City Media - Page 1632 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1632

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कुनबी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई

0

छत्रपति शिवाजी महाराज की 391 वीं जयंती पर शोभायात्रा शुक्रवार को शहर में धूमधाम से निकाली गई | इस शोभायात्रा का शुभारंभ माँ दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगन पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया | शोभायात्रा में बच्चों से लेकर बड़ों तक भगवा झंडा लहराते हुए निकले | शोभायात्रा मंदिर प्रांगन से होकर गोल बाज़ार चौक से सिटी कोतवाली चौक से

गुजरी जिसका जगह – जगह पर स्वागत किया गया व नगर के वासियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया | समापन स्थल लालबाग मैदान पर समाज की वरिष्ठ संरक्षक श्रीमति तारा माने व अध्यक्ष द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया | इस समापन अवसर पर संरक्षक श्री एच वाय कुकड़े अध्यक्ष श्री देवराम भूते जी द्वारा संबोधित किया |

चार गांव में काम करना मजदूर को बना जीव का जंजाल

0

चार गांव में काम करना मजदुर को बना जीव का जंजाल
बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चार गांव में सत्र 2018 को हमर जंगल हमर आजिविका के तहत भूमि मरम्मत एवं डबरी निर्माण कार्य कराया गया था काम करना मजदुर को बना जीव का जंजाल l

शासन के द्वारा 99 .07 लाख रुपए का प्रोजेक्ट सुकृति की गई थी लेकिन शासन के द्वारा दी गई पैसों का बंदर घाट किया गया है तकनीकी सुकृति राशि फेंसिंग निर्माण कार्य 14.10 प्रशासकीय स्वीकृति राशि 14.00 कुल जारी राशि 11.05 गेट निर्माण कार्य दो नग तकनीकी सुकृति राशि 0.64 प्रशासकीय स्वीकृति राशि 0.64 कुल जारी राशि 0.52 डबरी निर्माण कार्य 26 नग तकनीकी स्वीकृति राशि 36.66 प्रशासकीय स्वीकृति राशि 36.66 कुल जारी राशि 36.66 पोल निर्माण कार्य 1759 तकनीकी स्वीकृति राशि 7. 78प्रशासकीय स्वीकृति राशि 7 दशमलव 7.70 कुल जारी राशि 7.10 मेढ निर्माण कार्य 33 तकनीकी स्वीकृति राशि 22 .38 प्रशासकीय स्वीकृति राशि 22.38 प्रशासकीय स्वीकृति राशि कुल जारी राशि 22.30 सोलर पम्प ट्यूबवेल 21.36
कृषि भूमि सोलर पम्प 24नग21.36 जिसकी कुल राशि
99॰07 निदान वे लाख शुन्य सात शासन के द्वारा दी गई है इसके बावजूद भी मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है
24 में 5 ट्यूबेल अभी भी साल भर से खराब हो चुकी है उसे कोई देखने वाला नहीं है इस तरह का फेंसिंग निर्माण कार्य इतनी घटिया और सस्ती फेंसिंग। तार का निर्माण कराइ गयी है जो किसान अपने खेती को बचाने के लिए टूटे-फूटे जालियों को सुधार कर लकड़ियों के बल्ली लगाकर अपना खेती बचा रहे हैं
जिस तालाबों का निर्माण करवाया गया है उन तालाबों में गर्मी से पहले ही सूखे पड़े हुए हैं पानी नहीं है !


इस तरह की खबरें प्रकाशित होने के बाद भी न्यूज़ के माध्यम से भुगतान नहींहोना एक सोचने की विषय है घटिया निर्माण कार्य कराने के बाद भी जांच नहीं होना 4 साल से मजदूरी भुगतान नहीं दिया गया है । इस तरह की खबरें प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है
शायद अधिकारियों को इस तरह के ख़बरो केबारे में जानकारी नहीं होगी इस इस तरह के घटिया निर्माण कार्य कराया गया है भुगतान नहीं मिलना शासन के द्वारा दी गई राशियों का बंदर घाट कर l

किस तरह से शुक्रिया कहें आपने जमीन से उठा कर दिल में बिठा लिया…..

0

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता योगेश पानीग्राही के पद पर अपनी नियुक्ति के लिए जिला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का शुक्रिया अदा करते हुए मार्मिक संदेश के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। जिला प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने इस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व प्रदेश महासचिव (प्रशासन) रवि घोष सहित कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त करते हुए उनके लिए चंद पंक्तियां प्रस्तुत किया है।


जिला प्रवक्ता पानीग्राही ने अपने अग्रीम पंक्ति में लिखा है कि
नजरों में समां कर, पलकों पे सजा दिया।।
इतना प्यार दिया आपने हमको,कि मेरे बिखरे शब्दों को कविता बना दिया।


जिला प्रवक्ता पानीग्राही ने अपने शब्दों में आगे लिखा कि
भावुक है मन मेरा…
भावुक है मन मेरा।।
आप सबका प्यार पाकर।
स्नेह मिला है आप सबसे मुझे,सम्मान आप सबने दिया।।
अंतिम पंक्ति में लिखे शब्दों में जिला प्रवक्ता पानीग्राही ने लिखा है कि
आभार है उन सभी का,जिन्होंने मुझे है आशीष दिया।

क्षेत्रीय मंत्री अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त करने ग्रामीण पहुंचे

0

बालोद जिला के न.प चिखलाकसा अन्तर्गत तीन गांव कारूटोला , कुंजामटोला, एवं भोयरर्टोला  को पृथक करने पर चंदन ग्वाल के नेतृत्व में ग्रामीण जन शॉल एवं गुलतस्ता भेंट कर धन्यवाद प्रेषित किया गया।

मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के तहत् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आज होगी प्रस्तुति

0

जिले के स्थानीय कलाकार करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

नारायणपुर, 19 फरवरी 2021 – सैय्यद वली आज़ाद

जिले में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 के प्रमोशन एवं मैराथन में जिले के लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 20 एवं 21 फरवरी को जिला प्रशासन की अभिनव पहल मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नगर सहित अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण एवं स्थानीय युवक-युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा, जिसमें जिले के स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में एकल गायन प्रतियोगिता, सामूहिक गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम को दो वर्गो में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे तथा दूसरे वर्ग में ओपन कैटेगरी रखी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

नगर के प्रामाणिक पूज्य देव शिकारी बाबा में मंडई का आयोजन

0

आप सभी नगर वासियों को यह बताते हुवे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नगर के प्रामाणिक पूज्य देव शिकारी बाबा का मंडई वार्ड पार्षद श्री जनक निषाद जी के नेतृत्व एवम वार्ड वासियो के सहयोग से  23 फरवरी दिन मंगलवार को वार्ड क्रमांक 5 में (256 चौक ) शिकारी बाबा मंदिर के पास आयोजित किया गया है। रात्रि 8 बजे “मया के अछरा” कोहका भिलाई का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

DGP महोदय द्वारा सुपर इन्वेस्टिगेटर के रूप में सम्मान किया गया

0

थाना बोधघाट से टीआई राजेश मरई , एएसआई इंदु शर्मा,, आर.भानु कोर्राम, महिला आर• बिसनी ध्रुव,,, रीना अनंत को सपरिवार DGP महोदय द्वारा सुपर इन्वेस्टिगेटर के रूप में सम्मान किया गया,, इस अवसर पर SP बस्तर तथा IG सुंदर राज उपस्थित थे |

छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर मराठा बंधुओ द्वारा धूमधाम से रैली निकली गई

0

आज छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर जगदलपुर में मराठा बंधुओ द्वारा धूमधाम से रैली निकली गई। सैकड़ों लोगों ने पूरे शहर में शिवाजी की प्रतिमा के साथ उनके जय जय कार किया।

गीदम रोड प्रगति पथ में हो रहे अनियमितताओं और औचित्यहीन निर्माण, तालमेल की कमी एवं जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा

0

गीदम रोड प्रगति पथ में हो रहे अनियमितताओं और औचित्यहीन निर्माण, तालमेल की कमी जनता के पैसे का दुरुपयोग जैसे विषय को लेकर जिलाधीश महोदय से मिलकर, प्रगति पथ में आकर स्थल पर अवलोकन हेतु नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे पार्षद दल सचेतक राजपाल कसेर ने विषय रखा था !

आज सुबह जिलाधीश महोदय के साथ पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ गीदम रोड में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया इस अवसर पर पुलिया और गंगा मुंडा तालाब का पानी/ वार्ड के पानी की निकासी के नाले के मुहाने को दिखाया गया जो, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तकनीकी रूप से कई गलतियां को उजागर कर रहा है, जिससे भविष्य में गंगानगर वार्ड में जलजमाव की स्थिति बनेगी ! इसके निदान हेतु अवगत कराने पर विचार जिलाधीश महोदय ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही, बारिश के दिनों का सारा पानी इन नालों और नालियों से होकर गिरधर निवास के पीछे से होकर क्राइस्ट कॉलेज की ओर बढ़ता है ! इस नाले को भी दिखाया गया और इसके निर्माण से गंगा नगर वार्ड और अन्य जगह पर जलजमाव की स्थिति नहीं होगी यह बात सुरेश गुप्ता,संजय पांडे राजपाल कसेर ने जिलाधीश महोदय से कहा !

ज़िलाधीश महोदय जी ने इस गंभीरता को भी समझा और इस हेतु प्राक्कलन तैयार कर बारिश से पूर्व इसे बनाने का निर्देश जारी किया ! इसी तरह से औचित्यहीन नाली जो पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाई गई है बस्तर डीजल के सामने लगभग 25 मीटर लंबा पुल बनाया गया है इसके साथ ही नीचे पाइप लाइन और ऊपर नाली बनाई गई है इन सब विषय को भी रखा गया और दिखाया गया, जिसे भी देखकर जिलाधीश महोदय जी ने लोकनिर्माण विभाग से नाराजगी दिखाई !

गुंडाधुर पार्क के सामने अमृत योजना की पाइप लाइन सड़क मैं आ रही है इसमें, वाल लगाने हेतु चेंबर बनाया जा रहा है जिससे भविष्य में दुर्घटना सुनिश्चित है, एक तरफ जहां कुछ महीने पहले पाइपलाइन को सड़क से हटाकर किनारे करने हेतु लाखों रुपए खर्च किए गए वहीं दूसरी और गुंडाधुर पार्क के सामने जगह होते हुए भी सड़क में पाइप लाइन का बिछाना और उसमें वाल लगाना यह विभागों में तालमेल की कमी को दर्शाता है इसके साथ ही गुरु गोविंद सिंह चौक से ममता वीडियो तक के सकरीकरण को भी दिखाया गया, और नाले को नाली में मिलाने हेतु अदूरदर्शिता पूर्ण कार्य का भी अवलोकन कराया गया !

सुरेश गुप्ता संजय पांडे ने जिलाधीश महोदय से कहा कि, इस प्रगति पथ में विभाग के द्वारा निश्चित कार्य योजना और मापदंड के अनुसार कार्य नहीं कराना शहर की जनता को आने वाले समय में तकलीफों की सौगात देने जैसा है ! कहीं पर सड़क 11 मीटर कहीं 12 मीटर की गई है ऐसे सारे अनियमित कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कराए गए अधिकारियों की, जिम्मेदारी तय करने की मांग की,- साथ ही बस्तर डीजल के सामने निर्मित 25 मीटर पुलिया की सफाई निगम भविष्य में किस विधि से करेगा ? यह भी जिलाधीश महोदय जी से, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जानकारी देने हेतु मांग की गई ! अनियमितताओं से अवगत कराने के पश्चात सुरेश गुप्ता संजय पांडे राजपाल कसेर ने इस प्रगति पथ को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु मांग रखी, जिससे लोगों को राहत मिले ! यह भी मांग की गई कि, गीदम रोड के ऊपर बनी पुलिया को जल्द से जल्द खोला जाए, जिससे जनता को आने-जाने की सुविधा और धूल से मुक्ति मिले !
पूरे प्रगति पथ पर निरीक्षण के दौरान जिलाधीश महोदय जी ने, यह महसूस किया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कार्य को सुव्यवस्थित नहीं कराया गया ! इसके साथ ही, जिलाधीश महोदय प्रगति पथ ठेकेदार को जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित कर, कार्य की गुणवत्ता और अव्यवस्थित कार्य को व्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया ! इस अवसर पर योगेंद्र पांडे भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष पाल संग्राम सिंह राणा कमल पटवा शशि नाथ पाठक प्रकाश झा रोशन झा धन सिंह नायक दशरथ गुप्ता रिंकू शर्मा संजय चंद्राकर अभिषेक तिवारी परेश ताटी एवम बड़ी संख्या में गंगा नगर वार्ड के गीदम रॉड के निवासी उपस्थित थे !

दल्लीराजहरा में तेज आंधी और बरसात के कहर ने गरीब के आशियाने को किया ध्वस्त

0

दल्लीराजहरा – वार्ड नं 9 निवासी सुमित्रा बाई का निवास तेज आंधी और बरसात में गिर गया ,इनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है रहने का एकमात्र सहारा टूट गया है वार्ड  पार्षद ने शासन से शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS