City Media - Page 336 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 336

विधायक किरण देव ने पहुंचाई लोगों को राहत

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक कार्यालय नयापारा जगदलपुर में क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। किरण देव ने मौके पर ही समस्यायों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और समस्याओं का समाधान भी कराया।

गणित दिवस पर प्रतियोगिताएं शुरू

0
  • काकतेय महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

जगदलपुर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में 3 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष में गणित विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित महाविद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

प्रथम दिवस गणित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन इयंगर की स्मृति में हुआ। इयंगर को आधुनिक काल के महान गणितज्ञ एवं विचारकों में गिना जाता है। इनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को हुआ इनके जन्म दिवस के मौके पर ही भारतीय गणित दिवस उनकी याद में मनाया जाता है। रामानुजन ने गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया था, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में गहन योगदान दिया। महाविद्यालय में गणित विषय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार रात्रे द्वारा की गई। श्री रात्रे ने गणित दिवस में आए प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाया एवं गणित दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर, क्राइस्ट कॉलेज, शासकीय दंतेश्वरी, महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल प्रस्तुत किए गए।निर्णायक के रूप में मॉडल कॉलेज के प्राचार्य द्विवेदी तथा महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ठाकुर एवं सहायक प्राध्यापक दुर्गेश देवांगन निर्णायक थे। मॉडल प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार गणित दिवस 22 दिसंबर 2को प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय में गणित दिवस पर और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उनके विजेता प्रतिभागियों को भी गणित दिवस समारोह में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत किया जाएगा यह महाविद्यालय के लिए बड़ी ही गौरव की बात है की गणित दिवस का आयोजन किया जा रहा है। गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष  ए फॉर साहू द्वारा गणित मॉडलों पर चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल के बारे में सूक्ष्म रूप से उपस्थित निर्णायक एवं उपस्थित प्राध्यापकों को जानकारी प्रदान की साथ ही उनके द्वारा गणित विषय पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि गणित हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई उदाहरण देकर समझाया और कहा कि हर वर्ग चाहे छोटा हो बड़ा हो महिला हो पुरुष हो गृहणी हो समाज सेवक हो सरकारी सेवक हो व्यवसायी हो विचारक हो चिंतक हो कोई भी व्यक्ति हो सभी कहीं न कहीं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोज गणित से जुड़े रहते हैं। गणित जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। इस कार्यक्रम में गणित विभाग मनीष तिवारी, मुकेश मालाकार, नीरज पाणिग्रही , राकेश डहरिया, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन सोलंकी अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन एफआर साहू द्वारा किया गया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ली पत्रकार वार्ता

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेता प्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, निगम सभापति कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बालोद जिले के हिंदुओं ने दिखाई गजब की एकता

0
  • हत्या, संतों की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली
  • हिंदू समाज में भारी आक्रोश, बांग्लादेश सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

बालोद बांग्लादेश में कट्टरपंथी विचारों के आधार पर काम करने वाले जेहादी संगठनों द्वारा सरकार की शह पर वहां निवासरत अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़, हिंदू संतों की गिरफ्तारी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में 3 दिसंबर मंगलवार को बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में सर्व हिंदू धर्म समाज सुरक्षा मंच बालोद जिला संगठन के नेतृत्व में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन व आक्रोश रैली निकालई गई। इस दौरान हिंदुओं में जबरदस्त एकजुटता देखने को मिली।

शहर के जयस्तंभ चौक में जिले भर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा इस आक्रोश रैली में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्य वक्ता के रूप में जगदीश देशमुख व पुरूषोत्तम राजपूत व राजेंद्र राठी ने सभा को संबोधित किया व बांग्लादेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हिंदुओं पर हमले को बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत का हिंदू बांग्लादेश में रहने वाले अपने हिंदू भाई बहनों के साथ खड़ा है। जेहादी कट्टरपंथियों का मंसूबा कभी भी कामयाब नही होगा।हिंदुओं के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हम सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। आज पूरे देश के हिंदुओं ने बांग्लादेश सरकार को यह बता दिया है कि अगर अब भी अत्याचार जारी रहा तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। अब हिंदू चुप नही बैठेगा।

आज के इस हल्ला बोल प्रदर्शन में बड़ी संख्या मे महिला बहने भी आई थीं। मातृशक्ति हाथों में बांग्लादेश सरकार होश में आओ, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो लिखी पट्टियां लिए नराजगी व्यक्त कर रही थीं। कार्यक्रम के अंत मे सर्व समाज सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बलराम गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र राठी, संतोष साहू, विनोद साहू, बलराम गुप्ता संयोजक आयोजन समिति, पवन साहू,यशवंत जैन, राकेश यादव, देवलाल ठाकुर, यज्ञदत्त शर्मा, जगदीश देशमुख, पुरुषोत्तम राजपूत, सत्या साहू, स्वाधीन जैन, पालक ठाकुर,विनोद कौशिक, राकेश साहू, चौलेश देशमुख, ढाल साहू, परस साहू, संजय बैस, सौरव लूनिया, पूजा जैन, कमलेश सोनी, सुरेश निर्मलकर, अमित चोपड़ा, प्रीति देशमुख, शंकर साहू, हितेश मेश्राम, बंटी चोपड़े, श्वेता राजपूत, ममता यदु, कमल बजाज, मोनू सोनवानी, रोहणी साहू, उषा साहू, उमेश सेन, तुषार डिमर,भरत साह, योगिता शर्मा, कार्यवाह, जितेंद्र पटेल जिला व्यवस्था प्रमुख, मुकेश आरदा भारत स्वाभिमान जिला अध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल स्वयं सेवक, छगन यादव नगर कार्यवाह, हर्ष साहू स्वयं सेवक, जितेंद्र साहू जिला शारीरिक प्रमुख, पूजा जैन, बजरंग दल नगर संयोजक, प्रदीप मिनपाल सहित अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की प्रमुख उपस्थिति रही। मंच संचालन कृष्णा साहू ने और आभार प्रदर्शन महेंद्र जायसवाल ने किया।

बस्तर संभाग में भूकंप के झटके

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में बुधवार को सुबह करीब 7.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मुलुगु में था और इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है।

बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिलों और जगदलपुर सहित कई जगहों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलूगु में था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।भूकंप से कहीं भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए थे। भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया।

न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम

0
  •  ग्राम पंचायत सांवरा में 15वें वित्त की राशि में खेल 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत सांवरा के सचिव श्यामलाल कश्यप द्वारा बाजार में चबूतरा बनाने का मामला सामने आया है जो की 15वें वित्त आयोग से 49 हजार रुपए का आहरण किया जा चुका है लेकिन स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सवांरा के तालाब में निर्मला घाट के नाम पर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को राशि भुगतान करना बताया गया है, लेकिन तालाब में कहीं भी निर्मला घाट नजर नहीं आ रहा है।जब इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका जवाब बड़ा ही अजीब था। वे कहने लगे कि आप किस किस काम को ढूंढ रहे हो, मेरे को समझ नहीं आ रहा है। हम लोग गांव के हिसाब से काम कराते हैं और इसकी पूरी जानकारी जनपद पंचायत को दे देते हैं।

वर्सन

15वें वित्त में दखल नहीं

ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि से अपने तरीके से काम कराने का अधिकार है। इसमें जनपद पंचायत कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

एसएस मंडावी,

     सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम

0
  • ग्राम पंचायत सांवरा में 15वें वित्त की राशि में खेल 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत सांवरा के सचिव श्यामलाल कश्यप द्वारा बाजार में चबूतरा बनाने का मामला सामने आया है जो की 15वें वित्त आयोग से 49 हजार रुपए का आहरण किया जा चुका है लेकिन स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सवांरा के तालाब में निर्मला घाट के नाम पर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को राशि भुगतान करना बताया गया है, लेकिन तालाब में कहीं भी निर्मला घाट नजर नहीं आ रहा है।जब इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका जवाब बड़ा ही अजीब था। वे कहने लगे कि आप किस किस काम को ढूंढ रहे हो, मेरे को समझ नहीं आ रहा है। हम लोग गांव के हिसाब से काम कराते हैं और इसकी पूरी जानकारी जनपद पंचायत को दे देते हैं।

15वें वित्त में दखल नहीं

ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि से अपने तरीके से काम कराने का अधिकार है। इसमें जनपद पंचायत कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

एसएस मंडावी,

     सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

अमृत सरोवर में जमकर मौज कर रहे सरपंच, सचिव और अफसर

0
  •  दिखावे का काम करवा कर निगल गए लाखों रू.
  • ग्राम पंचायत कोहकापाल में चल रहा है फर्जीवाड़ा 

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की बंदरबांट किस कदर होती है, इसका एक बड़ा उदाहरण ग्राम पंचायत कोहकापाल में सामने आया है। इस पंचायत में अमृत सरोवर योजना में सरपंच, सचिव और अफसरों ने जमकर मौज की है। काम कुछ कराया नहीं और लाखों रुपए आहरित कर लिए गए हैं।

ग्राम पंचायत कोहकापाल में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 15वें वित्त आयोग मद से 7 लाख 75 हजार, 231 रुपए स्वीकृत किए गए थे। उसमें से 6 लाख 19 हजार रुपए तालाब सौंदर्यीकरण पर खर्च होना दर्शाया गया है, जबकि सरोवर के नाम पर महज एक छोटा सा डबरे जैसा गड्ढा खुदवा दिया गया और वहां निर्माण कार्य संबंधी सूचना फलक भर लगा दिया गया है। इस कार्य के एवज में किसी सीमांचल नामक व्यक्ति को एक बार 1 लाख 55 हजार रुपए और दूसरी बार 1 लाख 54 हजार रुपए का भुगतान करने का उल्लेख करते हुए राशि निकाली गई है। अमृत सरोवर योजना की आड़ में सरकारी राशि की लूट खुलेआम चली है। लाखों रुपए की लागत से अमृत सरोवर के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार लाखों रुपये का बजट दे रही है, लेकिन बस्तर जिले की जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत कोहकापाल में बिना काम कराए ही पूरी रकम डकार ली गई है। ग्राम प्रधान और अधिकारियों की मिलीभगत से योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

ढह गई लाखों की नाली

इसी तरह 3 अगस्त 2023 को कोहकापाल में अंबेडकर चौक से शोभा होटल तक सीमेंट कांक्रिट नाली निर्माण के लिए विधायक निधि से 4 लाख 70 हजार रुपए स्वीकृति हुए थे। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर तैयार की गई पौने पांच लाख की यह नाली 15 महीने भी नहीं टिक पाई और धराशायी हो गई। इस पंचायत में किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। नाली, सीसी रोड निर्माण, 15वें वित्त आयोग मद से नाली की साफ सफाई, सड़क मरम्मत, तालाब की साफ सफाई के नाम से फर्जी तरीका से राशि आहरण कर ली गई है।

वर्सन

कराएंगे जांच

मामला गंभीर है, जांच कराएंगे और सरपंच एवं सचिव के खिलाफ जरूर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-एसएस मंडावी,

सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

लोकसभा चुनाव में अच्छी वोटिंग के लिए भानपुरी मंडल के बेसोली बूथ को प्रथम पुरस्कार

0
  • मंत्री केदार कश्यप के हाथों नवाजे गए कार्यकर्ता 

जगदलपुर जनादेश विजय दिवस पर बेसोली बूथ के कार्यकर्ताओं का भाजपा संगठन की ओर से सम्मान

किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं वनमंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।

बेसोली बूथ के कार्यकर्ताओं का यह सम्मान लोकसभा चुनाव में मंडल स्तर पर बूथ में भाजपा को एकतरफा वोट मिलने पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बेसोली में कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता की वजह से भाजपा को एकतरफा वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव में मंडल स्तर पर पार्टी को अधिकतम वोट मिलने पर 25 हजार रुपए का नगद पुरुस्कार रखा गया था। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भानपुरी मंडल के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेसोली बूथ में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को और विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को भानपुरी मंडल में अधिकतम वोट मिले एवं मंडल स्तर में प्रथम स्थान मिला। जिस पर भाजपा जिला संगठन की ओर से बेसोली बुथ के कार्यकर्ताओं को जनादेश विजय दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, वेदवती कशयप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने 25 हजार रुपए का नगद पुरुस्कार दिया एवं सम्मानित किया। मंडल उपाध्यक्ष व राजेश सागर, बूथ के कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई चुनावों में लगातार भाजपा को बेसोली बूथ में एकतरफा मत प्राप्त होते आ रहे हैं। इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए एकतरफा भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मंडावी, प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, विजय पांडेय, उमाकांत कश्यप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेमेस्टर परीक्षा तिथि बढ़ाने और छात्राओं को हॉस्टल सुविधा दिलाने की मांग

0
  • अभाविप ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी जुलाई दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने एवं आत्मानंद महाविद्यालय की छात्राओं को छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए कुलपति के नाम कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में आगामी जुलाई दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा फार्म की अवधि बढ़ाना बहुत जरुरी है। अभी कुछ दिन पूर्व ही विद्यार्थी परिषद द्वारा सेमेस्टर परीक्षा में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था। कहा गया है कि अधिकतर विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पाए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इस बार विश्वविद्यालय द्वारा फीस में दुगनी बढ़ोत्तरी कर दिए जाने के कारण परीक्षा फॉर्म भरने में आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। बस्तर एक जनजातीय क्षेत्र है और बस्तर विश्वविद्यालय में अधिकतर छात्र छात्राएं जनजातीय समुदाय के हैं। इन विद्यार्थियों की चिंता न विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है, न ही विश्वविद्यालय कार्यपरिषद। दोनों अभी तक मौन बैठे हुए हैं। स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय बस्तर जिले का एकमात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय है। यहां के छात्राओं को अभी तक छात्रावास में प्रवेश नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व ही आत्मानंद महाविद्यालय के छात्रावास में विश्वविद्यालय परिसर की छात्राओं को भी प्रवेश मिल चुका है,लेकिन वास्तव में जिस आत्मानंद महाविद्यालय के लिए छात्रावास बना है, वहां की छात्राओं को अभी तक छात्रावास से वंचित रखा गया है। कुलसचिव श्री लालवानी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही आत्मानंद महाविद्यालय की छात्राओं को छात्रावास उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान गजेंद्र सोनी, निशांत, लक्ष्य, स्वाति, हेमा समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS