City Media - Page 1609 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1609

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर द्वारा कॉफी उत्पादन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के द्वारा आज दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉफी उत्पादन तकनीकी एवं बस्तर में इसके उद्यम की संभावनाओं विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर श्री रेख चंद जैन जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। अपने वक्तव्य में उन्होंने उद्यानिकी महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के द्वारा दरभा जैसे दुर्गम क्षेत्र में कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसा कार्य किये जाने की सराहना की एवं वहां उपस्थित कृषक और कृषक महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि उद्यानिकी महाविद्यालय द्वारा अभी आरंभ में विगत 3 वर्षों में 20 एकड़ में कॉफी की 5 किस्मों को लगाया गया है और वर्तमान समय में डिलमिली क्षेत्र के 100 एकड़ में कॉफी के पौधौं का रोपण का कार्य उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के द्वारा मॉडल फार्म विकसित किए जाने के रूप में किया जा रहा है। जिसका पूरा लाभ बस्तर क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय किसानों द्वारा कॉफी उत्पादन तकनीकी को अपनाए जाने का अनुरोध भी किया और कहा कि यदि किसान भविष्य में इस तकनीकी को अपनाते हैं तो उनको साल भर रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी वार्षिक आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उन्होंने जोर देते हुये कहा कि वन अधिकार पट्टा के तहत प्राप्त भूमि पर इस तकनीकी काे अपनाकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभा जैसे दुर्गम क्षेत्र के कृषक एवं कृषक महिलाओं को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के वैज्ञानिकों डॉ. पी.के. तिवारी, डॉ. के.पी. सिंह, श्री जी.पी. नाग, डॉ. रवि श्रेय, इं. भागवत कुमार, श्री अनुराग केरकेट्टा आदि ने प्रशिक्षित किया तथा कॉफी परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. के.पी. सिंह जी कॉफी परियोजना की जानकारी देते हुये उपस्थित जन-समूह को कॉफी प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित उप-संचालक (कृषि) श्री विकास साहू जी ने अपने वक्तव्य में किसानों द्वारा उन्नत तकनीकीयों के साथ-साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न उपयोगी योजनाओं का लाभ भी लिए जाने की बात कही। उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. नेताम, शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. एच.सी. नन्दा सहित उप सरपंच ग्राम दरभा श्री राजीव राठौर, प्रदेश सचिव एनएसयूआई श्री अरुण गुप्ता, जिला महासचिव श्री सनाउल रजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री सोनारू नाग, संयुक्त महामंत्री बस्तर जिला श्री मान सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बस्तर श्री गागरूराम नाग, पीसीसी सदस्य श्री कमल सहाय कश्यप एवं जनपद सदस्य श्री तुला राम कश्यप आदि उपस्थित जन-समूह के समक्ष डिलमिली क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्री जलनूराम बघेल ने उपस्थित कृषकों का उत्साहवर्धन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

ज्ञातव्य हो कि अभी हाल ही में डिलमिली के 34 कृषकों को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के दिशा निर्देशन में संगठित कर समूह बनाकर 100 एकड़ क्षेत्र में कॉफी उत्पादन करने का बीड़ा उठाया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुये उद्यानिकी महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र,जगदलपुर के वैज्ञानिक डॉ. पी.के. तिवारी द्वारा श्री दीपक सुनार एवं कॉफी परियोजना के तकनीकी सहायक श्री खुलय जोशी एवं कु. ज्योति ठाकुर के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें लगभग दरभा क्षेत्र के 250 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर गिरफ्तार

0

मेमोरण्डम के आधार पर लिंगागिरी के जंगल टेकरी के से विस्फोटक, रिमोट, डेटोनेटर किया गया बरामद

थाना बासागुड़ा, व एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना बासगुडा से दिनांक 24.3.2021 को जिला बल और एसटीएफ का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन एंव अपराध विवेचना की कार्यवाही हेतु कोरसागुड़ा लिंगागिरी, की ओर निकला था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अभियान के दौरान लिंगागिरी जंगल टेकरी के पास से मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर उईका बदरू पिता लखमू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा थाना बसागुडा को पकड़ा गया । जिससे पुछताछ पर मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुराना आगंनबाडी, कोरसागुड़ा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर टेकरी के पास पॉलिथिन मे छुपाये आधा किग्रा बारूद, बैनर कपड़ा लाल रंग का 14 मीटर, डेटोनेटर, रिमोट स्वीच बरामद किया गया । गिरफ्तार माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.12.2020 को राजपेंटा पुलिया के पास सुमो वाहन में आईईडी विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायीक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

डेढ़ करोड़ किसानों के चेहरे में मुख्यमंत्री ने लाई खुशी, आईटी सेल ने जताया आभार

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत लगभग डेढ़ लाख लोगों को लाभान्वित करने हेतु उनका छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आभार व्यक्त किया।

आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है ,देर से ही नहीं किंतु अपना वादा निभाती है। राजीव न्याय योजना से बस्तर संभाग के 1 लाख 44 हजार 864 किसान लाभान्वित हुए और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् चौथी किस्त के तौर पर 86करोड़ रु अधिक की राशि मिलने से दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महासचिव श्री पानीग्राही ने बस्तर के भोपालपटनम से भानुप्रतापपुर और कोंटा से चारामा तक के किसानों को चार किस्तों में मिलाकर अब तक 4 अरब 19 करोड़ 99 लाख 91 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है जिसके कारण उनके चेहरे में अलग ही खुशी देखने को मिल रहा है। श्री पानीग्राही ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि बस्तर जिले के 24 हजार 895 किसानों को 15 करोड़ 75 लाख 92 हजार, बीजापुर जिले के 9 हजार 889 किसानों को 7 करोड़ 41 लाख 66 हजार, दंतेवाड़ा जिले के 3 हजार 259 किसानों को 1 करोड़ 34 लाख, 61 हजार, कांकेर जिले के 67 हजार 116 किसानों को 38 करोड़ 98 लाख 72 हजार, कोंडांगाव जिले के 28 हजार 59 किसानों को 16 करोड़ 37 लाख एक हजार, नारायणपुर जिले के 3 हजार 684 किसानों को 2 करोड़ 10 लाख 79 हजार और सुकमा जिले के 7 हजार 962 किसानों को 4 करोड़, सात लाख 57 हजार रुपए का भुगतान सीधे खाते में राशि डालकर की गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आईटी सेल की ओर से पु:न मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का आभार व्यक्त किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

बटेरा चौक पर मॉस्क चेकिंग के नाम पर तहसीलदार रामरतन दुबे द्वारा किया जा रहा प्रताड़ित

0

कोविड-19 के प्रकोप से एक और जहां पूरा देश प्रभावित है लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या से लेकर बेरोजगारी के कारण लोग आत्महत्या तक करने को मजबूर हो चुके हैं वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी अपनी वाहवाही लूटने के लिए इन नियमों की आड़ में आम नागरिकों को प्रताड़ित करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला आज लोहारा के पास बटेरा चौक में देखने को मिला जहां राम रतन दुबे तहसीलदार डौंडी लोहारा कोरोना के नाम पर चालान की कार्यवाही की जा रही थी उनके द्वारा सभी गाड़ियों को रोक कर चालान काटा जा रहा था और जब उनसे पूछने पर कहा कि कलेक्टर के आदेश पर मेरे द्वारा यह करवाई की जा रही है उनके द्वारा डॉक्टर की भी

गाड़ी रोककर कार्यवाही की गई | बताये अनुसार जब कि डॉक्टर ने मास्क लगाया हुआ था और वहीँ शासकीय 108 पर असिस्टेंट बिना मास्क को यह बोलकर छोड़ दिया कि वह इमरजेंसी में जा रहे थे जब कि भरे कोरोना के समय में भी एक यात्री के साथ एक ड्राईवर की छुट दी गई थी किन्तु तहसीलदार की मनमानी कर लोगों पर जबरदस्ती कार्यवाही की जा रही है और जो कर सकते हो कर लो इस बात की धमकी दी जा रही है एक ओर जहाँ तहसील कार्यालय एवं बाजार में एवं शासकीय कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है वहीँ इस प्रकार के अधिकारी लोगों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से रास्ते में खड़े होकर अति आवश्यक कार्य से जा रहे लोगों को परेशान किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

जबकि कार्रवाई के नाम पर चेतावनी देकर भी छोड़ा जा सकता है कई लोगों को हाथ पैर जोड़ते हुए हुए भी देखा गया उसके बावजूद इस अधिकारी द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रही कुछ लोगों को अपने परिचय के आधार पर छोड़ा भी जा रहा था किंतु गरीब सामान्य जनता मुक दर्शक बन इस अधिकारी की मनमानी देख रही थी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिलों के वनांचल क्षेत्रों के उपेक्षित अभावग्रसित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने उठाया जा रहा ये कदम

0

नारायणपुर । सैय्यद वली आज़ाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप प्रदेश के प्रत्येक जिलों के छोटे कस्बों, ग्रामीण अंचलों, जंगली, आदिवासी, वनांचल क्षेत्रों के उपेक्षित,अभावग्रसित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने व उन्हें पेशेवर खेलों से जोड़ने ब्लॉक से जिला, जिला से संभाग और संभाग से राज्य स्तर पर टेलेंट हंट प्रतियोगिता व कैम्पों के माध्यम से प्रदर्शन के आधार पर 36 सौ खिलाड़ियों में से 250 खिलाड़ियों का चयन कर अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने राज्य स्तरीय 8 टीमों में बांट कर प्रदेश के सरगुजा,कोरबा, बिलासपुर, रायपुर,भिलाई,दुर्ग , राजनांदगांव और बस्तर जोन में टीमों का गठन कर इन टीमों के मध्य 2 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021 के मध्य नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिन-रात्रि की लीग फार्मेट में सीपीएल टी-20 प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया । कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, नारायणपुर के जिलाध्यक्ष व भिलाई इंडियंस के प्रभारी आकाश सिंह राठौर ने बताया की नारायणपुर जिले से 2 खिलाड़ियों मो. अलीम व आदर्श पाण्डेय का चयन भिलाई इंडियंस की टीम में हुआ हैं। उन्होंने ये भी बताया की भिलाई इंडियंस के कोच जगदलपुर के विवेक राय होंगे। बस्तर संभाग से कौशलेंद्र राठौर, अब्दुल अनश खान, सन्नी डेविड, अक्षय ठाकुर, सच्चिदानंद मिश्रा, मो.अमन व सुरेश कोर्राम का चयन भिलाई इंडियंस की टीम में हुआ है। उन्होंने आगे ये भी बताया कि बस्तर, भिलाई, रायपुर और कोरबा के खिलाड़ियों ने भिलाई इंडियंस को इस टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक बना दिया है।

दल्लीराजहरा में कोरोना की दूसरी लहर में किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

0

कोरोना वायरस (COVID 19) महामारी की वजह से देश एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। इसके प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है कि हम सावधान तथा जागरूक रहें और नियमों का पालन करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

एक नजर – आज 23 मार्च 2021 को दल्लीराजहरा में कोरोना की दूसरी लहर में किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

एंटीजन पॉजिटिव

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संयुक्त खदान मजदूर दल्ली राजहरा के कार्यालय में अमर शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर परिचर्चा एवं गोष्ठी रखी गई

0

उपस्थित समस्त साथियो ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा में फूल माला अर्पण किया इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के जीवन पर यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान ,तोरण लाल साहू, समसुद्दीन अंसारी, प्रीतम पटेल आदि ने अपने विचार रखे |

इस अवसर पर यूनियन के समस्त नियमित कर्मचारी; ठेका कर्मचारी ; पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण ने अपनी उपस्थिति देकर इस परिचर्चा एवं गोष्ठी को सफल बनाया |

इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जीवन के बारे में बताया कि वह साहसी, स्वाभिमानी, आत्मविश्वास, त्याग, कुशल नेतृत्व ,और बहादुरी की मिसाल शहीद भगत सिंह |

शहीद भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी 23 साल की छोटी सी उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए आइए सर मैं आपको संक्षिप्त मे इनके बारे में आपको बताता चलूं अप्रैल 1919 में देश में रोलेट एक्ट के विरोध में आम जनता जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुई और आंदोलन करने लगी उस वक्त अंग्रेजों के जनरल डायर ने जलियांवाला बाग को चारों तरफ से घेर कर गोलियों की बौछार कर दी जब भगत सिंह को ही पता चला जलियांवाला बाग पहुंचे और वहां से मिट्टी एक थैला में भरकर ले आए यह थी उनकी देशभक्ति का परिचय 1 अगस्त 1920 गांधीजी ने अंग्रेजो के सामान का बहिष्कार शुरू कर दिया और उन्होंने असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया इस आंदोलन में अंग्रेजों के तमाम सामान ना करने का आव्हान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

शहीद भगत सिंह गांधी जी के इस असहयोग आंदोलन से बहुत खुश हुए फरवरी 1922 चौरा चौरी घटना के बाद हमारे बहुत से भारतीय को अंग्रेजों ने मार दिया इस घटना के बाद गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को खत्म कर दिया 9 अगस्त 1925 को शहीद भगत सिंह उन्हें मालूम था हम भारतीयों के पास हथियार की कमी है उन्होंने अंग्रेजों के रेल में ले जा रहे हथियार को लूटा इस कांड को काकोरी कांड के नाम से जाना जाता है 30 अक्टूबर 1928 में अंग्रेजों ने एक एक्ट बनाया जो गरीब ,किसान, दबे कुचले ,मजदुर के खिलाफ एक एक्ट बनाया उसके लिए एक आंदोलन हुई साइमन कमीशन के खिलाफ आंदोलन हुई अंग्रेजों ने भारतीयों को डंडे से पीटा मारपीट हमारे एटक यूनियन के प्रथम अध्यक्ष आदरणीय श्री लाला लाजपत राय 17 नवंबर 1928 में शहीद हो गए शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों को डराने के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लिए 8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली जो कोलकाता में है उसमें बम विस्फोट किया और अंग्रेजों ने पकड़ कर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, को लाहौर जेल में डाल दिया गया उन्होंने देखा अंग्रेज कैदी के लिए अलग व्यवहार और भारतीय कैदियों के साथ अलग व्यवहार किया जाता था उन्होंने इस असमानता को देखते हुए वहां पर जून 1929 को जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी 116 दिन भूख हड़ताल के पश्चात 5 अक्टूबर 1929 को उसकी भूख हड़ताल के साथ जेल में कैदियों के साथ समान व्यवहार किया जाने लगा 26 अगस्त 1930 अंग्रेज की कोर्ट ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई फांसी का डेट 24 मार्च उन्नीस सौ 31 का था परंतु जनता बेकाबू ना हो जाए उनकी फांसी 1 दिन पहले 23 मार्च 1931 को शाम 7:30 बजे फांसी दे दी गई हमारे इस क्रांतिकारी योद्धा के लिए मैं दिल से नमन करता हूं और आशा करता हूं कि अगर देश की सुरक्षा के लिए हमें सीने में गोली खाली पड़ी तो हमें नहीं हटना है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जय हिंद जय भारत जय हिंदुस्तान

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा…..आमजनता की ..सहूलियत को ध्यान मे रखते हुए वार्ड क्रं.02 गणेश चौक पंडर दल्ली मे ..आयुष्मान कार्ड बनाने .के लिए ..नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा ..के सौजन्य से वार्ड पार्षद सुश्री ममता नेताम एंव युवा नेता सोमेश जायसवाल.. के अनुरोध पर ..शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं पर उत्पीड़न पर रोक लगाएं,पाटन के अनुसूचित जाति परिवार के साथ हुई घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं

0

महिलाओं पर अत्याचार एवं अनाचार में छत्तीसगढ़ हो रहा सबसे अग्रणी – भुनेश्वरी ठाकुर

अनुसूचित जाति के परिवार की हुई निर्मम हत्या इस सरकार पर काला धब्बा-सोहदरा ताडेकर

छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ीयो पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों लगाम क्यों नहीं – नंदिनी धाक

लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य,आदिवासी नेता भुनेश्वरी ठाकुर कहा कि इस प्रदेश में 2 साल में महिलाओं पर,आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार,अनाचार पर भूपेश बघेल जी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया,पीड़ा तो इस विषय पर है कि प्रदेश के मुखिया के कान में अभी तक जू तक नहीं रेंग रही वे मौन धारण कर बैठे हुए और लगातार उनकी सरकार अपराधियों को संरक्षण देना का काम कर रहीं बढ़ते अपराध के ग्राफ इस बात को सिद्ध कर ते है पूरे प्रदेश में आज अराजकता का माहौल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

अनुसूचित जाति मोर्चा की नेता व पार्षद सोहदरा ताडेकर ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के तीन महिलाओं समेत 5 सदस्यों की नृशंस हत्या हुई है जो मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र का एक गांव बठेना है हत्या के पास सुसाइड नोट भी पाया गया अनुसूचित जाति समाज इस घटना से डर एवं भय का वातावरण उन पर बना हुआ, साथ ही साथ अनुसूचित जाति समाज सरकार के खिलाफ आक्रोशित भी है छत्तीसगढ़ पर कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा नेत्री नंदनी धाक ने कहा कि यह सरकार शराबबंदी की बात करती है उस पर लाखों करोड़ों रुपया विज्ञापन का खर्च करती है और एक और महिलाओं के लिए अलग से शराब का काउंटर खुलवाने की बात कर रही यह छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य जनक विषय है यह शराब महिलाओं पर अत्याचार का जनक है आज गली गली मोहल्ले मोहल्ले में इस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में शराब बेचने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है यह सरकार छत्तीसगढ़ का विनाश करने में लगी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नारायणपुर में नक्सली हमले में 05 जवान शहीद 12 घायल

0

माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है. ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे. ब्लास्ट के बाद बस पलट गई. इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए | माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है. इस बस में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे. ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो गए हैं. एक वाहन चालक की भी मौत हो गई है. दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. |

जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की घटना धौड़ाई और पल्लेनार के बीच की है. जिस जगह पर यह ब्लास्ट हुआ है वह घना जंगल बतलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित ब्लास्ट के वक्त बस में 24 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 5 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है. हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS