City Media - Page 574 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 574

गृहमंत्री विजय शर्मा ने ओमान में बंधक महिला को मुक्त कराया

0
  • ओमान एम्बैसी से लगातार संपर्क कर की गई कार्यवाही, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने फोन पर महिला से की बातचीत, कहा कि आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे कहा कि जिन लोगों ने आपको धोखा दिया, उस मामले की तह पर जाकर दोषियों पर करेंगे कार्रवाई

दुर्ग परित्राणाय साधुनाम, गीता के इस वाक्य को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना ध्येय वाक्य रखा है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में ही नहीं, छत्तीसगढ़ के बाहर विदेशों में भी फंसे लोगों की मदद के लिए पहल कर इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं। मस्कट में बंधक बनाई गई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बैसी से उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगातार संपर्क किया। त्वरित की गई कार्रवाई के पश्चात दीपिका को सुरक्षित एम्बैसी लाया गया। ओमान में इंडियन एम्बैसडर से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे। विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उन्होंने बंधक बनाई गई महिला से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूँ। मस्कट की एम्बैसी में आ गई हूँ। शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करिये। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिये और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकये के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले की निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनकी पत्नी खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका नामक महिला को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था तथा दीपिका का पासपोर्ट , वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे तथा उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने स्वतः पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को पकड़ कर भेजा जेल

0
  • 60 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,00,000 रूपये के साथ 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
  • थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
  • अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का व थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में

दल्लीराजहरा दिनांक 07.02.2024 को सूचना मिलने पर एक सफेद रंग की महेंद्र मराजो वाहन क्रमांक UP-32-KZ-8648 जिसमें तीन व्यक्ति सवार है जो अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखे हुए हैं जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहे थे , इसकी सूचना मिलने पर ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी, कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक सफेद रंग की महेंद्र मराजो वाहन क्रमांक UP-32-KZ-8648 आया । जिसे ईशारा कर रूकवाया गया। वाहन में सवार आरोपीगण वाहन को रोककर गाडी से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) विकास गुप्ता पिता प्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी खुटारखास थाना खुटारखास जिला शाहजहानपुर (उ०प्र०) (2) रवि कश्यप पिता स्व० अशोक कुमार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी बाराबंकी के पास लखनउ थाना नवाबगंज जिला बाराबंकी (उ०प्र०) (3) आंचल सक्सेना पिता दिनेश कुमार सक्सेना उम्र 30 वर्ष निवासी डॉ० सागर क्लिनिक के पास राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जिला लखनउ (उ०प्र०) का रहने वाले बताये। जिनके वाहन महेंद्र मराजो वाहन क्रमांक UP-32-KZ-8648 की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 60 किलोग्राम कीमती 6,00,000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 8,00,000/रूपयो, आरोपियो का मोबाईल कीमती 11,000/रू व नगदी सहित कुल जुमला 14,11,480 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा आरोपीगणो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

भर्रीटोला में दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि बने जनपद सदस्य संजय बैंस

0

ग्राम पंचायत भर्रीटोला में दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद सदस्य संजय बैंस के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुवा इस प्रतियोगिता में तीस गांव के प्रतिभागी शामिल हुए है कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच घनश्याम गुनेंद्र विशेष अतिथि राम जानकी सेवा सीमित के अधक्षय गौरी शंकर साहू जी संतोष जैन जी ग्राम पटेल गुनेन्द्र जी रहे अतिथियों के सर्वप्रथम स्वागत सत्कार कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया टास कराकर मैच प्रारंभ किया गया

मुख्यातिथि संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा की कब्बड़ी टीम भावना का खेल है आप अपनी एक जुटता से ही विजय प्राप्त कर पाएंगे आप अपनी अनुशासन का भी परिचय भी देवे हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अभाव में भी प्रभाव दिखाकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर अपने प्रतिभा दिखाए और तभी संभव हो पाएगा जब गांव गांव में ऐसे ही आयोजन हो मैं आप सभी प्रतभागियो को जीत की शुभक्मानाए देता हु ग्राम के सरपंच घनश्याम गुनेंद्र जी ने कबड्डी के खेल के विषय पर प्रकाश डाला और जनपद सदस्य संजय बैंस का आभार मनाते हुए कहा की हमारे गांव के हर आयोजन में संजय बैंस अवश्य पहुंचते है पूरा भर्रीटोला उन्हें अपने लाडले नेता के रूप में स्वीकार करते है इस आयोजन में गुलशन कोठारी जोधन कोठारी मनोज कोठारी झग्गू राम पवन कुमार पोषण धनकर माखन मागेंद्र महेंह्र सिवाना बली राम धीराजू उपस्थित रहे।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किरंदुल पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • किरंदुल पुलिस ने बालिका को गीदम से किया बरामद

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से अपहृत एक नाबालिक बालिका को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गीदम से बरामद कर लिया।. बालिका का गीदम का एक युवक बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म भी किया था।

बालिका के गुम होने कीरिपोर्ट उसकी माता ने 5 फरवरी को किरंदुल थाने में दर्ज कराई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी किरंदुल ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने में गुम इंसान तथा धारा 363 भादवि के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के निर्देशन एवं एसडीओ पुलिस किरंदुल कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी किरंदुल प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में नाबालिग अपहृत बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई। तलाश के दौरान अपहृत बालिका के गीदम में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने पुलिस टीम व अपहृत बालिका के माता पिता को साथ लेकर गीदम रवाना किया। गीदम में आरोपी राजेश सोनी पिता भास्कर सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी गीदम नाबालिग अपहृत बालिका के साथ पकड़ लिया गया।अपने साथ रखा हुआ था जिसे बरामद कर महिला विवेचक डेस्क में बारीकी से पूछताछ करने व कथन लेने पर बालिका ने गीदम निवासी राजेश सोनी से जान पहचान होने तथा राजेश सोनी के बुलाने पर गीदम जाने की बात बताई। उसने यह भी बताया कि आरोपी राजेश सोनी ने उसे अपने दोस्त के किराए के मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण में धारा 366, 376 (2) (ढ) भादंवि, 4 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी राजेश सोनी को 6 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, उप निरीक्षक हेमंत कुमार साहू, दीनानाथ वैष्णव, प्रधान आरक्षक उमेश कुंजाम एवं महिला आरक्षकों की अहम भूमिका रही है।

निजी गोदाम से 400 बोरी शासकीय चावल गायब होने के मामला ठंडे बस्ते में

0
  •  जांच तो हुई, लेकिन तय नहीं की जा सकी जिम्मेदारी
  • दो साल पहले चिंतलनार के गोदाम से हुआ था गायब
  •  जिला खाद्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग में जो न हो वो कम है। कोई मामला दो साल पहले उजागर हुआ हो और उस पर आज तक कार्रवाई न हो, तो इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। क्योंकि मामला बस्तर का जो है। गरीबों के हिस्से का चार सौ बोरी चावल गायब होने का मामला भी इसी तरह दो साल से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। मामले की जांच तो हुई है, मगर वह भी हवा हवाई।
    चावल की अफरा तफरी का मामला बस्तर संभाग के सुकमा जिले का है। सन 2021- 22 में सुकमा जिले के चिंतलनार के एक निजी फर्म के गोदाम से 400 बोरी शासकीय चावल की अफरा तफरी कर दी गई थी। अब मामले में जांच अधिकारी की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है। जांच हवा-हवाई की गई और मामले में अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकी है। किसकी लापरवाही से 400 बोरी शासकीय चावल गायब हुआ है, इसकी जवाबदेही किसकी है? ये प्रश्न आज भी मुंहबाये खड़े हैं। चावल की राशि की वसूली किससे होगी, यह भी तय नहीं हो सका है। जबकि कामाराम की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हुई चावल की अफरा-तफरी मामले में खाद्य निरीक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए राशि की रिकवरी के साथ उन्हें निलंबन की सजा भी दी जा चुकी है। तो फिर चिंतलनार गोदाम से चावल गायब होने के मामले में ऐसा कड़ा कदम क्यों नहीं उठाया ja रहा है। जांच अधिकारी का गोलमोल जवाब भी जांच पर प्रश्न खड़ा करता है।कड़क कलेक्टर, फिर भी कार्रवाई नहीं
    सुकमा जिले के तेज तर्रार
    आईएएस अफसर विभागीय अधिकारियों के कार्यों में कसावट लाते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद कर रहे हैं। वहीं कुछ अधिकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह कि मामला फाईलों में बंद होता प्रतीत हो रहा है। सुकमा जिले में चावल की कालाबाजारी का मामला सुर्खियों में रहा था। फिर भी अब तक आरोपियों की गर्दन तक प्रशासन का हाथ न पहुंच पाना आश्चर्य की बात है। इससे तो यही लगता है कि अधिकारियों ने कलेक्टर को अंधेरे में रखा है।

    कौन करेगा रकम की भरपाई
    मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में लॉक डाउन के समय सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के मोरपल्ली की राशन दुकान अस्थाई रूप से चिंतलनार में संचालित की जा रही थी। इस दुकान को 576 क्विंटल चावल पोटा केबिन के उपभोक्ताओं में वितरण के लिए आबंटित हुआ था। इसमें 400 बोरी चावल यानी 200 क्विंटल चावल को उपयोगिता नहीं होने के कारण चिंतलनार में एक निजी गोदाम में सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में खाद्य निरीक्षक द्वारा रखवा दिया गया था। इसकी सूचना जिला खाद्य अधिकारी को भी दी गई थी। निजी गोदाम में रखा 260 बोरी चावल गायब हो गया। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच कराई, तो 140 बोरी ऐसे चावल की बरामदगी दर्शा दी गई, जो पूरी तरह से खराब हो चुका था।

    किससे की जाएगी रिकवरी
    शासकीय चावल निजी गोदाम से गायब चुका है। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि उक्त चावल गोदाम से गायब कैसे हुआ ? जांच अधिकारी भी जांच में खानापूर्ति कर औपचारिकता निभा चुके है। कोई भी जांच में यह सिद्ध नहीं कर पाया कि 400 बोरी शासकीय चावल की अफरा- तफरी का जिम्मेदार कौन है ? जबकि खाद्य विभाग के ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारी को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन किसी ने शासकीय चावल को सुरक्षित रखने या राशन दुकानों में वितरण को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। गायब चावल की कीमत 9 लाख रू. से अधिक है। इस रकम की वसूली किससे की जाएगी, यह अब तक तय नहीं हो पाया है। जबकि खाद्य निरीक्षक 15 जनवरी 2021 को एसडीएम कोंटा को भी पत्र प्रेषित कर चुके हैं। सिलगेर के साप्ताहिक बाजार से चावल जब्त कर एसडीएम कोंटा को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। यह मामला भी पेडिंग है। जब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी से पूछे जाने पर गोलमोल जवाब देते हुए अधिकारी ने जानकारी देने से आनाकानी की।

    खाद्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर
    सुकमा के कलेक्टर हरीश एस. ने बताया कि कामाराम राशन दुकान से चावल की अफरा- तफरी के मामले में खाद्य निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। चिंतलनार गोदाम से चावल गायब होने के मामले पर उन्होंने कहा कि उस वक्त जो भी जिला खाद्य अधिकारी रहे होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही राशि का रिकवरी भी होगी। उल्लेखनीय है कि कामाराम राशन दुकान में चावल वितरण नहीं किए जाने के मामले में खाद्य निरीक्षक पर रिकवरी सहित निलंबन तक की कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामल में चावल की कालाबाजारी करने वाला ट्रांसपोटर्स की भूमिका भी अहम होने का खुलासा हुआ था जिस पर कार्रवाई के लिये चिंतलनार थाने को निर्देशित किया गया था, लेकिन वह मामला भी थाने में लंबित है जबकि चावल कालाबाजारी सबसे अहम भूमिका है।

सड़क हादसे में एक साथ दो घरो का चिराग बुझे

0

 

बालोद:- घटना 05.02.24 दिन सोमवार जिले के बालोद धमतरी नेशनल हाइवे में करकाभाट गांव के पास एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं  दोनों परिवार सदमे में हैं| सोमवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे की घटना हैं | दोनों युवक धमतरी से बालोद की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ़्तार लापरवाही पूर्वक चलते हाईवा क्रं  CG 07- LJ- 1030 ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया|  हाईवा की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई |जानकारी अनुसार जिले के  ग्राम जमरुवा निवासी भुनेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष और  भूपेंद्र साहू उम्र 32 ग्राम नर्रा निवासी हैं | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल मौके पर पहुचकर घटना की जांच कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया | तथा वाहन चालक के खिलाफ धारा 275 – 304 ए का अपराध दर्ज किया गया | जवान बेटों की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया है |मृतक के परिवार में रो रो कर बुरा हाल हैं | जिले में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं | कई जिन्दगी सड़क दुर्घटना में अपना जान गवा बैठे हैं |

पंकज झा मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार नियुक्त

0

जगदलपुर विष्णुदेव साय सरकार में पहली राजनीतिक नियुक्ति हुई है। पंकज झा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्तकिया गया है। झा को 1.20 लाख रू. की मासिक सैलरी के साथ ही विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं भी मिलेंगी।
उल्लेखनीय है कि पंकज कुमार झा 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव और कंटेंट निर्माण समिति के संयोजक थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य शासन द्वारा पंकज कुमार झा को विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। पिछली कांग्रेस सरकार में यह जिम्मेदारी रुचिर गर्ग संभाल रहे थे। पंकज झा भाजपा के मुखपत्र दीप कमल का प्रकाशन देखा करते थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार के वक्त उन्हें मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान, राष्ट्रीय नेताओं के लिए राजनीतिक कंटेंट तैयार करने, डेटा रिसर्च, तथ्यों-मुद्दों को तैयार करने, राजनीतिक एजेंडा बनाने जैसे कार्यों की जिम्मेदारी मिली हुई थी। झा डॉ. रमन सिंह सरकार के समय दिल्ली और रायपुर में मीडिया प्रबंधन का काम देखा करते थे। सामान्य प्रशासन के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक पंकज झा को 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी और विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बीमा कंपनी देगी 4 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति, भरेगी 10 हज़ार रु जुर्माना

0
  •  जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का फैसला

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने सोमवार को एक प्रकरण में मेग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ फैसला देते हुए निर्देशित किया है कि बीमा कंपनी आवेदक को 4 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति और 10 हज़ार रु का जुर्माना अदा करे।

प्रकरण का संक्षिप्त ब्यौरा इस प्रकार है कि दरभा निवासी आयाताराम नागेश ने अपनी हुंडई आई 20 कार का बीमा मेग्मा एचडीआई इंश्योरेंस कंपनी से कराया था। 2 जनवरी 2021 को आवेदक आयता राम की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। तब आवेदक ने बीमा कंपनी के समक्ष बीमा राशि के लिए दावा प्रस्तुत किया था, किंतु बीमा कंपनी ने वाहन का सर्वे करवाने के पश्चात वाहन में क्षमता से अधिक व्यक्तियों के सवार होने का अवलंबन लेते हुए आवेदक का दावा निरस्त कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि बीमा कंपनी यह प्रमाणित करने में असफल रही है कि दुर्घटना के समय है कार को क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बिठाकर चलाया जा रहा था। बीमा कंपनी के इस आक्षेप को निरस्त करते हुए उपभोक्ता आयोग ने उसे 10 हज़ार रु के अर्थदंड से दंडित कर आवेदक को चार लाख की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने उक्ताशय का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले लोगों के सुविधा हेतु बस स्टैण्ड झलमला से कलेक्टोरेट तक आवागमन के लिए ई-रिक्शा प्रारंभ 

0
  • कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया

बालोद, 06 फरवरी 2024 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले आम नागरिकों की सुविधा हेतु बस स्टैण्ड झलमला से संयुक्त जिला कार्यालय तक ई-रिक्शा प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत कलेक्टर जनदर्शन मंे आने वाले लोगों के सुविधा के लिए बस स्टैण्ड झलमला से संयुक्त जिला कार्यालय तक दो ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से दोनों ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, श्रम पदाधिकारी श्री संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

जिले में यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान लर्निंग लायसेंस शिविर का किया गया आयोजन

0
  •  जिले में यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान लर्निंग लायसेंस शिविर का किया गया आयोजन
  • 700 वाहन चालकों का लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु प्राप्त हुए है आवेदन।
  • जागरूकता अभियान के साथ-साथ 21 लापरवाह वाहन चालकों पर किया गया 7200 रू. का चालानी कार्यवाही।
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करें।

 

बालोद पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व बालोद जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज दिनांक 06.02.2023 को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन यातायात कार्यालय बालोद जयस्तंभ चौक के पास परिवहन एवं पुलिस विभाग बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस शिविर में 700 वाहन चालक अपना लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।

यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ लोगों को समझाईश एवं लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है, कार्यवाही के दौरान लापरवाह 21 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 7200 रू. वसूल किया गया है।

 

आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

 

इस लर्निंग लायसेंस शिविर में जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे, यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर, मोहनी कुलदीप सहायक लेखा अधिकारी, जय प्रकाश साहू सहायक वर्ग 02, रवि कुमार सहायक वर्ग 02 तारेश कुमार हिरवानी, तुकेश साहू परिवहन विभाग बालोद से एवं यातायात स्टॉफ उपस्थित रहें।

MOST POPULAR

HOT NEWS