City Media - Page 1629 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1629

बालोद जिला भाजपा नेताओं ने आदिवासी कोरवा जनजाति समाज हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की

0

प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत के द्वारा गुतकिया ग्राम में कोरवा जनजाति के जमीन लिए खरीदे जाने के मामले को लेकर भाजपा बालोद के नेताओ ने कड़ी निंदा की है की मंत्री अमरजीत के बेटे आशिष भगत सहित जशपुर विधायक विनय भगत के भाई संजू भगत के द्वारा लिए गए जमीन के मुद्दे को लेकर पार्टी ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और जनजातीय समाज को भूमिहीन होने भाजपा नहीं देगी।
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के पुत्र पर पहाड़ी कोरवाओं की लगभग 25 एकड़ जमीन बिना उनकी सहमती के रजिस्ट्री कराई गई है भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर भाजपा के एक टीम ने जांच करवाई है जिसने इस मामले में अपनी जाँच पूरी कर ली है।जाँच टीम ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राज्यपाल व् राष्ट्रपति से पुरे मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा अब भाजपा ने आर पार लड़ाई का मन बना लिया है ..आगामी दिनों में पहाड़ी कोरवाओं की जमीन वापसी को लेकर 16 मार्च को बड़े आन्दोलन की तैयारी चल रही है आगे यादव ने कहा कि जशपुर के गुतकिया में मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत द्वारा पहाड़ी कोरवा जनजाति की 25 एकड़ जमीन के रजिस्ट्री मामले में अब सियासत तेज हो गई है।बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा नियुक्त छ सदस्यीय जांच टीम बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गाँव गुतकिया पंहुची।बीजेपी के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के नेतृत्व में सांसद गोमती साय,विधायक देवजी भाई पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के साथ बीजेपी नेता नरेश नंदे, राजकपूर भगत, नितिन राय ने पहाड़ी कोरवा परिवार से मुलाकात की और पुरे मामले में कथन बयान कर जाँच रिपोर्ट तैयार की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आदिवासी नेता पालक ठाकुर ने बताया कि आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को भाजपा सांसद सदन में उठाएंगे पालक ठाकुर ने बताया कि जनजातीय सुरक्षा मंच के नेतृत्व में 16 मार्च को बगीचा में विशाल धरना प्रदर्शन कर शासन को पूरी घटना से अवगत कराते हुए जनजाति समाज को न्याय दिलाए जाने की मांग की जाएगी। अगर इस आंदोलन के बाद भी जनजातीय समाज को न्याय नहीं मिलता है तो मंच के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा |

पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आदिवासी नेता भूनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि किस जनजाति कोरबा समाज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाते हैं और छत्तीसगढ़ की यह सरकार आदिवासियों किसान हितेषी बनती है मगर डेढ़ सालों में इस प्रदेश लूट भ्रष्टाचार अत्याचार आधा आदिवासी बहनों के साथ लगातार अनाचार इस सरकार के कार्यकाल की विशेषता बन के रह गई है मैं अमरजीत भगत के इस्तीफे की मांग करती हूं और सरकार से मांग करती हूं कि आदिवासी समाज की जमीन को तत्काल प्रभाव में वापस किया जाए

20वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीसरे दिन श्री बालाजी मंदिर में श्री सत्यनारायण कथा पाठ किया गया।

0

जगदलपुर। 20वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीसरे दिन श्री बालाजी मंदिर में श्री सत्यनारायण कथा पाठ किया गया। इस महत्वपूर्ण पूजा विधान में बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर सत्यनारायण कथा सुना। आंध्र प्रदेश से आये दैवज्ञ पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुए पूजा के दौरान पंडितों ने बताया कि, घर-परिवार की सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति, दुखों के नाश, संकट से छुटकारा और बच्चों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए सत्यनारायण व्रत किया जाता है। कार्यों या उद्देश्यों की पूर्ति की कामना से यदि सत्यनारायण व्रत-पूजा का संकल्प लिया जाए तो वह कामना अवश्य पूरी होती है। श्री बालाजी टेंपल कमेटी के अध्यक्ष व्ही. राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते बताया कि, 25 फ़रवरी गुरूवार को सुबह 10 बजे महिलाओं हेतु विशेष कुमकुम पूजा विधान संपन्न होगा। इस विधान में सैकड़ों महिलाएँ शामिल होकर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि एवं लंबी आयु के लिये प्रार्थना करेंगी। रात्रिकालीन सत्र में मंदिर परिसर में सहस्र दीपालंकरण कर भगवान की ऊंजल सेवा की जायेगी।

रायपुर बिलासपुर खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सम्पन्न।

0

हाकी, एथलेटिक्स तीरंदाजी के लिए खिलाडियों ने दिया ट्रायल

खल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर बिलासपुर में प्रारम्भ की जाने वाली खल अकादमी के लिए राज्य भर में आयोजित चयन ट्रायल के अंतर्गत जिला बस्तर में दिनांक 24/2/2021 को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया । बस्तर जिले के 85 खिलाडियों ने हाकी एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में अपना दमखम दियाया। खिलाढियों के 07 बेट्री टेस्ट लिए गये तत्पश्चात सबंधित खेलो के ट्रायल बेस पर खिलाडियों के परफार्मेश के आधार पर मार्किंग की गयी।। कलेक्टर बस्तर द्वारा खिलाडियों के चयन हेतु अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति के सदस्य के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधी श्री रविन्द्र पटनायक, आब्जर्वर श्री सतीष श्रीवास्तव दंतेवाडा, उपस्थित थे। बेट्री ऑफ टेस्ट के लिए व्यायाम शिक्षक श्री जोगेन्द्र ठाकुर राजकुमार महतो, अतुल शुक्ला, शुनिल पिल्ले, वेद प्रकाश सोनी, चन्द्र मोहन वर्मा, कोटेश्वर नायडू, मो. साहिबा. मानोज साहू, दिनेश बचवानी, अभय माने, मधुसुदन वर्मा, संदीप देवांगन, रमेश सिंह, श्रवण साह गजेन्द्र शर्मा, श्री डी.एस. नेताम श्रीमती माया सिंह उपस्थित थे।

खिलाडियो के परफोंमेंस के आधार पर अंक दिये जायेगे जिसके आधार पर राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर आबकारी एक्ट तहत् की गई कार्यवाही

0

थाना कोतवाली क्षेत्र के लालबाग आमागुडा में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में एक संतरा रंग का झोला के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब रखा है और बिक्री कर रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक क्रमांक-831 रवीन्द्र कुमार ठाकुर,आर0क0 1027 लखन गडमिया के टीम के द्वारा उक्त स्थान में घेराबंदी कर पकड़कर उक्त हुलिये के व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम सम्बल सिंह पिता रामेश्वर सिंह जाति माहरा उम्र 52 वर्ष निवासी लालबाग आमागुडा दुर्गा मंदिर के पास जगदलपुर में रहना बताया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब AC NEAT WHISKY 07 नग एंव सुपर 555 व्हीस्की 06 नग, कुल 13 अंग्रेजी शराब जुमला 2.340 एम0एल0, कीमती 1980/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(1) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 70/2021 धारा 34(1) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

तथा रमैया वार्ड में एक व्यक्ति विनोद सर्विसिंग दुकान के बगल में अण्डा चाखना बेचने वाला अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का पौवा दुकान में रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना कोतवाली के स्टाफ उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, आर0क0 1093 रवि सरदार, आर0क0 1067 बबलु ठाकुर एवं आर0क0 1327 धर्मेन्द्र कश्यप के टीम द्वारा उक्त स्थान में घेराबंदी कर, पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम सुरज ठाकुर पिता जिलाजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी हिकमीपारा जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा 05 नग, इम्पेरियल ब्लु 04 नग, डबल जी फाईन प्रिमियम व्हीस्की जुमला शराब 2.160 एम0एल0, कीमती 1720/-रूपये बरामद हुआ। आरोपी का कृत्य 34(1) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 71/2021 धारा 34(1) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

आरोपी- 1. सम्बल सिंह पिता रामेश्वर सिंह जाति माहरा उम्र 52 वर्ष निवासी लालबाग आमागुडा दुर्गा मंदिर के पास

जगदलपुर। 2. सुरज ठाकुर पिता जिलाजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी हिकमीपारा जगदलपुर बरामद- अंग्रेजी शराब AC NEAT WHISKY 07 नग एंव सुपर 5

एम0एल0, कीमती 1980/- रूपया एवं अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा 05 नग, इम्पेरियल ब्लू 04 नग, डबल जी फाईन प्रिमियम व्हीस्की जुमला शराब 2.160 एम0एल0, कीमती 1720/-रूपये

महत्वपूर्ण विषयों के कार्यशाला से जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे नदारद, सदस्यों की अनुपस्थिति भी रही चर्चा में

0

राजस्व, पेसा, जल संरक्षण, मनरेगा, वन संरक्षण, वन अधिकार आदि विषयों पर हुई कार्यशाला

जगदलपुर, 24 फरवरी 2021।
बस्तर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, पेसा, जल संरक्षण, मनरेगा, वन संरक्षण, वन अधिकार आदि महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित किया गया था किंतु जिला पंचायत व जनपद पंचायत स्तरीय अध्यक्षों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ था तो जिला व जनपद के एक-एक सदस्य ही उपस्थित होकर इति श्री की। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि यह एक महत्वपूर्ण विषय था।

नगर के टाउन हॉल में कार्यशाला आयोजित किया गया था जिसमें किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों एवं राजस्व गतिविधियों को आसानी से कराए जाने के संबंध में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसडीएम जगदलपुर जीआर मरकाम की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के अलावा मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ पटेल, कोटवार एवं के ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों को राजस्व, पेसा, जल संरक्षण, मनरेगा, वन संरक्षण, वन अधिकार आदि विषयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पटेल ,कोटवार तथा ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रतिभा देवांगन उपस्थित थे किन्तु जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दूरी बनाए साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप भी नदारद रही। एसडीएम जीआर मरकाम एवं अन्य अधिकारियों के अलावा सरपंच, पटवारी, रोजगार सहायक, सीएससी, बीआरसी, वन रक्षकों सहित मैदानी अमले के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवांगन ने गांवों के विकास में मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पटेल तथा कोटवारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पटेल एवं कोटवारों को ग्राम के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभाने को कहा। एसडीएम श्री जीआर मरकाम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पटेल, कोटवार तथा ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों तथा आम ग्रामीणों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि गांवों के पटेल तथा ग्राम स्तरीय समितियों के पदाधिकारीगण गांव के शासकीय संपत्ति के संरक्षक होते हैं इसलिए गांवों के सार्वजनिक संपत्ति को अतिक्रमण होने से रोकना तथा उनका संरक्षक एवं सर्वधन करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गांवों में होने वाले अतिक्रमण को रोकने हेतु सभी ग्रामीणों को पुरजोर तरीके से विरोध करने की भी अपील की। इस दौरान प्रशिक्षण में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग तथा ग्रामीणों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने ग्रामीणों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

दल्लीराजहरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्रमांक 5 निवासी शाहरुख खान उम्र 23 वर्ष माता का नाम अंजू ने अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि कल मां और बेटा दोनों ही घूमने गए थे किंतु घर आने के बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली | कारण अब तक पता नहीं चल पाया है मौके पर पुलिस पहुँच आगे की कार्रवाई की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगरनार स्टील प्लांट संघर्ष समिति…सांसद, संसदीय सचिव , मंत्री व विधायकों का भी रहा जमावाड़ा, एनएमडीसी एम्पलाईज युनियन के आंदोलन को सरकार का समर्थन

0

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर जनपद क्षेत्र के नगरनार में केंद्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन नगरनार स्टील प्लांट के डी -मर्जर की घोषणा के बाद से नगरनार एंप्लाइज यूनियन द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है किंतु उनके आंदोलन को कुचलने के लिए जिला प्रशासन स्तर पर भी पहल की जा रही है। इस मामले को लेकर कर्मचारियों में भय की स्थिति निर्मित हो गई थी तथा भय मुक्त होने के लिए सांसद एवं संसदीय सचिव के दरवाजे तक इन्होंने दस्तक भी दी थी किंतु कोई समाधान नहीं निकला था जिसके बाद एंप्लाइज यूनियन ने नगरनार स्टील प्लांट संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सकारात्मक चर्चा की जिसके आधार पर एंप्लाइज यूनियन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने का आश्वासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया गया है।

22 फरवरी 2021 को उद्योग मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज, उपाध्यक्ष विधायक जगदलपुर रैखचंद जैन, विधायक लखेश्वर बघेल,चन्दन कश्यप, विक्रम मंडावी,राजमन बेंजाम की उपस्थिति में आल इंडिया वर्कर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष आरडीसीपी राव, महासचिव एस क्यू जामा, राजेश संधु, ए.के. सिंग, पी एल साहू, मधुकर सिपत राव, बलवंत कौशल, शंकर राव, आशिष यादव, संतराम सेठिया, प्रभुलाल बघेल, महेंद्र ‌जांन, जितेन्द्र नाथ, महेश्वर बघेल, रमेश कश्यप, गुरूबंधु बघेल, विन्येन्र्द नाथ, राकेश सेठिया, महेंद्र कश्यप सरपंच संघ के सम्भागीय अध्यक्ष लैखन बघेल आदि ने मुख्यमंत्री मंत्री छत्तीसगढ़ से मुलाकात कर नगरनार स्टील प्लांट पर एनएमडीसी की मंशा से अवगत कराया गया। प्रबंधन स्टील प्लांट को जल्द से कमीशन कर डीमर्जर और विनिवेशीकरण (निजीकरण) करना चाहता है और इसके लिए अनुबंध पर अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ कमीशन करना चाहता है, इससे साफ है कि यहां के बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष आरडीसीपी राव ने मुख्यमंत्री से कहा कि नगरनार में भु-प्रभावितो को भी अभी तक पुरी तरह से रोजगार उपलब्ध नहीं कराये गये हैं, जिनकी नौकरीयां लग चुकी है उनके भविष्य पर कोई निती तय नहीं किए गए हैं,पुनर्वास के काम नहीं किए गए हैं। नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से फेडरेशन तथा स्थानीय जनता का भारी विरोध है , किसान कर्मचारी लगातार पिछले 122 दिनों से धरना में बैठे हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल है ! फेडरेशन को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इन परिस्थितियों में हम आपके साथ है और इसको लेकर जल्द सांसद बस्तर एवं नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आधिकारिक बयान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सब के संघर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार आप के साथ है।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतू परिवहन कर दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर।  पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ओ.पी.शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक  आशीष अरोरा के मार्ग दर्शन पर आज  24 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक वाहन आयचर ट्रक कमाक HP – 16 – A – 1230 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतू परिवहन कर दो व्यक्ति ले जा रहे है । कि सूचना हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ मय एनडीपीएस कीट एवं लेपटाप मय प्रिंटर के तस्दीक हेतू ग्राम धनपुंजी मंडी नाका के पास एनएच 63 मेन रोड की ओर रवाना होकर धनपुंजी मंडी नाका के पास पहुँचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार वाहन आयचर ट्रक कंमाक HP – 16 – A – 1230 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर पकड़े उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे ।

गिरफतार आरोपियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम : हर्ष कमल पिता रतनलाल कमल उम्र 27 साल जाति ठाकुर निवासी पलाउ थाना राजगढ़ तहसील राजगढ़ जिला श्रीमौर ( हिमाचल प्रदेश ), मनजीत शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 27 साल जाति बढ़ई ग्राम मानिकपुर थाना इन्द्रपुरी जिला रोहतक ( बिहार ) का निवास करना बताये उक्त आरोपियो के कब्जे से 55 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 275000 रूपये एवं 2 नग मोबाईल फोन पुरानी इस्तेमाली को बरामद कर जप्ती किया गया । तथा जप्त वाहन आयचर ट्रक कंमाक HP – 16 – A – 1230 किमत 600000 रूपये है । जुमला 8,75000 ( आठ लाख पच्चतहर हजार रूपये ) को जप्त कर आरोपियो के खिलाफ अपराध घारा सदर का घटित करते पाये जाने से आरोपियो के खिलाफ अपराध कंमाक 35/2021 धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । तथा आरोपियो को गिरफतार कर  न्यायालय पेश किया गया है । उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर गेदले सउनि ,, अजीत सिंह , आरक्षक अंनत राम बघेल , धरम कश्यप पवन नेताम लक्ष्मण चंद्रवशी बिरेद्र ठाकूर , राजकुमार कश्यप का मुख्य भूमिका रहा है ।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान व महामंत्री शाहिद खान ने भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी से

0

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जनाब जमाल सिद्दीकी जीने मध्य क्षेत्र के छत्तीसगढ़ तेलंगाना मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई झारखंड उड़ीसा और गोवा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री कि आवश्यक बैठक रखी जिसमें छत्तीसगढ़ से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ खान जी और प्रदेश महामंत्री श्री शाहिद खान जी उपस्थित रहे बैठक में संगठन विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा और प्रस्तुति की गई जिसमें छत्तीसगढ़ द्वारा

प्रस्तुत किए गए कार्यसमिति प्रतिवेदन को विशेष रूप से सराहा गया और साथ ही पूर्व में किए गए कार्यक्रमों के वृत प्रतिवेदन की प्रस्तुति के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जीने साल पहनाकर इस्तकबाल किया बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की और एक मैप चार्ट बनाकर संगठन को कार्य करने की सलाह दी साथ ही समाज के बीच जाकर कार्य करने और और केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ किस तरह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है इस विषय पर मार्गदर्शन दिया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संयुक्त रूप से मांग रखी की अल्पसंख्यक समाज के बीच जो शैक्षणिक पिछड़ापन है उसको दूर करने के लिए अल्पसंख्यक समाज की सभी लड़कियों को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया जाए और अल्पसंख्यक वर्ग की जाति प्रमाण पत्र की समस्या को भी सरलीकृत किया जाए।

बात कोई जरूर है, बात का यूं ही नहीं सुरूर है…सरकार और नक्सल के बीच सभ्य समाज!

0

अर्जुन झा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद की समस्या के समाधान के लिए एक सिविल सोसायटी के गठन की खबर को लेकर बस्तर सहित पूरे राज्य में कौतूहल व्यक्त किया जा रहा है कि जब नक्सली सरकार से बातचीत के लिए उत्सुक नहीं हैं और सरकार भी यह स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक नक्सली हिंसा के रास्ते का त्याग नहीं करते, तब तक कोई बातचीत नहीं हो सकती, तब ये सिविल सोसायटी सभ्य समाज का चोला पहन कर सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत को उतावली क्यों है! आख़िर इसका असल एजेंडा क्या है? बातचीत के मामले में सरकार की मंशा के मुताबिक न तो अभी हिंसा छोड़ने की प्रतिबद्धता जताई है और न ही हालात में कोई बदलाव नजर आ रहा है। जो टकराव पहले चल रहा था, वह अब भी कायम है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर समस्या के समाधान के लिए बातचीत बेहतर विकल्प है।

अभी कृषि सुधार कानूनों को लेकर आंदोलन पर डटे किसानों से केंद्र सरकार कई दौर की बातचीत कर चुकी है। अब तक सहमति नहीं बन सकी है लेकिन बातचीत का रास्ता खुला हुआ है। देर सबेर सहमति बनने की अपेक्षा की जा सकती है। आशय यह है कि भारत सरकार जिस तरह बातचीत से समाधान पर विश्वास करती है, उसी प्रकार छत्तीसग़ढ सरकार भी बातचीत की प्रक्रिया को सरल सहज भाव से स्वीकार करने से कब पीछे हटी है लेकिन बातचीत करने के लिए बातचीत का माहौल अपेक्षित होता है। सरकार ने कभी यह नहीं कहा कि बातचीत नहीं करेंगे। उसने तो राज्य के हित में हमेशा यह कहा है कि नक्सली हथियार छोड़ें, तब बात करेंगे। सिविल सोसायटी कांग्रेस की सरकार को चुनाव पूर्व किए गए वादे याद दिला रही है तो क्या यह सोसायटी बता सकती है कि क्या कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि नक्सली हिंसा जारी रहते हुए बातचीत की जायेगी!

चुनाव में किए गए वादे के मर्म को महसूस किया जाना चाहिए और किसी सरकार के राजधर्म को गहराई से समझना चाहिए। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के समय भी बातचीत का रास्ता खुला हुआ था और अब कांग्रेस की सरकार के समय भी यह बंद नहीं हुआ है। बातचीत के लिए जो आवश्यक शर्त तब थी, वही अब भी है तो ऐसी किसी सिविल सोसायटी की यहां क्या जरूरत है और क्या भूमिका है? इस समिति में कांग्रेस के हाशिए पर आ चुके वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम और भाजपा में भी किनारे लग चुके वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय भी शामिल हैं। सीपीआई नेता मनीष कुंजाम और कुछ पत्रकार भी सोसायटी का अंग बताए जा रहे हैं। यह सोसायटी राज्य में शांति का वातावरण निर्मित करने के घोषित उद्देश्य से सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत का सेतु बनने उत्सुक है तो उसे अतीत से आज तक का पूरा परिदृश्य भी देख लेना चाहिए कि राज्य गठन के बाद से सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कितना काम किया है और कर रही है।

सरकार ने भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए पुनर्वास नीति बना रखी है तो हिंसा से जन बचाव के लिए सुरक्षा बल अपनी जान हथेली पर लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जनता अब सीधे तौर पर विकास की अवधारणा पर आधारित वातावरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भय का माहौल धीरे धीरे सिमट रहा है। सुरक्षा बल की मुस्तैदी, जन सरोकार और बहादुरी का समाज पर व्यापक असर पड़ रहा है और नक्सलवाद से मोहभंग होने पर नक्सली मुख्य धारा में लगातार लौट रहे हैं। तब कमजोर पड़ रहे नक्सलवाद को बातचीत का अवसर देने की वकालत करने का क्या औचित्य हो सकता है? यह सरकार के साथ ही आम जनता के लिए चिंतन का विषय है।

MOST POPULAR

HOT NEWS