City Media - Page 1618 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1618

संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन की पहल पर दूर हुई ग्रामीणों की समस्या

0

जगदलपुर,13मार्च । जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों में पिछले कई दिनों से ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर परेशान दिखाई दे रहे थे उनके परेशानी की वजह राशन संचालक के द्वारा माह मार्च के राशन का वितरण नहीं किए जाने का था अपनी समस्या को ग्रामीणों ने पंचायत के जनप्रतिनिधि को बताया जिसके तुरंत बाद जनप्रतिनिधियों ने विधायक रेखचंद जैन के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंचे और बताया कि राशन दुकान के संचालक के द्वारा पिछले कई महीनों से राशन की बकाया राशि जमा नहीं कि है जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों में राशन नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके तुरंत बाद संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधि की बैठक अपने कार्यालय में की और खाद्य मंत्री अमर सिंह भगत व संबंधित अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों की समस्यायों को तत्काल दूर किया ।

इस पूरे मामले में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हर महीने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सभी पंचायतों में खाद्यान्न सामग्री आता है लेकिन ग्राम पंचायत मारकेल, आमागुड़ा व बहमनी के राशन दुकान में दो से तीन लाख की राशि बकाया है जो कि समय में राशि जमा नहीं किया गया था इस वजह से आरो नहीं कट पा रहा था खाद्य सामग्री नहीं पहुंच पा रहा था इसकी शिकायत जब सरपंच के माध्यम से मिली मैंने तत्काल खाद्य मंत्री से बात किया और फूड सेक्रेट्री से भी बात की रिकवरी अगर किसी राशन दुकान संचालक पर है तो विधिवत वसूली कार्रवाई कीजिए लेकिन जो सरकार की मंशा आम आदमी को खाद्य सामग्री पहुंचाने की है सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से रोकना नहीं चाहिए तत्काल इस व्यवस्था को दूर किया जाए तीनों दुकान के आरो कट गए हैं और ट्रकों में राशन लोड हो चुका है तीनो पंचायत के सरपंच मौजूद हैं और जल्द ही हितग्राही को खाद्य सामग्री उपलब्ध हो जाएगी

नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि आमागुड़ा, मारकेल व बहमनी के ग्राम पंचायतों में राशन संचालक के द्वारा राशन का बकाया राशि जमा नहीं किया गया था जिसके वजह से माह मार्च का राशन नहीं आ पाया जिसकी वजह से हितग्राही को राशन नहीं मिल पाया जिसकी शिकायत लेकर हितग्राही मेरे पास आए शिकायत पर मैंने तत्काल विधायक रेखचंद जैन को इसकी सूचना दी जिस पर विधायक रेखचंद जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर तत्काल हितग्राहियों के लिए राशन मुहैया कराया जिसका मैं वह हितग्राही उन्हें तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

आमागुड़ा के सरपंच भगत बघेल ने कहा कि माह मार्च का चावल हितग्राहियों को संचालक के द्वारा नहीं दिया जा रहा था जिसकी शिकायत मुझे प्राप्त हुई जिसके बाद मैंने मामले की जांच कि तो पता चला कि पिछला राशन का बकाया राशि संचालक के द्वारा जमा नहीं किया गया है जिसके कारण इस माह का राशन नहीं आ पाया जिसकी शिकायत के बाद मैंने तत्काल विधायक रेखचंद जैन को पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद विधायक ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर हमें तत्काल राशन मुहैया करवाया जिसके लिए मैं व पंचायत के ग्रामीण जन उनका आभार व्यक्त करते हैं।

सरकार के वादाखिलाफी से आक्रोशित हजारों सहायक शिक्षकों ने घेरा मुख्यमंत्री निवास…राजधानी-रायपुर में उमड़ा फेडरेशन का व्यापक जनसैलाब…

0

फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा जी के नेतृत्व में दिनाँक- 12 मार्च 2021 को राजधानी-रायपुर के बुढ़ा तालाब मैदान में विशाल धरना -प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास स्थान घेराव किया गया।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू व जिला सचिव-रामलाल साहू ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के 28 जिले व 146 विकासखंड से लगभग 50-60 हजार व राजनांदगांव जिले से लगभग 4000 सहायक शिक्षकों ने आंदोलन में शामिल होकर “वेतन विसंगति दूर कराने” की मांग को लेकर हल्ला-बोल आंदोलन किया व आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षकों ने पुलिस-प्रशासन से मुख्यमंत्री निवास जाने से रोके जाने पर गिरफ्तारी की मांग पर शाम- 06 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहे।

व्यापक जनसैलाब के कारण शासन-प्रशासन द्वारा आंदोलन के दबाव में आकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी किया गया था,कई बार संगठन व पुलिस के बीच तनातानी भी देखने को मिलती रही,संगठन के साथियों द्वारा लगातार मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी किया जाता रहा लेकिन देर शाम तक प्रदेश भर से आये संगठन के जनसैलाब के दबाव में आकर शासन-प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल जी के आसाम प्रवास पर होने के कारण प्रदेश के शिक्षा मंत्री- डॉ. प्रेमसाय टेकाम जी से मुलाकात कराने हेतु राजी हुआ और प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा जी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कराने पर धरना-प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास घेराव आंदोलन को समाप्त किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

रायपुर के धरना-प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रुप से फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी, प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव राजू यादव, फेडरेशन के राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव- राम लाल साहू,राजनांदगांव जिले के सभी 09 ब्लॉक अध्यक्ष गण- कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, रोशन साहू, हीरालाल मौर्य, ओम प्रकाश साहू, पारख प्रकाश साहू, कीरत कुमार गणवीर, देव कुमार यादव, सुनील शर्मा, यशवंत देशमुख, जिला संयोजक- मितेन्द्र बघेल, भक्ता राम मंडावी, कुशल हदगिया, दोदेश्वर चंदेल, मंजू देवांगन, माला गौतम, नेहा खंडेलवाल, जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा वैष्णव,जिला शिक्षा विभाग प्रभारी-ललित प्रताप सिंग,ट्राइबल विभाग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रभारी-राधेश्याम नेताम,जंत्री ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष- राजेश मेश्राम,भिखेंद्र जंघेल, रमेश साहू, अमृत दास साहू, अनुपमा सोनी, ममता बघेल, तरुणा मेश्राम,सीता साहू,रागिनी यदु, जिला मीडिया प्रभारी-मिलन साहू,अमित बाम्बेश्वर,जिला महासचिव-मोहन कोमरे,अमृत दास साहू, शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे,राजेन्द्र साहू,देशन पटेल,भजन साहू,लता पटवा,असरानी देशमुख, नीलम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री- उत्तम ठाकुर, राजकुमार ठाकुर,चित्रा सोनवानी,विद्या श्रीरंगे, सहित संकुल, ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों में महेश वर्मा, शिव चरण वर्मा, गांधी राम साहू ,ज्ञान चंद साहू, विनोद कुमार यदु,आलोक मसीह,राजकुमार सरजारे, संजीव साहू, नवीन ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी,जगदीश गजभिए,शालिनी चौधरी,अमित्रा हिडामे,लक्ष्मी देवांगन,खेमचंद ठाकुर,छबि कोरेटी,भरत भोपले,श्रवण डहरे,केशव भुआर्य,जगदेव उर्वशा सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथीगण उपस्थित थे।

     उपरोक्त जानकारी मीडिया में रामलाल साहू (जिला सचिव) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने दी है।

भाजयुमो के जिला मंत्री का दायित्व ओमप्रकाश गुप्ता को मिला

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री का दायित्व ओमप्रकाश गुप्ता को मिला | ओमप्रकाश गुप्ता पार्टी के लिए लम्बे समय से कार्य करते आ रहे है | इनके पार्टी के प्रति सक्रियता व कार्य को देखते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने इन्हें युवा मोर्चा जिला मंत्री का नया दायित्व सौंपा है | ओमप्रकाश गुप्ता को नया दायित्व मिलने सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष है | ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जब भी उन पर भरोसा जताया है उस पर वो खरे उतरे है और पार्टी हित के लिए हमेशा कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे |

वार्ड पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई मीटिंग, दिया गया निर्देश एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों पुरस्कृत किया गया

0

निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर निगरानी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए

नशाखोरी, शराब सेवन आदि संदेहास्पद जगहों पर बेहतर ढंग से कार्य किया जाए।

बिनाका मॉल में हुई चोरी एवं बाघ की खाल को पकड़ने वाली टीम को किया गया पुरस्कृत ।

शहर के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने पर जोर।

आज जगदलपुर पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेन्टर स्थित मावा-आलसना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के द्वारा वार्ड पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक में वार्ड अधिकारियों को निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निगरानी रखकर कार्यवाही करने, इसके अलावा शहर में शराब सेवन, नशाखोरी एवं मादक पदार्थो की परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही एवं शहर के लोगों से समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु निर्देश दिया गया हैं।

बैठक में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्ड पुलिस अधिकारियों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।

शासकीय राशि का बंदरबाट करने वाला पंचायत सचिव पर प्रशासनिक अधिकारी मेहरबान

0

शासन की छवि को धूमिल कने वाला एलमपल्ली सचिव मंत्री के शरण में पहुंचा

कार्रवाई से बचने सचिव ने अफसरों पर बनाया दबाव

सरपंच, मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से मामले की करेगी शिकायत

जगदलपुर/सुकमा। सत्ता में वापसी के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दावा करने वाले मंत्री के इलाके के कुछ पंचायत सचिव कागजों में विकास कार्यों को अंजाम देकर कार्रवाई से बचने आबकारी मंत्री के शरण में हाजरी लगा चुके है। ऐसा ही मामला एलमपाली पंचायत के तत्कालिन सचिव का है जो इलाके में य कहता फिर रहा है कि हमारी बात मंत्री जी से हो गई है अब अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर सकेंगे चाहे कोई कितनी भी शिकायत क्यों ने करे। सचिव इलाके में ऐसी अफवाह फैलाकर मंत्री जी की साफ सुथरी छवि को भी बदनाम करने में जुटे है जो वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के मेहरबानी से नागलगुण्डा का सचिव है। एलमपल्ली के सरपंच ने आरोप लगाया है कि मंत्री के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी भी तत्कालिन सचिव गिरीश के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर डरे हुए है।

सत्ता परिवर्तन के बाद ग्रामीणों में यह उम्मीद जागी थी कि नक्सलि प्रभावित क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचेगा। शासन का यह प्रयास भी रहा है कि लेकिन कुछ पंचायत सचिव शासन की छवि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही मामला सुकमा जिले के एलमपली पंचायत के तत्कालिन सचिव का है जो विकास कार्यों को कागज में अंजाम देकर शासकीय राशि का बंदरबाट कर चुका है।

सचिव पर प्रशासनिक अधिकारी मेहरबानः एलमपल्ली के सरपंच हिमानी मरकाम ने आरोप लगाया है कि सचिव गिरीश के द्वारा एक दर्जन से अधिक मृत व्यक्तियों के नाम का फर्जी मस्टररोल की भरपाई कर राशि का बंदरबाट किया है। तालाब निर्माण का अधिकांश कार्य लॉक डाउन के समय सचिव के द्वारा स्वयं के राशि का उपयोग कर मजदूरों के नाम राशि आरहण करने का भी आरोप लगाया है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर राशि का आहरण भी किया गया है।

सचिव के कार्यकाल में जून 2018 से जून 2020 तक के कार्यों की जांच कराई जाये तो लाखों के घालमेल का मामला उजागर हो सकता है। यहां तक 14वें वित्त की राशि का भी बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। सरपंच ने यह आरोप लगाया कि आबकारी मंत्री एवं स्थानीय विधायक से संपर्क कर कार्रवाई न करने का अधिकारी पर दबाव बनाया गया है। सचिव अपनी जुबान से ही ग्रामीण इलाको में कहता फिरता है कि मंत्री द्वारा अफसरों को कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी है। सरपंच ने यह भी अरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में अधिकारी भी सचिव पर मेहरबान है। सरपंच ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से शिकायत की जायेगी। नक्सल प्रभावित इलाकों में आदिवासी ही आदिवासी का शोषणकर रहा है जिसका उदाहरण एलमपल्ली का सचिव है।

जांच फाईलो में बंदः एलमपल्ली के सरपंच हिमानी मरकाम के द्वारा सचिव गिरीश के कारनामों की लिखित शिकायत कलेक्टर सुकमा से तीन माह पूर्व किया गया था। कलेक्टर साहब ने सरपंच की शिकायत का बकायदा जिपं सीईओ को जांच के आदेश दिये गये थे। मामले की जांच कोंटा जनपद सीईओ द्वारा पांच सदस्यीय दलों से भी कराई थी जांच दलों ने भी भ्रष्टाचार करने की बात तो कही लेकिन जनपद सीईओ ने मामले पर पर्दा डालने का पूरा प्रयास किया जो सफल भी हुए कारण कि कमीशन का कुछ हिस्सा उन अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट जिला सीईओ तक पहुंचने के पहले ही राजनीतिक दबाव के बाद जांच की फाईल ही बंद कर दी गई है।

बैठक में हूं बाद में बात करूंगा: जिला पंचायत सीईओ श्री कंवर ने सरपंच की शिकायत के संबंध में कई बार चर्चा करने पर यह कहा जाता रहा कि जांच रिपोर्ट नहीं देख पाया हूं कारण मंत्री प्रवास में अपनी व्यस्तता का हवाला दिया जाता रहा। मामले पर चर्चा करने पर बैठक में व्यस्तता का हवाला देकर बाद में बात करने को लेकर टाल मटोल किया जा रहा है। अगर जिम्मेदार अफसर अपनी जिम्मेदारी से इस तरह भागते रहेंगे तो इनके नीचे के अधिकारी क्या करेंगे। जिला पंचाय के द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण सचिव की बल्ले-बल्ले है। दूसरे दिन जिला पंचायत सीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन रिसीव नहीं करने के चलते बात नहीं हो सकी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई: बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने बताया कि सचिव के द्वारा विकास कार्यों की राशि का घालमेल किया गया है और घालमेल करने वाले को अधिकारी के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी कारवाई की जाएगी |

नरेंद्र, शशि बने भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें बस्तर से नरेंद्र पाणिग्राही को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शशिभूषण रथ  को शोसल मीडिया प्रभारी व्यवसायी प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ बनाया गया है। दोनों ही पूर्व में व्यवसायी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला पदाधिकारी थे। श्रीपाल जैन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। सभी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं व्यवसायियों के हितों में कार्य करने की आशा भी जताई।

युवती से पानी के बदले थप्पड़ मिलने से गुस्साए युवक ने युवती की ले ली जान, पुलिस को गुमराह करने की चाल रही नाकामयाब

0

कांकेर – कांकेर जिले में दो दिन पहले युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी गाँव का ही युवक निकला | आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने की चाल नाकामयाब रही |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मालगांव की है जहाँ आरोपी युवक गंगेश्वर मंडावी मजदूरी का कार्य कर रहा था और वहीँ दूसरी ओर युवती अपने खेत की रखवाली कर रही थी उसी समय युवक को प्यास लगी तो उसने युवती से पानी माँगा लेकिन युवती अपने मोबाइल में किसी से बात कर रही थी और युवक की ओर ध्यान नहीं दिया तो युवक ने गुस्से में युवती से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा इससे युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया, थप्पड़ से आहत गुस्साए युवक ने पास में रखे लोहे के सब्बल से ताबड़तोड़ वार किया जब तक की युवती की जान न निकल जाये और जब युवक ने देखा युवती ने दम तोड़ दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवक ने एक चाल चली उसने युवती के शव को सुनसान खेत में रख उसके कपड़े निकाल दिए ताकि पुलिस को शक हो कि दुष्कर्म के इरादे से क़त्ल किया गया हो लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से हत्या का खुलासा हो गया और आरोपी युवक को गुमझिर से गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वेतन विसंगति को लेकर प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन, सीएम हाउस का घेराव करने निकले

0

वेतन विसंगति को लेकर प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों ने रायपुर के सप्रे शाला मैदान, बूढ़ा तालाब में जोरदार प्रदर्शन किये है। बूढ़ा तालाब से रैली cm हाउस का घेराव करनी निकली जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया उक्त प्रदर्शन में लगभग प्रदेश भर से 50 हजार सहायक शिक्षक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विकासखंड डौण्डी से ए रमेश ,योगेश पवार, बुधराम चंद्राकर, जयनारायण यादव,मुकेश कोरार्म, देशमुख सर, भीखम यादव, रामटेके सर, ओमप्रकाश यादव, दिनेश साहू, अजय जायसवाल,पटेल सर, ठाकुर सर, बसंत सर, उमेश ठाकुर समेत सभी साथी शामिल हुए | रैली के दौरान सभी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने घोषणा पत्र  किये गए वादे को याद दिलाया और अतिशीघ्र मांग पूरी करने की अपील किये। 

राजधानी रायपुर में फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों द्वारा जोरदार प्रदर्शन  बाद प्रदेश के कृषि मंत्री  बयान सामने आया है। कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी को धैर्य रखना चाहिए। संसाधन उपलब्ध होने पर मांगो पर विचार किया जायेगा। फिलहाल कोरोना के कारण राजस्व में कमी आई है साथ ही यह भी कहा कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के सन्दर्भ में अप्रैल में फैसला लिया जायेगा। वही तबादला नीति भी जारी होगी जिससे अधिकारी कर्मचारी नियमानुसार अपनी स्थानांतरण करा पाएंगे। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फेडरेशन के पदाधिकारियों की देर रात प्रदेश के स्कूल  डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से मांग के सन्दर्भ में चर्चा हुआ। शिक्षा मंत्री ने जल्द मांग पूरी करने की आश्वासन दिए है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की चर्चा तो सकारात्मक रही , लेकिन ऐसी आश्वसन हमें कई वर्षो से मिल रहा है , लेकिन मांग पूरा नहीं हुआ। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 15 दिवस के भीतर मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जायेगा। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा बजरंग वार्ड नंबर 11 में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा – बजरंग वार्ड नंबर 11 शहीद अस्पताल के सामने आंगनबाड़ी मंच के पास दल्ली राजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद छत्तीसगढ़ में समस्त वार्डवासियों के द्वारा दिनांक 12/03/2021 से 20/03/2021 तक समय प्रतिदिन दोपहर 1.00 से शाम 5.00 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है | जिसमे दिनांक 12/03/2021 भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन कलश शोभायात्रा वार्ड नंबर 11 से झरन मैय्या मंदिर तक पहुंचने के बाद झरन मैय्या मंदिर से जल भरकर वापस वार्ड नंबर 11 में गौकर्ण कथा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग वार्षिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की नई तिथि घोषित

0

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित सत्र 2020-21 की स्नातक (नियमित/अमहविद्यालयीन/भूतपूर्व/पूरक) परीक्षा एवं स्नातकोत्तर (अमहविद्यालयीन) के परीक्षार्थियों से ऑनलाइन पद्धति से मुख्य (वार्षिक) परीक्षा 2021 हेतु परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

MOST POPULAR

HOT NEWS