City Media - Page 562 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 562

लोकसभा चुनाव में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे : दीपक बैज

0
  •  झूठे वादों से ऊब चुकी जनता अब छुटकारा चाहती है भाजपा से : दीपक बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भाजपा से बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा मुगालते में है कि राज्य में विधानसभा चुनावों की पुनरावृत्ति होने वाली है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी ने जो वादे देश की जनता से किए थे उन वादों का क्या हुआ? मोदी सरकार के 10 वर्ष भाजपा की वादाखिलाफी के स्मारक के रूप में याद किए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने मतदान करेगी। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आएंगे। मोदी के जाने के दिन आ गए, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। विदेश से कालाधन लाने का वादा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर फरार हो गए, मोदी सरकार देखती रह गई। विदेशों से कालाधन नहीं आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिए झूठे वादे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार में रहने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिए नए जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया गया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनों के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सिर्फ बात की, राफेल रक्षा सौदे में खुद मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। यूपीए के कानून के अनुसार लोकपाल पद पर नियुक्ति करने में मोदी सरकार विफल रही। अडानी के भ्रष्टाचार की मोदी सरकार संरक्षक बनी हुई है। हर साल दो करोड़ युवाओं का रोजगार का वादा किया था लेकिन जीएसटी, नोटबंदी से करोड़ों का रोजगार छीना, दो करोड़ रोजगार जो हर साल आने वाले थे, उनका क्या हुआ? 5 वर्षो में 10 करोड़ लागो को रोजगार मिलना था लेकिन बेरोजगारी बढ़ गई। महिला आरक्षण बिल लागू करने में छलावा किया गया। वन रैंक वन पेंशन विफल हो गई। महंगाई पर लगाम नहीं लगा पाए। गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम मोदी राज में बढ़ गए। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार किसान को लागत का दुगुना दाम नहीं दे पाए।

बस्तर परिवहन संघ अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
  • तीन लोगों ने ट्रांसपोर्टर शंभू की बेदर्दी से की थी पिटाई
  • गुप्तांग और सिर पर चोट, लोगों ने किया बीच बचाव

जगदलपुर बस्तर जिले के एक ट्रांसपोर्टर के साथ बस्तर परिवहन संघ कार्यालय के सामने अध्यक्ष सहित तीन लोगों ने मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बोधघाट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बोधघाट पुलिस के मुताबिक 18 व 19 फरवरी की दरम्यानी रात ट्रांसपोर्टर शंभू के साथ मारपीट की घटना हुई। बस्तर परिवहन संघ अध्यक्ष प्रदीप पाठक एवं उनके साथी अनूप तिवारी ऊर्फ कुक्कू एवं जीतू यादव ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तीनों एक राय होकर हाथ, मुक्के और लात घूंसों से शंभू की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीपीएस के पूर्व सचिव कन्हैया झा एवं अमित तिवारी अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। प्रार्थी शंभू के अनुसार उसके गुप्तांग एवं सिर में चोट लगी है। इस मामले में बोधघाट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 506 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हल्बा समाज के युवाओं को तरक्की की राह दिखाने हुई सार्थक पहल

0
  • आदिवासी हल्बा समाज की वार्षिक महासभा आयोजित

जगदलपुर आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा मुख्यालय बड़े डोंगर के तत्वावधान में संभाग बड़ांजी के पालीग्राम बड़ांजी में समाज की वार्षिक महासभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी एवं ग्राम देवी आया जलनी की सेवा अर्जी कर समाज के वीर शहीद सुखदेव पातर, शहीद हरचंद नाईक, वीर शहीद गैंदसिंह एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समाज प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित युवा महोत्सव सह करियर मंडई “हम होंगे कामयाब” में समाज के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, राजनीति के क्षेत्र में अभिरुचि, सामाजिक संस्कृति के संरक्षण, संवैधानिक सरंक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभिन्न उच्च पदों पर पदस्थ समाज के कार्यरत और रिटायर्ड अधिकारियों एवं सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया। 18 गढ़ हल्बा समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वनाथ मांझी एवं युवा प्रकोष्ठ महासचिव रूपेंद्र मांझी ने समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हल्बा समाज का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। समय समय पर जब भी देश एवं समाज पर विपत्ति आई है, तब तब समाज के लोग अपना सर्वस्व न्यौछावर करने में पीछे नहीं रहे। देश के स्वतंत्रता संग्राम हो या देशहित का कार्य, सभी में समाज का योगदान सर्वोच्च रहा है। समाज के उन सपूतों को आदर्श मानते हुए हमे देशहित एवं समाजहित के क्षेत्र में योगदान देना है। आज भारत विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित कर रहा है। इसमें युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। युवा ही समाज के रीढ़ हैं। अतः समाज के युवाओं को आज प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करना है। समाज के रीति रिवाज एवं संस्कृति, सामाजिक उत्थान ,सामाजिक विकास के लिए व्यापक चर्चा की गई। 18 गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेल राम नाईक, उपाध्यक्ष लोकनाथ गागड़ा, महासचिव कृष्णपाल राणा एवं पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार पात्र ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले 18 लोगों को समाज गौरव पुरस्कार से समाज नवरत्न के रूप में सम्मानित किया गया।शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। छोटेडोंगर क्षेत्र के समाज के वैद्यराज हेमचंद मांझी को देश के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नामित होने पर सम्मानित किया गया।

वार्षिक महासभा 2024 एवं युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं युवक युवतियां एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी वरुण साहनी ने दी।

जलनी माता स्थापना में शामिल हुए पूर्व विधायक राजमन बेंजाम

0
  •  पूर्व विधायक ने कहा चित्रकोट के ग्रामीणों के सुख- दुःख हमेशा रहूंगा साथ

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम सोमवार को छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोडरीपाल पहुंचे। वहां वे जलनी माता देवगुड़ी में जलनी माता के स्थापना समारोह में शामिल हुए। माता की पूजा अर्चना कर बेंजाम ने ग्राम पुजारी सहित क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान पूर्व विधायक राजमन बेंजाम कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने बस्तर की संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से देवगुगुड़ियों का जीर्णोद्धार करने का कार्य किया था। आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में देवगुड़ियों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने आगे कहा मैं पद पर रहूं या ना रहूं, क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहूंगा। इस दौरान पूर्व विधायक राजमन बेंजाम के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरसिंग मांझी, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, बलिराम कश्यप, रीका कर्मा, जीतू चौहान, परदेशी बघेल, राजू चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नपा में अविश्वास प्रस्ताव पर हार, स्थानीय भाजपा नेतृत्व के लिए चिंतन का विषय

0
  •  भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अब लेना होगा कठोर निर्णय
  • यहां पाई हुई सत्ता कांग्रेस को सौंप देते हैं भाजपाई

दल्लीराजहरा बालोद जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में कांग्रेसी अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। भाजपा की यह हार पार्टी के स्थानीय नेतृत्व के लिए आत्मचिंतन और केंद्रीय नेतृत्व के लिए कड़े फैसले लेने का संदेश दे गई है।

2019 में बालोद जिले की सबसे बड़े नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के 27 वार्डो के लिए पार्षद पद के चुनाव में भाजपा को मतदाताओं ने 13 पार्षद दिए। एक निर्दलीय पार्षद जो भाजपा का कट्टर समर्थक था को मिलाकर 14 पार्षद भाजपा के पास थे। कांग्रेस अपनी हार को दोहराते हुए और सिमटे-सिमटते नौ सीटों तक सिमट गई थी। भाजपा जैसे मजबूत संगठन के स्थानीय कमजोर नेतृत्व व जीते हुए पार्षदों के आपसी खींचतान तथा आपसी फूट का लाभ उठाते हुए नौ पार्षदों वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने स्थानीय संगठन के मजबूत नेतृत्व, सटिक राजनीतिक रणनीतिक कौशल व एकता के बल पर हारी हुई बाजी को पलटकर अध्यक्ष पद हथिया लिया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सत्ता में जोरदार वापसी की। सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ की बहुत सारी नगर पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पालिकाओं, जहां कांग्रेसी अध्यक्ष या कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष आसीन थे वहां भाजपा, निर्दलियों व असंतुष्ट कांग्रेसी पार्षदो द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की एक लहर ही चल पड़ी थी। बहुत सी जगहों पर भाजपा को लाभ भी हुआ और उसके अध्यक्ष भी बन गए, लेकिन दल्ली राजहरा में बहुमत होने के बाद भी भाजपा फिर हार गई। ऐसे में निश्चित तौर कहा जा सकता है की जहां -जहां पर भाजपा को अविश्वास प्रस्ताव लाकर लाभ मिला, हुआ वहां पर उसका सारा श्रेय भाजपा के स्थानीय संगठन के कुशल नेतृत्व, बेहतर राजनीतिक रणनीति, कूटनीति व संगठनिक एकता को दिया गया है, किंतु राजहरा नगर पालिका में शुरु से बहुमत में होने के बाद भी भाजपाई आपसी खींचतान, पार्टी हित की अपेक्षा स्वहित को प्राथमिकता देने के कारण अपनी सत्ता कायम न कर सके। लेकिन राज्य की सत्ता पर वापसी और उसके बाद अनेक जगहों के स्वशासी निकायो में एकता के साथ किये गये सफल प्रयास से पुन: वापसी से भी दल्ली राजहरा के भाजपा पार्षद, नेनृत्वकर्ता, रणनीतिकार कोई प्रेरणा और पूर्व की गलतियों से सबक न ले सके और अपनी गलतियों को दोहराते नजर आए। इसका परिणाम बहुमत की संख्या होने के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव में हार के रुप में पुन: सामने है। जहां भाजपा सत्ता प्राप्ति का कोई अवसर जाने नहीं देती, मगर दल्ली राजहरा में उल्टा होता आया है। यहां की जनता भाजपा को स्थानीय निकाय की सत्ता सौंपती है और भाजपाई पाई हुई सत्ता को कांग्रेस के हवाले कर देती है। स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत आपसी तालमेल का अभाव, कमजोर स्थानीय संगठन व नेतृत्व, कुशल राजनीतिक-कूटनीतिकार की कमी, आपसी विश्वास में कमी, संवादहीनता, पार्टी हित की जगह स्वहित को प्राथमिकता, अनुशासनहीनता व केंद्रीय नेतृत्व का भय न होना जैसे गंभीर कारणों से भाजपा पिछले 15 वर्षो से पराभव झेल रही है। आज के अविश्वास प्रस्ताव में मिली हार पर भाजपा के स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए, अन्यथा इतिहास का दोहराव ऐसी ही हार के रूप में होता रहेगा।

डोली जात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  •  सुकमा के राजबाड़ा से निकली माता की डोली

जगदलपुर सोमवार को सुकमा के राजबाड़ा से माता की डोली रामाराम मंदिर के लिए रवाना हुई। भव्य डोली जात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने डोली जात्रा में विधिवत माता की पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मनोज देव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विदित हो कि डोली यात्रा रामाराम मेले के एक दिन पहले निकलती है। रामाराम मेला आयोजन के बाद सुकमा मेला और इसके तत्पश्चात जिले में मेले मड़ई का सिलसिला शुरू हो जाता है।

आईपीएस उदित भास्कर जगदलपुर के नए सीएसपी

0

जगदलपुर भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग 2021 बैच के अधिकारी उदित भास्कर जगदलपुर के नए नगर पुलिस अधीक्षक होंगे। वे पूर्व में प्रशिक्षु के तौर पर रायगढ़ जिले के नगर पुलिस अधीक्षक के रुप में सेवा दे चुके हैं। बस्तर में पदस्थ रहे प्रशिक्षु आईपीएस रविंद्र सिंह मीणा का कोरबा तबादला हो गया है। इनके पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक पद पर विकास कुमार बतौर प्रशिक्षु सेवा दे चुके हैं। उनका तबादला हो गया है। उनकी जगह अजाक एसडीओपी संभाल रहे थे।

बस्तर की बेटियों की पुकार सुन ली सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने

0
  • नाले के गंदे पानी और खुले में नहाने मजबूर थीं कन्या आश्रम सोरगांव की छात्राएं

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सोरगांव के 100 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम की छात्राओं की पुकार बस्तर के सहृदय कलेक्टर विजय दयाराम के. और आदिम जाति विकास विभाग के संवेदनशील सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने अंततः सुन ली है।. कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही बेटियों को अब न तो नाले के गंदे पानी में नहाना पड़ेगा और न ही खुले में शौच जाना पड़ेगा। कलेक्टर और सहायक आयुक्त की पहल पर आश्रम में पानी की व्यवस्था के लिए बोर करा लिया गया है। बोर सफल रहा है और उसमें मोटर पंप असेंबल कर दिया गया है।

सोरगांव कन्या आश्रम ड्राई जोन में स्थित है। पहले वहां कई जगह बोर कराए गए, लेकिन पानी नहीं निकला। नतीजतन आश्रम परिसर में बाथरूम और टॉयलेट रहने के बाद भी छात्राओं को नहाने और शौच के लिए आश्रम से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित नाले में जाना पड़ता रहा है। नाले में पानी बहुत ही कम रह गया है और वह पानी काफी गंदा भी हो चला है। फिर भी मजबूर छात्राएं उसी पानी में नहाती रही हैं, दातौन ब्रश करती रही हैं। शौच भी उन्हें नाले के आसपास की झाड़ियों में जाना पड़ता रहा है। छात्राओं के इस दर्द श्रमबिंदु ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर जिला प्रशासन तक पहुंचाया था। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सहृदयता दिखाते हुए तत्काल सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग अमित भाटिया को कन्या आश्रम सोरगांव जाकर हालात का पता लगाने और छात्राओं की तकलीफ दूर करने निर्देशित किया। विभाग के स्कूलों, आश्रमों,छात्रावासों के विद्यार्थियों के हितों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने वालेसहायक आयुक्त अमित भाटिया बिना पल भी गंवाए सीधे सोरगांव पहुंच गए। वहां उन्होंने आश्रम अधीक्षिका और छात्राओं से चर्चा की। इसके बाद जिला प्रशासन एवं आदिम जाति विकास विभाग ने रिंग मशीन भेजकर आश्रम से कुछ दूर बोर कराया। सौभाग्यवश बोर सफल रहा और वहां पर्याप्त पानी निकला है। बोर में मोटर पंप भी असेंबल करवा लिया गया है। अब बोर से कन्या आश्रम तक पाईप लाईन बिछाकर आश्रम में पानी की आपूर्ति की जाएगी। अब मासूम बेटियों को खुले में न स्नान करना पड़ेगा और न ही शौच जाना पड़ेगा। सोरगांव के ग्रामीणों, आश्रम की छात्राओं और उनके पालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन सभी ने कलेक्टर विजय दयाराम के. और सहायक आयुक्त अमित भाटिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

तीसरी आंख के ऑपरेशन की जरूरत

सौ सीटर कन्या आश्रम सोरगांव में 7 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की 78 छात्राएं रह रही हैं। सहायक आयुक्त ने उनकी सबसे बड़ी दिक्कत तो दूर कर दी है। अब एक और दिक्कत दूर हो जाए, तो छात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो जाएगी। दरअसल बाहरी तत्वों की आवाजाही और छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आश्रम में शासन ने तीसरी आंख की व्यस्था कर रखी है, लेकिन यह तीसरी आंख भी दृष्टि दोष का शिकार हो गई है। कन्या आश्रम में सुरक्षा गार्ड, चौकीदार तैनात किए गए हैं।सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन एलईडी स्क्रीन नहीं लगाई गई है। इस वजह से सीसीटीवी कैमरा (तीसरी आंख) किसी काम का नहीं रह गया है। कैमरे में कैद होने वाली तस्वीरों को देख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। अगर वहां एलईडी स्क्रीन लगा दी जाए, तो बेहतर होगा।

अब नहीं होगी छात्राओं को दिक्कत:भाटिया

सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने कहा है कि आश्रम में पानी की व्यवस्था के लिए बोर करा लिया गया है, जो सक्सेस रहा है। बोर में मोटर पंप लगाया जा रहा है। बोर से पाईप लाईन के जरिए सीधे कन्या आश्रम में पानी पहुंचेगा। अब बेटियों को दिक्क़तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि अमित भाटिया अपनी संवेदनशीलता के चलते आदिवासी विद्यार्थियों के बीच मसीहा के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दरभा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र खराब भोजन परोसे जाने को लेकर सड़क पर उतर आए थे। तब भी आदिम जाति विकास विभाग बस्तर के सहायक आयुक्त अमित भाटिया तुरंत हरकत में आ गए थे। उन्होंने अधीक्षक और प्रिंसिपल को पदमुक्त कर दिया। वहींं बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. नेश्री भाटिया के प्रतिवेदन के आधार पर अधीक्षक को निलंबित भी कर दिया। सहायक आयुक्त अमित भाटिया का कहना है कि आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोजन से लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत यदि आती है तो संबंधित कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अमित भाटिया ने आगे कहा यदि बच्चों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे व्यक्तिगत रूप से उनके मोबाइल नंबर 9479258222 पर कॉल कर सकते या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन में थाना डोंडी के मोबाइल शॉप में हुए चोरी का खुलासा

0
  •  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा चलाए जा रहे साइबर प्रहरी अभियान के तहत व्हाट्सएप ग्रुप से मिला चोरी के आरोपियों का सुराग ।
  • पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन में थाना डोंडी के मोबाइल शॉप में हुए चोरी का खुलासा
  • साइबर प्रहरी अभियान के तहत तैयार व्हाट्स एप ग्रुप से मिला चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग दो अपचारी बालक सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपियों के कब्जे से 17 नग मोबाइल हैंड सेट बरामद
  • साइबर सेल टीम बालोद एवम थाना डोंडी की रही विशेष भूमिका ।
  •    पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद  एस . आर. भगत के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नायक व नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा डॉ चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना डोंडी क्षेत्र के डोंडी गांधी चौक आर के मोबाइल शॉप में हुए मोबाइल चोरी के प्रकरण में दो अपचारी बालक सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 नग मोबाइल सेट बरामद किया गया है।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/03.02.24 की दरमियानी रात गांधी चौक डोंडी के आर के मोबाइल शॉप का शटर का ताला तोड़ कर उसके शॉप में रखे 17 नग मोबाइल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था जिस पर प्रार्थी राजेंद्र जैन की रिपोर्ट पर थाना डोंडी में अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु साइबर सेल टीम बालोद एवम थाना डोंडी को निर्देशित किया गया था। जिसमे टीम द्वारा घटना स्थल जाकर वहा आप पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का फुटेज को बारीकी से देखा गया। जिसमे कुछ संदेहियों का चिन्हांकित किया गया, सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज को साइबर प्रहरी अभियान के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया, जिससे मुखबिर से सूचना मिला कि दो अपचारी बालक के द्वारा उक्त शॉप में मोबाइल चोरी करना बताया ,जिस पर टीम द्वारा चोरी के दो अपचारी बालक को पकड़ कर चोरी के मोबाइल को खपाने वाले दो अन्य आरोपी 1.अपचारी बालक 2. अपचारी बालक 3. चंद्रेश भूआर्य पिता सहदेव भूआर्य पता खैरवाही वर्तमान पता गुडयारी रायपुर 4. शशिकांत पिता ईश्वर लाल पता गुडुम डोंडी को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 नग मोबाइल हैंड सेट बरामद किया गया है। अपचारी बालक एवं बालिक आरोपियों के द्वारा पूर्व में ग्राम भारीतोला स्कूल में हुए कंप्यूटर चोरी के घटना को अंजाम दिया गया था अपराध क्रमांक 225/23 धारा 380.457 दर्ज हुआ था।

 

उक्त प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी निरीक्षक मुकेश सिंह, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी,पूरन देवांगन, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, संदीप यादव, राहुल मनहरे और थाना डोंडी से प्रधान आरक्षक विष्णु तारम की सराहनीय भूमिका रही है।

0

 

बालोद पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवम नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्ग दर्शन में साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप अभियान चलाया जा रहा है .जिसके तहत लोगों को साइबर संबंधी अपराध की रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है , व क्षेत्र में हो रही घटना के संबंध में पुलिस सहायता की जानकारी ग्रुप में शेयर की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 18/02- 24 शाम लगभग 7 :00 बजे सूचना मिला कि एक एक नाबालिग लड़का उम्र लगभग 10 वर्ष कुसुमकसा चौक में भटक कर होटल में बैठा है

अपना नाम पता बताने में असमर्थ है . सूचना पर थाना राजहरा पेट्रोलिंग रवाना किया गया है . पेट्रोलिंग के द्वारा बच्चे के परिजन का पता तलाश कर उनके परिजन निवासी दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 को सुपुर्द किया गया . पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा शुरू की गई साइबर प्रहरी का सकारात्मक परिणाम सभी वार्ड और गांवों में देखने को मिल रहा है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS