असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बारपेटा जिला के सुरुक्षेत्री में कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन सीकदार के पक्ष में वोट अपील करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी संजय जैन ने ऐसा ओजस्वी भाषण दिया जिसके लिए उन्होंने जमकर ताली बटोरी। आज ऐसा क्षण सुरूक्षेत्री के बारबारा में यह मंजर नजर आया। विधायक प्रत्याशी जाकिर हुसैन सीकदार के पक्ष में भाषण दिया और सिकदार को जनता का सच्चा हितैषी
बताया। ज्ञात हो कि संजय जैन अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार नेतृत्व में असम विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहें हैं जिनके मार्गदर्शन में तीन मंडल में मैराथन बैठक आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग विषयों पर नेतागण अवधेश गौतम, सत्तार अली, योगेश पानीग्राही ने भी अपनी बातों को भी सामने रखा।इस दौरान सुब्बाराव, अवधेश झा, राजीव पिल्ले व दुर्योधन कश्यप उपस्थित थे।
आज रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ का फाइलन मैच इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है जहाँ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर के श्रीलंका को 182 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। इस रोमांचक मैच को देखने बस्तर साँसद मा0 दीपक बैज जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप,पुत्र सूर्यांश बैज,पूनम बैज,शेख वसीम एवँ अन्य साथी पहुँचे।
रायपुर : लोधी सेना”राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश लोधी (जहागीराबादअलीगढ़ रोड,बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. विपिन जंघेल लोधी को “लोधी सेना” के प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ राज्य) पद पर मनोनित किया है
रायपुर निवासी विपिन जंघेल लोधी युवा समाज सेवक है समाज के प्रति उनकी लगन और सेवा भाव के देखते हुए उन्हें यहमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज और संगठन तामाम पदाधिकारी ने विपिन लोधी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपिन लोधी युवा कर्मठ समाज सेवक है
इनकी नियुक्ति से और भी युवा समाज सेवा के उद्देश्य से आगे जुड़ेंगे लोधी समाज को नई दिशा मिलेगी …
विपीन लोधी ऐसे ही समाज के गौरव के लिए कार्य करते रहे ,,, समाज हित कार्य के लिए हमरा पूरा छत्तीसगढ़ लोधी समाज आपके साथ है।
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने यातायात विभाग लाख प्रयास करे किन्तु रसूखदार व्यापारी की दबंग के चलते यातायात विभाग कर्तव्य विमुख हो जाता है | शहर के विधायक के निवास के सीधे गीदम चौक की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर व्यापारी अतिक्रमण कर अपना सामान फैलाये रखते है | जिससे आम लोगों को चलने के साथ साथ कभी कभी बड़ी दुर्घटना घटने की सम्भावना बनी रहती है | बस्तर जिले के विभिन्न सरकारी निर्माण एजेंसी के माध्यम से ठेकेदार शहर में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य को प्रगति दे रहे है | किन्तु अकसर यह देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान लगने वाले मटेरियल ईट रेती छड़ को निर्माण कार्य करने वाले कर्मचारी सांध्य पहर वहीँ छोड़कर चलते बनते है | जिस कारण रात्रि पहर कई बार अनजाने में लोग इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है | शहर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जिन ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ किया है उनके ही कुछ मातहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर गिट्टी रेती छड़ सप्लाई करने की दुकान खोलकर सड़कों के आवागमन को प्रभावित कर रहे है |
मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुछ नामचीन ठेकेदार जो बस्तर के कांग्रेस और भाजपा नेताओं के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है इनके द्वारा कमिशनर ऑफिस के पीछे के अलावा अतिथि होटल के पास के साथ साथ धर्मपुरा रोड पर अपनी दुकानदारी चला कर शहर के व्यवस्था को प्रभावित किए जा रहा है | पिछले दिनों इस मामले पर कुछ समाचार सामने आने पर लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का कहना है कि इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार है उन्हें समय समय पर ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर दण्डित करना चाहिए लेकिन प्रभारियों का यह भी कहना हास्यास्पद लगा कि सबको साथ में लेकर चलना चाहिए आपसी बात से मामला को सुलझा लेना चाहिए | इस मामले पर निगम आयुक्त का कहना है कि पहले उन्हें समझा कर ऐसा करने से मना किया जायेगा लेकिन उनके नहीं मानने पर उसके खिलाफ नगर निगम के द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी |
रायपुर – कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर से बंद करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें कोरोना के हालातों पर समीक्षा की गई। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सीनियर अफसर भी मौजूद रहे। वहीं, स्कूल शिक्षामंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि अभी परीक्षाओं को लेकर फैसला स्पष्ट नहीं है। बोर्ड और बाकी सभी परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी।
मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि ..
“प्रदेश में कोरोना का दूसरे दौर का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है, हमलोग देश में छठे स्थान पर आ गये हैं, ये चिंता का विषय है, आज मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच निर्देश दिया गया है कि स्कूल, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्र जो खुल रहे थे, उसे तत्काल बंद किया जायेगा। साथ चीफ सिकरेट्री को निर्देशित किया गया है कि वो कलेक्टरों के साथ बैठक कर कोरोना के मद्देनजर और होली के संदर्भ में विस्तृत गाइडलाईन जारी करेंगे”
रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर सख्त निर्देशों का पालन करना जरूरी हो गया है। इसलिए होली के मद्देजर और कोरोना के मद्देनजर तुरंत चीफ सिकरेट्री को कलेक्टरों के साथ बैठक कर समुचित दिशा निर्देश जारी करने को कहा है गया है। होली के साथ ही शादी, अंत्येष्टि और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के संबंध में जल्दी ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चे आने लगे थे, उन्हें पोषण आहार दिया जा रहा था, स्कूल में बच्चे भी आ रहे थे, सरकार ने निर्देश दिया है कि स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद किये जायेंगे, जरूरी परीक्षाएं सिर्फ आनलाइन ही होगी, साथ ही कक्षाएं भी आनलाइन ही संचालित होगी”
संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा का प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक नगर प्रशासक टाउनशिप राजहरा से मिला जिसमें यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर ; कोषाध्यक्ष आर पी बरेट ; कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू; कुलदीप सिंह ; श्रीनिवासलु मिले महाप्रबंधक नगर प्रशासक श्री व्ही के श्रीवास्तव से टाउनशिप की समस्याओं को कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू ने कहा कि टाउनशिप के सभी सेक्टरों के अंदर बहुत सी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है अनेक बार विद्युत विभाग में शिकायत करने पर भी उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिसके कारण सड़कों पर अंधेरा रहता है और दुर्घटनाएं हो रही है। सहायक महाप्रबंधक श्री एम डी झा से स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने हेतु चर्चा हुई थी ।उन्होंने बताया की टाउनशिप विद्युत विभाग में स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस के लिए समान नहीं है। जैसे की बल्ब ; चौक ; इग्निटर ; लाइटिंग फिक्सर आदि.
राजेश कुमार साहू ने कहा कि क्वार्टर में सीपेज की समस्या को दूर करवाने के लिए तार फेल्टिंग का कार्य चल रहा है ठेकेदार ने कुछ क्वार्टर में टार फेलटिंग के लिए छतों को छील दिया है . लेकिन उसमें टार फेलटिंग को नहीं बिछाया गया है जिसके कारण उन क्वार्टरों में रहने वालों की समस्या और बढ़ गई है. अभी बीच-बीच में बारिश भी हो रही है जिसके कारण उन क्वार्टरों में रहने वालों को बहुत परेशानी हो रही है इसलिए आप तुरंत प्राथमिकता से ठेकेदार से करवाने का निर्देश दें
महाप्रबंधक नगर प्रशासक श्री व्ही के श्रीवास्तव ने कहा कि स्ट्रीट लाइट को सुधारने के लिए सामानों की व्यवस्था की जा रही है जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइट को सुधार दिया जाएगा |
जिन क्वार्टरों के छतों में सीपेज की समस्या को ठीक करने के लिए की जा रही टार फेल्टिंग के बारे में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिन क्वार्टरों की छतों को छील दिया गया है उसे मरम्मत करवा दिया जाएगा उन्होंने तुरंत अपने अधीनस्थ अधिकारियों को ठीक करवाने के निर्देश दिया
भाजयुमो के प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा है व्यापक जन समर्थन
बालोद,,,, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपडा ने पीएससी के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस संस्थान का काम युवाओं के भविष्य को बनाने का वही संस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब पीएससी का मलतब ही पाॅलिटिकल सेटिंग कांग्रेस तो नहीं हो गया है जहां पर लगातार अनियमितता व गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार आ रही है लेकिन इस पर पीएससी की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस की सरकार जब प्रदेश में थी तब कमोबेश पीएससी को लेकर यही हालात थे जो अब निर्मित हुए है। पीएससी की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगने से राज्य के सारे भर्ती परीक्षा संदेह के दायरे में है जिससे पूरे देश में पीएससी की क्रेडिबिलिटी प्रभावित हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य नितेश मोंटी यादव ने कहा कि युवाओं के बलबूते पर आईं ये सरकार आज युवाओं को छलने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही भूपेश बघेल जी की सरकार में जब चाहे कोई भी डिप्टी कलेक्टर बन जाता है जब चाहे जो बिना पीएससी में बैठे पात्र हो जाता है आने वाले समय में युवा मोर्चा हस्ताक्षर अभियान के बाद रायपुर में पीएससी भवन का घेराव करेगी और युवाओं के साथ अत्याचार होने नहीं देगी पीएससी और छत्तीसगढ़ सरकार की मिलीभगत उजागर करेगी |
युवा नेता कमलेश वाधवानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीएससी के कार्यप्रणाली से आक्रोशित युवा आंदोलनरत हैं। भाजयुमो द्वारा प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस दिशा में पूरे प्रदेश में जन आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा करके सत्ता में आयी कांग्रेस सत्ता सुख में मस्त है और युवा इस आस में है कि आखिरकार बेरोजगारी भत्ता प्रदेश की सरकार कब देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को दिए जाने 6000 करोड़ रुपए की राशि अब भी शेष है जिसे बेरोजगारी भत्ता के स्वरूप में देना था। लेकिन इस सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है और उसके बाद लगातार युवाओं के साथ अहित कर रही है जिसका जवाब वक्त आने पर छत्तीसगढ़ के युवा जरूर देंगे
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नारायणपुर जिले की युवा मोर्चा युवाओं के हित में 10 सूत्री मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान करने मैदान में उतरी हुई है महाविद्यालय में छात्र छात्राओं कंपटीशन परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं सहित बेरोजगार युवक युवतियों से मिलकर प्रदेश सरकार का कारनामा उनके समक्ष रखते हैं और उन से हस्ताक्षर ले रहे हैं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जैकी कश्यप ने कहा कि प्रदेश के युवा कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और प्रदेश की सरकार द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं में लापरवाही की बात सामने आती है तो यह युवाओं के साथ अन्याय है छत्तीसगढ़ में तो पीएससी को सरकार द्वारा खिलौना बना कर रखा गया है जो भी चाहे हरकत किए जा रहे हैं जैकी कश्यप ने कहा कि एक ओर सरकार न नौकरी उपलब्ध करा रही है युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है दूसरी और अगर पीएससी जैसी परीक्षा भी निकलती है उसमें इस तरह का भ्रष्टाचार होना साफ दर्शाता है कि प्रदेश की सरकार युवा वर्ग की हितेषी नहीं है वह सिर्फ खानापूर्ति कर झूठे वादों के दम पर आए सरकार बदलापुर की सरकार बनाकर तबादला उद्योग की सरकार बनाकर दारू उद्योग कि सरकार बना कर अपना समय निकालना चाहती है आज युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए भटक रहा है सरकार आने के 2 साल बीत जाने के बाद भी आज छत्तीसगढ़ में किसी भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है इसको लेकर ही प्रदेश स्तरीय जल्द ही आंदोलन किया जाएगा और 2023 में सरकार को उखाड़ फेकने की तैयारी कर ली गई है आज के हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से श्री पंकज जैन जी राकेश तावड़े मयंक जैन दीपेंद्र संतोष नुरेटि बिट्टू अंगिरा पप्पू निषाद नरेंद्र शोरी विनोद छोटे पाजी रेहान खान हेमंत सोनवानी सही अन्य युवा मोर्चा के साथी मौजूद थे।
जगदलपुर। कोरोना टीकाकरण के लिए आमजन को जागरूक करने व अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक देंगे व कोरोना से बचाव के लिए लोगो को प्रेरित करेंगे। प्रदेश संगठन के दिशानिर्देश पर भाजपा द्वारा कोरोना टीकाकरण कराने महाअभियान चलाया जायेगा। इस उद्देश्य को कार्यरूप देने आज भाजपा जिला कार्यालय में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने ली व इस पुनीत कार्य में कार्यकर्ताओं से प्राणप्रण से जुटने आह्वान किया। जिले के सभी 11 मण्डलों में कोरोना टीकाकरण को गति देने पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं। बस्तर जिले के टीकाकरण अभियान का प्रभारी भाजपा महामंत्री रामाश्रय सिंह को बनाया गया है।
आज बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र मानव सेवा है। कोरोना विश्वव्यापी महामारी है, जिसने बीते एक वर्ष में करोड़ो लोगो की जान ले ली। ऐसे कठिनतम समय में भाजपा कार्यकर्ता मानव सेवा का प्रतीक बने, यह इस अभियान का उद्देश्य है। श्री मण्डावी ने कहा कि भयावह कोरोनाकाल की विषम परिस्थतियों में भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाला है, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन भारत ने तैयार की और अब संपूर्ण देश में सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। हम प्रधानमंत्री श्री मोदी को साधुवाद प्रेषित करते है। महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता योजना बनाकर टीकाकरण को गति देने प्रयास करें, जनसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डे ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगो का सहयोग करे व जानकारी प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डे ने किया व आभार प्रदर्शन नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, अविनाश श्रीवास्तव ,रामकुमारी यादव, आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, मनोहरदत्त तिवारी, राकेश तिवारी, मनोज पटेल,राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी,शंभूनाग, महेन्द्र पटेल, ममता पोटाई, त्रिवेणी रंधारी, शशिनाथ पाठक, गणेश काले, अभय दीक्षित, विक्रम सिंह यादव, मनोज जंघम, रवि कश्यप, प्रितेश राव, शिरिष मिश्रा, आलेख तिवारी, अभिषेक तिवारी, विनय राजू, प्रकाश झा, ब्रिजेश शर्मा, आशुतोष पाल, आनंद झा, आदित्य दीक्षित, नितेश सिंह चैहान, अमरनाथ झा, संजय चंद्राकर, शुभेन्द्र भदौरिया, जसप्रीत सिंह, ओमप्रकाश पासवान, रमेश नायडू, मयंक जैन, रमेश मोरला, रमन चैहान, अतुल सिन्हा, विक्की साहू, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, योगेश शुक्ला, सोमारू राम जांगडे, किरण सेन, कुसुम परिहार, रीता राठौर, रीना घोष, बिजली वैद्य, गीता नाग, चमेली यादव, भुवनेश्वर धु्रव, अनिमेष सिंह चैहान, पी लोकेश्वर, सुखचंद बघेल, आदित्य शर्मा, चमेली जिराम, मयंक जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
बस्तर साँसद दीपक बैज दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हो चुके है। वे रायपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी के साथ दन्तेवाड़ा (डी एम एफ) की बैठक में होंगे शामिल। साथ ही एयरपोर्ट में केदार ढेक साँसद प्रतिनिधि बस्तर आशिष मिश्रा वेदप्रकाश लाला भी रहे मौजूद
बड़ी बैठक
दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल व बस्तर साँसद दीपक बैज दन्तेवाड़ा (डी एम एफ) की बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही अधिकरियों से रही चर्चा