City Media - Page 337 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 337

सेमेस्टर परीक्षा तिथि बढ़ाने और छात्राओं को हॉस्टल सुविधा दिलाने की मांग

0
  • अभाविप ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी जुलाई दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने एवं आत्मानंद महाविद्यालय की छात्राओं को छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए कुलपति के नाम कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में आगामी जुलाई दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा फार्म की अवधि बढ़ाना बहुत जरुरी है। अभी कुछ दिन पूर्व ही विद्यार्थी परिषद द्वारा सेमेस्टर परीक्षा में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था। कहा गया है कि अधिकतर विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पाए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इस बार विश्वविद्यालय द्वारा फीस में दुगनी बढ़ोत्तरी कर दिए जाने के कारण परीक्षा फॉर्म भरने में आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। बस्तर एक जनजातीय क्षेत्र है और बस्तर विश्वविद्यालय में अधिकतर छात्र छात्राएं जनजातीय समुदाय के हैं। इन विद्यार्थियों की चिंता न विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है, न ही विश्वविद्यालय कार्यपरिषद। दोनों अभी तक मौन बैठे हुए हैं। स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय बस्तर जिले का एकमात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय है। यहां के छात्राओं को अभी तक छात्रावास में प्रवेश नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व ही आत्मानंद महाविद्यालय के छात्रावास में विश्वविद्यालय परिसर की छात्राओं को भी प्रवेश मिल चुका है,लेकिन वास्तव में जिस आत्मानंद महाविद्यालय के लिए छात्रावास बना है, वहां की छात्राओं को अभी तक छात्रावास से वंचित रखा गया है। कुलसचिव श्री लालवानी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही आत्मानंद महाविद्यालय की छात्राओं को छात्रावास उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान गजेंद्र सोनी, निशांत, लक्ष्य, स्वाति, हेमा समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टूडेंट्स ने देखी हेल्थ सिस्टम की कार्यप्रणाली

0

बकावंड शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक (सेजेस) बकावंड में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ केयर के 9वी से 12वी के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करपावंड में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। जहां विद्यार्थियों ने केंद्र में ब्लड प्रेशर व तापमान मापने, ओपीडी व आईपीडी पर्ची बनाने आदि कार्यो की जानकारी ली। कार्यक्रम में आरएमए रोशन निर्मलकर, स्टाफ नर्स जयंती नेताम, कैकेयी नेताम, प्रियंका देवांगन एवं विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक अक्षय कुमार बंजारे एवं व्याख्याता विनायक सिंह मौजूद थे ।

सीनियर सिटीजंस को आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक निशुल्क इलाज का लाभ मिलना शुरू

0
  • आयुष्मान वंदन वय कार्ड बनाने शिविर का आयोजन, पहले दिन बने 37 कार्ड
  • आज भी पत्रकार भवन में होगा शिविर का आयोजन
  • पीएम मोदी की योजना से लाभान्वित हों अधिक से अधिक बुजुर्ग: अवस्थी

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को साकार करने 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख रुपये तक नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करने का क्रियान्वयन आरंभ हो गया है। सोमवार को स्थानीय मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित पत्रकार भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अपग्रेड करने दो दिवसीय शिविर का आयोजन शुरू किया गया। पहले दिन 29 आयुष्मान कार्ड अपग्रेड किए गए। अब इन सभी कार्डधारक वरिष्ठ जनों को पांच लाख रुपये निशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ मिलेगा। शिविर का संचालन कल 3 दिसंबर को भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों के लिये आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया जा रहा है। मोतीलाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद व निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार की जन स्वास्थ्य से जुड़ी महती योजना का लाभ अधिक से अधिक वरिष्ठ जनों को मिल सके, इस हेतु स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर वार्ड में शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें शहर के अन्य वार्ड के वरिष्ठ नागरिक भी आयुष्मान कार्ड अपग्रेड कराने पहुंच रहे हैं। सभी लाभान्वित हों, यह प्राथमिकता है। आयुष्मान कार्ड जिला समन्वयक पृथ्वी साहू ने कहा कि 70 वर्ष व उससे ऊपर उम्र के नागरिकों ने आयुष्मान वंदन वय कार्ड का लाभ मिले, इस हेतु शिविर सहित व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। शिविर स्थल में आयुष्मान कार्ड अपग्रेड कराने आए वरिष्ठ नागरिक अनिता राज, कस्तूरी मिश्रा, सूरज साहू, दीपक नाथन, सुमंगला राज, केशर मिश्रा, जगदीश मंडन, बीएस ठाकुर ने प्रसन्नता जाहिर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर संचालन में सहयोग करने देवेंद्र ठाकुर, अंकित राय, विक्रम सिंह यादव, विनय राजू, अच्युत सामंत, जसराज जैन, दिनेश केजी, पंकज त्रिवेदी, पलविंदर जोहल, अनिल श्रीवास, पीयूष शुक्ला, अनंत दुबे, रोहन अईच, महेंद्र समरथ, सुमीत नवतानी, अथर्व दुबे आदि मौजूद रहे।

बस्तर के आदिवासियों को सुविधाओं का लाभ नहीं लेना देना चाहते नक्सली

0
  • मोरमेड़ के जियो मोबइल टॉवर में लगा दी आग
  •  मामला बीजापुर के तोयनार थाना क्षेत्र

अर्जुन झा

जगदलपुर आदिवासी हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाले नक्सलियों की सच्चाई यह है कि वे बस्तर संभाग के आदिवासियों को आधुनिक सुख सुविधाओं से दूर रखना चाहते हैं। मोबइल कनेक्टिविटी से बस्तर के आदिवासियों का जीवन आसान हो रहा है, मगर यह जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के हक की दुहाई देते हुए अपनी रोटी सेंकने वाले नक्सलियों को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अब वे फिर से मोबइल टॉवर को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के ग्राम मोरमेड़ का है। जहां नक्सलियों ने जिओ कंपनी के मोबाईल टॉवर में आगजनी‌ की है।

1 व 2 दिसंबर की दरम्यानी रात सामान्य ग्रामीणों की वेशभूषा में पहुंचे कुछ नक्सलियों ने बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के ग्राम मोरमेड़ में निजी क्षेत्र की दूर संचार कंपनी जिओ द्वारा स्थापित मोबाईल टॉवर के में आग लगा दी। आग टॉवर के निचले हिस्से में स्थित जनरेट कक्ष में लगाई गई है। इससे पूरा जनरेटर, अन्य उपकरण और पूरी वायरिंग जल गई है। इसके चलते जिओ सेलफोन का नेटवर्क बैठ गया है। संचार सेवा ठप हो जाने से ग्रामीण दूर दराज में रहने वाले अपने परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं डिलवरी, व गंभीर बीमारी की हालत में मरीजों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस या स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं बुलवा पा रहे हैं।बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना आगजनी की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों की पतासाजी की जा रही है। वहीं जिओ प्रबंधन की ओर से इस सबंध में थाना तोयनार में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल से नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। मोरमेड़ में संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूएसओएफ योजना के तहत ग्राम पंचायत मोरमेड़ में जियो का मोबाइल टॉवर स्थापित किया गया था। ऐसे

जन कल्याणकारी कार्यो के विरोधी नक्सलियों द्वारा बौखलाहट में इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। एक ओर तो नक्सली अपने तथाकथित संघर्ष को आदिवासियों के हितों की लड़ाई करार देते हैं, वे दावा करते हैं कि हम बस्तर के आदिवासियों को यहां के जल, जंगल और जमीन का अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आदिवासियों को सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं। नक्सलियों का यह दोहरा चरित्र आगजनी की इस घटना से उजागर हो गया है।

आयुष ग्राम तिरथा में मासिक स्वास्थ्य शिविर लगा आयोजन

0

जगदलपुर आयुष संचालनालय के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मोहिनीश साहू जगदलपुर के मार्गदर्शन में बस्तर विकासखंड के आयुष ग्राम तीरथा के ग्राम रतेंगा में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धनवंतरि के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पंच, सरपंच एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। शिविर में 120 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां प्रदान की गईं।शासन की आयुष ग्राम परिकल्पना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।शरद ऋतुचर्या के बारे में बताते हुए आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों की उपयोगिता तथा रोग अनुसार औषधि, आहार विहार के बोरे में बताया गया। शिविर में डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, आरएचओ रामेश्वरी साहू, स्टॉफ नर्स नीलेंद्री कौशिक वासुदेव, प्रेम एवं अन्य स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

मोरठपाल में स्व. मोहनलाल नाग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0

नगरनार विहिप बजरंग दल नगरनार प्रखंड की ग्राम समिति मोरठपाल के तत्वावधान में पूर्व प्रखंड सह संयोजक स्व. मोहनलाल नाग की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम पुरस्कार 31 हजार रु, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रु और ट्राफी रखी गयी थी l

क्रिकेट प्रतियोगिता में अंचल की 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच मारकेल और कस्तूरी के बीच खेला गया। विजेता कस्तूरी की टीम रही। उप विजेता मारकेल रही। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विहिप जिला अध्यक्ष हरि साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि विहिप पदाधिकारी रहे बजरंगी स्व. मोहन लाल को श्रद्धा सुमन करने के उद्देश्य से यह क्रिकेट का आयोजन तो था ही साथ ही युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना और उन्हें प्रोत्साहित करना भी था। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही व्यक्तित्व का भी विकास होता है। खेल में बेहतर प्रदर्शन आपको एक दिन जिले, राज्य और देश के प्रतिनिधित्व का मौका भी दे सकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।श्री साहू ने कहा कि अभी नगरनार प्रखंड में विहिप द्वारा एक सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। साथ ही कबड्डी व बालीवाल की प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हरि साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, महादेव बघेल सरपंच गारावंड खुर्द विहिप वरिष्ठ सदस्य, प्रखंड उपाध्यक्ष धनपति बाज, अशोक देवांगन, प्रखंड सहमंत्री बिरेंद कच्छ, प्रखंड सेवा प्रमुख शेखर देवांगन, सुरेश कश्यप प्रखंड संयोजक, सुकमन नागेश प्रखंड धर्म प्रचार प्रमुख, सुनिल सेठिया उप सरपंच, चंदर सेठिया बूथ अध्यक्ष मोरठपाल, रघुनाथ बघेल समाजसेवी, मोहन सेठिया मंडल कोषाध्यक्ष, रविंद्र पटनायक सम्भागीय क्रीड़ा अधिकारी,दिलीप दास डी एफ ए बस्तर सचिव,मोती पोयाम,मनीष चालकी युवा मोर्चा, सिबो कश्यप प्रखंड सहमंत्री,जयराम कश्यप, राजेंद बघेल, सरपंच कस्तूरी, संपत नाग, सुकरू बघेल, देवो कश्यप, समदू नाग, पिंटू कश्यप, सुखचंद बेलसरिया, अंपायर बबलू नाग, राजेश नाग, कमेंटेटर सुखलाल बघेल व ग्राम समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बकावंड क्षेत्र में खपाई जा रही है मध्यप्रदेश की शराब

0
  • मप्र से आई ढाई लाख की गोवा व्हिस्की के साथ दो युवक गिरफ्तार

बकावंड क्षेत्र में मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब खपाई जा रही है। बकावंड पुलिस ने मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके नेटवर्क का खुलासा होना बाकी है।

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर बस्तर के एसपी शलभ कुमार सिन्हा द्वारा अवैध शराब विक्रय की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेशर नाग के मार्गदर्शन एवं भानपुरी एसडीओपी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक डोमेंद्र सिन्हा द्वारा लगातार सूचना संकलन को मजबुत करते हुए थाने की टीम को क्षेत्र के ग्राम मूली की ओर रवाना किया गया था। जहां मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगे लाडी कोठार में ग्राम खोटलापारा के डोमन नेताम व आयतू कश्यप गोवा व्हिस्की शराब बड़ी मात्रा में रखकर ग्राहकों के पास बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने लाडी कोठार की घेराबंदी कर छापा मारा। वहां से डोमन नेताम पिता स्व. रघु नेताम जाति भतरा निवासी खोटलापाल ठोठियापारा और आयतू कश्यप पिता

मनबोध कश्यप जाति भतरा निवासी खोटलापाल पटेलपारा को पकड़ा गया। उन्हें हिरासत में लेकर अड्डे की तलाशी ली गई तो वहां 38 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हर पेटी में 50 नग पौवे भरे थे। कुल 1900 नग पौव्वे बरामद किए गए हैं। जप्त शराब की कीमत 2 लाख 56 हजार रूपए आंकी गई है।आरोपी डोमन नेताम के पास से 2 हजार रुपए नगद व एक नग मोबाईल फोन तथा आयतू के पास 2500 रूपए नगद व एक नग मोबाईल फोन एवं 20 हजार रुपए मूल्य की हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 17 जेडएच 0854 भी जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बकावंड में धारा 34 (2).59 (ए) 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस थाना बकावंड के सहायक उप निरीक्षक मधुसूदन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक लछिमनाथ बघेल, तुलसीराम कश्यप, आरक्षक राहुल नेताम, गौरव सिंह ठाकुर, ममता भार्गे व सैनिक मेघनाथ का सयोगदान रहा।

कहां हैं न खाऊंगा, न खाने दूंगा का दंभ भरने वाले: हरीश कवासी

0
  • निविदा के पहले ही हो गया पुलों का निर्माण 

जगदलपुर सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा `न खाऊंगा ना खाने दूंगा’ कहने वालों की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सत्तापक्ष के नेता अपने चेहतों को काम दिलाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। सुकमा जिले के परिया और मुलेर में पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन निविदा अभी बुलाई गई है। ये सब भाजपा की सरकार में संभव है। हमारी मांग है कि या तो निविदा रद्द की जाए या फिर अलग जगह निर्माण कार्य कराया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सुकमा जिला भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जिले के मुलेर व परिया में पुल निर्माण की निविदा आमंत्रित की गई है। जबकि पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में निविदा अभी होना कई सवालों को जन्म देता है। क्योंकि बिना किसी आदेश के इंजीनियर ने कैसे लेआउट दे दिया। अगर इंजीनियर ने लेआउट नही दिया और देखरेख नही किया तो निर्माण कैसे हो गया? दरअसल ये सब सत्तापक्ष के नेताओं के कहने पर हुआ है। अब अधिकारी व नेता अपने ऐसे चेहते को काम देना चाह रहे हैं, जिसने पहले ही बिना अनुमति व निविदा के काम पूरा कर दिया है। हरीश कवासी ने दावा किया कि इस बात के उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। कवासी ने सवाल किया कि जो नेता कांग्रेस सरकार पर बिना सबूत आरोप लगाते थे, जो नेता वर्तमान में आश्रम व पोटा केबिन से वसूली कर रहे हैं, वो आज चुप क्यों हैं? हम लोग कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन देंगे और समय रहते उचित कार्रवाई नही हुई तो संबंधित कार्यालय को घेरा जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान राजू साहू, राजेश नारा, कोसाराम, समीर मौजूद रहे।

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

0
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न होंगे भाजपा का बालोद में संगठन चुनाव- नीलू शर्मा

बालोद भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप में प्राथमिक सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान के पश्चात बूथ कमेटी गठन को अंतिम स्वरूप देते हुए मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन हेतु 30 नवंबर को प्रांतीय कार्यशाला के पश्चात 2 दिसंबर को भाजपा जिला बालोद की कार्यशाला रखी गई जिला कार्यशाला में चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा उपस्थित रहे l

शर्मा कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय बूथ- व्यवस्थित मंडल की संरचना के लिए संगठन द्वारा संवैधानिक प्रक्रिया को अपनाते हुए लोकतांत्रिक पद्धति का निर्वहन करते हुए कैसे संगठन की संरचना खड़ी होगी इस हेतु पार्टी के निर्देश एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार बुथ कमेटी का गठन इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष की चुनाव की समस्त प्रक्रियाओं को विस्तार पूर्वक रखा उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा जो 30 नवंबर तक 11 करोड़ 30 लाख भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए गए वहीं छत्तीसगढ़ को मिले प्रदेश नेतृत्व द्वारा 60 लाख के लक्ष्य को पार करते हुए कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में 60 लाख66 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए इसके आधार पर सक्रिय सदस्यता के निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए भाजपा जिला बालोद में 100% लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 1800 सक्रिय सदस्य पूर्ण करने पर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं नेताओं को बधाई दिए वर्तमान जिले में 9 मंडल के अध्यक्षों की निर्वाचन की प्रक्रिया 1 से 15 दिसंबर तक संपन्न होगी वर्तमान स्थिति में पांच नए मंडलों का परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है 6 दिसंबर के पश्चात प्रांतीय निर्देशों के आधार पर गठन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी बालोद जिले में 50% बूथ कमेटी का गठन हो चुका है जिसे 5 दिसंबर तक जिले के समस्त 814 बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा इसके पश्चात 7 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी इस वर्ष प्रदेश द्वारा आयु सीमा निर्धारित की गई है मंडल अध्यक्ष के लिए 30 से 45 वर्ष की आयु सीमा को ध्यान में रखकर जातिगत समीकरण क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संगठन की संरचना की जाएगी इस हेतु पार्टी द्वारा निर्धारित गाइडलाइन को लेकर मंडल चुनाव अधिकारी व मंडल अध्यक्षों सहित मंडल चुनाव सहयोगियों से संपूर्ण जानकारी लेते हुए मार्गदर्शन किया इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने जिला कार्यशाला के स्वागत उद्बोधन में तीन माह से लगातार बुथ से लेकर जिला स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अथक परिश्रम से सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान में प्रांतीय स्तर पर सराहना योग्य कार्य के लिए समस्त कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बुथ मंडल या जिले में नेतृत्व करता समाज में सर्वस्पर्शी सर्व समावेशी व सर्वग्राही भारतीय जनता पार्टी के विचारों और कार्यों को लोकहित में संपादित कर सके ऐसे निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ता चुनकर पार्टी का नेतृत्व करें इस हेतु संगठन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे

बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री ,प्राथमिक सदस्यता व सक्रिय सदस्यता के जिला प्रभारी एवं संगठन चुनाव के सह अधिकारी राकेश छोटू यादव ने अब तक हुए संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यों का विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी चरणबद्ध तरीके से चल रहे संगठनात्मक कार्यों को चुनाव अधिकारी के समक्ष रखा जिला महामंत्री चेमन देशमुख ने भी अपनी बातें कार्यशाला में रखी कार्यशाला के समापन अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कार्यालय मंत्री व जिला चुनाव सह अधिकारी लोकेश श्रीवास्तव ने किया

भाजपा जिला बालोद द्वारा कार्यशाला मे जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल की माता स्वर्गीय जमुना जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू की धर्मपत्नी स्वर्गीय नीरा साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय घनश्याम हिरवानी, जिला मंत्री अमित चोपड़ा के बड़े पिताजी स्वर्गीय मूलचंद चोपड़ा को श्रद्धांजलि दि गई

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, कृष्णकांत पवार ,राकेश यादव ,अभिषेक शुक्ला ,लेख राम साहू, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, त्रिलोकी साहू, ठाकुर रामचंद्राकार, संध्या भारद्वाज, दिलीप शर्मा ,नरेश साहू ,शरद ठाकुर, जयेश ठिठुर, अमित चोपड़ा ,कृतिका साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी ,प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, रूपेश सिंन्हा, राकेश द्विवेदी, मनीष झा ,तोमन साहू ,जितेन्द्र साहू, मोहम्मद अकबर तिगाला, होरीलाल रावटे, कल्याण साहू, पोषण बनपेला, अब्दुल इब्राहिम, राजिव शर्मा,दानेश्वर मिश्रा, चित्र सेन साहू, नरेंद्र सोनवानी, मेहतर नेताम, थान सिह मांडवी, सौरभ जैन, पवन सोनबरसा ,सुरेश केसरवानी, दारा सिंह भावसार्य, संदीप जैन, महेंद्र सिंह, मदन मायती, टिकेंद्र साहू, सुरेश देशमुख ,महेंद्र पिपरे, रमेश गुज्जर,कमलेश सोनी, बंटी बाफना ,हरीश कट झरे, विवेक वैष्णव, सोमेश साहू ,रामनारायण धनकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से पंचायत कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

0
  • मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी, 1.76 करोड़ रुपये का आवंटन जारी
  • कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति जताया आभार

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों की दीर्घकालिक मांग पूरी हो गई है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और जनपद पंचायत संसाधन केंद्रों में कार्यरत संकाय सदस्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 330 कर्मचारियों के लंबित संविदा मानदेय वृद्धि की मांग को पूरा करने के लिए 1.76 करोड़ रुपये का आवंटन जारी कर दिया है।मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण अभियान योजना के कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की क्षमता विकास के लिए निरंतर अपना योगदान देने के लिए संकल्पित रहें। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार हर स्तर पर कर्मचारियों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य की विकास यात्रा में कर्मचारियों का योगदान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए इस वित्तीय समर्थन के जरिए कर्मचारियों के मनोबल को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे पंचायतों में विकास कार्यों की गति और प्रभावशीलता दोनों में वृद्धि होगी।

कर्मचारियों की खुशी दोगुनी

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा यह कदम कर्मचारियों के लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए कदम उठाया गया, जिससे उन्हें बड़ी सौगात मिली है। इसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों की खुशी दोगुनी हो गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS