City Media - Page 1704 of 1841 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1704

गुरूर नगर के वार्ड क्रमांक 4 जहां शाम होते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा..

0

बालोद–गुरूर नगर के वार्ड क्रमांक 4. जहां शाम होते ही शराबियों की भीड़ बना रहता है.
शराबियों के लड़ाई झगड़े गाली गलौज के चलते मोहल्ले के लोग भारी असहज महसूस करते हैं. आए दिन लोग वहां तेज रफ्तार से गाडियां चलाते है जहा पर छोटे छोटे बच्चे कई बार दुर्घटना होते होते बचे हुए हैं. जिससे मोहल्ले वासियों मे भारी आक्रोश है. वार्ड के पूर्व पार्षद विष्णु शंकर पांडे ने कहा कि कई बार समझाया गया है कि. गाड़ियों को रफ्तार ना चलाया करे. फिर भी लोग मानते नहीं है. पुलिस गश्त दल अगर शाम को गश्त करता है.तो शराबियों मे भय बना रहेगा।

धनोरा सोसाइटी में विधायक जी की उपस्थिति में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

0

बालोद–आज खरीदी के प्रथम दिवस पर धनोरा सोसायटी में संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी की प्रमुख उपस्थिति में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ

धान खरीदी शुभारंभ के इस अवसर पर विधायक जी के साथ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नौशाद कुरैशी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, जनपद पंचायत सभापति ममता मनहरण साहू, समिति के उपाध्यक्ष नरेश साहू सहित समिति के संचालकगण, संबंधित ग्राम के सरपंच गण, सम्मानित कृषकजन व सेवा सहकारी समिति धनोरा के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

सुबह सुबह खिलाड़ियों से मिलने पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर जी ।

0

दल्ली राजहरा में लोगो से जुड़े समस्याओं को दूर करने के लिए चर्चे में रहने वाले उर्जावान अध्यक्ष शिबु नायर जी आज खिलाड़ियों से मिलने पहुँच गए दल्ली राजहरा में विभिन्न ग्राउंड है पर उनकी चरमराई स्थिति से खिलाड़ी परेशान थे ऐसे में अध्यक्ष जी ने सारे ग्राउंड को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

खिलाड़ियों के अपेक्षा अनुसार बनाने के लिए युवाओं से वादा किया है इसी तारतम्य में आज युवाओं से मुलाकात कर जल्द ही इसके सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से फोन पर चर्चा कर उचित दिशा निर्देश दिये, अध्यक्ष जी से मिले आश्वासन से खिलाड़ियों में भी ऊर्जा का संचार हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

पाटेश्वर धाम – कार्तिक मास के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के महत्व के विषय में जानकारी

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा किया गया, जिसमें सभी भक्तगण जुड़कर कार्तिक मास के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के महत्व के विषय में जानकारी प्राप्त कीये महेंद्र साहू जी ने इस प्रकाश पर्व में सभी के परम प्रकाश के उदय की विधि पर प्रकाश डालने की विनती की जिससे देश समाज और स्व उन्नति हो, गुरु नानक जी के प्राकटय उत्सव जिसे प्रकाश पर्व कहा जाता है उसके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

महत्व को बताते हुए बाबा जी ने कहा कि गुरु नानक जी कहते हैं कि सकल विश्व में हिंदू नाद होना चाहिए, उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म एक धर्म नहीं, हिंदू अर्थात जो हिंसा व हीन भावना से दूर रहे जो सबको अपने पास लाने का कार्य करें और सब को अपने में समा ले ऐसे धर्म का झंडा जब जगत में लहराएगा तो समस्त आसुरी शक्ति हारेगी और हमारे सनातन धर्म का ध्वज विश्व में लहराएगा, मानवता की विजय ही हिंदू धर्म की विजय है गुरु नानक जी की वाणी को जीवन में धारण करना चाहिए हम सब आज यह प्रण ले कि इस प्रकाश पर्व पर वैमनस्यता के अंधकार को छोड़कर सद्भावना के प्रकाश की ओर आगे बढ़ेंगे यही प्रकाश पर्व हमारे अंदर यह अनुभूति लेकर आएगा की भेद भाव को भूलाकर हम एकता के सूत्र में बधंगे यही हिंदुत्व है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पाठक परदेसी जी ने सत्संग में कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को बताने की विनती बाबा जी से की कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए बाबा जी ने कहा कि कार्तिक मास हमारे हिंदू धर्म का विशेष माह है क्योंकि इस माह भगवान ब्रह्मा जी जल में निवासरत रहते हैं,इसीलिए इस माह में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है और इस माह के अंत में सभी व्रत, अनुष्ठानो की पूर्ण आहुति के रूप में कार्तिक मास की पूर्णिमा को इसका फल प्राप्त होता है इसीलिए आज के दिन भगवान विष्णु का सुंदर दिव्य श्रृंगार कीया जाता है उन्हें धूप दीप नैवेद्य अर्पित किया जाता है एवं उनकी पूजा पाठ करके उनको भोग लगाकर उनकी आरती की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है इस प्रकार कार्तिक पूर्णिमा का महत्व हमारे शास्त्रों में है और इस पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

प्रतिदिन की भांति मीठा मोती का प्रसारण ऋचा बहन के द्वारा सत्संग में किया गया आज के मीठा मोती में सुविचार दिया है की जीवन में घटने वाली विषम परिषितियाँ हमें अपने अंदर परिवर्तन लाने का इशारा करती है, इन पंक्तियों के भाव को स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने सभी को जीवन के महत्व बताते हुए कहा कि यदि हमारे जीवन में जब संकट काल की बेला आती है तो हमें दूसरों पर दोष देना नहीं चाहिए, हमें अपने में कमी ढूंढनी चाहिए सोचना चाहिए कि ऐसी क्या कमी हो गई कि सम में विषम परिस्थिति आ गई है,और ऐसे मे यदि हम दूसरे की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गलतियां ढूंढेंगे तो विवाद पैदा होगा, शांति भंग होगी हमारे जीवन के अमूल्य पल खराब होंगे चिंता उत्पन्न होगी वह हमें अंदर से जलायेगी और यदि हम इन परिस्थितियों से उबरने के लिए प्रयत्नशील हो जाए तो हमारा ज्ञान बढ़ेगा, हमारी शक्ति बढ़ेगी ,हमारी ताकत बढ़ेगी ,हमारी सोच बढ़ेगी और वह संकट तो ऐसे टल जाएगा जैसे वह संकट कभी आया ही नहीं था
इस प्रकार आज का सत्संग बाबाजी के सुंदर भजनों के साथ पूर्ण हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

नक्सली के नाम पर लूट, व्यापारी हुआ लूट का शिकार, जेवरात सहित लाखों रुपये लुटे

0

पखांजूर – पखांजूर थाना के अंतर्गत ग्राम कापसी के मछली व्यापारी के घर नक्सली बनकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया और मछली व्यापारी से करीब 5 लाख नकदी के साथ 2 लाख के जेवर लुटा गया है | आरोपियों के खिलाफ पखांजूर थाने में अपराध दर्ज हुआ है. ये घटना एक महीने पहले की है. व्यापारी पहले इस लूट को नक्सली समझ चुप रहा और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन कुछ दिन बाद एक बार फिर रुपए की मांगे तो उसे आरोपियों के नकली नक्सली होने का शक हो गया. इसके बाद पीड़िता ने मामला पुलिस में दर्ज कराया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कापसी ग्राम निवासी विश्वजीत अधिकारी के घर 18 अक्टूबर की रात 9 बजे तीन अज्ञान युवकों ने उसका नाम ले घर से बुलाया, जैसे ही पीड़ित घर से निकाला आरोपियों ने व्यापारी पर बन्दूक तानते हुए उससे पैसे की मांग की. तीनों आरोपी नक्सलियों की वर्दी पहन रखी थी और लाल सलाम के नारे भी लगा रहे थे, और साथ में वाकी टाकी भी रखे हए थे. आरोपियों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी और उसकी पिटाई भी की. जिसके बाद उसके घर घुस नगद पांच लाख रुपए और दो लाख का सोने के जेवर साथ ले गए.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उक्त मामले की जानकारी डर के कारण व्यापारी ने किसी को नहीं दी और न ही इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. इसके कुछ दिन बाद 5 नबंवर को फिर घर पहुंचे और उससे पांच लाख की मांग करते हए रुपए लचांग गांव पहुंचाने की बात की. अगले दिन पीड़ित ने लचंग गया, जहां उसे दो युवक मिला लेकिन वर्तमान में रुपए न होने की बात कही. सात दिन के भीतर पैसे देने की मोहलत लेकर वह वापस आ गया. इसके बाद उसे युवकों के नक्सली होने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

पर शक होने लगा और उसने इसकी शिकायत पुलिस  थाना पखांजूर में दर्ज कराई | कुछ महीने पहले इसी गांव में एक अन्य मछली व्यापारी से भी इसी तरह नक्सली के नाम पर पत्र लिखकर रुपए की मांग की थी. मामला पुलिस में पहुंचा और इस मामले में उस व्यापारी के साथ काम करने वाली और पास ही के गांव के कुछ युवक नक्सली बन वसूली करने की बात सामने आई. यह मामला भी इसी तरह का लग रहा है. इसमें पीड़ित भी मछली व्यापारी से जुड़ा हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert –आज दल्लीराजहरा में 19 कोरोना संक्रमित मिले

0

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02   से 01, वार्ड क्र 04  से 02, वार्ड क्र 07  से 02,  वार्ड क्र 13  से 04,  वार्ड क्र 18  से 02, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 22  से 02 और वार्ड क्र 26 से 04 की पुष्टि हुई है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 11, ट्रू नॉट से 01 और एंटीजन से 07  की रिपोर्ट के आधार पर कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बड़ी खबर – दल्लीराजहरा से स्कूल की शिक्षा पूरी करने वाले अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी बनाये गए

0

रायपुर – बालोद जिले के दल्लीराजहरा से स्कूल की शिक्षा पूरी करने वाले अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी बनाये गए | बालोद जिले के दल्ली राजहरा में ही उनकी पढ़ाई और परवरिश हुई है। आरपी मंडल के उत्तराधिकारी के तौर पर अमिताभ जैन की ही ताजपोशी होगी। आज उस खबर पर राज्य सरकार ने भी मुहर लगा दी है। वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है, मंदी और कोरोना संकट के बावजूद जिस तरह से अमिताभ जैन ने राज्य के बजट को नियंत्रित और संतुलित रखा, उसने सीएम को काफी प्रभावित किया।जैन भूपेश सरकार की पहली पसंद के तौर पर इसलिए भी सामने हैं क्योंकि उनमें काम के प्रति लगन काफी अच्छी है। इसके अलावा सौम्य स्वभाव होने के कारण वे सभी को स्वीकार्य हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के तौर पर काम करते हुए उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तालमेल अच्छा बना हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अमिताभ जैन के बारे में जाने विस्तृत जानकारी

1989 बैच के IAS अमिताभ जैन का जन्म छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में 21 जून 1965 को हुआ था। मध्यप्रदेश कैडर के अफसर मैकनिकल इंजीनियर से ग्रेजुएट हैं। अमिताभ जैन की पहली पोस्टिंग संयुक्त मध्यप्रदेश के जबलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर लैंड-रेवेन्यू मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

1 जून 1990 से वो 1 अगस्त 1991 तक यहां रहे। उनकी दूसरी पोस्टिंग एसडीओ नीमच के रूप में 1 अगस्त 1991 से 1 जुलाई 1993 तक रही। वो उसके बाद वो सरगुजा में प्रोजेक्ट अफसर नियुक्त हुए। उसके बाद वो ग्वालियर में 1 मार्च 1994 से 1 जून 1996 से असिस्टेंट कलेक्टर रहे। बाद में वो ग्वालियर में 1 जून 1996 को सीईओ बनाये गये, जहां वो 1 फरवरी 1997 तक रहे। कलेक्टर के रूप में पहला जिला उन्हें रायगढ़ मिला, रायगढ़ में वो 1 फरवरी 1997 से 1 जून 2000 तक रहे। उसके बाद वो छतरपुर के कलेक्टर 1997 में बने, फिर होशंगाबाद के कलेक्टर बने, लेकिन 1 जून से 2000 से 31 अक्टूबर 2000 तक ही वहां वो रह पाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

रायपुर जिले के वो दो बार कलेक्टर रहे। रायपुर में उनकी पहली पोस्टिंग 1 नवंबर 2000 को हुई थी, उसके बाद वो 15 दिसंबर 2003 तक यहां कलेक्टर रहे। रायपुर कलेक्टर से वो स्पेशल सिकरेट्री बनाये गये। 21 मार्च 2004 को फिर से रायपुर के कलेक्टर बनाये गये। हालांकि दूसरी पारी उनकी सिर्फ 21 मार्च 2004 से 15 मई 2005 तक की रही।

अमिताभ जैन स्पेशल सिकरेट्री पीडब्ल्यूडी, डायरेक्टर जनसंपर्क, ज्वाइंट सिकरेट्री इंडस्ट्री डेवलपमेंट कारपोरेशन, कमिश्नर जनसंपर्क, सिकरेट्री टेक्सटाइल व कमर्शियल टैक्स की जिम्मेदारी संभाली। 2006 में अमिताभ जैन सेंट्रल डिप्टेशन पर चले गये। जहां लंदन सहित कई जगहों फॉरन ट्रेड में बड़ी जिम्मेदारी संभाली। 2013 में वो वापस छत्तीसगढ़ लौटे और प्रिसपल सिकरेट्री पारलियामेंट्री अफेयर बनाये गये, उसके बाद उन्हें फारेस्ट का पीएस बनाया गया, फिर पीडब्ल्यूडी और जनसंपर्क के प्रिसिपल सिकरेट्री भी रहे। 2018 से एसीएस के रूप में प्रमोट हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री को देखें तो अमिताभ जैन के पहले छत्तीसगढ़िया चीफ सिकरेट्री में विवेक ढांढ और अजय सिंह शामिल थे। विवेक ढांढ और अजय सिंह दोनों पूर्व की रमन सरकार के कार्यकालय में चीफ सिकरेट्री बनाया गया था, जबकि अमिताभ जैन को भूपेश बघेल ने चीफ सिकरेट्री बनाया है। अगर सबकुछ ठीक चला तो अमिताभ जैन के नाम चीफ सिकरेट्री के तौर पर नया रिकार्ड दर्ज होगा। बतौर मुख्य सचिव अमिताभ जैन का करियर सबसे लंबा होगा, वो 2025 में रिटायर होंगे।

गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने की खुशहाली की कामना, सिक्ख व सिंधु गुरुदारे में पहुंच कर सभी लोगों को बधाई दी

0

जगदलपुर। विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरुद्वारा पहुंच कर सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर प्रदेशवासियों, बस्तरवासियों व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन सिक्खों के प्रथम गुरु व समाज के प्रणेता की जयंती पर बस स्टैंड के नजदीक गुरूद्वारा पहुंचे और गुरुनानक जयंती पर गुरूद्वारे में आयोजित विशेष पाठ व अरदास में शामिल हुए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सभी सिख भाई-बहनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरुनानक देव जी के दिये संदेश के माध्यम से कहा कि गुरुनानक देव महान दार्शनिक योगी व समाज सुधारक थे। उन्होंने आध्यात्म की चेतना जागृत कर मानव जाति को ईश्वरीय मार्ग से जोड़ा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि गुरुनानक देव जी की तीन बानी नाम जपो,किरत करो व दान करो,यह शिक्षा मनुष्य को खुशहाली से जीने का मंत्र देती है। सिंधु समाज द्वारा भी गुरुनानक देव साहब की जयंती पर प्रकाश पर्व

मनाया। प्रकाश पर्व में शामिल होने संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे और गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आरती कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने सिंध समाज के भाई-बहनों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जीतेंद्र सिंह आहलूवालिया, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व अन्य उपस्थित थे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने किया विजेता व उपविजेता को पुरुस्कार वितरण व सम्मान,

0

बस्तर के खिलाड़ी करें राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का नेतृत्व :- केदार कश्यप

जगदलपुर – तोकापाल क्षेत्र के ग्राम कोरेंगा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता . केदार कश्यप ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर बैदूराम कश्यप, मनीराम कश्यप, विनायक गोयल, रैतु राम मौर्य, ब्रिजनदन वर्मा, परेश ताती जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ी और दर्शकगण मौजूद थे।

शासन की घोर लापरवाही से आदिवासी छात्रों के भविष्य से हो रहा है खिलवाड़ -केदार कश्यप

0

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि नीट परीक्षा पास करने के पश्चात भी मेडिकल शिक्षा में प्रवेश से,शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण सुदूर दंतेवाड़ा के ग़रीब प्रतिभावान आदिवासी छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है ! सर्वर की ख़ामी बता कर ज़िम्मेदार अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया है !


केदार ने कहा है कि नक्सल क्षेत्र तथा सुदूर दंतेवाड़ा के मेधावी ग़रीब आदिवासी बच्चे जो कि नीट परीक्षा में क्वालीफाई कर लिये थे,उनका पंजीयन DME की साइट पर ससमय कराया जाना था , परंतु शासन की घोर लापरवाही के चलते इन बच्चों का पंजीयन नहीं कराया जा सका !जिसके चलते यह बच्चे काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाये ! इससे इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका है !श्री केदार ने कहा है कि इस बेहद गंभीर लापरवाही पर दोषी अधिकारियों पर भूपेश सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए,जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोका जा सके!


पूर्व मंत्री ने इस संबंध में माननीया राज्यपाल महोदया से बच्चों को न्याय दिलाने,उन्हें द्वितीय चरण की काउंसलिंग में स्थान दिलाने के लिए पत्र लिखा है एवं उसकी कापी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्य सचिव को प्रेषित की है !!

MOST POPULAR

HOT NEWS