City Media - Page 1610 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1610

ग्राम नैमेड़ साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीणों को हेलमेट देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दिया गया ।

0

दिनांक 22.03.2021 को ग्राम नैमेड़ साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीणों को हेलमेट देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दिया गया ।

नैमेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री कमलोचन कश्यप के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज शुक्ला, नक्शल ऑपरेशन डी एस पी भावेश समरथ ,यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक सतीश ध्रुवे एवं नैमेड़ थाना प्रभारी संजीव बैरागी द्वारा ग्राम नैमेड़ साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीणों को हेलमेट देकर हेलमेट बाईक रैली निकाली गई एवं यातायात नियमों की जानकारी दिया गया तथा यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की |

वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करें।
दो पहिया वाहनों में तीन सवारी नही बैठायें।
चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें।
बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाना।
शराब या मादक द्रव्य का सेवन कर नशे में वाहन न चलाना ।
ओव्हर स्पीड गांड़ी न चलाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

गंगालूर में शासन विरोधी रैली के दौरान कानून व्यवस्था डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को कर्तव्य में बाधा पहुचाने एवं आपराधिक बल प्रयोग में शामिल 01 माओवादी समर्थक गिरफ्तार

0

दिनांक 19.12.2020 को गंगालूर में शासन विरोधी रैली के दौरान कानून व्यवस्था डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को कर्तव्य में बाधा पहुचाने एवं आपारिधक बल प्रयोग में शामिल 01 माओवादी समर्थक गिरफ्तार

एमसीपी के दौरान डीआरजी बीजापुर की कार्यवाही

जिला में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 22.3.2021 को डीआरजी के बल द्वारा एमसीपी की कार्यवाही के दौरान गोरना मनकेली चौक से 01 माओवादी कमलेश बोडडू पिता दयाल उर्फ दियालु बोडडू उम्र 35 वर्ष जाति तेलगा साकिन तेलगापारा कमकानार थाना गंगालूर को पकड़ा गया । पकड़ा गया आरोपी दिनांक 19.12.2020 को गंगालूर में शासन विरोधी रैली में शामिल था जो माओवादियों के उकसाने पर कानून व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को कर्तव्य निवर्हन में बाधा पहुचाते हुये आपराधिक बल का प्रयोग करने की घटना में शामिल था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
उपरोक्त पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तारी उपरांत मननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

बस्तर साँसद मा0 दीपक बैज ने लोकसभा में बस्तर संभाग के हितग्राहियों के लिए बंद केरोसिन कोटा को बहाल करने मांग की

0

आज बस्तर साँसद मा0 श्री दीपक बैज ने नियम 377 के अधीन लोकसभा में बस्तर संभाग के हितग्राहियों का पक्ष रखते हुए प्रश्न किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 7 लाख 48 हजार राशन कार्ड बस्तर संभाग में है इनमें से 3 लाख 56 हजार प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों के पास राशन कार्ड हैं। जिन्हें सिंगल सिलेंडर मिला है वर्तमान में गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केंद्र सरकार ने केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर संभाग में 69 राजीव गांधी ग्रामीण गैस वितरक है जो क्षेत्रफल अनुपात में कम है महंगे सिलेंडर और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के हितग्राहियों के गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर रिफिलिंग कराने में समय लगता है तब तक लाभार्थी खाना पकाने के लिए लकड़ी अथवा केरोसीन का उपयोग करते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया गया है इसलिए उन्हें भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

ऐसे में बस्तर साँसद मा0 श्री दीपक बैज ने बस्तर संभाग के एल.पी.जी. गैस कनेक्शन धारियों राशन कार्ड धारकों का समाप्त केरोसिन कोटा बहाल करने और 1 लीटर के स्थान पर प्रति कार्ड धारक को 5 लीटर केरोसिन दिए जाने की बात रखी।

प्रार्थी का दोस्त ही निकला मोटर सायकल का चोर, कोतवाली पुलिस द्वारा पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मोहन सिंग नाग ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.02.2021 को बस्तर विष्वविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर से प्रार्थी का मोटर सायकल पल्सर 125 ब्लेक कलर क्रमांक-ब्ळ17ण्ज्ञज्ण्4195 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 12.02.2021 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मंे लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, सउनि0 दिलीप मंडल हमराह स्टाफ आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, मआर0क्र0 1019 आभा रंजिता लकड़ा के टीम द्वारा घटना दिनांक को चोरी कर फरार चोर का पता तलाष किया जा रहा था। पता तलाष के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो व आसपास के व्यक्तियों से पुछताछ कर, जानकारी लिया गया। पुछताछ दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि प्रार्थी का दोस्त उक्त वाहन को चला रहा है। उक्त टीम द्वारा पतातलाष कर संदेही गुरूचरण बघेल पिता सुखदेव उम्र 28 साल निवासी बडेआरापुर स्कुलपारा थाना कोडेनार जगदलपुर से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त वाहन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल पल्सर 125 ब्लेक कलर क्रमांक-CG17KT4195 कीमती 50,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी से बरामदः- मोटर सायकल पल्सर 125 ब्लेक कलर क्रमांक-ब्ळ17ण्ज्ञज्ण्4195 कीमती 50,000/-रूपये।
नाम आरोपीः- गुरूचरण बघेल पिता सुखदेव उम्र 28 साल निवासी आरापुर स्कुलपारा थाना कोडेनार जगदलपुर।

आदिवासी बालिकाओं के लिए 100 बिस्तरीय हॉस्टल बनाने का आदेश : 05 माह बावजूद भी भूमि आबंटित नही, शिवसेना ने उठाया आवाज़

0

अवगत होकि बस्तर ज़िला के बस्तानार विकासखण्ड में आदिवासी बालिकाओं के लिए 100 बिस्तरीय हॉस्टल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा आपके अधिकार क्षेत्र में जमीन आबंटन हेतु विधिवत आवेदन किया गया था। इस कार्य हेतु तकरीबन 05 माह बीत गए परन्तु जिम्मेदार अधिकारी द्वारा अब तक भूमि आवंटन नही किया गया है, जिसकारण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य आरंभ नही किया जा सका है। जिसका सीधा असर बाद में निर्माण कार्य में विलंब के रूप में देखने को मिलेगा और यह कहना भी अतिश्योक्ति नही होगी कि आदिवासी बालिकाओं के शिक्षा में भी यह कुछ समय के लिए रुकावट बनेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के बस्तानार विकासखण्ड में आदिवासी बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के प्रयास के तहत सरकार द्वारा 100 बिस्तरीय हॉस्टल निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया इत्यादि हुए 05 माह पश्चात भी आपके विभाग द्वारा इस कार्य हेतु भूमि आबंटन नही किया गया है।

शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि उक्त संबंध में कार्यपालन अभियंता से चर्चा करने हेतु उनके मोबाइल नम्बर पर लगातार विगत 1 सप्ताह से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, परंतु उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों के फ़ोन भी नही उठाया जाते है। उन्होंने उनसे वाट्सएप के माध्यम से दिए ज्ञापन में भविष्य में जनप्रतिनिधियों के फ़ोन उठाने की प्राथना भी किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-1024x1024.jpg

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा इस तरह के कार्य मे जानबूझकर देरी किया जाना उचित नही है। ऐसे अधिकारियों पर उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग किया हैकि बस्तर के आदिवासी बच्चों के शिक्षा हेतु रुकावट ना बनते हुए जल्द से जल्द हॉस्टल निर्माण हेतु भूमि आबंटन का कार्य किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-1-1024x1024.jpg

बस्तर संभाग के 1 लाख 44 हजार 864 किसानों को दी गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौंथी किस्त के तौर पर 86 करोड़ से अधिक की राशि

0

जगदलपुर, 22 मार्च 2021/ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बस्तर संभाग के 1 लाख 44 हजार 864 किसानों को अंतिम किस्त के तौर पर 86 करोड़ 6 लाख 28 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि चारों किस्तों को मिलाकर अब तक 4 अरब 19 करोड़ 99 लाख 91 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चैथे किस्त के तौर पर बस्तर जिले के 24 हजार 895 किसानों को 15 करोड़ 75 लाख 92 हजार, बीजापुर

जिले के 9 हजार 889 किसानों को 7 करोड़ 41 लाख 66 हजार, दंतेवाड़ा जिले के 3 हजार 259 किसानों को 1 करोड़ 34 लाख, 61 हजार, कांकेर जिले के 67 हजार 116 किसानों को 38 करोड़ 98 लाख 72 हजार, कोंडांगाव जिले के 28 हजार 59 किसानों को 16 करोड़ 37 लाख एक हजार, नारायणपुर जिले के 3 हजार 684 किसानों को 2 करोड़ 10 लाख 79 हजार और सुकमा जिले के 7 हजार 962 किसानों को 4 करोड़, सात लाख 57 हजार रुपए का भुगतान सीधे खाते में राशि डालकर की गई है।

मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर नगर पालिका द्वारा कार्यवाही जारी, 55 लोगों पर लगाया 5500 रूपये का जुर्माना

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों एवं हाट-बाजारों पर लोगों द्वारा बिना मास्क के पाये जाने पर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने वाले, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ निरंतर सघन अभियान चलाया जाकर जुर्माना किया जा रहा है। नगर पालिका के दल द्वारा आज ऐसे 55 लोगों कार्यवाही कर 5500 रूपये जुर्माना वसूला गया है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सार्वजनिक स्थानांे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के नागरिकों एवं दुकानदारांे से आग्रह करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाये प्रतिष्ठानों का संचालन न करें। साथ ही स्वयं एवं दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।

नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र के नेतृत्व में हुआ प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का भव्य स्वागत, बाईक रैली कर युवा नेताओं का हुआ जिला आगमन

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी जी व राष्ट्रीय सचिव छग सहप्रभारी एकता ठाकुर जी , विधायक चंदन कश्यप जी, प्रदेश उपाध्यक्ष चकेस्वर गढ़पाले जी, प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सुशील मौर्य जी,पीसीसी महासचिव रजनु नेताम जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंड जी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी जी, राजेश दीवान जी, नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस सम्मलेन में हुए शामिल, युवाओं ने अपने नेताओं का स्वागत बाईक रैली के साथ जोरदार स्वागत कर प्रोग्राम स्थल तक लेकर पहुँचे जहाँ हज़ारों की संख्या में युवा कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव ने जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक भी ली और आगे के कार्यक्रम प्रणाली की रूपरेखा तैयार कर सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व सदस्यों की बधाई भी दी।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र जी के नेतृत्व में हुआ सफल कार्यक्रम का आयोजन

पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ति नेताम जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी जी, जनपद अध्यक्ष पंडिराम वड्डे जी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी शेख़ तौहिद, गुड्डू राव, संजय राय, पिंटू गुप्ता, अजय देशमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन में मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी लालूराम कोर्राम, किरण कुमार वड्डे, सुकमन कोर्राम, मनोज सेन, पप्पू ठाकुर, बोधन देवांगन, उमेश कर्मा, बिट्टू नेताम, युवराज साहू, दिनेश कर्मकार, आकाश ठाकुर, रामेश्वर शोरी, मोहन शोरी, मुकेश नाथ, संनवा पोताई, सैफ मेनन, तुषार पाल, शोबी पोताई , तामे उसेंड, सनी सिन्हा, दीपक कुमार, देवानंद बेसरा, रमलू कोर्राम, प्रमामणद दुग्गा, रामधर सलाम, तरुण देहारी, बसन्त देहारी, जयलाल सलाम, शोबी समरथ, सोमधर गावड़े, अमर पोताई ,अनिल नुरेटी, दलसाय सलाम, जयमान यादव, आकाश भद्र, शिवेंद्र समरथ सुश्री गंगा शोरी, कल्पना देहारी, मालती उमर पटेल, सहित हज़ारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर

बस्तर से विकासखण्ड स्तरीय समन्वय बैठक का हुआ शुभारंभ। वहीं बस्तर व बकावण्ड विकास खण्ड स्तरीय समन्वय बैठक की आयेजन किया गया ।

0

महात्मा गांधी का सपना था कि ग्राम पंचायतें स्वावलंबी हों और ग्राम सरकार सशक्त हो। गांधी जी का यह सपना सभी अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को कर्मठतापूर्वक कार्य करने और गांवों में रहने वाले लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाकर पूरा किया जा सकता है। यह बातें कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने बस्तर एवं बकावण्ड में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय समन्वय बैठक में कही।

साथ ही साथ लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए गांवों में व्याप्त नशाखोरी, मुर्गालड़ाई, फिजुलखर्ची को भी रोकना आवश्यक है। इसके साथ ही नारियों को भी सम्मान देना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम सभाओं के माध्यम से अभियान चलाए जाने की आवश्कता बताई।कमिश्नर ने बेहतर समाज के निर्माण के लिए लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में जल संरक्षण, शासकीय भूमि की सुरक्षा और लोगों को रोजगारमलक कार्यों से जोडने की जरुरत है। गांवों में विकास के पहिए को गति देने के लिए ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम सभा के सदस्यों के बीच सेतु का कार्य करने के लिए ग्राम विकास एवं न्याय समिति का गठन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि ग्राम पटेल की अध्यक्षता में गठित इस समिति में ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि एवं गांव में निवासरत विभिन्न समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो गांव के विवाद का निपटारा करने के साथ ही शासकीय योजनाओं के लिए हितग्राहियों के चयन में मार्गदर्शन देंगें गांवों में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मछलीपालन, पशुपालन, सामुहिक बागवानी और खेती आदि गतिविधयों पर जोर देते हुए कहा कि हर हाथ को रोजगार के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही अवसर दिए जाने की भी आवश्यकता है।

कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों में प्रति सप्ताह ग्रामीण सचिवालय और प्रत्येक 15 दिन में विकासखण्ड मुख्यालय में विकासखण सचिवालय का आयोजन करने, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने और अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने के साथ ही इसकी जानकारी अपने नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही नए कब्जों पर भी तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों तक पहुंचने जलमार्गों के रास्ते में बनाए गए अवरोधों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे गांवों में जलस्तर में वृद्धि हो सके। गांवों में जल संरक्षण के लिए सोख्ता एवं बड़े तालाबों के निर्माण की आवश्यकता भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि बड़े तालाबों के निर्माण से लोगों को मछलीपालन जैसी गतिविधियों से लोगों की आय भी बढ़ेगा और पंचायतों का राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने गांवों में अधिक से अधिक फलदार और औषधीय पौधों को रोपने की आवश्यकता बताई, जिससे लोगों की आय बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही फल, वनोपज, कृषि उपज के प्रसंस्करण के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गोठानों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगारमूलक कार्य संपादित किए जाने की आवश्यकता बताई। सभी किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दोना-पत्तल जैसे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की बात उन्होंने कही।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों में बेहतर तालमेल से ही होगा गांवों का विकास : चंदन कश्यप

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे अधिक सशक्त है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि सरपंच और सचिवों में बेहतर समन्वय से ही गांवों का बेहतर विकास हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ग्राम विकास के सपने को साकार करने के लिए सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।
बस्तर में आयोजित समन्वय बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वेदमती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, एसडीएम गोकुल रावटे सहित जनपद पंचायत बस्तर सीईओ जनपद पंचायत बकावण्ड सीईओ एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन-मोटर सायकल का पता तलाष कर, प्रार्थी को सुपुर्द किया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी जितेन्द्र कुमार बघेल ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 19.03.2021 के सुबह, प्रार्थी राजीव थे्रड दुकान के पास से इनकी मोटर सायकल क्रमांक-ब्ळण्17ण्ज्ञण्5418ण् को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-1024x1024.jpg

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक हमराह आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम एवं हिमांषु यादव डाॅयल-112 द्वारा शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से उक्त वाहन का खोजबीन किया गया। पतासाजी दौरान दिनांक 21.03.2021 को पुराना पुल के पास मोटर सायकल क्रमांक- CG.17.K. 5418 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेष करने पर तस्दीक पष्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS