City Media - Page 1616 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1616

आक्रोशित ग्रामीणों के सामने विद्युत इंजीनयर ने कान पकड़ कर….…किया ?? देखें विडियो

0

ये वही जेई है जो 15 दिन पहले बिना रीडिंग के बिजली बिल देने व बिना सूचना के 14 ग्रामो का लाइन कट करने से परेशान ग्रामीणों ने JEको कान पकडा कर मांफी मगवाऐ थे फिर भी बांज नही आया JE राहुल साहू।

एडिटर इन चीफ आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-

कांकेर/कापसी
बिना रीडिंग के बिजली बिल देने व बिना सूचना के 14 ग्रामो का लाइन कट करने से परेशान ग्रामीणों ने JE बड़गाँव को घेरा।आज करीब 12 बजे हामतवाही जनपद क्षेत्र के आश्रित 14 ग्रामो के जनप्रतिनिधियों सरपंच व ग्रामीणों ने बिजली केन्द्र DC बडगांव को घेरा तत्काल प्रभाव से JE बडगांव राहुल साहू व DE पखांजुर से आर.के चौहान बडगांव विद्युत केंद्र पहुँचे जनपद सदस्य उस समय नागसाय तुलावी ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि लगभग 4 से 5 साल बीत चुके अधिकांश ग्रामीणों के पास बिजली मीटर आज भी नही लगाया गया बिजली रिडिंग लिए बिना ही बिल देने पहुचे विद्युत कर्मचारियों ने नही पटाने से लाइन काटने की धमकी दे रहे रीडर का आज तक आता पता नही और अ फोर साइज़ पेपर में 9हजार रु तक का बिल गरीबो को थमा रहे है जिससे गरीब मजदूरी कर गुजारा कर रहे लोगो

को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं और ऊपर से 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से बिना सूचना किये JE राहुल साहू द्वारा हामतवाही खेड़ेगाव चीख़ली हड़फड़ सोनपाल सहित आश्रित 14 ग्रामो का बिजली काट दिया गया रात को हंगामे के बाद करीब 11 बजे लाइन चालू किया गया ।उन्होंने DE चौहान जी से लिखित शिकायत करते हुए कहा कि हर घर मे नया मीटर लगे हर माह रिडिंग लिया जाए और बिल हर माह समय से दिया जाए अनावश्यक जो बिल हर ग्रामीणों का बिना बिल दिए तैयार किया गया हैं उसे निरस्त किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे हम गरीब लोग मर्जी से बनाया गया बिल नही दे पाएंगे सही बिल मिलना चाहिए इस पर DE पखांजुर ने आश्वासन दिया और कहा कि एक महीने के अंदर नया सर्वे किया जाएगा जहां मीटर नही लगा वह लगाया जाएगा और उचित बिल दिया जाएगा ।जरूरत से ज्यादा बिल जो आ रहा हैं उसे ठेकेदारो और सुपरवाइजर के द्वारा किया जा रहा हैं एक महीने में इसका समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

JE बडगांव राहुल साहू ने सभी ग्रामीणों से कान पकडकर माफी मांगी और लिखित में आस्वासन देते हुए कहा कि नया सर्वे 1 माह में पूरा करेंगे और जो जो समस्या लेके आये है उसका समाधान निकालने का पूरा प्रयास करूंगा ।बिजली बिल में आवस्यकता से ज्यादा बिल इसको ठेकेदार व उनके सुपरवाइजर द्वारा रीडिंग किया जाता हैं।मैं बडगांव के अतिरिक्त भार में हु इसलिए सब तरफ पहुचने में मुझे विलम्ब हो जाता हैं।
और अब कापसी क्षेत्र में अपना धौस दिखाने लगे है जब ओवर लोड हो रहा है घरो की कनेक्शन में तो उन्हे टीसी कनेक्शन देने कि क्या जरूरत है पहले घरो की कनेक्शन पूर्ति किया जाय फिर विभाग द्वारा टीसी कनेक्शन देने का प्रवधान हो ..लेकिन ऐसा नही है पैसे की लालच मे जेई राहुल साहू के द्वारा बिना सुचना के लाईट तीन चार घंटा दिन को तीन से चार घंटा रात को बिना निविदा सुचना के बंद करना मतलब जनता को परेशान करना ये जेई राहुल साहू के द्वारा मनमानी किया जा रहा है जो की भ्रष्टाचार को जन्म देता हैं आप टीसी कनेक्शन देकर पैसा कमाओ और हितग्राहियों को लाईट बंद करके परेशान करो कहां का नियम है जेई राहुल साहू ऐसे कर्मचारी अधिकारीयो तो उसकी तत्काल कार्य से भार मुक्त कर देना चाहिए जो जनता के विपक्ष मे कार्य करते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शिकायत करने में जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्य नागसाय तुलावी सरपंच संदेर उसारे अजित दुग्गा मानिक कड़ियाम राजेश गोटा कुबेर दर्रो योगेश शोरी सुमित कोटेन्द्र सुमंगल लाठियां श्रुतु जाड़े धनसाय दुग्गा ईश्वर सिन्हा मुकेश गावड़े सहित 300 ग्रामीणों की उपस्थिति।
आज की स्थिति में खैरकट्टा फिडर से जुडे बडेकापसी को टाऊन फिडर में जोडने कई बार आवेदन भी दिया गया है लेकिन अलग बजट का अभाव बता कर अभी तक अलग नही किया गया वहीं रोज दिन और रात को बिना सुचना के लाईट बंद करने से खैरकट्टा फिडर के लोग पीव्ही122 आलोर नया आलोर पीव्ही1,2,3मुरूंमगांव इरूपगुट्टा आदि गांवो के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।JE बडेकापसी राहुल साहू के मनमानी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान है।

वर्जन:- मुख्य कार्यपालन अभियंता पखांजूर आर.के चौहान….।

जेई बडेकापसी राहुल साहू से विधुत कटौती के संबंध में जानकारी चाही गई लेकिन अभी तक मुझे जानकारी उपलब्ध नही कराया गया है जांच कर उचित कार्यवाही किया जायेगा।

तृतीय-चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए जीएडी के निर्देश कागजी

0

डीपीसी के नाम पर अफसरशाही हावी

कई विभागों में वर्षाें से लंबित है डीपीसी रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार के कई विभागों में डीपीसी नहीं होने के कारण अधिकारी-कर्मचारी वर्षाें से पदोन्नति की राह देखते-देखते रिटायर हो जाते हैं। डीपीसी को लेकर कई विभागों में जानबूझकर फाइलें रोकी जाती हैं। विभाग प्रमुखों को प्रतिवर्ष इसके डीपीसी करने के निर्देश के बावजूद ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं होती। जीएडी के निर्देश तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए कागजी साबित हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति शीघ्र दी जाती है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदोन्नति के लिए जारी निर्देश में शासकीय सेवकों के लिए प्रतिवर्ष रिक्त पदों के आधार पर वर्ष में एक बार पदोन्नति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह देखा गया है कि वरिष्ठता सूची के प्रकाशन में ही विभाग को चार माह से अधिक समय लग जाता है। वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियां होने के कारण कर्मचारी इसकी शिकायत करते हैं। शिकायतों के दावा-आपत्ति का निपटारा इतनी धीमी गति से होता है कि अंतिम प्रकाशन होने के बाद उनकी चरित्रावली में टीप लिखाने में पूरा समय चला जाता है। पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रावली, संपत्ति विवरण, ईमानदारी प्रमाणपत्र के कारण अफसरशाही हावी हो गई है। जीएडी को इसके संबंध में अफसरों द्वारा ढिलाई किए जाने को लेकर भी कठोर निर्देश देने चाहिए।

कई विभागाें में ऐसा भी खेल

डीपीसी को लेकर कई विभागों में ऐसे अफसर, जिनके खिलाफ जांच लंबित है, उन्हें सूची में शामिल कर देर करने का प्रयास किया जाता है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच की जा रही है, उसका तत्काल निपटारा किया जाए। अगर नहीं होता तो उनके बाद के क्रम वालों के नामों को पदाेन्नति के लिए विचार किया जाए। बार-बार ऐसे लोगों का नाम शामिल कर फाइल वापस भेज दी जाती है। मंडी बोर्ड में एसी पद के लिए पदोन्नति एक अफसर के कारण रोकी गई है। इसके चलते ईई और सब इंजीनियर की डीपीसी नहीं हो पा रही है।

सीआर लिखने में भी खेल

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों को सीआर लिखाने में भी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर किसी अधिकारी ने गोपनीय चरित्रावली अंकित नहीं की है, तो अफसरों से चरित्रावली मतांकन कराना कठिन हो जाता है। गोपनीय चरित्रावली प्रारूप में सनिष्ठता संबंध टीप अंकित करने की व्यवस्था है, किंतु अधिकारी पृथक से संनिष्ठता प्रमाणपत्र मांगते है, जिसमें कोई विभागीय जांच, दण्ड अथवा आपराधिक प्रकरण विचाराधीन होने का लेख होता है। ऐसा होने पर गोपनीय चरित्रावली में विपरीत टीप अंकित होगी, फिर दोबारा संनिष्ठता का क्या औचित्य है।

डीएवी स्कूल दल्लीराजहरा की महिला शिक्षिका की पुनः शिकायत पर शिक्षक को किया गया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – पीडिता द्वारा डीएवी स्कूल के शिक्षक सुब्रत रंजन दास पर आरोप लगाया कि दिनांक 03 जनवरी 2021 को मैं पंडर दल्ली चौक में स्थित राजा किराना स्टोर्स से सामान लेने जा रही थी तभी सुब्रत रंजन दास मोटरसाइकिल से मेरे पीछे से आया और अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी | जिसकी शिकायत प्रार्थिया द्वारा महिला थाना बालोद में की गई जिसकी जांच कर महिला थाना द्वारा एफआईआर करने के लिए राजहरा थाना को सौंपा गया |

राजहरा पुलिस द्वारा उक्त मामले पर त्वरित कारवाई करते हुए डीएवी स्कूल के शिक्षक सुब्रत रंजन दास पर धारा 354 आईपीसी एवं 506 के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया |

इससे पहले भी दिनांक 16/08/2020 डीएवी स्कूल क्र 01 की महिला शिक्षिका द्वारा अपने स्कूल के खेल शिक्षक सुब्रत रंजन दास द्वारा नशे की हालत में जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था जिसका लिखित आवेदन महिला शिक्षक द्वारा 21/09/2020 संध्या 4.00 बजे राजहरा थाने में दी इसके पश्चात् महिला की शिकायत पर विवेचना कर धारा 354 IPC, 452 IPC एवं 506 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी पर करवाई कर रिमांड में लेकर न्यायालय भेज दिया गया था |

एक शिक्षक द्वारा इस प्रकार के अशोभनीय करतूत को देखते हुए उस समय बीएमएस ने स्कूल प्रबंधन से स्थानांतरण की मांग की थी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जड़ी-बूटी बेचने के नाम पर किया दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसा अपरहण कर किया दुष्कर्म

0

डौंडीलोहारा – थाना क्षेत्र से जड़ी-बूटी बेचने के नाम पर किया दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसा अपरहण कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है | दिनांक 12.03.2021 को गुमशुदा बहनों के परिजन  द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी दो नाबालिग लड़कियां दिनांक 05.03.2021 से बिना बताये घर से कहीं चली गई हैं। जिसकी पता तलाश परिजनों द्वारा किया गया किन्तु वे असफल रहे | थाना डौण्डीलोहारा में गुम इंसान क्रमांक क्रमशः 08/2021,09/2021 कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 61/2021, 62/2021 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों लड़कियां नाबालिग भी हैं। पुलिस टीम द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशों के परिपालन में जिला बालोद अंतर्गत आपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले के गुम इंसान की पतासाजी विभिन्न राज्यों एवं छ.ग.के विभिन्न जिलों में पुलिस टीम भेजकर लगातार गुम इंसान की दस्तयाबी का लगातार अथक प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान थाना डौण्डीलोहारा के 02 गुमइंसान की दस्तयाबी किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पुलिस साइबर सेल सहित अन्य सूत्रों के जरिए सुराग तलाशने में जुटी हुई थी। 3 दिन पहले पता चला की लड़कियों का लोकेशन कहां है। फिर टीम बनाकर उनकी बरामदगी के लिए रवाना हुए। एक लड़की ग्राम आरी डोंगरगांव तो दूसरी लड़की गोंदिया महाराष्ट्र से बरामद हुई। दो सगे भाइयों ने मिलकर उन दो सगी बहनों का अपहरण किया था। जिसमें एक आरोपी बालिग सोनू उर्फ सूरज है तो दूसरा नाबालिग भी है। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि दोनो लड़की के ही गांव में रहकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते थे। इस बीच उनकी पहचान हुई और उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उन्हें भगा ले गए और उनके साथ संबंध भी बनाए हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद अपहरण की धारा के अलावा मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत भी कार्यवाही कर रही है। एक बालिग आरोपी सूरज को रिमांड पर जेल भेजा गया तो दूसरे को बाल गृह भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अपृहता नाबालिग बालिका को दिनांक 14.03.2021 को आरोपी सोनू उर्फ सूरज पड़ोती पिता ईश्वर पड़ोती डुंडेरा उम्र 20 वर्ष साकिन आरी,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव के कब्जे से ग्राम डुण्डेरा, शीतला मंदिर के पास थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव से दस्तयाब किया गया एवं दिनांक 15.03.2021 को गुम इंसान क्रमांक 09/2021 के अपृहता नाबालिक बालिका को ग्राम अदासी टाण्डा गोंदिया, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) से विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से दस्तयाब किया गया। प्ररकण के आरोपी एवं अपचारी बालक विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

01 अप्रैल 2021 से इन 07 बैंकों का चेकबुक हो जायेगा अवैध, जाने क्यों

0

1 अप्रैल 2021 से 7 बैंक अकाउंट अकाउंट के चेकबुक अमान्य हो जाएंगे. ये वो बैंक हैं जिनका किसी दूसरे बैंक में विलय हो चुका है.

देना बैंक और विजया बैंक का विलय – बैंक ऑफ़ बड़ौदा

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय – पंजाब नेशनल बैंक

विलय हुए दोनों बैंको के चेकबुक 31 मार्च, 2021 तक ही मान्य रहेंगे.

आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के अकाउंट होल्डर को अब बैंकों के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन के जरिए अपने नए आईएफएससी कोड जान जा सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाना होगा. इसके बाद यहां आपको amaigamation Centre पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप अपडेट आईएफएससी कोड जान सकेंगे. इसके अतिरिक्त ग्राहक बैंक के कस्टमर केयर नंबर 18002082244 या 18004251515 या 18004253555 पर फोन कर सकते हैं

निजीकरण के विरोध में आज कल बैंक बंद, एटीएम हुआ खाली

0

6 सौ करोड़ से अधिक के कारोबार पर असर

बस्तर अंचल के 270 से अधिक बैंक में कारोबार ठप

जगदलपुर – निजीकरण के विरोध में युनाइंट फोरम ऑफ बैंक युनियन जगदलपुर के तत्वावधान में बस्तर संभाग के 270 से अधिक बैंकों में आज और कल कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। दो दिवसीय बंद होने से 6 सौ करोड़ से अधिक का कारोबार पर असर पड़ेगा।

कारोबार रखा बंद। जिसका असर बस्तर अंचल के एबीआई, पीएनबी, ग्रामीण बैंक सहित अन्य शासकीय बैंकों में कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। बस्तर अंचल के 270 से अधिक बैंकों के 12 सी से अधिक अधिकारी कर्मचारी हड़ताल का समर्थन कर कारोबार बंद रखा जिससे 6 सी करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। सिटी कोतवालली के समीप एसबीआई बैंक के सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। दो दिवसीय बंद का बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा,बीजापुर, जगदलपुर, कांकर, कोण्डागांव, नारायणपुर एवं सुकमा जिले में भी देखा गया। बैंक के सभी कर्मचारी निजीकरण का विरोध किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

कर्मचारियों ने कहा कि दो बैंको का निजीकरण किया गा है जिसका पूरे देश में विरोध किया गया है। सरकार अपने निर्णय वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में अनिश्चिकालीन हड़ताल भी किया जायेगा। दो दिन के हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी जा रही है। बैंक के अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के 270 शाखाओं के 12 सौ से अधिक कर्मचारी केन्द्र के इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने बताया कि बैंकों में दो दिवसयी कार्य बंद होने से बस्तर संभाग में 6 सौ करोड़ से अधिक के कारोबार पर असर पड़ेगा।

हड़ताल होने के दो दि पूर्व से शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने के कारण शहर के अधिकांश एटीएम भी खाली हो चुके है जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है इसके लिए बैंक अधिकारी कर्मचारी ने खेद व्यक्त किया है |

मिट्टी मुरुम का सड़क निर्माण के नाम पर वन विभाग में चल रहा खानापूर्ति

0

भवन निर्माण में भी गुणवत्ता ताक पर

वन परिक्षेत्र अधिकारी बने ठेकेदार तकनीकी जानकारी का अभाव

जगदलपुर। सामान्य बस्तर वन मंडल के कई वन परिक्षेत्रों के अंदरूनी इलाको में मुरूम मिट्टी सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति कर शासकीय राशि की बंदरबाट करने की तैयारी। वहीं भवन निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है लिपपोती कार्य। ऐसे कार्यों को संबंधित रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा अंजाम देकर कमीशन के भी बंटवारे की तैयारी है। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए है।

ज्ञातव्य हो कि बस्तर जिले के कई ऐसे इलाके है जो रिजर्व फारेस्ट एरिया घोषित है। इन इलाकों को पक्की सड़कों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इन सारी झनझटो से बचने के लिए आवागमन का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर मिट्टी मुरूम सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। इन इलाकों में मिट्टी मुरूम के बेहर सड़क निर्माण कराने को स्वीकृति वन विभाग द्वारा दी जाती है। उन कार्यों को विभाग द्वारा ही अपने स्तर पर कराया जाता है।शासन की मंशा के विपरित हो खानापूर्ति कर सड़क का निर्माण कर महज औपचारिकता निभाई जा रही है।

मापदंडो का ठिकाना नहीं: बस्तर वन मंडल के कई वन परिक्षेत्र के खासतौर से नक्सल प्रभावित इलाके गांव में मिट्टी मुरूम का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदार स्वयं रेजर बने हुए है। इन दिनों 3 से 4 स्थानों पर लाखों खर्च कर सड़क का निर्माण कराया गया है ताकि ग्रामीणों को जिला एवं जनपद मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी हो सके लेकिन जितनी राशि व्यय की जा रही है उस गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर खेतों से ही मिट्टी निकालकर उपर परत पर नाम मात्र का मरूम का उपयोग कर लिपपोती का कार्य कर राशि की बंदरबाट की जा रही है। – सड़क किस मापदंड को होनी चाहिए इसका कही भी उल्लेख नहीं किया गया है जबकि शासन के आदेशानुसार निर्माण

स्थल पर बोर्ड लगाकर सारी जानकारियां अंकित करने का निर्देश भी दिया गया है। जिसका पालन रेजर बने ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा बनाई गई अधिकांश सड़कों में कमोवेश यही हालात है।

वन विभाग द्वारा कई स्थानों पर भवन का भी निर्माण कराया जा रहहा है जिसकी गुणवत्ता भी भगवान भरोसे है,कॉलम कही जा रहे है तो दिवार कही ऐसा नजारा वन विभाग के भवनों में देखा जा सकता है।

इन मामलों में जब विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से पूछ जाने पर गोलमोल जवाब देकर कुछ भी बोलने से बचा करते है और संबंधित रेज अफसर से बात करने की सलाह दी जाती है |

भाजपा महिला मोर्चा ने मंदिर पहुँच मांगा आशीर्वाद, नव नियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ता हुए शामिल

0

जगदलपुर।
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों व समूची टीम ने आज मांई दंतेश्वरी मंदिर पहुँच मत्था टेका और मांईजी का आशीर्वाद लिया।

भाजपा की महिला नेत्रियों ने बडी़ संख्या में एक साथ आज सुबह राजमहल स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुँच पूजा अर्चना की व देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि महिला मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी,सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एकजुटता के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उठायेंगे। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध महिला मोर्चा करेगा। संगठन के निर्देश पर समस्त कार्यकर्ता कार्य करने संकल्पित हैं। आज मंदिर दर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति वेदवती कश्यप,भारती श्रीवास्तव,किरण सेन,महेश्वरी ठाकुर,चमेली यादव बिजली वैद्य,पद्मा कश्यप,रंजीता जोशी,गीता मिश्रा,रीता राठौर,गीता नाग,ममता पोटाई आदि सहित समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थे।

बस्तर के लोगों से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी कर धोखाधड़ी करने वाली को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर।बस्तर के दर्जनों लोगों से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपया का ठगी कर धोखाधड़ी करने वाली को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस थाना कोतवाली में यास्मीन अंसारी पति अब्दुल गफ्फार अंसारी निवासी करंदोला भानपुरी ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना वर्ष 2017 में नवीन चौधरी , चंद्रा किरण ओगर , संजय डोनाल्ड दयाल , व नरेन्द्र चौधरी के द्वारा प्रार्थिया व उसकी भांजी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर छल पूर्वक 9,00000 / -रूपया का ठगी कर धोखा दिये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 396/2020 धारा 420,120 – बी भादवि ० एवं प्रार्थी सुनील देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन निवासी दुर्गा चौक जगदलपुर व अन्य 11 लोगों से से चंद्रा किरण ओगर , संजय डोनाल्ड दयाल , व नरेन्द्र चौधरी अन्य द्वारा एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर 42,50,000 / -रूपया का ठगी कर धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना कोवताली जगदलपुर में अप 000 393/2020 धारा 420,120 ( बी ) , 467,468,471 भादवि 0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

मामले मे पूर्व मे दो आरोपी संजय दयाल व नरेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे परिरुद्ध किया गया था । पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय वट्टी , उपनिरीक्षक अमित सिदार के द्वारा करार आरोपियां चंद्र किरण ओगर का पता तलाश किया जा रहा था दौरान सूचना पर चंद्रकिरण ओगर पति धरेन्द्र ओगर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर कई लोगो को एनएमडीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किये जिन्हे विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपीगणो द्वारा बस्तर के दर्जनो लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रूपये लेकर ठगी का शिकार बनाया गया है । आरोपी- चन्द्र किरण ओगर पति धीरेन्द्र ओगर उम्र 42 वर्ष निवासी महावीर नगर धरमपुरा जगदलपुर।

नशाखोरो के विरूद्ध बोधघाट पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

0

जगदलपुर। शहर में नशाखोरी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सोमवार को 13 लोगों को नशाखोरी करते हुए गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई ।
नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति . पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में सउनि सतीश यादव , सउनि शैलेन्द्र राय , आर.क्र .666 रूपेश यादव , आर . क्र .454 चंदन गोयल , आर.क्र .120 रहीश नाग , आर.क्र .877 दिजेन्द्रमणी शुक्ला , आर.क्र .1258 अर्जून गुप्ता , आर.क्र .1049 चंन्द्राकर के साथ थाना क्षेत्र रेल्वे स्टेशन , मेटगुड़ा , गंगानगर वार्ड , बस स्टेण्ड , तेतरखुटी , नयामुण्डा , व अन्य क्षेत्रो में असामाजिक

शराबियों/ नशेडियों के विरूद्ध धर पकड़ अभियान के तहत 14 मार्च को अब्बास उर्फ मोन पिता मोहम्मद रफीक निवासी गाँधी नगर वार्ड, अफजल पिता चुम्मन साह उम्र 38 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड, बलदेव नाग पिता लक्ष्मण नाग उम्र 37 वर्ष निवासी नयामुण्डा मिशन स्कुल के पास, महेन्द्र नाथ पिता स्व.अमृत नाग तिरंगा चौक जगदलपुर, निलेश बघेल पिता विश्वम्मर बघेल उम्र 25 वर्ष निवासी मेटगुड़ा, कृष्णा झा पिता बैधनाथ झा निवासी जवाहर नगर वार्ड, खिलेश मौर्य पिता छोटू राम मौर्य उम्र 25 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड , रवि कश्यप पिता हलधर कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड, राजू यादव पिता लखमू यादव उम्र अ वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड, रोशन कुमार झा पिता राधाकान्त झा उम्र 21 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड शुलभ काम्प्लेक्स के पास, रामचंन्द्र बघेल पिता फगनू बघेल उम्र 25 वर्ष निवासी नयामुण्डा, दामूधर बघेल पिता बुधराम बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी मेटगुड़ा जगदलपुर, रमेश कुमार साय पिता भदरा उम्र 38 तेतरखुटी कुल 13 लोगो के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. तहत प्रतिबंधात्क कार्यवाही की गई है । साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक बताया कि इस प्रकार असामाजिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।

MOST POPULAR

HOT NEWS