City Media - Page 286 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 286

हर दिल में खुशियों के तराने गुंजाने की चाह रखते हैं भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे

0
  •  बच्चों के संग बच्चा बन गए प्रत्याशी संजय पांडे
  • ढोल की थाप पर बच्चों के साथ जमकर थिरके 

अर्जुन झा-

जगदलपुर शहर के हर बाशिंदे के दिल में खुशियों के तराने गुंजाने की चाह लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे जगदलपुर की गलियों में निकल पड़े हैं। शहर को धूल प्रदूषण मुक्त, विकसित और सुविधा संपन्न बनाने के लिए संकल्पित संजय पांडे का गजब अंदाज बीती रात नगर के पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में देखने को मिला। बच्चों के संग बच्चा बने संजय पांडे ढोल की थाप पर जमकर नाचते थिरकते नजर आए। संजय पांडे की यह अदा वार्ड के लोगों को खूब भा गई। भाजपा और संजय पांडे की मंशा के अनुरूप जब शहर को धूल और प्रदूषण से निजात मिल जाएगी तथा सारी जरूरी सुविधाएं वार्ड में ही उपलब्ध हो जाएंगे तब हर दिल में खुशियों के तराने गुंजेंगे ही। लगे रहिए पंडित जी शहर खुशहाल होने बेताब है।

जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे अपने चुनावी अभियान में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं। राम काज किए बिना मोहे न आवे चैन के सिद्धांत पर चलते हुए संजय पांडे रोज सुबह मां दंतेश्वरी, श्रीराम चंद्र जी, हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान पर निकल पड़ते हैं। उनका यह मिशन देर रात तक चलते रहता है। रोज अमूमन 7-8 वार्ड वे अपनी टीम के साथ कवर करते हैं। जन जन से मिलते हैं, बड़े बुजुर्गों और माता बहनों से आशीर्वाद लेते हैं, युवाओं से स्नेह की कामना करते हैं। उनकी सरलता और सहजता के सभी कायल हो रहे हैं।संजय पांडे की चाह है कि खुशियों के गीत हर दिल में गूंजे। यही वजह है कि बीती रात जब वे जन संपर्क करते हुए पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में में पहुंचे तो होली की तैयारी में लगे बच्चे ढोल बजाते हुए नृत्य करते मिले। बच्चों ने अपने संजय अंकल के साथ नाचने की फरमाइश कर दी। फिर क्या था संजय पांडे भी बच्चों के संग बच्चा बन गए और ढोल की थाप पर जमकर नाचने लगे। अपने संजय अंकल के साथ नाचते बच्चों का जोश दुगुना हो गया। वार्ड के लोग अपने घरों से निकल आए और संजय पांडे की इस अदा को हैरानी भरी नजरों से देखते रहे। भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने बच्चों के साथ खूब नाच-गाकर सरलता का संदेश दिया। बता दें कि संजय पांडे बहुत ही धीर गंभीर प्रवृति के नेता माने जाते हैं। अक्सर लोगों ने उन्हें गीत संगीत पर कम ही थिरकते देखा है। नगर निगम की सभाओं में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से सवाल जवाब करते समय उनकी वाकपटुता के सब कायल हैं। किंतु वार्ड के युवा बच्चों की टोली के अनुरोध पर उन्होंने अपनी नृत्य विधा का भी परिचय दे दिया।संजय पांडे अमूमन तार्किक रूप से लोगों के बीचअपनी बात रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। छल प्रपंच से दूर रहकर वे निष्कपट भाव जनसेवा में लगे रहते हैं।चुनाव प्रचार के दौरान संजय पांडे अक्सर शहर को धूल एवं प्रदूषण से मुक्त करने, नालियों की नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के आधार पर ही वे लोगों से वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। शांत, संयमित, स्पष्टवादिता के कारण संजय पांडे आम जनता के बीच खासे लोकप्रिय हैं और लोगों का कहना है कि उन्हें उनकी उजली छवि और भाजपा सरकारों के कामकाज का पूरा लाभ महापौर चुनाव में जरूर मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बागी प्रत्याशियों के निष्कासन का आदेश जारी किया

0

बालोद नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा के बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासन कर दिया गया है।

नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी – संतोष देवांगन

 नगर पंचायत अर्जुंदा अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी-प्रणेश जैन ,रोमन सोनकर

नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी -प्रेम भंसाली 

नगर पालिका दल्ली राजहरा वार्ड प्रत्याशी-09 मेवा पटेल,19 मोईनुद्दीन,26 टी ज्योती,05 जीवन साहू,23 प्रदीप बाघ।

गुण्डरदेही नगर पंचायत वार्ड नंबर -05 शुभम तिवारी,06 आरती सोनकर,07 मीना सोनकर।

अर्जुंदा नगर पंचायत वार्ड नंबर-01-प्रभा सोनकर,03-रोशन सिन्हा,03-थिनेश्वरी सोनकर,08-दिलीप ठाकुर,09-योगेश देवांगन,11-शत्रुधन यादव,12-ईश्वर देवांगन 

नगर पंचायत डौंडी लोहारा वार्ड नंबर 02-ममता शर्मा 

नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड नंबर 03-राजकुमार विश्वकर्मा, 03-वीरेंद्र पासवान, 12-पुनम घुरिया।

इन सभी का निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

 

बालोद पुलिस की म्यूल एकाउंट धारको के विरूद्व अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

0

प्रेस विज्ञप्ति

  • चंद पैसो के लिए बैंक खाता, एटीएम ,सिम उपलब्ध कराने वालो लोगों पर बालोद पुलिस की बडी कार्यवाही।
  • म्यूल बैंक खाता धारक समेत संवर्धक/ब्रोकर के विरूद्ध की कई कार्यवाही।
  • प्रकरण में संलिप्त 09 आरोपियों को बालोद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
  • दिए गये बैंक खातो मे हुए लाखो की हुई थी सायबर ठगी।
  • थाना बालोद और साइबर सेल बालोद की संयुक्त कार्यवाही

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्वेक्षण व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे आनलाईन के माध्यम से लोगो से ठगी करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही है इसी क्रम मे भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के माध्यम से थाना बालोद क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र बालोद शाखा के म्यूल एकांउट खाता धारको का अवलोकन पर पाया गया

कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र IFSC CODE MAH002398 में कुल 10 बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाता धारको के एकाउंट में देश के अलग अलग राज्यो मे हुए अनेको लोगो से हुए अलग अलग सायबर फ्राड का कुल रकम करीब 3,19,145 रूपये को 10 खातो मे प्राप्त किया गया है। उपरोक्त कुल 10 बैकखातो मे अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए बैक खातो का इस्तेमाल कर रकम प्राप्त करना पाया गया तथा उन खातो मे आन लाईन ठगी के रकम प्राप्त हुई है। इन खातो के संबंध मे दिगर राज्यों से आन लाईन शिकायत पंजीबद्ध होना पाया गया है। संदिग्ध उक्त कुल 10 बैंक खातो का उपयोग आनलाईन ठगी के रकम प्राप्त करने मे प्रयोग होने व अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए उपयोग मे लिया जाना तथा उपरोक्त खाता धारको द्वारा यह जानते हुए कि उक्त रकम छल से प्राप्त किया गया रकम है तथा कई खाते जिसमे साईबर फ्राड के पैसे एक से अधिक बार जमा हुए है उपरोक्त सभी खाता धारको के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर साईबर फ्राड कर अवैध धन अर्जित करना पाये जाने से उपरोक्त बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सभी 10 म्यूल बैंक खाता धारको के विरूद्ध बीएनएस की धारा

317(2),317(4),318(4),61(2),(ए), 111 बीएनएस 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैक के खाता धारको को नोटिस जारी कर थाना बुलाकर पुछताछ किया गया जिस पर आरोपीगण द्वारा देश के अलग अलग हिस्सो से साइबर ठगी की राशि को अपने एकाउंट मे लेना स्वीकार किये। तथा बैंक खाता को किराये पर देने एवं किराये पर लेने वाले के उपर कार्यवाही की गई। तथा अब तक 3,19,145 लाख का ट्रांजेक्शन डिटेल की जानकारी प्राप्त की गई है। अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, एवं अन्य म्यूल खाता धारको के सबंध में जानकारी प्राप्त हुई है जिस पर कार्यवाही किया जाना है।

खाता धारको का नाम पता:-

01.उमेश कुमार निषाद पिता संतराम उम्र 28 साल ग्राम हीरापुर थाना बालोद जिला बालोद

02.अभिषेक चौरे पिता अशोक चौरे उम्र 21 वर्ष ग्राम तरौद थाना व जिला बालोद

03.जितेन्द्र कुमार पिता शान्ता राम गावडे उम्र 24 साल ग्राम हर्राठेमा थाना व जिला बालोद

04.खिलेन्द्र रायपुरिया पिता श्री राम सेवक रायपुरिया उम्र 25 साल साकिन जवाहरपारा बालोद वार्ड क्र 11 थाना व जिला बालोद

खाता उपलब्ध कराने वाले संवर्धक/ब्रोकर का नाम पता:-

05.नारायण सोलवंशी उर्फ बबलु पिता भुखऊ राम उम्र 37 वर्ष साकिन संजय नगर दशहरा तालाब के पास बालोद थाना व जिला बालोद

06.उत्कर्ष गुप्ता पिता हरर्शंद गुप्ता उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 69 इन्द्रप्रस्त कालोनी रायपुरा थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.)

07.करण यादव पिता अशोक यादव उम्र 25 वर्ष साकिन नवापारा राजिम जिला रायपुर(छ.ग.)

08.हिमांशु ईसरानी पिता गोविंद ईसरानी उम्र 26 वर्ष साकिन नवापारा राजिम जिला रायपुर(छ.ग.)

09.अजमल रजा उर्फ बाबर पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 27 वर्ष साकिन कुलेश्वर मेडिकल के सामने रायपुर रोड राजिम जिला गरियाबंद(छ.ग.

उक्त म्युल एकांउट पर कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. श्री देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद श्री रविशंकर पाण्डेय, सायबर प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू सायबर सेल प्र.आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, विवेक शाही, आरक्षक भोपसिंह साहू, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, मिथलेश यादव, पूरन प्रसाद, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, योगेश गेडाम, थाना बालोद से सउनि रामप्रसाद गजभिये, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, मोहन कोकिला, खिलेश नेताम का विशेष योगदान रहा।

अमानत में खयानत करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
  • जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी गोमास्ता तैयार कर मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा
  • रायपुर की महिला व्यापारी के साथ की गई धोखाधड़ी

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में महिला व्यापारी की अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने पकड़ लिया है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थीया श्रीमती अनुसुईया साहू पति गोपाल साहू निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके पुत्र गोविंद साहू का रायपुर में टाइल्स एन्ड सेनेटरी शोरूम है, जिसकी जगदलपुर में विस्तार शाखा गोविंद गोपाल टाइल्स एंड सेनेटरी के नाम से खोली गई थी। जिसकी वह स्वयं प्रोपाइटर है। शो रूम के सुचारु संचालन हेतु प्रार्थिया द्वारा रीता बेन चोपड़ा पति योगेश चोपड़ा निवासी शांति नगर जगदलपुर के नाम से किरायानामा 2023 में तैयार कर गोडाउन की देखरेख एवं उचित संचालन के लिए आरोपी ओम श्रीवास्तव को प्रति टाइल्स 10 रु. के कमीशन आधार पर मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया। प्रार्थिया द्वारा शो रूम एवं गोडाउन का औचक निरीक्षण करने पर हिसाब किताब में 1,12,1125 रु. की गड़बड़ी सामने आई। आरोपी से गड़बड़ी के बारे में पूछने पर सामान उधारी में देने की बात कही और उसने हिसाब देना बंद कर दिया। जिसके बाद क्रास चेक करने पर उधारी में सामान देना नहीं पाया गया। अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही शुरू की गई। टीम द्वारा आरोपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव पिता स्व. एच.एल. श्रीवास्तव उम्र 49 वर्ष निवासी विजय वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया। मामले को सुलझाने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम

प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव और आरक्षक कामदेव दर्रो एवं प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई।

तीसरी आंख ने पकड़वाया चोरी के आरोपी को

0
  •  आरोपी से 83 हजार का माल किया गया बरामद

जगदलपुर चोर कितना भी शातिर हो, मगर आज के साइंस युग में उसकी होशियारी नहीं टिक पाती। ऐसे ही एक शातिर चोर को तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरे ने पुलिस के शिकंजे में फंसवा दिया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

थाना बोधघाट में प्रार्थी धनराज खत्री पिता लीलाधर खत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कुम्हार पारा स्थित गोदाम से ए-4 साइज के 74 पेपर बंडल को अज्ञात चोर गोदाम का ताला तोड़कर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क़ायम कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।पतासाजी दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही करन दास पिता सोभा सिंग दास उम्र 22 वर्ष निवासी सनसिटी अटल आवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। करण दास ने. पेपर बंडल को चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 44 बंडल पेपर्स बरामद कर लिए गए।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।आरोपी को पकड़ने में

निरीक्षक लीलाधर राठौर,

उप निरीक्षक अरुण मरकाम,

सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक रोहित मंडावी, आरक्षक होरी लाल आर्मो, राकेश मंडावी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नक्सलियों ने की बुड़गीचेरु के दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या

0
  • मुखबिरी के शक में मार डाला निरीह युवकों को
  •  मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का, पुलिस जुटी जांच में 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने रविवार रात तर्रेम थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरु के दो निर्दोष युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 32 वर्षीय राजू कारम एवं 27 वर्षीय मुन्ना माडवी को नक्सली ने घर से निकाल कर जंगल में ले गए। वहां जन अदालत लगाकर दोनों युवकों से पूछताछ की गई फिर सीधे उनकी हत्या का फरमान जारी कर उन्हें धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक मार डाला गया।

 

 

 

नक्सलियों ने शवों के पास पर्चा भी छोड़ा है। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना तर्रेम थाना में दी। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया थाना से पुलिस बल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण युवकों की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ऐन पंचायत चुनाव वक्त इस तरह घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार अभियान पर असर पड़ेगा।

सुशासन का है संकल्प, जगदलपुर शहर का होगा कायाकल्प: संजय पाण्डे

0
  •  जगदलपुर को धूल मुक्त बनाना है, कमल का फूल खिलाना है: संजय पाण्डे
  •  हर वार्ड में पांडे के जनसंपर्क के दौरान उमड़ पड़ा जन सैलाब 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रचार-प्रसार के दौरान शहर के सात वार्डों का वन-टू-वन दौरा किया। इस दौरान महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिल कर वार्डों में सघन जनसंपर्क किया एवं आमजन को भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं विज़नके बारे में बताकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। साथ ही शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए कमल खिलाने की बात कही।

हर रोज़ की तरह भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने अनुकूल देव वार्ड स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिवजी एवं संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया एवं जगदलपुरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू किया।

जनसंपर्क के दौरान मंगलवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने अनुकूल देव वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड, बलिराम कश्यप वार्ड एवं मदनमोहन मालवीय वार्ड के रहवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन की सभी से अपील की।

उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम

संजय पाण्डे के जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ समर्थन मांगने आज भारी संख्या में लोग जुटे। जहां मातृशक्ति की संख्या अत्यधिक रही। इस दौरान मातृशक्ति में संजय को जिताने भारी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि सभी की आत्मीयता से मन हर्षित है। विकास कार्यों को गतिमान रखने के लिए आप सभी जगदलपुर में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब जगदलपुर में बीजेपी की नगर सरकार थी तब विकास की गंगा बह रही थी, किन्तु जबसे कांग्रेस की सरकार आई, जगदलपुर का विकास थम सा गया था। भाजपा के शासन काल में निर्माण हुए विकास कार्यों को यह सरकार मरम्मत कराने की स्थिति में नहीं थी।

जगदलपुर में सालों से कांग्रेस की नगर सरकार थी किन्तु गरीबों की चिंता नहीं की, न ही विकास की एक ईंट रखी। जब भाजपा की सरकार बनी विकास का द्वार खुला, सभी गरीब जनता के लिये मूलभुत सुविधाओं का द्वार खोला। संजय पाण्डे’ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास रूपी सुशासन की सरकार का सहयोग करें।

हर वार्ड में हुई नुक्कड़ सभा

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे के चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जनता को ठगने के अलावा और कुछ नहीं किया है। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई। शहर के चौतरफ़ा विकास के लिये नगर में ट्रिपल इंजन एवं वार्ड में चार इंजन की सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करने में हमारा सहयोग करें।

बाबा साहेब को किया नमन

भाजपा महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने शहर के नयामुंडा पारा में तिरंगा चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माण में उनके योगदान का पुण्य स्मरण किया एवं नुक्कड़ सभा कर बाबा साहेब के महान विचारों को आमजन से साझा किया। साथ ही शहर के चहुमुखी विकास के लिये भाजपा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

समर्पण के ऐसे जज़्बे को सलाम

शहर के हाटकचोरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने पैरों से दिव्यांग व्यक्ति से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान श्री पाण्डे ने कहा कि अस्वस्थ अवस्था में भी चुनाव को लेकर उनका उत्साह देखकर बड़ा हर्ष हुआ, ऐसे कर्मठ साथी ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

दिखी बस्तर के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा की झलक

0
  •  साइंस क्विज में सेजेस बस्तर की टीम रही प्रथम 

जगदलपुर राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों को विज्ञान गणित और प्रौ‌द्योगिकी के क्षेत्र में अविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कलेक्टर हरिस एस. व मुख्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में ज्ञान गुड़ी केंद्र धरमपुरा के विज्ञान सभागार में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में संकुल स्तर व विकासखंड स्तर से चयनित कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के प्रत्येक विकासखंड से दो-दो प्रतिभागी सम्मिलित हुए। दर्शक के रूप में हायर सेकंडरी स्कूल धरमपुरा और ज्ञान गुड़ी के लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि हार जीत प्रतियोगिता का एक भाग है आपको इसका लाभ लेते हुए आगे बढ़ना है। अपनी कमजोरी को पहचानें और अच्छे से पूर्ण तैयारी कर आगे बढ़‌ते जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कहा कि आप पूरे जिले के 33000 वि‌द्यार्थियों में से चयनित होकर यहां तक पहुंचे हैं यह आत्मविश्वास लेकर आप आगे बढ़ते जाएं। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह थी कि आधुनिक स्तर के अनुरूप डिजिटल प्रोग्रामिंग की उच्च तकनीकी का उपयोग, केबीसी की तर्ज पर पांच अलग अलग प्रकार के पांच राउंड में की गई। बजर राउंड रैपिड फायर राउंड भी था। इस कार्यक्रम में निर्णायक हेमलता त्रिपाठी, बीके डोंगरे थे। शिवसिंह चंदेल एवं प्रकाश सारथी, विज्ञान स्रोत शिक्षक मनीष अहीर, अमित चित्रवंशी, जितेश देशमुख विषय विशेषज्ञ सचिन कारेकर, एचएन पांडे की एक संयुक्त टीम ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया। इस प्रतियोगिता में के प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बस्तर विकासखंड के सेजेस बस्तर, द्वितीय स्थान जगदलपुर विकासखंड के हाटगुड़ा व कलचा स्कूल एवं तृतीय स्थान पर लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सेजस लोहंडीगुडा के प्रतिभागी रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, एडीपीओ देवाशीष चौधरी, एपीसी राकेश खापर्डे, एसएन निर्मलकर, ज्ञान गुड़ी प्रभारी अलेक्जेंडर, संजीव विश्वास, मनीष श्रीवास्तव, श्रीनिवास राव एवं विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षक उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी जयनारायण पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन मनीष अहीर ने किया।

संगोष्ठी में बताई गई बीएनएस की बारीकियां

0
  • कलिंगा यूनिवर्सिटी ने आयोजित की संगोष्ठी 

जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर जगदलपुर के अधिवक्ता संघ के ग्रंथालय कक्ष में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कलिंग विश्वविद्यालय के विपणन संस्था सदस्य द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण दास, उपाध्यक्ष हेलेना मैसेज, पूर्व अध्यक्षगण, अरुण ठाकुर, दिनेश पाणिग्रही, वरिष्ठ अधिवक्ता अशफाक खान, शकील अहमद, आनंद मिश्रा, डीएन झा का स्वागत किया गया। उद्घाटन भाषण के बाद, कलिंग विश्वविद्यालय विधि विभाग अध्यक्ष सलोनी त्यागी श्रीवास्तव ने कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले विधि पाठ्यक्रमों के माध्यम से आत्म-सुधार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीएनएस के कुछ जटिल विषयों पर फिर से चिंतन किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने भारत में बीएनएस कानूनों के विकास में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए बीएनएस की मूल बातें भी स्पष्ट कीं।

 

 

सलोनी ने संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 भारत में एक नया आपराधिक कानून है जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह लेता है, जिसका उद्देश्य कानूनी प्रणाली को आधुनिक और सुव्यवस्थित करना है। बीएनएस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक शिक्षा, कानूनी प्रशिक्षण, मीडिया और डिजिटल आउटरीच, शैक्षणिक पाठ्यक्रम में समावेश और सामुदायिक जुड़ाव को शामिल करना जरूरी है। भारतीय न्याय संहिता भारत की न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव पेश करती है, जो दक्षता, आधुनिकीकरण और पीड़ित-केंद्रित न्याय पर ध्यान केंद्रित करती है। इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, सक्रिय उपाय और कानूनी समझ आवश्यक है। प्रक्रियागत परिवर्तनों पर पुलिस, न्यायाधीशों और कानूनी पेशेवरों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करना। तेजी से सुनवाई और जांच ट्रैकिंग के लिए डिजिटल केस प्रबंधन प्रणाली का उपयोग। नागरिकों को बीएनएस के तहत उनके अधिकारों को समझने में मदद करने के लिए कानूनी सहायता केंद्र स्थापित करना। सरकार और गैर सरकारी संगठनों को मीडिया, सामाजिक मंचों और सेमिनारों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। कानून स्कूलों और विश्वविद्यालयों में बीएनएस से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करें। आसानी से समझ में आने वाली पुस्तिकाएं, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल विकसित करना। बेहतर अनुकूलन के लिए नीति निर्माताओं, कानूनी विशेषज्ञों और नागरिकों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना। पीड़ित और गवाह संरक्षण कार्यक्रम, लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता तंत्र के बारे में शिक्षित करना है। संगोष्ठी में काफी संख्या में अधिवक्ता गण शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा का राजहरा में कल होगा भव्य रोड शो एवं आम सभा

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री व बालोद जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का कल नगर आगमन होगा।5 फरवरी 2025 को नगर पालिका दल्ली राजहरा के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू, व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष दल्ली राजहरा नगर वासियों को वोट करने की अपील करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि गृह मंत्री विजय शर्मा जी के चिखलाकसा प्रवेश द्वार पर सभी भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता कल 5 फरवरी 2025 अटल चौक चिखलाकसा में 1:30 बजे सभी ज्यादा से ज्यादा सख्या में उपस्थित होकर स्वागत करेंगे । इसके पश्चात् चिखलाकसा से दल्ली राजहरा पुराना बाजार शहीद चौक तक रोड शो होना है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

MOST POPULAR

HOT NEWS