City Media - Page 1771 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1771

दल्लीराजहरा के लिए सुखद समाचार वार्ड क्र 24 के पार्षद सहित अन्य सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव

0

दल्लीराजहरा नगर वासियों के लिए सुखद समाचार पार्षद बॉबी छतवाल सहित सभी लोगो का रिपोर्ट नेगेटिव आया । इससे पहले 17 जुलाई को नगर में एक साथ 3 पॉजिटिव मिलने से नगर के लोगों में एवं शासन में हडकंप मच गया था उसके साथ ही और भी अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसके कारण उस घर दुकान एवं आसपास के इलाके को पूरी तरह से कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया गया था और वहा के रहवासियों को होम क्वारंटाइन में रहना पड़ रहा था और काफी प्रतीक्षा के पश्चात् आज उन सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली |

Breaking 12 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत मामले में जुटी डौंडी पुलिस।

0

डौंडी :- प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के 12 वर्षीय युवक की मौत मॉडल स्कूल किनारे स्तिथ एक जगह के डुबान में डूबने से मौत हो गई। जिसकी जांच स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

रोका छेका अभियान डौंडी में फेल, मुख्य वजह भूमि और गौठान की कमी।

0

डौंडी :- प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसान हित मे अनेक निर्णय ले रहे है और किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोका छेका अभियान भी चलाया जा रहा है किंतु यह अभियान डौंडी में फेल साबित हो रहा है। आलम ये है कि मवेशी नगरपंचायत के ठीक सामने व्यवस्तम मुख्य मार्ग को अपना आशियाना बनाकर आराम से बैठे नजर आते है। यही हाल डौंडी नगर के दुर्गा चौक, स्टेट बैंक, बाजार चौक, मथाई चौक, बस स्टैंड मुख्य मार्ग जैसे जगहों पर भी देखा जा सकता है। मवेशियों का इस तरह मुख्य मार्गो पर डेरा डालना वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बनता है वही मवेशी भी दुर्घटनाओं का शिकार होते जा रहे है। फल, सब्जी और किराना दुकानो के व्यापारी मवेशियों से आये दिन खासा परेशान होते जा रहे है वही दो पहिया वाहन डिक्की में रखे सामाग्री भी मवेशी चालाकी से चट कर जाते है जिससे लोगो को हानि पहुँच रहा है। मगर लावारिस पशु को लेकर नगर में अब तक कोई ठोस कार्य योजना नही बन पाया है।जिसके चलते आवारा पशुओं की तादाद बढ़ गई है। जो नगर के मुख्य मार्गो में रहकर परेशानियों का सबब बन गया है। जिसके लिए पशु पालक भी काफी हद तक जिम्मेवार है जो अपने मवेशियों को लावारिस छोड़कर रखे हुए है। हालांकि इस दिशा में नगरपंचायत द्वारा मुनियादी कराकर पशुपालकों को सख्त चेतावनी दी गई है किंतु ठोस कार्यवाही नही होने से आलम जस का तस बना हुआ है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इतने बड़े नगरपंचायत में ना तो कांजी हाउस की पर्याप्त सुविधा है और ना ही सर्वसुविधायुक्त गौठान । यही कारण है कि इस मामले में नगर के जिम्मेदार असहाय नजर आ रहे है।

क्या कहते है निकाय अधिकारी

रोका छेका अभियान तहत वैकल्पिक व्यवस्था में आवारा मवेशियों को दीगर गौठान में रखे जाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर में पर्याप्त भूमि स्थल की मांग की गई है भूमि उपलब्ध होते ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन 17 अगस्त तक

0

बालोद . मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 17 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय में मंगाए गए है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एम.एस.उईके ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा, व्यावसाय प्रारंभ करने हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन दो प्रतियों में प्रस्तावित कार्यकलाप, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, स्थाई निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (अंकसूची न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण), जन्मतिथि संबंधी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र(सक्षम अधिकारी द्वारा जारी), (उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र, कौशल विकास प्रशिक्षण, आई.टी.आई), भूमि या भवन किराये पर होने की स्थिति में किराया-नामा (कम से कम पॉच वर्ष अवधि के लिए), मशीनरी, उपकरण, साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन, परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होने संबंधी शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित तथा आधार कार्ड की स्व-सत्यापित छायाप्रतियों सहित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों, दिव्यांग, महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के विस्तृत जानकारी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय में पदस्थ समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक प्रबंधकों से अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-223948 में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए ऑनलाईन आवेदन 17 अगस्त तक

0

बालोद . प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए ऑनलाईन आवेदन 17 अगस्त 2020 तक मंगाए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एम.एस.उईके ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2020-21 के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बालोद में भौतिक लक्ष्य 26 इकाई एवं वित्तीय लक्ष्य 78 लाख मार्जिन मनी प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत दो सेवाओं उद्योग व विनिर्माण हेतु अधिकतम 25 लाख रूपए एवं सेवा इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रूपए तक बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के लिए वेबसाईट केवीआईसी अॅानलाईन डॉट जीओवी डॉट इन स्लैश पीएमईजीपी www.kviconline.gov.in/pmegp) ईपोर्टल में जाकर पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट/कार्यकलाप, जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र(ग्राम पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका), जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति स्व-सत्यापित के साथ अपलोड किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योजना के विस्तृत जानकारी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय में पदस्थ समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक प्रबंधकों से अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-223948 में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

वन विभाग को शासकीय कार्यालयों मेें कर्मचारियों की एक-तिहाई उपस्थिति के साथ कार्य संपादन करने की अनुमति

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे द्वारा 23 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि 12 बजे तक बालोद जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद रखे जाने का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उक्त प्रतिबंधात्मक अवधि में वनमण्डलाधिकारी बालोद वनमंडल बालोद के अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में वर्तमान स्थिति में वनविभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण कार्य वृक्षारोपण, हरियाली प्रसार योजना एवं वानिकी कार्य सीजन चल रहा है, जिसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना होता है। अतः उक्त कार्यांे को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग को शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की एक-तिहाई उपस्थिति के साथ कार्य संपादन करने की अनुमति दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

नगर पालिका क्षेत्र बालोद से लगे ग्राम पंचायत झलमला एवं सिवनी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार भी 29 जुलाई की मध्यरात्रि तक बंद रखने आदेश जारी

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 23 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि से 29 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश जारी कर अत्यावश्यक सेवाओं में शर्तों के साथ छूट दी गई है।
उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नगर पालिका क्षेत्र बालोद से लगे ग्राम पंचायत झलमला एवं सिवनी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। तथा नगरीय क्षेत्रों में स्थित पशुचारा, कृषि सामान विक्रय इकाईयॉ, कृषि मशीनरी विक्रय से संबंधित स्पेयर पार्ट्स एवं मरम्मत की दुकानों व चश्मा दुकानों के खुलने का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जिले के नगरीय क्षेत्रों में शासकीय व निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधात्मक अवधि में बंद रहेंगे

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 23 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि से 29 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश जारी कर अत्यावश्यक सेवाओं में शर्तों के साथ छूट दी गई है। जारी आदेश के अनुसार उक्त प्रतिबंधात्मक अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग एवं नगरीय निकायों से संबंधित निर्माण कार्यों को छोड़कर शेष सभी प्रकार के शासकीय व निजी निर्माण कार्य जिले के नगरीय क्षेत्रों में बंद रहेंगे।

बालोद जिले में आपदा प्रबंधन समिति गठित

0

बालोद – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना के तहत छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के अध्यक्ष श्री के0 विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में गठित ” आपदा प्रबंधन समिति बालोद ” की बैठक , दिनांक 20.07.2020 को जिला न्यायालय बालोद में हुई। यह बैठक कोविङ-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु . जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए. संपन्न हुई। बैठक में इस समिति के अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ठाकुर , प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद व सदस्यगण डाक्टर प्रदीप जैन , गैर सरकारी संगठन सोसायटी फार इंटीग्रेटेड रूरल डेव्हलपमेंट बालोद के सदस्य श्री भूपेन्द्र साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर दल्लीराजहरा से विशेष रूप से आमंत्रित श्री जागेन्द्र भारद्वाज भी उपस्थित थे, जो कि साँपो के विषय में विशेष जानकारी रखते हैं। साथ ही अधिवक्ता श्री अनिल योगी भी उपस्थित रहे।
वर्षा ऋतु के मौसम में आने वाली संभावित आपदाओं से कैसे बचाव किया जा सकता है , उसकी पूर्व-तैयारी कैसे की जा सकती है , इन बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं कोविङ-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु क्या-क्या आवश्यक कदम , स्थानीय प्रशासन उठा सकती है इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई । इन सब के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत कराये जाने का निर्णय लिया गया . ताकि संभावित आपदा से जानमाल की क्षति को रोका जा सके।
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के सचिव की ओर से आपदा प्रबंधन समिति बालोद के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए पत्र क्रमांक 468/जि0वि0से0प्रा0/2020 बालोद दिनांक 16.07.2020 प्राप्त हुआ था। इस पत्र के जरिये यह ध्यान आकर्षित कराया गया है कि ” दैनिक समाचार पत्र नई दुनिया एवं दैनिक भास्कर बालोद के संस्करण में दिनांक 16.07.2020 को सर्पदंश से पीड़ित एक महिला एवं एक पुरूष की बालोद में मृत्यु हो जाने का समाचार प्रकाशित हुआ है । प्रकाशित समाचार के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा एवं उन्हें आगे के ईलाज हेतु समय रास्ते में ही उनकी
पर्याप्त एवं उचित उपचार नहीं मिलने की वजह से एवं उन्हे आगे के इला दुर्ग , रिफर कर दिये जाने के कारण , दुर्ग ले जाते समय रास्ते में। मृत्यु हो गई ” । तत्संबंध में उचित कार्यवाही हेतु उक्त पत्र प्रेषित किया । था , जिस पर भी चर्चा हुई । आपदा प्रबंधन समिति के जानकारी में यह लाया गया था कि श्री जागेन्द्र भारद्वाज . सॉपो के बारे में विशेष जानकारी रखते है । अतः तत्संबंध में चर्चा हेतु उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
चर्चा उपरांत आपदा प्रबंधन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि , निम्नांकित बिंदुओं के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जावे , ताकि वे तत्संबंध में यथाउचित आवश्यक कदम शीघ्रतया शीघ्र ही उठावें :

  1. जिला अस्पताल बालोद एवं इस जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित मात्रा में एंटीवेनम (Antivenom) की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जावे तथा किस-किस अस्पताल में एंटीवेनम (Antivenom) उपलब्ध है, इस बारे में प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों तक जानकारी पहुंचाई जावे।
  2. स्थानीय प्रशासन इस बारे में भी विचार कर सकती है कि, क्या सर्पदंश से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिये, जिले के कुछ चयनित प्राइवेट अस्पताल में एंटीवेनम (Antivenom) उपलब्ध कराया जा सकता है। यदि हां, तो इस बारे में भी प्रचार-प्रसार करते हुए लोगो तक जानकारी पहुंचाई जावे।
  3. जैसा कि, दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशन से. यह जानकारी हुई कि दो व्यक्ति को सांप ने काट लिया था, लेकिन जिला अस्पताल बालोद में उनका समुचित ईलाज ना करते हुए, उन्हें दुर्ग ले जाने के लिये रिफर कर दिया गया। जिसके कारण दुर्ग ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। यह स्थिति तब निर्मित हुई होगी, जब कि अस्पताल में एंटीवेनम (Antivenom) की
    उपलब्धता नही रही होगी, या फिर ईलाज करने वाले डॉक्टर ऐसे प्रकरणों के बारे में समुचित जानकारी या विशेष योग्यता नही रखते होगें। अतः यदि यह स्थिति हो कि सर्पदंश के मामले में ईलाज करने हेतु, जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर समुचित जानकारी या विशेष योग्यता नही रखते हो, तो उन्हें तत्काल ही

इस बारे में विशेष योग्यता या अनुभव रखने वाले चिकित्सक के जरिये प्रशिक्षित किया जावे। इस आपदा प्रबंधन समिति के ध्यान में यह भी लाया गया है कि, शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में पदस्थ डॉ० सायबल जाना, सर्पदंश के मामले में ईलाज हेतु विशेष अनुभव रखते है, अतः यदि स्थानीय प्रशासन को उचित लगता है कि, डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिलवाये जाने हेतु उनसे चर्चा की जानी चाहिये, तो तत्संबंध में वे विचार कर यथा उचित निर्णय ले सकती है।

  1. कोविड-19 के इस संक्रमण काल के दौरान आम लोगों तक, पूर्व की भांति. प्रत्यक्ष रूप से संपर्क कर जागरूकता नही फैलाई जा सकती। इस संक्रमण काल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ रहा है एवं साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये गाईड-लाईन का भी पालन आम लोगो को करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में आम लोगो में जागरूकता लाने के लिये, ई-मीडिया, प्रिंट मीडिया व इसी तरह के अन्य माध्यमों से जागरूकता फैलाने का कार्य निम्नलिखित के संबंध में किया जावे :
  2. सांप ने यदि किसी व्यक्ति को काट लिया है, तो उसे तत्काल क्या करना चाहिये, उसे कहां जाना चाहिये।
  3. किसी को जहरीले सांप ने काटा है या बिना जहरीला सांप ने काटा है, इस विषय में काटने के निशान से ही ज्ञात हो जाता है, अतः इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लोगो तक जागरूकता फैलाई जावे।
  4. जैसा कि मौसम विशेषज्ञो के द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष, सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। बालोद जिले में 03 बड़े बांध तांदुला, गोंदली, खरखरा स्थित है तथा साथ ही कुछ छोटे बांध भी है। अतः अत्यधिक बारीश होने पर बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए, प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में जन-जीवन एवं सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु, पूर्व से ही उसके उपाय एवं समुचित व्यवस्था, तत्संबंध में रखी जावे। जैसे कि ड्रेनेज सिस्टम,
    प्रापर रहे, बरसात में होने वाली बिमारियों से बचने के लिये क्या क्या उपाय लोगो को करना चाहिये. इस बारे में जागरूकता फैलाई जावे, रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाया जा सकता है. इसके लिये क्या क्या उपाय किये जा सकते है. इस बारे में प्रचार-प्रसार कर जागरूकता फैलाई जावे।
  5. कोविड-19 के इस संक्रमण काल के दौरान अब देखने में आ रहा है कि, लोगो में गाईड-लाईन का पालन करने के संबंध में, उनकी चेतना में कमी आई है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा जिस मुस्तैदी से पूर्व में, उक्त संक्रमण के रोकथाम हेतु कार्य किया जा रहा था, उसमें भी कमी आई है। अतः आम लोगो में इस बारे में चेतना जागृत करने हेतु आवश्यक उपाय किया जावे।

दल्लीराजहरा बी.एस.पी. माइंस में ब्लास्टिंग के कंपन/वाइब्रेशन से लोगों में दहशत

0

दल्लीराजहरा – बीते कुछ समय से बी.एस.पी. दल्लीराझरा के माइंस में ब्लास्टिंग का कंपन/वाइब्रेशन व उसका प्रभाव इतनी ज्यादा रहता है कि माइंस के करीब रहने वाले लोग उस समय में घर के अंदर रहने में डरने लगे हैं, क्योंकि ब्लास्टिंग के समय होने वाले कंपन से घरों के रेक में रखे सामान, दीवार में लटकी घड़ी गिर जा रही है और कभी कभी तो ऐसा भी लगता है छत गिर न जाय, दीवार तो कमजोर हो चुके हैं, कभी भी गिर जाने की संभावना बनी रहती है
इसके लिए जल्द ही कोई प्रयास करना अतिआवश्यक है अन्यथा कोई बड़ी घटना होने की संभावना है |

सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड में 16,14,11 है इसके अलावा बीएसपी वार्ड नंबर 1, 2, 5, 9 एवं 4 यह सभी वार्ड ब्लास्टिंग से प्रभावित है |

MOST POPULAR

HOT NEWS