City Media - Page 573 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 573

तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध रोकने के लिए छात्र छात्राओं को शिविर लगाकर किया जागरूक

0
  • Artificial Intelligence (AI) Tools से तेजी से बड़ रहे साइबर अपराध जैसे विडियो एडिटिंग से व्यक्ति के चहरे को बदलना तथा वास्तविक आवाज को बदल कर, हो रहे साइबर फ्राड के संबंध में शा.कंगला मांझी महाविद्यालय डौण्डी के छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक।
  • कगला मांझी महाविद्यालय डौण्डी के छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा मोटर
  • सायकल चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने हेतु जागरूक किया गया। ।
  • बालोद पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन फ्राड, अनुशासन, नशा उन्मूलन साथ ही साथ कानून की जानकारी दी गई।

डौंडी आज दिनांक 08.02.2024 पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर, थाना डौण्डी प्रभारी मुकेश सिंह तथा साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में शा.कंगला मांझी महाविद्यालय डौण्डी के छात्र/छात्राओं को Artificial Intelligence (AI) Tools से तेजी से बड़ रहे साइबर अपराध जैसे विडियो एडिटिंग से व्यक्ति के चहरे को बदलना तथा वास्तविक आवाज को बदल कर, हो रहे साइबर फाड के संबंध में तथा यातायात नियम एवं साइबर अपराध संबंधी जानकारी अपराध व नशा उन्मूलन, कानून की जानकारी से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया।

थाना डौण्डी के शा.कंगला मांझी महाविद्यालय डौण्डी के छात्र/छात्राओं को साइबर / यातायात थाना स्टाफ टीम द्वारा को आनलाईन फ्राड जैसे बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में हम किस प्रकार से कमी ला सकते हैं इस संदर्भ में आम जनता को बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर डायल 112 को तत्काल कॉल कर सूचना देवें एवं उसके आने के पहले घायल व्यक्ति को सांत्वना देते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर घटना वाले स्थान में अधिक भीड़ नही बढ़ने नही दिया जाना है तथा बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नही चलाने हेतु बताया गया। साथ ही साथ स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने बताकर किया गया जागरूक।

आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

 

उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से आरक्षक योगेश कुमार गेडाम, यातायात शाखा बालोद से आरक्षक मनोज चन्द्रा व थाना डौण्डी से सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर.विष्णु तारम, आर. बनवारी यदु तथा महाविद्यालय के स्टाफ श्री दीपक कुमार मेश्राम (प्राचार्य), एन.के.साकड़े, श्रीमती राधेश्वरी देशमुख, डॉ. योगेश्वर साहू, श्रीमती बबीता ध्रुव, जी.एल. धनजय (समस्त शिक्षकगण) उपस्थित रहें।

अवैध रूप से गंजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार

0
  • गांजा परिवहन हेतु चमचमाती लग्जरी एक्सयुवी 500 कार का कर रहे थे इस्तेमाल पुरूर पुलिस द्वारा धरा गया उत्तरप्रदेश के गांजा तस्कर
  • जगदलपुर बस्तर से भारी मात्रा में गांजा ले जाकर बाराबंकी उत्तरप्रदेश में खपाने की थी साजिश।

:- घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का एक्सयुवी 500 कार कमांक UP-32-JV-3093 किमती 10,00,000/ रू० एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 40 किलोग्राम किमती 4,00,000/ रू० एव आरोपी के कब्जे से 200/रू० एवं एक नग स्लेटी रंग का एलजी कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल किमती 10,000 / रू० एवं एक नग लाल रंग की मोटोरोला कम्पनी एन्ड्रायड मोबाईल किमती करीबन 10,000/रु का वाहन सहित कुल जुमला कीमती 14,20,200 / रूपये को किया गया जप्त ।

आरोपी गिरफ्तार :- 1. मो० इमरान खान पिता मो० रिजवान खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुरसुंडा पोस्ट साहबपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) 2. फरार आरोपी शर्मुद्दीन शाह उम्र करीबन 35 वर्ष निवासी बराबंकी थाना सिटीकोतवाली जिला बाराबंकी (उ0प्र0)

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई।

बालोद  अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 08.02.2024 को मुखबीर मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि एक परपल रंग की महिन्द्रा एक्सयुवी-500 वाहन कार कमांक UP-32-JV-3093 जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं जो अपनी वाहन के पिछले सीट में एक काले सफेद धारीदार बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा हुआ हैं जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहें हैं की सुचना पर सउनि० अजयशंकर अविनाशी के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन.एच.30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान एक परपल रंग की महिन्द्रा एक्सयुवी-500 वाहन कार कमांक UP-32-JV-3093 आया जिसे ईशारा कर रोका गया जो अपने वाहन को रोककर भागने लगा। जिसमें एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भाग गया एवं एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम मो० इमरान खान पिता मो० रिजवान खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुरसुंडा पोस्ट साहबपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) का रहने वाला एवं वाहन का ड्रायवर होना बताया तथा फरार आरोपी का नाम शर्जुद्दीन शाह उम्र करीबन 35 वर्ष निवासी बाराबंकी थाना सिटीकोतवाली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) क निवासी होना बताया वाहन महिन्द्रा एक्सयुवी-500 वाहन कार कमांक UP-32-JV-3093 की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 08 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 40 कि०ग्रा० किमती 4,00,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन किमती 10,00,000/रू व आरापीं के कब्जे से 200/ रू० नगद व मोबाईल व अन्य दस्तावेज कुल जुमला 14,20,200 / रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 26/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1. मो० इमरान खान पिता मो० रिजवान खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुरसुंडा पोस्ट साहबपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि अजयशंकर अविनाशी, प्र०आर० विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर अब सरकार का बड़ी ऐलान

0

रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल अब जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग के नियंत्रण में आयेंगे। अभी ये कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी संचालित करती थी, लेकिन अब इसका नियंत्रण खुद शिक्षा विभाग की तरफ होगा। इस बात की घोषणा आज शिक्षा मंत्री ने सदन में की है। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी भंग होगी।

पिछली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना “स्वामी आत्मानंद स्कूल” को लेकर सदन में मुद्दा गूंजा। ध्यानाकर्षण में अजय चंद्राकर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में मेंटेनेंस के नाम पर घोटाला का मुद्दा उठाया। जवाब में शिक्षा मंत्री ने इस मामले को देखवा लेने की बात कही, तो चंद्राकर ने कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री से साधारण उत्तर की उम्मीद नहीं थी। शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के फंड से मेंटेनेंस की व्यवस्था की गयी है। जिसके बाद अजय चंद्राकर ने स्मार्ट सिटी के माध्यम से मेंटेनेंस कराने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पूछा क्या, अध्यक्ष खुद चढ़कर पोताई किए हैं ?

शिक्षा मंत्री ने पूर्व के खर्च को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि 800 करोड़ खर्च कर गड़बड़ी की गई, शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अजय चंद्राकर ने आर डी तिवारी स्कूल के जर्जर भवन और छत के स्लैब गिरने के मुद्दे से चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने पूछा कि स्मार्ट सिटी से मेंटनेंस में किस नियम के तहत मद का उपयोग किया गया, कौन सी तकनीकी संस्था है जिसने कार्य संपादित किया गया। जवाब में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बाद टीसीआईएल तकनीकी संस्था है उसी के द्वारा प्रशिक्षण कर कार्य किया जा रहा है। मेसर्स शरद शुक्ला के द्वारा काम करवाया गया है।

अजय चंद्राकर ने कहा इतना मेंटनेंस करवाने के बाद भी डीके तिवारी स्कूल में यह घटना घटी…, पूरे प्रदेश में मेंटनेंस के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। क्या उन पर कार्यवाही होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च किया गया है, तुगलकी आदेश कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्य किया जा रहा है।

जिसके बाद विधायक अनुज शर्मा ने कहा पूर्व में भी ऐसी घटना हुई है, उसके बाद इंजीनियरों के द्वारा ऑडिट कराए जाने का निर्णय हुआ था, तो क्या आर डी तिवारी स्कूल का ऑडिट करवाया गया था? शिक्षा बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इसका ऑडिट करवाया गया है। वहीं विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि स्मार्ट क्लास, टीचर्स को लेकर कई प्रकार की विसंगतियां हैं, बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, जो भी शिकायत आएगी उसमे कार्यवाही करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कोई अलग से सेट अप मंज़ूर किया गया है क्या…? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इसके लिए अलग से सेट अप नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा कई मदों से कार्य किया का रहा है, लेकिन जल्द ही इन सभी स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग के अंदर के आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा आज बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर एक जैसे ड्रेस पहन कर आए है, अजय चंद्राकर ने कहा आत्मानंद स्कूल भूपेश बघेल के आनंद के लिए खोला गया है।

वहीं धर्मलाल कोशिक ने कहा कलेक्टर के आदेश तक वह स्कूल चलेगा, मतलब उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ का काम इन्होंने किया है, यह कलेक्टर के नियंत्रण में ना रहे शासन के नियंत्रण में रहे। वहीं भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कई महापुरुषों, जिन्होंने जमीन दान में दिया है उनका भी नाम बदल कर आत्मानंद कर दिए हैं… उस भी खोजबीन की जाए।

राजेश मूणत ने कहा क्या मंत्री ने एकरूपता में लाने की बात को कहीं है उसमे एडमिशन की भी कोई विशेष व्यवस्था करेंगे, जिसके बाद मंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से कलेक्टर की समिति भंग होगी। जिन जिन महापुरुष के नाम को हटाया गया उन नाम को फिर से स्थापित किया जाएगा। महापुरुष के नाम की भी तख्ती लगाई जाएगी।

सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया आठ लाख का इनामी नक्सली चन्द्रन्ना

0
  •  बस्तर के सुकमा -दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई भिड़ंत
  •  मृत नक्सली चंद्रन्ना उर्फ सत्यम का शव बरामद

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिलों जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में आठ लाख का ईनामी नक्सली चंद्रन्ना उर्फ सत्यम मारा गया है। पुलिस ने उसके शव को बरामद भी कर लिया है। वहीं सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

एंटी नक्सल मोर्चे पर पुलिस और सुरक्षा बल लगातार भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा बलों को एक के बाद एक कामयाबी मिल रही है। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को एकबार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस बार जवानों ने सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती जंगलों में आठ लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को दंतेवाड़ा से डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शाम 4:30 बजे गोंदपल्ली, परलागट्टा, बड़ेपल्ली के बीच स्थित जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में मौके पर एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नक्सली चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। चन्द्रन्ना सन 2013 के पूर्व माड़ डिवीजन का डीवीसी मेंबर रहा। कुछ वर्षों से वह दक्षिण बस्तर डिवीजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। चन्द्रन्ना पर आठ लाख रुपए का ईनाम घोषित था। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया देर शाम तक मुठभेड़ चली है। अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

सुकमा में भी हुई मुठभेड़

सुकमा जिले में भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। सुकमा जिले के किस्टाराम के टेटेमड़गू इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है।

नक्सली संगठन किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों को टार्गेट कर ऑपरेशन में पुलिस और सुरक्षा बलों जवान निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। डीआरजी व 208 कोबरा बटालियन के जवानों ने तुरंत पोजीशन ले ली और नक्सलियों पर क ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। फोर्स ने घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज करेगी प्रवेश

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को ओड़िशा पीसीसी चीफ सौंपेंग ध्वज
  • दो दिन के अवकाश के बाद 11फरवरी को रायगढ़ प्रवेश

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को ओड़िशा से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगी। छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट पर ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा सौंपेंग। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिन अवकाश के बाद 11 फरवरी को रायगढ़ जिले के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैसमा के शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा। 12 फरवरी को सीतामढ़ी चौक कोरबा से पदयात्रा पुनः शुरू होगी। रात्रि विश्राम सूरजपुर जिले के शिवनगर थाना तारा के पास होगा। 13 फरवरी को सरगुजा जिले के रायगढ़ बस स्टैंड चौक उदयपुर से पदयात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम बलरामपुर जिले के झींगो में होगा। 14 फरवरी को बलरामपुर के पुराने सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी और यात्रा का समापन बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित छत्तीसगढ़ की सीमा में होगा। इस सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को ध्वज प्रदान करेंगे।

छ्ग में उत्साह का माहौल : बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के आम नागरिक तथा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी व यात्रा के स्वागत को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। बैज ने कहा – हम सब प्रसन्न हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ आ रही है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक के सफर के लिए शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरती हुई 6700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा पांच दिनों में 536 किलोमीटर का सफर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल तय करेंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों पर मरहम साबित होगी।

आईपीएस शलभ सिन्हा ने बस्तर में सम्हाला कार्यभार

0

जगदलपुर बस्तर के नए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा (आईपीएस) ने बुधवार को जगदलपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कार्यभार सौंपा। आईपीएस श्री सिन्हा इससे पहले पुलिस महकमे में बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रहे हैं। दुर्ग के अपने कार्यकाल के दौरान शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दुर्ग जिला पुलिस ने अनेक महत्वपूर्ण मामले सुलझाए तथा कम्युनिटी पुलिसिंग की दिशा में भी अहम कार्य किए। सिन्हा बेहद सुलझे हुए तथा अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। बस्तर एसपी के रूप में उनके पदभार ग्रहण करने के बाद बस्तर में भी पुलिस की कार्यप्रणाली में और भी सुधार आने की उम्मीद है।

जन मानस की आस्था के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना

0
  • हमारा सौभाग्य है कि हम पल के साक्षी बने : किरण देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  • सदियों की प्रतीक्षा के बाद यह पल आया है : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 

  • हम सबके आस्था के प्रतीक प्रभु राम के दर्शन के इंतजार में कितनी पीढ़ियां गुजर गई — दयाल दास बघेल कैबिनेट मंत्री
  • राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुगण का उत्साह देखकर मन आनंदित है :धरमलाल कौशिक
  • दुर्ग संभाग के 20 विस क्षेत्रों के श्रद्धालु गए अयोध्या

दुर्ग रेलवे स्टेशन दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए बुधवार को रवाना हुई।दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों और कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुई ट्रेन को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयाल दास बघेल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विधायकगण ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव व ईश्वर साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा उपस्थित थे। यात्रा करने वाले राम भक्त ढोल मंजीरे लेकर जय श्रीराम के घोष के साथ बड़े उल्लास के साथ रवाना हुए। पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन राममय हो चुका था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से प्रदेश में आस्था स्पेशल ट्रेन की प्रथम यात्री ट्रेन आज राम भक्तों को लेकर दुर्ग से रवाना हुई। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह अविस्मरणीय पल आया है। कई पीढ़ियां गुजर गई राम लला के दर्शन के इंतजार में।दर्शन का सौभाग्य तो प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण मिला। मैं जाने वाले समस्त राम भक्तों स्वागत अभिनंदन करता हूं, साथ ही प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं देश एवं प्रदेश पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम के ननिहाल से प्रथम ट्रेन रवाना हो चुकी है और अपने भांचा के दर्शन को लालायित छत्तीसगढ़ वासी हैं।सबके मन में उनके दर्शन को लेकर उत्सुकता है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आस्था स्पेशल ट्रेन अन्य यात्रियों को भी लेकर जाएगी। हम लोगों ने चुनाव के पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी अपने भांचा श्रीराम के दर्शन करवाएगी। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि देश कि प्रमुख विपक्षी पार्टियां हमेशा हमसे कहती थी मंदिर कब बनवाओगे? आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर प्रभु श्रीराम की मूर्ति की स्थापना हो चुकी है। प्रभु श्रीराम की मनोरम मूर्ति देखकर मन प्रफुल्लित एवं आनंदित हो जाता है। राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों के 1340 से अधिक लोग आज आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य स्टेशनों से राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे पूर्व में भी जानकारी प्रदान की गई थी कि उनके आने जाने और रहने और खाने की व्यवस्था ट्रेन मे आईआरटीसी के द्वारा की जाएगी और अयोध्या में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सारी व्यवस्थाएं होंगी। प्रत्येक यात्री इस यात्रा को लेकर उत्सुक है और अपने भांचा श्रीराम के दर्शन को लालायित भी। इस दौरान स्टेशन पर जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, राजेंद्र कुमार, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार कांतिलाल जैन, मंत्री रोहित साहू, आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा, अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़ तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर देंगे 8 लाख की क्षतिपूर्ति और भरेंगे 2 लाख का जुर्माना

0
  •  एमपीएम अस्पताल में किया गया था मोतियाबिंद क गलत ऑपरेशन

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा बुधवार को एक प्रकरण में एमपीएम अस्पताल जगदलपुर और डॉ. सरिता थॉमस के खिलाफ आदेश पारित किया है।आदेश के अनुसार अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर आवेदिका को चार- चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति और एक- एक लाख रुपए का जुर्माना अदा करेंगे।

प्रकरण के संक्षिप्त तथ्य इस प्रकार हैं कि जगदलपुर निवासी रजनी जैन की एक आंख में कम दिखने की शिकायत होने पर उसने एमपीएम अस्पताल में डॉ. सरिता थॉमस से अपनी आंख की जांच करवाई थी। तब डॉक्टर द्वारा उसे मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई थी। डॉक्टर की सलाह पर आवेदिका ने एमपीएम अस्पताल में अपनी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया था। आपरेशन के दूसरे दिन से ही उसकी आंख से दिखना पूरी तरह बंद हो गया था। इस संबंध में रजनी जैन द्वारा डॉक्टर से शिकायत की गई थी। डॉक्टर ने उसे आई ड्रॉप्स देकर एक सप्ताह पश्चात आने की सलाह दी गई थी। एक सप्ताह बाद पुन: डॉक्टर को दिखाने पर भी उसकी आंखों से दिखना आरंभ नहीं हुआ। आवेदिका रजनी जैन ने विशाखापट्टनम स्थित नेत्र चिकित्सालय में अपनी आंख की जांच करवाई तो वहां बताया गया था कि उसकी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन गलत होने के कारण आपकी बांई आंख की रोशनी चली गई है। आवेदिका ने इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष प्रस्तुत की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टर द्वारा चिकित्सा के मापदंड के मानक स्तर पर आवेदिका की बांयी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं किया गया था और न ही उसे सही समय पर हायर सेंटर रेफर किया गया था जिसके कारण उसके बांयी आंख की रोशनी चली गई है। जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर को ऑपरेशन में लापरवाही, उदासीनता बरतने पर एक- एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है तथा पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में आठ लाख रुपए का भुगतान करने के लिए कहा है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने यह आदेश जारी किया है।

राहुल गांधी की सभा की तैयारी का जायजा लिया बैज ने

0

जगदलपुर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ के रेंगनापाली में राहुल गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सभी तैयार हैं। उन्होंने इस दौरान मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा और सभा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

कृमि मुक्ति के लिए प्रशिक्षण

0

जगदलपुर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम जगदालपुर में किया गया। पूरे देश के साथ-साथ कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को कृमि की दवा व छूटे हुए बच्चों को मापअप दिवस 15 फरवरी को अलबेंडा जोल की दवा 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि खिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रशिक्षण में पहुंचे कृमि नोडल अधिकारी शिक्षक और प्रधान अध्यापकों को प्रशिक्षण के पश्चात अल्बेंडा जोल की गोली और रिपोर्टिंग प्रपत्र पोस्टर व अन्य अवशक सामग्री वितरीत की गई। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर तथा मुख्य चिकत्सा ए स्वास्थ आधिकारी डॉ. आरके चर्तुवेदी के निर्देशन में सीपीएम संजीव दुबे ने प्रशिक्षण का आयोजन किया और प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में नगर निगम क्षेत्र की शासकीय, अशासकीय व अर्ध शासकीय शालाओं के शिक्षक और प्रधान अध्यापक उपस्थिति हुए।

MOST POPULAR

HOT NEWS