दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री व बालोद जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का कल नगर आगमन होगा।5 फरवरी 2025 को नगर पालिका दल्ली राजहरा के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू, व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष दल्ली राजहरा नगर वासियों को वोट करने की अपील करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि गृह मंत्री विजय शर्मा जी के चिखलाकसा प्रवेश द्वार पर सभी भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता कल 5 फरवरी 2025 अटल चौक चिखलाकसा में 1:30 बजे सभी ज्यादा से ज्यादा सख्या में उपस्थित होकर स्वागत करेंगे । इसके पश्चात् चिखलाकसा से दल्ली राजहरा पुराना बाजार शहीद चौक तक रोड शो होना है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
गुरु गोविंद सिंह वार्ड में मातृशक्ति ने किया कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का आत्मीय स्वागत
- गुरुगोविंद सिंह वार्ड में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी गैदू का धुंआधार जनसंपर्क
जगदलपुर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान तेज गति से जारी है। आज उन्होंने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में जनसंपर्क किया।


गुरु गोविंद सिंह वार्ड के निवासियों से मलकीत सिंह गैदू ने अपने लिए तो समर्थन मांगा ही, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को भी भरपूर समर्थन देने व कांग्रेस का महापौर बनाने हेतु अपील की। इस दौरान महिलाओं ने मलकीत सिंह का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। उधर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य कदम से कदम मिलाकर महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू व पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सुशील श्री मौर्य ने लोगों से कहा कि आपका स्नेह, सहयोग ही हमारे लिए जीत रूपी आशीर्वाद होगा। इस दौरान सुशील मौर्य ने पार्षद प्रत्याशी व महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को प्रचंड मतों से जिताने हेतु अपील की।

मंजू बैस कुसुमकसा क्षेत्र क्र० 4 से जनपद सदस्य प्रत्याशी के लिए भरा नमांकन
- क्षेत्र के सभी वर्ग की समस्या मूल भूत विकास मेरी पहली प्राथमिकता:मंजू बैस
डौण्डी/कुसुमकसा 3 फरवरी जनपद पंचायत डौण्डी क्षेत्र क्र० 4 कुसुमकसा जनपद सदस्य पद का आरक्षण अनारक्षित महिला बन कर उभरा है।इस क्षेत्र से पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस की धर्म पत्नी मंजू संजय बैस क्षेत्र के आम जनता की पहली पसंद होने को लेकर क्षेत्र की आम जनता व कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल कर प्रभु राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद पंचायत क्षेत्र क्र० 4 कुसुमकसा से जनपद सदस्य पद प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नमांकन प्रस्तुत किया है। भाजपा प्रत्याशी मंजू बैस को उनके पति संजय बैंस के जनहित के कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की महिला युवा पुरूष सहित सभी वर्गो का भरपुर सहयोग मिल रहा है। जनता उन्हें जनपद सदस्य के रूप में अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

मंजू बैस को क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार वो सहयोग मिल रहा है। जनपद सदस्य में नाम वापसी का दिन 6 फरवरी शासन ने घोषित किया है। मंजू बैस नमांकन दाखिल करने के पश्चात ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ जुट गई है। वे क्षेत्र के ग्रामिणों से कह रही है जैसे मेरे पति संजय बैस के जनहित के कार्यों को आप सभी ने धरातल में फलिभूत होते देखा है ठीक उसी प्रकार आप सभी का आशीर्वाद के अपेक्षा में आप सभी से रखती हूं। नमांकन भरने के पश्चात जनसंपर्क के दौरान मंजू बैस ने कहा की इन पांच सालों में मेरे पति जनपद सदस्य के रूप में क्षेत्र के किसान युवा वर्ग महिलाओं बुर्जुगों के मूलभूत समस्याओं व जन हित विकास कार्यों सहित जटिल से जटिल कार्यों का निराकरण किये है। इनके आशीर्वाद से ही आज हमारा परिवार इस सम्मान के लायक बने हैं। उन्होने आगे कहा की मेरी सबसे अहम व सबसे पहली प्राथमिकता मेरे क्षेत्र के सभी वर्ग के ग्रामिणों की समस्याओं व क्षेत्र के मूलभूत विकास करना है।इसी उद्देश्य को लेकर में भाजपा प्रत्याशी के रूप में नमांकन दाखिल की हूं और मुझे पुरा विश्वास है मेरे क्षेत्र के ग्रामिण जन अपना आशीर्वाद मुझे प्रदान करेंगे।
बकावंड की कोहकापाल और बारदा पंचायतों ने रच दिया इतिहास, सरपंच और सभी पंच निर्विरोध
- अंबाली बघेल और तिलोत्तमा मौर्य सरपंच बनीं, सभी पंच भी निर्विरोध
अर्जुन झा–
बकावंड पंचायत राज चुनाव में बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत कोहकापाल और बारदा ने नया इतिहास रच दिया है। दोनों पंचायतों में सरपंच और सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कोहकापाल में अंबाली बघेल और बारदा में तिलोत्तमा मौर्य निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई हैं।

बकावंड विकासखंड बस्तर जिले का सबसे शिक्षित विकासखंड है। इस जनपद ग्राम पंचायतों में भी गजब की जागरूकता है। यही वजह है कि स्थानीय चुनावों को आपसी वैमनस्यता से परे रखकर निर्विरोध निर्वाचन को अहमियत दी जाती है। बकावंड जनपद की 16 वार्डों वाली ग्राम पंचायत कोहकापाल शिक्षित और जागरूक पंचायत के रूप में जानी जाती है। यहां के लोगों की एकजुटता भी बेमिसाल है। कोहकापाल के सभी ग्रामीणों का एक ही उद्देश्य रहता है मिलजुल कर पंचायत के सभी वार्डों का विकास करना और गांव को जन सुविधाओं से समृद्ध करना। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी ग्रामीणों ने इस बार के पंचायत चुनाव में सरपंच और पंचों का चयन आपसी सहमति से करने का फैसला किया। इसके तहत सरपंच पद के लिए अंबाली बघेल का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित कर उन्हें सरपंच चुन लिया। इसी तरह पंच पद पर लखीराम, मुनिया, सुकरू, कमलोचन, रुक्मणि, आसमन, इंदुमती, जगन्नाथ, लीला, नीलेंद्री, सुकरू, नीलेंद्री, रामबती, गौरीमती, धनमती और छबिनाथ का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है।

बारदा ने पेश की मिसाल
ग्राम पंचायत बारदा में भी सभी वार्ड पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।यहां तिलोत्तमा मौर्य सरपंच चुनी गईं हैं। पंच पदों के लिए युगवती राठौर, रत्ना कश्यप, रयमती कश्यप, प्रिया चौहान, सुलोचना बघेल, दुलमा, जगदीश नायक, रेखा कुमार नायक, भुवनेश्वर भारती, मकरंद बघेल निर्वाचित हुए हैं। पंचायत चुनाव के लिए 3 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन के अंतिम दिवस तक किसीने भी बारदा में सरपंच के विरोध में आवेदन नहीं किया। इसलिए आज सभी वार्ड पंच एवं सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें गांव के समस्त गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा के पश्चात सभी ग्राम वासियों ने मिलकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें महिला पुरुष तीनों पारा के क्रमशः मुख्य पारा बारदा डेंग, बारदा पारा और अटारगुड़ा पारा के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ग्राम बारदा में इस बार निर्विरोध वार्ड पंच एवं सरपंच निर्वाचित होना चाहिए। इसके लिए लगातार मिटिंग चलती रही। सरपंच पद के लिए पूर्व सरपंच कमल मौर्य की भाभी तिलोत्तमा मौर्य के नाम पर सहमति दे दी। पूर्व में कमल मौर्य का सरपंची कार्यकाल बेहतर रहा है। किसी को भी उनके कार्यकाल का कोई विरोध नहीं था। इसलिए ग्रामीणों ने फैसला किया कि पूर्व सरपंच कमल मौर्य के घर से ही किसी सदस्य को सरपंच बनाया जाए। कमल मौर्य बहुत ही मिलनसार एवं स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके विचार, गांव के प्रति सोच एवं त्याग भावना से गांव वाले प्रभावित हैं। आज भी सभी को लेकर चलने की उसमें क्षमता है। इसलिए गांव के किसी भी व्यक्ति ने उनका विरोध नहीं किया। कमल मौर्य के कार्यकाल में बारदा ग्राम पंचायत में अनवरत विकास कार्य हुए हैं। रोड, नाली, पुल पुलिया एवं बिजली के कार्य तेज गति से हुए हैं। जनता तक कमल मौर्य की पहुंच बेहतर रही है। इसलिए जनता उन्हें दोबारा आशीर्वाद देना चाहती थी। परंतु महिला सीट आने के कारण उन्हीं के परिवार से एक महिला को ग्रामीणों ने सरपंच चुन लिया। कमल मौर्य अपना पूरा समय गांव को देते आ रहे हैं। गांव के प्रति उनका समर्पण जगजाहिर है। जनता जनार्दन उनके साथ हैं। ऐसा ही कार्यकाल उनकी भाभी का भी हो इसके लिए एक मार्गदर्शक मंडल बारदा में बनाया गया है। उसमें ग्राम के सभी जाति वर्ग के लोग सम्मिलित हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन से आज भी कमल मौर्य चलते हैं और ग्रामीणों को भरोसा है कि आगामी सरपंच तिलोत्तमा मौर्य भी उसी राह पर चलेंगी।
भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों को झूठे आरोपों में घेरने की कोशिश
- तिलमिलाए कुछ सरपंचों और सचिवों का कारनामा
- भाजपा सरकार को बदनाम करने वालों के निशाने पर अब पत्रकार
जगदलपुर भ्रष्टाचार उजागर होने से तिलमिलाए कुछ सरपंच और सचिव अब झूठे आरोप लगाकर मीडिया को डराने की कोशिश की जा रही है। डराने धमकाने का यह खेल वही सरपंच और सचिव कर रहे हैं, जिनकी करतूतों को मीडियाकर्मियों ने उजागर किया था। कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेलने वाले कुछ सरपंच सचिवों के निशाने पर अब पत्रकार आ गए हैं।. राज्य की भाजपा सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रचने वाले इन सरपंच और सचिवों ने कमिश्नर के पास शिकायती पत्र भेजकर नया पैतरा चला है। इस कृत्य में बकावंड जनपद के पूर्व सीईओ और पंचायतों के निर्माण कार्यों का ठेका लेने वाले एक पंचायत सचिव की बड़ी भूमिका होने की खबर है।
संभाग आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से बकावंड के दो पत्रकारों को मिला है। इन दोनों पत्रकारों को संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराने कहा गया है। दरअसल जनपद पंचायत द्वारा अनुशंसित पंचायत सचिवों के तबादले की सूची जिला पंचायत में सालभर से लटकी होने, कुछ ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर हो रही धांधली, बिना कोई कार्य कराए ही पूरी राशि आहरित कर ली जाने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान न रखे जाने, कई पंचायत सचिवों के एक ही जगह पर सालों से पदस्थ रहने, शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से रकम मांगने आदि की खबरें बकावंड के पत्रकार लगातार प्रकाशित कर प्रशासन और शासन का ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनावों के दौरान एक दल विशेष के लिए तत्कालीन सीईओ द्वारा अपने चहेते सचिवों के जरिए सभी ग्राम पंचायतों से की गई लाखों रुपयों की उगाही का मामला भी इन पत्रकारों ने उजागर किया था। ऐसे में तिलमिलाहट लाजिमी है। इसी तिलमिलाहट के चलते कुछ कुछ सरपंचों और सचिवों ने ऐसा संभाग आयुक्त के पास पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी है। इस साजिश में वो सरपंच भी शामिल हैं, जो लगातार अपनी पंचायत में विकास एवं निर्माण कार्यों में अनियमितता बरत रहे थे। उनके खिलाफ भी समाचार ये दोनों पत्रकार खबर प्रकाशित करते रहे हैं जिससे अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए इन लोगों ने सरपंच एवं सचिव संघ का सहारा लिया है। कांग्रेस नेताओं की शह पर ही मीडिया को बदनाम करने का कुचक्र इन भ्रष्ट सचिवों सरपंच द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा कुछ दिनों पहले ही जनपद सीईओ को बकावंड से बास्तनार में पदस्थ कर दिया गया है। उनके इशारे पर ही कुछ सचिव और सरपंचों ने झूठी शिकायत का सहारा लिया है। पूर्व सीईओ के कार्यकाल के दौरान बकावंड जनपद की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की जमकर बंदरबांट हुई है। सारे निर्माण कार्य दिखावे के लिए किए गए हैं। इन कार्यों की वृहद जांच कराई गई तो बड़ा घोटाला उजागर होगा। वहीं बकावंड जनपद के पंचायत सचिव की ठेकेदारी भी सुर्खियों में रही है। ये सचिव महाशय अपने परिवार के एक सदस्य के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी चला रहे हैं और प्रायः सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत होने वाले निर्माण कार्यों का ठेका इसी कंपनी को मिलता है। ये सारे खुलासे बकावंड के दोनों पत्रकारों ने किए हैं। अब दागी सरपंच, सचिव उन्हें ही जांच के दायरे में लाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू सहित पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में धुआंधार प्रचार
दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू सहित पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 3 फरवरी को वार्ड क्रमांक 10 12 व 14 जाम कर धुआंधार प्रचार किया गया इस दौरान बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व भाई बहनों का जमकर सहयोग भाजपा प्रत्याशियों को मिला। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नगर के सभी वार्डों में एक वातावरण बना हुआ है नगर की जनता एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर देखना चाहती है। कांग्रेस के भ्रष्टाचारों से तंग आकर इस बार नगर की जनता नगर का विकास चाहती है किसी क्रम में इस बार नगर की जनता भाजपा को चुनेगी जिसका उदाहरण वार्ड में प्रचार के दौरान देखने मिल रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन मन धन से चुनाव में लगे हुए हैं जिसका भी लाभ चुनाव में हम सभी को मिलेगा इस अवसर पर[03/02, 21:10] Virendra Bhardwaj 2: वार्ड 10, 12 एवम् 14 में जनसंपर्क किया गया अध्यक्ष के साथ वार्ड की पार्षद मालती निषाद मौजूद थी। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, शीतल नायक, नंदा पसीने, नवीन साहू राहुल शर्मा, कासिम कुरैशी मुस्ताक अहमद,दादु गुप्ता,मोनू चौधरी ,किरण सिन्हा, छगन साहू, रमेश मित्तल सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।
घुमका मंडई में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटे में बालोद पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
- घालय का मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में ईलाज जारी
- आरोपी से 01 नग चाकू को किया गया जप्त
दिनांक 02.02.2025 को ग्राम घुमका में मंडाई का कार्यक्रम के दौरान ग्राम घुमका निवासी भावेश कुमार साहू घर के पास मोबाईल से अपने भाई चेतन साहू के साथी युवराज साहू को गलत कार्य नही करने के लिए समझाईश दे रहा था उसी बीच दोनो के बीच हाथापाई होने से चेतन साहू नाराज होकर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे एक स्टील नुमा चाकू से बांए सीने में मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी इंदूर राम साहू के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सुरजन राम भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा तत्काल टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि देवकुमारी साहू, प्र.आर. 1349 भगवान सिंह, आरक्षक 110 तुमेश सिन्हा, आरक्षक 468 डिगेश पटेल का सराहनीय कार्य रहा।
अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 109 बीएनएसएस
नाम आरोपी चेतन कुमार साहू पिता छन्नु लाल साहू उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी घुमका थाना व जिला बालोद
भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने किया सघन जनसंपर्क, जनता से संवाद कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की
- लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड एवं महारानी वार्ड सहित कुल सात वार्डों में किया डोर-टू-डोर संपर्क
- कांग्रेस को मूल से उखाड़ फेंकने भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
- स्वच्छ शहर का सपना साकार करने सहयोग करें, जगदलपुर में बनायें ट्रिपल इंजन की सरकार – संजय पाण्डे
जगदलपुर। आगामी निकाय चुनाव के मतदान के लिये गिनती के चंद दिन ही शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर निगम जीतने के लिये प्रचार-प्रसार में समग्र ताकत लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने सोमवार को लालबाग स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना, शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं माता गुड़ी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया एवं शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नुक्कड़ सभाओं में सम्मिलित हुए। साथ ही निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने व जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने जनता के बीच पहुँच कर आग्रह किया।

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड एवं महारानी वार्ड सहित कुल 07 वार्डों में डोर-टू-डोर पहुँच कर लोगों से सीधा संपर्क किया और जीवंत संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में विजयी बनाने की अपील की।
महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन-जन को मिला है। महतारी वंदन योजना एवं आमजन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्यान योजना जैसे अनेक काम जमीनी स्तर पर पूरे हुए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक साल में ही मोदी की गारंटी को पूरी गारंटी के साथ लगभग पूर्ण कर चुकी है।

पाण्डे ने कहा कि प्रदेश के किसानों व तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया वायदा भाजपा सरकार ने तय समय में निभाया। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सम्मानीय माता, बहनों, बेटियों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये हर माह पहुँच रही है। भाजपा जनता जनार्दन से जो वादा करती है, उसे ज़िम्मेदारी से पूरा करती है।
भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकसित भारत का सपना साकार कर रहे हैं। मौजूदा निकाय चुनाव में आमजन का एक-एक मत महत्वपूर्ण है। जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनायें।
भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला द्वारा पंचायत चुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला द्वारा पंचायत चुनाव हेतु पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने उक्ताश्य की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों का ही पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे उन्होंने उन सदस्यों से जिन्होंने नामांकन दाखिल किया है और पार्टी द्वारा अधिकृत नहीं किए गए हैं उनसे नामांकन अंतिम तिथि के पूर्व वापस लेने का आग्रह किया है ।

जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह किसी भ्रम में ना पड़े व पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य कर उन्हें विजयी बनावे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी है क्षेत्र क्रमांक 1 श्रीमती रंजीता सेठिया क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती मालती गोयल क्षेत्र क्रमांक 3 श्रीमती वेदवती कश्यप क्षेत्र क्रमांक 4 श्री दिनेश दीवान क्षेत्र क्रमांक 5 श्रीमती शकुंतला कश्यप क्षेत्र क्रमांक 6 श्रीमती कांति मौर्य क्षेत्र क्रमांक 7 सुश्री ललित कश्यप क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती स्नेह लता बैस क्षेत्र क्रमांक 9 श्री हेमकांत ठाकुर क्षेत्र क्रमांक 10 सुश्री पद्मिनी कश्यप क्षेत्र क्रमांक 11 श्री कामदेव बघेल क्षेत्र क्रमांक 12 श्री बलदेव मण्डावी क्षेत्र क्रमांक 13 श्रीमती संपत्ति नाग क्षेत्र क्रमांक 14 श्री कमलू करटामी क्षेत्र क्रमांक 15 श्री चंद्रभान कश्यप हैं।
फरसागुड़ा में धूमधाम से मनाई गई मां परमेश्वरी की जयंती
- बस्ती में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के ग्राम फरसागुड़ा में देवांगन समाज द्वारा अपनी आराध्य देवी मां परमेश्वरी की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण किया गया।

मां परमेश्वरी जयंती इस जयंती को लेकर देवांगन समाज के लोगों में अपूर्व उत्साह देखा गया। देवांगन समाज के सभी आयु वर्ग के लोग सुबह से ही सज धज कर तैयार हो गए थे। इस अवसर पर सामुदायिक भवन से के देवांगन समाज की बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान समाज की महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं सिर पर कलश धारण किए हुई थीं। यह कलश शोभायात्रा मुख्य मार्ग बड़े पारा से फरसागुड़ा, बस स्टैंड चौक तक होती हुई कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग परमेश्वरी माई के जयकारे से गूंजता रहा।कार्यक्रम में देवांगन समाज के सभी समाज प्रमुखों, महिला पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सामुदायिक भवन में मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। सामाजिक एकजुटता और भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में एकजुटता के साथ भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। समाज में बेटे बेटियों को अच्छे संस्कार देने और बेटियों को खूब पढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।












