City Media - Page 476 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 476

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण 

0
  • कलेक्टर ने ग्राम लाटाबोड़ और पैरी के अमृत सरोवर के किनारे रोपे पौधे
  • जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

बालोद, 05 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत ंिसंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड ग्राम पैरी पहुँचकर अमृत सरोवर के किनारे पौधे रोपे। उन्होंने ग्राम लाटाबोड़ में बरगद और पीपल तथा ग्राम पैरी में अशोक और जामुन के पौधे रोपकर उसकी देखभाल व सुरक्षा हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पैरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे पर्यावरण की सुरक्षा हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधरोपण करने और उसका नियमित रूप से देखभाल करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्राम के अमृत सरोवर का अवलोकन कर वहाँ रिक्त स्थानों में वृक्षारोपण संबंधितों को निर्देश भी दिया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमंे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, आयुष विभाग के अलावा जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड में चल रहे जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों में निःशुल्क पौधा वितरण हेतु पर्यावरण संरक्षण जन चेतना रथ को रवाना किया गया।

ये चुनावी थकान नहीं है

0

अर्जुन झा-

जगदलपुर मंगलवार को मतगणना के चलते ड्राई डे था। शहर की सारी शराब दुकानों के पट सोमवार शाम से ही बंद हो गए थे। बेचारे पीने वाले परेशान हाल घूमते रहे। बुधवार को जब फिर से मयखानों के दरवाजे खुले, तो प्यासों ने जमकर प्यास बुझानी शुरू कर दी। मौसम भी मेहरबान रहा।

शहर का मौसम आज बड़ा ही खुशनुमा रहा। रह रहकर पानी की फुहारें पड़ती रहीं।पीने वालों के लिए इससे बढ़िया मौसम और क्या हो सकता है भला? मौसम का असली लुत्फ़ तो इस भाई ने उठाया। जगदलपुर शहर के इंदिरा स्टेडियम में पड़ा यह शराबी मानो अपनी पूरी चुनावी थकान मिटाता रहा। लगता है इस बेचारे पर ही बस्तर लोकसभा सीट के चुनाव का सारा दारोमदार टिका हुआ था। मतगणना निपटने के बाद बेचारे को थोड़ी राहत मिली, तो पहुंच गया गम गलत करने मयखाने में। जमकर गला तर करने के बाद जनाब आराम फरमाने इंदिरा स्टेडियम जा धमके। वहां घंटे भर तक गाली गलौज करते रहने और उत्पात मचाने के बाद पड़ गया फर्श पर। कुछ लोगों ने उसके उत्पात की शिकायत एडिशनल एसपी महेश्वर नाग से की। पुलिस डग्गा लेकर पहुंचे और उसकी बची खुची थकान उतारने उसे डग्गे में डालकर अपने साथ ले गई।

कांग्रेस की कब्र खोदने वाले कांग्रेसी नेताओं का हश्र देख रहा है समूचा छत्तीसगढ़

0
  •  एक को नीचा दिखाने के फेर में करवा बैठे फजीहत

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता एक दूसरे को निपटाने के फेर में खुद ही निपटते जा रहे हैं। कांग्रेस की कब्र खोदने के चक्कर के अपनी ही सियासी कब्र खोदने पर चंद कांग्रेस नेता आमादा हैं।

छत्तीसगढ़ में पंद्रह वर्षों तक वनवास झेलने के बाद सत्ता पाकर यहां के कांग्रेसी बौरा से गए थे। राज्य के कुछ शीर्ष नेता अपने आपको तुर्रम खां समझने लगे, अपने सामने किसी दूसरे चेहरे को दमकता देखना तक पसंद नहीं करते थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान क्या सौंप दी, प्रदेश के कुछ नेताओं की छाती में सांप लोटने लगा। राज्य के एक बड़े नेता ने बस्तर के एक नेता को मोहरा बनाकर चालें चलना शुरू कर दी। 2023 के विधानसभा चुनाव में दीपक बैज को उनकी पुरानी सीट चित्रकोट से टिकट क्या मिल गया, विरोधी खेमे ने अपनी गतिविधियां और तेज कर दी। बस्तर के दो सवर्ण चेहरों और एक आदिवासी नेता को पूरी ताकत से लगा दिया गया दीपक बैज को निपटाने के लिए। इस विरोधी लॉबी की मंशा थी कि दीपक बैज तो हारें ही, बस्तर में कुछ और सीटों का नुकसान हो, ताकि हाईकमान की नजरों का तारा बनते जा रहे दीपक बैज को नीचा दिखाया जा सके और पार्टी नेतृत्व को उनकी हैसियत का पता चल जाए। विरोधी लॉबी अपनी मंशा में कामयाब भी रहा। चित्रकोट, जगदलपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव आदि सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरा दौर आया लोकसभा चुनाव का, जब 2019 के लोकसभा चुनाव में घनघोर मोदी लहर के बीच भी दीपक बैज बस्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे, मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें रोकने के लिए तरह तरह की बिसातें बिछाई गईं। एक नेता अपने पुत्र को बस्तर सीट से टिकट दिलाने के लिए दिल्ली में डेरा जमाए बैठे रहे। उनके सपोर्ट के लिए बस्तर से कुछ और नेताओं को एक किंगपिन ने दिल्ली भेज दिया था। बस्तर से दिल्ली गए नेताओं के नाम उजागर भी हो गए थे। अंततः दीपक बैज का टिकट कटवाकर ही इस लॉबी ने दम लिया। बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से छठवीं बार चुनाव जीतकर आए कवासी लखमा को कांग्रेस हाई कमान ने बस्तर लोकसभा सीट से मैदान पर उतार दिया। भाजपा के एक नए नवेले चेहरे ने कांग्रेस के तथाकथित कद्दावर नेता को पटखनी दे दी।

लौटता है समय का चक्र

कहते हैं समय का चक्र लौट ही आता है और कांग्रेस की कब्र खोदने वालों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। छत्तीसगढ़ के बड़े बड़े कांग्रेसी शूरमाओं को समय के इस चक्र ने उनकी औकात दिखा दी है। यह भी बता दिया है कि दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले खुद उसी गड्ढे में गिर जाते हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यह भी साफ कर दिया है कि कथित अजेय योद्धा भी अपनी मांद में ही सुरक्षित रह सकते हैं, या दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि आपकी राजनीति एक इलाके और एक जिले तक ही सीमित है, बाहर कदम धरना भारी पड़ सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार ने

0
  •  जगदलपुर की नक्षत्र वाटिका में किया पौधरोपण
  • आदिवा‌‌‌‌‌‌सी  होते  हैं जंगल के सच्चे रखवाले : कश्यप

जगदलपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर की नक्षत्र वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने पूर्व में लगाए गए वृक्षों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप कहा कि अपने आसपास के परिवेश को हराभरा रखने की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है। पूरा विश्व इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम का फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा हम वर्षों से करते आ रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम आदिवासी वनों को काटने वालों में से नही हैं, बल्कि हम लोग वनों को संरक्षित करने का कार्य करते हैं। वर्षों से हमारी पीढियां इन्हीं वनों पर आधारित जीवन व्यतीत करते हुए आ रही हैं। वनों पर जिनका जीवन आधारित है ऐसे भोले भाले आदिवासियों ने वनों को बचाकर रखा है। पर्यावरण को बचाने और संवारने का कार्य हम सबको मिलकर करना है।

बस्तर की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ, भाजपा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका: केदार कश्यप

0
  •  नए सांसद महेश कश्यप को बधाई देने पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री तेज तर्रार युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर संसद में भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी जी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता के इस विश्वास पर एनडीए सरकार दिनरात कार्य करेगी।

बीती देर शाम नव निर्वाचित सांसद महेश कश्यप को बधाई देने पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप ने महेश कश्यप का मुंह मीठा कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के चुनावी नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अकेले दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है। इस बात को देशवासियों ने अच्छी तरह समझ लिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले जितनी सीटें प्राप्त हुई हैं, उतनी तो पूरे इंडी गठबंधन को नही मिली हैं। देश की 37 बड़ी पार्टियों ने इंडी गठबंधन बनाकर बीजेपी को हराने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने इंडी गठबंधन को भी नकार दिया है।

बस्तर का होगा समुचित विकास

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। बस्तर की आवाज अब दिल्ली के संसद भवन में सुनाई देगी। बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महेश भाई हमेशा की तरह बस्तर और बस्तर के आदिवासियों के लिए सदैव मुखर रहेंगे, इस बात का मुझे पूरा भरोसा है। महेश कश्यप जी बस्तर की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे और बस्तर के निवासियों का भरोसा हरगिज टूटने नहीं देंगे।

हिंदू राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे कश्यप

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित बीजेपी सांसद महेश कश्यप ने आज मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल अग्रवाल भी थे।

इस दौरान अनिल अग्रवाल ने कहा कि हमारे युवा ऊर्जावान नेता महेश कश्यप शुरू से सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करते आए हैं।  कश्यप ने जिस तरह से आदिवासियों का धर्मान्तरण रोकने के लिए अभियान चलाया है, वह अतुलनीय है। महेश भाई ने आदिवासी समाज को धर्म से विमुख होने से बचाने के लिए प्रण प्राण से काम किया है। यही वजह है कि उन्हें हर समाज का समर्थन चुनाव में मिला और वे सांसद चुनकर आए हैं।  अग्रवाल ने कहा कि भारत वर्ष को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम उन्हें अपने बस्तर से प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली भेज रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि महेश कश्यप जी करोड़ो सनानतन धर्म मानने वालों की आकांक्षाओं पर खरा उतर कर हिंदू राष्ट्र बनाने में सहयोग करेंगे। श्री अग्रवाल ने महेश कश्यप को शुभकामनायें भी दी।

सीआरपीएफ जवानों ने लगाए पौधे

0

जगदलपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन पुसपालघाट द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

विश्व पर्यावरण के अवसर पर एफ/188 वी वाहिनी केरिपुबल पुसपालघाट बस्तर में भवेश चौधरी कमांडेंट 188 बटालियन केरिपुबल के निर्देशन में बस्तर के सुदूरवर्ती नक्सलग्रस्त क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कंपनी कमांडर बन्नाराम एवं बटालियन के अधिकारी व जवानों ने कैंप परिसर के चारो तरफ पौधरोपण किया। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाए गए। एफ 188वीं वाहिनी अपने कार्य क्षेत्र में परिचालनिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ- साथ स्थानीय लोगो को जागरूक करने, युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय- समय पर भिन्न- भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इस अवसर पर कम्पनी कमांडर बन्नाराम सहायक कमांडेंट ने वृक्षारोपण का महत्व समझाया तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर प्रकृति का संरक्षण करने की शपथ दिलाई और वृक्ष ही जीवन का नारा दिया। उन्होंने बताया पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। सीआरपीएफ के इस कार्य की ग्रामीणो ने काफी प्रशंसा की।

जैविक खाद के नाम पर महाराष्ट्र से लाई घटिया खाद बेचने वाला गिरोह पकड़ाया, 4 लोग गिरफ्तार

0

जगदलपुर बस्तर जिले में जैविक खाद और डीएपी खाद के नाम घाटिया खाद बेचने वाले गिरोह सक्रिय हैं। गिरोह के लोग उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र से नकली खाद लाकर बस्तर संभाग में खपाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. की सजगता के चलते अब तक ऐसे दो गिरोहों का भांडा फूट चुका है।

बस्तर के किसानों के भोलेपन का फायदा उठाकर कुछ बाहरी लोग लगातार बस्तर में नकली खाद खपाने में लगे हुए हैं। बस्तर में भी जैविक खेती का चलन और जैविक खाद का उपयोग बढ़ने लगा है। लिहाजा बाहरी तत्व यहां नकली जैविक खाद बेचते घूम रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में पकड़ा गया है, जहां किसानों को महाराष्ट्र के कुछ लोग डुप्लीकेट जैविक खाद बेचने की कोशिश कर रहे थे। अवैध रूप से एक पिकअप वाहन में जैविक खाद के नाम पर बिक्री कर रहे गिरोह को ग्रामीणों की सूचना पर कृषि विभाग की टीम और पुलिस ने पकड़ा है। छापेमार कार्रवाई कर बस्तर के, बालेंगा, लामकेर, बाकेल गांव से अलग-अलग जगह पर खाद का भंडारण कर रखा गया था। कृषि विभाग के

अधिकारियों ने मौके से कुल 400 बोरी खाद जप्त की है। खाद सप्लाई करने वाले चार लोगों से खाद से संबंधित जरूरी दस्तावेज लिए गए हैं। इन दस्तावेजों की जांच की जांच अधिकारी कर रहे हैं।बताया गया है कि तथाकथित जैविक खाद महाराष्ट्र से लाई गई थी। इस खाद के नकली होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले भी नकली डीएपी खाद के साथ उत्तरप्रदेश के कुछ लोग पकड़े गए थे। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने नकली खाद और कीट नाशकों के विक्रय पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दे रखे हैं। इसी के चलते कृषि विभाग एक्शन मोड में है।

आखिर टूट गया मोदी और भाजपा के 400 पार का दंभ : दीपक बैज

0
  •  चुनावी नतीजे पर पीसीसी चीफ बैज की प्रतिक्रिया

जगदलपुर लोकसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 400 पार का दंभ भरने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 10 साल की तानाशाही और गैर प्रजातांत्रिक चरित्र वाली मोदी सरकार की विदाई देश की जनता ने सुनिश्चित कर दी है। प्रजातांत्रिक मूल्यों को समर्पित तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को प्रतिबद्ध समान विचारधारा वाले गैर भाजपाई दलों के साथ देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

दीपक बैज ने कहा है कि देश का जनादेश नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ आया है। छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम हमारे अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आए हैं। हमें बेहतर परिणाम की अपेक्षा थी। इस चुनाव परिणाम से हम निराश जरूर हैं, हताश नहीं। हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं ने बढ़िया लड़ाई लड़ी। आगे भी राज्य में मजबूत विपक्ष के रूप में हम जन सरोकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने को प्रतिबद्ध है।

गीता मिश्रा के नेतृत्व में नए सांसद बस्तर के महेश कश्यप का भव्य स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की जीत के बाद समूचे बस्तर में जश्न का माहौल बन गया है।जगदलपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उल्लास छाया रहा। महेश कश्यप के सांसद बनने पर नगरनार मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा ने अपने साथियों सहित बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व आबकारी मंत्री एवं कोंटा से छठवीं बार विधायक चुने गए कवासी लखमा को लगभग 35 हजार वोटों से हराया है। महेश कश्यप के जीत हासिल करते ही क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। नगरनार क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता चुनावी नतीजे जानने जगदलपुर पहुंचे थे। महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची दर्जनों महिलाओं ने सुश्री मिश्रा के साथ महेश कश्यप का स्वागत किया। गीता मिश्रा ने नव निर्वाचित सांसद महेश कश्यप को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया ओर उन्हें बधाई दी। गीता मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में विकास, विश्वास और शांति की नई गाथा लिखी जाएगी। गीता मिश्रा ने देश में फिरसे एनडीए की सरकार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश की जनता मोदी जी के सुशासन और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के लिए फिर से नरेंद्र मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी है और विपक्षी गठबंधन की झूठ की राजनीति को नकार दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS