City Media - Page 557 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 557

कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल स्माल एक्शन टीम के 3 नक्सली गिरफ्तार

0
  • छसबल के कंपनी कमांडर तिजऊ राम भूआर्य की 18 फरवरी को हुई थी हत्या

जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार कामयाबी मिल रही है। चार मिलिशिया सदस्यों और दो महिला नक्सल सहोगियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने संभाग के बीजापुर जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कंपनी कमांडर तिजऊ राम

भूआर्य की हत्या की वारदात में शामिल रहे हैं।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जांगला थाना अंतर्गत छसबल की 4/ई कंपनी के दरभा कैंप में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजऊ राम भूआर्य पर सप्ताह भर पहले 18 फरवरी को स्माल एक्शन टीम के नक्सलियों ने हमला कर दिया था। हमले में शामिल रहे 3 नक्सलियों को गिरफ़्तार किया गया है। 24 फरवरी को थाना जांगल की का पुलिस बल, डीआरजी कुटरू यूनिट की टीम, छसबल 4/ई कैंप दरभा और सीआरपीएफ 80 ई बटालियन जांगला की संयुक्त टीम सूचना पर बेंचरम, जैगूर की ओर सर्च पर निकली थी। इसी दौरान टीम ने ग्राम बेंचरम से घटना में शामिल 3 नक्सलियों को दबिश देकर पकड़ा। पकड़े गए नक्सलियों के नाम आयतू कलमू बेंचरम जनताना सरकार अध्यक्ष, रामलू मिच्चा पिंडुमपाल जनताना सरकार अध्यक्ष, सुक्कू कुड़ियम पिंडुमपाल जनताना सरकार उपाध्यक्ष बताए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से तिजऊ राम भूआर्य की हत्या में प्रयुक्त 2 नग छुरी एवं एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है। इन नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाने में जुर्म पंजीबद्ध करने वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें बीजापुर के न्यायालय में पेश किया गया।

जादू टोने के शक में हत्या, तीन आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

0
  •  बस्तर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के काकलुर का है ये मामला

जगदलपुर 26 दिसंबर 2019 को कोड़ेनार थाना क्षेत्र के काकलुर गांव में फगनू की हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को 22 फरवरी को जिला अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डीपी. देवांगन ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड से दंडित भी किया है।

लोक अभियोजक अखिलेश्वर दास ने बताया कि बस्तर जिले के कोड़ेनार काकलुर निवासी फगनू पर जादू टोना करने का शक करते हुए सुखराम पोयामी, मासा पोयाम, बामन पोयाम, जिला राम पोयाम व सितूराम पोयाम ने फगनू राम की डंडे व राड से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 28 दिसंबर 2019 को कोड़ेनार थाने में एफआईआर दर्ज की गई। उस समय से 22 फरवरी 2024 तक जिला अपर सत्र न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए जिला अपर सत्र न्यायाधीश डीपी देवागंन ने सुखराम पोयामी, मासा पोयामी व बामन पोयामी को धारा 147,148,149, 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस प्रकरण में आरोपी सुखराम पोयामी,मासा पोयामी व बामन पोयामी 28 दिसंबर 2019 से 22 फरवरी 2024 तक कुल 4 वर्ष, 1 माह, 25 दिन तक न्यायिक अभिरक्षा में रहे हैं। इसके मद्देनजर न्यायाधीश ने आरोपी सुखराम पोयामी, मासा पेयामी एवं बामन पोयामी द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में व्यतीत की गई अवधि को सजा की अवधि में समायोजित करने का आदेश दिया है। अन्य आरोपी जिलाराम पोयामी व सितूराम पोयाम को फरार घोषित किया गया है।

मोदी ने 10 साल तक सिर्फ जुमलेबाजी की, एक भी वादा पूरा नही किया : दीपक बैज

0
  • देश की आजादी से नव निर्माण तक कांग्रेस की देन
  • 35 हजार रू. किलो का मशरूम खाने और 8 हजार करोड़ के प्लेन पर चलने वाले मोदी खुद को बता रहे संत

जगदलपुर प्रधानमंत्री मोदी का का भाषण यह बताने के लिए पर्याप्त है कि पिछले 10 साल में वे कुछ भी उपलब्धि हासिल नही कर पाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 10 साल तक उन्होंने सिर्फ जुमलेबाजी की। अब लोकसभा चुनाव करीब हैं तब मोदी के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नहीं है।

दीपक बैज ने कहा है कि 9 लाख का सूट पहनने वाले, 8 हजार करोड़ के विमान से चलने वाले और 35 हजार रू किलों का मशरूम खाने वाले मोदी अपने आप को संत बता रहे हैं। यह बड़ी हास्यास्पद बात है। जो प्रधानमंत्री पिछले 10 साल में अपने ब्रांडिंग में जनता के हजारों करोड़ रू खर्चा कर देता है? वह खुद को सबसे ईमानदार बता रहा है। प्रधानमंत्री बताएं कि अडानी की संपत्ति इनके राज में कैसे बढ़ रही है? अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वादों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे का क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी करने के वादे का क्या हुआ? मोदी यह बताएं कि 10 साल के बाद भी समर्थन मूल्य गारंटी के लिए भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच क्यों कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आए ? 2022 तक हर आवासहीन के मकान के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं कि देश की महिलाओ को सुरक्षित वातावरण क्यों नही मिल रहा है? प्रधानमंत्री बयानबाजी के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अध्यन करना चाहिए कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। देश की आजादी से लेकर भारत का नव निर्माण कांग्रेस की देन है। जब 1947 के बाद देश में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी तब देश की साक्षरता दर 18 फीसदी थी। नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब देश की साक्षरता दर लगभग 80 फीसदी से ऊपर थी। 1947 में देश में एक भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स, सिंचाई के बांध नही थे। बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर जैसे संयत्र कांग्रेस की सरकार ने बनाए। देश के नवनिर्माण से औद्योगीकीकरण कांग्रेस सरकार ने ही किया। मोदी ने 10 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकारों द्वारा बनाए गए सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है।

सुकमा के किस्टाराम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव बरामद

0
  • हथियार, विस्फोटक व भारी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 24 फरवरी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। घटना स्थल से हथियार, विस्फोटक समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
    24 फरवरी को सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत बुर्केलंका व आसपास के जंगल पहाड़ी में कोंटा एरिया कमेटी एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली थी। ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर एक वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ 12 बोर का हथियार, गन पाउडर, डेटोनेटर, पिट्टू बैग, 12 वाट बैटरी, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। मृत नक्सली के शव की शिनाख्त कट्टम भीमा पिता राजेश नीवसी बुर्कलंका के रूप में हुई है। वह दक्षिण बस्तर डिवीजन अंतर्गत बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया कमांड इन चीफ के पद पर था। सुकमा जिले के किस्टाराम थाना के ग्राम बुर्कलंका निवासी कट्टम भीमा पर छत्तीसगढ़ शासन ने एक लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा है। सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ आपरेशन सूर्योदय चलाया जा रहा है। इसके तहत माओवादियों के सफाया किया जा रहा है। सुरक्षा बलों के अभियान से माओवादी बैकफुट पर हैं और बौखला गए हैं। वे अब निर्दोष ग्रामीणों की पुलिस मुखबिर बताकर उनकी हत्या कर रहे हैं।

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ सम्मेलन संपन्न

0

बकावंड विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप थे। इस दौरान पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश एसटी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही, जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम जोशी, दामोदर बघेल, जिला सहयोग नील कुमार बघेल, मोहन जोशी, सत्यप्रकाश गुप्ता, तरुण पांडे, खगेश्वर कर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष विषम ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक ठाकुर एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छग कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन कोंडागांव ने मंहगाई भत्ता एवं एरियर्स हेतु सौंपा ज्ञापन

0
  •  उठाए गए कर्मचारियों के आर्थिक हित से जुड़े मुद्दे
    कोंडागांव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 23 फरवरी को भोजन अवकाश के दौरान दोपहर 1.30 बजे कोंडागांव जिला मुख्यालय में जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर कोण्डागांव को मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।
    छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोंडागांव द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों के संदर्भ में 23 फरवरी को प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केंद्र के समान 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिए जाने, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए जुलाई 2019 से समय- समय पर देय महंगाई भत्ता की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किए जाने, वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त का शीघ्र भुगतान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोर्चा के जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल, जिला अध्यक्ष निर्मल शार्दुल, शिवराज सिंह ठाकुर, शीतल कोर्राम, संजय सिंह ठाकुर, श्रीनिवास नायडू, कंवलसाय मरकाम, बीएस ठाकुर, जितेंद्र सिंह, वेणुगोपाल राव, हृदय राम मंडावी, हरीश जायसवाल, भूपेंद्र पाणिग्रही, विजय यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ सम्मेलन संपन्न

0

बकावंड विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप थे। इस दौरान पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश एसटी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही, जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम जोशी, दामोदर बघेल, जिला सहयोग नील कुमार बघेल, मोहन जोशी, सत्यप्रकाश गुप्ता, तरुण पांडे, खगेश्वर कर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष विषम ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक ठाकुर एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दो बाइक सवार के आपस में भिडंत एक बाइक सावर की मौत 2 घायल

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र  से 8 किमी दूर ग्राम मुच्चर में कल दिनाक 23.02.24 दिन शुक्रवार को दो बाइक सवार की आपस में जबरदस्त भिडंत होने से एक बाइक सावर की मौत वही टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों बाइक आग लगने से बाइक राख हो गयी। आग में जलने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे चिखलाकसा अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद रिफर किया गया।  वही प्राप्त जानकारी के अनुसार आग से जलने वाले  बाइक सवार मृतक का नाम राम स्वरूप उम्र 25 वर्ष ग्राम अरमागोंदी निवासी की आग से जल जाने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य घायल तिकेश कुमार पिता हिराऊ राम उम्र 17 वर्ष  ग्राम – मुच्चर व मनोज उम्र 30 वर्ष थाना मानपुर ग्राम कोसमी को उपचार हेतु दल्लीराजहरा से सटे हुए शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में भर्ती कराया गया है। बाइक में आपस में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक में भयानक आग लग गई। । घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा थाने की दूरी मात्र आठ कि.मी होने के कारण दल्लीराजहरा टी.आई. सुनील तिर्की अपने स्टाफ के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच कर दोनों घायलों युवको को उपचार हेतु दल्लीराजहरा चिखलाकसा अस्पताल पहुंचाया।

 

पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्व. विक्रम धुर्वे की स्मृति में नगर पंचायत चिखलाकसा को टैंकर अपने सांसद निधि से प्रदान किया

0

आज दिनांक 24-02-2024 को माननीय मोहन मंडावी जी, सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र के द्वारा पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्व. विक्रम धुर्वे की स्मृति में नगर पंचायत चिखलाकसा को 1 नग टैंकर अपने सांसद निधि से प्रदान किया गया जिसके लिए  मनीष झा डोंडी मण्डल अध्यक्ष भाजपा, नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, उपाध्यक्ष  अब्दुल इब्राहिम, सांसद प्रतिनिधि भरत भाई पटेल , पार्षदगण श्रीमति संगीता साहू, ताराचंद पाथोड़े, श्रीमति शांति रावटे, तिहारु आर्य, श्रीमती कुन्ती देवांगन , श्रीमति सुनीता गुप्ता, श्रीमती लीला डड़सेना, श्रीमति विमला जैन, एवं पूर्व पार्षद , राजू रावटे,  विजय डड़सेना, एव श्रीमती लता पाथोड़े ने माननीय सांसद महोदय को सह्रदय से धन्यवाद प्रकट किया गया |

कमीशनबाजी के चक्कर में पिट गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अग्रवाल

0
  •  अवैध कमाई से लालम लाल हो चुके अधिकारी को ठेकेदार ने कर दिया लाल
  • मांग पूरी न होने पर अफसर ने की थी काम में अड़ंगेबाजी
    अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग में लोक निर्माण विभाग अधिकारी कमीशन की अवैध कमाई के दम पर लालम लाल हो रहे हैं। कई अधिकारियों ने अकूत अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है। उनके गृह नगरों, गांवों और अन्य शहरों में करोड़ों की नामी बेनामी संपत्ति है। अधिकारियों की नाजायज डिमांड से ठेकेदार त्रस्त हो चले हैं। कमीशन इतना ज्यादा मांगा जाता है कि ठेकेदार असहाय हो जाते हैं। लाखों रुपए लगाकर शुरू किए जा चुके सड़क निर्माण कार्य में विभाग के अफसर अड़ंगेबाजी करते हैं। ऐसे में ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ना लाजिमी है। बस्तर संभाग के कांकेर में विभाग के अधिकारी के साथ हुई घटना को इसी गुस्से की परिणति माना जा रहा है।
    बस्तर संभाग के कांकेर जिले में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल के साथ बीते दिनों मारपीट की घटना हुई, जो पूरे संभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस में दर्ज पवन कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक विभाग के ठेकेदार शैलेष शर्मा और कुछ अन्य लोगों ने पवन कुमार अग्रवाल के साथ मारपीट कर दी थी। कांकेर पुलिस ने शैलेष शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। हालांकि ऐसी घटना निंदनीय है, लेकिन इस पूरे मामले के पीछे की जो कहानी सामने आई है, वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अवैध तरीके से धन कमाने की लालसा को उजागर कर रही है। जानकार के सूत्र बताते हैं कि पवन कुमार अग्रवाल मूलतः अंबिकापुर निवासी हैं और उनका शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। विभाग में कार्य करने वाले अन्य ठेकेदारों से भी उनका कई बार विवाद हो चुका है। सरकार में काबिज दल के नेताओं से मधुर संबंध बनाकर ठेकेदारों पर रौब गांठना, उनसे नाजायज मांग करना, स्वीकृत कार्यों की राशि में से भारी भरकम कमीशन की डिमांड करना उनकी फितरत बन गई है। जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने कांग्रेस से जुड़े एक स्वजातीय नेता से उनके मधुर संबंध जग जाहिर रहे। उस समय भी वे कांकेर में ही पदस्थ थे। चर्चा है कि कांग्रेस शासनकाल में अग्रवाल अपने हितैषी कांग्रेस नेता के दम पर आएदिन विभागीय ठेकेदारों को प्रताड़ित किया करते थे। अब सरकार बदलने के बाद उन्होंने भाजपा के एक स्थानीय नेता को अपना हमदर्द बना लिया है और उनके भरोसे ठेकेदारों पर रौब गालिब करने लगे हैं। उनकी कमीशन की डिमांड काफी बढ़ गई है।. लागत राशि में 30 प्रतिशत तक कमीशन की मांग की जाने लगी है। मांग पूरी न करने वाले वे ठेकेदारों के स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में तरह तरह के अड़ंगे लगा देते हैं। यहां तक कि गुपचुप तरीके से टेंडर निकाल कर दूसरे ठेकेदार को वही काम सौंप दिया जाता है। अग्रवाल के ऐसे व्यवहार से अब स्थानीय ठेकेदारों के सब्र का बांध टूटने लगा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी अधिकारी पवन अग्रवाल से कथित तौर पर मारपीट करने वाले ठेकेदार शैलेष शर्मा को केशकाल से बांसकोट अमरावती रोड के 1 से 9 किमी तक के हिस्से का काम मिला हुआ है। यह कार्य 1 करोड़ 84 लाख रुपए का है। बताते हैं कि कार्य शुरू कराने से पहले ही अधिकारी ने ठेकेदार के सामने तीस लाख रुपए की डिमांड रख दी। ठेकेदार ने काम शुरू हो जाने और कुछ भुगतान मिल जाने के बाद ही राशि देने की बात कही, तो अधिकारी आग बबूला हो उठे और काम में अड़ंगेबाजी शुरू कर दी। चूंकि ठेकेदार सड़क के कार्य में काफी रकम लगा चुके थे और अधिकारी ने गुपचुप तरीके से दूसरे व्यक्ति को काम सौंप दिया। इससे मजबूर होकर ठेकेदार शैलेष शर्मा को ऐसा कदम उठाना पड़ा। ठेकेदारों और क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि शासन इस अधिकारी के तमाम कार्यों और उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की मामले की जांच कराए और जिले के प्रबुद्ध लोगों से इस मामले में रायशुमारी करे। ठेकेदार भी निर्माण एजेंसी के प्रमुख सहयोगी होते हैं। अतः पूरे घटनाक्रम में गड़बड़ी को केवल कमीशनबाजी ही नहीं माना जा सकता। अधिकारी द्वारा उस ठेकेदार को दी गई मानसिक प्रताड़ना के बाद ही ऐसी घटना घटित हुई होगी। इस मामले में पीआर विभाग के अधिकारी का बयान आना बाकी है।

कोंडागांव के ईई का भी नाम
ठेकेदारों को कांकेर के अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किए जाने और ठेकेदारों से बेजा मांग की जाने के मामले में कोंडागांव में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री (ईई) एआर मरकाम का भी नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक कांकेर के अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने बिनाका कंस्ट्रक्शन के के प्रोपराइटर शैलेष शर्मा पर राशि देने के लिए कोंडागांव के ईई एआर मरकाम के जरिए भी दबाव बनाया था। इस संबंध में ईई  मरकाम ने शैलेष शर्मा से कई बार संपर्क किया और अग्रवाल की बात मान लेने के लिए दबाव बनाया था। इस बीच जानकारी मिली है कि ठेकेदार शैलेष शर्मा भी अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना पहुंच गए। शर्मा ने थाने में आवेदन देकर  अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह पुलिस से किया है। उन्होंने कहा है अधीक्षण अभियंता अग्रवाल ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर उनसे दस लाख रू. की मांग की। अपने कर्मचारी को बुलाकर मुझे मां, बहन की गालियां और केशकाल, बांसकोट अमरावती रोड के नवीनीकरण कार्य के मामले में तीस लाख रू.का जुर्माना लगा देने की धमकी दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS