जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव सम्मेलन की लगातार बढ़ाई जा रही तारीख को लेकर सवाल उठाया है।उन्होंने प्रशासन पर भाजपा नेताओं में ऐसा करने का आरोप लगाया है।
सुशील मौर्य ने कहा है कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के चुनाव के लिए सम्मेलन की तारीख पहले 3 से 4 हुई फिर 4 से 6 कर दी गई। जगदलपुर में 11 तारीख को सम्मेलन बुलाने की बात कही जा रही है, आखिर जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं कर पा रहा है, जिला प्रशासन किसके दबाव पर कार्य कर रहा है, साफ प्रतीत हो रहा है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष नहीं है बल्कि भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं दबाव में कार्य कर रहा है जो लोकतंत्र के मूल्यों के अनुरूप नहीं है। जिला प्रशासन को चुनाव पूरी पारदर्शीता के साथ कराना चाहिए न कि सरकार के दबाव में आकर। श्री मौर्य ने पूछा है कि क्या जिला प्रशासन के पास पुलिस बल की कमी है? क्या पुलिस बल की कमी के चलते जिला प्रशासन तारीख पर तारीख बढ़ा रही है? इस पर जिला प्रशासन को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन कार्य कर रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है जिला प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए।
बकावंड बस्तर जिले बकावंड के युवा पत्रकार डमरू कश्यप को जन्मदिन पर शुभचिंतकों और सांसद महेश कश्यप समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने डमरू कश्यप को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे पत्रकारिता के साथ-साथ पार्टी के मीडिया कार्य को भी शानदार ढंग से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता और सक्रियता क्षेत्र के लोगों तक सही सूचनाएं पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रही है।जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य सहित जनप्रतिनिधियों ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बनवासी मौर्य, जितेंद्र पाणिग्रही, हरि साहू, पूरन सिंह बघेल, बंशी कश्यप, धनीराम कश्यप, नरेंद्र सेठिया आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डमरू कश्यप न केवल पत्रकारिता में सक्रिय हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य भी कर रहे हैं। बधाइयों पर प्रतिक्रिया देते हुए डमरू कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जगदलपुर छात्रनेता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता वरुण साहनी ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को विश्वसनीय बताते हुए राज्य सरकार की बजट को युवा ,खेल एवं शिक्षा के लिए किये गए घोषणाओं को सराहनीय कहा है ।
वही प्रदेश में राष्ट्रीय संस्थान के रूप में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT)की स्थापना करना महत्वपूर्ण पहल है ।
साथ ही कृषि ,स्वास्थ्य, पर्यटन एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र को ध्यान रखते हुए राज्य सरकार की यह बजट सभी वर्गों के लिए मील की पत्थर साबित होगी ।
जगदलपुर जो इंद्रावती नदी बारहों माह कलकल बहती थी, आज खुद पानी के लिए तरस गई है।. पूरी तरह सूख चुकी पुण्य सलिला इंद्रावती अब क्रिकेट का मैदान बन गई है। युवा और बच्चे नदी के बीचोबीच क्रिकेट खेलते और ग्रामीण वहां बैठकर मैच का आनंद उठाते रहते हैं।
बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। फरवरी माह से नदी लगभग जल विहीन सी हो गई है। यह पहले बस्तर के किसानों और स्थानीय लोगों के लिए जीवनदायिनी थी, अब खुद पानी के लिए तरस रही है।
इंद्रावती नदी में पानी न होने से बच्चे नदी के सूखे हिस्से को क्रिकेट पिच बनाकर खेल रहे हैं।
एनीकेट्स अनदेखी से आई समस्या
इंद्रावती नदी में बनाए गए सैकड़ों एनिकेट्स की अनदेखी की वजह से आज इंद्रावती नदी पानी के लिए मोहताज हो गई है। एनीकेट्स का समय समय पर मरम्मत न होने के कारण नदी का पानी बहता चला गया। अब स्थानीय लोग जोरानाला से पानी की आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, ताकि नदी में पानी वापस आ सके।
किसान भी हैं परेशान
इंद्रावती नदी के सूखने से हजारों किसान परेशान हो गए हैं। स्थानीय किसान सोनू कश्यप और लक्ष्मण बघेल ने प्रशासन से सूख चुकी फसलों का मुआवजा देने और बची फसलों का बीमा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जोरा नाला से पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है, तो सभी किसान और ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करेंगे।
नदी को लगी नेताओं की नजर
यह भी कहा जा रहा है कि नजारा देखने दिखाने के फेर में इंद्रावती नदी को नेताओं की नजर लग गई है।दरअसल नेताओं को चित्रकोट जलप्रपात का नजारा दिखाने के लिए नदी में जमा पानी बहाया गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ महीने पहले चित्रकोट जलप्रपात को राज्य के और केंद्रीय नेताओं को दिखाने के लिए नदी के एनिकेट खोल दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप इंद्रावती नदी का पानी पूरी तरह सूख गया। इस राजनीति ने बस्तर के किसानों को भीषण जल संकट में डाल दिया है।
पशु- पक्षी भी संकट में
गर्मी के मौसम के शुरुआती दौर में ही इंद्रावती नदी के सूख जाने के कारण आसपास के किसानों को अपने पालतू मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है। मवेशियों को नहलाने और पिलाने के लिए पानी की बड़ी किल्ल्त हो गई है। वहीं वन्य प्राणियों और पक्षियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
समाज और पर्यावरण पर असर
इंद्रावती नदी का सूखना न सिर्फ किसानों और पशुओं के लिए संकट का कारण बन गया है, बल्कि यह क्षेत्र के पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है। नदी के सूखने से बस्तर क्षेत्र में जल संकट गंभीर रूप से बढ़ सकता है और आने वाले दिनों में इसे लेकर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।यह संकट बस्तर के लिए एक गंभीर चेतावनी है और अब समय आ गया है कि प्रशासन इस मुद्दे को प्राथमिकता से हल करे, ताकि जल संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके और बस्तर के पारिस्थितिकी तंत्र को बचाया जा सके।
जगदलपुर पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर संजय पाण्डे ने सभी कर्मचारियों से उनके कक्ष में जाकर सौजन्य मुलाकात की। उनसे परिचय प्राप्त किया और नगर के विकास में सहयोग की अपील उनसे की। साथ में नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू भी मौजूद थे।
आज बालोद जिला राजपूत समाज के द्वारा केन्द्रीय और जिला पदाधिकारियों ने राजपूत समाज से जीते मंजू बैंस का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस अवसर पर राजनांदगांव जिले से पदाधिकारी लोकेंद्र भुवाल जी अध्यक्ष तेज कुंवर ठाकुर जी सचिव प्रदीप सिंह जी के साथ बालोद जिले के अध्यक्ष लखन सिंग गौतम सचिव लोकपाल सिंह उपस्थित रहे सर्व प्रथम शाल श्रीफल से नव नियुक्त जनपद सदस्य समाज बेटी मंजू बैंस का सम्मान किया गया समाज के अध्यक्ष लखन सिंह गौतम ने कहा कि आज हमारी समाज की बेटी पूरे ब्लाक में सर्वाधिक वोटो से जीत कर आई है इस बेटी की जीत को हम समाज की जीत मान रहे है मै इनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हु ।
राजनांदगांव जिले से आए सामाजिक पदाधिकारी राजनांदगांव जिले के अध्यक्ष श्री लोकेंद्र भुवाल जी ने कहा कि हम समाज के लोगों गौरवान्ति है कि समाज की बेटी सर्वाधिक वोटो से जीतकर पूरे ब्लाक के साथ समाज का नाम रौशन किया है आप अपने जनपद क्षेत्र के अलावा समाज हित के कार्यों में भी अग्रसर हो राजपूत समाज सदैव देश प्रदेश गांव के हित के कार्यों में सदैव आगे रहता है और सेवा धर्म ही समाज की पहचान है वैसे ही सेवा हमारे समाज की बेटी मंजू करेगी इस अवसर पर लोमश बैंस सुरेंद्र सिंह जी मनबोध चंदेल लोकपाल गुगेल दीपक भुवाल पुष्पजीत बैंस सौरभ राजपूत श्रीमती संगीता बैंस श्रीमती तुलसी राजपूत कृष्णा परिहार हीरामनी गौतम मुकेश राजपूत भरत परिहार विजय राजपूत मनहरन राजपूत पूनम राजपूत आशीष चंदेल जी के साथ समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरदाकला गांव के पास की हैं जहां हाईवा ने ई-रिक्शा को जोरदार ठोंकर मार दी। जिससे ई – रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । मृतक का नाम अशोक कुमार पिता फूल सिह उम्र 50 वर्ष ग्राम कचांदुर निवासी व सुरेश कुमार घायल हैं घटना के पश्चात् पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल नजदीकी उपचार के लिए अर्जुन्दा अस्पताल भेज दिया । पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।
गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसीएम और सचिव रहा है दिनेश मोड़ियम
–अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों की आंखें उस समय फटी की फटी रह गईं जब एक बड़ा नक्सली लीडर दिनेश मोड़ियम अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को साथ लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। दिनेश सौ से अधिक हत्याओं और पचासों बड़ी नक्सली वरदातों में शामिल रहा है। शासन द्वारा उस पर आठ लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
बीजापुर जिले में सक्रिय नक्सली संगठन की गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसीएम व सचिव दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे के साथ बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा। 8 लाख का इनामी नक्सली दिनेश मोडियम पेद्दाकोरमा का निवासी है। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही वह नक्सलियों के बाल संघम का सदस्य बन गया था। वह बालपन व किशोरावस्था से ही नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से काम करता रहा। दिनेश के काम से प्रभावित होकर बड़े नक्सली लीडर उसे बड़ी ज़िम्मेदारी देते रहे और उसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव बना दिया। गया। दिनेश मोडियम ने गंगालूर क्षेत्र में क़़ई घटनाओं को अंजाम दिया था। उस पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल रहने का आरोप है। गंगालूर क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ों में दिनेश मोडियम कई बार बच निकला। पुलिस को इस मोस्ट वांटेड नक्सली की तलाश थी। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नया कैंप के स्थापित किए जाने के बाद तथा जवानों के बढ़ते दबाव से रविवार को बीजापुर पुलिस के समक्ष दिनेश मोडियम अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे के साथ पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। सूत्रों ने बताया कि दिनेश पेद्दाकोरमा का निवासी है। बाल संघम के समय ही वह बड़े नक्सली लीडरों के संपर्क में रहा।पढ़ाई करते समय नक्सलियों के साथ मिल गया। दिनेश मोडियम एके-47, इसांस जैसे बड़े हथियार अपने पास रखता था। उसे नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले गंगालूर क्षेत्र की कमान दी गई थी। गंगालूर क्षेत्र में आंतक के साथ दिनेश मोडियम कई घटनाओं शामिल रहा है। नक्सली लीडर दिनेश मोडियम के आत्मसमर्पण की जानकारी पुलिस की ओर से अभी तक नहीं दी गई है।
पूजा अर्चना भारत माता के जयकारे के बीच सम्हाली महापौर की कुर्सी
“राम दरबार” के साये में करेंगे लोगों का दुख दूर
जगदलपुर नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डेय ने सोमवार को मेयर के रूप में अपनी पहली पारी की शुरुआत धर्म आराधना के साथ की। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप और कई वरिष्ठ जन मौजूद थे।
नगर निगम कार्यालय जाने से पहले मेयर संजय पांडे माई दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। निगम कार्यालय में शुभ मुहूर्त पर उन्होंने नगर निगम महापौर के रूप में अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत करते हुए पदभार ग्रहण किया। नए महापौर के चेंबर को बहुत ही कम समय में तैयार किया गया है। रात दिन काम करके कारीगरों ने इसे नया रूप दिया है। महापौर जिस कुर्सी में बैठेंगे उसके पीछे एक राम दरबार का बड़ी फोटो लगाई गई है। वहीं कक्ष के भीतर प्रधानमंत्री के छायाचित्र के साथ ही क्रम से अन्य नेताओं और दिवंगत महापुरुषों की भी तस्वीरें लगाई गई हैं। मालूम हो कि चुनाव परिणाम के 13 दिन बाद 1 मार्च को शुभ मुहूर्त में संजय पाण्डे ने अपने पार्षदों के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव तथा अन वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ली थी । आज सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर ने पदभार ग्रहण किया। सांसद महेश कश्यप व सभी स्नेहीजनों ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। इससे पूर्व संजय पांडे अपनी धर्मपत्नी रेखा पांडे के साथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। निगम कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व महापौर सफीरा साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, सभी पार्षद, कार्यकर्ता, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईडी की कार्रवाई के विरोध में 3 मार्च को होगा जंगी प्रदर्शन
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ईडी अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।
दीपक बैज ने कहा है कि ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। ईडी को जानकारी देने गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी, लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रहा है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रहे हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।कांग्रेस ने मांग की है कि सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे? ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से डेढ़ करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?