City Media - Page 1745 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1745

नारायणपुर में भी अब हो सकेगा कोविड-19 की जांच : ट्रू-नॉट लैब से जांच की मिली अनुमति

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 27 अगस्त 2020

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय में कोविड-19 अस्पताल प्रारंभ कर दिया गया है। जिले में अब आसानी से कोविड-19 की जांच एवं इलाज हो सकेगा। इसके लिए कोविड अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रू-नॉट लैब की स्थापना की गई है। जिले में अब संदिग्ध व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं, ये जानने के लिए अब जिला स्वास्थ्य विभाग को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक ट्रू-नॉट लैब में सावधानी पूर्वक प्रक्रिया संपन्न किये जाने पर कुछ घंटे में कोविड-19 की रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगी। छत्तीसगढ़ में डिजाईन की गई ट्रू-नॉट लैब आधुनिक मशीनों से लैस है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच सेम्पलों का नारायणपुर कोविड-19 अस्पताल के लैब में प्रोफिसियेंसी टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट राज्य को भेजा गया। यह रिपोर्ट राज्य शासन के द्वारा प्रोफिसियेंसी टेस्ट में पास हो गयी। इस तरह राज्य शासन द्वारा 26 अगस्त 2020 को ट्रू-नॉट विधि से कोविड-19 की जांच हेतु जिले में स्थापित ट्रू-नॉट लैब को अनुमति प्रदान की गई।

वार्ड क्र 12 तिलक नगर में गैस गोदाम को हटाने के सम्बंध में पार्षद एवं वार्डवासी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपा

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

चिखलाकसा – रहवासी क्षेत्र वार्ड क्र.12 के मध्य भारत गैस एंजेसी का गैस गोदाम है। चूकि आसपास रहवासी क्षेत्र होने के कारण कभी कोई घटना न हो उसे देखते हुए शहर से दुर गैस गोदाम का स्थानांतरण किया जाये। वर्तमान में लैबनॉन कि राजधानी बैरूत में भीषम विस्फोट हुआ जिससे सैकडो लोगो कि जान गई व कई किलोमीटर तक मकाने ढह गए। इस प्रकार की घटना को मद्देनजर रखते हुए जल्द से जल्द गैस गोदाम को शहर से बाहर किया जाये, वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी नगर वासी भयभीत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्त वार्डवासी चाहते है कि उक्त विषय पर कार्यवाही जल्द से जल्द करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking रेत कार्यवाही को लेकर दो गुटों में झड़प , पुलिस प्रशासन से लेनदेन की बातें बीच सड़क पर। वीडियो हुआ वायरल।

0

जिला एसपी ने कहा जांच कराकर दोषियों पर होगी कार्यवाही।

डौंडी :- अवैध रेत परिवहन को लेकर दो गुटो में झड़प होने के साथ ही डौंडी और दल्लीराजहरा पुलिस से लेनदेन की बात बीच सड़क में की जा रही है।जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो गुट साफ साफ कह रहे है कि डौंडी और दल्लीराजहरा पुलिस से बात हुई है छोटी गाड़ी को एक हजार व बड़ी गाड़ी से दो हजार रुपए देने पर गाड़ियों को नही रोका जाएगा। अवैध रेत परिवहन माफिया ये भी कह रहे है 15 गाड़ी मालिक इसके लिए तैयार हो गए है बाकी भी मान जाइये।पर दो गुटों में विभाजित लोग आपस मे एक गुट को नेतागिरी नही करने व उनकी रोजी रोटी चलने देने की बात की जा रही है। बीच सड़क पर पुलिस प्रशासन से लेनदेन की बात पर जब बालोद जिला एसपी से बात की गई तो उन्होंने वीडियो भेजने व उसे देखने पश्चात सूक्ष्म जांच कर इस दिशा में उचित कार्रवाई की बात कही गई ।

गौरतलब है कि कल ही माईनिंग विभाग द्वारा डौंडी क्षेत्र के काडे ग्राम नाला से अवैध रेत भर रहे चार वाहनों को जब्त कर खनिज नियम तहत कार्रवाई की गई। जिसके बाद अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन जिस तरह मुख्य मार्ग पर ये अवैध कारोबारी लेनदेन को लेकर पुलिस पर आरोप लगा रहे वह साठगांठ की ओर इशारा कर रहा है। यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि डौंडी क्षेत्र के कई सदाबहार नदी नालों के अलावा फारेस्ट की नदी नालों से भी कई वर्षों से अवैध रेत परिवहन का खुला खेल खेला जा रहा है जिसमे डौंडी व दल्लीराजहरा क्षेत्र के कुछ परिवहन मालिक इस तरह अवैध रेत परिवहन को अंजाम देते आ रहे है। सम्बंधित विभाग की कार्रवाई कभी कभी होने से इनके हौसले बुलंद रहते आ रहे है। अब जब बात पुलिस पर आ जाये तब देखना ये है कि एसपी साहब इस ओर किस तरह संज्ञान ले रहे है।

बीमा कंपनी काट रहा खाते से पैसा लेकिन किसानों को नही मिल रहा धान बीमा का लाभ। अब उग्र आंदोलन के मूड में किसान।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी :- बालोद जिला के एकमात्र आदिवासी ब्लाक डौंडी क्षेत्र के सैकड़ो किसान स्थानीय जिमिदारीन मंदिर प्रांगण में आवश्यक बैठक लिए। ब्लाक किसान संघ के बैनर तले हुई इस बैठक में किसानों ने धान फसल बीमा के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि बीमा कंपनी द्वारा सोसायटी के माध्यम से हर साल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 720 रु की राशि किसानों के खातों से आहरण करते आ रहा है किंतु किसानों को आज तक धान फसल बीमा का लाभ नही मिल पाया है। डौंडी क्षेत्र के किसानों ने कहा कि आखिर यह रकम जा कहा रहा है इस संदर्भ में पूछने पर सोसायटी का मैनेजर तहसीलदार और तहसीलदार से पूछने पर बीमा कंपनी से जानकारी

लेने की बात कही जा रही है तो कोई कृषि विभाग का हवाला दे रहे है । कई किसानों का कहना है कि उनसे बगैर राय लिए बीमा का पैसा खाते से काटा जा रहा है। किसानों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था की स्तिथि से शासन प्रशासन भी वाकिफ है बावजूद क्षेत्र का अनदेखा किया जा रहा है । बैठक में किसानों ने रणनीति बनाई है कि तहसीलदार, बीमा कंपनी, कृषि विभाग, संबंधित बैंक सबको एक साथ आमंत्रित कर बात रखेंगे तथा आगामी 9 सितंबर को तहसीलदार व दल्लीराजहरा एसडीएम को किसानों की मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा यदि नियत समय पर मांग पूर्ण नही हुई तो उग्र आंदोलन की रणनीति बनेगी। बैठक में किसान संगठन संघ अध्यक्ष बड़कू लाल , रामनारायण धनकर, ईश्वर सिंह खरे,पुसउ राम धनेंद्र,गौतम रावटे,झुमुकलाल भंडारी, भुलेंद्र कुमार उंसेड़ी, ज्ञानसिंह रावटे,कुंजनसिंह भुआर्य, रिखीराम पिस्दा,नंदलाल रावटे,राजूलाल यादव,लोकनाथ साहू सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान एकत्र थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मिसाल – जिले की आँगनबाड़ी कार्यकर्तायें खेत-खलिहानों में जाकर कर रही है पौष्टिक आहार का वितरण

0

***जिले की 16917 बच्चों, गर्भवती और शिशुवती माताओं को दिया जा रहा है रेडी-टू-ईट एवं चिक्की***

सैय्यद वली आज़ाद, नारायणपुर

नारायणपुर- कोरोना महामारी जैसी विपरीत स्थिति और जिले के विषम भौगोलिक परिस्थितियों में डटे रहकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से अपने दायित्व को बखूबी पूरा कर रही हैं, जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं। पूरी लगन से काम करना सीखना हो तो नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। ये वो आँगनबाड़ी कार्यकर्ताएं है, जो आदिवासी जनजाति (माड़िया), किसानों तथा अन्य लोग जो वर्तमान में कृषि कार्य में लगे हुए हैं, उनके घरों पर नहीं मिलने पर वे खेतों में मीलों पैदल चल उनके ठौर ठिकाना ढूंढकर रेडी टू ईट और चिक्की का वितरण कर रही हैं। ताकि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर पोषण आहार मिल सके। आगंनबाड़़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों, गर्भवती-शिशुवती महिलाओं को उनके घर-घर जाकर हेल्दी रेडी-टू-ईट फूड का वितरण कर रही है। तो वही वे कोरोना वायरस से बचाव के प्रति बच्चों और महिलाओं के साथ ग्रामीणों को भी जागरूक करने में पूरा सहयोग कर रही है। बच्चों को साफ-सफाई, हाथ धोने एवं सोशल डिस्टेंसिंग, (सामाजिक दूरी) रखने आदि की बात बता रही है। चूंकि कोरोना वायरस के चलते वर्तमान में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र अस्थायी रूप से बंद है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सभी आवश्यकताओं पर पैनी नजर बनाये हुए हैं। वह कोराना के चलते लोगों से विभिन्न माध्यमों के जरिए बातचीत भी कर रहे है। मुख्यमंत्री बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिठ्ठी लिख कर हौंसला अफजाई भी की और उनके काम की सराहना भी की है। वे प्रदेश की जनता को कोरोना लड़ने के लिए हिम्मत दे रहे हैं। वही नियमों और सोशल डिस्टेसिंग की बात हर प्लेटफार्म पर लगातार कर रहे है ।

जिला महिला बाल विकास अधिकारी रविकांत धु्रर्वे ने बताया कि जिले की 556 आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चों, गर्भवती और शिशुवती समेत कुल 16917 हितग्राहियों को एक माह का हेल्दी रेडी-टू-ईट फूड एवं चिक्की का वितरण किया जा रहा है। इन सभी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर, खेत-खलिहानों तथा अन्य स्थानों पर जाकर रेडी-टू-फूड और चिक्की प्रदाय किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही कमजोर पाये गये बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु नजदीकी पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराने का काम भी कर रही है।

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – दिनांक 05.07.2012 को प्रार्थी रामाधार पिता माखन सतनामी निवासी ग्राम कुथरेल थाना रनचिरई जिला बालोद के द्वारा थाना रनचिरई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी देवेन्द्र उर्फ पिन्टू सतनामी पिता अश्वनी सतनामी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भठेली थाना भखारा जिला धमतरी(छ.ग.) के द्वारा एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर घटना दिनांक 07.09.2011 से 05.07.2012 के मध्य प्रार्थी से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 9,30,000/-(नौ लाख तीस हजार रूपये) लेकर धोखाधड़ी किया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना रनचिरई जिला बालोद पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 57/2012 धारा 420, 34 भादवि के तहत आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर आरोपीगण के विरूद्ध माननीय न्यायालय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, पंकज कुमार जैन, गुण्डरदेही जिला बालोद में अभियोग पत्र पेश किया गया था। आरोपीगण फरार होने से माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 436/2012 शासन विरुद्ध भागवत वगैरह के मामले में गिरफ्तारी हेतु दिनांक 18.02.2013 को स्थायी वारंट जारी हुआ था। जिसमें से फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ पिन्टू सतनामी को आज दिनांक 26.08.2020 को उनके गृह ग्राम भठेली जिला धमतरी से थाना रनचिरई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय गुण्डरदेही पेश किया गया।

जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं पेश कर रही हैं मिसाल

0

सुनील कथूरिया – नारायणपुर

नारायणपुर- कोरोना महामारी जैसी विपरीत स्थिति और जिले के विषम भौगोलिक परिस्थितियों में डटे रहकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से अपने दायित्व को बखूबी पूरा कर रही हैं, जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं। पूरी लगन से काम करना सीखना हो तो नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। ये वो आँगनबाड़ी कार्यकर्ताएं है, जो आदिवासी जनजाति (माड़िया), किसानों तथा अन्य लोग जो वर्तमान में कृषि कार्य में लगे हुए हैं, उनके घरों पर नहीं मिलने पर भी वे खेतों में मीलों पैदल चल उनके ठौर ठिकाना ढूंढकर रेडी टू ईट फूड और चिक्की का वितरण कर रही हैं। ताकि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर पोषण आहार मिल सके। आगंनबाड़़ी कार्यकर्ता जहां आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों, गर्भवती-शिशुवती महिलाओं को उनके घर-घर जाकर हेल्दी रेडी-टू-ईट फूड का वितरण कर रही है। तो वहीं वे कोरोना वायरस से बचाव के प्रति बच्चों और महिलाओं के साथ ग्रामीणों को भी जागरूक करने में पूरा सहयोग कर रही है। बच्चों को साफ-सफाई, हाथ धोने एवं सोशल डिस्टेंसिंग, (सामाजिक दूरी) रखने आदि की बात बता रही है। चूंकि कोरोना वायरस के चलते वर्तमान में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र अस्थायी रूप से बंद है।

जिला महिला बाल विकास अधिकारी रविकांत धु्रर्वे ने बताया कि जिले की 556 आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चों, गर्भवती और शिशुवती समेत कुल 16917 हितग्राहियों को एक माह का हेल्दी रेडी-टू-ईट फूड एवं चिक्की का वितरण किया जा रहा है। इन सभी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर, खेत-खलिहानों तथा अन्य स्थानों पर जाकर रेडी-टू-ईट फूड और चिक्की प्रदाय किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही कमजोर पाये गये बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु नजदीकी पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराने का काम भी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिठ्ठी लिख कर उनके काम की सराहना की और उनकी हौसला अफजाई भी की है।

सामुदायिक मंगल भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि की अवैध कब्जा हटाने हेतु सौंपा ज्ञापन

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

फ्रेंड्स युवा विकास समिति एवं वार्ड क्रमांक 14, 16 एवं 17 के मोहल्ले वासियों के द्वारा बताया गया कि सांस्कृतिक कला मंच वार्ड-17 के पीछे वर्षों से खाली पड़े जगह जिसे सामुदायिक मंगल भवन के नाम से आरक्षित किया गया है,उस जगह को वार्ड क्रमांक- 17,दल्ली राजहरा के निवासी लोभान दास मानिकपुरी के द्वारा दो दिन पूर्व बांस से घेरकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। चूंकि उपरोक्त स्थान को मोहल्ले वासियों एवं फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सदस्यों के मांग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के द्वारा समुदायिक मंगल भवन हेतु ₹ 10,00000 (दस लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आज दिनांक-26/08/2020 को वार्ड वासियों एवं फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सदस्यों द्वारा शीबू नायर जी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा, अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा, तहसीलदार दल्ली राजहरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दल्ली राजहरा, थाना प्रभारी दल्ली राजहरा, ताम्रध्वज सुधाकर जी पार्षद वार्ड क्रमांक- 17 के नाम से ज्ञापन सौंपकर प्रतिनिधि मंडल ने बातचीत कर तत्काल प्रभाव से समुदायिक भवन हेतु स्वीकृत स्थान की अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग किया गया।

इस दौरान फ्रैंड्स युवा विकास समिति के अध्यक्ष शंकर साहू, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम यादव,सचिव भूषण यादव,कोषाध्यक्ष भोला दास मानिकपुरी,महासचिव मोहित ठाकुर,महामन्त्री राजेश उईके सहित करन यादव,राजकुमार यादव,हिमांशु साहू,निर्मल यादव,प्रवीण साहू,सिद्धार्थ साहू,डिलेश्वर सिन्हा, सन्नी यादव,विक्की साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी शंकर साहू अध्यक्ष फ्रैंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा ने दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

वेज रिवीजन.के लिए सीटू ने की आन्दोलन की शुरुआत ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

विगत 43 माह से लंबित सेल कर्मचारियों के वेतन समझौते के लिए, कमर कसते हुए सीटू ने पूरे सेल मे एक साथ प्रदर्शन करते हुए आज आन्दोलन की शुरुआत कर दी है ।
सीटू से संबद्ध स्टील स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सेल कर्मियों के वेतन समझौते मे प्रबंधन व सरकार के रवैया से खफा होकर अक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सेल की सभी ईकाइयों मे 26 अगस्त को प्रदर्शन करने का आह्वान किया था । इसी आह्वान के तहत आज लौह अयस्क समूह राजहरा मे खदान कर्मियों ने भी हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में, माइंस आफिस के सामने विशाल प्रदर्शन किया तथा जल्द से जल्द वेतन समझौता करने की मांग की ।
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि,सेल कर्मियों के लंबित वेतन समझौते के लिए जिम्मेदार केन्द्र सरकार व सेल प्रबंधन के नकारात्मक रवैया को अब किसी भी हाल मे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता हैं ।आज जो आन्दोलन शुरू किया गया है हम उसे अंजाम तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है ।
लंबित मुद्दों का जल्द हो निराकरण ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png


सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि प्रबंधन को जल्द से जल्द, एनजेसीएस की बैठक बुलाकर एचआरए,समेत सभी लंबित मुद्दों का निराकरण करना होगा ।कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि अब कंपनी लाभ मे आ चुकी है, इसलिए अब कोई बहानेबाजी नही चलेगी ।इस बार कोल इंडिया की तर्ज पर ठेका मजदूरों का भी वेतन समझौता एनजेसीएस मे होना चाहिए ।
आगे आन्दोलन का किया जाएगा विस्तार ।
उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि यदि जल्द से जल्द एनजे सीएस की बैठक नहीं बुलाई गई तो आगे आन्दोलन का विस्तार करते हुए 8-9 सितम्बर को पूरे सेल मे महाधरना किया जायेगा । आज के प्रदर्शन के दौरान,यूनियन ने सीजीएम तपन सूत्रधार के माध्यम से, सेल चेयरमैन को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें वेतन समझौता जल्द करने। ईएल एफएल, इनकैशमेंट चालू करने। वर्तमान बेसिक पर एच आर देने ।ठेका कर्मियों का भी वेतन एनजेसीएस मे तय करने।सेल पेंशन को वास्तविकरूप मे चालू करने की मांग की गई है ।
आज के प्रदर्शन में सुजीत मुखर्जी, जे गुरुवुलु, बी एल रोकडे, नरेन्द्र सिंह, इन्द्रदमन सिंह, अर्जुनराम सहारे,रामाधीन, अजय
चौबे, अलीम, जितेंद्र, ,सहित खदान के सैकडों नियमित व ठेका कर्मचारियों ने भागीदारी की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking आज फिर कोरोना बम फूटा भानुप्रतापपुर ब्लाक में।

0

लगभग 40 से अधिक पॉजिटिव भानुप्रतापपुर ब्लॉक में।

भानूप्रतापपुर नगर में कोरोना दस्तक दे चुका है कोविड-19 को लेकर जो एहतियात बरतनी है उसे लेकर कृपया चिंतित हो जाएं ताकि आप स्वस्थ रहें और अपने आसपास के लोगों को भी स्वस्थ रखें।

यदि कोई व्यक्ति कोविड-19 के दिशा निर्देश का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर एफ आई आर की कार्यवाही की जाएगी- आदेशानुसार आनंद राम नेताम तहसीलदार भानूप्रतापपुर

MOST POPULAR

HOT NEWS