बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के अंतर्गत समरसता भवन में बुधवार को अनुसूचित जनजाति परिवार बकावंड द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के संदर्भ में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अजजा परिवार बकावंड के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमखों के नेतृत्व में 9 अगस्त को मूल निवासी विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की गई।
अजजा परिवार बकावंड के अध्यक्ष अनंत राम कश्यप व समाज प्रवक्ता महेंद्र कश्यप ने कहा कि जिला स्तर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज बस्तर व सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग दो गुट होने के कारण समाज के लोग भ्रमित हो रहे हैं तथा असमंजस में हैं कि हम जाएं तो किस गुट में जाएं? दोनों गुट ही राष्ट्रीय पार्टी से संलिप्त हैं। एक भाजपा से है, तो दूसरा कांग्रेस से। इस गुटबाजी को दृष्टिगत रखते हुए विगत तीन वर्षों से ब्लॉक मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित बकावंड जनपद पंचायत अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी हम जिले के किसी ग्रुप में शामिल न होकर सभी मिलकर एकजुटता के साथ कार्यक्रम को भव्य एवं सफल रूप से आयोजित करेंगे। वहीं समस्त उपस्थित जनों सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु दिनाँक 27 जुलाई शनिवार समय 11 बजे समरसता भवन बकावंड में बैठक रखी जाएगी। बैठक में बीआरसी बकावंड सोनसिंह बघेल, लीलाधर कश्यप, अनंतराम कश्यप, ओंकार गागड़ा, सोनधर कश्यप, राजेश नाग, खगेश्वर कश्यप, सुखराम कश्यप, सरपंच महेश्वर भद्रे, बुदरु बघेल, घेनवा राम, दुलब सूर्यवंशी, डमरू कश्यप, पाकलू कश्यप, हलधर, बंशीधर कश्यप एवं अजजा परिवार के पदाधिकारी सरपंच, सचिव आदि विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्याओं में मौजूद रहे।
अभाविप बस्तर ने इस वर्ष 20 हजार सदस्यता का लक्ष्य लिया: शैलेष ध्रुव
जगदलपुर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महा सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह सदस्यता अभियान की प्रथम चरण 25 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाया जाएगा।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में, शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधि में दृढ़ विश्वास के साथ शैक्षिक समुदाय के अस्तित्व की रक्षा और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों की मदद करती है। आज विद्यार्थी परिषद न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ होकर छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है।इसके साथ ही सामाज के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।
भारत को बनाएंगे विश्व गुरु
शैलेश ध्रुव ने कहा कि अभाविप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सदस्यता महाअभियान चलाने जा रही है। अभाविप बस्तर जिला इकाई के कार्यकर्ता 20 हजार विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर भारत की युवा पीढ़ी छात्र छात्राओं तक मां भारती की गुणगान करने, मां भारती की वैभवता की याद दिलाने, मां भारती के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के अखंड इतिहास का स्मरण कराने सदस्यता अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ता परिसर परिसर जाने वाले हैं। यह वही छात्र संगठन है, जिसने धारा 370 के विषय को सर्वप्रथम उठाया, बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध किया, देश में लगाई गई इमरजेंसी का विरोध किया, जेपी आंदोलन आदि के माध्यम से छात्रहित की शक्ति का प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अमर गाथा लिखी। शैलेश ध्रुव ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से स्लम बस्तियों, मजदूर, गरीब परिवारों के लोगों तक घर- घर जाकर भोजन वितरण कर एक मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती रही।
थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम कोटेरा मे हुआ था ग्रामीण की हत्या आरोपी गिरफ्तार।
फार्म हाउस में हुआ था वादविवाद के बाद हत्या।
आरोपी भुनेष्वर नेताम हत्या के मामले में पुर्व में भी जा चुका है जेल।
हत्या की सूचना के बाद चंद घंटो में आरोपी को पकड़ने में मिला सफलता
केशव ठाकुर निवासी ग्राम भर्रीटोला कुसुमकसा ने दिनांक 26.07.2024 को सुचना दिया कि संजय ठाकुर पिता ब्यासुत ठाकुर निवासी कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा जो कि गांव कोटेरा के फार्म हाउस बाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा है, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है।
जिसकी रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा मे मर्ग क्रमांक 46/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मामला प्रथम दृष्टया पाया जाने से अपराध क्र 117/2024 धारा 103(1) बीएनएस कायम किया गया। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा का बारिकी से निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुला कर उनके द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। थाना डौण्डीलोहारा प्रभारी के नेतृत्व में टीम बना कर गांव में मुखबीर लगाया गया। घटना के संबध में जानकारी प्राप्त कर घटना स्थल जो देवलाल ठाकुर कें फार्म हाउस बाड़ी जो ग्राम कोटेरा में है जिसमें चौकीदार भुनेष्वर नेताम है । प्रार्थी केषव ठाकुर जो अन्य बाड़ी का चौकीदार है बताया कि कल शाम मृतक ओ और आरोपर भुनेष्वर ठाकुर वंहा पर बैठ कर शराब पिये थे और उन दोनो के बीच विवाद भी हुआ था। कि सूचना पर टीम द्वारा चौकीदार भुनेष्वर ठाकुर को पकड़कर पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था बाद क्रास चेक करने और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि कल शाम को भुनेष्वर ठाकुर, केषव ठाकुर और संजय ठाकुर ग्राम कोटेरा के बाड़ी में शराब पी रहे थे। कि संजय बार बार उसकी पत्नि जो वंहा खाना बना रही थी के पास जा रहा था। जिससे भुनेष्वर ठाकुर और संजय का झगड़ा हो गया। इसके बाद रात को केषव और भुनेष्वर की पत्नि दोनो वहां से चले गये थे कि रात करीबन 09/10 बजे भुनेष्वर और संजय का फिर आपस में झगडा हुआ जिससे संजय उसकी पत्नि के बारे में अपषब्द बोल रहा था। जिससे भुनेष्वर आक्रोष में आकर बाड़ी में रखे टंगिया से संजय के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। आरोपी भुनेष्वर ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है । आरोपी भुनेश्वर ठाकुर द्वारा पूर्व में हत्या के मामले में जेल काट चुका है
आरोपी का नाम पताः-
1. भुनेष्वर ठाकुर पिता बेल सिंह उम्र 50 वर्ष पता- ग्राम मडियाकटटा थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद ।
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में:-
उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, डौण्डीलोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी जायसवाल सउनि अनित राम यादव ,प्र आर. अरविंद यादव , आर. त्रवेष सिन्हा , धमेन्द्र सेन, रूपेष सलामें व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।
डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र में फार्म हाउस में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में कल रात 10 बजे के आस पास एक युवक का शव देखने के पश्चात आशंका व्यक्ति की गई की धारदार हथियार से हत्या हुई है बताया जा रहा है कि फार्म हाउस भाजपा नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का है घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना आज सुबह डौंडीलोहारा थाने में दी गईं मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई की जा रही है मृतक की पहचान ग्राम कोटेरा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई है मृतक पर धारदार हथियार टांगिया जैसे चीज से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है फॉरेंसिक की टीम व बालोद जिला मुख्यालय के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच शव की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है
दल्ली राजहरा से चलकर अंतागढ़ तक जाने वाली सवारी पैसेंजर ट्रेन सवारी लेने आज सुबह दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने के दौरान सुबह 4:45 बजे मुल्ला कैंप के पास बरगद का विशाल पेड़ गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है ट्रेन के इंजन का शीशा टूटने से ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
घटना के पश्चात आज दल्ली राजहरा से ताड़ोकी के बीच सवारी यात्री गाड़ी विलंब से चलने की खबर आ रही है जिसे सैकड़ो यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ा है। अभी जानकारी के अनुसार पेड़ को काटकर हटाया जा चुका है इंजन को उठाकर पटरी पर रखने वाली क्रेंन ट्रेन दुर्ग से रवाना हो चुकी है प्रयास किया जा रहा है ट्रेन रूट को सामान्य किया जा सके।
ग्राम पंचायत चिपरा हाई स्कूल में सायकल वितरण और वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और प्रथम जिला पंचायत अधक्ष्य देव लाल ठाकुर जी रहे है कार्यक्रम की अधक्ष्यता सरपंच कुमारी बाई भुआर्य और विशिष्ठ अतिथि जनपद सदस्य संजय बैंस उपस्थित रहे कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सरपंच कुमारी बाई ने अपने उद्बोधन में गांव की विकास और अपने ग्राम के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल के उन्नयन करने की मांग किए जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की आपका स्कूल परिसर बहुत सुंदर है साफ सुथरा के साथ बहुत की व्यवस्थित है
इस स्कूल परिसर पर एक सुंदर सा गार्डन का निर्माण भी आप कर रहे है यहां पर जल्द एक ओपन जीम का भी निर्माण किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्यातिथि के द्वारा कक्षा नवमी के छात्राओं को सायकल वितरण किया और अपने उद्बोधन में कहा की सरकार की मंशा अनुरूप हमारी बेटियो की शिक्षा में किसी भी प्रकार का अवरुद्ध ना हो इसलिए सरस्वती सायकल योजना के तहत आज हम सायकल वितरण कर रहे है ये बेटियां कल भारत के भविष्य है मैं इनके उज्वल भविष्य की शुभक्मानाए देता हु सरपंच जी अपने गांव के विकास के लिए मुझे मांग पत्र दिए है मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा पर निश्चित रूप से विकास के लिए आगे बडकर सहयोग करूंगा हम सभी आदिवासी क्षेत्र के है और हम सभी प्रकृति के प्रेमी है आज शाला परिवार एक पेड़ मां के नाम से एक सौ एक पौधे का वृक्षारोपण कर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने को जो जिम्मा उठाए है बहुत ही प्रशंसनीय है कार्यक्रम का संचालन स्कूल के व्याख्याता साहू जी ने किया और आभार प्रभारी प्राचार्य जांघेल के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में उप सरपंच जय प्रकाश पिस्दा पूर्व जनपद सदस्य बंशी राम रावटे उदेराम सिवाना डोमार सिंग कौशिक पंच सकुन बाई बेला बाई के साथ गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मलकानगिरी उड़ीसा से, जगदलपुर, कोण्डागांव, कांकेर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा ले जाकर राजस्थान में खपाने की थी साजिश।
-घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की बिना नम्बर की महिन्द्रा ट्रेक्टर मय ट्राली व चाबी के कीमती करीब 8,00,000/- रूपये (आठ लाख रूपये) मादक पदार्थ गांजा 61.300 किलोग्राम कीमती 6,13,000/रूपये, (जुमला कीमती 14,13,490 रूपये) को किया गया जप्त।
:- 02 आरोपी गिस्तार
(1)शेर सिंग पिता श्याम सिंग उम्र 35 साल, साकिन ठिकरिया थाना सदावल, जिला भरतपुर (राजस्थान)
(2) अजय सिंग पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 20 साल, साकिन नारौली, थाना रूदावल, जिला भरतपुर (राजस्थान)
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतू पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई।
विवरण संक्षिप्त इस प्रकार है कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 23.07.2024 के 16.00 बजे मुखबिर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि एक लाल रंग की बिना नम्बर की महेन्द्रा ट्रेक्टर जिसमें दो व्यक्ति सवार है जो अपनी ट्रेक्टर ट्राली में चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर रखा हुआ है,जिसे जगदलपुर कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहे हैं, कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये, थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम मरकाटोला कैम्प के पास एन.एच.30 पर रवाना होकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान एक लाल रंग की बिना नम्बर की महेन्द्रा ट्रेक्टर जिसमें दो व्यक्ति सवार होकर आया जिसे ईशारा कर रोका गया जो अपने वाहन को रोककर भागने लगा। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम (1) शेर सिंग पिता श्याम सिंग उम्र 35 साल, साकिन ठिकरिया थाना सदावल, जिला भरतपुर (राजस्थान), अजय सिंग पिता लक्ष्मण सिंग उम्म्र 20 साल, साकिन नारौली, थाना रुदावल, जिला भरतपुर (राजस्थान) बताया वाहन बिना नम्बर की महेन्द्रा ट्रेक्टर की ट्राली का चेकिंग करने पर कुल मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 61.300 कि०ग्रा० किमती 6,13,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महेन्द्रा ट्रेक्टर किमती 8,00,000/रू व आरापीं के कब्जे से 490/रू0 नगद व अन्य दस्तावेज कुल जुमला 14,13,490/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 94/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1. शेरसिंग एवं 2. अजय सिंग निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र०आर०, अनंत सोनी, आरक्षक थनेन्द्र देवांगन, सुरेश पटेल, विवेक सिन्हा, महेन्द्र जैन, छोटू सोनकर, संदीप यादव, की सराहनीय भूमिका रही।
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
पुलिस वालों ने फाड़ा पीसीसी चीफ का कपड़ा
रायपुर बिगड़ती कानून व्यवस्था और साय सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सरकार पर बड़ा हमला बोला। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित होकर विधानसभा की ओर बढ़े, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं बेरिकेट पर चढ़कर पुलिस के लगाए अवरोध को तोड़कर आगे बढ़े। प्रदेशभर से राजधानी रायपुर पहुंच रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रास्ते में रोका, भिलाई, बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद की ओर से आने वाले कांग्रेसजन कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच पाएं, इसके लिए भाजपा सरकार ने पुलिस को आगे कर के तमाम अवरोध पैदा किया। लोगों की गाड़ियों को बीच रास्ते में रोका। हजारों लोग मीलों पैदल चलकर कार्यक्रम में शामिल हुए 25 हजार से अधिक लोग घेराव में शामिल हुए। कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटर केनन, लाठीचार्ज भी किया, जिसमें अनेकों कार्यकर्ता घायल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कपड़ा भी पुलिस ने फाड़ दिया।
.घेराव कार्यक्रम के पहले सभा को संबोधित करते हुये एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद देते हुए कहा आपके आह्वान पर एवं समूचे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यहां पर एकत्रित होना इस विधानसभा के बाहर प्रदेश के लोगो की पीड़ा और उनके जख्म को जग जाहिर करते हुये न्याय की मांग करने के लिये और सरकार की नींद खोलने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की होती है और संख्या बल की होती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीवित है, ताकतवर है और जवाबदेही तय करने के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही है और जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखी उसको खत्म करके भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता के साथ अन्याय करने का काम किया। पिछले 7 महीने में हत्या, बलात्कार, लूटपाट, चोरी, डकैती हुई है और जो गोलियां चली है उसकी जवाबदेही तय करने को सरकार को मजबूर करने का समय आ चुका है। एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते हमें याद रखना होगा हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। ये 139 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है, अहिंसा और विन्रमता और मजबूती से अपनी बात रखनी होगी। 2018 के बाद भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष थे और मैं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष था, वैसी ही आक्रामकता से हमें लड़ना है। सरकार घमंड में है, कांग्रेस के लोगों पर झूठे मुकदमे करती है। बलौदा बाजार के प्रकरण में सतनामी समाज के खिलाफ साजिश पूर्ण कार्यवाही करके लोगों में बंटवारा करना चाहती है। कोई भी समाज हो विशेष रूप से सतनामी समाज उसके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचेगा। कांग्रेस के लोगों को जेल में बंद करोगे और अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस के लोगो पर मुकदमे करोगे, आम जन को परेशान करोगे उसका विरोध होगा। वहां पर बाहर के कौन लोग आए थे सरकार जवाब दे, सूचना तंत्र पूरी सरकार कहा सो रहा था? ये सरकार रायपुर से नहीं चलती, ये सरकार दिल्ली से चलती है। यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री को पता नहीं हो क्या रहा है? यहां पर वो जो लिखकर दिल्ली से भेज देते हैं, उस काम को भाजपा सरकार करती है। आज समय है कांग्रेस पार्टी को एकजुटता से आगे बढ़ने का, आज पूरी जनता उमीद करती है कांग्रेस पार्टी पूरी आवाज को उठायेगी। कांग्रेस के बड़ी संख्या में और भारी बारिश के बावजूद और सरकार चारो तरफ पुलिस ने बैरीगेट्स लगाकर रोकने का काम किया। उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आये। गरीब, किसान और नौजवान का आवाज उठाने का काम कांग्रेस पार्टी करती है। राहुल गांधी देश की संसद में किसानों की आवाज को उठाया है और हमेशा कहते है डरना नहीं है ये लोग चिल्लाते है, डराते है और पुलिस प्रशासन का डर दिखाते है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और चार साल का समय है भाजपा सरकार को नींद खोलकर काम करना है।
संघर्ष थमेगा नहीं: बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा सरकार की लापरवाही के खिलाफ है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बदहाल है। हमारी लड़ाई जनता के हित और सुरक्षा के लिए है। हम विधानसभा के बाहर सड़कों पर लड़ने के लिये तैयार हैं। बरसते पानी में इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन आए हैं, आंधी, तूफान आ जाए कोई ताकत हमें नही रोक सकती। यह विधानसभा घेराव सरकार की नाकामी को लेकर है। साय सरकार की 6 महीनें में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया हैं। 5 सालों तक बस्तर शांत हुआ करता था, अब पूरी तरीके से अशांत हो गया है। आदिवासियों को नक्सली बताकर मारा जा रहा है। भाजपा की सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। साय सरकार ने शांत छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है। गृहमंत्री का गृह जिला कवर्धा में तो अपराध बहुत ज्यादा हो रहा है। हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं। सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई होगी। हमारे 35 विधायक सदन के अंदर लडेंगे। बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय जला दिए जाते हैं। क्या यही सुशासन है? छत्तीसगढ़ जंगल राज चल रहा है। धूप हो, गर्मी हो या बरसात हो हम सब सरकार के किले को भेदने के लिए तैयार हैं। ये तो झांकी है लड़ाई पूरी तरह बाकी है। जनता के हितों के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे। सरकार हमारे प्रदर्शन से डर गई है। बस्तर, सरगुजा और अन्य जिलों से आने वाले हमारे कार्यकताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमारे लोग बिना डरे यहां पहुंच रहे है जनता के लिये हम हर जुल्म को सहेंगे।
अपराधियों को संरक्षण : महंत
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि लोगों के हित में यह सरकार काम नहीं कर रही है। 1 साल भी नहीं होने दिया हम लोगों को मजबूर कर दिया, आम जनता को मजबूर कर दिया, विधानसभा घेराव करने के लिए। मैंने विधानसभा में सरकार से पूछा कि 6 महीने तक में कितनी नक्सली घटना हुई ? सरकार का उत्तर है 6 माह में 273 नक्सली घटनाएं हुई है। 180 में 273 नक्सली घटनायें, हमारे जवान मर गये, 80 जवान घायल, 34 आम जन घायल है। वे नक्सली नहीं, हमारे गांव के आदमी हैं। छत्तीसगढ़ को शांति का टापू समझ रहे थे आज अपराध गढ़ बन गया है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। रायपुर के नजदीक मॉब लीचिंग हो रही है। पुलिस भाजपा के मंत्रियों के स्वागत में खड़ी है। जानकारी मिली है कि ऐसी धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार किया है कि उनका बचाव हो जाएगा। हत्या की 562, लूट के 215, महिला उत्पीड़न के 8, महिला तस्करी के 9, ठगी के 800, नकली पदार्थ के 713, अपहरण के 251, हत्या के प्रयास के 443 ये विधानसभा के उत्तर है। साय सरकार के 6 माह में 12458 घटनाएं हुई है। 12000 घटनाओं के बाद 8307 लोग गिरफ्तार किए है। 1 हत्या या 1 अपराध के पीछे 1 आरोपी भी गिरफ्तार नहीं हुये है।
कोई सुरक्षित नहीं: भूपेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बस्तर, सरगुजा, दुर्ग और अन्य जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पायेंगे। हजारों की संख्या में हमारे साथी आये है। साय सरकार के पिछले 6 महीने में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। महिला, युवा, आदिवासी, आम आदमी सुरक्षित नहीं है। बस्तर के लोगों को नक्सली बताकर मारा जा रहा है। साय सरकार को 6 महीने हुए हैं और अपराध बहुत बढ़ गये जिस कारण 6 महीनें में ही कांग्रेस को आंदोलन करना पड़ा। भाजपा के नेता एफआईआर नहीं होने देते और पुलिस अधिकारियों को धमकाते है, कानून के तहत कोई कार्यवाही नही होती। बलौदाबाजार की घटना में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिये गये है। देश और छत्तीसगढ़ में कभी ऐसी घटना नही हुयी हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है और भाजपा वालों से कोई पूछताछ नही हो रही है। राजधानी में आदिवासी युवक पता पूछता है तो उसकी हत्या हो जाती है, आये दिन गोली, हत्या, लूट, बालात्कार की घटनाये हो रही है, मंत्रियों के संरक्षण के कारण कोई कार्यवाही नही होती। महिला, व्यापारी, युवा सभी वर्ग के लोग डरे हुए हैं। अपराध लगातार बढ़ रहे है। हमारे कार्यकर्ता हजारों की संख्या में आये है, अब सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ना है।
ये बड़े नेता रहे मौजूद
विधानसभा घेराव में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी चदंन यादव, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार, कवासी लखमा, उमेश पटेल, अमितेष शुक्ल, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, विधायक विद्यावती सिदार, उत्तरी गनपत जांगड़े, लालजीत सिंह राठिया, फूलसिंह राठिया, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, राघवेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, श्रीमती शेषराज हरवंश, चातुरी नंद, द्वारिकाधीश यादव, कविता प्राण लहरे, संदीप साहू, इन्द्र साव, जनक राम ध्रुव, अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, संगीता सिन्हा, कुंवर सिंह निषाद, देवेन्द्र यादव, यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, सावित्री मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, सकलेन कामदार, जितेन्द्र साहू, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, जिला अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, अरूण वोरा, राजेन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष केशव चंद्राकर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, रामशरण यादव, विजय देवांगन, एजाज ढेबर, धीरज बाकलीवाल, हेमा देशमुख, नंदलाल देवांगन, नीरज पाल, शशि सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया।
नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराने का आह्वान
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को गंभीरता से लेने कहा गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आसीन है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही प्रतिफल है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराएं। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से सभी देवतुल्य कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, संवाद स्थापित करें, जन समस्याओं का समाधान करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने गंभीरता से पहले करें। वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का विषय है। बड़ा दायित्व बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता जनता से सतत जुड़ें और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित करने अभी से ठोस कार्य में जुट जाएं। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा रखी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में व तैयारियों को लेकर उद्बोधन दिया। प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद संजय पाण्डेय ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिन्दुओं का वाचन किया। महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने नरेंद्र मोदी के लगातार देश के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना रखी। दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि नगर मंत्री शशिनाथ पाठक द्वारा बैठक में दी गई। बैठक में महारानी वार्ड बूथ में लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर प्रभारी आशुतोष पाल का सम्मान किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री आरयेंद्र
सिंह आर्य एवं आभार प्रदर्शन योगेश ठाकुर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, राजेंद्र वाजपेयी, दीप्ती पांडेय, सुधा मिश्रा, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, शैलेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, अभय दीक्षित, केतन महानंदी, अश्वनी सरडे, रुपेश जैन, दंतेश्वर राव, योगेश शुक्ला, रंजीत सिंह, योगेश मिश्रा, तरुण चौरिया, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगाड़े, राजा यादव, दिलीप झा, योगेश ठाकुर, सूर्यभूषण सिंह, प्रेम यादव, उमा मिश्रा, सुरेश कश्यप, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, सुधारानी, निलेश्वरी, मनीष पारख, किशोर महावर, गायत्री कश्यप, बिजली वैद्य, रंजीता पाणिग्रही, अल्का सेंगर, माहेश्वरी ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, बसंती नायक, मीना साहू, माधवी मंडल, शशि नाग, झरना मोहंती, किरण दीवान, डाकेश्वरी पांडे, चंपा नाग, ममता पोटाई, दयावती देवांगन, प्रमिला कपूर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, राणा घोष, रीना घोष, दिगंबर राव, मोतीराम बघेल, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, संतोष वाजपेयी , राजेश दास, रितेश सोनी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विक्रम मंडवी ने घेरा सरकार को, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया करारा जवाब
बीजापुर में हुई मुठभेड़ पर विधानसभा में बवाल
अर्जुन झा
जगदलपुर लोकसभा हो या विधानसभा, इन दिनों बस्तर ही छाया हुआ है। दो दिन पहले लोकसभा में बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने बस्तर संभाग में रेलवे कनेक्टीविटी को लेकर दमदारी से आवाज उठाई थी और वहीं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने पीड़िया मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार को जमकर घेरा। विधानसभा में भरमार बंदूकों को लेकर राजनीति की भरमार नजर आई।
दो दिन पहले लोकसभा के सत्र के दौरान बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने सरकार के समक्ष बस्तर संभाग में रेलवे कनेक्टीविटी बढ़ाने की मांग रखी थी। कश्यप ने दल्ली राजहरा रावघाट रेल लाइन को जगदलपुर तक जल्द विस्तारित करने, रायपुर धमतरी रेल लाइन से केशकाल कोंडागांव होते हुए जगदलपुर को जोड़ने और बैलाडीला से गीदम बीजापुर होते महाराष्ट्र तक रेल लाइन निर्माण की मांग रखी थी। महेश कश्यप की यह पहली पारी ही हिट रही। केंद्र सरकार के बजट में दल्ली राजहरा जगदलपुर रेल लाइन को मंजूरी दे दी गई है। यह बड़ी उपलब्धि है। ये तो हुई लोकसभा की बात। आइए अब रुख करते हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान बीजापुर जिले के पीड़िया में हुई मुठभेड़ के मसले पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार को निशाने पर लिया। गृह विभाग से संबंधित एक प्रश्न नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उठाया। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया।इसी बीच बीजापुर जिले में इसी माह पीड़िया में हुई मुठभेड़ पर जमकर हंगामा हो गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के सवालों के माध्यम से माओवादियों के पास से भरमार बंदूकें मिलने पर सवालिया निशान खड़ा किए गए और भरमार बंदूकों की जांच की मांग की गई। गृहमंत्री विजय शर्मा ने किसी भी जांच से इंकार किया तो पूरक प्रश्न में बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कहा कि मारे गए 17 माओवादियों में से 16 के पास से भरमार बंदूकों का मिलना एक तरह से साबित करता है कि यह मुठभेड़ पूरी तरह फर्जी थी। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भी विक्रम मंडावी का साथ देते हुए जब अपनी बातें रखी तो सदन में हंगामा मच गया और सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया गया।प्रश्नकाल के बचे अंतिम 6 मिनट के समय में नेता प्रतिपक्ष ने माओवादी मुठभेड़, माओवादियों से जप्त सामग्री, माओवादियों से बातचीत व अन्य मुद्दों को उठाया जिसमें अत्यधिक भरमार मिलने पर संदेह जताया। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि छह माह के भीतर इतनी बड़ी संख्या में माओवादी घटनाओं ने सरकार के माओवाद खत्म होने के दावे की पोल खोल दी है। गृहमंत्री विजय शर्मा की माओवादियों से बातचीत की पेशकश पर भी कटाक्ष किया गया और पूछा गया कि क्या इसके लिए किसी को मध्यस्थ बनाया गया है। इस बीच मामले में हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह ने इसे गंभीर मामला होने का हवाला देते हुए विपक्ष को निरुत्तर कर दिया।
खूब गरजे विक्रम मंडावी
गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से दिए गए लिखित जवाब में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान मिले हथियारों में भरमार बंदूकों की संख्या अत्यधिक होने पर विपक्ष द्वारा सवालिया निशान खड़ा किया गया। इसी बीच बड़ी फुर्ती से खड़े होकर बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ों में आदिवासियों को मारा जा रहा है और सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए भरमार बंदूक कीजप्ती दिखाई जा रही है। जिस पर गृहमंत्री ने आपत्ति जताई तो विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि अभी हाल फिलहाल में बीजापुर जिले में पीडिया में जो घटना हुई है 17 माओवादियों में से 16 के पास से भरमार बंदूकों की जप्ती दिखाई गई है। एक तरह से यह सीधा सीधा फर्जी मुठभेड़ है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को कोड करते हुए कहा कि जब उन्होंने सवाल उठाया था तब उसका जवाब दे दिया गया। पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी खड़े हुए और बीजापुर में हुई दो घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुठभेड़ फर्जी है तो सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा शुरू हो गया। फिर प्रश्नकाल कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बीच विक्रम मंडावी ने इस संवाददाता से चर्चा में कहा कि आज जब नक्सली कारबाईन, एके -47 जैसे घातक हथियारों से लैस हो चुके हैं, तो उनके लिए फसलों की रक्षा के लिए जंगली जानवरों को भगाने के काम आने वाली भरमार बंदूकें उनके लिए कोई मायनेi नहीं रखतीं। फर्जी मुठभेड़ को छुपाने के लिए शासन ने भरमार बंदूकों का सहारा लिया है। पीड़िया मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच की मांग विक्रम मंडावी ने की।
सधे हुए अंदाज में गृहमंत्री
एक ओर जहां विपक्ष के करीब आधा दर्जन विधायक सरकार को घेरने में लगे रहे, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से गृहमंत्री विजय शर्मा सधे हुए और मंजे हुए अंदाज में विपक्ष की बोलती बंद करने में डटे रहे। विजय शर्मा ने विपक्ष के सारे आरोपों को नकारते हुए किसी भी तरह की जांच से इंकार कर दिया। विजय शर्मा ने कहा कि निरीह आदिवासियों की हत्या का आरोप बेबुनियाद है। एक तरफ नक्सली आदिवासियों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते हैं, दूसरी ओर विपक्ष के लोग घड़ियाली आंसू बहाते हैं।. अप्रत्यक्ष रूप से गृहमंत्री विजय शर्मा का संभवतः यही कहना था कि 70 सालों से आदिवासियों और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को बरगलाते हुए कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती आई है। हम इन वर्गों की साफ मन से सेवा करने में विश्वास रखते हैं। जब नक्सली निरीह आदिवासियों को मौत के घाट उतारते हैं, तब कांग्रेस का तथाकथित आदिवासी प्रेम भूमिगत क्यों हो जाता है?