Media - Page 1561 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1561

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भाजपाइयों ने बाँटा मास्क…इमियूनिटी की कमी को दूर करने मल्टीविटामिन टेबलेट प्रदान किया।

0

जगदलपुर:-कोरोना संक्रमण का दूसरा प्रभाव लगातार जारी है, दूसरे प्रभाव में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है, साथ ही मृत्यु दर का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे दौर में हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क पहनना आवश्यक है। साथ ही इमियूनिटी पावर भी जरूरी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मास्क एवम मल्टीविटामिन टेबलेट का वितरण किया है । शहर के अनेक चौक – चौराहों में तैनात पुलिसकर्मियों एवम जनता को मास्क एवम दवाई का वितरण आज भाजपाइयों द्वारा किया गया ।

जानकारी देते हुए भाजपा जगदलपुर मंडल में उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि इस संकटकाल में सभी जनता को सुरक्षित रहने हेतु मास्क आवश्यक है साथ ही इमियूनिटी पावर भी जरूरी है , इस कारण आज हमारे कुछ सदस्यों के साथ हमने कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को मास्क एवम मल्टीविटामिन टेबलेट प्रदान किया है साथ ही कई जनता को भी हमने इन चीजों का वितरण कर सोशल डिस्टेन्स का पालन कर घर मे रहने को अपील भी की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान राकेश तिवारी,अखिलेश शुक्ला, विनीत शुक्ला, राजा यादव, आनंद झा,रमन चौहान विवेक भोजवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री से माँग की है कि तमाम छत्तीसगढ़ के पत्रकारों सहित बस्तर के पत्रकारों को भी मिले कोरोना वॉरियर्स जैसी सुविधाएँ..

0

केदार ने कहा है कि बस्तर के पत्रकार महामारी कोरोना के समय में जिस प्रकार से अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं वो बहुत साहसिक और ऐसी विपरीत परिस्थितियों मेंबहुत सराहनीय है! ऐसे में उनके कोरोना से संक्रमित होने का ख़तरा हमेशा बना रहता है और कई पत्रकार बंधु इस बीमारी से ग्रसित होकर अपना इलाज करवा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने अपनी जान भी गंवायी है !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ऐसे में शासन को पत्रकारों के जीवन को ध्यान में रखते हुए उन्हें 50 लाख का बीमा के साथ साथ उन्हें प्राथमिकता के साथ पहले वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए तथा चिकित्सालयों मे उनके लिए अलग से बेड भी उपलब्ध होनी चाहिए !!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एस डी एम दिनेश कुमार नाग ने धौड़ाई क्वारंटीन सेंटर का रात्रि में किया आकस्मिक निरीक्षण, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर

राज्य शासन की गाईड लाईन अनुसार कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू मार्गदर्शन में दूसरे राज्यों एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को रखने हेतु प्रमुख ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन सेंटर बनाये गए है। इन क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने रात्रि 9.30 बजे एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग ने धौड़ाई सेंटर का निरीक्षण किया, जहां दूसरे राज्य से आये मडागड़ा गांव के 4 मजदूरों को रखा गया है। एसडीएम ने वहां डयूटी में तैनात कर्मचारियों की जानकारी ली, सभी कर्मचारी अपने ड्यूटी में मौजूद मिले। उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार श्री सुनील सोनपिपरे एवं श्री केतन भोयर सहित उड़न दस्ता दल के सदस्य और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।

जिले में 11 मई तक बढाया गया संपूर्ण लॉकडाउन

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक
सब्जी एवं फल विक्रेता नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थल पर प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगा सकेंगे दुकान
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जारी किये आदेश

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के आंकड़ों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 अंतर्गत धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त षक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में पूर्व में घोशित लॉकडाउन में वृद्धि करते हुए 6 मई 2021 प्रातः 6 बजे से 11 मई 2021 रात्रि 12 बजे तक कन्टेमेंट जोन की अवधि में वृद्धि की है। जारी आदेश में कहा गया है कि नारायणपुर जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में कन्टेमेंट जोन की अवधि को बढ़ाते हुए 6 मई .2021 प्रातः 6ः00 बजे से 11 मई .2021 रात्रि 12ः00 बजे तक कन्टेमेंट जोन घोशित किया जाता है, उपरोक्त तिथि में जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी। इस दौरान सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लीनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय मंे खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। षासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की षर्त का कड़ाई से पालन कराने की अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ अलग – अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने हेतु खाद्य नियंत्रक द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किया जावे।

सभी प्रकार की मंडियॉ, थोक/फुटकर एवं गॉसरी दुकाने बंद रहेंगी, निर्धारित समय दोपहरः 1ः00 बजे से संध्या 05ः00 बजे तक किराना सामाग्री/ग्रॉसरी, पोल्ट्री, मटन, मछली एवं अण्डा की होम डिलीवरी केवल स्ट्रीट वेण्डर्स/ठेले वालों/पिकअप/मिनीट्रक/अन्य उपयुक्त छोटे वाहनों द्वारा होम डिलीवरी का बैनर या बड़ा स्टीकर प्रदर्शित करते हुए की जा सकेगी। आम जनता हेतु दुकान खोले बिना, दुकानों के आसपास के क्षेत्र में दुकानदार स्वयं/होम डिलीवरी ब्वॉय अथवा वालेंटियर के द्वारा निर्धारित समयावधि मंे सामानों की होम डिलीवरी की जा सकेगी। ई-कॉमर्स जैसे अमेजन और फ्लिफकार्ट और स्थानीय ऑनलाईन दुकानों को होम डिलीवरी की अनुमति दी जाती है, किन्तु भौतिक रूप से दुकान या स्टोर संचालित नहीं होंगे। उपरोक्त गतिविधियों के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजीकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। संबंधित क्षेत्र के समक्ष प्राधिकारी इसकी निगरानी करेंगे एवं उपरोक्त निर्देशों के उल्लंघन की दशा में वाहन/ठेले को जब्त करेंगे/अर्थदण्ड या चालान की कार्यवाही करेंगे। होम डिलीवरी ब्यॉय को अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) नारायणपुर से जारी फोटो युक्त ई-पास/पास डिलीवर करते समय रखा जाना आवश्यक होगा, साथ ही जारी ई-पास/पास के मिलान हेतु अन्य फोटो परिचय पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राईविंग लाइसेंस इत्यादि) डिलीवरी ब्यॉय साथ में रखेगा। अन्य व्यक्ति द्वारा डिलीवरी ब्यॉय के स्थान पर डिलीवरी करते हुए पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

स्थानीय एवं नजदीक के गांव से आने वाले फल, सब्जी के विक्रेताओं को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नारायणपुर द्वारा वार्डो में निर्धारित स्थानों पर ही फल, सब्जी विक्रय करने की अनुमति होगी। इस हेतु नगरपालिका अधिकारी पूरे षहर में पर्याप्त दूरी बनाते हुये च्वपदज निर्धारित कर चूना से मार्किंग करेंगे। फल/सब्जी विक्रेता को उन्हीं स्थानों में विक्रय करने की अनुमति होगी। जिस हेतु समय प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक की होगी। उपरोक्त समयानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी फल एवं किराना की दुकानें संबंधित ग्राम पंचायत के मार्ग दर्शन अनुसार खुलेंगी। नगरीय निकाय सीमा के बाहर/हाईवे पर स्थित ढाबा/होटल में केवल टेक-अवे/होम डिलीवरी की सेवा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता के साथ संचालन की अनुमति होगी। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन/शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, ए0टी0एम0 केश वैन, अस्पताल/मेडिकल एमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन/एम्बुलेंस, एल0पी0जी0 परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन, विधिमान्य पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड/कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी/उनके अभिभावक, परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी/प्रेस वाहन/न्यूज पेपर हॉकर, दुग्ध वाहन, कृशकों को कृशि कार्य तथा छत्तीसगढ़ में नहीं रूकते हुए एक राज्य से सीधे अन्य राज्य जाने वाले वाहनों को पी.ओ.एल. प्रदान किया जावेगा। अन्य सभी वाहनों हेतु पी.ओ.एल. प्रदान करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, ब्रेड विक्रेता तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 7.00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं संध्या 6.00 बजे से 8ः00 बजे तक ही होगी। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय हेतु कोई भी दुकान/पार्लर नहीं खोले जायेगें। दुकान/पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त दुग्ध विक्रेता 24×7 होम डिलीवरी सेवा दे सकेंगे।

पैट शॉप/एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा देने हेतु प्रातः 8.00 बजे से 10.00 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से 6.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर की एजेन्सियां केवल टेलीफोनिक या ऑनलाईन ऑर्डर लेंगे तथा ग्राहकों को सिलेण्डरों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराएंगे। निर्माण इकाईयों को अपने कैम्पस के भीतर (व्देपजम) मजदूरों को रखकर व अन्य अवाश्यक व्यवस्था करते हुए निर्माण कार्यो की अनुमति होगी। उक्त अवधि के दौरान नारायणपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शराब दुकाने बंद रहेगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। उपरोक्त अवधि के दौरान बैंकों को ए.टी.एम कैश रि-फिलिंग तथा आवश्यक लेन-देन यथा – दवा एवं चिकित्सीय प्रयोजन, चिकित्सा उपकरण एवं चिकित्सा संबंधी, पेट्रोल/डीजल पंप, एलपीजी, पीडीएस, चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता, तरल ऑक्सीजन उत्पादन एवं षासकीय कार्यो से संबंधित लेन-देन एवं कार्यालयीन प्रयोजन हेतु प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। इस हेतु षाखा प्रबंधक संबंधित व्यक्तियों से विधिवत आवेदन प्राप्त कर अभिलेख संधारित करेंगे। जिले के डाकघरों को महत्वपूर्ण डाक, पत्र/पार्सल की प्राप्ति एवं वितरण हेतु कार्यालयीन समय में संचालन की अनुमति होगी। गौण वनोपज से संबंधित कार्य – संग्रहण, विपणन, भण्डारण एवं परिवहन कार्य तथा मनरेगा संबंधित समस्त कार्य, समस्त प्रगतिशील षासकीय निर्माण कार्य की अनुमति होगी। एक ही निर्धारित कैम्पस के भीतर किए जा रहे निर्माण कार्य के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) नारायणपुर से पूर्वानुमति लेकर किया जा सकेगा।

समस्त मिलरों को धान का भण्डारण, मिलिंग एवं चॉवल को पीडीएस दुकानों तक परिवहन की अनुमति होगी।कन्टेमेंट अवधि के दौरान अत्यावश्यक कार्य से अन्य जिले में प्रवास हेतु में कोविड-19 वांछित दस्तावेज सहित आवेदन करना होगा। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की जाती है। इसी प्रकार अंत्योष्टि, दशगात्र इत्यादि। मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की जाती है। उपरोक्त समस्त कार्यों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी नारायणपुर से पूर्वानुमति आवश्यक होगी। कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्वानुसार चलते रहेंगे इन कर्यो में संलग्न सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड हॉस्पिटल/कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे। कोविड-19 टीकाकरण हेतु पंजीयन, कोविड-19 जांच हेतु मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकारण केन्द्र अस्पताल/पैथालॉजी लैब अथवा आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी यथासंभव वर्क फार्म होम द्वारा कार्य संपादित करेंगे। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आईकार्ड साथ रखेगें तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देर्शों का कडाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनके अधिनस्थ समस्त कार्यालय, तहसील कार्यालय, थाना/पुलिस चौकी एवं कोविड-19 में ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अधिकारी, विद्युत पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु इन शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अन्य षासकीय कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेगें परन्तु आम जनता के लिये प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी षासकीय कार्यालय में आम जनता द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने हेतु ड्राप बाक्स की व्यवस्था रखेग,े जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन डाल सकेंगे। तथापि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना कलेक्टर की अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
राज्य शासन के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी। उपरोक्त बिन्दुओं को छोड़कर जिले मंे समस्त गतिविधियों पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिश्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 50 व 60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश अल्प समयावधि में लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामिली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। यह आदेश 6 मई 2021 को प्रातः 6ः00 बजे से 11. मई 2021 रात्रिः 12ः00 बजे तक प्रभावशील होगा।

छत्तीसगढ सरकार को आरक्षण खत्म कर. युवाओ को वैक्सीन लगाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलानी चाहिए..सोनू सोनवानी

0

बालोद गुरूर… गुरुर के व्यापारी एवं समाज सेवी सोनु सोनवानी जी का कहना है. छत्तीसगढ़ सरकार का कोरोना टिकाकरण में आरक्षण बिल्कुल भी सही नही है. सरकार को ये बाध्यता खत्म करके युवा वर्ग को टिकाकरण के लिए जागरूक करना चाहिए, जानकारी के आभाव में और जागरूकता की कमी की वजह से 18 साल के युवा लोग टीकाकरण के लिए आगे नही आ रहे है. और जो जागरूक है वो युवा बाध्यता की वजह से टीकाकारण नही करवा पा रहे है। ऐसे में ना वैक्सिन जरूरतमंद लोगों को लग पा रही है और ना ही 18 साल से ऊपर के इछुक युवाओं को वैक्सिन लग पा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

गुरूर नगर के सोनु सोनवानी जी ने सरकार से अपील की है कि आरक्षण खत्म किया जाये और हर 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए । ताकि जो लोग वैक्सिन के लिये रजिस्ट्रेशन करवा चुके है उनको कम से कम मायूस होकर वापस लौटना ना पडे जागरूक युवाओं को जब वैक्सिन लग जाएगी, तो कमसे कम वो औरों को वैक्सीन लगवाने के लिये जागरूक कर सकेंगे मैं नगर के क्षेत्रों एवं ग्रामीणों क्षेत्रों से अपील करता हु की वैश्विक कोरोना वायरस जैसे महामारी अभी कम नही हुआ है कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ऐसे में बिना मास्क पहने घर से बाहर ना निकले ,बेवजह घर से बाहर ना निकले आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले एवं लॉकडाउन का पालन करें, व सोशल डिस्टेंस का पालन करे ,समय समय पर हाथ बार बार धोते रहे सेनिटाइजर का उपयोग करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नागरिकों के बीच कोरोना टीका को लेकर भ्रम दूर करने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0

नगर पंचायत प्रशासन सहित अध्यक्ष पहुंच रही वार्डों में

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा की नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू इन दिनों लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है और नगर पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर वह रोज अलग-अलग वार्डों में दौरा करके लोगों के बीच भ्रम दूर कर रही है कि वैक्सीन से कोई खतरा नहीं है। इसी क्रम में वार्ड 1,2,3 के अलावा अन्य वार्डों में भी वह दौरा कर चुकी है। वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम दूर करने की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी ने अपने ही परिवार से की। उनकी सासू मां जयंती साहू का पैर फैक्चर हो गया था। जिनका इलाज भी चल रहा है और दवाई भी ले रहे हैं। उन्हें भी भ्रम था कि वैक्सीन लगाने से कोई परेशानी तो नहीं होगी। इस भ्रम को दूर करने के लिए अध्यक्ष ने अपनी सासू मां को पहले तो नगर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भंडारी से मिलवाया व उनसे सलाह दिलवाई कि इससे कोई खतरा नहीं है। आप निश्चिंत होकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

जिसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगाया व दूसरों को प्रेरणा दे रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने कहा कि वैक्सीन से कोई खतरा नहीं है। खतरा तब है जब हम वैक्सीन लगवाने जाते हैं लेकिन अपनी अंदरूनी परेशानी को नहीं बताते। कई दफा हमें अन्य शारीरिक परेशानी रहती है पर इस बात को हम छुपाते हैं और वैक्सीन लगवाने के बाद जो तबीयत बिगड़ती है इसके पीछे यही वजह होती है। लोग यह भ्रम पाल रहे हैं कि वैक्सीन के कारण शरीर को नुकसान होगा जबकि ऐसा कुछ नहीं है। टीकाकरण के लिए लगातार नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में घूमकर नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं। इस पहल में एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मनीष गायकवाड के अलावा वार्ड 9 के पार्षद झुमुक लाल कोसमा, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, राजस्व निरीक्षक रामयश पटेल, लाइनमैन पुरुषोत्तम चंद्राकर, कैसियर अनुज सिन्हा, पीडब्ल्यूडी बाबू पंकज चंद्राकर, सफाई कर्मचारी राम गुलाल सिन्हा, महेंद्र बघेल, सुकालू मंडावी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ अफवाहों से बचने हेतु सलाह दे रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नरवा गरवा घुरवा बॉडी योजना के अंर्तगत आज गौठान कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैस ने किया

0

आज ग्राम पंचायत अरमुरकसा में छतीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बॉडी योजना के अंर्तगत आज गौठान कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैस ने किया 8लाख की लागत से यहां गौठान का निर्माण काम होगा अभी लाकडाउन की इस्तिथि में लोगो को रोजगार के लिये भड़कना पड़ रहा है गाँव मे ही रोजक मूलक कार्य प्रारंभ होने से मजदूरों को काम की तकलीफ दूर होगा संजय बैस ने कहा कि गौठान बन जाने से गाँव गाँव की महिला समिति को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा गाँव मे ही गोबर की खरीदी के साथ साथ महिला समिति का आर्थिक विकास होगा पूरे गाँव के लोग के भरपूर सहयोग से यहां योजना आगे बढ़ेगा आज भूमिपूजन में सरपंच उप सरपंच पंच गण के साथ गाँव के पटेल एवम गणमान्य नागरिक उपस्तित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमितों मिले

0

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में स्थिति सामान्य है उसे देखते हुए प्रशासन द्वारा लॉकडाउन बढाया गया है किन्तु उसके साथ ही कुछ छुट प्रदान की गई है | प्रदेश के अन्य जिलों में भी लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण की स्थिति में कमी आई है और मौतों का सिलसिला थमा है उसके बावजूद अभी फिर से नियमों की अनदेखी की गई तो संक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बीएसपी प्रबंधन की सकारात्मक पहल प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों की मांग पर बीएसपी अस्पताल के बंद हिस्से में 10 बेड कोविड आइसोलेशन सेंटर का कार्य प्रारंभ किया गया |

0

बीएसपी अस्पताल के बंद हिस्से में बनाये जा रहे कोविड वार्ड का अवलोकन करने राजेश दशोड़े सांसद प्रतिनिधि एवं राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मंडल, सुजीत झा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पहुंचे |

बीएसपी प्रबंधन द्वारा कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी की पहल एवं भाजपा पदाधिकारी, यूनियन  व जन प्रतिनिधियों की लगातार मांग पर एवं प्रशासन के सहयोग से बीएसपी प्रबंधन द्वारा कोविड 19 के इलाज हेतु सकारात्मक पहल करते हुए बीएसपी अस्पताल के बंद पड़े एक हिस्से में 10 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया | सांसद द्वारा सीजीएम माइंस तपन सूत्रधार से चर्चा कर जल्द से जल्द कोविड वार्ड का कार्य पूरा करने का आग्रह किया इस पर सीजीएम माइंस द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में अस्पताल के एक भाग का कार्य पूरा होने पर है एवं इसके लिए 4 डॉक्टरों एवं 10 स्टाफ नर्सों व 6 वार्ड बॉय की  नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है यथाशीघ्र इसे प्रारंभ कर दिया जायेगा एवं बाकि ऊपर के भाग पर भी आवश्यकता के अनुसार कार्य प्रारंभ किया जायेगा | कुछ समय पूर्व स्थानीय भाजपा नेता राकेश द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधि की मांग पर जिला कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा,सीजीएम् तपन सूत्रधार बीएसपी अस्पताल के बंद हिस्से का निरिक्षण कर कोविड वार्ड खोलने की सहमति दी थी |

राजेश दशोड़े सांसद प्रतिनिधि ने कांकेर लोकसभा लोकप्रिय भाजपा सांसद मोहन मंडावी एवं प्रशासन व बीएसपी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि बीएसपी अस्पताल के बंद हिस्से में आइसोलेशन सेंटर के निर्माण से शहर की जनता एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह जर्जर भवन प्राणदायिनी बनेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा के मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी ने कहा कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शासन प्रशासन अपनी क्षमता के अनुरूप रोकथाम के प्रयास में जुटा हुए है | संक्रमित मरीजों को टीकाकरण के लिए घर घर जाकर जागरूक करने में लगे हुए  है | वहीँ बीएसपी प्रबंधन भी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ साथ शहर के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सुजीत झा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि बीएसपी अस्पताल के  70 प्रतिशत सर्वसुविधायुक्त हिस्सा जो कि बंद पड़ा था उसे एक कोविड 19 आइसोलेशन अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है | यह जनता एवं बीएसपी के कर्मचारियों को अब भिलाई भेजने की जरुरत नहीं पड़ेगी और मरीजों को जल्द ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी | बीएसपी प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए निम्न कार्यों के लिय शासन को सहयोग प्रदान करते हुए जगह उपलब्ध कराया जिसमे कोविड जांच केंद्र (माइंस ऑफिस गेट के पास), आइसोलेशन सेंटर (लाल मैदान),  कोविड टीकाकरण के लिए बीएसपी अस्पताल में स्थान दिया गया है बीएसपी द्वारा बंद किये स्कूल भवन को शासन ने एकलव्य विद्यालय में 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त सेंटर प्रशासन के सहयोग से बनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ा लॉकडाउन जाने इस चरण में क्या छुट मिलेगी

0

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने लॉक डाउन के चौथे चरण की लॉकडाउन की घोषणा की गई  । बता दें रायपुर और दुर्ग में आंशिक छूट के साथ लॉक डाउन की घोषणा 15 मई तक कि गयी है । इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है. रायपुर और दुर्ग जिले के लिए नई गाइडलाइन के साथ लॉकडाउन को 15 मई तक बढ़ाया गया है। जिसमे रायपुर और दुर्ग जिलों में कुछ सेवाओं में छूट दी गई है। जिसमे   कृषि सेवाओं से जुड़े दुकानों को खोला जाएगा। जिसमे कृषि उपकरणों को सुधारने वाले दुकान भी खुलेंगे। किराना  दुकान सिर्फ मोहल्ले के अंदर वाले खुलेंगे।बैंक और पोस्टऑफिस पचास फीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे। लेकिन इनमे सिर्फ व्यापारिक ट्रांजेक्शन होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लॉकडाउन में क्या छुट मिलेगी उसके बारे में विस्तृत जानकारी

1. कृषि क्षेत्र – बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की दुकानों और उनकी मरम्मत के लिए दुकानें / गोदाम खोलना। उर्वरक ट्रकों की आवाजाही।
2. किराना दुकानें खुल सकती हैं (लेकिन मौहल्लों में केवल स्वतंत्र प्रतिष्ठान, और मॉल और सुपरमार्केट में नहीं)
3. शारीरिक रूप से दुकानें खोलने के बिना, केवल होम डिलीवरी के माध्यम से दैनिक जरूरतों / प्रावधान स्टोर (मौहल्ले और सुपरमार्केट में उन लोगों के लिए स्वतंत्र प्रतिष्ठान जिनके पास नहीं हैं)
4. बैंकों और डाकघरों को 50% जनशक्ति के साथ खोलने के लिए – केवल व्यापार लेनदेन के लिए, सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए।
5. डाक / डाक सेवाओं के लिए कूरियर सेवाएं (ई-कॉमर्स के लिए नहीं)
6. इलेक्ट्रीशियन / प्लंबर एसी, कूलर, सैनिटरी फिटिंग की घरेलू सेवाओं / मरम्मत के लिए। इसके अलावा उनकी मरम्मत की दुकानें।
7. एसी, पंखे, कूलर (बिना दुकानें खोले) की होम डिलीवरी।
8. पेट्रोल पंप – सभी उद्देश्यों के लिए खोलना, और बिना समय की पाबंदी के।
9. गैस एजेंसियां ​​- खोलना।
10. पोल्ट्री, मांस, अंडा, दूध, डेयरी और डेयरी उत्पादों की दुकानें।
11. आटा मिल्स (अता चाकी)।
12. रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के लिए, न्यूनतम कर्मचारियों और टोकन प्रणाली (50% कर्मचारियों के साथ, पिछले साल की तरह)।
13. अन्य केवल ऑनलाइन होम डिलीवरी की अनुमति है।
14. फल और सब्जी के तोले, फेरे करते हुए।
15. सभी श्रम गहन कार्य और सभी साइट पर काम करता है – पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पीएचई, वन, पी एंड आरडी / आरईएस / मनरेगा, आदि से संबंधित।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS