City Media - Page 1671 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1671

भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष ने मण्डल प्रभारियों की सूची जारी की

0

भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर जिलाध्यक्ष  रूपसिंह मण्डावी जी ने 11 मण्डलों में मण्डल प्रभारियों की सूची जारी की है जो निम्नानुसार हैः-

मण्डल का नाम  मण्डल प्रभारीगण

भानपुरी        –  योगेन्द्र पाण्डे

बकावण्ड        –  श्रीधर ओझा

बस्तर         –  निवास मिश्रा

तोकापाल       –  रघुवंश वास्तव

जगदलपुर      –  रामाश्रय सिंह

नगरनार        –  वेदप्रकाश पाण्डे

नानगुर         –  रजनीश पानीग्राही

करपावण्ड       –  व्ही.एस. राजपुत

दरभा          –  बुधराम करटम

लोहण्डीगुड़ा      –  नरसिंह राव

बास्तानार       –  बृजेश भदौरिया/बाबुल नाग

भाजपा मण्डल द्वारा ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल द्वारा सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जगदलपुर के आड़ावाल पर स्थित आरटीओ ऑफिस में जाकर ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया नगर मंडल भाजपा द्वारा अपने ज्ञापन में कहा गया की आपके अधीनस्थ कर्मचारियों और प्रभारियों के द्वारा जिले के अंतर्गत ओवरलोड के रोकथाम के नाम पर लोकल बिल्डिंग मटेरियल के परिवहन कर्ताओं से बहुत बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है किसी भी रेत खदान गिट्टी खदान या डामर मिक्स प्लांट जैसे जगह पर या कंस्ट्रक्शन कंपनियों के यहां कोई धर्म कांटा नहीं लगा हुआ है अलग-अलग वस्तु का अलग-अलग माप होता है रेत खदान से रेत निकालने के दौरान पानी की मात्रा उसमें बहुतायत में होती है ऐसे में इन परिवहन कर्ताओं को रोककर इन्हें कानून का भय दिखाकर बड़े पैमाने पर आपके संरक्षण में आप के अधिकारियों के द्वारा मोटी रकम की वसूली की जा रही है |

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों/ स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से प्रतीत होता है कि उनकी हिस्सेदारी अवैध वसूली में है और आरटीओ विभाग को भ्रष्टाचार करने का पूरा संरक्षण प्राप्त है आरटीओ विभाग को मोटी रकम लेने की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं कांग्रेस के नेताओं को खुश करने के लिए भ्रष्टाचार को पूरी चरम पर पहुंचा दिया है भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल और नगरनार मंडल यह मांग करता है कि लोकल में जो परिवहन करता है जो खदानों से रेत गिट्टी मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं जहां पर किसी प्रकार का तोल की व्यवस्था नहीं है और हर वस्तु का अलग-अलग माफ है इन्हीं ओवरलोड के नाम पर परेशान ना किया जाए आरटीओ कार्यालय परिसर के लोकार्पण 3 फरवरी 2013 में लगी शिलालेख पट्टी का जिसमें तत्कालीन प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मुर त,अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप ,विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप ,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,सुभाउ कश्यप, बैदूराम कश्यप ,किरण देव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नामों में पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर कुटिल मानसिकता के विरोधियों द्वारा अभद्र रूप से इनके नामों में छेड़छाड़ की गई है जो अत्यंत निंदनीय एवं अपमानजनक है जिसका सुधार सात दिवस के अंतर्गत आपके द्वारा सुधार किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसी वाले को पूर्ण पूर्व की भांति शिलालेख में सुधार करेंगे।

इस विरोध में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास महामंत्री संग्राम सिंह राणा, राधेश्याम पद्रे, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, कमल पटवा, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक ,मनोज जंगम, गणेश काले, रोशन झा, प्रकाश रावल, धीरज मेहरा, रघु सेठिया, सूरज नाथ, विकास सिरदार, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ,धनराज नायडू ,महेंद्र सेठिया,तपन राय,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हार्डिंग्स के टेंडर नही होने से निगम को उठाना पड़ा है करोड़ो का नुकसान – रजनीश पानीग्राही

0

जगदलपुर। जिले के नगर निगम के अंर्तगत शहर में लगे होर्डिंग्स से पिछले कुछ वर्षों से लगातार निगम को करोड़ो रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रजनीश पानीग्राही ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में पिछले 6 वर्षों से कांग्रेस की सरकार आय का नया स्रोत बना पाने में नाकामयाब रही हैं, वहीं निगम के आय के साधनों का नुकसान करने में लगे हुए हैं। शहर में लगे हार्डिंग्स की बदौलत प्रति वर्ष 15 से 20 लाख रुपए तक की आय निगम को होती थी, लेकिन अब यह घटकर 5 से 6 लाख रूपये रह गई है, जब कि यह और भी अधिक बढऩी चाहिए थी। टेंडर के नाम पर खानापूर्ति कर अपना हित साधने में लगे लोग निगम का प्रत्यक्ष रूप से नुकसान कर अपनी जेबे भरने में लगे हुए हैं।

पानीग्राही ने कहा कि शहर में कुल 80 से 90 होर्डिंग्स लगे हुए हैं, नगर निगम की देखरेख में ही कई व्यापारी टेंडर नहीं होने का फायदा उठाकर होर्डिंग्स पर विज्ञापन तो लगा रहे हैं,लेकिन इन विज्ञापनों का शुल्क निगम को अदा नहीं कर रहे हैं। करोड़ो रूपये के गड़बडी में कहीं न कहीं निगम के मिली भगत से अपना हित साधनें में लगे हुए हैं और निगम का नुकसान पंहुचा रहे हैं। दिनो-दिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार की तरह निगम की हालत भी दयनीय होती जा रही है, जिसका सीधा खमियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ेगा। यदि कांग्रेस के विगत 6 वर्ष के कार्यकाल का होर्डिंग्स पर विज्ञापन की राशि का आंकलन किया जावे तो करोड़ो रूपये का चूना लगाया जा चुका है, और यह सिलसिला लगातार जारी है।

एक साथ दो चांद ले आया चंदू…बस्तर के आदिवासी लाल का कमाल

0

(अर्जुन झा)
जगदलपुर। वादा कर लेते हैं और साफ मुकर जाते हैं, वादा किसी से और वफ़ा किसी और से, ये प्यार में क्यों होता है, इन सब बातों को भूलकर एक नया दौर शुरू करने वाले, बस्तर के एक आदिवासी लाल ने प्यार में वफादारी की बेमिसाल नजीर पेश की है। आदिवासी समाज में दो शादियां या दो बीवियां कोई असहज बात नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि देश दुनिया में दो शादियां करने वालों की कोई कमी है लेकिन बस्तर के चंदू ने कुछ ऐसा किया कि उसका ब्याह चर्चा का विषय बन गया। चंदू एक साथ दो चांद अपने घर ले आया।

उसने दो युवतियों से एक ही साथ फेरे लेकर बता दिया कि प्यार किया तो निभाया। प्यार के लिए तो कुछ भी करेगा। चंदू ने हसीना और सुदरी नाम की आदिवासी बालाओं से प्यार किया और दोनों से एक ही साथ ब्याह रचाया। दो अलग अलग जगह की आदिवासी युवतियों ने अपने सच्चे प्यार को सौतन के साथ राजी खुशी स्वीकार किया।

इनके परिवार ने पूरे परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ इस विवाह का आनंद लिया। जिस को भी इस अनोखे विवाह कार्यक्रम की खबर मिली, वह अपने को साक्षी बनने से रोक नहीं पाया। चंदू के घर वालों ने बाकायदा शादी का निमंत्रण पत्र भेज कर अपने नाते रिश्तेदारों, परिचितों को न्यौता भेजा। विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं और अपनी दोनों वधुओं के साथ चंदू ने एक साथ फेरे लिए।

धान खरीदी बंद होने की बातें अफवाह, भाजपा नेताओं के बयान राजनीति से प्रेरित: योगेश पानीग्राही, 308 हजार मिट्रिक टन धान बस्तर में खरीदी

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने भाजपा के नेताओं के बयान पर ब़ड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि धान खरीदी बंद होने की अफवाह फैला कर राजनीतिक बयान देकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जनता को दिग्भ्रमित कर रहें हैं। आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि बस्तर में किसानों द्वारा अब तक 308 हजार मिट्रिक टन से अधिक धान उपार्जन किया है जिसके तहत् किसानों में खुशी देखने को मिल रही है और किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में किसान प्रफुल्लित है जिनको गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने 4जनवरी2021 की स्थिति पर आधारित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि बस्तर जिले में 70 हजार 408 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 32 हजार 414 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 7 हजार 71 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में एक लाख 71 हजार 503 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 79 हजार 991 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 10 हजार 576 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 19 हजार 825 मीट्रिक टन धान उपार्जन हुआ है। आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस का एजेंडा यह है कि *बार -बार बोलों- सौ बार झूठ बोलों जिससे झूठ सच साबित हो किंतु यह बात भी सत्य है कि झूठ- झूठ होता है और सत्य -सत्य।

बड़ी खबर – राज्य सरकार ने जैन संत आचार्य महाश्रमण जी एवं साध्वी प्रमुखा को राज्य अतिथि घोषित किया

0

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी को राज्य अतिथि घोषित किया

विदित हो कि विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर आचार्य श्री के 3 जनवरी से 5 मार्च के मध्य अहिंसा यात्रा छत्तीसगढ़ में रहने के दौरान आचार्य श्री एवं महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी को इस अवधि में राज्य अतिथि घोषित करने का अनुरोध किया था जिस पर संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है

इस आदेश के जारी होने के बाद विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर पद यात्रा करते मुख्यमंत्री निवास जाने तथा 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन तहसील कार्यालय भानुप्रतापपुर के पास मौन रहकर अनशन करने की रणनीति बनाई

0

दिनांक 5 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, संघ के अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी ने कहा कि सरकार अपने किए गए वादा को निभा नहीं रही है तथा कंपनियों पर कार्यवाही के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है ,अपने चुनावी सभा में कभी नहीं कहा कि कंपनियों पर कार्यवाही करके पैसा दिलाएंगे । बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे,बैठक में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उपस्थित संघ के संरक्षक घना राम साहू ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है जबकि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस
बी एन पी इंडिया,अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस,एस.पी.एन.जे.,सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।

*छतीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ बालोद एवम् कांकेर जिला ( संयुक्त)

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

सायबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

दिनांक 03.01.2021 से 05.01.2021 को थाना देवरी के तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् पंचायत स्तरीय 03 दिवस टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें थाना देवरी व चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम देवरी, मार्री, पसौद, खैरा,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आतरगांव, गहिरा नवागांव, आलीवारा, रीवागहन, राणाखुज्जी, राघोनवागांव, साल्हे बाजार, पिनकापार, संबलपुर, कुआगांव, खपराभाट, पीपरखार, नाहंदा, सुरसुली, जेवरतला, बोईरडीह, रानीतराई रोड़, टटंेगा, भरदा, हरदी, फरदफोड, परसुली, सिरपुर, किसना, बहेराभाठा के लगभग 30 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रतियोगिता के दौरान 30 ग्राम के ग्रामीण एकत्र हुये। खिलाड़ियों को तथा ग्रामीणों को साईबर जागरूकता अभियान तथा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री दौलत राम पोर्ते तथा थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर के द्वारा उपस्थित खिलाडियों व आमजनों को सायबर अपराध से बचने हेतु उपाय जैसे- अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में ।दल क्मेा फनपबा ैनचचवतजए ज्मंउ टपमूमत इत्यादि एप अपलोड नहीं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

करने, गुगल सर्च इंजन में उपलब्ध कस्टमर केयर के फर्जी मोबाईल नम्बरों पर संपर्क करने से बचने यू.पी.आई. पिन शेयर करने से बचने, सोशल मिडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी बैंकिंग संबंधी जानकारियां पोस्ट न करने के संबंध में जागरूक किया गया। ए.टी.एम. क्लोन कर ठगी करना, ए.टी.एम. कार्ड बंद होने संबंधी आने वाले फर्जी फोन कॉल, लोन लेने संबंधी फोन कॉल मैसेज से, लॉटरी के नाम पर, किसी भी सोशल मिडिया के माध्यम से महंगो सामानों को सस्ती दर में बेचने का प्रलोभन देने एवं अपने ए.टी.एम. कार्ड का सुरक्षित ढंग से

उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने संबंधी सुरक्षात्मक उपाय जैसे-सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु के प्रमुख कारण:- (1) रेड लाईट जम्प नहीं करने (2) शराब पीकर वाहन नहीं चलाने (3) माल वाहक वाहन से सवारी का उपयोग नहीं किये जाने (4) ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाना (5) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

30 ग्रामों की क्रिकेट टीमों का क्रिकेट मैंच आपस में खेला गया। जिसमें फाईनल मैच ग्राम देवरी और राणाखुज्जी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें देवरी की टीम विजेता तथा राणाखुज्जी की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह कार्यक्रम में श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, ग्राम पंचायत मार्री बंगला सरपंच श्री अमर लाल भूआर्य, ग्राम देवरी सरपंच श्रीमति डोमेश्वरी मंडावी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये। जिनके द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया।

जिले में माल वाहक वाहनों पर सवारी भरकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

0

बालोद – जिला बालोद अंतर्गत मालवाहक वाहनों से सवारी ले जाने के कारण, एक्सीडेंट की घटनाओं की वृद्धि को देखते हुये, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा जिले से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध उचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।     

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.2021 को जिला बालोद के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में माल वाहक वाहनों पर सवारी भरकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध पर मोटर व्हीकल एक्ट तहत् कार्यवाही की गई है, जो निम्नानुसार है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

क्रमांक  थाना   माल वाहक में सवारी ढ़ोना

1      बालोद  03

2      राजहरा 02

3      डौण्डीलोहारा     01

4      अर्जुन्दा 03

5      गुण्डरदेही       04

6      यातायात बालोद  04

योग    17

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

माल वाहक वाहनों में सवारी ले जाने वाले वाहन चालकों के ड्रायविंग लायसेंस को निरस्त करने परिवहन विभाग को पत्राचार किया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस बालोद तथा थाना गुण्डरदेही द्वारा मोटरयान अधिनियम में की गई कार्यवाही निम्नानुसार है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

1      दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना  06     –

2      बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना      13

3      यातायात नियमों का पालन नहीं करना     14

4      बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना        05

5      वाहन में माल का उंचे की ओर निकाल होना       03    

6      तेज गति एवं माल वाहक में सवारी ले जाना             01

7      नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियमानुसार न लिखा होना 02     –

योग    43

बालोद पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जायेगा, जिसमें माल वाहक वाहनों द्वारा सवारी ढ़ोने के विरूद्ध कार्यवाही, सीट बेल्ट न लगाने वाले कार चालकों के विरूद्ध कार्यवाही तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट प्रयोग नही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु के प्रमुख कारण:- (1) रेड लाईट जम्प करना (2) शराब पीकर वाहन चलाने (3) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग (4) ओवर स्पीड (5) माल वाहक वाहन से सवारी ढ़ोने वाले वाहनों पर बालोद पुलिस द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जावेगी।

एन. एस. यू.आई ने एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाए किसानो का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की, केंद्र के काले कानून का विरोध जताया।

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

आज जिला एन. एस. यू.आई ने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कर निर्देश से जिले के विभिन्न धान उपज केन्द्रों में किसानों के बीच जाकर एक रुपया एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का सम्मान कार्यक्रम की सुरुवात की जिसमे किसानों ने समर्थन देकर केंद्र के काले कानून का विरोध जताया |

एन. एस. यू.आई से पार्षद विजय ने बताया कि किसान, किसान आंदोलन का पुर्ण समर्थन कर रहे है एन. एस. यू.के लोगो को किसान भाइयो से एक जगह पर दो से तीन पैली धान एव एक सौ रपये तक अपने स्वेक्षा से दान कर रहे है। केन्द्र सरकार के काले कानून के बारे में बस्तर के किसान भाई भी भली भांति जानते है इस लिए इस कार्यक्रम का जोरो से सहयोग दे रहे है इस कार्यक्रम मे एन. एस. यू.आई से युवा पार्षद विजय सलाम ,एन. एस. यू.आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा,एन. एस. यू.आई पूर्व जिला अध्यक्ष जय वट्टी,अल्ताफ खान ,विसु पात्र, सोहन पोटाई,लक्की ,कोमल,कामदेव आदि सम्मिल थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS