City Media - Page 1612 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1612

लकड़ी तस्करों ने यात्री प्रतीक्षालय को भी नहीं बख्शा

0

बारसूर सामान्य वन क्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर की वन माफियाओं से सांठगांठ

सामाजिक वानिकी में वनपाल पद से पदोन्नत होते ही दे रहा अवैध कटाई को अंजाम

जगदलपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा मंडल के बारसूर क्षेत्र में पदस्थ एक डिप्टी रेजर के लकड़ी माफिया से मिलीभगत कर सागौन पेड़ की कटाई का मामला आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक वानिकी विभाग में वनपाल के पद पर पदस्थ यह कर्मचारी पिछले छह माह पूर्व ही प्रमोशन होकर डिप्टी रेंजर के रूप में बारसूर सामान्य वन क्षेत्र में पदस्थ हुआ था। इसकी पदस्थापना के साथ ही इसके अधिनस्थ कर्मचारी इसकी वन माफियो से संलिप्तता से काफी परेशान हो गये है। पिछले दिनों ही बारसूर वनक्षेत्र में कुछ सागौन वृक्ष की कटाई करा कर उसे पार करा देने की घटना की शिकायत इसी के सहकर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों को की गई है लेकिन वन विभाग में अपना उच्चाधिकारियों को पहचान का रूतबा दिखाकर यह डिप्टी रेंजर मानमान रूप से इमारती वृक्षों की कटाई को अंजाम दे रहा है। इस डिप्टी रेंजर के बारे में य भी कहा जा रहा है कि प्रमोशन के पश्चात बारसर में अपना कार्यभार संभालने के बाद भी इसमें अपना जगदलपुर मुख्यालय स्थित सरकारी आवास खाली नहीं किया है जबकि शासन के नियमानुसार स्थानांतरण के पश्चात उनका सरकारी आवास खाली करना होता है।

बारसूर रेंज के बारसूर से छिंदनार मार्ग पर स्थित मुकडीमावली माता के प्रांगण पर बने यात्री प्रतीक्षालय के उपर लकड़ी तश्करों ने एक विशाल सागौन के पेड़ को काट कर गिराया गया है, विशाल सागौन के पेड़ प्रतीक्षालय के उपर गिरने से प्रतीक्षालय पुरी तरह से छतो ग्रस्त हो गई है।

मुकड़ीमावली माता के पुजारी ने बताया कि यह प्रतीक्षालय सभी आने-जाने वाले राहगीरों के लिए बनाया गया था,जो कि बरसात हो या गर्मी के मौसम में जो भी व्यक्ति इधर से आवागमन करता हो इस प्रतीक्षालय में विश्राम करने के लिए जिला प्रशासन से मांग कर निर्माण कराया गया था। वनकर्मी है बेखबर,पुरा जंगल तस्करों के हाथों में

जिसको लकड़ी तस्करों ने पेड गिराकर नुकसान कर दिया। इधर अभी तक वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही भी नहीं किया जा रहा है। जब कि कीमती लकडी सागौन प्लांट भी पूरी तरह से तश्करों ने अंडर में चल रहा है,दिन दाड़े पार हो रही लाखों रुपए की लकड़ियां इधर पलट कर नहीं देखते वन कर्मचारी कई लकड़ियां पहंची गांव व शहर तक इसी जंगल से।

कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घण्टे में महिला के गुम समान को ढूंढ निकाला, गुम समान पा कर महिला ने कोतवाली पुलिस का किया धन्यवाद…

0

जगदलपुर:- एक महिला की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए कोतवाली Ti एमन साहू ने उस महिला की शिकायत का निराकरण कर दिया है।

कुछ ही घण्टो में कोतवाली पुलिस ने महिला के पर्स से गुम सामान को महिला को सुपुर्द कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली ti एमन साहू ने बताया कि महिला विमला दास द्वारा थाने में उपस्थित हो कर पर्स गुम होने की शिकायत की गई थी, पर्स में जरूरी दस्तावेज सहित कई अन्य सामानों का जिक्र किया गया था, तत्काल वार्ड प्रभारी गायत्री तारम को जिम्मेदारी दी गयी, वार्ड प्रभारी द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर आस पास के लोगो एवम सीसीटीवी फुटेज को देखकर महिला के गुम सामान को ढूंढ निकाला।

अपनी सामान को पा कर महिला ने कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू सहित वार्ड प्रभारी गायत्री तारम एवम कोतवाली पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मेरे पति की मौत महज हादसा नहीं सोची सुनियोजित हत्या। बस्तर आईजी से न्याय की गुहार लगा रही पत्नी

0

जगदलपुर । मेरे पति की मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है का आरोप लगाते हुए मृतक लक्ष्मी प्रसाद बघेल की पत्नी सारिका बघेल ने इसकी समुचित जांच की मांग पुलिस महानिरीक्षक से की है अपने दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरे पति की मौत महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्लानिंग मर्डर है इसकी पुष्टि इन बातों से होती है कि उनकी दुर्घटना के 2 दिन पूर्व 15 जनवरी 2021 को जब मेरे पति किसी कार्य बोधघाट रोड स्थित वेल्डिंग दुकान में बैठे थे तब एक महिला समेत पांच लोगों ने मेरे पति को दुकान में घुसकर उनको मारने का प्रयास किया था मैंने स्वयं मौके पर देखा कि एक महिला के साथ 5 लोग मेरे पति को मारने का प्रयास कर रहे थे मैंने आनन-फानन में इसकी सूचना बोधघाट पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने के पूर्व व महिला और 3 लड़के फरार हो गए। मौके पर मोनू और करण को धारदार हथियार समेत पुलिस ने मौके पर पकड़ा उक्त महिला जिसे फूलों के नाम से वे लड़के जानते थे, तीन लड़कों के साथ भागने में सफल रही ।आवेदिका सारिका बघेल ने यह भी बताया कि मेरे पति पर हमला करने वाले दो लड़के मोनू और करन को छुड़ाने आनंद ढाबा जगदलपुर के संचालक अशोक आया जो कि आनंद ढाबा के संचालक का पुत्र है, उसने पुलिस को बताया कि यह दोनों मेरे ढाबा में काम करते हैं इनके और मेरे पति स्व. लक्ष्मी प्रसाद बघेल के बीच ग्राम बेलगांव उड़ीसा के जमीन से संबंधित मामला है । मैं इनका आपसी समझौता कराकर मामले को समाप्त कर दूंगा यह कह कर उसने मेरे जेठ एवं मेरे पति को समझा-बुझाकर थाने से ले आया लेकिन मेरी जानकारी में उक्त मामले का कोई समाधान नहीं निकला।

आवेदिका सारिका बघेल ने फिर दूसरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के 1 माह पश्चात 17 फरवरी बुधवार रात 11 बजे एक फोन आने पर मेरे पति लक्ष्मी प्रसाद बघेल ने मेरे जेठ के बेटे नीलांबर एवं उनके मित्र सीनू राव को कहा कि आ रहा हूं कहकर घर से निकले वह निकलते वक्त फोन पर किसी से कह रहे थे कि आ रहा हूं और अकेले आ रहा हूं कह कर निकल गए। ठीक उसके दूसरे दिन गुरुवार सुबह 5 बजे मेरे पति लक्ष्मी प्रसाद बघेल के फोन पर से मेरी बड़ी ननंद के पति का फोन आया जिसमें मुझे बताया गया कि एक व्यक्ति का एक्सीडेंट ग्राम भिरलिंगा बस्तर रोड में हुआ है जो मर चुका है। जब मैं वहां से थाना बस्तर पहुंची तो देखा कि मेरे पति मृत अवस्था में वहां पड़े थे । घटनाक्रम के दौरान जो कि मुझे नाटकीय लगा मैंने थाने के अंदर जाकर बताया कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि किसी साजिश के तहत की गई हत्या है तब थाने में उपस्थित सिपाहियों ने मुझे चुप करा दिया। मैंने बार-बार एक माह पूर्व घटित घटना का विवरण थाने में उपस्थित लोगों को दी , लेकिन मेरे तमाम प्रकार के अनुरोध का उनके ऊपर कोई असर नहीं हुआ उन्होंने ना मेरा ना मेरे जेठ का उस दिन या उसके बाद से अब तक कोई बयान नहीं लिया थाने से अब तक कोई जानकारी या रिपोर्ट हेतु नहीं बुलाया गया। दुर्घटना की जगह मेरे पति की बुलेट क्रमांक 10 जे 1313 के गिरने से मुझे मेरे परिवार वाले को अब तक यह समझ नहीं आ रहा है कि मेरे पति की मौत एक सामान्य सी दिखने वाली दुर्घटना में हो गई ।इस मामले को लेकर मेरे द्वारा बार-बार बस्तर पुलिस से जानकारी मांगी जा रही है लेकिन उनके द्वारा मुझे लगातार नकारात्मक जवाब दिया जा रहा है जिससे मुझे लग रहा है कि किसी नाटकिय घटनाक्रम को दर्शा कर मेरे पति लक्ष्मी प्रसाद की हत्या कर दी गई है ।इन सारे मामलों में 15 जनवरी 2021 को मेरे पति को मारने आए महिला एवं 5 लड़कों के साथ उसे छुड़ाने आने वाले आनंद ढाबा के संचालक के पुत्र अशोक कुमार की भी इस मामले में किस प्रकार की मिलीभगत है उसकी भी जांच किए जाने की मांग उन्होंने बस्तर रेंज के आईजी से की है। इस सारे घटनाक्रम के दौरान इस प्रतिनिधि ने पाया कि जनवरी 15 /2021 को घटित साधारण घटना जिसे जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा था के कारण ही 17 फरवरी 2021 को घटी घटना में लक्ष्मी प्रसाद बघेल की मौत का मामला कई प्रकार के संदेह को जन्म देता है ।पुलिस अगर ढाबा संचालक के पुत्र से कड़ाई से पूछताछ करती है तो जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और मृतक की पत्नी सारिका बघेल को घटना से संबंधित मामले में न्याय मिल सकेगा।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही

0

अवैध गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार।

50 किलोग्राम गांजा कीमती 2,50,000/-रूपये को जप्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ 20(ख) एन0डी0पी0एएस0 एक्ट की गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक  दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि0 नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ प्र0आरक्षक चोवादास गेंदले,आरक्षक बबलु ठाकुर,रवि सरदार,देवेन्द्र सिन्हा,रविन्द्र ठाकुर, दीपक कुमार सायबर सेल के टीम द्वारा दिनांक 20.03.2021 को जरिये मोबाईल के मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने पास में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर आसना चैक जगदलपुर से रायपुर जाने के लिये बस का इंतजार कर रहे है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये अनुसार स्थान फारेस्ट नाका के पास आसना जगदलपुर पहुंचा, जहाॅ पर दो व्यक्ति मिले जिनके पास में सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी मिला जिनसे पुछताछ कर तस्दीक किया गया। पुछताछ करने पर अपना नाम-1. तपन बघेल पिता अंगद बघेल जाति चंडार उम्र 34 साल नि0 बजावंड बुनकरपारा थाना नगरनार जिला-बस्तर (छ0ग0) 2. हरिराम ठाकुर पिता गैलू ठाकुर उम्र 30 साल जाति धाकड़ नि0 तारापुर छेदपारा, थाना नगरनार जिला-बस्तर (छ0ग0) का रहने वाला बताये। जिनके पास में मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाषी पष्चात छिपाकर रखे दोनो संदेहियों के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरे कुल 50 किलोग्राम कीमती-2,50,000/-रूपये, एक कीपेड मोबाईल एवं नगदी रकम कुल 840/-रूपया को आरोपियो तपन बघेल, हरिराम ठाकुर के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एएस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 94/2021 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।   

नाम आरोपी-          

1. तपन बघेल पिता अंगद बघेल जाति चंडार उम्र 34 साल नि0 बजावंड बुनकरपारा थाना नगरनार जिला-बस्तर (छ0ग0)।

2. हरिराम ठाकुर पिता गैलू ठाकुर उम्र 30 साल जाति धाकड़ नि0 तारापुर छेदपारा, थाना नगरनार जिला-बस्तर (छ0ग0)।   

बरामद- एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरे कुल 50 किलोग्राम कीमती-2,50,000/-रूपये, एक कीपेड मोबाईल एवं नगदी रकम कुल 840/-रूपया।

सिंघानिया इंटरप्राइजेज के द्वारा गौण खनिज अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध मुरुम उत्खनन के मामले में तहसीलदार द्वारा बड़ी कार्यवाही

0

बालोद जिला के डौंडीलोहारा ब्लॉक के सबसे बड़ी खबर सिंघानिया इंटरप्राइजेज के द्वारा गौण खनिज अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है व तहसीलदार व सुरेगांव थाना प्रभारी अमित तिवारी द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है |  घीना ग्राम पंचायत में शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा कर कर रहा था मनमानी व घीना ग्राम पंचायत के इस जगह को बना डाला था अवैध मुरुम उत्खनन कर बना डाला था बांध |

सिंघानिया इंटरप्राइजेज द्वारा विना किसी रॉयल्टी के दिन रात मुरुम का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था | किसानों के खेत खलिहान को बाँध का रूप दे दिया गया ना तो इसके लिया किसी प्रकार का एनओसी लिया गया और ना ही ग्राम पंचायत से किसी प्रकार की स्वीकृति ली गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking कोरोना टीका लगने के बाद वृद्ध की हुई मौत

0

भानुप्रतापपुर – दुरगुकोंदल विकासखण्ड के ग्राम हामतवाही का है मृतक |

मृतक की तबियत बिगड़ने के बाद दुरगुकोंदल अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा था अचानक उसी दौरान तबियत ज्यादा बिगड़ जाने से वृद्ध की मौत हो गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भानुप्रतापपुर
– दुरगुकोंदल विकासखण्ड के ग्राम हामतवाही का है मृतक
| मृतक की
तबियत बिगड़ने के बाद दुरगुकोंदल अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा था अचानक उसी
दौरान तबियत
ज्यादा
बिगड़ जाने से वृद्ध की मौत हो गई |

ग्रामीणों के निस्तारी हेतु तालाब पर रसूखदार द्वारा कब्ज़ा जमाया जा रहा

0

जगदलपुर ।बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत कविआसना में ग्रामीणों के निस्तारी हेतु तालाब का निर्माण किया गया था जिसे ग्राम के रसूखदार द्वारा कब्जा कर लिया गया है और ग्रामीणों को इस तालाब में नहाने व मछली पालन ना करने दबाव बनाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत कविआसना के ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब वर्षों पुराना है। इस तालाब में गांव के सभी ग्रामीण नहाते हैं और सभी के सहयोग से इस में मछली पालन का कार्य किया जाता है। ग्रामीणों ने साथ यह भी बताया कि सन 2017 से गांव का एक रसूखदार इसे अपना तालाब बताकर मछली पकड़ने का काम कर रहा है । ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों को अपनी ओर कर लिया है और मछली पालन का आवेदन तैयार कर ग्रामीणों के हस्ताक्षर उनके जानकारी के बगैर ले लिया गया है ।

ग्रामीणों ने बताया कि इसका खसरा क्रमांक 392, 393 है ।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और तहसीलदार को आदेशित किया कि इस पर तुरंत कार्रवाई करें। तहसीलदार द्वारा मौका मुआयना किया गया व ग्रामीणों से पूछताछ की गयी ।ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे से मार्ग है जिससे कृषक अपने बैलगाड़ी, हल लेकर अपने खेतों में वर्षों से जा रहे हैं । तहसीलदार ने जांच कर उक्त भूमि को शासकीय भूमि बताया और तालाब के तट पर पौधे लगाने की अनुमति भी दी थी। उक्त रसूख द्वार द्वारा पौधा लगाने का विरोध किया गया और लगाए गए पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया गया।

महिलाओं के सोने चांदी के जेवरो को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करनी वाली महिला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

0

महिलाओं के सोने चांदी के जेवरो को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करनी वाली महिला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों से सोने का मंगल सूत्र कीमती 35,000 रू एंव नगद 300 रू जप्त।

ग्रामीणों व पुलिस के मुस्तैदी से महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर जेवरो को ले जाने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

दिनांक 19.03.2021 को प्रार्थिया निर्मला बाई बेलचंदन पति हरिराम बेलचंदन उम्र 56 वर्ष साकिन खुर्सीपार(गोड़ेला) थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का थाना हाजिर आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की आज दिनंाक 19.03.2021 के 11/00 बजे करीबन एक महिला जिसका नाम नही जानती सोना डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी कर सोने के मंगलसूत्र व नगद 300 रू को प्रार्थिया के पास से लेकर भाग रही थी जिसे प्रार्थिया के बताने पर ग्रामिणों व पुलिस के बल के सहयोग से पकड़े है पुछताछ पर उक्त महिला अपना नाम ललीता

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

बाई पति सुरेष सतनामी उम्र 53 वर्ष ग्राम गिरौधपुरी थाना गिरौधपुरी जिला बलौदाबाजार की रहनी वाली बतायी है। जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम के आधार पर धोखाधड़ी कर प्राप्त किये सोने का मंगलसूत्र को आरोपिया ललीता बाई द्वारा पेष करने पर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। जप्त मंगलसूत्र का प्रार्थिया से शिनाख्ती की कार्यवाही की गई है, जो अपना मंगलसूत्र होना पहचान की है। पंचनामा तैयार किया गया है। आरोपिया ललीता बाई पति सुरेष सतनामी उम्र 53 वर्ष ग्राम गिरौधपुरी थाना गिरौधपुरी जिला बलौदाबाजार के द्वारा धारा 420 का अपराध घटित करना पाये जाने तथा आरोपिया द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनंाक 19.03.2021 के 14/50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, प्रआर. 1476 विकास सिंह, आरक्षक 631, मआर. 989 लिलेष्वरी देवांगन, 211 महेष्वरी  का इस कार्यवाही में सभी का भुमिका सराहनीय रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजयुमो ने चलाया युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान,अभियान में मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन

0

भाजयुमो का आक्रमक मोड प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू

जगदलपुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ पीएससी में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर आक्रमक मोड में आ गया हैं एवम पीएसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय गोलबाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया, हस्ताक्षर अभियान से प्राप्त हस्ताक्षर व ज्ञापन को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल को सौपेंगे।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने अपने उदबोधन में कहा कि सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार को पीएससी में पारदर्शिता लानी चाहिए नही तो पीएससी में ताला लगा देना चाहिए।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के सामने पीएससी के एक्सपर्ट संशोधन कर रहे हैं गलत को सही बता रहे हैं वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहते सूर्य पूर्व की जगह पश्चिम से निकल जाए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में मॉडल आंसर और फिर संशोधित मॉडल आंसर के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने एवं छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मानसून से वर्षा करा देने जैसे विषयों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी एवम उन्होंने कहा कि पीएससी के एक्सपर्ट का नाम सार्वजनिक कर उनपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए पर दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि सरकार भी मौन बैठी हैं। पीएससी में ऐसी गड़बड़ियां आम हो चली हैं और यह कोई पहला मामला नहीं हैं इससे पूर्व युवा मोर्चा ने तातापानी जैसे विषयों को उठाया था परंतु पीएससी की हठधर्मिता और पारदर्शिता का आभाव छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक छिनने वाला और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव कहा कि हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्वी मानसून से वर्षा करा देने वाले विशेषज्ञ का नाम सार्वजनिक किया जाये और उसके ऊपर कठोर कार्यवाही हो,आयोग पर लगाए गए आरोपों की न्यायिक जांच करायी जाये। रिपोर्ट के लिये समय सीमा निर्धारित हो।,आयोग में 2014 के बाद चली आ रही परिपाटी को फिर से लागू किया जाये।जिसमें प्रत्येक संविधान दिवस के दिन आयोग का विज्ञापन जारी हो जाये। अगले प्रीलिम्स से पहले हर हाल में पिछले वर्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाये,संविधान दिवस के दिन ही अगले वर्ष के आयोग का पूरा कैलेण्डर जारी कर दिए जाये, उत्तर पुस्तिकाओं की कार्बन कापी प्रदान किया जाना अनिवार्य किया जाये, सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी अनिवार्य किया जाये, प्रत्येक जिले में एक, अर्थात न्यूनतम 28 परीक्षा केन्द्र की तत्काल घोषणा की जाये,हर परीक्षा में माइनस मार्किंग है या नहीं? इसे स्पष्ट रूप से प्रश्न पत्र के निर्देशों में भी लिखा जाये।ताकि युवा भ्रम के शिकार न हों, एस. आई. परीक्षा, ए.सी.एफ-रेंजर भर्ती परीक्षा, व्यापम ,विधानसभा जैसी सभी भर्ती परीक्षाओं के लम्बित विज्ञापनों को तत्काल पूरा किया जाये, कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप बड़ी संख्या में शासकीय नौकरी के अवसर पैदा करे और समय सीमा के भीतर सभी नियुक्तियां पूरी करे,हस्ताक्षर अभियान के बाद युवा मोर्चा सरकार व पीएससी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा, महामंत्री वेद प्रकाश पांडे, जिला मंत्री नरसिंह राव,मनोहर दत्त तिवारी,आयेंद्र सिंग आर्य,वेदांत दीक्षित,राकेश तिवारी,संतोष त्रिपाठी,शशिनाथ पाठक,रूपेश जैन,श्रीपाल जैन,गणेश काले,प्रकाश झा,पंकज आचार्य,जयराम दास, लक्ष्मण झा,मनोज पटेल,विनीत शुक्ला,आंनद झा,अभिषेक तिवारी,प्रितेशराव,अमर झा,रिंकू शर्मा,शेखर शर्मा,वैभव पांडे,विकास पात्रों,अनुनरेंद्र शुक्ला,शिरीष मिश्रा,विकास चांडक,आलेख राज तिवारी, प्रतिक राव,विनय राजू,अनिमेष चौहान,मयंक नत्थानी,देवेश चांडक,शुभेन्द्र भदौरिया,रमेश नायडू,रोहन घोष,आदित्य शर्मा,अभिजीत तिवारी अंशुल मिश्रा,प्रशांत पानीग्राही,विपिन यादव,ऋषभ ठाकुर,सूरज मिश्रा,हिमांशु पांडे,रजत शुक्ला उपस्थित थे।

दृष्टि बाधित दिव्यांगजनो की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर के हाथा ग्राउंड में रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर विधायक वि0प्रा0अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी रहे

0

जगदलपुर(सिटीमीडिया)

यह टूर्नामेंट का जिसका आयोजन समाज कल्याण विभाग जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था

दृष्टि बाधित दिव्यांगजनो के द्वारा हाथा ग्राउंड में फाइनल मैच खेला गया जिसमें बस्तर और राजनांदगांव के मध्य खेला गया जिसमें बस्तर ने पहले बल्लेबाजी करते 12 ओवर में 124 रन बनाये थे जिसका पीछा करने उतरी राजनांदगांव की टीम ने 86 रन पर ऑलआउट हो गई और दिव्यांगजनो की टूर्नामेंट मैच में लगातार 3 वर्षो से बस्तर की टीम यह किताब हाशिल कर रही है श्री बघेल की पहल से शासन प्रशासन को इन बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे जिसके आज फलस्वरूप देखने को मिला कर्मचारियों ने विधायक जी का धन्यवाद ज्ञापित किया

विधायक ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनके फाइनल मैच खेलने पर बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों से मिलकर रूबरू हुए श्री बघेल ने खेल प्रतिभावना को समझते हुए सम्मान के साथ उन सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और जो परेशानी हो रही है उनको जाना और खिलाड़ियों से मिलकर बहुत ही उतसाहित दिखे एवं बस्तर के खिलाड़ियों ने श्री बघेल का स्वागत वंदन करते हुए उनको मैच देखने के लिए प्रेरित किया श्री बघेल उनकी खेल को देखकर श्री बघेल जी ने प्रथम पुरस्कार के तौर पर दस हजार रुपये प्रदान किये और विजेता टीम उप विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया मैन ऑफ सीरीज मैन ऑफ द मैच के लिए भी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर समान किया

जिसमें मौजूद रहे नगर निगम सभापति कविता साहू, अपर कलेक्टर एक्का सर ,दिनेश यदु,उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, अनिल पांडे,महेश ठाकुर,राजेश कुमार,राय पार्षद,एवं अन्य साथी पार्षदगण व कर्मचारी उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS