दल्लीराजहरा । दल्ली माईन्स के बीआर शाॅप में अधिकारी सहित 5 कर्मचारियों को मधुमक्खी ने काटा। मधुमक्खी के काटने से अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये। बीएसपी अस्पताल चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान मधुमक्खी के डंक को निकालकर इंजेशन लगाकर 3 घण्टे के बाद स्थिति सामान्य देख छूटटी कर दी।
प्रशासन की लापरवाही से दंतेवाड़ा क्वारेंटाइन सेंटर से 23 मजदूर के भागे
दंतेवाड़ा – सरकार जहाँ अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने में प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर आये दिन कहीं मजदूर क्वारेंटाइन से भाग रहे है या कहीं क्वारेंटाइन सेंटर में बाहरी तत्व शराब पीकर उत्पात मचा रहे है | इस तरह की लापरवाही राज्य सरकार के लिए बहुत घातक हो सकती है | क्युकि ज्यादातर मजदूर महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश गुजरात जैसे राज्यों से आ रहे है जहा पर कि कोरोना अपने चरम पर है और सबसे ज्यादा संक्रमित इन्ही राज्यों में है | अब आप इसका अंदेशा लगा सकते है कि इसका परिणाम कितना घातक हो सकता है |
दंतेवाड़ा क्वारेंटाइन सेंटर से 23 मजदूरों के भागने का मामला सामने आया है। अरनपुर के ब्वॉयज हॉस्टल में सभी मजदूरों को क्वारेंटाइन किया गया था। प्रवासी मजूदरों के लौटने पर उनके लिए हॉस्टल को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया था। भागे सभी मजदूर नहाड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन सभी मजदूरों की तलाश में जुटी है।
File demo photo
Breaking News – हरिद्वार शांतिकुंज आश्रम के प्रमुख और पंडित श्रीराम शर्मा के दामाद डॉ. प्रणव पांड्या पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
हरिद्वार – विश्वव्यापी गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाली एक लड़की ने शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पांड्या पर रेप का आरोप लगाया है। बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों के चलते शांतिकुंज हरिद्वार में खलबली मची हुई है | युवती ने दुष्कर्म के मामले में शांतिकुंज के चिकित्सक और उनकी पत्नी के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच हरिद्वार कोतवाली पुलिस करेगी। शांतिकुंज आश्रम के प्रमुख और पंडित श्रीराम शर्मा के दामाद डॉ. प्रणव पांड्या पर यह सनसनीखेज आरोप लगा है |
युवती जब नाबालिग थी , वो वर्ष 2010 से 2014 तक शांतिकुंज में ही रही थी, उस वक्त वह खाना बनाने वाली टीम का हिस्सा थी। युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने और पत्नी पर मामले को छिपाए रखने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि यह सिलसिला वर्ष 2014 तक चलता रहा। ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे घर भेज दिया गया। उसे किसी को भी इस बारे में जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। प्रणव पांड्या पर लगे आरोप को गायत्री परिवार ने भी बेबुनियाद करार दिया है उन्होंने कहा एक बयान के अंतर्गत कहा गया कि यह आरोप 16 करोड़ भक्तों की भावनाओं को आहत करने की एक नाकाम कोशिश और बड़ी साजिश का एक हिस्सा है। शांतिकुंज के प्रचार विभाग की ओर से की जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें सारे आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। पूरा प्रकरण द्वेष भावना से प्रेरित होकर किया गया है।
File Photo demo
दल्ली राजहरा में लॉकडाउन के दौरान गुटखा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, लाखों का प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया
दल्ली राजहरा लॉकडाउन के दौरान नगर में गुटखा का अवैध कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है | नगर में मिल रही प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा अवैध बिक्री की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही थी जिसके आधार पर आज सुबह बस स्टैंड के पास स्थित किराना व्यवसायी विनय एजेंसी में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई जिसमें जर्दा युक्त पान मसाला एवं गुटखा बरामद की गई और दुकान के सामने खड़ी निजी (बालाजी) वेफर्स की मालवाहक गाड़ी बोलेरो पिकअप जिसमें 6 बोरे बंद रखा गया था एक बोरी को खोलकर जांच करने पर पान राज जर्दायुक्त गुटखा बरामद हुआ व गोदाम जो कि सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित है जहां छापे मार कार्रवाई कर सील की गई कार्यवाही के बाद गोदाम से लाखों का प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया व बोलेरो पिकअप की भी जब्ती की कार्रवाई की गई| अब पुलिस किराना व्यवसायी विनय एजेंसी के मालिक अमित जैन से पूछताछ में जुट गई है वही इस मामले में जब्त माल की कीमत लाखो में बताई जा रही है| जांच के दौरान नगर पंचायत व राजस्व कर्मचारी राजहरा पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे|

Breaking News – पुष्पा हॉस्पिटल के पास शर्मा पेट्रोल पंप के सामने ट्राला और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर
दल्ली राजहरा के मेन रोड पुष्पा हॉस्पिटल के पास शर्मा पेट्रोल पंप के सामने खड़ी ट्राला को ट्रक CG19 BF 3556 ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मारा ट्रक के परखच्चे उड़ गए | ट्रक कच्चे की ओर जा रही थी | ट्रक ने खड़ी ट्राला को पीछे से टक्कर मारी लॉन्ग डाउन में माइंस की ओर से आने वाली गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण भीड़-भाड़ इलाकों में ड्राइवर गति सीमा का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाता है जनता द्वारा मांग किए जाने पर सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक और शाम 4:00 से 9:00 तक नो एंट्री रहता था किंतु लौटने का फायदा उठाकर ट्रांसपोर्ट द्वारा नो एंट्री की धज्जियां उड़ा रही कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है इतनी चुस्त पुलिस की व्यवस्था के बावजूद नो एंट्री में गाड़ी का शहर में प्रवेश करना संदेह पैदा करता है |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवश्यक कार्यों की पूर्ति हेतु ePass की व्यवस्था
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवश्यक कार्यों की पूर्ति हेतु मोबाइल ऍप बनाया गया है जिसे आप प्ले स्टोर के द्वारा अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते है | CG Covid-19 ePass टाइप करके आप सर्च कर इनस्टॉल सकते है |


चिखलाकसा तालाब के पास असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल में लगाई आग
नगर पंचायत चिखलाकसा में सूत्रों से पता चला है कि बाहर से आकर कुछ व्यक्तियों के रहने की खबर उड़ने पर लोगों द्वारा जांच करने पहुंचने से पहले ही बैग छोड़कर भाग खड़े हुए कुछ समय पश्चात घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल को असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया घटना आज शाम 7:00 बजे की है, घटनास्थल पर थाना प्रभारी अपनी टीम लेकर पहुंच चुके हैं एवं जांच जारी है|


बस स्टैंड रोड किनारे खड़ी माजदा में जा घुसा नशे में धुत्त बाइक सवार युवक।
डौंडीलोहारा – लंबे समय बाद शराब भट्टी खुलते ही नतीजे सामने आने लगे है। मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे की घटना है बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत्त था नाहंदा बस स्टैंड की तरफ बाइक में जा रहा था और नशे के कारण बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और रोड किनारे खड़ी माजदा में जाकर घुस गया । युवक को चोट लगी है यह युवक का सीबी नवागांव के रूप में पहचान किया गया है पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक का प्राथमिक उपचार कराकर थाने ले जाया गया है।


जीएम राजहरा माइंस द्वारा उत्कल समिति में लॉक डाउन के दौरान शहर के गरीब असहाय निराश्रित एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगो के लिए बनाये जा रहे भोजन का निरिक्षण किया
दल्ली राजहरा – उत्कल समिति में जीएम तपन सूत्रधार लौह अयस्क खदान समूह राजहरा माइंस द्वारा स्वयं सेवकों द्वारा बनाये जा रहे भोजन का निरिक्षण करने पहुंचे एवं जानकारी ली |

वर्तमान में कुल 114 लोगो को दोनों समय का पका हुआ भोजन प्रदान किया जा रहा है वितरण कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर दोपहर एवं शाम को जाकर छोड़ा जाता है एवं स्कूलों में कार्य करने वाले रसोइयों द्वारा भोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है | स्वयं सेवकों द्वारा सामान उपलब्ध कराकर भोजन बनाने से लेकर पैकिंग एवं वितरण में सहायता की जाती है | कार्य की सराहना करते हुए सभी की तारीफ़ की |
दल्ली दारु भट्टी रौनक का माहौल
दल्ली राजहरा – कोरोना वैश्विक महामारी के बीच करीब डेढ़ महीने के लम्बे इंतज़ार के बाद शराब प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ में आज से शराब दुकाने खुल गई | लोग सुबह 4 बजे से दुकान के बाहर पहुँच गए थे |

दुकान के बाहर बांस के बेरिकेट लगाये गए है | समूचा प्रशासन आज शराब की दुकान के बाहर लोगो को सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन कराने के लिए उपस्थित हुआ है | महिलाऐं भी विरोध करने के उद्देश्य से डटी हुई है वे चाहती है कि लोगो का आने जाने वाला मार्ग परिवर्तित किया जाये अभी वे शराब दुकान से लगे वार्ड से होकर आ जा रहे है इससे वार्ड का माहौल बिगड़ने का डर है | सरकार द्वारा इतनी भयंकर तपती गर्मी में भी पुलिस और सेना के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है | सरकार का आशय केवल राजस्व जुटाना ही है |












