City Media - Page 1606 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1606

दल्लीराजहरा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तहसीलदार व थाना प्रभारी द्वारा चलानी कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमण की विकट स्थिति को देखते हुए एवं आने वाले होली त्यौहार पर दुकानों में भीडभाड व सोशल दिस्तान्सिंग का पालन न करने व मास्क न लगाने वाले दुकानदरों एवं ग्राहकों पर चालानी कार्यवाही की एवं चौराहों पर खड़े होकर मोटर साइकिल पर जाने वालों पर भी तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा, थाना प्रभारी टी एस पट्टावी द्वारा कार्यवाही की गई | इसी प्रकार शहर

के मुख्य चौक चौराहों बाजार में कोविड 19 के निर्देशों का पालन न करने वालों पर चलानी कार्यवाही की गई | इससे पहले एडिशनल एसपी  डी आर पोर्ते के निर्देशानुसार थाना प्रभारी टी एस पट्टावी द्वारा दल बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया | लेकिन लोग कोविड 19 के नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी भी दी एवं कल इसी क्रम में कल वाहन द्वारा फ्लैग मार्च किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई |  

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking चिखलाकसा में महिला द्वारा मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की

0

चिखलाकसा वार्ड क्र 10 में महिला द्वारा मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की महिला का नाम ममता गुप्ता उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है | घटना आज सुबह 10 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी एवं उसका इलाज चल रहा था

15 दिन पूर्व डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान दवाई भी बदल दी गई थी | मृतिका का शरीर 90 प्रतिशत जल गई थी | मौके पर पुलिस पहुंचकर मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | मृतिका के पति का नाम ब्रिजेश गुप्ता है जो कि बीएसपी में ठेकेदारी का कार्यरत है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा शहर मंडल ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला चिकित्सालय अस्पताल में लगाया हेल्प डेस्क

0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने आज जिला चिकित्सालय अस्पताल में हेल्प डेस्क लगाकर कोविड वैक्सिंग लगाने लोगों की मदद, साथ ही साथ निशुल्क काढा का वितरण और डॉ मोना टुवानी के विशेष सहयोग से निशुल्क मास्क का वितरण किया गया

50 लोगों को लगावाया कोविड वैक्सीन

भाजपा शहर मंडल ने आज विभिन्न वार्डों में लोगों को प्रेरित कर लगभग 50 लोगों को उनके घर से लाकर कोविड वैक्सीन लगवाया और जनहित का कार्य किया

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि हमारा यह प्रयास लगातार अनवरत जारी रहेगा कुछ दिन पूर्व हमने 30 लोगों को और वैक्सीन लगवाया था और आगे भी इस कार्य को करते रहेंगे तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के सदर बाजार में जाकर शहर में घूम रहे बिना मास्क के लोगों को रोक रोक कर समझाइश देते हुए उन्हें मास्क का वितरण किया और उन्हें हमेशा मास्क पहनने की समझाइश दी शहर में इस कार्य की लोगों ने भूरी भुरी प्रशंसा की |

इन समस्त कार्यक्रमों में यथासंभव कोविड के नियमों का पालन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ मोना टुवानी का विशेष सहयोग रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व इस अभियान के प्रदेश सदस्य राकेश यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, शहर भाजपा के नेता अमित चोपड़ा, आदिवासी नेता पालक ठाकुर, डॉ मोना टूवानी, महामंत्री संतोष कौशिक व नरेंद्र सोनवानी,शहर भाजपा के मंत्री कमल पनपालीय,महिला नेत्री हितेश्वरी कौशिक,भाजपा नेता,कैलाश चांडक, कल्याण साहू, अड्डू मंडावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मावलीपदर पहुंचकर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद ने मावली माता से मांगा बस्तर में सुख समृध्दि और आपदा से बचाये रखने का आशीर्वाद

0

जगदलपुर/जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने फाल्गुन मेला के अवसर परं आयोजित मावलीपदर पहुंचकर माता मावली की पुजा अर्चना की एवं क्षेत्र की सुख समृध्दि की कामना भी की विधायक श्री जैन ने माता से कोरोना जैसी बीमारी से बस्तर को बचाये रखने की कामना भी की.इस अवसर परं काँग्रेस जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय सहित मानसिंह ठाकुर , सोमरू नाग , तुलाराम कश्यप , राजेंद्र त्रिपाठी, शंकर मौर्य , सरपंच समदु राम , कोटवार लोकन बसेरा , सरपंच रतन , राजेश दास , सहदेव कश्यप , भुवन नाग , बबलू , भूलकु राम कश्यप संतराम सहित ग्रामीण जन एवं पूजारीगण मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

विश्व रंगमंच दिवस पर युवा एवं वरिष्ठ रंग कर्मियों ने गठन किया “नाट”

0

जगदलपुर। विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में शहर के युवा रंगकर्मियों द्वारा दलपत सागर के आईलैंड में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में सोशल डिस्टनसिंग एवं मास्क का उपयोग करते हुए कला के क्षेत्र में नवीन संस्था के गठन पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सर्वसहमति से “नाट” का गठन किया गया जिसमें बस्तर लोककला के संरक्षण, संवर्धन, उत्थान एवं उसे एक नई ऊंचाई देने की महती उद्देश्य से “नाट” नामक संस्था का गठन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाट के गठन के तुरंत बाद इस संस्था के सदस्य परमेश राजा, शैलेन्द्र पांडे एवं हरीश साहू ने कहा कि “नाट” सामान्य कला एवं संस्कृति के इतर बस्तर की विविध लोककला जैसे नाट, नाचा सही तमाम लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन व पोषण का काम करेगा। उन्होंने कहा की फ़िल्म और टेलीविजन के युग में रंगकर्म लगभग अपनी अंतिम सांसे गिन रही है ऐसे में बस्तर जैसे आदिवासी बहुल अंचल में कई ऐसी संस्थाएं है जो आज भी रंगकर्म की अलख को जगाए रखे हैं। निकट भविष्य में “नाट” भी रंगकर्म के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा करेगी जिसमे नवीन प्रतिभाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। “नाट” बस्तर की युवाओं में छुपी हुई लोक प्रतिभाओं को उभारने और उनको राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच और पहचान दिलाने में भरपूर प्रयास करेगी। सदस्यों ने कहा कि जल्द कार्यकारिणी का गठन कर लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं सर्वसहमति से दायित्वों का आबंटन किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

“नाट” के गठन के दौरान परमेश राजा, शैलेन्द्र पांडे, हरीश साहू, पंकज सेठिया, अनुराग, यादव, सुमित सोनवानी, सुंदर साहू, शुभम कुमार शिवहरे, मनीष भोजवानी आदि उपस्थित थे।

मानसून के पहले बनाए जाएंगे 200 तालाब और 1500 डबरियां, जल संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

0

जगदलपुर। तेजी से घटते भू-जल स्तर के कारण गहराते जलसंकट से पूरा विश्व चिंतित है। इसे देखते हुए जल संरक्षण के लिए बस्तर जिले में मानसून के पहले 200 तालाब और 1500 डबरियां बनाई जाएंगी। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में जल संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में कलेक्टर रजत बंसल ने विभागीय अधिकारियों को इस पर त्वरित अमल के निर्देश दिए। संगोष्ठी में पद्मश्री धर्मपाल सैनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता केेएस भंडारी सहित जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने इंद्रावती नदी का भेजापदर से लेकर चित्रकोट तक मुआयना करने के बाद इंद्रावती के संरक्षण के लिए प्रतिवेदन भी कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर श्री बंसल ने इंद्रावती नदी में जलप्रवाह की निरंतरता को बनाए रखने के लिए एनीकट के पास जमा होने वाले रेत के उठाव के लिए नियमानुसार रेत खनन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में शासकीय भवनों और परिसरों में जल संरक्षण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा, वहीं घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जोड़ी जतन योजना के तहत नदी-नालों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों से आगे आने की अपील की। इसके साथ ही पिछले बारिश के पूर्व लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कलेक्टर ने प्रसिद्ध चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात सहित मेंदरी घूमर, तामड़ा घूमर, चित्रधारा, मंडवा और बीजाकसा जलप्रपात में निरंतर जलप्रवाह बनाए रखने के लिए जल संसाधन विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रुप से सर्वेक्षण करने और जिले में स्थित प्राकृतिक जलकुंडों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। जगदलपुर के दलपत सागर के जलमार्गों में किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

कलेक्टर ने स्टाॅप डेम के संरक्षण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों की समिति गठित करने और ओड़ीसा सरकार द्वारा जोरा नाला के आसपास किए जा रहे कार्यों की निरंतर निगरानी के संबंध में भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

असामाजिक तत्वों पर बोधघाट पुलिस ने की कार्यवाही

0

जगदलपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में स.उ.नि. सतीश यादव, स.उ.नि. जे.आर.बघेल, उमेश चंदेल, चंदन गोयल, रूपेश यादव, यसवंत नरेटी, प्रदीप पीटर के साथ होली पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आज थाना बोधघाट क्षेत्र के आदतन अपराधी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश की चेकिंग की गई जो वर्तमान में भी लड़ाई झगडा वाद विवाद में सक्रिय रहना पाए

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जाने पर भुपेन्द्र नाग पिता अमृत नाग उम्र 28 वर्ष, सा.नया मुंडा जगदलपुर, संतोष उर्फ टिरली पिता स्व. रतन लाल दहिया उम्र 42 वर्ष सा० संतोषी वार्ड जगदलपुर, राजू होनो पिता सामो होनो उम्र 20 वर्ष सा० सरदार वल्ल्भ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर,तुलसी श्रेष्ठ पिता स्व. भानूप्रताप श्रेष्ठ उम्र 27 वर्ष सा० नयामुंण्डा जगदलपुर, सागर उर्फ खोडिया सिंद्रे पिता स्व. हरिशंकर सिंद्रे उम्र 40 वर्ष सा० नयामुंण्डा जगदलपुर कुल 5 लोगो के विरूद्ध धारा 151,107.116 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

नगरनार पुलिस ने किया दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार

0

जगदलपुर।मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुये 02 महिला तस्कर को नगरनार पुलिस ने गिरफ्तार किया है

नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते तस्करों पर थाना नगरनार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 105000 / रू- ( एक लाख पांच हजार रूपये जप्त किया गया इस कार्यवाही में एक मोटर सायकल सीडी डिलक्स कंमाक OD-30-G-0820 को भी जप्त किया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जानकारी देते हुए श्री गेंदले ने बताया कि आरोपी कुमारी अंजली ठाकुर पिता राम मिलन ठाकुर जाति भुमिया उम्र 19 साल निवासी वार्ड कंमाक 07 मुमियाना मोहल्ला लाला आटा चक्की के पास रांझी जिला जबलपुर ( म0प्र0 ) व कुमारी राम कुमारी पिता मुकेश ठाकुर जाति भूमिया उम्र 20 साल निवासी निवासी वार्ड क्रमाक 07 मुमियाना मोहल्ला लाला आटा चक्की के पास रॉझी जिला जबलपुर ( म0प्र0 ) के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 ( ख ) के तहत कार्रवाई की गई है. दोनों ही आरोपियों को नगरनार पंचायत चौक के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर , सउनि मीना यादव , प्रधान आरक्षक रैनू राम मौर्य अंनत राम बघेल , दुलारू आडिल महिला आरक्षक तिलोतमा कश्यप झुनकी मौर्य सहायक आरक्षक बिरेद्र ठाकुर का मुख्य भूमिका रहा है ।

वार्ड .क्र. 5 मे भारतीय मजदूर संघ के विद्युत विभाग के प्रभारी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने मे सहयोग किया

0

जिला – बालोद दल्लीराजहरा दिनांक -25 मार्च 2021 को नगर के 256 चौक वार्ड .क्र. 5 मे भारतीय मजदूर संघ के विद्युत विभाग के प्रभारी जीवनलाल साहू के द्वारा वार्ड मे चॉइस सेंटर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शिविर लगवाकर वार्ड वासियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने मे सहयोग किया ।

ईस कार्य में वार्ड पार्षद जनक.निषाद जी का भी पुरा सहयोग मिला । इस योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्ड धारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर आयुष्मान कार्ड बनावाये , वार्ड में कुल 3 दिन का शिविर लगाया गया और दिनांक वार आयुष्मान कार्ड बनवाया गया जिसमे परिवार के 411 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

23 मार्च को 70 कार्ड 24 मार्च के 146 कार्ड और 25 मार्च के 195 कार्ड इस तरह से वार्ड के सदस्यों का कुल- 411 आयुष्मान कार्ड बनाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जीवनलाल साहू ने कहा .की बीपीएल कार्ड धरियो को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा , केंद्र सरकार .के यह योजना निश्चित ही गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित होगी। उन्होने आम जनता से अपील किया जिन कार्ड धारियों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है वो नजदीक के या फिर नगरपालिका मे स्थित चॉइस सेंटर मे जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकार के इस योजना का लाभ उठाए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

और जीवन साहु ने वार्ड में शिविर लगाकर कार्ड बनाने में पार्षद जनकनिषाद.के सहयोग के लिए उनका भी धन्यवाद दिया।

अज्ञात चोर द्वारा चोरी हुये सेन्ट्रिंग प्लेट को पुलिस ने ढूंढ निकाला

0

पिछले दिनों ग्राम पंचायत टिकरी के पीछे चोरी हुये सेन्ट्रिंग प्लेट को अर्जुन्दा पुलिस द्वारा टिकरी तलाब से ढुंढ निकालने में सफलता प्राप्त किया गया।

दिनांक 22.03.2021 को टेनेन्द्र कुमार पिता रमेश कुमार साहू ग्राम भोथली थाना अण्डा जिला दुर्ग द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत टिकरी के पीछे निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर के सामने खुले जगह पर रखा लोहे का सेंन्ट्रिग प्लेट में से 28 नग सेन्ट्रिग प्लेट को दिनांक 20.03.2021 के मध्यरात्री कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलास हेतु जितेन्द्र सिंह मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद व डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद एंव श्रीमान दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्ग दर्शन पर तथा थाना प्रभारी

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घटना स्थल के आसपास रात के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, सिकोसा रोड़ तथा गुण्डरदेही रोड़ के सीसीटीवी को भी देखा गया, उक्त रोड़ में उस रात को कोई भी संदिग्ध वाहन के आवाजाही न होने पर लगा कि हो न हो चोर अर्जुन्दा का ही होगा तथा चोरी का समान आसपास ही कही छुपाया हो, उक्त चोरी हुये समान को तलास हेतु कबाड़ के समान खरीदने वाले कबाड़ी से, सुनसान जगहो पर, सुने घरों व खण्डहरो में संदेह पर तरकीब लगाकर लगातार पता तलास कर एंव अर्जुन्दा के अलग-अलग तालाबो में शक के आधार पर की लोहे का सेन्टिंग प्लेट है तो कही चोर तालाब में तो नही छुपाया होगा सोचकर तालाब के अंदर गोताखोरो द्वारा खोजबिन करवाया गया, जिसमें नगर पंचायत अर्जुन्दा के पीछे स्थित तालाब से 28 नग प्लेट मिलने पर थाना अर्जुन्दा पुलिस स्टाप के द्वारा बरामद की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 42/2020 धारा 379 भादवि 1.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि रमेश सिन्हा, प्रआर. 1476 विकास सिंह, आर. 263 जितेन्द्र विश्वकर्मा, का इस कार्यवाही में सभी का भुमिका सराहनीय रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS