नारायणपुर – हाल ही में उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम बारा के सरपंच एव निवासी की हत्या कर दी गई माननीय श्री नितिन रावत जी अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एव माननीय ऊर्जा मंत्री महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 20/08/2020 को पप्पू राम उर्फ सत्यमेव के परिवार को शोक सदभावना देने के लिए बॉस गांव जा रहे थे लेकिन उत्तरप्रदेश पुलिस ने नीतिन रावत जी को आजमगढ़ जिले के सिमा पर ही रोक दिया जिसके विरोध में आज अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो के द्वारा छत्तीसगढ़ में माननीय शिव कुमार डहरिया जी मंत्री छत्तीसगढ़ एव अ. जा. वर्ग के अध्यक्ष धनेश पटियाला जी के आदेशानुसार नारायणपुर जिले में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जिसमे मुख्य रूप से युवा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष ललित पोयाम, युवा अनुसूचित जाति मंडल उपाध्यक्ष विजय सलाम, श्याम लाल दुग्गा , किशोर सलाम, रमेश मंडावी, सनेश पोयाम सुनील मरकाम आदि उपस्थित थे।
जिले में टेस्टिंग किट की कमी नही है अधिक से अधिक करें टेस्ट -कलेक्टर अभिजीत सिंह
शासकीय कार्यलयों जहां लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है, उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों की की जाए जाँच
नारायणपुर, 28 अगस्त 2020- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों, बाजार स्थलों, व्यवसायियों प्रतिष्ठानों, शासकीय कार्यालयों में नियमित कोरोना जांच की जा रही है। इसके साथ ही अब ऐसेे शासकीय कार्यलयों जंहा लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है, उन कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की जाँच की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को सीमित करने के लिए जिले के विभिन्न कार्यालयों में कोरोना की जांच करें। कलेक्टर श्री सिंह ने वन विभाग, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, रेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मियों, जेलों के अधिकारी-कर्मचारी एवम बंदियों की पहले जांच करने कहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी श्री जयंत वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली सहित कोरोना टास्क फोर्स समिति के सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में टेस्टिंग किट की कमी नही है आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक टेस्ट करें। कलेक्टर ने जिले में कोविड अस्पताल के अलावा अन्य स्थानों पर कोरोना वायरस के मरीजों के ईलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है। उसकी व्यवस्था की जानकारी ली तथा जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की नामजद ड्यूटी लगाने तथा प्रशिक्षण देने कहा। जिले में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस का फैलाव हो रहा है। इसके लिए पंचायत स्तर पर गठित सेनेटाइजर टीम को प्रशिक्षण देने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइज किया जा सके। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय में कोविड-19 की जांच हेतु कोविड अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रू-नॉट लैब की स्थापना की गई है। लैब में कोरोना जांच से अब जिले में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ेगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद राम गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पारा-मोहल्ला एवं लाऊड स्पीकर से जिले के 4299 बच्चों को दी जा रही है शिक्षा
पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल में जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत
नारायणपुर, 28 अगस्त 2020- नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य के आकांक्षी जिला नारायणपुर में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं गाँव के शिक्षित युवक-युवतियों के सहयोग से सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना की सराहना की है। नीति आयोग ने नारायणपुर जिले में स्कूली बच्चों तक राज्य शासन की पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत कोरोना काल मे बच्चों तक शिक्षा पहुचाने की प्रशंसा करते हुए इसे अपने अधिकारिक ट्विटर हेण्डल से ट्वीट किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से इस विषम परिस्थिति में भी बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने एवं बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने हेतु पढई तंुहर दुआर जैसे महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन पूरे राज्य के स्कूलों मंे करते हुये बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता में कई चुनौतियां है, मसलन एन्ड्राइड मोबाइल, मोबाइल डाटा आदि की उपलब्धता। घर में ये साधन हो भी तो बच्चों के लिए इनकी उपलब्धता और सबसे बड़ी बात समाज और अभिभावकों की सहभागिता। राज्य शासन द्वारा अभी कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन पढ़ाई के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था गांव और मोहल्ले में समुदाय की सहायता से बच्चो की सीखने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर तथा बुलटू के बोल के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश मिले थे। जिससे बच्चों को ऑनलाइन के बिना भी शिक्षा उपलब्ध हो सके। पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत cgschool.in पोर्टल पर जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत हैं। वही पारा-मोहल्ला तथा लाउड स्पीकर से संचालित कक्षा में 4299 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।
डौंडी :- बालोद जिला में निरंतर कोरोना केस सामने आने के बाद भी आखिर डौंडी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक क्यूँ ली गई इसकी जमकर चर्चा क्षेत्र सहित जिले भर में चल रही है। वही उक्त बैठक में वन अमला दल्लीराजहरा के रेंजर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ जाने से बैठक में शामिल करीब 50 अधिकारी व जनपद सदस्य पाँच दिनों के लिए कोरेण्टाईन हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ नरेंद्र ठाकुर के अनुसार बैठक में शामिल होने पर वे स्वयं आइसोलेशन में है बीएमओ ठाकुर के अनुसार बैठक में रेंजर के करीब बैठे अधिकारी कोरोना संक्रमित हो सकते है। खबर है कि डौंडी बीईओ उनके सबसे करीब बैठे थे तथा रेंजर के बोलने बाद वही माईक पकड़े थे। बीएमओ ने कहा कि रेंजर के राजहरा आफिस कर्मचारी व वन महकमा से जो भी उनके संपर्क में आये हो उन्हें कोरोना संक्रमित होने की ज्यादा आशंका बनी हुई है। संपर्क में आने वालों को अपना कोरोना टेस्ट करा लेना चाहिए अन्यथा समस्या बढ़ सकती है।
लापरवाही किसकी ..? बैठक जरूरी थी ।
जनपद पंचायत डौंडी गेट के सामने लगा कोरोना संक्रमण प्रतिबंधित क्षेत्र का सूचना बोर्ड।
जनपद पंचायत डौंडी में सामान्य सभा की बैठक कितनी अहम थी इस संबंध में डौंडी सीईओ प्रकाश राज से वर्जन चाही जाने पर उन्होंने फोन अटेंड नही किया लेकिन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन जो स्वयं कोरेण्टाईन सेंटर में है उन्होंने बैठक के संदर्भ में कहा कि क्षेत्रवासियों का पेंशन, जनपद के 15 वे वित्त राशि व विकास कार्यो की प्रस्ताव के अलावा फंड संबंधी बैठक निहायत जरूरी था। इससे पूर्व भी जनपद में अन्य बैठक ली जा चुकी है किंतु इस तरह कोई केस सामने नही आया। उन्होंने कहा कि जब दल्लीराजहरा रेंजर पिछले एक सप्ताह से सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित थे तब उन्हें अपना कोरोना चेकअप पहले ही करा लेना था तथा इस बैठक में हिस्सा ना लेकर किसी डिप्टी रेंजर को ही भेजना था यह उनकी लापरवाही को दर्शाता है। यही बात बैठक में शामिल अन्य लोग भी कह रहे है।
ऐसे पता चला कि रेंजर को कोरोना हो सकता है।
दरअसल जनपद पंचायत में जब 26 अगस्त को बैठक शुरू हुई तब दल्लीराजहरा रेंजर को बोलने की बारी आई तो वे धीरे स्वर में बोलने लगे जिसे ऊंची आवाज में बोलने कहे जाने पर उन्होंने अपना स्वास्थ्य सर्दी खांसी बुखार से खराब बताया गया। तब बैठक में उपस्थित डॉ बीएमओ ने तत्काल चेकअप कराने की बात कही जहां पौन घंटे में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गया तब बैठक में उपस्थित सभी के होश उड़ गए। यदि रेंजर को बोलने की अपेक्षा केवल सुनने की बात रहती तो स्तिथि भयावह हो सकती थी।
बालोद–जिले भर के शहर गांव व कस्बों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध शराब, जुआ ,सट्टा से समाज को बचाने भाजपा जिला अध्यक्ष व भाजपा नेतागण पहुंचे कलेक्टर व एसपी के पास ज्ञात हो कि जहां एक ओर खुलेआम अवैध शराब व सट्टा का कारोबार अपने पूरे शबाब पर है वहीं शासन-प्रशासन की बड़ी कार्यवाही नहीं होने से अवैध कारोबार में लिप्त छोटे कर्मचारी व खाईवाल तथा उन को प्राश्रय देने वालो के हौसले बुलंद है स्कूली छात्र व बेरोजगार युवा वर्ग अवैध कारोबार के जाल में फंसते जा रहे हैं जिसके कारण घर परिवार व मोहल्लों में अशांति का वातावरण व्याप्त है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, राकेश (छोटू) यादव, भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा ,गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर ईशा प्रकाश साहू ,कुबेर साहू नेताओं ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक बालोद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर पंचायत गुरुर के एक नौजवान सुनील गंगबेर का फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना व सरपंच जैसे जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी मिलना इस बात को सिद्ध करता है कि अवैध कृत्य करने वालों का हौसला कितना बुलंद है आखिर उनको किनका संरक्षण प्राप्त है सुनील गंगबेर के आत्महत्या के मामले में बड़े खाईवाल के कर्मचारी के विरुद्ध धारा 306 का मामला दर्ज किया जबकि सट्टा के खाई वालों को पुलिस ने छुआ तक नहीं इसी संदर्भ में ग्राम दानीटोला के महिलाओं ने गांव में बढ़ते अशांति व घर परिवार मे कलह से तंग आकर गुरूर पुलिस थाना में ज्ञापन दिया जिसमें वहां का सरपंच भी साथ था जिस पर अवैध कारोबारियों ने सरपंच को जान से मारने की धमकी दी सरपंच द्वारा F.I.R. करने पर आरोपि को धारा 151 लगाकर शाम को छोड़ दिया गया इससे बड़े खाईवाल,उनके कर्मचारियों तथा इसको संचालित करने वालों के मन मे कानुन, शासन-प्रशासन का डर नहीं रहा तथा आम जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है इस पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि अपराधियों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही होगी।
डौण्डी – आज सौपा गया मांग पत्र डौण्डी ब्लाक छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा व बालोद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष डौण्डी गजेन्द्र कुमार रावटे के नेतृत्व में तहसीलदार डौण्डी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव, विभागीय मंत्रियों, सचिव के नाम मांग पर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया।पहले ज्ञापन में छः सूत्रीय मांग पत्र जिसमें क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने,पुरानी पेंशन
बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता प्रदान करने सम्बंधित मांग पत्र।दूसरे मांग पत्र में तीन सूत्रीय मांग पत्र जिसमें एक जुलाई 2020 को 8 वर्ष वालो का उसी तिथि में संविलियन करने व एक जुलाई 2020 को 2 वर्ष पूर्ण करने वालो का बजट सत्र में किए घोषणानुसार संविलियन तथा दो वर्ष से अधिक सेवा के लिए वेटेज देकर वेतन निर्धारण करने का मांग पत्र सौपा गया।आज के ज्ञापन सौपने वालो में छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन डौण्डी ब्लाक पदाधिकारी सचिव महेन्द्र टांडिया, योगेश ठाकुर, शिवदयाल कोठारी जिला पदाधिकारी संजय ठाकुर, धर्मेन्द्र श्रवण की सहयोग से मांग पत्र सौंपा गया।
38 वर्षीय सुनील कथूरिया का रक्तसमुह O पॉजिटिव है, वे 18 वर्ष की आयु से रक्तदान करते आ रहे हैं। आज जिला अस्पताल में गुड़रीपारा नारायणपुर की 22 वर्षीय नवप्रसूता श्रीमती रमली कुमेटी पति कमलेश कुमेटी को O पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। करुणा फाउंडेशन के माध्यम से कथूरिया को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मरीज के परिजनों से सम्पर्क कर रक्तदान किया।
सुनील कथूरिया का मानना है कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, मानव सेवा के पुनीत कार्य के साथ ही यह अपने खुद के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे भी हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाएं लगातार बनती और नष्ट होती रहती हैं। रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले श्री कथूरिया पिछले 20 वर्षों में अब तक रायपुर, भिलाई, दुर्ग, भानुप्रतापपुर, दिल्ली, ग्वालियर, दल्ली राजहरा और नारायणपुर के अलग अलग मरीजों को 54 बार रक्त दे कर उनका जीवन बचा चुके हैं।
करुणा फाउंडेशन नारायणपुर द्वारा सुनील कथूरिया को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
We are proud to our young blood donor – Narayanpur
“ दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं होता है। रक्तदान ही ऐसा दान है जोकि किसी की जान बचाता है और अनजान से खून का रिश्ता भी जोड़ता। रक्तदान से न केवल दुआएं मिलती बल्कि जान बचाने पर खुद को गर्व की अनुभूति के साथ ही आत्म संतोष भी मिलता है। “
बालोद–आज गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे बालोद जिले के अंतिम छोर में गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ | जिसमें एक सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी व ट्रक आपस में भिड़ गए। दोनों की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के पहिए अलग निकल गए। तो वही सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत यह रही कि पिकअप में सवार दो लोग अभी खतरे से बाहर हैं तो वही ट्रक में सवार एक व्यक्ति को भी सामान्य चोट लगने की बात सामने आ रही है।
दल्ली राजहरा – कोरोना महामारी के कारण महिलाएं तीज पर्व पर माईके जाने से वंचित रह गईं , इसे मद्देनज़र रख अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर नगर दल्ली राजहरा की महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज मिलन समारोह का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मूख्या अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा मंत्री व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदरणीय संध्या भारद्वाज जी व वरिष्ठ अधिवक्ता सन्धु मैडम शामिल हुईं । नगर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित इस मिलन समारोह में महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर खेल कूद प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया गया व तीज पर्व पर बनाये जाने वाले पकवान परोसे ।
खेल आयोजन में अंजना सिंह , सुखनतीन , संगीता साहू , जानकी , सोनिया , हेमलता ने पुरस्कार जीता । कार्यक्रम में किरण सिन्हा , सत्या साहू , महिला पार्षदों में सोहद्रा ठाकुर , टी.ज्योति , प्रमिला पार्कर , प्रतिमा नायक , ममता नेताम तथा लीलावती साहू , लक्ष्मी सेठी , सुखनतीन ठाकुर , अंजू साहू , अंजली जाना , भारती भगत, जानकी देवी, रूमा राय, प्रीति श्रीवास्तव, उषा देवी व अन्य महिला वार्डवासी उपस्थित थे ।
दल्ली राजहरा – आज वार्ड नं 09 में वृक्षारोपण किया गया ,जिसमें मुख्यरूप से आदरणीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबु नायर जी ,ब्लॉक् कांग्रस कमेटी अध्य्क्ष श्रीमती संगीता शिबु नायर जी ,वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति यादव , रुखसाना बेगम जी ,विजय लक्ष्मी जी ,चंद्र प्रकाश सिन्हा ,एल्डरमैन श्री प्रमोद तिवारी जी ,श्रीमती ममता पांडे जी ,के ईश्वर रॉव जी ,और वार्ड की महिलायें उपस्थित थे । इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए आप सभी का आभार और धन्यवाद करती हूं |