City Media - Page 1607 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1607

आयकर सलाहकार के साथ हुई लूट की घटना में फरार आरोपी लूट की रकम के साथ गिरफ्तार

0

प्रार्थी नागेन्द्र भदौदिया के द्वारा बस छूट जाने पर लिया गया था, आटो का सहारा।

प्रार्थी का रास्ते में बस नहीं मिलने पर, आरोपी आटो चालक, अपने साथी के साथ मिलकर सुनसान इलाके में की थी लूट की वारदात।

घटना को अंजाम देकर, घटना में प्रयुक्त आटो के साथ फरार थे आरोपीगण।

बालोद पुलिस के द्वारा 36 घंटे के भीतर लूट की रकम, मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त आटो सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गुरूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिटौद के पास दिनांक 24.03.2021 के रात्रि करीबन 22ः00 बजे के प्रार्थी नागेन्द्र भदौरिया पिता रणबहादुर सिंह भदौरिया निवासी जगदलपुर जो रायपुर से महिन्द्रा बस से धमतरी पहुंचा था और पानी लेने हेतु नीचे उतरा था। अचानक बस छूट जाने से प्रार्थी बस स्टॉप पर खड़ा था। एक अज्ञात आटो चालक ने कहा कि वह बस का पीछा करके बस तक पहुंचा देगा। प्रार्थी आटो मंे बैठ गया और धमतरी से जगदलपुर मार्ग पर अपनी बस का पीछा करने कहा। आटो

चालक के साथ एक और व्यक्ति था। बस स्टैण्ड के आगे चौक पर पहुंचने पर बस वहां नहीं दिखी तो आटो चालक ने कहा कि आगे बस मिल सकती है। फिर आटो चालक और उसका साथी, प्रार्थी को ग्राम चिटौद थाना गुरूऱ के पास मेन रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग 30) से अंदर सुनसान ईलाके की ओर ले गये। वहां प्रार्थी के साथ मारपीट कर नगदी रकम करीबन 15,000/-रूपये और सैमसंग मोबाईल हैण्ड सेट कीमती 15,000/- रूपये लूट कर दोनों वहां से फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 109/2021, धारा-394 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।    

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

मामले को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेष कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलजीत पाटले, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत पैकरा थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम के संयुक्त नेतृत्व में थाना गुरूर एवं सायबर सेल की विषेष टीम गठित कर, टीम को सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर सी.सी.टी.वी. फुटेज, मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी मेहनत कर प्रकरण के  आरोपियों को चारामा शराब भट्ठी जिला कांकेर (छ.ग.) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से लूट की रकम 9,000/- रूपये एवं सैमसंग मोबाईल सेट कीमती 15,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आटो वाहन जप्त किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आरोपियो की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेष कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलजीत पाटले, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत पैकरा थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम, उपनिरीक्षक श्री खगेन्द्र पठारे, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पुरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक राजेष पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जप्त मशरूका – आरोपियो के कब्जे से लूट की रकम 9,000/- रूपये एवं सैमसंग मोबाईल सेट कीमती 15,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आटो वाहन जप्त

नाबालिग से किया दुष्कर्म, बोधघाट पुलिस ने किया 40 घंटे में गिरफ्तार

0

जगदलपुर।नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में बोधघाट थाना द्वारा 40 घण्टे में विवेचना पूर्ण कर आरोपी के विरूद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति. पुलिस अधीक्षक ओपीशर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना बोधघाट में 25 मार्च को अस्पताल द्वारा नाबालिक के 3 माह की गर्भवती होने की सूचना मिलने पर तत्काल महिला अधिकारी को अस्पताल भेजकर पीड़िता से पुछताछ किया गया । पुछताछ में पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल में ही देहाती प्रथम सुचना पत्र लिया गया, पश्चात थाना बोधघाट में अपराध क्रमांक 88/2021 धारा 376 भा.द.वि. पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपी सुमीत दान पिता प्रेमदान उम्र 20 वर्ष निवासी कुशवाह गली , शांति नगर वार्ड जगदलपुर द्वारा बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा था जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई थी । पीड़िता द्वारा पेट में दर्द होने की शिकायत माता पिता से करने पर उपचार हेतु अस्पताल ले जाकर चेकअप करवाने पर डाक्टर द्वारा पीड़िता को 3 माह का गर्भ होना बताया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अपराध पंजीबद्ध होने के तत्काल बाद विवेचना अधिकारी सउनि. वंदना सिंह एवं विवेचना में सहयोग हेतु स.उ.नि. इंन्दू शर्मा , स.उ.नि.राम विलास नेगी , स.उ.नि. शैलेन्द्र राय , स.उ.नि.सतीश यादव व अन्य स्टाफ को लगाया गया । विवेचना अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा प्रकरण में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए पीड़िता का मुलाहिजा , धारा 164 जा.फौ. का कथन , सी . डब्लू . सी..के समक्ष कथन , प्रकरण के घटना स्थल का निरीक्षण एवं पटवारी नजरी नक्शा , आरोपी को गिरफ्तार , प्रकरण में जप्त प्रदर्श को एफएसएल जगदलपुर में जमा एवं अन्य कार्यवाही करते हुए 40 घण्टे के भीतर आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । प्रकरण में त्वरित विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने में विवेचना अधिकारी सउनि वंदना सिंह , सहयोगी विवेचक स.उ.नि. इंन्दू शर्मा , स.उ.नि.जे.आर.बघेल , स.उ.नि.राम विलास नेगी , स.उ.नि. शैलेन्द्र राय , स.उ.नि.सतीश यादव एवं म.आर.क्र . 336 महेश्वरी साहू , आर.क्र .1258 अर्जुन गुप्ता , आर.क्र . 454 चंदन गोयल , आर.क्र . 120 रहिश नाग , आर.क्र .1224 थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

महिलाओं ने कोरोना के लिए अपने अपने विचार रखे किसी ने छत्तीसगढ़ सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो किसी ने रोकथाम के लिए उपाय करने को कहा

0

कोरोना से सुरक्षा के प्रति लापरवाह है छत्तीसगढ़ सरकार -भुनेश्वरी ठाकुर

छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना से रोकथाम के लिए उठाए ठोस कदम- डॉ मोना टुवानी

रोड सेफ्टी मैच की चिंता छोड़ भूपेश बघेल जी को जनता की चिंता करनी चाहिए – लीला शर्मा

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर ने वर्तमान समय में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के लिए राज्य सरकार को ठहराया दोषी और कहा कि पिछले 1 वर्ष में कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश की जनता को सरकार की तरफ से कोरोना के बचाव के लिए कोई भी ठोस सकारात्मक प्रयास नहीं किया है आज की वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना फिर बढ़ रहा है इसके लिए सरकार ना तो कोई ठोस कदम उठा रही है ना तो उनके पास कोई सोच है ना तो कोई उपाय है जनता को इस सरकार ने अपने हाल में छोड़ दिया है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री असम चुनाव में व्यस्त हैं और जनता यहां करोना जैसे संक्रमित बीमारी से जूझ रही है आने वाले समय में अगर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो छत्तीसगढ़ की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी एक और देश के प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ताकि उनके जानमाल की रक्षा कर सकें और एक और भूपेश बघेल जी कांग्रेस की रक्षा करने के लिए असम में लगे हुए उनको छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से कोई सरोकार नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

डॉ मोना टुवानी ने कहा कि ये कोरोना वायरस का दूसरा दौर है जो पहले दौर से भी ज्यादा खतरनाक है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को वैक्सीन लगवाने के काम को अंजाम तेजी से देना चाहिए वैक्सीन की गति छत्तीसगढ़ में बहुत धीमी चल रही है लोगों को भी इस और जागरूक होना चाहिए सरकार को प्राइवेट अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए एक राशि सुनिश्चित कर देनी चाहिए जिससे जनता को आर्थिक भार कम पड़े सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटरस की काफी कमी है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है सरकार को इस कमी को भी पूरा करना चाहिए सरकार को मास्क हर जगह अनिवार्य कर देना चाहिए सरकार ने इस और बहुत ढलाई दी हुई है, जबकि सरकार लोगों का चालान कर गलत कर रही है, सरकार को शराब भट्टी को पूर्णता बंद करना चाहिए यहां बड़ी मात्रा में लोग एकत्रित हो रहे हैं मैं चाहती हूं कि छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के बीच जाकर कोरोना के खतरे को बताएं वैक्सीन लगाने के फायदे बताएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को रोड सेफ्टी मैच की चिंता है परंतु छत्तीसगढ़ की जनता की सेफ्टी की बिल्कुल चिंता नहीं है इसका प्रमाण आप इसी बात से लगा सकते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लगातार असम में ही अपना दिन गुजार रहे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति उनकी जवाबदेही बनती है परंतु वह अपनी जवाबदेही से कोसों दूर है पूरा प्रदेश एक बार फिर कोरोना की चपेट में है छत्तीसगढ़ सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए इसके लिए उपाय कर कुछ रोकथाम करनी चाहिए स्वास्थ्य अमले को इस ओर और लगाना चाहिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुछ अंकुश लगाने चाहिए और सरकार से अपील करूंगी कुछ कठोर कदम उठा कर आने वाली महामारी को रोकें ताकि छत्तीसगढ़ सदा खुशहाल रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस बीमार बच्चे के परिजनों की फरियाद आखिर कौन सुने; आसमान के भगवान या धरती के…

0

गीदम

सृष्टि में भगवान के बाद दूसरे भगवान का दर्जा डॉक्टर को ही माना गया है. लेकिन जब अपनी परेशानी और बीमारी को लेकर मानसिक रूप से तनाव में रहने वाले मरीजों की डॉक्टर ही ना सुने तो ऐसे डॉक्टरों से परिजनों का विश्वास का हट जाना लाजमी है. दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि चंद पैसों की लालच में मरीज की जान से खेलना ऐसे डॉक्टरों के पेशे पर सवालिया निशान खड़े करता है.

ऐसा ही एक मामला गीदम के बाजार पारा का सामने आया है; जहाँ, महज 5 माह का मासूम बच्चा; डॉक्टरों की अघोषित लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत से हर पल लड़ रहा है.

तकरीबन डेढ़ माह पूर्व योगेश देवांगन नामक उक्त बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे के पिता नरेंद्र देवांगन व माँ दीपिका देवांगन द्वारा जगदलपुर स्थित काले नर्सिंग होम लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद यहां के डॉक्टर मनीष काले ने बच्चे के दिल में छेद होने की बात कही और नया रायपुर के संजीवनी सत्य साईं अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जहां इस बात को सुनकर परिजनों के होश उड़े हुए थे, वहीं किसी अन्य डॉक्टर से एक बार और इलाज कराने की लालसा ने नरेंद्र के मन में डॉक्टर नवीन दुल्हनी की ओर रुख करने की इच्छा जगाई; जिसके बाद अपने नन्हे से अबोध जान को लेकर डॉ. दुल्हानी के पास पहुंचे. यहां भी उन्हें रायपुर जाने की सलाह दी गई.

आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार किसी तरह अपने बच्चे को लेकर नया रायपुर स्थित संजीवनी सत्य साईं अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टर प्रशांत ठाकुर ने जांच करने के उपरांत कुछ दवाइयां लिख कर दी और योगेश का ऑपरेशन मार्च माह में करने और आगामी 25 मार्च को पुन: मिलने की बात कही.

गुरुवार को जब डॉ प्रशांत ठाकुर से अपने बच्चे के साथ परिजन मिले तो उनका कहना था कि बच्चे को तेज बुखार है; ऐसे में ऑपरेशन करना संभव नहीं है. अन्य किसी निजी अस्पताल में जाकर पहले बच्चे के बुखार का इलाज करवाएं.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

आर्थिक रूप से परेशान व मानसिक तौर पर टूट चुके इस परिवार के आंसू इस बात को सुनकर थमने का नाम नहीं ले रहे थे. बच्चे की तबीयत हर पल बिगड़ रही थी. हताश होकर यह परिवार अपने बच्चे के साथ वापस गीदम आ गया और अब इन्हें बच्चे की जान की चिंता सताने लगी है.

यहां यह कहना लाजमी हो जाता है कि संजीवनी जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में या तो बच्चों को होने वाले मामूली बुखार के इलाज करने की सुविधा तक नहीं है या फिर चुनिंदा डॉक्टरों की इस लॉबी में कमीशन खोरी का खेल इस कदर हावी है कि किसी की जान की परवाह ना करते हुए खुलेआम मनमाना रवैया अख्तियार करने से भी ऐसे डॉक्टर बाज नहीं आ रहे हैं.

जहां एक ओर राज्य शासन स्वास्थ्य सुविधा को लेकर गंभीर है और जनहित के लिए नित नए-नए योजनाएं ला रही है, वहीं, ऐसे डॉक्टरों की फौज भी जनता को लूटने के उद्देश्य से नए-नए दिमागी पैंतरे अपनाती रही है.

बहरहाल, गीदम में रहने वाले उक्त परिवार की फरियाद ना तो आसमान में रहने वाले भगवान सुन रहे हैं और ना ही धरती पर रहने वाले भगवान को उस 5 माह के बच्चे की कोई चिंता है.

कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल का पतासाजी कर, सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी योगेष कुमार धु्रव ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 24.03.2021 के पनारापारा के पास से इनकी मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक-CG04MX1467 को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि प्रेम पानीग्राही हमराह सहा0आरक्षक विरेन्द्र पाण्डे द्वारा तत्काल शहर में आसपास के क्षेत्र में उक्त वाहन का खोजबीन किया गया। पतासाजी दौरान दिनांक 26.03.2021 को दंतेष्वरी मंदिर के पास मोटर सायकल क्रमांक-CG04MX1467 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेश करने पर तस्दीक पश्चात सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने खराब हैंडपंप को सुधारने से किया इंकार, हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं सारा दोष निगम का

0

जगदलपुर।गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पेयजल से जुड़ी समस्याओं की खबरें सामने आ रही है.

सामान्य जन, शासन-प्रशासन से पेयजल समस्या के निराकरण की अपेक्षा रखते हैं. सामान्य तौर पर हैंड पंप के खनन और मरम्मत की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की होती है, जिनके द्वारा पेयजल की उपलब्धता के आधार पर हैंडपंपों पर चिन्ह अंकित किया जाता है और उन्हें अलग-अलग श्रेणी में बांटा जाता है.

पिछले वर्ष प्रशासन ने बकायदा नंबर जारी कर पेयजल समस्या के निराकरण हेतु संपर्क करने के लिए अधिकारियों की सूची जारी की थी, लेकिन इस वर्ष अब तक ऐसी कोई भी सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शहर के कुम्हार पारा कोसा सेंटर के पीछे मुल्क राज महाना गली का हैंडपंप पिछले 1 वर्ष से खराब है. हैंड पंप पर पानी के लिए लगभग 200 परिवार आश्रित हैं, इस संबंध में जब पीएचई के कार्यपालन अभियंता पांडे को अवगत कराया गया. उन्होंने सीधे पल्ला झाड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही और निगम द्वारा सुधारने की बात कही.

अगर साहब चाहते तो हैंडपंप की वस्तु स्थिति से अवगत होकर निगम को सूचित कर सकते थे लेकिन साहब के पास इतना फुर्सत कहां है. उन्होंने ज्यादा समय नहीं लेते हुए फोन रख देना ही उचित समझा.

अभी तो गर्मी का मौसम शुरू हुई हुआ है आगे तो भीषण गर्मी होगी. ऐसी परिस्थिति में पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता का इस तरह का रवैया इस प्रकार का रहा तो जिले के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान पीएचई विभाग कैसे कर पाएगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

जिले के कार्यपालन अभियंता होने के नाते उन्हें तो जिम्मेदारी लेकर अधीनस्थ अधिकारी को निर्देशित करना चाहिए था लेकिन साहब तो अपने में मस्त रहे और सीधे हमारी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही. ऐसे अधिकारियों पर जिला प्रशासन को नकेल कसने की आवश्यकता है और शासन की छवि भी ऐसे अधिकारी खराब करते हैं.
यह कार्यपालन अभियंता पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ है जाहिर है नेताओं और शीर्ष अधिकारियों तक विभाग का चंदा अच्छे से पहुंच रहा है.

लेकिन, इन सबके बीच सामान्य जनमानस की पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है.
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए क्या कदम उठाती है.

पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने खराब हैंडपंप को सुधारने से किया इंकार… हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं सारा दोष निगम का…

0

जगदलपुर… गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पेयजल से जुड़ी समस्याओं की खबरें सामने आ रही हैं सामान्य जन शासन-प्रशासन से पेयजल समस्या के निराकरण की अपेक्षा रखते हैं सामान्य तौर पर हैंड पंप के खनन और मरम्मत की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई की होती है जिनके द्वारा पेयजल की उपलब्धता के आधार पर हैंडपंपों पर चिन्ह अंकित किया जाता है और उन्हें अलग-अलग श्रेणी में बांटा जाता है पिछले वर्ष प्रशासन ने बकायदा नंबर जारी कर पेयजल समस्या के निराकरण हेतु संपर्क करने के लिए अधिकारियों की सूची जारी की थी लेकिन इस वर्ष अब तक ऐसी कोई भी सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है दरअसल शहर के कुम्हार पारा कोसा सेंटर के पीछे मुल्क राज महाना गली का हैंडपंप पिछले 1 वर्ष से खराब है हैंड पंप पर पानी के लिए लगभग 200 परिवार आश्रित हैं इसकी जानकारी से जब पीएचई के कार्यपालन अभियंता पांडे को अवगत कराया

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

गया उन्होंने सीधे पल्ला झाड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही और निगम द्वारा सुधारने की बात कही… अगर साहब चाहते तो हैंडपंप की वस्तु स्थिति से अवगत होकर निगम को सूचित कर सकते थे लेकिन साहब के पास इतना फुर्सत कहां है उन्होंने ज्यादा समय नहीं लेते हुए फोन रख देना उचित समझा अभी तो गर्मी का सीजन शुरू हुई हुआ है आगे तो भीषण गर्मी का सीजन आएगा ऐसी परिस्थिति में पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता का इस तरह का रवैया इस प्रकार का रहा तो जिले के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान पीएचई विभाग कैसे कर पाएगा जिले के कार्यपालन अभियंता होने के नाते उन्हें तो जिम्मेदारी लेकर अधीनस्थ अधिकारी को

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

निर्देशित करना चाहिए था लेकिन साहब तो अपने में मस्त रहे और सीधे हमारी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही ऐसे अधिकारियों पर जिला प्रशासन को नकेल कसने की आवश्यकता है और शासन की छवि भी ऐसे अधिकारी खराब करते हैं यह कार्यपालन अभियंता पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ है जाहिर है नेताओं और शीर्ष अधिकारियों तक विभाग का चंदा अच्छे से पहुंच रहा है लेकिन इन सबके बीच सामान्य जनमानस की पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है देखते हैं प्रशासन ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए क्या कदम उठाता है

माफी “आप” को नहीं बल्कि शहर महापौर को मांगनी चाहिए-तरुणा बेदरकर

0

आयोजन से कोई आपत्ति नहीं किन्तु गाने की फूहड़ता से है आपत्ति-तरुणा बेदरकर

जगदलपुर। आप नेत्री तरुणा बेदरकर द्वारा जारी बुधवार की विज्ञप्ति पर कांग्रेस की महिला नेत्री कमल झज्ज, एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव सहीत तमाम कांग्रेस के नेता एवं पार्षदों ने चौतरफा हमला बोल दिया है और महिला अस्मिता से जुड़ी सवाल पर पलटवार करते हुए उल्टे आम आदमी पार्टी एवं पार्टी की जिला अध्यक्षा तरुणा बेदरकर को माफी मांगने की बात कही जा रही है जिस पर आप नेत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए शहर महापौर सहित जुम्बा के आयोजकों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं से माफी मांगने की अपील की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

श्रीमती बेदरकर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दैरान की गई किसी भी तरह के आयोजनों से किसी को कोई गुरेज नहीं है किंतु इस तरह के शासकीय आयोजनों में महिला अस्मिता की धज्जियां उड़ाना क्षेत्र की महिलाओं के लिए बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि हमारे शहर की महापौर स्वयं युवा महिला नेत्री हैं। एक महिला नेत्री हाथों में शहर का दायित्व होने के बावजूद उन्हीं के गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र की महिलाओं की अस्मिता से जुड़ी बातों को हल्के में लेना और फूहड़ गाने के माध्यम से महिला अस्मिता का धज्जि उड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण। उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती कमल झज्ज क्षेत्र के एक दबंग महिला नेत्री है और जिन से स्थानीय महिलाएं की काफी सारी उम्मीदें जुड़ी है। सत्ताधारी पार्टी की नेत्रियां होने के कारण श्रीमती कमल झज्ज और महापौर श्रीमती सफिरा साहू की ओर क्षेत्र की महिलाओं और

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

युवतियां आशा भारी निगाह से देखती हैं। ऐसे में महज पार्टी का समर्थन करने के नाम से लाव-लश्कर लेकर महिलाओं के अस्मिता के खिलाफ भी कूद पड़ना इन दोनों नेत्रियों को शोभा नहीं देती है। रही बात जुम्बा डांस की तो मैं खुद जुम्बा की नियमित प्रैक्टिशनर हूँ अतः जुम्बा से कोई आपत्ति नहीं है आपत्ति उक्त फूहड़ गाने के चयन से है वो भी शहर की प्रथम महिला की गरिमामयी उपस्थिति में। आगे कहा कि जहां तक बात शहर सफाई की है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है और ये बात क्षेत्र के सर्वसाधारण को पता है कि आम आदमी पार्टी अपनी झाड़ू और सफाई के नाम से जानी जाती है जिसने पूर्व में सड़कों, नालियों और कीचड़ में उतर कर साफ करते रहे हैं और आज भी पार्टी सफाई को प्राथमिकता देती है। लेकिन सार्वजनिक आयोजन में बजाए गए उक्त फूहड़ गाने की खिलाफत हर मोर्चे पर करेगी।

श्रीमती बेदरकर ने कहा है कि अगर मैं गलत होती तो दो कदम बढ़ कर माफी मांग लेती लेकिन ये मुद्दा महिला अस्मिता की है और मैं इस विषय पर पीछे हटने वाली नहीं हूँ फिर चाहे सारी की सारी कांग्रेस पार्टी ही क्यों न कूद पड़े। उन्होंने आगे कहा कि इस विषय को लेकर वह महिला आयोग, महिला बाल विकास एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्रालय में शिकायत दर्ज करेंगी और कहा कि वे आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला इकाई से लगातार संपर्क में और इस विषय से जुड़ी तमाम वीडियो एवं फ़ोटो एविडेन्स पर अध्ययन कर रहें है और जरूरत पड़े तो राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे।

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम बालिका को आर.पी.एफ. पुलिस की मदद से तत्काल पता तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली मे प्रार्थीया श्रीमती मंगलदई यादव पति डमरू यादव उम्र 40 निवासी लालबाग नेहरू मंच के सामने जगदलपुर ने आज दिनांक 25.03.2021 को थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दी कि इनकी पुत्री कु0 दिव्या यादव जो घर से किसी बात पर नाराज होकर बिना बताये विशाखापटनम् एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर कहीं चली जा रही थी कि सूचना पर तत्काल आरपीएफ उपनिरीक्षक

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जयपुर उडीसा से संपर्क कर जयपुर स्टेशन पर ट्रेन रूकने से चेक करने पर कुमारी दिव्या यादव मिली जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम कु0 दिव्या यादव बताने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर बालिका को लाने के लिये थाना प्रभारी एमन साहू ने उनके परिजनों के साथ थाना स्टाफ आरक्षक रवि सरदार को जयपुर (उडीसा) स्टेशन भेजकर कुमारी दिव्या यादव को जगदलपुर लाने भेजा गया, जगदलपुर आने पर पुछताछ कर बालिका को विधिवत् वारिसानों को सुपुर्दनामें पर सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

कोरोना की दूसरी लहर – जाने दल्लीराजहरा से कितने संक्रमित मिले

0

कोरोना की दूसरी लहर में दल्लीराजहरा से कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई वह इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध कता है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS