City Media - Page 575 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 575

दल्ली राजहरा के मास्टर एथलीट्स हैदराबाद रवाना

0

दल्ली राजहरा  हैदराबाद में 8 से 11 फरवरी तक आयोजित 43वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजहरा माइंस एथलेटिक क्लब के 6vखिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सुदर्शन कुमार सिंह के नेतृत्व में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
बीएसपी राजहरा खदान में कार्यरत तारासिंह सीनियर ऑपरेटर 5 किमी पैदल चाल एवं 5 किमी दौड़ में भाग लेंगे। राजहरा खदान के मोहनलाल सीनियर ऑपरेटर हैमर थ्रो ,राजहरा टाउनशिप के मास्टर टेक्नीशियन कृष्णमूर्ति शॉट पुट डिसकस और हैमर थ्रो में भाग लेंगे। जबकि सेवानिवृत कर्मचारी बालमुकुंद सिंह हैमर थ्रो स्पर्धा में भाग लेंगे। राजहरा के व्यवसायी शेषनाथ गुप्ता 5000 मीटर पैदल चाल और परमेश्वर डहरवाल भी 5 किमी पैदल चाल व 10 किमी दौड़ में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ से 52 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं जबकि बालोद जिले से 7 खिलाड़ी व प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीम भाग लेगी। सभी प्रतियोगियों को राजहरा माइंस एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष प्रवीण मराठे एवं क्लब के महासचिव कुलदीप सिंह तथा राजहरा खदान के मुख्य महाप्रबंधक आरबी गहरवार और बिपिन गिरी कार्यपालक निदेशक खदान एवं कार्मिक विभाग प्रमुख आर रेड्डी तथा अनेक खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। हैदराबाद में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में राजहरा खदान के सभी खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा और उत्साह जनक है आशा है कि 5 से 6 मेडल ये खिलाड़ी जीतेंगे।

मंडावी- बैज ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में कांकेर लोकसभा क्षेत्र और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कुल 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सुदर्शन कुमार एनआईएस कोच के नेतृत्व में हैदराबाद जा रहे इन खिलाड़ियों को कांकेर के सांसद मोहन मंडावी एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने शुभकामनाएं दी है।

ठेका श्रमिकों को दिये जाने वाले मेडिकल सुविधा में एकरूपता लायें बीएसपी प्रबंधन, भारतीय मजदूर संघ

0

दल्लीराजहरा खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनों मुख्य महाप्रबंधक खदान के सभागार में खदान प्रबंधन द्वारा सभी यूनियन के प्रतिनिधिगण, खदान के ठेकेदार और शहीद अस्पताल एवं ज्योति अस्पताल के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें मुख्य रूप से खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों और उनके परिवार को मेडिकल सुविधा दिये जाने पर चर्चा हुई। बैठक में बीएसपी प्रबंधन द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द सभी ठेका श्रमिकों और उनके परिवार को बीएसपी प्रबंधन द्वारा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, प्रबंधन द्वारा यह बताया गया कि मेडिकल सुविधा के लिए राजहरा के शहीद अस्पताल और ज्योति अस्पताल को चिन्हित किया गया है जहां ठेका श्रमिक अपने परिवार के साथ ईलाज करा सकते हैं और अगर मरीज को रिफर करने की स्थिति आती है तो ठेका श्रमिकों को अपना ईलाज स्वयं करवाना होगा या फिर सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड से करवाना होगा। बीएसपी द्वारा मरीज को रिफर किये जाने की स्थिति में उसका इलाज नहीं करवाया जायेगा। जिस पर खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि सबसे पहले बीएसपी प्रबंधन यह स्पष्ट करें कि यह योजना ठेका श्रमिकों और उनके परिवार के लिए सिर्फ ओपीडी के लिए है या रिफर किये जाने की स्थिति में भी ईस योजना का लाभ मिलेगा और अगर मरीज को राजहरा से बाहर बड़े अस्पताल में रिफर किया जाता है तो एंबुलेंस का खर्चा कौन वहन करेगा, और अगर आयुष्मान कार्ड से ईलाज करवाया जाता है तो मरीज को भर्ती कराने से पहले होने वाले विभिन्न जांच का खर्चा कौन वहन करेगा। तब बीएसपी प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह मेडिकल सुविधा सिर्फ और सिर्फ ओपीडी के लिए है इसमें मरीज को रिफर किये जाने वाले खर्चे पर किसी भी तरह का प्रावधान नहीं रखा गया है। रिफर होने की स्थिति पर ठेका श्रमिकों को अपना और अपने परिवार का ईलाज स्वयं के खर्चे पर करवाना होगा बीएसपी प्रबंधन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा।


अब प्रश्न उठता है कि आज तक ठेका श्रमिकों को मेडिकल सुविधा किस तरह प्रदान किया जा रहा था तो जो माइनिंग के ठेकों में जो ठेका श्रमिक कार्य करते है उनको ठेकेदार द्वारा ओपीडी और रिफर होने की स्थिति में भी पूरा खर्च वहन किया जाता हैं।और ठेकेदार द्वारा उनका पूरी तरह ईलाज करवाया जाता हैं। अब प्रश्न उठता है कि खदान के जो नान माइनिंग ठेकों पर ठेका श्रमिक कार्य करते है उनको किस तरह अभी तक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तो इसमें पहले से ही नान माइनिंग ठेकों पर ठेका श्रमिकों को ओपीडी की सुविधा मिलती आ रही है मगर यह सभी ठेकों पर लागू नहीं हैं आज भी बहुत से ठेकों पर ठेका श्रमिकों को मेडिकल सुविधा नहीं दी जाती है ईस मेडिकल सुविधा के लागू होने से कम से कम यह तो सुनिश्चित हो जायेगा कि खदान के सभी ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मगर क्या यह पर्याप्त है सिर्फ मेडिकल के नाम पर ओपीडी सुविधा देकर हम मेडिकल सुविधा बोल सकते हैं क्या? यह बहुत बड़ा प्रश्न है जिसका जवाब हम सभी यूनियनों और बीएसपी प्रबंधन को ढूंढना होगा जिससे खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों को भी पूरी तरह मेडिकल सुविधा का लाभ मिलना प्रारंभ हो सकें। और संघ का मानना है कि ठेका श्रमिकों का परिवार सहित ईलाज बीएसपी अस्पताल में होना चाहिए क्योंकि और यह भी प्रयास किया जाना चाहिए कि आयुष्मान योजना का लाभ समस्त नगरवासियों को बीएसपी अस्पताल में भी मिलना चाहिए। क्योंकि ईस मेडिकल सुविधा के दो पहलू हैं पहला यह कि माइनिंग ठेकों पर कार्यरत ठेका श्रमिक ईस योजना को लेकर खुश नहीं हैं क्योंकि उनको पहले ही इससे बेहतर मेडिकल सुविधा मिल रही है दूसरी ओर नान माइनिंग में काम करने वाले ठेका श्रमिक है जिनको पहले कुछ नहीं मिल रहा था अब कम से कम ओपीडी की सुविधा तो मिलेगी। इसलिए खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रबंधन से मांग किया है कि ईस मेडिकल सुविधा को लागू करने से पहले इसमें एकरूपता लाई जावे और ईस बात का ध्यान रखा जावे कि ओपीडी में ईलाज तो ठेका श्रमिक कहीं से भी करा सकता है जरूरत होती है तो सरकारी अस्पताल में मुफ्त ईलाज करा सकते है ठेका श्रमिकों की प्राथमिकता गंभीर बीमारियों में ओपीडी से रिफर किये जाने पर होती है इसलिए अगर बीएसपी प्रबंधन ठेका श्रमिकों का सही में भला करना चाहतीं हैं तो ओपीडी के साथ साथ ठेका श्रमिकों को परिवार सहित रिफर किये जाने की स्थिति पर भी उनका इलाज हो सके और उसका सारा खर्च बीएसपी प्रबंधन द्वारा वहन किया जावे। बैठक में मुख्य रूप मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार, महाप्रबंधक कार्मिक खदान एस के सोनी एवं खदान के एजेंट,माईंस मैनेजर, पर्सनल विभाग के अधिकारी, शहीद अस्पताल और ज्योति अस्पताल के प्रतिनिधि, खदान के सभी यूनियन के प्रतिनिधिगण और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ से अध्यक्ष मुश्ताक अहमद और सचिव लखनलाल चौधरी उपस्थित थे।
मुश्ताक अहमद
अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा

जल जीवन मिशन के कार्यों में की जा रही है जमकर गड़बड़ी

0
  • आधा अधूरा काम कराकर छोड़ दे रहे हैं अधिकारी
    -अर्जुन झा-
    बकावंड विकासखंड बकावंड में केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मजाक बनाकर रख दिया है। जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पूरी राशि आहरित कर लेने के बाद भी कार्यों को आधा अधूरा कराकर शेष कार्य को पूरा कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधूरे पड़े कार्य भ्रष्टाचार की गवाही दे रहे हैं।
    केंद्र की भाजपा सरकार ने गांवों के अंतिम घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। मिशन के सारे कार्य राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के माध्यम से कराए जाते हैं। बस्तर संभाग के अंदरूनी गांवों में जल जीवन मिशन की आड़ में पीएचई के अधिकारी अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए हैं। बकावंड, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल जैसे अंदरूनी विकासखंडों के साथ ही जगदलपुर विकासखंड के भी दूरस्थ गांवों के लिए जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। विभाग के अधिकारी दिखाने के लिए थोड़ा बहुत काम कराकर स्वीकृत पूरी रकम डकारने में लगे हुए हैं। बकावंड विकासखंड में इस तरह की अनियमितताओं की शिकायत कुछ ज्यादा ही देखने सुनने को मिल रही हैं। बकावंड के प्रायः सभी गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। अधिकांश जगहों पर टंकी निर्माण, पाईप लाईन बिछाने, घरों में दिए गए और सार्वजनिक नल कनेक्शनों के प्लेटफार्म बनाने में व्यापक गड़बड़ी हुई है। बनाए गए प्लेट फार्म टूट फूट गए हैं, पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो गई हैं, टंकियों में सीपेज की शिकायत शुरू हो गई है। वहीं पाईप लाईन बिछाने के लिए अच्छी खासी सड़कों को खोदकर तहस नहस कर दिया गया है। संभाग आयुक्त और कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश के बावजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करवाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, उल्टे नए कार्यों के दौरान वे सड़कों को खोदवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई गांवों में तो मिशन के नाम पर दिखावे भर के लिए काम किया गया है। सालभर का समय बीत जाने के बाद भी इन गांवों के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि कहा जा रहा है कि संबंधित गांवों के लिए स्वीकृत पूरी राशि अधिकारियों ने प्राप्त कर ली है।

    नलपावंड में भी हुआ भ्रष्टाचार
    ऐसा ही एक मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत नलपावंड के पुजारी पारा में देखने को मिला है। नलपावंड के पुजारी पारा में जल जीवन मिशन का कार्य स्वीकृत हुआ है, मगर आठ माह बीत जाने के बाद भी कार्य की प्रगति नजर नहीं आ रही है। पुजारी पारा में जल जीवन मिशन के कार्य का ठेका पीएचई विभाग ने जिस ठेकेदार को दिया है, वह तथा विभाग के स्थानीय अधिकारी योजना को खटाई में डाल चुके हैं। इस बस्ती में टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। आठ माह गुजर जाने के बाद भी आज तक टंकी का निर्माण ठेकेदार द्वारा पूर्ण नहीं किया गया है। टंकी निर्माण के नाम पर गड्ढों में कॉलम खड़े कर छोड़ दिए गए हैं। टंकी का कोई अता पता नहीं है। निर्माण से संबंधित सूचना बोर्ड भी पुजारी पारा में नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने पूरी रकम आहरित कर ली है और निर्माण कार्य विभागीय दस्तावेज में पूर्ण दिखा दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा ने माता – बहनों के साथ छल किया : दीपक बैज

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने भाजपा पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं से छल करने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश की लाखों महिलाओं से फार्म भरवाए और पहली किस्त भी दे दी थी फिर अब महिलाओं को लाइन में लगाकर क्यो फ़ार्म भरवाया जा रहा है?

दीपक बैज ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भरवाए गए महतारी वंदन योजना के लाखों फ़ार्म कहां चले गए, यह बात भाजपा को बताना चाहिए। दीपक बैज ने कहा है कि चुनाव के समय महिलाओं को झांसा देकर भाजपा ने उनके वोट हथिया लिए अब मातृशक्ति को लाइनों में लगवाकर परेशान किया जा रहा है।

गंगालूर और फरसेगढ़ थाना क्षेत्रों से 3 नक्सली गिरफ्तार

0
  • 1 लाख का ईनामी पुसनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष भी हुआ गिरफ्तार
  •  फायरिंग -आईईडी ब्लास्ट में शामिल 2 मिलिशिया सदस्य भी पकड़े गए
    जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में अच्छी कामयाबी मिल रही है। नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं और गिरफ्तार भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संभाग के बीजापुर जिले में पुनः तीन नक्सली पकड़े गए हैं।
    बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 4 फरवरी 24 को डीआरजी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 85वीं वाहिनी की संयुक्त्त टीम ने पुसनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष लच्छू हेमला को मेटापाल से पकड़ा। लच्छू हेमला बीते साल 10 अगस्त को मेटपाल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। उस पर छग शासन ने ईनाम एवं समर्पण नीति के तहत 1 लाख का ईनाम घोषितकिया है। पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।थाना फरसेगढ़ एवं छसबल 13वीं वाहिनी फरसेगढ़ ई कंपनी की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान पर एड़सगुंडी, आलवाड़ा की ओर निकली थी। अभियान के दौरान आलवाड़ा से 2 माओवादी मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया‌, जिन्होंने अपना नाम चमरू ऊर्फ सोमारू उरसा और सन्नू कुहरामी ऊर्फ सन्नू माड़वी बताया। पकड़े गए माओवादी थाना फरसेगढ़ क्षेत्र में 10 दिसंबर 2017 को आलवाड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग व हमला करने एवं 29 जुलाई 2020 को गुमनेर की पहाड़ी में पुलिस पाटी पर आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए माओवादियों के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ में 2- 2 स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने इन माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये 10- 10 हजार रू. का ईनाम घोषित किया था। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ फरसेगढ़ थाने में वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बीजापुर यायालय पेश किया गया।

पति की जान बचाने लकड़बग्घे पर टूट पड़ी गांव की वीरांगना

0
  • डंडे से पीट – पीटकर लकड़बग्घे के जबड़े से छुड़ा लिया पति को महिला ने
  •  डंडे के वार से अंततः मर गया हिंसक लकड़बग्घा
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर  नारी को शक्ति स्वरूपा यूं ही नहीं कहा जाता। अगर नारी अपनी पर उतर आए, तो पहाड़ को भी हिला देती है, चट्टानों को भी दरका डालती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले की ग्रामीण महिला सुगनी बाई यादव ने। सुगनी अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर हिंसक लकड़बग्घे पर शेरनी बनकर टूट पड़ी। उसने अपने पति को लकड़बग्घे के जबड़े से छुड़ाकर ही दम लिया। सुगनी और लकड़बग्घे के बीच हुए संघर्ष में जीत सुगनी की हुई और लकड़बग्घा मारा गया।
    यह दास्तान बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदिरा का है। अपनी बाड़ी में मक्के की फसल की सिंचाई कर रहे ग्रामीण पर अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। लकड़बग्घा ग्रामीण को अपने जबड़े में कस कर झींझोड़े जा रहा था। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर पहुंची उसकी पत्नी ने आव देखा न ताव और वह वीरांगना टूट पड़ी लकड़बग्घे पर। उसने पति को लकड़बग्घे के जबड़े से छुड़ाकर ही दम लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम इंदिरा निवासी नंदूराम यादव अपने घर से लगी बाड़ी में सुबह 5 बजे मक्के की फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। नंदू अपने काम में मगन था कि तभी बाड़ी में छुपा बैठा लकड़बग्घा बाहर निकल आया और उसने नंदू पर हमला कर दिया। नंदू को लकड़बग्घा अपने जबड़ों में कस कर उसे नोचे जा रहा था। हैरान परेशान नंदू चीख पुकार मचाने लगा। आवाज सुन नंदू की पत्नी सुगनी बाई दौड़ी दौड़ी बाड़ी में पहुंची। वहां सुगनी ने अपने पति को लकड़बग्घे के चंगुल में फंसे देखा। फिर क्या था, उसके अंदर की नारी शक्ति जाग उठी और वीरांगना सुगनी बाई शेरनी बन लकड़बग्घे पर टूट पड़ी। उसने डंडे से लकड़बग्घे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सुगनी के आक्रामक तेवर के आगे लकड़बग्घा ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। उसने जबड़े ढीले कर दिए और नंदू उसके चंगुल से छूट गया। सुगनी के वार से बेदम होकर लकड़बग्घा वहीं गिरकर निढाल हो गया। कुछ ही देर में लकड़बग्घे की मौत हो गई।

    घायल हो गया है नंदूराम
    लकड़बग्घे के हमले से नंदू राम यादव जख्मी हो गया है। नंदूराम यादव के हाथ, पीठ, कमर, पैर पर लकड़बग्घे के हमले से चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस से माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं मृत लकड़बग्घा को वन विभाग की टीम द्वारा पशु चिकित्सालय माकड़ी पहुंचाया गया। पशु चिकित्सक द्वारा लकड़बग्घे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. सुधारण मरकाम ने पोस्टमार्टम में हेड इंज्यूरी की वजह से लकड़बग्घे की मौत होना बताया है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे के शव को अपने साथ जंगल में ले जाकर दफना दिया।

जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत ने किया पदभार ग्रहण

0

बालोद राज्य शासन द्वारा बालोद पुलिस अधीक्षक का कार्यभार एस.आर. भगत को सौंपते हुए डॉ जितेंद्र कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर पद स्थापित करने का आदेश जारी किया था। उक्त पदस्थापना आदेश पश्चात दिनांक 05.02.2024 के सायं 7.30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत को बालोद पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा। इस पदस्थापना ग्रहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, राजपत्रित अधिकारी व समस्त स्टाफ द्वारा नए पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।बालोद जिले के नये पुलिस कप्तान एस.आर भगत का पुलिस विभाग में 26 साल का लंबा कार्यकाल है तथा वो इस दौरान वे जिला सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, मुंगेली, में पदस्थ रहें है। पदभार ग्रहण के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने नए एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय जी को नवीन जिला पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी।

सुकमा -दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 5 लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  छत्तीसगढ़ शासन की नीति और सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान का असर

जगदलपुर नक्सल संगठन में 18 वर्षो से सक्रिय रहे पांच लाख के ईनामी नक्सली ने सोमवार को सुकमा में आत्मसमर्पण किया। इस नक्सली के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले में 11 एवं सुकमा जिले में 2 मामले दर्ज हैं। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने मे जिला बल सुकमा का रहा विशेेष योगदान रहा।

 

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार, बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य व एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष मुचाकी मुकेश उर्फ राजा उर्फ रतन पिता स्व. हुर्रा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सोपीरास थाना गादीरास जिला सुकमा ने आज 5 फरवरी को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटरर्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।समर्पित नक्सली को शासन की नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

समर्पित नक्सली की हिस्ट्री

आत्म समर्पण करने वाले नक्सली की हिस्ट्री का भी खुलासा हुआ है। बताया गया है कि वह वर्ष 2005 से 2007 तक बुरगुम पंचायत बाल संगम सदस्य, वर्ष 2008 से 2009 तक कांगेर घाटी एलजीएस पार्टी सदस्य,

वर्ष 2010 में जनवरी से जून तक प्लाटून नंबर 24 पार्टी सदस्य, वर्ष 2010 जुलाई से 2011 जुलाई तक दरभा डिवीजन टीडी पार्टी सदस्य, वर्ष 2012 में अगस्त से 2013 तक नक्सल संगठन छोड़कर घर में निवासरत था।इसके बाद वह फिर सक्रिय हो गया। वह 2014 से 2017 तक बुरगुम पंचायत जीपीसी सदस्य, वर्ष 2018 से 2021 तक दरभा डिवीजन एक्शन टीम डिप्टी कमांडर, 2022 से अब तक मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य, एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में काम करता रहा।

बालोद के नए एसपी होंगे एस.आर. भगत

0

बालोद के नए एसपी होंगे श्री सरजू राम भगत (रापुसे) सेनानी, इसके पूर्व कांकेर के 22वी, वाहिनी, छसबल में पदस्थ थे उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक-बालोद बनाया गया।

महतारी वंदन योजना के लिए हर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजन

0
  •  कारगर क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

जगदलपुर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीईओ जिला पंचायत प्रकाश कुमार सर्वे को नोडल अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अरुण कुमार पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं विकासखंड स्तर पर ससंबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं वहां के बाल विकास परियोजना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव ग्राम प्रभारी एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक ग्राम प्रभारी होंगी।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए जिले में 5 से 15 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगरीय निकायों में चयनित जगहों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही किये जाने हेतु अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के विशेष शिविरों के सफल एवं सुचारू संचालन की दिशा में समन्वय हेतु जिला स्तर एवं बाल विकास परियोजना स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर संरक्षण अधिकारी वीनू हिरवानी मो. नं. 9407611669 तथा परियोजना स्तर पर जगदलपुर शहरी क्षेत्र के लिए परियोजना अधिकारी अर्चना सेमसन मो. नं. 9179572999, बस्तर हेतु ज्योति मथरानी 7999742334, बकावंड के लिए उत्तरा कुमार राठिया 8871318149, तोकापाल हेतु असीम शुक्ला 7999513748, लोहंडीगुड़ा के लिए आशाराम पोर्ते 7987458005 तथा बास्तानार एवं दरभा हेतु श्रीमती खोबरागढ़े 6260045058 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS