City Media - Page 1800 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1800

खदान मुख्य महाप्रबंधक द्वारा राजहरा क्वारी में डस्ट सप्रेशन के लिए नए टेंकर फिलिंग पॉइंट का उद्घाटन

0

दल्लीराजहरा: शुक्रवार को खदान मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार द्वारा राजहरा क्वारी में डस्ट सप्रेशन के लिए नए टेंकर फिलिंग पॉइंट का उद्घाटन किया गया । इस समारोह में मुख्य रूप से जीसी वर्मा, पीएम सिरपुरकर  उपस्थित थे । 
खदान क्षेत्र में डस्ट से बचाव के लिए टेंकर द्वारा निरंतर पानी का छिड़काव किया जाता है, जिसके लिए राजहरा डेम साईट पम्प हाउस से पम्पिंग द्वारा लगभग 800 क्यू मीटर पानी लगता था जिसके लिए प्रतिदिन 24 -25 घंटे पम्पिंग की आवश्यकता पड़ती थी, जिसे टेंकर द्वारा बंकर के पास से भरा जाता था जो की राजहरा क्वारी से 2 किलोमीटर की दूरी पर है । एक ही फिलिंग पॉइंट होने की वजह से टेंकरों की लाइन लग जाती थी, तथा उन्हें टेंकर भरने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ता था । इस समस्या को देखते हुए, राजहरा महा-प्रबंधक पीएम सिरपुरकर के मार्ग दर्शन में सिविल विभाग द्वारा क्वारी से डीवाटरिंग किये जा रहे पानी का उपयोग करते हुए एक नए फिलिंग पॉइंट का निर्माण किया गया, इसमें क्वारी से निकलने वाले डीवाटरिंग पानी लगभग 400 क्यू मी का उपयोग डस्ट सप्रेशन कार्य में किया गया ।  इस कार्य से डेम साईट पम्प हाउस के पम्पिंग में 5 – 6  घंटे की कमी आई साथ ही प्रतिदिन 5685 रूपये की बचत हुई ।

 
इस उद्घाटन समारोह में खदान प्रबन्धक राकेश सिंह ,उत्पादन प्रबंधक प्रवीण राय ,सहायक महा प्रबंधक आरके गर्ग , उपमहा प्रबंधक एस आर बास्के ,सिनियर मैनेजर आरके शर्मा, व्हीके पटले, डीके देवांगन, व्ही के सिन्हा, टेमन सिंह ठाकुर, शिव चरण ठाकुर, अवध राम, दीपक, टोमन, हरीश देवांगन, रतन लाल, राजेश भुआर्य, महेंद्र लौतरे, धीरज, एवं महेश्वर उपास्थित थे ।

Breaking – दल्ली राजहरा में शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू

0

दल्ली राजहरा में सी एस एम सी एल की वेबसाइट से ऑनलाइन शराब ऑडर  करने पर आपको घर पहुंचा कर मिलेगी  छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गयी है। ग्रीन जोन में होम डिलीवरी की शुरुआत के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने रेड जोन और आरेंज जोन  में भी शराब आनलाइन मंगा सकेंगे। csmcl.in की वेबसाइट में इसकी सूचना लगातार प्रसारित हो रही है कि 8 मई से सुबह 8 बजे से आनलाइन आर्डर लोग भी शराब की कर सकते हैं।हालांकि होम डिलीवरी की शर्त ये है कि बिना आधार कार्ड के शराब की होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। घर शराब लेकर पहुंचने वाला डिलीवरी ब्वाय पहले आपका आधार देखेगा और फिर सही पाये जाने पर ही आपको शराब की बोतल थमायेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जो होम डिलीवरी पोर्टल बनाया है, उसमें भी ग्राहक रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गयी है।आधार कार्ड को दर्ज करने के बाद ही होम डिलीवरी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुरूप ही नाम दर्ज करना होगा, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि को पूरा अंकित कर ही प्रोसेस आगे बढ़ेगा और होम डिलीवरी के वक्त डिलीवरी ब्वॉय के द्वारा आपसे ओटीपी प्राप्त कर डिलीवरी करेगा |

इस मोबाइल अप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है इसके लिए  प्ले स्टोर में CSMCL टाइप करना पड़ेगा फिर डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल और पासवर्ड डालना है उसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करना है उसके बाद जैसा की आधार कार्ड में डिटेल है उसके अनुसार नाम , संख्या , जन्म तारीख, मोबाइल न , डिलीवरी का पूरा पता , जिला , पिन कोड डालने के बाद रजिस्टर करे फिर आपको कौन सी शराब चाहिए उसका ब्यौरा दे |

आपके एड्रेस के आधार पर जब डिलीवरी बॉय आएगा तो आपके मोबाइल में एक OTP आएगा जिसे उस बॉय को बताना है और शराब की कीमत + 120 रुपये उसका डिलीवरी चार्ज आपको देना होगा |

आर्डर के लिए इस लिंक को क्लिक करें

http://csmcl.in/register/

क्वारेंटीन सेंटर स्कूलों में, मजदूरों की देखरेख शिक्षक करेंगे

0

रायपुर दूसरे राज्यों में कमाने खाने के लिए गए मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है। ट्रेन बस और पैदल से काफी मात्रा में श्रमिक दूसरे राज्यों से अपने दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों को उनके गांव के स्कूलों में ठहराया जाएगा। पहले हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को उनके लिए तैयार किया गया था लेकिन मजदूरों की संख्या को देखते हुए स्कूल कम पड़ने लगी इसलिए प्राइमरी और मिडिल को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

क्वारेंटीन सेंटरों में मजदूरों की देखरेख को लेकर शिक्षकों की ड्यूटी लगने लगी है। दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को 14 दिन तक रखने के लिए सरकारी स्कूलों को क्वारेंटीन सेंटर बनाया गया है।जहां दो 2 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो मजदूरों की देखरेख करेंगे।कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्कूलों को 13 मार्च से बंद कर दिया गया है इसके बाद शिक्षकों की छुट्टी लग गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन में बुखार खांसी और सांस लेने में तकलीफ के लक्ष्यों वाले व्यक्तियों का पता लगाने के लिए सर्वे का काम शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

File Photo

Breaking News छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किया मोबाइल एप्प

0

रायपुर।अब मजदूरों को एंड्राइड मोबाइल चलाना सीखना पड़ेगा यदि उन्हें अपने प्रदेश वापस लौटना है तो | एक तरफ गरीब व असहाय मजदूर वैश्विक महामारी कोरोना के चक्रव्यूह में फंसे हुए है वही दूसरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर लॉक डाउन  के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी एप्प में एप्लाई करना होगा तभी वे वापस आ सकते है, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस एप्प का लिंक जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कन्फर्म कर दिया है। इन ट्रेनों में आने इन लोगों को इन ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को ही सफर की अनुमति होगी।

राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया है 

http:cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx 

इस लिंक में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे।

इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 9109849992,7587821800,7587822800,9685850444,9109283986 तथा 8827773986 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस निरीक्षकों एवं उप-निरीक्षकों के तबादले

0

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा आदेश दिया गया जिसमें रायपुर जिले के 16 पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त विभिन्न नए थानो मे तबादला किया गया है।जिन पुलिसकर्मियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुए है –

File Photo

दल्ली का युवक एक अन्य के साथ गांजा तस्करी करते पकड़ाया

0

कोण्डागांव । सिटी कोतवाली पुलिस ने स्कूटर से गांजा की अवैध तस्करी करते 2 युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक कांकेर और बालोद जिला के निवासी है। पुलिस ने दोनों को 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

मुखबीर से सूचना प्राप्त मिली कि, एनएच 30 से 2 गांजा तस्कर बिना नम्बर की जुपिटर स्कूटर से गांजा की तस्करी के लिए जगदलपुर से कोण्डागांव की ओर आ रहे है। पुलिस ने सूचना पर स्कूटर सहित महेन्द्र कुंजाम (21) निवासी जैसाकर्रा जिला कांकेर और नोमन कुमार तुर्रे (20) निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद को 12 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।दोनों युवक के विरूद्ध एनडीपीएस 20 बी एक्ट के तरह कार्रवाई की जा रही है।

55 घंटे की सम्पूर्ण लॉक डाउन में सीएसपी के मार्गदशर्न पर डौंडी क्षेत्र में किया गया गस्त। बालोद जिला में लाकडाउन का ना हो उलंघन का रखा गया ध्यान।

0

डौंडी:- छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार  द्वारा राज्य में 55 घंटे लाकडाउन रहने का आदेश जारी किया गया है। जिसका एक मात्र कारण कोरोना संक्रमण को लेकर किया जा रहा है।इसी आदेश का परिपालन करते हुए दल्लीराजहरा सीएसपी जितेंद्र मीणा सिहं ,एडिशनल एसपी डी आर पोर्ते, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, डीएसपी अनुप्रिया, तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे, डौंडी टीआई अनिल ठाकुर द्वारा आज डौंडी नगर में सरकारी वाहनों पर गस्त करते हुए नगर व क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी गई । इस दौरान किसी भी व्यापारियों द्वारा लाकडाउन उलंघन किये जाने की घटना सामने नही आई है। जरूरत की सामाग्रियों के अलावा कोई भी दुकानें खुली नही रही।सभी व्यापारी राज्य शासन के आदेश का अवहेलना नही कर रहे और हर समय शासन प्रशासन आदेश का साथ देते आ रहे है। इस बीच प्रशासन द्वारा निष्ठापूर्वक कार्य किया जा रहा है। और हर स्तिथि से निपटने तत्पत दिखाई दे रहे है।

गौरतलब है कि कल दल्लीराजहरा में जिला कलेक्टर के आदेश पर मिल रही शिकायत आधार पर बस स्टैंड स्तिथ एक व्यापारी की दुकान में छापामार कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए की जर्दा युक्त पान मशाला जब्ती की गई है। जो प्रशासन की ठोस कार्यवाही को दर्शा रहा है। जिससे कहा जा सकता है कि बालोद जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे है।

ऑनलाइन शराब बिक्री चालू लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पहले ही दिन ….

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने शराब प्रेमियों की सहूलियत और शराब दुकान में भीड़ कम करने के लिए शराब की घर पर ही आपूर्ति के लिए सेवा शुरू की है. छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गयी है। राज्य शासन ने सामाजिक दूरी और कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से घर पर शराब आपूर्ति की अनुमति प्रदान की है ग्रीन जोन में होम डिलीवरी की शुरुआत के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने रेड जोन रायपुर और आरेंज जोन कोरबा में भी शराब आनलाइन मंगा सकेंगे। शराब दुकानों में भीड़ को नियंत्रित करने, सामाजिक और व्यक्तिगत दूरी के पालन को देखते हुए डिलीवरी बॉय के माध्यम से शराब की आपूर्ति की व्यवस्था की शुरुआत की गई है. http://csmcl.in/register/  की वेबसाइट में इसकी सूचना लगातार प्रसारित हो रही है कि 8 मई से सुबह 8 बजे से आनलाइन आर्डर रायपुर और कोरबा के लोग भी शराब की होम डिलीवरी कर सकते हैं। हालांकि होम डिलीवरी की शर्त ये है कि बिना आधार कार्ड के शराब की होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

घर शराब लेकर पहुंचने वाला डिलीवरी ब्वाय पहले आपका आधार देखेगा और फिर सही पाये जाने पर ही आपको शराब की बोतल थमायेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जो होम डिलीवरी पोर्टल बनाया है, उसमें भी ग्राहक रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गयी है।आधार कार्ड को दर्ज करने के बाद ही होम डिलीवरी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुरूप ही नाम दर्ज करना होगा, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि को पूरा अंकित कर ही प्रोसेस आगे बढ़ेगा और होम डिलीवरी आपको आपको उपलब्ध हो पायेगी।

Breaking News – झरन मंदिर बीएसपी माइंस बाईपास के पास माइंस की ट्रक एवं सब्जी ले जा रही बोलेरो पिकअप आपस में भिड़ी

0

दल्ली राजहरा – कोरोना लॉक डाउन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आये दिन कोई न कोई बड़ी घटना घट रही है | आज सुबह माइंस में चलने वाली ट्रक ने सब्जी ले जा रही बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 07 BU 9034 को बुरी तरह से टक्कर मारा, बोलेरो का सामने का भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया किस्मत की बात यह रही कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं  हुआ | ज्ञात हो कि झरन मंदिर से चोरहापडाव के बीच कई बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है यह क्षेत्र दुर्घटना जनित क्षेत्र बन चुका है जिसमे कई बार लोगो को जान से हाथ धोना पड़ जाता है |

इस क्षेत्र में बीएसपी माइंस की आयरन ओर की गाड़ियों के अलावा कच्चे माइंस व भानुप्रतापपुर की ओर से आने वाली माइंस की  बड़ी गाड़ियों  के कारण दुर्घटना होती रहती है ज्यादातर दुर्घटनाये इन्ही गाड़ियों से हुई है |

प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण आज सब्जी बाजार में देखने को मिला

0

दल्ली राजहरा – प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण आज सब्जी बाजार में देखने को मिला आस-पास के गांव से सब्जी लेकर पहुंचे किसानों में अफरा-तफरी का माहौल सब्जी के थोक विक्रेता असमंजस में पड़े अपने किसानों के हित कर बताने वाली सरकार से किसानों एवं सब्जी विक्रेताओं का भ्रम टूटा आस-पास के गांव से पहुंचे गरीब किसान अपनी फल एवं सब्जी को लेकर जो मंडी में पहुंचे तो शासन प्रशासन के लोग उन्हें दौड़ाने लगी, नगर पालिका द्वारा बनाए गए अस्थाई सब्जी मार्केट में भगदड़ का माहौल दिखने लगा | लोग अपनी मोटरसाइकिल और गाड़ियों में जैसे-जैसे सब्जी लेकर वहां से निकले एवं गली कूचे में जाकर सब्जी बेचने का प्रयास करने लगे वहां पर भी शासन के लोगों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा एवं अपने माइक को पोंगा को लगाकर उन्हें दौड़ाते रहे |

शहर के नागरिकों द्वारा बताया गया था कि नगर पालिका की अनाउंसमेंट  में साप्ताहिक बाजार बंद होने की सूचना प्रदान की जा रही थी किंतु कल शाम जिला प्रशासन के आदेश प्राप्त होने के बाद आज शनिवार को भी सब्जी मार्केट को बंद कराया जा रहा है यहां पर यह बताना भी लाजमी है कि रविवार का दिन बाजार का होता है एवं सोमवार को सब्ज़ी की थोक मंडी  बंद रहता है इसी कारण आज शनिवार को सब्जी विक्रताओ द्वारा ज्यादा मात्रा में सब्जियां मंगवाई गई थी |

MOST POPULAR

HOT NEWS