घोटिया : तेज रफ्तार बाइक सवार ने सायकल सवार को मारी ठोकर । प्राप्त सूत्रों के आधार पर कल रात 8:25 PM को पेंड्री दल्लीराजहरा चौक में ग्राम पचेड़ा के बाइक सवार व्यक्ति ने परसोदा निवासी सायकल सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे सायकिल सवार को काफी चोट लगी है । मौके पर से तत्काल खबर करने के उपरांत एम्बुलेंस ने घायल को घोटिया के प्राथमिक सेवा केंद्र में भर्ती किया है । अभी घायल के अवस्था के विषय मे कुछ भी कह पाना मुश्किल है इलाज चल रहा है |
माँ झरन मैया प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया श्रद्धालुओं का सुबह 4 बजे देर रात तक ताता लगा रहा समिति के स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा था जिसके मुख्य अतिथि शिबू नायर अध्यक्ष नपा परिषद विशेष अतिथि संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नपा परिषद, अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,गोविंद वाधवानी राजहरा मंडल अध्यक्ष भाजपा,त्रिलोकचंद जैन समाजसेवी,यंगेश देवांगन वार्ड पार्षद,राजू लखानी अध्यक्ष सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति पुराना बाजार, प्रवीण जैन सामाजिक कार्यकर्ता थे वही कार्यक्रम का संचालन रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर निर्माण प्रभारी ने किया स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष महेश सहारे ने
प्रस्तुत किया समिति की मांग पर मुख्य अतिथि शिबू नायर ने आने वाले महाशिवरात्रि पर्व से भंडारा स्थल पर टिन शेड लगाने की घोषणा की वही अन्य विकास कार्य भी आने वाले समय में कराए जाएंगे इस घोषणा पर समिति ने उनको साधुवाद दिया समिति के आकर्षण का कार्यक्रम आंगा देव को लाकर वार्ड नं 12,10,18 की परिक्रमा कर झरन मंदिर से डड़सेना पुलिया तक भी परिक्रमा की गई समिति द्वारा आयोजित भंडारा में दल्लीराजहरा सहित ग्रामीण अंचलों के लगभग 5 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वही रात्रि बच्चों के
द्वारा रिकॉर्डिंग डांस व दीनदयाल रंगारी की टीम ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया समिति द्वारा सभी अतिथियों, दानदाताओ को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है | माँ झरन मैया मंदिर व जनकल्याण समिति वार्ड नं 12 दल्लीराजहरा
स्व. दादा बलीराम कश्यप थे भगवान राम जी के अनन्य उपासक, वनांचल क्षेत्रों में जगाये थे हिंदुत्व की अलख
बस्तर भाजपा के पितृ पुरूष स्वर्गिय बलीराम कश्यप जिन्होंने संघर्षों के पसीने व अड़िग सिद्धान्तों पर चलकर बस्तर में भाजपा का मैदानी जमीन तैयार किया उनकी स्मृति में गृह ग्राम फरसागुड़ा में दो दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें रामायण प्रेमी मण्डलियों ने भाग लिया व नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व कोंडागाँव सहित पूरे छत्तीसगढ़ से भगवान श्री राम जी मे भक्तों ने दादा की समृति में एकत्रित होकर समाधि स्थल में श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
स्व. दादा बलीराम कश्यप अपने निश्छल, बेबाक व्यक्तित्व व समर्पित जनसेवक के प्रितिमूर्ति हैं जिन्हें क्षेत्र की जनमानस आज भी अपना आदर्श पुरुष मानती हैं और उनके पदचिन्हों का अनुशरण करते हैं।
स्वर्गिय बलीराम कश्यप आदिवासियों के प्रखर आवाज व राजनीतिक सफर
जिन्होंने बलिराम कश्यप को देखा था, उनकी आवाज की खनक सुनी है और उनकी बेबाकी से दो-चार हुए हैं-वे उन्हें भूल नहीं सकते। भारतीय जनता पार्टी की वह पीढ़ी जिसने जनसंघ से अपनी शुरूआत की और विचार जिनके जीवन में आज भी सबसे बड़ी जगह रखता है, बलिराम जी उन्हीं लोगों में थे। दादा आदिवासी के सबसे प्रखर आवाज थे जिनकी गूँज दिल्ली तक थी। अपने जीवन और कर्म से उन्होंने हमेशा बस्तर के लोगों के हित व विकास की चिंता की। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में उनका एक खास स्थान था।
उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे सच को कहने से चूकते नहीं थे। उनके लिए अपनी बात कहना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, भले ही इसका उन्हें कोई भी परिणाम क्यों न झेलना पड़े। वे सही मायने में बस्तर की राजनीति के एक ऐसे नायक हैं, जिन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे स्व. दादा ने बस्तर इलाके में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को आधार प्रदान किया। 1990 में वे अविभाजित मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी ईमानदारी और पार्टी के प्रति निष्ठा का ही प्रतीक निष्ठावान थे। बस्तर इलाके में आज भाजपा का एक खास जनाधार है तो इसके पीछे श्री कश्यप की मेहनत और उनकी छवि भी एक बड़ा कारण है।
बेबाकी और साफगोई उनकी राजनीति का आधार है। वे सच कहने से नहीं चूकते थे चाहे इसकी जो भी कीमत चुकानी पड़े। यह उनका एक ऐसा पक्ष है जिसे लोग भूल नहीं पाएंगें। बस्तर में माओवादी आतंकवाद की काली छाया के बावजूद वे शायद ऐसे अकेले जनप्रतिनिधि थे, जो दूरदराज अंचलों में जाते और लोगों से संपर्क रखते थे। आदिवासी समाज में आज उन-सा प्रभाव रखने वाला दूसरा नायक बस्तर क्षेत्र में नहीं है। वे अकेले आदिवासी समाज ही नहीं, वरन पूरे प्रदेश में बहुत सम्मान की नजर से देखे जाते थे। उनकी राजनीति में आम आदमी के लिए एक खास जगह है और वे जो कहते हैं उसे करने वाले व्यक्ति थे। माओवादियों से निरंतर विरोध के चलते उनके पुत्र की हत्या हो गयी। ऐसे दुखों को सहते हुए भी वे निरंतर बस्तर में शांति और सदभाव की अलख जगाते रहे और आदिवासियों के शोषण के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे।
जगदलपुर – रकम डबल हो जाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले 02 साल से फरार आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है | घटना दिनांक 26.05.2018 की है पीड़ित युसुफ अली ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी विशाल सिह द्वारा सिक्योर लाईफ कंम्पनी नई दिल्ली के फर्म के नाम पर रकम जमा करने पर दो वर्षों मे डबल हो जायेगा ऐसा कहकर झांसा देकर रकम 8,20,000 रूपये की ठगी किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है | जिसके आधार पर अपराध क्रमांक-188/2018 धारा 420,120 (बी) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के पश्चात् आरोपी फरार हो गया था जिस पर पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा. था |
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक प्रकाश नायक, डोमेन्द्र ठाकुर के द्वारा घटना दिनांक से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बार बार प्रयास किया जा रहा था तभी आरोपी का भिलाई मे होने की सुचना मिलने पर थाना कोतवाली द्वारा त्तकाल टीम बनाकर भिलाई भेजा गया जहाँ आरोपी के निवास स्थान से आरोपी विशाल सिह पिता आर0बी0 सिह उम्र 29 साल निवासी सेक्टर-7 ब्लाक न0 6-सी स्ट्रीट भिलाई नगर थाना दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने महिलाओं को FIR करने के लिए थाने तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी अब सीधे Whatsapp के जरिये अपनी जो भी समस्या है दिए गए नंबर पर भेज सुलझा सकते है |
महिलाएं ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम के व्हाट्सएप नंबर 9479162318 पर अपनी शिकायत कर सकती हैं|शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय में अभिव्यक्ति सेल संज्ञान लेगा. वहीं शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा|इसके तहत अब पीड़ित महिलाएं सीधे व्हाट्सऐप नम्बर 9479162318 पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं |
इसके बाद अभिव्यक्ति सेल शिकायतकर्ता महिला से संपर्क करेगा और तत्काल कार्रवाई की जाएगी. कई बार महिलाएं बार-बार थाने जाने से संकोच करती है. पुलिस का दावा है कि इससे उन्हें इससे भी राहत मिलेगी. राज्य में महिलों के साथ अपराध के आंकड़े भी राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. देश में बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ दसवें नंबर पर है |
बस्तर ब्लॉक के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बालक बस्तर मेँ विकास खण्ड में नए बने संकुलों के प्राचार्यो की आवश्यक बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री मती भारती प्रधान ,जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे की उपस्थिति में आयोजित की गई।जिसके तहत नई शिक्षा नीति व समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब संकुलों की जवाबदारी समबन्धित क्षेत्र के प्राचार्य की होगी ।जो न केवल बच्चो की नियमित उपस्थति को देखेंगे, बच्चो में गुणवक्ता उक्त शिक्षा की भी जवाबदारी होगी। शालाओ में अब शाला समिति को भी सक्रिय करने की जवाबदारी होगी। श्रीमती प्रधान ने बताया कि आने वाले समय मे अब संकुल समन्वयक तीन काल खण्ड लेंगे उन्हें अनिवार्य रूप से आश्रित शालाओ में अध्यापन करवाना होगा।
एपीसी गणेश तिवारी ने शिक्षको के साथ पीयलसी को सक्रिय रखकर किस प्रकार बेहतर कार्य करना है इसकी जानकारी विस्तार से दी गई। अब सभी गांवों में भी प्रमुख स्थलों में प्रिंट रिच वातावरण तैयार करना है । बैठक में प्राचार्यो को संकुल हेतू 18 निर्देशो को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर डीईओ भारती प्रधान,डीएमसी अशोक पांडे,एपीसी गणेश तिवारी, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,एबीईओ सुशील तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी,प्राचार्य श्रीमती रजनी झा, पीआर लाउत्रे, डी आर ध्रुव, सहित सभी प्राचार्य व सीएसी उपस्थित थे।
वार्ड क्रमांक 5 शिकारी बाबा में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया | महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है |
दल्लीराजहरा महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य मे वार्ड क्र 05 स्थित शिकारी बाबा सरोवर धाम चैतन्य जसगीत झॉकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ जसगीत मंडली के लोक कलाकरो .धार्मिक अध्यात्मिक देशभक्ति एंव छ.ग.की लोककला का प्रदर्शन कर देर रात तक दर्शकों मे समा बांधा । जसगीत मंडली द्वारा प्रस्तुत देवीगीत पर कई महिला एंव पुरुष पर देव सवार हुए इन लोगो पर देवी सवार होने से घंटो तक भक्ति एंव सेवा गीत मे थिरक थिरक कर झुपते रहेंछ.ग.के किसान एंव हाथो मे तिरंगा थामे तीन शेरो के साथ देश के वीर जवानों पर दिखाये गये चैतन्य झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया |
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश द्विवेदी महामंत्री दल्ली भाजपा मंडल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व पार्षद एंव भाजपा युवा नेता शंकर साहू ने किया कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाजसेवी श्री सुरेश जैन, श्री भूषण निर्मलकर, श्री ए. रमेश कुमार ,श्री जायसवाल श्री ईतवारी राम यादव, श्री गोपीराम निषाद सहित क ई गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमान जी.आर निषाद जी ने किया इस अवसर पर आयोजन समिति जय भोले शीतला समिति के.वार्ड क्रं.05 .शिकारी बाबा वार्ड के पदाधिकारी धनेश्वर कुमार अनिल , अन्नु जानी सहित बडे संख्या मे कार्यकर्ता एंव दर्शक गण उपस्थित रहे |
जी हां हम बात कर रहे है बकावण्ड ब्लाक के ग्राम नेगानार गेंघरामुंडा के समीफ स्थिति प्रसिद्धि शिव मंदिर जो आज के स्थिति में प्रचलित व हमेशा सुर्खियों में रहता है।
आपको बता दें कि इस शिव मंदिर में लोगो का आस्था और विश्वास इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्त गणों का विश्वास व श्रद्धा दिन ब दिन बढ़ती क्रम में हैं।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आस पास के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ के शामिल हुये और पूजा अर्चना किये जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आये हुये भक्त व श्रद्धालुओं के लिये रहने व रात्रि मनोरंजन हेतु उड़िया नाटक का भी समिति की ओर से व्यवस्था की गई थी।जिसमें इस मंदिर के प्रति हमेशा सहयोग करते आ रहे आस पास के राईस मिल
ग्राम मोहलाई के बंशी राईस मिल शुभमंगल गणपति राईस मिल छोटे देवड़ा से नारायण राईस मिल से भंडारा के लिए चावल सहयोग प्रदान किये और आस पास के फार्म हाउस ग्राम पंडानार से भरत भाई चावड़ा किंजोली फार्म हाउस मुकेश भाई चावड़ा बेडाउमर गांव से जयसन बघेल पंडानार से सभी किसानों ने सब्जी का सहयोग दान किया गया और आस पास के सभी पंचायतों के सरपंचो एवं सभी श्रद्धालुओं के विशेष सहयोग से यह भंडारा व महा शिव रात्रि का आयोजन भब्य रूप से सफल हुआ,जिसमें शिव शक्ति समिति ग्राम नेगानार के द्वारा यह कार्यक्रम को सफल रूप से किया गया।
अंत्यंत हर्षोल्लास के साथ आप सभी सहपरिवार को आंमत्रित एवं सूचित किया जा रहा है कि, बजरंग वार्ड नंबर 11 शहीद अस्पताल के सामने आंगनबाड़ी मंच के पास दल्ली राजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद छत्तीसगढ़ में समस्त वार्डवासियों के द्वारा आप सबके तन,मन,धन,की सहयोग एवं आर्शीवाद से दिनांक 12/03/2021 से 20/03/2021तक समय प्रति दिन दोपहर 1-00 से शाम 5-00तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सब सहपरिवार उपस्थित होकर भागवत कथा को श्रवण कर पुण्य के भागी बने एवं हमें सेवा का अवसर प्रदान करे।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव संस्कार सेवा समिति एवं बोल बम कांवरिया दल्ली राजहरा द्वारा शिव जी का पूजा अर्चना कर शिव जी का बारात निकाल कर नगर भ्रमण किया गया ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने शिव संस्कार धाम में शिव जी का पूजा अर्चना कर नगर के सुख शांति एवं समृद्धि का कामना किया एवं शिव जी के बारात में नगर भ्रमण भी किया।
इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,युवा नेता परितोष हंसपाल जी,द्वारिका सेन जी,हेमशंकर साहू जी,महेंद्र भट्ट जी,सुमित साहू जी,राकेश सोनबोइर जी,घनश्याम पारकर जी,डामेश्वर सेन जी,निर्मल कौशिक जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।।