दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 05 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, गुप्ता चौक से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 27 से 01 और चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 01 इस प्रकार आज कुल 05 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 13 लोडिंग क्वार्टर में पुरानी रंजिश को लेकर गुलशन ठाकुर पिता स्व जीवराखन लाल ठाकुर जो कि राजमिस्त्री का काम करता है उस पर राजकुमार गोड द्वारा हथोड़ी से जानलेवा हमला हुआ लेकिन बाल बाल बच गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशन ठाकुर
और आरोपी राजकुमार गोड के बीच पुरानी दुश्मनी थी जिसका बदला लेने की नियत से आरोपी राजकुमार द्वारा गुलशन ठाकुर के इन्तजार में घात लगाये बैठा था जैसे ही गुलशन ठाकुर आया उसने उस पर हमला कर दिया लेकिन उसके हमले से बच गया लेकिन उसके बाद
भी आरोपी हाथापाई पर उतर आया और गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगा लेकिन गुलशन ठाकुर के परिजन द्वारा बीच बचाव किया गया लेकिन उन्हें भी चोट आई आसपास के लोगों ने भी यह वाकया देखा | इस पर गुलशन ठाकुर द्वारा भविष्य में इस प्रकार गतिविधि दोबारा ना हो उसने
पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ करवाई करने का आश्वासन दिया |
चिखलाकसा – चिखलाकसा में एक शिक्षक के साथ मारपीट व जानलेवा हमले की कोशिश में वे बाल बाल बचे | प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा पिता लखन लाल सिन्हा उम्र 50 वर्ष निवासी चिखलाकसा वार्ड क्र0 10 इंदिरा कालोनी जो कि शासकीय
विद्यालय में व्याख्याता है जो कि अपना नया घर सुशील झा के बाजु में बनवा रहे है जहाँ काम चल रहा है दिनांक 21.10.2020 के करीब 2.00 बजे शिक्षक को उनके यहाँ काम करने वाले मजदुर ने फ़ोन कर बताया कि आपका पडोसी सुशील झा घर में तोड़फोड़ कर रहा है तो फिर उन्हें अचम्भा लगा फिर वह और उनकी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक में अपने नए घर की
ओर चले गए जहाँ जैसा फ़ोन पर सुना सच निकला | सुशील झा जैसे शिक्षक और उसके परिजनों को देखा अश्लील माँ बहन की गन्दी गालियाँ देना शुरू कर दिया और तो और जान से मार देने की धमकी देने लगा यहाँ तक कि शिक्षक की पत्नी के साथ भी बत्तमीजी करने लगा |
सुशील झा द्वारा रेलिंग चबूतरा को नुकसान पहुँचाया गया और वे जब जाने लगे तो उसके हाथ टंगिया था जिसे फेंककर मारा वह तो अच्छा हुआ किसी को लगा नहीं लेकिन उससे बचने के चक्कर में गाड़ी में सवार वे उनकी पत्नी और बच्ची तीनों गिर गए उसके बाद भी सुशील झा द्वारा जान से मार देने की धमकी देते हुए दौड़ाने लगा | उक्त घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा |
घटना के उपरांत शिक्षक द्वारा पार्षद श्रीमति सुनीता, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को विक्रम घुर्वे को इस बारे में बताया तथा साथ में जाकर सुशील झा के खिलाफ FIR करवाई गई | पुलिस द्वारा उनकी शिकायत दर्ज गई तथा आरोपी सुशील झा के खिलाफ धारा 294, 427 एवं 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया |
दल्लीराजहरा – OLX के बारे में आये दिन धोखाधड़ी की शिकायत के बाद भी लोग उनके चंगुल में फंस ही जाते है | ऐसा ही एक मामला राजहरा थाना क्षेत्र जाबुडवाही निवासी OLX में ठगी का शिकार हुआ है | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक हरिचंद्र टेकाम पिता तिलक राम
टेकाम निवासी जाबुड़वाही जो कि वर्तमान में आईटीआई की पढाई कर रहा है उसने OLX में एक मोबाइल Realme 5 pro जिसकी कीमत 4000 रुपये थी जिस पर विक्रेता तेजपार सिंह के नाम से थी युवक ने दिए गए न पर कॉल कर सौदा तय हुआ और सामने वाले ने अपना
अकाउंट न दिया कि इस पर रुपये ट्रान्सफर कर दो तो मैं मोबाइल तुम्हे दे दूंगा युवक ने गूगल पे के माध्यम से रुपये ट्रान्सफर कर दिए किन्तु आरोपी द्वारा लेट फीस, आर्मी कैंटीन चार्ज के लिए बारी बारी से 3150 रू, 2160 रू, 2107रू, 3135 रू, 3135 रू कुल टोटल 13687 रू
उक्त खाता धारक के एकाउंट नं0 में डलवा लिया उसके पश्चात् जब युवक ने उस न पर कॉल किया तो नंबर बंद आया बहुत बार कोशिश किया लेकिन कुछ नहीं हुआ अंत में युवक को ना मोबाइल मिला ना ही उसके रुपये वापस हुए युवक को समझ में आ गया कि उसके साथ
धोखाधड़ी हुआ है | इसके बाद युवक ने दल्लीराजहरा थाने में जाकर OLX में ठगी का FIR दर्ज करवाया जिसके तहत पुलिस द्वारा 420 एवं 66D के तहत अपराध दर्ज किया गया |
बालोद–छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव श्री मुरारी दास के नेतृत्व में शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020 को ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रधान जी को तहसील कार्यालय गुरुर में ज्ञापन सौंपा .
देश के महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय प्रधानमंत्री जी, व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में देश की जनगणना में ओबीसी का कालम जोड़ने ,समस्त सरकारी व गैर सरकारी विभागों में ओबीसी को उनके आनुपातिक आधार पर आरक्षण निर्धारित करने,
व सरकारी विभागों के निजी करण की प्रक्रिया पर शीघ्र रोक लगाने इसके अतिरिक्त सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर मैं M.Ortho मैं अध्ययनरत छात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भागवत देवांगन जिसकी हत्या 1-10- 2020 को हुई थी. हत्या में संलिप्त सभी दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित
परिवार को मुआवजा स्वरूप 5 करोड़ रुपए प्रदान करें,व परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दे शामिल थे.ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव ओबीसी महासभा श्री मुरारी दास, अधिवक्ता विनेश गजेंद्र, रिटायर्ड आर्मी चोवेंद्र
कुमार, सावल राम सिन्हा, झम्मन हिरवानी, श्रमिक नेता ओम प्रकाश साहू, रिटायर्ड प्रिंसिपल एस.आर. तेजस्वी, कलार समाज के सचिव अधिवक्ता चंद्रहास सिन्हा, पत्रकार बालचरण साहू समेत अनेक लोग गुरुर के विभिन्न स्थानों से ज्ञापन देने पहुंचे थे।
दल्लीराजहरा – चिखलाकसा की एक युवती ने नशे में धुत्त व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित करने का
विनोद कोलते
आरोप लगाया है युवती रोशनी पिता सुभाष गोड ने बताया कि वह वार्ड क्र 12 में रहती है तथा कॉलेज की पढाई कर रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की वजह यह है कि उनके
पडोसी विनोद कोलते द्वारा बिना किसी कारणवश युवती के पालतू पशु कुत्ते को बांस के डंडे से मार रहे थे और जब युवती और उसके परिजनों द्वारा मना किया गया तो युवती के साथ गाली गलौज करने लगा और माँ के सामने युवती पर डंडे से वार किया जिससे युवती के हाथ में सुजन भी आ गया है और युवती की बहन के साथ भी गाली गलौज करने लगा और पुरे परिवार
को जान से मार देने की धमकी देने लगा इससे भयभीत होकर युवती घर के अन्दर भागी तो जोर जोर से चिल्लाकर गाली गलौज करने लगा और उस पालतू कुत्ते को यहाँ रखा तो ठीक नहीं होगा इस तरह की धमकी देता है | युवती ने बताया कि आये दिन वह व्यक्ति शराब के
नशे में इस प्रकार अनैतिक कृत्य करता रहता है | इस सब कारणों को देखते हुए युवती ने पड़ोसी विनोट कोलते के नाम पर थाने में FIR करवाई है | पुलिस ने पीडिता द्वारा बताये अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 एवं 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और उस पर करवाई की जा रही है |
रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है | प्रदेश में 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री पेपर नवंबर माह की 28 तारीख को होगी | गौरतबल है कि मुख्य परीक्षाओं के दौरान फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए माशिम ने कई विषयों की परीक्षाएं रद्द
की थी | माशिम ने परीक्षा की घोषणा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों का मूल्यांकन परीक्षाओं के आधार पर ही होगा | पूरक परीक्षा स्कूल में लिखित रूप से देनी होगी अर्थात जिस स्कूल से छात्र या छात्रा है उसी स्कूल में परीक्षा होगी और यदि प्राइवेट है तो जिस स्कूल से
उसने फॉर्म भरे है उसी स्कूल में परीक्षा देने जाना होगा | दसवीं में इस वर्ष 1 लाख 8 हजार 632 तथा 12वीं में 60 हजार 731 छात्रों को पूरक की पात्रता मिली है.पूरक आने वाले छात्र 24 अक्टूबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए उन्हें 31 अक्टूबर तक का
समय दिया जाएगा. परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश तथा समय-सारिणी आज शाम तक माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी. दिए गए लिंक में जाकर छात्र कल से आवेदन कर सकेंगे. 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के साथ ही डीएलएड प्रथम वर्ष 2020 की भी परीक्षाएं माशिम आयोजित करेगा |.
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न होने देने की मांग की थी। उन्हें इसका जवाब इस प्लांट के डी-मर्जर के तौर पर मिला है। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में देने का जो कुचक्र रचा गया है, उसका मजदूर संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। अब इस मामले में राजनीति गरमाएगी, यह बहुत स्वाभाविक है। यहां इस तरह के मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्लांट के निजीकरण की ओर बढ़ना ही था, तो सरकारी संस्थान के तौर पर उसे निर्मित और विकसित ही क्यों किया गया। आमतौर पर देखा गया है कि बस्तर की रतनगर्भा धरती पर उद्योग लगाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाता है और फिर निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थान हाथ खींच लेते हैं ऐसी स्थिति में यदि सरकारी उपक्रम के माध्यम से किसी प्लांट को तैयार किया जाए और आगे चलकर उसे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी हो जाए तो इसका आखिर क्या अर्थ है बस्तर में उद्योग लगाने के लिए पिछली सरकार के समय टाटा ने जमीन का अधिग्रहण किया था वह अधिग्रहण काफी विवादित रहा लेकिन किसानों की जमीन अधिग्रहित करने के बाद वहां प्लांट नहीं लगाया गया और आखिरकार नई सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसानों को उनकी जमीन लौटा दी इसी तरह एस्सार ने भी माई के द्वार आने की घोषणा की थी लेकिन क्या इस तरह के संस्थान वहां आबाद हो सके? अब नगरनार स्टील प्लांट तैयार है और इस में कार्यरत लोग इसे संचालित करते हुए एक नया अध्याय लिखने तत्पर हैं तब नगरनार स्टील प्लांट के निजी करण का मार्ग खोजा गया है बल्कि खोला गया है तो स्पष्ट है कि सरकारी बुनियाद पर खड़ी इमारत का इस्तेमाल निजी क्षेत्र के लोग करेंगे आशय यह कि एनएमडीसी द्वारा विकसित नगरनार स्टील प्लांट जनता की बजाय पूंजीपतियों की धरोहर बन जाएगा यदि निजीकरण को बढ़ावा देना है औद्योगिक संस्थानों को प्रोत्साहन देना है तो उन्हें संसाधन उपलब्ध करा कर सरकार उन्हें स्वतंत्र रूप से प्लांट लगाने में मदद कर सकती है लेकिन यह कौन सा तरीका है कि सरकारी उपक्रम के रूप में किसी प्लांट को तैयार किया जाए और उसके बाद वह निजी हाथों की शोभा बढ़ाए! राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा नगरनार स्टील प्लांट की आधारशिला रखा है और इसके लिए निस्प कंपनी बनाई गई तथा अब इसको एनएमडीसी से स्टील मंत्रालय पृथक कर रहा है जिसकी मोहर भी लग गई। इन सबके बीच फिर एक बार आंदोलन की रूपरेखा एनएमडीसी मजदूर संगठनों द्वारा तय की जा रही है। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में स्टील मंत्रालय से नगरनार स्टील प्लांट विनिवेशीकरण के संबंध में लोकसभा में धारा 377 के तहत 17 सितम्बर 2020 को प्रश्न लगाया गया था और इस्पात मंत्री ने लिखित में जवाब देने का वायदा किया था किंतु वह जवाब बस्तर सांसद दीपक बैज तक पहुंच भी नहीं पाया है और डी-मर्जर को हरी झंडी मिल गई। सरकार के इस फैसले से मजदूर संगठन आंदोलित हैं। इसी प्रकार सांसद फूलों देवी नेताम ने भी पत्र लिखकर इस्पात मंत्रालय से जवाब मांगा है लेकिन जवाब मिलने से पहले ये फैसला आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के विकास के सपने दिखाते हुए कहा था कि नगरनार स्टील प्लांट से बस्तर के लोगों और बस्तर इलाके का विकास होगा यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा नगरनार स्टील प्लांट बस्तर विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा यहां तो उल्टा हो रहा है नौबत यह है कि नगरनार स्टील प्लांट पूंजीपतियों के विकास का राष्ट्रीय राजमार्ग बन पड़ा है। बड़े-बड़े उद्योगपति जाएं और एनएमडीसी द्वारा तैयार नगरनार संयंत्र का अपने तरीके से संचालन करें क्या यही सपना बस्तर और छत्तीसगढ़ ने देखा था? बस्तर की भोली-भाली जनता इतनी समझदार तो है कि उसे नगरनार स्टील प्लांट स्थापना के शुरुआती दौर में ही यह एहसास हो गया था कि आगे चलकर क्या होने वाला है शायद इसीलिए उस समय आशंकित लोगों ने इस प्लांट की स्थापना का विरोध किया था लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने तरह-तरह के भरोसे दिलाए थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना में रुचि दिखाई थी उससे ऐसा लग रहा था कि वाकई बस्तर विकास की दिशा में कुछ किया जा रहा है लेकिन अब जो हालात सामने आए हैं वह बस्तर के विकास की संभावनाओं के अनुकूल जान नहीं पड़ते बेहतर होगा कि अगर निजीकरण को बढ़ावा देना है तो निजी क्षेत्र अपने प्लांट खुद विकसित करें और जनता के धन पर जो प्लांट विकसित हुए हैं उन्हें पनपने का पर्याप्त मौका दिया जाए अन्यथा ऐसे में देश के तमाम सरकारी नियंत्रण वाले औद्योगिक संस्थान निजी हाथों में चले जाएंगे और तब इन संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य पूरी तरह भटक कर रह जाएगा साथ ही जो दुष्परिणाम भोगने होंगे वह तो सरकारी नीतियों के चलते मूल के साथ ब्याज के तौर पर सामने आना ही है।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 10 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 05 से 01 , वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 22 से 02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 12 से 05 और गोटुलमुंडा से 01 इस प्रकार आज कुल 10 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से
अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा संजीवनी अस्पताल के पास चालक की लापरवाही से ट्रक क्र CG 08 L 3680 से बड़ी दुर्घटना होते होते बची ट्रक चालक द्वारा गाडी को मुख्य मार्ग के किनारे नाली के पास स्थित ट्रांसफार्मर में ले जाकर चिपका दिया थोड़ी सी लापरवाही से चालक बड़ी दुर्घटना से बचा
ट्रांसफार्मर से चिपकने के बाद रात्रि से ही वार्ड क्र 27 साईं मंदिर के पास के क्षेत्रों में बिजली अवरुद्ध कर दी गई आज शाम तक भी लोड गाडी को जेसीबी से खाली कर निकालने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन नहीं निकाला जा सका दोपहर बाद से ही मुख्य मार्ग में भी बिजली
अवरुद्ध कर गाडी को नाली से निकालने का प्रयास किया जा रहा था | आये दिन हो रही ट्रक दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही स्पष्ट दिखाई देती है जिसका भुगतान आम नागरिकों को
करना पड़ता है ट्रक जैन ब्रदर्स साईं बाबा ट्रांसपोर्ट भानुप्रतापपुर की गाड़ी आयरन ऑर लोड कर आ डौंडी की ओर से आ रही थी | बिजली विभाग का दस्ता एवं पुलिस प्रशासन गाड़ी को निकालने एवं यातायात को सुचारू करने के प्रयास में जुटे हुए है |