City Media - Page 312 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 312

विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर07/01/25 दिन मंगलवार को

0

दल्लीराजहरा विगत वर्षों से दल्ली राजहरा कि जनता के मांगों को देखते हुए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 07/01/2025 दिन मंगलवार को स्व.  कमल चंद जी जैन के स्मृति में एवं   सुधर्म नवयुवक मण्डल दल्ली राजहरा के तत्वाधान मे जैन भवन मे किया जा रहा है जिसमें अहमदाबाद निवासी प्रख्यात आयुर्वेदिक दंत वैद्य श्रीमति सरोजबेन जोशी एवं दंत वैद्य हर्षद भाई जोशी द्वारा सड़े गले दांत बिना इंजेक्शन बिना दर्द के जालंधर बंध योग प्रक्रिया से आसानी से निकाले जाएंगे ।विशेष:- शुगर पेशेंट, ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेन्ट के टेस्ट कर दांत तुरंत निकाले जाएंगे । नगर वाशियों से निवेदन है की अग्रिम पंजीयन् कराकर शिविर का लाभ अवश्य लेवें..

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर रहस्यमय ढंग से लापता; ठेकेदार- नक्सली गठजोड़ पर शक

0
  •  पत्रकार के भाई को है ठेकेदारों का हाथ होने का शक 
  • बस्तर के वरिष्ठ पत्रकारों ने आईजी से की अपील 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बीजापुरके कार्यरत एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता है। नक्सल इलाके में एक पत्रकार के इस तरह लापता होना सरकार और पत्रकार जगत के लिए चिंता का विषय है।

मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने भाई की गुमशुदगी के लिए कुछ ठेकेदारों पर शक जाहिर किया है। युकेश चंद्राकर का कहना है कि कुछ दिनों पहले मुकेश चंद्राकर ने गंगालूर से मीरतूर तक 120 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही 45 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में घोटाले की खबर अपने चैनल पर चलाई थी। युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में भी विकास के कार्य राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर करा रही है। इलाके में अरबों रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन काम के नाम पर अधिकारी ओर ठेकेदार जब मिलीभगत करके लीपापोती करते हैं, तब पत्रकार उसे उजागर करते हैं। इससे परेशान होकर कुछ ठेकेदारों ने पत्रकार को सबक सिखाने के इरादे से शायद उसका किडनैप किया है। चर्चा यह भी है कि इसमें नक्सलियों का हाथ हो सकता है और संभवतः ठेकेदारों ने भी नक्सलियों का सहारा लिया होगा। बड़े ठेकेदारों की नक्सलियों से सांठगांठ जग जाहिर है।

जिस इलाके में सैन्य बल की सड़क निर्माण करने वाली संस्था सीमा सड़क संगठन बीआरओ यानि बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के भी हाथ खड़े करने की नौबत आ जाती है, उस इलाके में निजी ठेकेदार आसानी से सड़कें कैसे बनवा लेते हैं, इसी बात से नक्सलियों और ठेजेदारों में गठजोड़ की पुष्टि हो जाती है। बहरहाल एक पत्रकार का इस तरह रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती और चिंता का विषय है। इस घटनाक्रम से बस्तर के पत्रकार हतप्रभ और चिंतित हैं। बस्तर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा, महेंद्र महापात्र, नवीन गुप्ता, स्वरूप राज, एफआर साहू, रवि पटनायक, योगेश पाणिग्रही समेत अन्य पत्रकारों ने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी से पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द सकुशल रिहाई सुनिश्चित कराने की अपील की है।

संपर्क में रहने वालों से पूछताछ

इस बीच पुलिस ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है, जो अपने मिशन में लग भी गई है। 1 जनवरी की रात के पूर्व में मुकेश चंद्राकर के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि मुकेश चंद्राकर की पतासाजी के लिए बीजापुर पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

सेप्टिक टैंक में मिली लाश

इधर देर शाम खबर आई कि दो दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश चंद्राकर ब्रदर्स के घर के पीछे सेप्टिक टैंक में मिली है। शव क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई है। ठेकेदारों पर मुकेश के अपहरण और हत्या का आरोप मुकेश चंद्राकर के भाई यूकेश चंद्राकर ने लगाया है, लेकिन पुलिस अभी केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। देर रात तक मामले में पुलिस कुछ खुलासा कर सकती है। चंद्राकर ब्रदर्स फर्म भी ठेकेदारी के काम से जुड़ी हुई है। सूत्र बताते हैं कि लाश को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले एक राजमिस्त्री को पुलिस ने पकड़ा है, जिससे सघन पूछताछ चल रही है। इसी मिस्त्री से सेप्टिक टैंक जैसा गड्ढा बनवाकर उसमें पत्रकार के लाश को डाल दिया गया और ऊपर सीमेंट कांक्रिट से गड्ढे को कवर कर दिया गया था। पकड़ा गया राजमिस्त्री ही इस हत्याकांड का असली राजदार है और वही असली आरोपियों तक पुलिस को पहुंचा सकता है। कहा जा रहा है कि मुकेश चंद्राकर की आखिरी कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस इस राजमिस्त्री तक पहुंच पाई है।

नया पर्यटन स्थल तिरिया बना आकर्षण का केंद्र, सैर-सपाटे के साथ पिकनिक का नया डेस्टिनेशन है यह

0
  •  वन विभाग पर्यटन समिति के जरिए कर रहा पर्यटक सुविधाओं का विकास 

जगदलपुर नव वर्ष के आगमन के साथ ही बस्तर जिले का नया पर्यटन स्थल तिरिया पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है। हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थान लोगों को शहरी जीवन की भाग-दौड़ से दूर शांति और सुकून का अनुभव करा रहा है। तिरिया अपनी प्राकृतिक झरनों, घने जंगलों और पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यह सैर सपाटे और पिकनिक के लिए एक नया डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है।

नव वर्ष की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा स्थानीय पर्यटन समिति के माध्यम से इस पर्यटन स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पहल की गई है, जिससे पर्यटकों को सहूलियत हो सके। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से करीब 40 किलोमीटर वनांचल में स्थित तिरिया तक दुपहिया या टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। स्थानीय पर्यटन समिति के सदस्य लोकूराम बताते हैं कि शासन द्वारा ग्रामसभा को सामुदायिक वन संसाधन पत्र प्रदान किया गया है। जिससे उनकी समिति के युवा यहां पर्यटकों को बम्बू राफ्टिंग और नौका विहार करवा रहे हैं। साथ ही पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन परोस कर उन्हें पारम्परिक बस्तरिया स्वाद से वाकिफ करवा रहे हैं। इसके जरिए समिति के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है और अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि तिरिया पर्यटन स्थल का प्राकृतिक सौंदर्य सालभर पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है। झरनों से झर झर झरता पानी और हरियाली का दृश्य एक अद्भुत अनुभव कराता है। वन विभाग ने पर्यटन समिति के युवाओं के जरिए इस बार तिरिया में कई नई सुविधाएं भी जोड़ी हैं, जिनमें बेहतर पार्किंग सुविधा, बम्बू राफ्टिंग, नौका विहार और गाइड सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय व्यंजन और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं। पर्यटन समिति आगामी दिनों में ट्रैकिंग और कैम्पिंग की सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है।

सराहा पर्यटकों ने

पर्यटकों ने इस स्थल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जगह न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि पिकनिक मनाने वाले लोगों का भी पंसदीदा स्थल बन चुका है। ट्रैकिंग और कैम्पिंग जैसी गतिविधियों शुरू होने से अधिकाधिक युवा वर्ग तिरिया में ज्यादा आकर्षित होंगे।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान

पर्यटन समिति के युवा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए तिरिया को विकसित करने की योजना बनाई है। इस पहल से स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन समिति द्वारा यहां पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखने के लिए पर्यटकों से अपील करते हुए प्रकृति के इस अनुपम धरोहर के संरक्षण में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। वास्तव में नव वर्ष पर तिरिया की बढ़ती लोकप्रियता यह साबित करती है कि बस्तर के पर्यटन स्थलों में अपार संभावनाएं हैं, जो आने वाले समय में राज्य के पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा दे सकती हैं।

आदिवासियों की आवाज उठाने पर फंसाया गया है मुझे; मैं अनपढ़, ईमानदार गरीब आदमी: कवासी लखमा

0
  •  ईडी दफ्तर जाने से पहले मीडिया से बोले लखमा
  • खुद को पूरी तरह बेकसूर बताया लखमा दादी ने
  • कवासी लखमा ने खेला अब आदिवासी कार्ड

अर्जुन झा

जगदलपुर शराब घोटाला मामले में ईडी के चंगुल में फंस चुके पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खुद को बेकसूर, ईमानदार और गरीब इंसान बताते हुए ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। इस दौरान उन्होंने आदिवासी कार्ड भी खेला और रामायण के एक प्रसंग से भी खुद को जोड़ा।
कांग्रेस शासनकाल में हुए शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज शुक्रवार को रायपुर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उन्हें और उनके सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र हरीश कवासी को पूछताछ लिए बुलाया था। कवासी परिवार के ठिकानों पर आठ घंटे तक चली छापेमारी के बाद उन्हें तलब किया गया है। ईडी दफ्तर जाने से पहले मीडिया कर्मियों ने कवासी लखमा को घेर लिया। लखमा 4 मिनट 24 सेकंड तक अपनी बात मीडिया के सामने अपनी बात रखते रहे। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को अपने द्वारा विधानसभा में उठाए भ्रष्टाचार, आदिम जाति कल्याण विभाग के आश्रम छात्रावासों में विद्यार्थियों की मौत, उनके साथ हो रही घटनाएं उठाए जाने तथा होने जा रहे पंचायत एवं नगरीय निकायों से जोड़ा। कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासी हित की बात उठाने और स्थानीय निकायों के चुनावों को प्रभावित करने के इरादे से भाजपा के इशारे पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मैं डरने, झुकने वाला नहीं हूं, मुझे कानून और ईडी पर भरोसा है। इसके साथ ही कवासी लखमा ने कहा- मैं अनपढ़, ईमानदार, गरीब आदिवासी हूं। मेरे पास मात्र छह एकड़ जमीन है, चार एकड़ गांव में और दो एकड़ जगदलपुर में। लखमा ने कहा कि मैं रामायण सीरियल कभी देखता नहीं था, कोरोना के दौरान देखा। रामायण में जिस तरह राजा दशरथ ने एक गरीब व्यक्ति पर बाण चलाया था और उस गरीब का श्राप राजा दशरथ को भोगना पड़ा था, आज वैसा ही मेरे साथ भी हो रहा है। कवासी लखमा ने यह भी कहा कि मैं ईडी के हर सवाल का जवाब दूंगा और मरते दम तक गरीबों की सेवा करता रहूंगा।

नहीं पहुंचा कोई समर्थक
आम तौर पर जब किसी नेता को ईडी या सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां बुलाती हैं, तब इन जांच एजेंसियों के दफ्तर के सामने संबधित नेता के समर्थकों और उसके दल के नेता कार्यकर्ताओं का हुजूम लग जाता है, मगर कवासी लखमा के मामले में ऎसी कोई बात नजर नहीं आई। कवासी लखमा निपट अकेले नजर आए। उनके पीछे न कोई समर्थक था, न ही कांग्रेस के लोग पहुंचे थे।ईडी दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। कोई नहीं था बाहर और कोई प्रदर्शन हुआ कांग्रेस का कोई नेता भी नहीं पहुंचा। इससे लगता है कि ईडी के शिकंजे में आने के बाद अब कांग्रेस ने अपने ही नेता कवासी लखमा को उनके हाल पर छोड़ दिया है। बड़ी बात तो यह कि कवासी लखमा अपने जिस आका के इशारे पर नाचते, गरजते रहे हैं, उस आका के खेमे से भी कोई कांग्रेसी लखमा के जख्म पर मलहम लगाने नहीं पहुंचा।

निर्दोष हैं लखमा: शिव
पूर्व मंत्री कवासी लखमा से ईडी की पूछताछ को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान जरूर सामने आए हैं। डहरिया ने कहा है कि बस्तर में लखमा कांग्रेस की मजबूत कड़ी हैं, निकाय और पंचायत चुनाव है, इसलिए
मजबूत कड़ी को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। शिव डहरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बस्तर में कमजोर हो जाए यही प्रयास है।लखमा हमारी पार्टी के आदिवासी नेता हैं ईमानदार व्यक्ति हैं। वे
ईडी की जांच में खरे उतरेंगे, निराअपराध घोषित होंगे।
कांग्रेस को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने कहा कि
बिना जांच के कोई एजेंसी दोषी नहीं बता सकती है।

निर्दोष हैं, तो साबित करें: साव
उधर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ईडी की जांच के दायरे में आए कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है, जो भी स्थिति है, वह ईडी को बताना चाहिए, जो जानकारी है वो जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। साव ने कहा कि चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा आदमी हो, एजेंसी समान रूप से जांच करती है। उनके भावनात्मक बातें करने से विषय नहीं बनेगा। जांच के जो तथ्य हैं, उन्हे स्पष्ट रूप से बताना चाहिए। साव ने कहा कि आपको ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है तो जांच में सहयोग करें। अगर आप निर्दोष है तो उस तरह की बात कीजिए। ईडी सभी बातों पर विचार करेगा। साव ने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति इस बात को जानता है कि प्रदेश में शराब घोटाला हो रहा था। कैसे शराब दुकानों में दो-दो काउंटर बने थे, नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया था। कांग्रेस सरकार में एक आर्गनाइज क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। ये छत्तीसगढ़ के आम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ये जांच कांग्रेस सरकार के रहते हुए शुरू हुई थी, जांच एक सतत प्रकिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी की प्रकिया पर सभी को भरोसा करना चाहिए और जो तथ्य हैं वह ईडी को बताना चाहिए।

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर रहस्यमय ढंग से लापता; ठेकेदार- नक्सली गठजोड़ पर शक

0
  • पत्रकार के भाई को है ठेकेदारों का हाथ होने का शक
  •  बस्तर के वरिष्ठ पत्रकारों ने आईजी से की अपील 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बीजापुरके कार्यरत एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता है। नक्सल इलाके में एक पत्रकार के इस तरह लापता होना सरकार और पत्रकार जगत के लिए चिंता का विषय है।

मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने भाई की गुमशुदगी के लिए कुछ ठेकेदारों पर शक जाहिर किया है। युकेश चंद्राकर का कहना है कि कुछ दिनों पहले मुकेश चंद्राकर ने गंगालूर से मीरतूर तक 120 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही 45 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में घोटाले की खबर अपने चैनल पर चलाई थी। युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में भी विकास के कार्य राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर करा रही है। इलाके में अरबों रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन काम के नाम पर अधिकारी ओर ठेकेदार जब मिलीभगत करके लीपापोती करते हैं, तब पत्रकार उसे उजागर करते हैं। इससे परेशान होकर कुछ ठेकेदारों ने पत्रकार को सबक सिखाने के इरादे से शायद उसका किडनैप किया है। चर्चा यह भी है कि इसमें नक्सलियों का हाथ हो सकता है और संभवतः ठेकेदारों ने भी नक्सलियों का सहारा लिया होगा। बड़े ठेकेदारों की नक्सलियों से सांठगांठ जग जाहिर है। जिस इलाके में सैन्य बल की सड़क निर्माण करने वाली संस्था सीमा सड़क संगठन बीआरओ यानि बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के भी हाथ खड़े करने की नौबत आ जाती है, उस इलाके में निजी ठेकेदार आसानी से सड़कें कैसे बनवा लेते हैं, इसी बात से नक्सलियों और ठेजेदारों में गठजोड़ की पुष्टि हो जाती है। बहरहाल एक पत्रकार का इस तरह रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती और चिंता का विषय है। इस घटनाक्रम से बस्तर के पत्रकार हतप्रभ और चिंतित हैं। बस्तर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा, महेंद्र महापात्र, नवीन गुप्ता, स्वरूप राज, एफआर साहू, रवि पटनायक, योगेश पाणिग्रही समेत अन्य पत्रकारों ने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी से पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द सकुशल रिहाई सुनिश्चित कराने की अपील की है

संपर्क में रहने वालों से पूछताछ

इस बीच पुलिस ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है, जो अपने मिशन में लग भी गई है। 1 जनवरी की रात के पूर्व में मुकेश चंद्राकर के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि मुकेश चंद्राकर की पतासाजी के लिए बीजापुर पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

प्रसिद्ध गोविंदपुर कांकेर मेले की इस बार भी रहेगी धूम, तैयारियां जोरों पर

0
  •  मेला आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक
  •  विभिन्न विभागों को सौंपी आयोजन की जिम्मेदारी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के उत्तर बस्तर कांकेर क्षेत्र के विख्यात कांकेर एवं गोविंदपुर वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर है। यह मेला उत्तर बस्तर का सबसे बड़ा मेला है।

आयोजन के संबंध में अपर कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मेला के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात, विद्युत, पानी, पार्किंग, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सहित मेला स्थलों में नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष तथा स्वास्थ्य परीक्षण जांच कक्ष स्थापित करने पर चर्चा हुई। पुलिस विभाग को मेला स्थल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने तथा यातायात व्यवस्था के लिए रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कांकेर एवं गोविंदपुर मेला स्थल में संपूर्ण अवधि के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु एसडीएम कांकेर द्वारा मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई जाएगी। इसी तरह मेला के दौरान विद्युत व्यवस्था के निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग को जवाबदेही दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दोनों मेला स्थल में कैम्प लगाकर पर्याप्त चिकित्सकों के दल आवश्यक दवाईयों के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में फायर बिग्रेड एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, खाद्य सामग्रियों की जांच, देव स्थलों के आसपास सफाई करने तथा पूजा व्यवस्था, मेला भाठा की साफ-सफाई, दुकान आबंटन, शौचालय, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण पर कार्यवाही सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने भी अहम सुझाव दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, नायब तहसीलदार अभिषेक देवांगन, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर, कांकेर पार्षदगण, सरपंच गोविंदपुर सतरूपा कांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेला आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

मसीहियों ने निकाली नववर्ष शुभकामना संदेश रैली

0

तोकापाल साल्वेशन लाईट मिनिस्ट्रीज़ इंडिया बड़े आरापुर के तत्वावधान में मसीही समाज द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में आरापुर चर्च से तोकापाल बाजार चौक केशलूर तक डीजे व गाजे बाजे सहित झंडे लिए नाचते-गाते शुभकामना रैली निकाली गई।और हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध व सर्व आदिवासी समाज सभी को प्रभु यीशु मसीह के शिक्षानुसार प्रेम व शांति, विश्वास, भाईचारे के संदेश के साथ शुभकामना दी गई। इस रैली में हजारों की संख्या में विश्वासी लोग सम्मलित हुए। रैली में शामिल लोग हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन कर रहे थे और क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं हैप्पी न्यू ईयर 2025 व नया साल मुबारक का नारा लगाकर दे रहे थे। यह रैली आरापुर, परपा, तोकापाल क्षेत्र के लोगों के बीच मनमोहक छवि के साथ संगीतमय वातावरण में थिरकते हुए लोगों सहित चर्च मुख्यालय वापस लौटी। साल्वेशन लाईट मिनिस्ट्रीज़ चर्च मुख्यालय में नववर्ष सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता डॉ. रेव्ह सुशील कुमार संगम व पास्टर मीना संगम ने की।उन्होंने प्रेम, एकता व भाईचारे का शास्त्र आधारित उपदेश दिया। सभा मे

सामाजिक व धार्मिक लीडर्स जकर्याह गागरु नाग गाड़म, शामिल सिंह- आरापुर, जोसफ मावलीपदर, सेत करंजी, लक्ष्मण सेड़वा, बाबूलाल नाग, बामन, जलनु कुरामी- छोटे किलेपाल, बक्शू पोयाम -कावानार, राजू पोडियामी मेटापाल, अर्चना बचेली, डोले, लखमू गढ़दा, बाबूलाल -डूरकी गुड़ा, सोमनाथ पोडियामी गोरियापाल, मार्क, मसीह दास, लक्ष्मण, प्रदीप, तुलसी, याकूब सोनी एवं अरुण कुमार नंदा- डिलमिली, यीशुदास काटाकांदा, सुनील सिंह, सिस्टर आमिन कुमारी, रेमंड जेकब, पतरस और मिशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सामूहिक भोज के साथ सभा का समापन किया गया। रैली के अंत में सभी सम्मिलित विश्वासी सदस्यों और तोकापाल एसडीएम, तहसीलदार, सरपंच, शासन प्रशासन व समस्त अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बस्तर क्षेत्र के चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करने के साहस को नमन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0
  • मुख्यमंत्री साय ने बस्तर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को दिलवाई शपथ

जगदलपुर 2 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, क्षेत्र की समस्याओं, आम जनता की आवाज बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने की साहस को नमन है। बस्तर के विकास हेतु पत्रकारों के प्रयास सतत जारी रहे, आप लोंगों के प्रयास से प्रदेश की नकारात्मक छवि को दूर करने में सहायक हुए। छवि में सुधार होने के साथ ही इस बार तीस लाख से अधिक पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुँचे है । उन्होंने बस्तर पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने बस्तर पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पदीय दायित्व के प्रति निष्ठा, समर्पण की शपथ दिलवाई । कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन कर सरकार के अच्छे काम की जानकारी जनता को दें तथा कमियों को भी बताएं। वनमंत्री केदार कश्यप ने संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर की समस्याओं को आवाज बनने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है । विधायक जगदलपुर किरण देव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में बस्तर के पत्रकारों महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिए। इस अवसर पर खेल मंत्री  टंकराम वर्मा, चित्रकोट, दंतेवाड़ा और केशकाल विधायक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 356 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात

0
  • विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरूवार को अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर 356 करोड़ 44 लाख रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात बस्तरवासियों को दी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के अंतर्गत 13 विकास कार्यों, विधानसभा क्षेत्र बस्तर के 20, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 47 तथा विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के अंतर्गत 19 कुल 188 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर क्षेत्र के 10 विकास कार्यो, बस्तर क्षेत्र के 20, जगदलपुर के 52 तथा चित्रकोट क्षेत्र के 168 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत के 129 विकास कार्यों भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के अंतर्गत 5 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ग्राम फरसागुड़ा से पखनाकोंगेरा मार्ग में निर्मित वृहद पुल सहित 5 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित ग्राम सोरगांव से जामगांव मार्ग पुल-पुलिया सहित कुल 24 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के 6 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत से निर्मित ग्राम छोटेदेवड़ा-आवराभाटा से जैतगिरी-पाहुरबेल मार्ग, 04 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित भैंसगांव -ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, 03 करोड रूपए की लागत से निर्मित बोदरा से चीड़ीघाट मार्ग, 02 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से निर्मित देउरगांव मोंगरापाल मार्ग सहित कुल 45 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से 20 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अन्तर्गत 42 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से निर्मित जगदलपुर बायपास मार्ग तथा 03 करोड़ 03 लाख रूपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना नेतानार, 03 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित परपा में आजीविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन सहित कुल 80 करोड 14 लाख रूपए की लागत के 47 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के अन्तर्गत 12 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित तोकापाल से करंजी मार्ग, 06 करोड़ 21 लाख रूपए से निर्मित लालागुड़ा-रावतपारा से पुजारीपारा मार्ग, 04 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से बडे़ धाराउर -पारापुर मार्ग में नानी बहार नाला पर उच्च स्तरीय पुल सहित कुल 38 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।  साय ने नारायणपुर क्षेत्र के अंतर्गत 02 करोड़ 97 लाख रूपए विश्रामपुरी जलाशय बांध में नवीन स्लूजवेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण कार्य, 02 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले तुरपुरा जलाशय बांध में नवीन स्लूज वेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, 02 करोड़ 68 लाख की लागत से निर्मित किए जाने जाने वाले कुम्हली एनिकट कम काजवे जीर्णोंद्धार कार्य तथा 02 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले अमलीगुड़ा एनिकट कम काजवे जीर्णोंद्धार कार्य सहित कुल 13 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से प्रस्तावित 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया । वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के 05 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले बागमोलाई-02 स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्य 02 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले कुम्हडाकोट -बेलगुड़ा से मोंगरापाल सड़क निर्माण कार्य तथा एक करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन बस्तर सहित कुल 17 करोड़ 53 लाख रूपए से अधिक लागत से निर्मित किए जाने वाले 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अंतर्गत 31 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग चौड़ीकरण कार्य, 02 करोड़ 97 लाख रूपए से गणेश बाहर नाला में स्टापडेम का काजवे निर्माण कार्य ग्राम ताईपदर, 02 करोड़ 93 लाख रूपए से सिचाई कालोनी बोधघाट एवं मंडी कालोनी व निर्मल कालोनी जगदलपुर में सड़क एवं अहाता निर्माण कार्य सहित कुल 68 करोड़ 80 लाख रूपए से निर्मित किए जाने वाले 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 04 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले मुनगाबहार व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण कार्य, 03 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले पैदापारा मंडवा स्टापडेम सह पुलिया निर्माण, 02 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से हर्राकोडेर-पिच्चीकोडेर से अमलीधार मार्ग में स्पाॅन स्लैब कलर्वट निर्माण सहित कुल 68 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक की लागत से निर्मित किए जाने वाले 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद कांकेर भोजराज नाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भाजपा सरकार ने बस्तरवासियों को छला, विकास कार्य से रखा हमेशा वंचित: दीपक बैज

0
  •  खूटपदर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रोजेक्ट रद्द करना सरकार की नासमझी
  •  साय सरकार पूंजीपतियों को ही पहुंचा रही है लाभ 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत नगरनार के खूटपदर से होगी और जगदलपुर तक की आएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा नगरनार स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण घातक निर्णय है। विनिवेशीकरण जनता के हितों के खिलाफ है और इसे केवल निजीकरण की साजिश के रूप में देखा जा सकता है। राष्ट्रीय संपत्ति की लूट नगरनार जैसे नवरत्न प्लांट का विनिवेशीकरण और इसके बाद निजीकरण भाजपा सरकार और प्रबंधन की पूंजीपतियों को खुश करने की नीति को उजागर करता है। यह जनता की संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथों सौंपने का एक घातक प्रयास है। आर्थिक अस्थिरता विनिवेशीकरण के बाद इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर समाप्त हो आएंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत 22 एकड़ जमीन खूंटपदर में आबंटित की गई थी जिस पर एनएमडीसी की साफ प्रतिक्रिया आई है कि अब हम अस्पताल नहीं बनाएंगे। एनएमडीसी ने वादा किया था कि अस्पताल हम बनाएंगे किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस प्रोजेक्ट पर पूर्णतः ग्रहण लगा चुकी है कुल मिलाकर यह सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। लगातार जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।सीएसआर मद की राशि प्रभावित गांवों के लोगों का हक है, जिसे छीना जा रहा है सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित राशि अभी तक जारी नहीं की गई है। यह एक बड़ी विफलता है। सीएसआर फंड जारी नहीं करना प्रभावित क्षेत्रों की जनता के अधिकारों का हनन करने जैसा है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने बस्तरवासियों को सिर्फ छला है, साथ ही विकास कार्य से हमेशा वंचित रखा है। सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा में सीएसआर मद का उपयोग पूंजीपतियों के लाभ के लिए किया जा रहा है। जनता के साथ धोखा, एनएमडीसी क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का प्रमुख स्त्रोत है मगर अब तक स्थानीय लोगों को रोजगार देने के वादे को नजरअंदाज किया गया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है। यह क्षेत्रीय जनता के साथ अन्याय है।

पलायन कर रहे हैं युवा

दीपक बैज ने कहा कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के युवा मजबूर होकर अन्य स्थानों पर रोजगार प्राप्त करने के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी का मुख्यालय जगदलपुर में लाया जाए, स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए एवं उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाए। एनएमडीसी नगरनार प्लांट का विनिवेशीकरण, अधूरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सीएसआर फंड का जारी ना होना और स्थानीय लोगों को रोजगार ना मिलना यह सभी क्षेत्र के विकास में बाधक है। केंद्र और प्रदेश की साय सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर बस्तर का दोहन कर रही है। इन सभी प्रमुख मांगो को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ख़ुटपदर से जगदलपुर तक छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा निकाली जा रही है।इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, राजीव शर्मा, अतिरिक्त शुक्ला, अमजद खान, जाहिद हुसैन, जावेद खान, निकेत झा, अनुराग महतो, अजय बिसाई, संदीप दास, विशाल खंबारी, मनोहर सेठिया, शादाब अहमद, पंकज केवट आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS