City Media - Page 1617 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1617

आबकारी विभाग ने पकड़ा 31लाख की शराब, तीन गिरफ्तार

0

जगदलपुर,15 मार्च । आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए बस्तर जिले में रविवार कि रात्रि दो वाहनों समेत तीन आरोपियों को अवैध मदिरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दो वाहन समेंत 549 पेटी कीमत 31,62,240 रूपये की मदिरा बरामद कि है ।

आबकारी अधिकारी आशीष कोसम ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करपावंड मार्ग में ग्राम बोरपदर मे कुछ लोग वाहन के जरिये अवैध तरीके से विदेशी शराब का परिवहन कर रहे है कि सूचना पर तत्काल आबकारी विभाग ने टीम गठित कर टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया । आबकारी कि टीम ने उक्त स्थान को घेराबंदी कर तलाशी लेना शुरू किया तलाशी के दौरान एक कार जिसमें दो अलग अलग नम्बर प्लेट लगे थें, जिसमे दस पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 86.4 लीटर, कीमत 57,600 रूपये सहित आरोपी युवराज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। युवराज के निशानदेही पर आसना जंगल में एक ट्रक जीजे 19 एक्स 4866 से 539 पेटी, कुल 4656.96 लीटर जिसकी कीमत 31,04,640 रूपये सहित दो आरोपी अतुल धुरिया एवं रोहीत बाबर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय भेज दिया गया है ।आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में आरोपी नागपुर शराब कार्टल को चलाते थे पूरे कार्यवाही में दो वाहन समेंत 549 पेटी (4743.36 लीटर शराब) कीमत 31,62,240 रूपये की मदिरा जप्ती की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही मे उप निरीक्षक रवि पाठक, शिवेन्द्र सिंह अंतो प्रसाद पाण्डे, दुर्गा प्रसाद, सुदुराम कश्यप, गंगाराम यादव, अशोक मण्डावी, देवेन्द्र ठाकुर, प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र पटेल, शैलेष कुमार पाण्डे उपस्थित थे।

एक डिप्टी रेंजर पर इतनी मेहरबानी क्यों… बस्तर वन मंडल में भ्रष्टाचार को संरक्षण…

0

जगदलपुर… वन विभाग हमेशा अपने भ्रष्टाचार भरे कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहता है चाहे वनोपजों की खरीदी का मामला हो या वन सुरक्षा समिति के माध्यम से कराए गए कार्यों की बात हो वन विभाग के अधिकारी आपसी सांठगांठ से शासन-प्रशासन को चूना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते… ऐसा ही एक मामला बस्तर वन मंडल में देखने को मिल रहा है जहां एक डिप्टी रेंजर देवेंद्र वर्मा को विभाग ने पिछले 4 सालों से रेंजर का प्रभार दिया हुआ है यह डिप्टी रेंजर पूर्व में करपावंड वन परिक्षेत्र में बतौर डिप्टी रेंजर पदस्थ था जहां पदस्थ रहने के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस डिप्टी रेंजर के माध्यम से कराए गए कार्य गुणवत्ताहीन होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए…


वर्तमान में यह डिप्टी रेंजर देवेंद्र वर्मा पिछले 4 वर्षों से बस्तर वन मंडल के अंतर्गत महत्वपूर्ण माने जाने वाले जगदलपुर वन परिक्षेत्र में रेंजर के तौर पर पदस्थ है दिलचस्प बात यह है क्या वन विभाग के पास रेंजरो की कमी है या कोई मजबूरी… इस बात को वन विभाग ना खुल कर स्वीकार कर पा रहा है ना ही इस विषय पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार है एक ही डिप्टी रेंजर के पिछले 4 वर्षों से एक एक ही जगह पर बतौर रेंजर पदस्थ रहना एक साथ कई प्रकार के सवालों को जन्म देता है जबकि बस्तर वन मंडल में कई डिप्टी रेंजर ऐसे हैं जो रेंजर का प्रभार पाने की मंशा मन में दबाए बैठे हैं उन्हें तो विभाग ने आज तक मौका नहीं दिया…विभागीय सूत्र बताते हैं कि जगदलपुर क्षेत्र के पूर्व रेंजर स्वर्गीय श्री राव के निधन के उपरांत 20 से 30 लाख रूपए की हेरा फेरी जगदलपुर रेंज में हुई है जिसकी आज तक विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की जांच नहीं कराई गई है सिविल सेवा अधिनियम के अनुसार तो शासकीय सेवक 3 वर्षों से ज्यादा एक जगह पर पदस्थ नहीं रह सकते ऐसी परिस्थिति में एक डिप्टी रेंजर का लगातार 4 वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थ रहना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है कुछ महीनों पूर्व डिप्टी रेंजर ने थोड़े विवादों का आभास होने पर खुद कोमुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में अटैच करवा लिया था विभागीय सूत्र यह भी बताते हैं कि जगदलपुर रेंज होने की वजह से किसी भी प्रकार के विभागीय कार्य से संभाग मुख्यालय में आने वाले वन विभाग के अधिकारियों के सारे ऐशो आराम की व्यवस्था भी इसी डिप्टी रेंजर के जिम्में में होती है जिसका इनाम भी वन विभाग इस डिप्टी रेंजर को बतौर रेंजर 4 वर्षों से दे रहा है अब देखना यह है कि ध्यान आकृष्ट कराने के पश्चात वन विभाग संवेदनशीलता दिखाता है या इस डिप्टी रेंजर को बचाने के लिए फिर से कोई नई चाल चलता है खैर हमारा तो काम ही है अगर कुछ गलत हो तो शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना वह तो हम करते ही रहेंगेे!

दल्ली-बालोद मार्ग पर कुसुमकसा के पास खड़ी हाइवा में बाइक जा घुसा, बाइक चालक घायल

0

दल्लीराजहरा/कुसुमकसा – दल्ली – बालोद मार्ग पर कुसुमकसा के पास खड़ी हाइवा में बाइक चालक जा घुसने से गंभीर चोट लगी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक कुसुमकसा के पास पेट्रोल पंप में काम करता है और ड्यूटी पूरी करने के पश्चात् रात के करीब 8 बजे अपने घर वापस जा रहा था कि कुछ दुरी पर ही सामने खड़ी हाइवा में बाइक सहित जा घुसा जिससे उसे सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है जिसे तुरंत आसपास के लोगों द्वारा दल्लीराजहरा के निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाया गया है जहाँ इलाज जारी है | घायल युवक का नाम जनक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पायल ट्रेवल्स की बस पलटी, मौके पर चालक व कंडक्टर की मौत, 10 यात्री घायल

0

धमतरी – नेशनल हाईवे धमतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत एवं 10 यात्री घायल हो गए है घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है | दुर्ग से जगदलपुर जा रही पायल ट्रेवल्स सीजी 07 ई 8090 रात के 01 बजे अनियंत्रित होकर ग्राम संबलपुर के पास पलट जाने से दो लोग बस चालक एवं कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई तथा 10 यात्री घायल हो गए है घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस की गति बहुत ज्यादा होने से अनियंत्रित होकर पलट गई किन्तु आज सुबह जानकारी मिली कि बस का पिछला टायर फटा हुआ था जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ | घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी एक्ट के तहत दो लोगों पर कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमे नगर के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमे गणेश उर्फ गज्जू पटेल पिता सुगन राम पटेल उम्र 20 वर्ष पता वार्ड क्र 24 बस स्टैंड राजहरा 38 पौवा देसी प्लेन शराब कीमती 3040 घटना स्थल आई टी आई के पास मेन रोड से बरामद किया गया एवं दुसरे केस में धरम कुर्रे पिता सोनईचंद राजहरा निवासी से 24 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

70 वर्षीया बुर्जुग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया

0

दिनांक 13.03.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में पीड़िता द्वारा थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि पडोस के रहने वाले सुनील राव की पत्नि ने पीडिता को अपने बच्चे के देखभाल करने कहकर मजदूरी करने गयी थी, तब पीडिता ने बच्चों के बारे में पूछने सुनील के घर गयी तब सुनील द्वारा पीडिता को अकेला पाकर जबरदस्ती हाथ पकडकर पलंग पर बैठाया और दरवाजा बंद कर मुंह दबाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2021 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हे सागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व उप निरी0 पियुष बघेल, उनि गुनेश्वरी नरेटी, सउनि दिलीप मंडल, सुजाता डोरा,म.आर. 1315 पूनम नाग, आर. 1093 रवि सरदार, आर. 1307 प्रकराश नायक, चालक 5436 वीरेन्द्र पाण्डे द्वारा तत्काल कालीपुर अटल आवास जाकर आरोपी के निवास स्थान को चेक करने पर वह घटना स्थल से फरार हो गया था, जिसे मुखबीर की सूचना पर ग्राम भाटागुडा से गिरफतार कर पुछताछ करने पर अपना नाम सुनील राव पिता स्व. रामाराव सोनी उम्र 32 साल निवासी कालीपुर अटल आवास का होना बताया व अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 376 भादवि0 घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

रिजर्व टाइगर के नाम पर करोड़ों खर्च पर परिणाम शून्य

0

भीमा के फंदे में फंसा बाघ,किया शिकार

प्राध्यापक सहित 2 एसआई 3 ग्रामीण गिरफ्तार

टीआई स्तर के अधिकारी की भी संलिप्तता

जगदलपुर – बाघ के खाल की तस्करी मामले में 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें प्राध्यापक रामेश्वर सोनवानी, बीजापुर के दो एसआई संतोष बघेल, रमेश आगनपल्ली, दंतेवाड़ा के तीन ग्रामीण बुदरू, रामलाल एवं भीमा को गिरफ्तार किया गया है। बाघ के खाल की तस्करी मामले में एक टीआई स्तर का पुलिस कर्मी भी संलिप्त है।

बाघ के खाल की तस्करी मामले में दूसरे दिन गिरफ्तार किए गये 6 आरोपियों ने कई चौकाने वाले खुलासे किए है जिसमें पुलिस विभाग सहित वन विभाग की संलिप्तता होने का खुलासा किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच कर रह वन विभागक दल ने कुछ संलिप्त शासकीय कर्मचारियों को बचाने के प्रयास में जुटी है। देखना होगा कि उन जिम्मेदार शासकीय कर्मचारी के नामों का खुलासा हो पायेगा या फिर पर्दे के पीछे से ही नाम गायब कर दिया जायेगा।

भीमा के फंदे में फंसा बाघः पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि बीजापुर एवं दंतेवाड़ा के सरहद पर भीमा नाम के ग्रामीण जंगली शुअर का शिकार करने फंदा लगाकर रखते है। इसी फंदे में शेर फंस गया जिसे ग्रामीणों ने मौत के घाट उतार दिया। बाघ की हत्या के बाद खाल को अलग एवं बाघ के अन्य हिस्से को अलग कर दिया गया। खाल के साथ बाघ के अन्य हिस्से भी बरामद किये गये है। ज्ञातव्य हो कि डेढ़ वर्ष पूर्व कारली में भी बाघ का खाल बरामद किया गया था। इस मामले को पुराने प्रकरण से जोड़कर मामले की जांच की जाये तो अन्य कई संलिप्त आरोपी भी पकड़े जा सकते है। कारली में बाघ के खाल के साथ वन विभाग के कर्मचारी ही पकड़ाये थे। कही न कही जिस विभाग को बाघ की रखवाली करने को लेकर रखा गया है वे ही बाघ की खाल की तस्करी में कही न कही संलिप्त है।

करोड़ों खर्च पर परिणाम शून्यः रिजर्व टाईगर के नाम पर शासन के द्वारा बाघों के सरंक्षण के नाम पर लाखों खर्च किया जा रहा है लेकिन परिणाम शून्य है। विभाग के अधिकारी को यह भी पता नहीं कितने बाघ बचे है। बाघ की सही गणना नहीं होने का मुख्य कारण नक्सली हवाला देकर सही आंकड़ा एकत्र करने में विभाग नाकाम साबित हुआ है जबकि 1983 में बाधा की 36 के करीब थी वहीं वर्ष 2014 में यह संख्या 12 के करीब हो गई थी आज इंद्रावती टाईगर रिजर्व में बाघो का सख्या कितना है यह विभाग क अफसरों को भी जानकारी नहीं है |

भारतीय मजदूर संघ के त्रैवार्षिक 7वे अधिवेशन में आज दूसरे दिन सर्वसम्मति से प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

0

भारतीय मजदूर संघ के त्रैवार्षिक 7वे अधिवेशन में आज दूसरे दिन सर्वसम्मति से प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर पुनः श्री शिव कुमार कश्यप जी बानाया गया है और प्रदेश महामंत्री का दायित्व युवा कार्यकर्ता श्री नरोत्तम धृतलहरे को दिया गया है।और प्रदेश संगठन मंत्री पुर्णकालिक श्री योगेश दत्त मिश्रा जी को बनाया गया है।साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र का प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल पुर्व महामंत्री प्रदेश को बनाया गया और माइनिंग क्षेत्र का प्रदेश प्रभारी श्री एस एम पांडेय जी को और सिमेंट का

प्रभारी प्रदेश पुर्णकालिक श्री नरेश चौहान जी को प्रदेश में बनाया गया। बालोद जिला भारतीय मजदूर संघ और खदान मजदूर संघ भिलाई सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देता है और आशा करता है कि आने वाले समय में बालोद जिला और खदान मजदूर संघ भिलाई को प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का सहयोग हमेशा की तरह मिलता रहेगा। बालोद जिले से ईस 7 वें त्रैवार्षिक भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के अधिवेशन में मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, किशोर कुमार मायती,लखन लाल चौधरी, रवि साहु, यशोदा देशमुख, रामसिंह अग्रवाल, विद्या गुत्ता शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले युवक एवं युवती गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले व प्यार में धोखा मिलने से क्षुब्ध युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है | घटना दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 10 पुराना बाज़ार की है त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग मृतिका ज्योति मांझी, दीक्षा यादव एवं युवक राजा यादव के बीच का है | मृतिका ज्योति मांझी व राजा यादव के बीच प्रेम प्रसंग लगभग 03 साल से चल रहा था और इसी बीच राजा यादव का एक अन्य युवती दीक्षा यादव से भी प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गया और इसी कारण राजा यादव मृतिका ज्योति मांझी से दूरियां बनाने लगा और मृतिका से जाति के नाम पर दबाव बनाने लगा कि तुम दुसरे जाति की हो जिस कारण हमारे बीच शादी नहीं हो सकती | इसी बीच मृतिका ज्योति मांझी को पता चला कि राजा यादव अन्य युवती दीक्षा यादव के कारण उसे प्यार में धोखा दे रहा है और इस बात से वह टूट गई और उसने सुबह 4 बजे के आसपास फांसी लगाकर आत्न्महत्या कर ली | सुबह जब घरवालों ने देखा कि मृतिका के कमरे का दरवाजा अब तक नहीं खुला तो आवाज देकर उठाने लगे किन्तु जब अन्दर से कोई आहट नहीं हुई तो दरवाजा तोड़कर कमरे में जाने पर देखा कि ज्योति मांझी फंदे पर लटकी हुई मिली और उसे निचे उतार शहीद अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मृतिका ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था जिसमे मृतिका ने अपने प्रेमी राजा यादव व दीक्षा यादव के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया | सुसाइड नोट के आधार पर व मृतिका के पिता द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर राजा यादव एवं दीक्षा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking दल्लीराजहरा की युवती ने सोशल मीडिया में अश्लील तस्वीर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा युवती ने नगर के ही युवक आकाश जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है कि युवक द्वारा झूठे प्रेम जाल में फंसाकर गंदी-गंदी तस्वीर सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर ब्लेक मेल कर नगदी रकम 5,50,000 रूपये एवं सोने के आभूषण लेने की घटना सामने आई है |

वार्ड क्र 10 पुराना बाजार में निवास करने वाली युवती जो कि मेन रोड में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करती थी इसी बीच किश्त पटाने के लिए आने जाने से आकाश जायसवाल से जान पहचान दिसम्बर 2019 में हुई थी । जान पहचान के दौरान युवक एवं युवती एक दूसरे से बातचित के दौरान दोस्ती हो गई दोनों एक दूसरे से विडियों काल भी करने लगे। विडियों काल के दौरान युवती अपने सोने वाले कमरे से आधा कपड़ो में उससे बात करने के दौरान युवक द्वारा युवती का विडियो बना लिया गया और युवती को विश्वास में लेकर आकाश जायसवाल ने बिमारी का बहाना बनाकर युवती से 3,60,000 नगदी रकम लिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कुछ दिनों पश्चात् युवती की मम्मी द्वारा युवती से ट्रक के पैसे का हिसाब मांगने पर युवती अपना पैसा आकाश जायसवाल से वापस मांगने लगी और बोली कि यह दिया हआ पैसा घर का किराया का है मम्मी को हिसाब बताना है तब आकाश जायवाल ने युवती को बहुत ही गंदी गंदी गाली देकर ब्लेकमेल करने लगा बोलने लगा मै तेरी गंदी फोटो वाट्सअप के माध्यम से अपने मोबाईल में रखा हुआ हूं तू मझे और पैसा टे नही तो तेरे फोटो को नेट एवं सोशल मिडिया में अपलोड कर दूंगा।

युवती द्वारा बताया गया कि आकाश जायसवाल युवती के आफीस में आकर गंदी फोटो को मोबाईल में दूर से दिखाकर युवती की सहेली के सामने मां बहन की गालीगलौच करता था आकाश जायसवाल बार बार अपने मोबाईल में खींचे हुए फोटो को दिखाकर युवती को धमकी देता था और बोलता था मै तुझे बर्बाद कर दूंगा कहीं का नहीं छोडूंगा बोलकर इतना अधिक डराया कि मै पैसा नही होने पर मैंने अपने कान का झुमका 16.51 gram थी उसे भी दे दी। इसी बीच अत्यधिक दबाव डालकर मुझसे बालोद बजाज फाईनेंस से 16.08.2020 को 88000 रूपये लोन निकलवाकर वह पैसे भी ले लिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवती ने कहा कि मेरे द्वारा जब भी पैसा माँगा जाता था आकाश जायसवाल द्वारा जान से मारने एवं फोटो वायरल करने की धमकी देता था | मेरे से अब तक कुल 5,50,000 रूपये ब्लेकमेल कर ले चुका है।

युवती की शिकायत पर थाना राजहरा द्वारा 294, 386 एवं 506 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है |  

MOST POPULAR

HOT NEWS