City Media - Page 1608 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1608

नवनियुक्त एडीशनल कलेक्टर द्वारा पदभार ग्रहण करने पर युवाओं द्वारा बुके व पेन देकर स्वागत किया गया

0

नवनियुक्त एडीशनल कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक द्वारा पदभार ग्रहण करने पर युवाओं द्वारा बुके व पेन देकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अनुभव जैन कुणाल जैन वंश गोयल पराग लुनिया आदि शामिल थे |

अघोषित रूप से बस्तर जिले में लगा लॉकडाऊन, एयरपोर्ट में होगी जांच,कोरोनटाईन रहना होगा, सतर्कता के लिए की स्थानों पर चेक पोस्ट

0

जगदलपुर।कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए। शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए पूरे जिले में लागू धारा 144 का पालन करवाने के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच एवं क्वारंटीन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने और टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक एवं खेलकूद जैसी गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश देेते हुए कहा कि शादी-ब्याह और अंतिम संस्कार जैसे अवसर पर निर्धारित संख्या में ही लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह जैसी गतिविधियां सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित नहीं की जा सकेंगी, लेकिन घरों में त्यौहार मनाने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि होटल और ढाबों पर बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन पार्सल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सामाजिक दूरी के पालन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बनाने और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

बस और रेल में सफर के दौरान निर्धारित दूरी तथा कोरोना से बचाव के लिए सभी सतर्कता सुनिश्चित करने के साथ ही कोड़ेनार, दरभा, मारडूम, धनपूंजी, भानपुरी, नलपावण्ड में चेकपोस्ट स्थापित करना और दूसरे राज्यों से आने वाले मुसाफिरों की कोरोना जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं के साथ ही एयरपोर्ट में भी कोरोना जांच तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्य से आने वाले मुसाफिरों को सात दिन तक अनिवार्य तौर पर क्वारंटीन में रहना होगा। सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल कोरोना जांच के साथ ही रिपोर्ट प्राप्त होने तक क्वारंटीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित क्वारंटीन सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी निर्देशित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

इस अवसर पर कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन, कोविड जांच की गति, पॉजिटिविटी प्रतिशत के संबंध में चर्चा, विकासखण्डवार सक्रिय प्रकरण, होम आइसोलेट मरीज की अद्यतन स्थिति, किसी विशेष क्षेत्र में अधिक धनात्मक प्रकरण पाये जाने पर कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने के संबंध में चर्चा, सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम आईसोलेशन दिये जाने के संबंध में चर्चा, कोविड-19 टीकाकरण की विभागवार एवं विकासखण्डवार प्रथम एवं द्वितीय डोज की अद्यतन स्थिति, टीकाकरण केन्द्रों को बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा, कोविशील्ड वेक्सीन और कोवेक्सीन की उपलब्धता, कोविड टीकाकरण हेतु आमजनों को प्रोत्साहित करने सफाई वाहन, पेट्रोलिंग वाहन, ट्रॉफिक सिग्नल के माध्यम से टीकाकरण का प्रचार-प्रसार किये जाने पर चर्चा, शहरों में कोविड-19 टीकाकरण हेतु वाहन उपलब्ध कराना एवं टीकाकरण हेतु विशेष कार्ययोजना, ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखण्डवार टीकाकरण कवरेज की स्थिति एवं आम जनता के मोबेलाईजेशन, संभागीय वेक्सीन भण्डारण हेतु चिन्हांकित भवन के रेनोवेशन, कार्य की स्थिति, कोविड-19 मरीजों के ईलाज हेतु शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में बिस्तरों की उपलब्धता,. विकासखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी, शहरी टास्क फोर्स कमेटी, समिति की बैठक एवं की गई कार्यवाही की जानकारी तथा जिला कोविड-19 कण्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर चर्चा की गई।

कोरोना पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर साहू ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

0

होली मिलन या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश तक नही होगी

फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग नहीं करने वालो पर लगेगा 500 रूपए का अर्थदण्ड

धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुलेगें

नारायणपुर 25 मार्च 2021- सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि को विशेष ध्यान रखते हुए तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक आदेश जारी किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियत्रंण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय-समय पर सशर्त छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों की समीक्षा की गई, जिससें वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरुप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों, शर्ताे का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरुप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। कलेक्टर श्री साहू ने कोरोना वायरस, कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और उनके संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत जिले में दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक के लिए लागू करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नही होगी। होलिकादहन के दौरान सैनिटाईजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने की शर्त का कडाई से पालन करना आवश्यक होगा एवं अधिकतम 05 व्यक्ति उपस्थित रह सकेगें। सभी पर्यटन स्थलों में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड(वर्तमान में 500 रूपए) अधिरोपित किया जा सकेगा। अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद, मेला, समारोह अथवा अन्य किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेगें। व्यक्तिगत/एकल रूप से धार्मिक स्थल/संस्थान में प्रवेश किया जा सकेगा, परन्तु किसी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया जावेगा। विवाह/अंत्येष्टि/दशगात्र अथवा उससें संबंधित आवश्यक कार्यक्रम में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का पहनना तथा अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होेने की अनुमति होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को समय-समय परहाथ धोना/सैनिटाईज करना अनिवार्य होगा तथा कार्यक्रम के लिए नियमानुसार जिलादण्डाधिकारी/अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करना होगा। समस्त प्रकार के सभा, धरना, रैली, जुलुस अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा । दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में क्रमशः 02 एवं 04 व्यक्ति ही बैठ सकेगें।

डी.जे., नगाड़ा अथवा अन्य समस्त प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधितरहेगा। सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैण्ड, बैंक, पोस्टऑफिस, सिनेमाहॉल में आने-जाने वालों की दैनिक जांच की जावेगी एवं कोविड गाईड लाईन का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जावेगा। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खॉसी, बुखार, सॉस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसुस नही होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होमक्वांरटाईन रहन ाअनिवार्य होगा।रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होमआईसोलेशन हेत ुअनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तो का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पायी जाती है तो उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जावेगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इस आदेश द्वारा दी गई सशर्त अनुमति को छोड़कर सार्वजनिक स्थलों में 05 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगा। नारायणपुर जिले में कोरोना वायरस (ब्व्टप्क्.19) के बढते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस निगरानी, जांच, निरीक्षणदल द्वारा भौतिक परीक्षण, संगरोध और इलाज से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग देने से इंकार करेगा अथवा वांछित जानकारी देने से इंकार करेगा या निगरानी दल के निर्देशो का पालन नही करेगा अथवा इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सह पठित एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा। यह आदेश तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामीली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रुप से पारित किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

कोविड वेक्सिनेशन जनजागरण व टीकाकरण हेतु भाजपा मंडलो की हुई बैठक

0

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी,बस्तर,तोकापाल एवं बास्तानार के भाजपा कार्यालय में मंडल व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का परिचयात्मक व कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान संबंध में बैठक रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,अटलबिहारी बाजपेयी ,दादा बलीराम कश्यप के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर इस बैठक की शुरुवात की गई,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कोरोना का टीका सभी को लगाना है,भाजपा जनजागरण के माध्यम से सभी को टिका लगवाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।कोरोना टिका बनाने वाले वैज्ञानिकों का मैं धन्यवाद प्रेषित करता हूं। कोरोना वेक्सिनेशन टीकाकरण जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा अभी तक 22 हजार लोगों को टिका लगाया जा चुका है,,77 सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है।लोगो के घरों में जाकर टिका लगाने प्रेरित करना है,जो अपवाह फैलाई जा रही है इसे हमे जनजागरण के माध्यम से लोगो को टिका लगाने प्रेरित करना पड़ेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा परिवार से मेरा आग्रह है पहले हम सब पहले टिका लगाये।जिसमे मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडेय (मंडल प्रभारी),पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, रघुवंश श्रीवास्तव , जिला भाजपा महामंत्री एवम प्रभारी रामाश्रय सिंह ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,रामानंद मिश्रा,उदबोराम नाग,विनायक गोयल, वी.एस.राजपूत,सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य तरुण चोपड़ा ,समुदसाय कच्छ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन,बाबुल नाग,मोहन मौर्य,नरेंद्र जोशी,चुन्नूलाल ठाकुर,जिताये बघेल,लछीन यादव,राकेश ठाकुर,पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान ,अनुसूचित जनजाति भाजपा जिला अध्यक्ष महेश कश्यप,मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल,चंद्रशेखर जोशी, प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो खितेश मौर्य ,अजजा जिला उपाध्यक्ष अरुण नेताम,अजजा जिला महामंत्री, मंगतू राम कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष गण,मंडल महामंत्री द्वय प्रवीण सांखला , रैतुराम बघेल,मालती मंडावी,रंगवती,सोमारू राम,चंद्रकांत भंडारी,पुरन सेठिया,बलदेव मंडावी,संतीश ठाकुर,रितेश जोशी,रवि मंडावी,संतोष ठाकुर,भास्कर जोशी ,गणेश सेठिया,सुरेश रथ,बुदराम कश्यप,आशीष रवानी,मंडल मंत्रीगण, मंडल कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण, भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्तागण,भाजपा महिला सक्रिय कार्यकर्ता,भाजयुमो से सभी पंचायत के कार्यकर्तागण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

बैठक के दौरान नेताओ द्वारा ग्रामीणों को मास्क भी वितरण किया गया।नारायणपुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई।

मसीह समाज ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर । नारायणपुर में हुए नक्सली हमले में वीर जवानों को मसीह समाज के युवा, लोकल प्रीचर, चर्च प्रमुखों व समाज के पदाधिकारियों के साथ लाल चर्च के सामने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर मैंथयु थॉमस प्रारंभ में घटना की और प्रकाश डाला लाल चर्च के लोकल प्रीचर प्रदीप जान कालेट के द्वारा शोभित परिवारों के लिए प्रार्थना की गई इस अवसर पर रत्नेश बेंजमीन इस वीभत्स घटना पर प्रकाश डालते हुए इस कायराना हमले की कडे शब्दों में घोर निंदा करते हुए उपस्थित युवाओं को आह्वान किया कि

इन घटनाओं में हम डरे नहीं है, ना ही निराश है समय आने पर उनको मुंहतोड़ जवाब हमारे डीआरजी के जवानों के द्वारा अवश्य दिया जाएगा। बस्तर में इन घटनाओं से हमारे वीर जवानों का मनोबल बिल्कुल भी नहीं कम हो रहा है बल्कि वे समय के फिराक में है अवश्य उचित समय का इंतजार कर रहे हैं इसके पश्चात सभी युवाओं ने कैंडल जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनके परिवारों के लिए भी इस दुख सहने के लिए प्रभु से शक्ति मांगी गई ।इस अवसर पर समाज के युवा रजनीश, निशांत, निधीश प्रदीप, क्षितिज, फ्रैंकलीन शैलेश, मिथिलेश संदीप, राज, अविनाश, नागा, दिलीप, किरण, विजेंद्र, श्यामलाल, आकाश व दीपांकर सहित मसीह समाज के युवा उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, 5 जवान शहिद

0

आईईडी लगाकर जवानों के बस को बनाया निशाना 5 जवान शहिद :
बस्तर में नक्सली हमला,नक्सलियों द्वारा प्लांट प्रेशर ied की चपेट में आने से जवानों से भरी बस में ब्लास्ट, 5 जवानों के शहीद होने की खबर 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल। बताया जा रहा है बस में 27 जवान थे सवार जिसमे की 7 जवानो को तत्काल बेहतर उपचार के लिए हेलीकाफ्टर से रायपुर भेजा गया।

नारायणपुर। घटना नारायणपुर जिला मुख्यालय से 30 km की दूरी पर स्थित थाना धौड़ाई की बताई जा रही है। जहाँ ग्राम कडेनार मदौड के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी बस में IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस नक्सली हमले में 5 जवान के शहीद होने की पुष्टि हो गई है जबकि 15 से अधिक जवानो के घायल होने की खबर है। घायल जवान डी आर जी बटालियन के थे।

बताया जा रहा है कि बस में 27 डीआरजी के जवान सवार थे. सभी डीआरजी के जवान बस में सवार होकर कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे. तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बस पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

शहीद जवानों में जय लाल उइके कसवाहि, प्रधान आरक्षक, करन देहरी, अंतागढ़, सेवक सलाम कांकेर, पवन मंडावी भही गांव, विजय पटेल नारायणपुर बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों की ओर से शांति वार्ता के लिए सरकार के समक्ष तीन प्रस्ताव रखा गया था. जिस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सकारात्मक संकेत दिया था. उन्होंने कहा कि मेरे तक पत्र नहीं पहुंचा है. सरकार की भी मंशा शांति स्थापित करने की है. लेकिन नक्सली निशर्त बात करें. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार से शांति वार्ता की पहल करते हुए सशर्तों दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता के नाम से पत्र जारी किया गया है। इसमें तीन शर्ते रखी गई हैं, जिसमें पहला सुरक्षा बलों को हटाने, नक्सली संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और जेलों में कैद नक्सली नेताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की गई है।

नक्सलियों के इस शांति प्रस्ताव पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सरकार की भी मंशा शांति स्थापित करना है. नक्सलियों के इस प्रस्ताव पर बिल्कुल इस विचार किया जाएगा, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि क्या कदम उठाया जाएगा. ये एक दिन का मुद्ददा नहीं है. इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आगे के कदमों को लेकर फ़ैसला लिया जाएगा।

बस्तर पुलिस आईजी सुंदर राज पी. ने नक्सलियों के प्रस्ताव पर कहा था कि क्रांति के नाम पर की जा रही क्रूर हिंसक गतिविधियों का औचित्य बताने में अबतक माओवादी नेतृत्व असफल है. आम लोगों ने माओवादी विचारधारा और उनके कार्य करने के तरीकों पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिया है। वरिष्ठ माओवादी कैडर के खोखले दावों की असलियत भांपकर अब उनके अपने कैडर भी संगठन छोड़कर जा रहे हैं।

शिल्पियों के साथ स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप की एक शाम,स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

0

जगदलपुर—बस्तर जगार मेला में स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया।स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप के माध्यम से इन गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु बस्तर जगार महोत्सव के आयोजकों व सहयोगियों का स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप ने आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायक कलाकारों ने गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का खूबसूरत प्रदर्शन किया।

नगर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन क्लब मैदान में आयोजित बस्तर जगार में मां दंतेश्वरी की आराधना के साथ गायक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से दर्शकों व अतिथियों का मन मोह लिया। संगीत दुनिया की वह कला है जो कि व्यक्ति से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है ।संगीत व्यक्ति को जोड़ने का काम करती है। हर व्यक्ति के मन को बहलाने का काम करती है ।संगीत के माध्यम से व्यक्ति अपनी खुशियों और गमो को भी व्यक्त कर सकता है ।वही किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि संगीत जीवन की ध्वनि है।
जिन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी उनमें दीपक वाधवानी, प्रशांत दास, संग्राम सिंह राणा, आभा सामदेकर, समीर जैन, शिव प्रकाश सीजी,कुक्की जारी, दिव्यांशी शुक्ला, प्रियंका बैध,बरखा, मनीष श्रीवास्तव ,चंदू नागवंशी, माही श्रीवास्तव, संगीता सिंह, राजीव पटनायक प्रमुख थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कार्यक्रम का संचालन सचिव कमल झज्ज ने किया। इस अवसर पर स्वर संगीत ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास, संरक्षक नीटू भदोरिया, दीप्ति पांडे, सहदेव नाग,जगदीश कुंतल, ज्योति गर्ग, मंजू पॉल, नेमी जैन, अखिलेश मिश्रा, मनोज महापात्र ,अमित तिवारी, ममता सिंह राणा, शेख मस्तान, अभय सामदेकर,गुंजन, बिजली बैध, सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

बस्तर जगार मेला 2021 में स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु बस्तर जागर महोत्सव के आयोजक महिला स्व सहायता समूह बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ ,पंखुड़ी सेवा समिति व सहयोगियों का स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप आभार व्यक्त करता है। विशेष रूप से बी.के. साहू,गुरुमायँ सीता माई, मंगलदई सहित शिल्पीओ व सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित करता है।

डौंडी – फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से नकद आहरण करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

0

थाना डौंडी के अपराध क्रमांक 12/2021 धारा 420, 471 भादवि के प्रार्थी श्रीमति इंदु जैन पति राजेश जैन उम्र 55 साल, साकिन वार्ड क्र0 25 शास्त्री चौक दल्लीराजहरा ने दिनांक 03.02.2021 को थाने में एक लिखित आवेदन दिया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा डौंडी में खाता क्र0 101000995099 है, जिसे प्रार्थीया द्वारा दिनांक 22.11.2013 को खाता खोलवाया गया है। पास बुक आरोपी विशाल जैन के पास रहता था। कि दिनांक 12.01.2021 को आरोपी विशाल जैन पिता मदन जैन उम्र 35 साल, साकिन दुर्गा चौक डौंडी जिला बालोद के द्वारा प्रार्थीया के फर्जी हस्ताक्षर कर विड्राल फार्म से 2 लाख 15 हजार रूपये आहरण कर लिया

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

था। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण के आरोपी को लगातार पता तलाश किया जा रहा था, जो फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आरोपी विशाल जैन को आज दिनांक 24.03.2021 को 13.00 बजे गिरप्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में जेएमएफसी दल्लीराजहरा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को उप जेल बालोद भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में फरार आरोपी ने किया सरेंडर

0

दल्लीराजहरा – दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है | आरोपी अजय सिंह सारथी पिता मोहन सिंह सारथी उम्र 27 वर्ष पता 35B 2d type निर्मला सेक्टर राजहरा का निवासी है | आरोपी का विवाह 29 जून 2020 को हुआ था जिसके बाद आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के साथ दहेज़ को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे पीडिता द्वारा तंग आकर दिनांक 09 नवम्बर 2020 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 498A506 323 377 34Ipc के तहत अपराध दर्ज किया गया किन्तु आरोपी को एफआईआर की भनक लगते ही वह फरार हो गया था जिसके पश्चात् पुलिस के भारी दबिश के बाद आरोपी द्वारा न्यायालय में सरेंडर किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांगेर वेली नेशनल पार्क के आखरी छोर में बसे गांव – गोरुगोठांन , तोलावाड़ा, पुलचा में आज का दिन जश्न जैसा था क्योंकि आज पहली बार किसी जनप्रतिनिधी का आगमन हुआ था।

0

आज संसदीय सचिव एवं विधायक श्री रेखचन्द जैन ने न केवल इस क्षेत्र के लोगों को अनेक सौगातें दीं, वरन स्वयं यहां पहुंच कर गाँव की वस्तुस्थिति को जानने का प्रयत्न किया।

जगदलपुर ज़िला मुख्यालय से लगभग 48 किमी की दूरी पर बसे इन गाँव मे आज़ादी के बाद से किसी भी जनप्रतिनिधि के कदम नहीं पड़े थे,नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र रेखचन्द ने पहुंच कर अपने मानवीय चेहरे को उजागर किया। गोरुगोठांन में मिनी आंगनबाड़ी, बोरवेल, सामुदायिक कृषि हेतु बोरवेल और सोलार सिस्टम की सौगात दी। अपने ग्राम भ्रमण के दौरान बच्चों से मिलकर उनके माता पिता से स्वास्थ्य समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की, ग्राम के आयता मंडावी को इलाज हेतु रायपुर भेजने, हड़माराम की उच्च शिक्षा, बुजी को आंगनबाड़ी कार्यकता के पद पर नियुक्ति के अतिरिक्त मितानिन की नियुक्ति जैसे त्वरित निर्णय भी लिए।

रेखचन्द जैन विगत कई दिनों से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लगातार शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी कर रहे हैं। आज की दौरे में नानगुर कांग्रेस के श्री नीलू राम बघेल, अरुण गुप्ता ,सानुएल राजा,विनोद बिसोई, उक्त ग्रामों के सरपंच भी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS