ग्राम सिकोसा के बांस डिपो से अप्रेल माह में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के0के0 मिश्रा एवं वनरक्षक भूषण लाल द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक न्यू हालैण्ड ट्रेक्टर में कहुआ जलाऊ लकड़ी चार चट्टा अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे वन विभाग के शासकीय डिपो सिकोसा में खड़ा किया गया था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन की चोरी कर लिया गया था।
घटना दिनांक 27.04.2019 की है। दिनांक 26.04.2019 को थाना गुण्डरदेही में वन विभाग की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी गजेंद्र चंद्राकर ऊर्फ लाल पिता रेवारा चंद्राकर उम्र 27 वर्ष एवं ओमप्रकाश साहू ऊर्फ भोलू पिता गैंदलाल साहू उम्र 36 वर्ष औरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग की गिरफ्तारी की गई थी। दो आरोपी घटना घटना दिनांक से
फरार थे, जिनकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। नानू ऊर्फ खोमलाल साहू पिता स्व0 गैंदलाल साहू उम्र 23 वर्ष एवं पुष्पेद्र चंद्राकर पिता चैनसिंग चंद्राकर उम्र 45 वर्ष औरी थाना रानीतराई को गुण्डरदेही पुलिस द्वारा कुकदा कुम्हारी से पकड़कर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के विधायक व सांसद पूरी तरह से किसानों के आर्थिक सम्पन्नता से ईर्ष्या करते है | उनकी मंशा व सोच यही रही है कि देश व प्रदेश का किसान हमेशा आर्थिक विषमता कर्ज के तले दबे रहे व निर्धनता के साथ अपना जीवन यापन करें | तभी तो आज की वर्तमान स्थिति में मोदी सरकार किसानों के साथ महाजनों सूदखोरों की तरह व्यवहार कर रही है | पहले तो केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को धमकी दी कि यदि किसानों को बोनस दिया गया तो सेंट्रल पूल का चांवल जो केंद्र उठाती है उसे नहीं उठाया जायेगा | दूसरी ओर छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चांवल लेने का कमिटमेंट कर सिर्फ 24 लाख मीट्रिक टन चांवल लेने की अनुमति प्रदान करना | जो कि पूरी तरह से गलत व किसानों के साथ न्याय संगत नहीं है |
कृषि बिल – आज देश भर के लाखों किसान करोड़ों किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली बॉर्डर पर अपने हक़ व मोदी सरकार की गलत व किसान विरोधी बिल का विरोध करते हुए अपनी लड़ाई लड़ रहे है | कृषि बिल जो पूरी तरह से किसान विरोधी व भविष्य में उपभोक्ताओं के जीवन पर सीधा नकारात्मक असर डालेगी | जैसे – आवश्यक वस्तु अधिनियम का निर्माण 1955 में उपभोक्ताओं व किसानों के हित में बनाया गया अधिनियम था | जिसमे कोई भी
उद्योगपति कॉर्पोरेट घराने के लोग किसी भी खाद्य सामग्री का एक निश्चित सीमा तक ही स्टॉक कर सकते थे | किन्तु मोदी सरकार ने स्टॉक की सीमा समाप्त कर दिया जिससे आने वाले समय में कालाबाजारी, महंगाई को बढ़ावा मिलेगा जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं के जीवन पर पड़ेगा | न्यूनतम समर्थन मूल्य की अस्पष्टता मंडी व्यवस्था को समाप्त करने का षड़यंत्र इस बिल के माध्यम से किया गया |
जिसमे किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर व कुछ चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से लाया गया ये बिल है | नाम किसानों का और फायदा उद्योगपतियों का |
यहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में किसानों के हितों व उनके आर्थिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है | केंद्र व राज्य के बीजेपी विधायकों सांसदों के के रुकावटों के बावजूद किसानों से 2500/- रु समर्थन मूल्य में धान की खरीदी करना पुरे देश के इतिहास में पहला राज्य है |
मोदी सरकार को भी अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों की आय को दुगुना करने रासायनिक खादों की उपलब्धता व कृषि संबंधित उपकरणों व बीजों, खादों पर लगने वाली 5% जीएसटी करों को कम करने कृषि बिल को वापस लेने एवं प्रदेश के हिस्से का पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने पर तत्काल विचार करना चाहिए |
जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मण्डल पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से की। जो सूची निम्नानुसार हैः-
उपाध्यक्ष – श्री मनोहरदत्त तिवारी,श्री शैलेन्द्र भदौरिया, श्री आशुतोष पाल, श्री राकेश तिवारी
महामंत्री – श्री आर्येन्द्र सिंह आर्य,श्री संग्राम सिंह राणा
कोषाध्यक्ष श्री कमल पटवा
मंत्री- श्री अभय दीक्षित,श्री अतुल सिम्हा, श्री शशिनाथ पाठक,श्रीमती ममता पोटाई,श्रीमती शशी नाग
आईटीसेल/मीडिया- श्री प्रकाश झा, श्री मनोज जंघम,श्री शैलेश श्रीवास्तव
” संत मिलन सम सुख जग नाही “ संत वे होते हैं जो संसार के दुख को भी सुख में बदल देते हैं, सौभाग्य से प्रतिदिन ऐसे ही महान संत का सानिध्य हमें ऑनलाइन सत्संग के द्वारा प्राप्त हो रहा है, यह ऑनलाइन सत्संग पाटेश्वर धाम के महान संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा उनके सीता रसोई संचालन वाट्सएप ग्रुप में आयोजित किया जाता है जिसमें सभी भक्तगण जुड़कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करते हैं |
बाबाजी ने सभी को सूचित करते हुए बताया की 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर श्री पाटेश्वर धाम तीर्थ में, एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पाटेश्वर धाम के संस्कार वाहिनी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इस दिन पाटेश्वर धाम के 7 एकड की पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के द्वारा साफ सफाई की जाएगी, फिर प्रभात फेरी निकाली जाएगी उसके पश्चात सामूहिक भोजन सीता रसोई में किया जाएगा फिर मंच का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे एकल गीत, सामूहिक गीत शक्ति प्रदर्शन स्व मूल्यांकन अपने अपने व्यक्तित्व का परिचय आयोजकों की नियुक्ति बाबा जी का उद्बोधन संध्या में 4:00 बजे महाआरती से कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें संभवत महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी भी आ सकती है |
आज के सत्संग परिचर्चा में प्रतिदिन की भांति ऋचा बहन के द्वारा मीठा मोती का प्रेषण किया गया,” मनुष्य को नकारात्मकता तब घेरती है जब वह अपने श्रेष्ठ कर्म से वंचित रहता है”, इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए है बाबा जी ने बताया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि व्यर्थ चेष्टाओ से दूर रहे साथ ही अपने जीवन में उन सभी अच्छे, सकारात्मक विचारों को स्थान दे वे सभी आपके जीवन को महानता की ओर ले जाएंगे और आपके जीवन में नकारात्मकता तभी आएगी जब आप श्रेष्ठ कार्य को त्याग कर व्यर्थ में उलझ जाते हैं
गिरधर सोनवानी जी ने जिज्ञासा रखी कि क़्या सूर्य को अर्ध्य देने के लिए आवश्यक है कि सूर्य उदय हो, इस पर विचार रखते हुए बाबा जी ने बताया कि ” हे सूर्य देव मैं आपको प्रसन्नता पूर्वक जल का अर्ध्य दे रहा हूं और आप हम पर प्रसन्न होकर अनुग्रह करें” जब इनती पवित्र भावना से आप अर्ध्य देंगे तो सूर्य नारायण तो अवश्य ही स्वीकार करेंगे,वास्तव मे तो सूर्य अस्त होता ही नही है,यह वैज्ञानिक सोच है,क्योकि हमारे देश मे जब सूर्य अस्त होता है तभी दूसरे देश मे सूर्य का उदय हो जाता है,इसलिए सूर्य का अस्तित्व 24 घंटे होता है,आप किसी भी समय स्मरण करें,आपकी सेवा भाव को वे अवश्य स्वीकार करते हैं इसीलिए सूर्य का उदय हुआ हो या ना हुआ हुआ प्रातः 4:00 से 8:00 तक अर्घ दे सकते हैं प्रतिदिन आदत डालिए प्रातः सूर्यदेव को अर्घ्य देकर ही अन्न ग्रहण करना चाहिए |
रामफल जी ने रामचरितमानस से जिज्ञासा रखते हुए “बड़ दुख कवन ” कवन सुख भारी….. के भाव को स्पष्ट करने की विनती बाबाजी से की, इनके भाव को विस्तार करते हुये बाबा जी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने यह कहा है कि दरिद्रता के समान कोई दुख नहीं सब कुछ होते हुए, भी मनुष्य दुखी रहता है , भगवान ने इतना कुछ दिया है उसे ना देख कर जो नहीं मिला उसके लिए दुखी रहता है,जो भौतिक,सांसारिक ओर शरीरीक सुख मिला है उसके लिए तो वह प्रसन्न नही है,जो नही है उस पर शोक कर विचलित है,ऐसे छोटी छोटी व्यर्थ की चीजों मे आप दुखी न हो,आज ही संकल्प करें की भगवान ने हमें जो इतना सुन्दर तन मन,वचन दिया है बोलने की कला दी है उसमे प्रसन्न रहेंगे,ओर यह सुख केवल संतो के सानिध्य से ही सम्भव है इसलिये तो कहा भी गया है की आभाव मे भी जो भाव से रहना सीखा दे वह सन्त होते है इस प्रकार आज का ज्ञान पूर्ण सत्संग सुंदर भजनो के साथ सम्पन्न हुआ जय सियाराम जय गोमाता जय गोपाल
जगदलपुर (चैनल इंडिया)। तबादला नीति को दर किनार करते हुए पुलिस विभाग के ऐसे दर्जनों कर्मचारी जो जुगाड़ कर एक ही स्थान पर वर्षों से जमे हैं। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने कहा ऐसे कर्मचारी को चिन्हांकित कर शीघ्र तबादला किया जायेगा।
बस्तर आईजी सुन्दररा पी ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी जिले में तबादला नीति का पालन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के दफतरों में ऐसे कर्मचारियों को चिन्हांकित किया जायेगा जो वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ रहे है। चिन्हांकित कर उन कर्मचारियों को इधर से उधर किये जायेंगे। खास तौर से उन कर्मचारियों को जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से एक ही स्थान पर है उन कर्मचारियों को मैदानी क्षेत्रों में काम करने का मौका दिया जायेगा। मैदानी क्षेत्रों के कर्मचारी को भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जायेंगे।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारी/ अधिकारी का तबादला आदेश जारी होने के बाद भी मुख्यालयों में जमे हैं ऐसे कर्मचारी अधिकारी को शीघ्र भार मुक्त किया जायेगा।
जगदलपुर । महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने एसडीएम जी आर मरकाम एवं एनएमडीसी के दो अफसरों का जमकर फटकार लगाई। डॉ. नायक ने एसडीएम को कहा कि मुझे गुमराह करने का प्रयास न करें। एनएमडीसी के उन दोनों अफसरों को सुनवाई कक्ष से किया बाहर। _ नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी में बेटियों से भेदभाव की शिकायत की सोमवार को सुनवाई के पूर्व डॉ. नायक के द्वारा नगरनार जमीन अधिग्रहण सबंधित दस्तावेज के साथ एसडीएम श्री मरकाम को तलब किया गया था। एसडीएम अपने राजस्व अमले को न लेकर एनएमडीसी के दो अफसरों के साथ आयोग के अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। आयोग के अध्यक्ष को जब यह जानकारी मिली कि एसडीएम राजस्व कर्मचारी के साथ न आकर एनएमडीसी के अशीष कमार दास और महेश मेहर के साथ आये हैं।
डॉ. नायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम जी आर मरकाम को जमकर फटकार लगाई और कहा कि जिनके विरूद्ध मामले की सुनवाई करनी है उसे आ बंद कमरे में मिलाने लेकर चले आये कहकर जमकर फटकार लगाई और कहा कि मुझे गुमराह करने का प्रयास न करें।
सुनवाई कक्ष से किया ___ बेटियों की नौकरियों में भेदभाव को लेकर सुनवाई पुरी हुई तो आयोग के अध्यक्ष ने एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक श्री दास श्री मेहर एवं एसडीएम को बाहर दिया गया था। दो घंटे बाद एक सवाल के जवाब के लिये दोनों अधिकारियों को कक्ष में आने दिया गया था।
बेटियों को हक पाने का अधिकार नहीं क्या?
सुनवाई की शुरूआत में बेटियों की समिति की अध्यक्षा योगिता वाला प्रकाश ने बताया कि 2008 में जिला प्रशासन द्वारा स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्र को किसानों ने जमीन का बंटवारा बेटेबेटियों में किया गया था।
2010 में जमीन अधिग्रहण के दौरान बेटेबेटियों को अलग-अलग खाताधारक मानकर मुआवजा राशि दिया गया था।
लेकिन नौकरी देने की बात सामने आई तो बेटे को ही नौकरी देने का निर्णय लिया गया। योगिता ने कहा कि बेटी है तो क्या जीने का अधिकार नहीं
जगदलपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने कहा कि धान उठाव में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को काम देना मतलब जनता के करोडो रूपए की बर्बादी है। हाल ही में धान उठाने के लिए मिलर्स मना कर दिए या अपने हाथ पीछे करलिए इसका कारण भी सरकार की नाकामी है। अगर पहले ही मिलर्स का बकाया राशि जो लगभग 7 करोड़ है उसका भुगतना किया गया होता तो कार्य शुरू हो जाता, उठाव हेतु परेशानिया भी नहीं होती । सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कहा इतना सोचे अब ऐसे में अगर उठाव प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी करती है तो डबल काम होगा दो बार धान का उठाव होगा और पैसो की बर्बादी होगी।
श्री भवानी ने कहा कि मार्कफेड के अफसरों ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को यह काम करने की जिम्मेदारी दी है और पहले चरण में ही 35 लाख भुगतान किया जाएगा और आगे भी काम अनुसार यह राशि दिया जाना सुनिक्षित किया जाएगा जो सही नहीं है यही करोडो रूपए अगर पार्ट पार्ट में मिलर्सो को बकाया राशि वापस देने में खर्च किया जाएगा तो उठाव का उठाव होगा और काम भी एक बार होगा एवं धान केन्द्रो में धान का जमावाड़ा भी कम होना शुरू हो जाएगा ।
साथ ही मिलर्स की भी पीड़ा समझे जिला प्रशाशन धान उठाव के चक्कर में अगर मार्कफेड के अफसर मिलर्सो पे दबाव बनाती है तो उग्र आंदोलन झेलने के लिए भी त्यार रहे ।
जिले के 64 धान खरीदी केंद्र में लगभग 6 लाख क़्वींटल से अधिक धान पड़ा है आलम यह है की 64 में से लगभग 34 धान खरीदी केन्द्रो में धान स्टॉक लिमिट से अधिक है ।इन सब को देख लगता है जिला प्रशाशन की अधूरी तैयारी व बिना योजना बनाये धान खरीदी शुरू किया गया, पहले तो बार दाना की कमी से परेशान हुए किसान, इसके पश्चात धान केन्द्रो के अफसरों की लापरवाही और अब उठाव हेतु जनता का पैसा बर्बाद करने योजना भी सही नहीं है ।
बालोद–विकास खंड गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे व खंड वि.प्र. अधिकारी के आर उर्वशा द्वारा पर्यवेक्षकों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगों की सैंपल जांच अधिक से अधिक हो जिनके लिए आवश्यक कार्य योजना बनाने निर्देशित किया गया। एवम् समुदाय के लोगो को जांच हेतु प्रेरित करने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुख, महिला समूह, महिला कमांडो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों एवम् प्रभावशाली व्यक्तियों का भागीदारी सुनिश्चित करने व आपसी समन्वय स्थापित कर जांच शिविर आयोजन हेतु पूर्व तैयारी पर चर्चा किया गया जिनसे लोग प्रेरित होकर जांच हेतु आगे आयेंगे, आज भी लोग के मन में कोरोना के प्रति भय होने के कारण जांच कराने में कतराते हैं |
जिनके लिए जनसमुदाय की भागीदारी अति आवश्यक है कल दिनांक 5.1.2021 को COVID जांच शिविर का आयोजन ग्राम बासीन, दर्रा एवम् छेड़ीया में आयोजित की जाएगी उक्त शिविर के सफल संचालन क्रियान्वयन हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों , महिला समूहों, मितानिन, व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई साथ ही साथ फिल्ड स्टॉफ एवम् जांच टीम के सदस्यों को आवश्यक तैयारी कर निर्धारित समय में उपस्थित होने निर्देशित किया गया एवम् समुदाय के लोगों से अपील की गई की बचाव हेतु अनावश्यक रूप से भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे, नियमित रुप से साबुन से हाथों की धुलाई, सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग एवं अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दिया जावे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों से झूठे वादे करके सरकार में आई और अब अपने ही बने जाल में फंस गई है । धान खरीदी में राज्य सरकार का पूरा तंत्र फेल हो चुका है , कई खरीदी केंद्र बन हो चुके हैं और कई बन्द होने के कगार पर हैं ।
राज्य सरकार धान खरीदी से लेकर बोनस तक हर बात के लिए केंद्र सरकार को दोष देती है । राज्य सरकार स्वीकार करे कि उसके पास किसानों को देने के लिए पैसे नही है । हर बात पर रोना रोने से समस्या का हल नही होगा ।
श्री कश्यप ने कांग्रेस नेताओं को चैलेंज किया और कहा कि कांग्रेस के नेता धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और वहां की कमियों को देखें ।राज्य सरकार सिर्फ अपनी कमजोरियाँ छुपाने राज्य की , केंद्र सरकार को दोष दे रही है ! विद्यायक मंत्री सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं । लोगो को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है ।
बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र के लिए धान खरीदी का कितना लक्ष्य रखा गया है और इस क्षेत्र में अब तक कितनी धान खरीदी हुई है , सरकार जानकारी दे । बारदाने के लिए कई महीने पहले से तैयारी करनी थी पर राज्य सरकार सो रही थी , अपनी नाकामी छिपाने अब बारदाना की कमी पर भी मोदी सरकार को दोष दे रहे ।
कितने दुर्भाग्य की बात है कि,भूपेश सरकार लॉकडाउन में दारू बाट सकती है पर धान खरीदी नही कर सकती !
कश्यप ने माँग की है कि सरकार पंजीकृत किसानों का पूरा धान खरीदी करे एवं एक महीने खरीदने की समय सीमा बढ़ाये,किसानों का पेमेंट पूरा करे ! किसानों का धान का जो भी लक्ष्य है वो एक बार में लिया जाये,किस्तो में धान ना खरीदा जाये !!
जिला साहू संघ बालोद के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ राजहरा का आवश्यक बैठक स्थानीय साहू सदन में श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि श्री पवन साहू प्रदेश प्रतिनिधि जिला साहू संघ बालोद एवम जितेंद्र साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद,अंजू साहू संगठन सचिव , सत्यवती साहू प्रचार सचिव जिला साहू संघ बालोद एवम अनिरुद्ध साहू पूर्व सचिव तहसील साहू संघ राजहरा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
उपस्थित सभी अतिथियों का पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता एवम श्री फल भेंटकर स्वागत एवम सम्मान किया गया। स्वागत भाषण तोरण लाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा दिया गया एवम उपस्थित सदस्यों को सामाजिक गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान किया। मुख्य अतिथि श्री पवन साहू ने सामाजिक चर्चा में जानकारी देते हुए कहा कि जिला साहू संघ बालोद को समाज के मांग के अनुरूप शासन द्वारा आधा एकड़ जमीन आबंटित की गई है।उक्त जमीन के मूल्यांकन के अनुरूप भू-भाटक की राशि जमा किया जाना है साथ ही समाज को जिले में जनसंख्या के अनुरूप भव्य भवन निर्माण करना प्रस्तावित है जिसके लिए करोड़ों रुपये की आवश्यकता है जो कि समाज के प्रत्येक परिवार ,कृषक बन्धु,सम्मानित अधिकारी,
कर्मचारी, व्यापारी,जनप्रतिनिधि,विशेष दानदाताओं के संकल्पित प्रयास से सम्भव है।अतः आप सभी बढ़ चढ़कर खुले हाथों से समाज के नव निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग करने की कृपा करें।श्री जितेंद्र साहू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश साहू संघ रायपुर द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संस्थापक एवम दुर्ग लोक सभा क्षेत्र के भूतपूर्व सांसद श्रद्धेय ताराचंद साहू जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।इस
परिप्रेक्ष्य में जिला साहू संघ बालोद द्वारा दिनाँक 17 जनवरी 2021 दिन रविवार को सुबह 11 बजे महादेव भवन गंजपारा बालोद में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में आप सबकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। उन्होंने कहा कि स्व- ताराचंद साहू जी का हमारे समाज के लिए बहुत ही सराहनीय एवम अनुकरणीय योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।श्रीमती अंजू साहू एवम श्रीमती सत्यवती साहू ने भी अपने विचार रखे।बैठक का संचालन रेखुराम साहू सहसचिव एवम आभार प्रदर्शन राधेश्याम साहू सचिव तहसील साहू संघ द्वारा किया गया।