City Media - Page 576 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 576

12 जगह शिविर लगाकर लिए जा रहे हैं महतारी वंदन योजना के आवेदन

0
  •  शिविर में सारी व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: आयुक्त मंडावी

जगदलपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर के 48 वार्डों में 12 जगहों पर शिविर लगाकर के फॉर्म वितरण शुरू कर दिया गया है। आवेदन फार्म लेने सभी शिविर स्थलों में काफी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। 5 से लेकर 20 फरवरी तक शहर के 48 वार्डों में शिविर का आयोजन किया गया है । आयुक्त हरेश मंडावी आज शहर के सभी 12 शिविर स्थलों में जाकर व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने शिविर स्थलों के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि आवेदन लेने पहुंच रही महिलाओ को किसी प्रकार की असुविधा न हो इन बातों का विशेष ख्याल रखें। आयुक्त ने बताया हितग्राहियों को विवाह प्रमाण पत्र पेश करने की कोई आवश्यकता नहीं है पार्षद द्वारा पृथक से विवाह प्रमाण पत्र भी जारी करने की भी जरूरत नही है, यदि हितग्राही का राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र में पति का नाम उल्लेखित हो तो। यह नियम निवास प्रमाण पत्र के लिए भी है। पृथक से पार्षद द्वारा जारी करने की आवश्यकता नहीं है। आयुक्त  मंडावी ने बताया महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही अपना आवेदन पत्र एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अपने दस्तावेज लेकर आने से शिविर स्थल में ही आवेदन फॉर्म भराया जाएग ।

अज्ञात बदमाशो ने कार का तोडा शीशा, शिकायत दर्ज

0

दल्लीराजहरा :- शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की वो आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं | कल दिनांक 03-02-2024 को  रात्रि  में हुंडई क्रेटा क्रं cg 24 -j -1160 के कांच को बदमशों द्वारा तोड़ दिया | और कॉलोनी में अधेरे का फ़ायदा उठाकर फारार हो गया | पीडिता सौरभ लुनिया ने थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कर बताया की मेरी गाडी कल रात्रि 8 बजे से मेरे मित्र के घर के सामने (महिला समाज ) पार्क के पास खड़ी गांड़ी का शीशा अज्ञात बदमाश तोड़ दिया | इसकी जानकारी मुझे सुबह प्राप्त हुई | गाडी को देखा तो आगे का शीशा टुटा हुआ था | कॉलोनी में लगे cctv कैमरों की जांच कर रही हैं | गाड़ी के शीशे तोड़ने की कुछ दिन पहले DAV स्कूल के पास खड़ी गाडी का कांच तोडा गया | कुछ माह पूर्व ऐसी कई घटना घट चुकी हैं | पुलिस घटना की जाँच कर रही हैं | 

थमने का नाम नहीं ले रहा है वन महकमे में जंगल राज का सिलसिला

0
  • आधा अधूरा कार्य कराकर रकम हड़प रहे हैं अधिकारी
  •  संद करमरी परिक्षेत्र में चल रही है जमकर अंधेरगर्दी
    -अर्जुन झा-
    बकावंड बस्तर वन मंडल के मैदानी अधिकारी जंगल राज कायम किए हुए हैं। उनकी अंधेरगर्दी और जंगलराज का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वन विभाग के परिक्षेत्रीय अधिकारी कार्यों के लिए स्वीकृत राशि हजम करने में लगे हुए हैं। इसका एक और नमूना बकावंड वन परिक्षेत्र में देखने को मिला है।
    बकावंड वन परिक्षेत्र के संद करमरी उप परिक्षेत्र के अंतर्गत भेदरा कोट बीट के जंगल में जाली तार फेंसिंग, बाउंड्री वॉल और देवगुड़ियों का निर्माण कराने के लिए लाखों रुपयों की राशि स्वीकृत हुई थी 2023 में इन कार्यों का भूमिपूजन किया गया था। 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज तक कुछ भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्वीकृत कार्यों में अलेख महिमा में देवगुड़ी निर्माण, मावली माता मंदिर में बाउंड्री वॉल निर्माण, भीम देवगुड़ी निर्माण धारणी माता गुड़ी निर्माण और चार वन स्थानों पर तार फेंसिंग एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा वन विभाग को दी गई थी। इन कार्यों के लिए शासन की ओर से लाखों रुपए जारी भी कर दिए गए हैं।

इन कार्यों का भूमिपूजन वन विभाग द्वारा किया गया था। कार्य अब तक शुरू नहीं किए जा सके हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।तार फेंसिंग और बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए लंबे लंबे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। कहीं कहीं सीमेंट के पोल खड़े किए गए हैं। न बाउंडी वॉल खड़ी की जा रही है और न ही सीमेंट पोलों में तार की बाड़ लगाई जा रही है। अधिकारी मजदूर न मिलने का रोना रो रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंद्र बघेल का कहना है कि हम लोगों ने भूमिपूजन जरूर किया है, लेकिन काम करने वाले नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से स्वीकृत कार्य आरंभ नहीं हो पा रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने सवाल उठाने पर कहा कि आप काम करोगे क्या बताओ? करोगे, तो कुछ दिनों में ही काम चालू करवा देंगे। बीट गार्ड बैजनाथ बघेल ने कहा कि काम तो करवाना ही है मगर हमारे साहब जब आदेश देंगे तब। कमलेश महानदी ने कहा कि एक सप्ताह में काम शुरू कर देंगे। निर्माण के लिए सामान आ चुका है। साहब सामान दे देंगे तो हम लोग काम जल्दी आरंभ करवाएंगे


वर्सन
मजदूर नहीं मिल रहे
मजदूर नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य आरंभ नहीं कराए जा सक रहे हैं। मजदूर उपलब्ध होते ही कार्य शुरू करा देंगे।
-लछिंद्र बघेल
वन परिक्षेत्र अधिकारी, बकावंड

रामलला के दर्शन के लिए निकला बस्तर का जत्था

0

जगदलपुर अयोध्या धाम जाने वाले बस्तर के रामभक्तों का पहला जत्था रायपुर के रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से 4 फरवरी को रवाना हुआ। ये लोग रामलला के दर्शन अयोध्या में करेंगे। छत्तीसगढ़ से हजारों लोग दर्शन के लिए निकले हैं। बस्तर से भी रामभक्त गए हैं। लक्ष्मण झा ने बताया सभी रामभक्तों ने राम लला का उदघोष लगाया रामलला हम आएंगे, दर्शन वहीं पाएंगे। ढोल मंजीरे बजाते हुए रामभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। सभी राम भक्त आनंदित थे।

करुणा व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे निषादराज गुहा : रेखचंद जैन

0
  1. बलिराम कश्यप वार्ड में मनाई रामभक्त की जयंती

जगदलपुर निषादराज गुहा करुणा व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का उदाहरण बिरले ही मिलता है। रविवार को यह बात पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों के समक्ष कही।
अवसर था निषादराज गुहा की जयंती का, जिसका आयोजन बलीराम कश्यप वार्ड के निषाद समाज के भवन में किया गया था। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद जैन ने राम चरित मानस व अन्य संदर्भों से उद्धृत कर प्रभु श्रीराम व निषादराज गुहा के संबंधों पर प्रकाश डाला। इस दौरान राज्य मत्स्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एमआर निषाद, मनोहर लाल निषाद, केसी नायक, शोभाराम निषाद, सिंहनाथ निषाद, सुरेश कुमार निषाद, ईश्वर निषाद, जगजीवन राम निषाद, प्रद्युम्न निषाद, सहदेव निषाद, लता निषाद समेत बड़ी संख्या में सामाजिक जन मौजूद थे।

 

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं भाजपा के मैदानी नेता

0
  • बस्तर के तीनों मंडलों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बकावंड जिला भाजपा के निर्देश पर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर, बकावंड और करपावंड मंडलों में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी, गांव चलो अभियान व मातृत्व शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया गया।

तीनों मंडलों में जिला संयोजक योगेंद्र पांडे, नव प्रवेशी अभियान जिला संयोजक बैदूराम कश्यप, श्रीराम मंदिर अयोध्या दर्शन अभियान जिला संयोजक रामाश्रय सिंह, मातृ शक्ति वंदन अभियान जिला संयोजक वेदप्रकाश पांडे के नेतृत्व में गांव चलो अभियान व मातृत्व शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य घर घर जाकर नए मतदाताओं व महिलाओं को भाजपा से जोड़ना और केंद्र व राज्य की योजनाओं को जानकारी देते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पंहुचाना था।बस्तर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों में कार्यक्रम प्रभारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। योगेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस की सरकार थी, तब केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं को रोकने का कार्य कर लोगों को गुमराह किया जाता रहा। इसके कारण प्रदेश की जनता महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित रही। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई।

बकावंड मंडल के सद्भावना भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक डॉ. सुभाउ कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला उपाध्यक्ष व बकावंड प्रभारी श्रीधर ओझा, मंडल अध्यक्ष बकावंड धनुर्जय कश्यप, जितेंद्र पाणिग्रही, दामोदर बघेल, पुरषोत्तम जोशी, नीलकुमार बघेल, खगेश्वर कर्मा, ललिता बघेल, बैजयंती कश्यप, धनमती,विसाई, श्यामसुंदर बघेल, परमानंद पाढ़ी, गंगा विसाई, पाकलू कश्यप, बलिराम बघेल, संतकुमार विसाई, रघु सेठिया, सतीश बान पांडे, विद्याधर सेठिया, समुराम, भगत सोनी, भईस राम कश्यप, बेनूधर नाग आदि उपस्थित थे।

 

बस्तर -करपावंड में भी आयोजन

बस्तर मंडल में भी कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया गया। यहां के कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री व्हीएस राजपूत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुसुम परिहार, मंडल अध्यक्ष उद्धव नाग, जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष शकुंतला कश्यप, पूर्व अध्यक्ष रामानंद मिश्रा, नारायण ठाकुर, राकेश ठाकुर, महामंत्री नरेंद्र जोशी आदि उपस्थित थे। करपावंड मंडल के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परिश बेसरा, पुलकेश्वर पांडे, विसम ठाकुर, अशोक ठाकुर, गुड्डू निषाद, डमरू नागेश आदि मौजूद रहे।

सिंदूर और शहद बेचने की आड़ में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया

0
  • बकावंड के पाहुरबेल गांव में दिनदहाड़े की थी चोरी
  • पकड़े गए ओड़िशा के आरोपियों से 6 लाख का चोरी का माल बरामद
    बकावंड शहद और सिंदूर बेचने की आड़ में सूने मकानों में चोरी करने वाले ओड़िशा के एक गिरोह को बकावंड पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उनके कब्जे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चोरी का छह लाख का माल बरामद किया गया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को प्रार्थी वीरेंद्र कुमार पांडे ने बकावंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 जनवरी को वह और उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर शोक के कार्यक्रम में ग्राम जीराखाल गए थे। वहां से दोपहर करीब 3:15 बजे वापस लौटे तो घर के दोनों दरवाजों केताले टूटे हुए हैं और घर की आलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर आलमारी में रखे नगदी रकम और सोने-चांदी के आभूषणों व मोबाइल फोन को चोरी कर ले गया है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी कीघटना पर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने ज्वाइन करते ही गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। बकावंड य
    थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सतत मार्गदर्शन और दिशा निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय माहेश्वर नाग व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े लगातार पर्यवेक्षण करते रहे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। ग्राम तुंबेरला थाना पापड़ाहांडी ओड़िशा निवासी प्रताप जानी, चैतू जानी और सरस्वती जानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि 5 जनवरी को तीनों लोगों ने छतीसगढ़ जाकर सूने मकानों में चोरी करने की योजना बनाई थी। प्रताप जानी देशी कट्टा लेकर चैतू जानी व सरस्वती जानी के साथ दो मोटर सायकिलों से छत्तीसगढ़ सिंदूर बेचने के बहाने आए। तब उन्होंने अपने मोबाईल फोन को फ्लाइट मोड में डाल रखा था। ग्राम पाहुरबेल में स्कूल के सामने वाले घर पर ताला लगा देख प्रताप जानी और चैतू जानी ने बाईक को रोड किनारे खड़े कर दिया और सरस्वती जानी को आने जाने वालों पर निगाह रखने के काम में लगा दिया। इसके बाद दोनो पीछे वाले दरवाजे से घुसकर घर के अंदर में लगे दरवाजे को वहीं पास में पड़े सब्बल लेकर तोड़ा आलमारी से सोने- चांदी के आभूषण, नकद रकम एक लाख रू. तथा मोबाइल फोन को चोरी कर पीछे के दरवाजे से वापस अपने घर चले गए। पुलिस को कोई शक न हो इसलिए उन्होंने छत्तीसगढ़ में मोबाइल फोन उपयोग नही किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी किये हुए प्रार्थी के मोबाइल सिम को अन्य जगह से चोरी किए मोबाइल में डालकर बंद कर दिया था। उनकी निशानदेही पर 6 मोबाइल फोन के, एक देशी कट्टा, एक कारतूस, 9 नग बुलेट, 4 नग सोने क़ा गेहूं दाना, 1 नग सोने क़ा लाकेट, 1 नग सोने की अंगूठी, 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का बाजूबंद , एक नग चांदी की करधन, दो मोटर सायकले जप्त की गईं। आरोपियों से कुल 6 लाख का माल बरामद किया गया है।
    आरोपियों को पकड़ने में थाना बकावंड के सहायक उप निरीक्षक मधुसूदन ठाकुर, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, सायबर सेल के मौसम गुप्ता, आरक्षक अनामिका सुमेर, बलीराम भारती, जगत कश्यप क़ा विशेष योगदान रहा।

कैंसर की लड़ाई में प्रशासन सदैव साथ है :कलेक्टर विजय दयाराम के.

0
  • महारानी अस्पताल में मोटिवेशनल कार्यक्रम
  •  कैंसर से जंग जीत चुके लोगों ने किए अनुभव साझा
    जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि शासन की एक सोच एवं मंशा है कि कैंसर का निशुल्क ईलाज मिलता रहे और जो लोग इस बीमारी के बारे में शायद समझ भी नहीं पाते हैं, उन लोगों तक जानकारी पहुंचे। इस सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने तथा ईलाज की बेहतर व्यवस्था प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के गणमान्य नागरिकों तथा स्वंयसेवी संगठनों के सहयोग से कैंसर की लड़ाई में प्रशासन सदैव साथ है और इस दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किया जाएगा।
    कलेक्टर विजय दयाराम के. रविवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महारानी जिला अस्पताल में स्वंयसेवी संगठनों की सहभागिता से आयोजित कैंसर सर्वाइवर्स मोटिवेशनल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर विजय ने कैंसर के ईलाज हेतु उपलब्ध सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर जैसे अंचल के महारानी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं कैंसर उपचार की व्यवस्था है, कीमोथेरेपी की सुविधा है। अब आयुष्मान भारत कार्ड से 10 लाख रुपए तक के ईलाज की सुविधा है। जिला अस्पताल अपने संसाधनों के जरिए भी कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने ईलाज के द्वारा कैंसर मुक्त हुए लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कैंसर की वजह से हिम्मत हारे लोगों को प्रेरित करें। उन्हें इस बीमारी के ईलाज के बारे में बताएं और बिना डर- भय के जांच करवाकर उपचार के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने गणमान्य नागरिकों तथा संगठनों के सहयोग को उल्लेखनीय योगदान निरूपित करते हुए कहा कि कैंसर हम सब की लड़ाई है। समाज के नागरिक और संगठन मदद कर रहे हैं। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का योगदान है। हम सभी मिलकर सतत रूप से कैंसर की इस लड़ाई में सहभागी बनें। कैंसर की समुचित उपचार सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ हरसंभव प्रयास करेगा।

कैंसरमुक्त हुए लोगों ने की अपील
इस मौके पर कैंसर मुक्त हुए संतोषी क्षेत्रपाल, सपना दीवान और मीता पंड्या ने कहा कि कैंसर से डरें नहीं बल्कि सब चिंता छोड़ जांच करवाकर इसका ईलाज कराएं। अब इस बीमारी का अच्छा ईलाज हो रहा है। अच्छे डॉक्टर तथा उपचार की बेहतर व्यवस्था है। अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें और सावधानी बरतने के साथ उपचार के माध्यम से इस बीमारी से निजात मिल सकती है। इस दौरान कलेक्टर विजय ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के लिए नवीन एलईडी टेलीविजन एवं वीडियो का शुभारंभ किया। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा समाजसेवी नागरिकों के सहयोग से कैंसर सर्वाइवर्स को नैपकिन, जार, मेट्स आदि आवश्यक किट प्रदान किए। साथ ही महारानी अस्पताल के कैंसर उपचार सेंटर दीर्घायु वार्ड में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले स्टॉफ नर्स प्रेरणा दीवान एवं जॉली पॉल को मोमेंटो भेंटकर उनके अतुलनीय योगदान के लिए उत्साहवर्धन किया गया। आरंभ में कैंसर विशेषज्ञ डॉ.भंवर शर्मा ने बताया कि स्थानीय होने के नाते इस अंचल के लोगों की सेवाएं देने से सुखद अनुभूति मिलती है। समाज के नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों का इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरूप कैंसर के ईलाज को अच्छा प्रोत्साहन मिल रहा है। इस मौके पर सीईओ ज़िला पंचायत प्रकाश सर्वे, सीएमएचओ डॉ. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद तथा स्वयंसेवी संगठन बस्तर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, सुषमा विंग्स के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी नागरिक, कैंसर सर्वाइवर्स एवं उनके परिजन तथा महारानी अस्पताल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे।

अवैध रूप से अपने दुकान में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार 

0
  • धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज
  •  आरोपी को भेजा गया ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन मे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे अवैध शराब परिवहन/बिक्री पर लगाम लगाने थाना गुण्डरदेही क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

दिनांक 03.02.2024 को मेला मंडई प्रबंध ड्यूटी के दौरान सूचना मिला कि ग्राम हल्दी के थानेश्वर साहू अपने घर के किराना दुकान में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना गुण्डरदेही पुलिस स्टाफ व गवाहो के साथ पहुचकर रेड कार्यवाही किया तो ग्राम हल्दी के थानेश्वर साहू पिता स्व गोपी राम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद अपने दुकान में एक सफेद रंग के पेन्ट वाली प्लास्टिक बाल्टी में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथो पकडा गया जिसके कब्जेु से 52 पौवा देशी प्लेन शराब व शराब बिक्री रकम 300 रूपये मिला जिससे शराब रखने व बिक्री करने के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 26/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, प्र.आर. हीरामन लाल मंडावी आर. झमेश सिन्हा, आर.पंकज तारम, आर.दमन वर्मा, आर. पुकेश्वर साहू ,आर.ललित कदम, आर. सुनील कुमार का योगदान रहा।

नाम आरोपी –

01. थानेश्वर प्रसाद साहू पिता स्व गोपी राम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

जप्ती – 52 पौव्वा देशी प्लेन शराब व बिक्री रकम 300 रूपये

महतारी वंदन योजना के लिए आज से शिविर

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा 5 फरवरी से 20 फरवरी तक शहर की 48 वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही अपना आवेदन पत्र एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अपने कागजात शिविर स्थल में आवेदन फार्म के साथ जमा कर सकते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS