डोंडी – कल दिनांक 23 जुलाई 2020 को थाना डोंडी जिला बालोद अपराध क्रमांक – 104/20 धारा – 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत नाम आरोपी – हेमन्त साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष सा0 घोटिया थाना डोंडी जिला बालोद के कब्जे से 19 पौव्वा देशी प्लेन शराब समक्ष गवाहन जप्त किया गया आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया |
Breaking अपने ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर खुद भी दी अपनी जान
बिलासपुर से लगे सीपत के मटियारी गांव में एक युवक ने अपने ही मां-बाप, दो भाई और एक बहन की कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार देने के बाद चलती गाडी के सामने कूदकर अपनी भी जान दे दी |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात 3 बजे की है आरोपी रोशन 22 वर्ष ने सबसे पहले अपने पिता रूपदास 45 वर्ष, मां संतोषी बाई 40, भाई रोहित 20, बहन कामिनी 18, भाई रिषि 15 की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की उसके बाद खुद चलती गाडी के सामने कूद गया जिससे उसका सिर कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई |

इतनी भयावह वारदात की सुचना मिलने के पश्चात् पुलिस पहुंची किन्तु हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया क्युकि आरोपी की भी मौत हो गई है |
पुलिस द्वारा गाँव वालों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक सनकी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी |

Breaking तीन पेटी अवैध देशी शराब बेचते अधेड़ आरोपी गिरफ्तार , डौंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
डौंडी :- कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या से चिंतित राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश तहत बालोद जिला कलेक्टर ने जिले के नगरीय निकायों में आज से पुनः लाकडाउन लगाया गया है। जहां निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रखी गई है। लेकिन इस लाकडाउन के पहले ही दिन अवैध शराब बिक्री मामले में डौंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा निवासी आरोपी परमेश्वर गोयल पिता लखनलाल सतनामी 48 वर्ष को ग्राम के अपने नए मकान में अवैध शराब बेचने की सूचना पर टीआई अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन पर एएसआई मण्डलेश, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, पुकेश साहू , दमन वर्मा ,तुमेश सिन्हा , देवेंद्र कुलदीप की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर से 130 पौव्वा व दो बॉटल देशी शराब कीमती 10960 जब्त किया गया आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई कर रिमांड में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से अवैध शराब विक्रताओं के मध्य खलबली मच गई है।
ब्रेकिंग कोरोना केयर सेन्टर में नाबालिग के साथ बलात्कार की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली – एक कोरोना पॉजिटिव शख्स ने नाबालिग लड़की पर यौन हमला किया. दिल्ली के दक्षिण भाग में एक 14 साल की नाबालिग लड़की कोरोना की चपेट में आने की वजह से उसे कोरोना केयर सेन्टर में भर्ती कराया गया था जहाँ पर कोरोना पॉजिटिव युवक ने नाबालिग लड़की पर बलात्कार करने की कोशिश की | इस अपराध में दो लोग शामिल थे दूसरा आरोपी उसकी मदद करने के उद्देश्य से था |
कोरोना केयर सेन्टर में हुए इस वारदात से शासन में हडकंप मच गया और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश कर जेल में डाल दिया गया | दिल्ली में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 26 हजार 322 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 3 हजार 719 लोग दम तोड़ चुके हैं. इसके अलावा एक लाख 7 हजार 650 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं.
दल्लीराजहरा – झेरिया धोबी समाज के निर्माणाधीन भवन का नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण किया
दल्लीराजहरा – झेरिया धोबी समाज के निर्माणाधीन भवन का नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने निरीक्षण किया समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए |
गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्र मे नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण किया
दल्लीराजहरा – काँग्रेस की सरकार ने पशुओं की सुरक्षा और पशुपालकों को रोजगार के साथ साथ उनकी आमदनी को बढ़ाने में मदद करने के लिए गोधन – न्याय योजना का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में मनाई जाने वाली हरेली त्योहार के दिन से शुरुआत की है । इस योजना का उदेश्य पशुओं की सुरक्षा करना तथा पशुपालन की घटती रुचि को पुनः बढ़ाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गोपालकों से गोबर खरीद कर उसे वर्मी काम्पोस्ट में बदलेगी जो किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।
गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्र मे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने निरीक्षण किया इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लोगो को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए
Breaking दल्लीराजहरा डाकघर की गाडी अनियंत्रित होकर नाले में घुसी
दल्लीराजहरा – आज दोपहर दल्लीराजहरा के मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने ड्राईवर रमेश कुमार द्वारा डाक वाहन को न्यूट्रल में खड़ा करके अन्दर चला गया कुछ देर बाद गाड़ी अपने

आप न्यूट्रल में होने के कारण ढुलते हुए करीब 100 मी दूर राम मंदिर के सामने नाली में जा घुसी यह तो अच्छा हुआ कि वाहन के चपेट में कोई भी नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी | इस तरह की लापरवाही किसी बहुत बड़े घटना को अंजाम दे सकता था |

Breaking दल्लीराजहरा मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर की अवस्था से नाराज फौजी रात में भागने के बाद पुनः लौट आया
दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर से रात को फौजी फरार हो गया था फौजी का नाम गजेन्द्र ठाकुर है कुछ दिनों पूर्व दल्ली राजहरा आया था दल्ली आने के पश्चात् उसे मंगल भवन में उसे क्वारंटाइन किया गया था और मंगल भवन में अव्यवस्था को लेकर शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया था कि शौचालय में साफ़ सफाई नहीं

हो रही है और पिछले कई दिनों से सेनीटाईज भी नहीं करवाया गया था किन्तु शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई | जिसे लेकर काफी तनाव में था | फौजी का बयान था कि मैं भागने का प्रयास किया फिर वापस आ गया, हो सकता है उसके इस हरकत से शासन के लोग जागे और क्वारंटाइन सेन्टर जिस तरह की कुव्यवस्था है उसमे सुधार लाने का प्रयत्न करे |
Breaking नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का प्रथम बजट पेश किया
दल्लीराजहरा – नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शीबूनायर ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का प्रथम बजट पेश किया स्थानीय पालिका परिषद के सभागार मे सम्पन्न समान्य सभा की बैठक मे पालिकाध्यक्ष शीबू नायर ने अनुमानित आय 27 करोड 67 लाख रुपये तथा अनुमानित व्यय 28 करोड 79 लाख 68 का आय व्यय बजट प्रस्तुत कर पारित किया इस प्रकार चालू वर्ष मे नपध्याक्ष ने कुल रूपये 1 करोड 79 लाख एक हजार रुपये का हानि का बजट प्रस्तुत किया हैं |
बजट की खास बाते
नगर के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन आर रत्नेश ने बजट वाचन करते हुए कहा कि दल्लीराजहरा मे बहुप्रतीक्षित 100 बिस्तर शासकीय अस्पताल के लिए पालिका निरन्तर संघर्ष और प्रयासरत हैं मुख्यमार्ग मे विचरण कर रहे मवेशियों के लिए पालिका क्षेत्र अन्तर्गत 02 गौठान केन्द्र बनाया जा रहा हैं जहाँ मवेशियों की धरपकड़ कर वहां रखा जायेगा साथ ही सडको मे खुले छोडने वाले मवेशियों के मालिक से 500 रु का जुर्माना वसूला जायेगा उन्होंने नगर के 270 एकड जमीन पर काबिज भू-स्वामियों को उनका मालिकाना हक दिया जायेगा कुछ लोगो को पट्टा वितरित किया गया हैं शेष भूस्वामियों को आगामी दिनो मे निवासरत जमीन का मालिकाना हक दिया जायेगा इस दिशा उत्तरोतर कार्य प्रगति पर हैं |
पत्रकारों द्वारा नगर मे घटित लगातार सडक दुर्घटना का मामला उठाये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर ने बजट प्रस्तुति के दौरान कहा कि राज्य शासन द्वारा बाईपास सडक निर्माण की दिशा मे गंभीरता से कार्य किया जा रहा हैं लगभग 16 कि मी बाईपास मार्ग के लिए पी डब्ल्यू डी के द्वारा सर्वे का कार्य प्रगति पर हैं आगामी कुछ महीनो मे बाईपास का काम चालु हो जायेगा यह पथराटोला व्याहा कोकान साल्हे गांव होकर डौंडी पहुंच मार्ग को नर्राटोला से जोडा जायेगाउन्होंने कहा कि नगरपालिका अंतर्गत निकाय क्षेत्र के रहवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सप्ताह मे दो दिन अलग अलग वार्डो मे निरन्तर शासकीय चिकित्सकों की देखरेख मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा इनका लाभ नगर के सभी वर्ग के लोग उठा सकते हैं वृहद नलजल योजना के संबध मे कहा कि राजहरा वासियो को शुद्ध पेयजल आपुर्ति के लिए जल आवर्धन योजना कार्य प्रगति पर हैं सम्बंधित एजैंसी द्वारा मुख्य मार्ग सहित विभिन्न पहुच मार्ग को डैमैज किया जा रहा इसे इन्हीं ऐजेंसी द्वारा मरम्मत कराया जायेगा हालांकि कई वार्ड मे पाईप लाईन विस्तारीकरण मेसडको की खुदाई हो रही हैं जहाँ नागरिकों को आवागमन मे दिक्कतों का सामना कर पड रहा हैं यह कुछ दिनो मे दुरूस्त कर लिया जायेगापालिका अध्यक्ष ने केन्द्रीय विद्यालय के लिए वार्ड क्रं 13 मे जगह सुनिश्चित करने बात कही उन्होंने भरोसा दिलाया कि दल्लीराजहरा मे केन्द्रीय विद्यालय जल्द ही खोला जायेगा इसके लिए सभी शासकीय प्रक्रिया पूर्ण की जा रही हैं
बजट प्रस्तुति के दौरान अध्यक्ष ने दल्ली राजहरा नगरीय निकाय क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास कराने पर जोर दियावार्ड क्रंं 12 से 27 तक आकर्षक विद्युतीकरण सडक के आजू बाजू सौन्दर्यीकरण टाईल्स लगानेनालो के आजू बाजू रिट्रनिंग वाल सी सी रोड पुल पुलिया नवीन डामरीकरण मार्ग संधारण सामुदायिक भवन संधारण जरूरत मुताबिक अतरिक्त भवनो का निर्माण तालाबो का सौन्दर्यीकरण करने की बजट मे घोषणा की इस अवसर पर नपाध्यक्ष शीबूनायर जी मु न पा अधिकारी एन आर रत्नेशलेखापालशिवाजी प्रसाद राजेन्द्र कुमार इन्द्रकुमार सहित अधिकांश वार्डो के पार्षद एल्डरमेन व् नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे |



Breaking दल्लीराजहरा मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर की अवस्था से नाराज फौजी फरार, FIR दर्ज की तैयारी
दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर से फौजी फरार हो गया है फौजी का नाम गजेन्द्र ठाकुर है कुछ दिनों पूर्व दल्ली राजहरा आया था दल्ली आने के पश्चात् उसे मंगल भवन में उसे क्वारंटाइन किया गया था और मंगल भवन में अव्यवस्था को लेकर शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया था कि शौचालय में साफ़ सफाई नहीं हो रही है और पिछले कई दिनों से सेनीटाईज भी नहीं करवाया गया था किन्तु शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई | जिसे लेकर काफी तनाव में था | अभी कुछ दिन पूर्व फरार फौजी का भाई दिनेश ठाकुर जो कि पत्रकारिता से जुड़ा हुआ था उसने अपने ही घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | सूत्रों से पता चला है कि प्रशासन द्वारा उस पर एफ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही की तैयारी की जा रही है











